Tag: Varun Dhawan

  • कृति सेनन बनीं जुनूनी निक्की और वरुण धवन दिखे डरे हुए, 'ऑब्सेशन' का रेस्टोरेंट सीन देखकर कांप उठेंगे आप

    कृति सेनन बनीं जुनूनी निक्की और वरुण धवन दिखे डरे हुए, 'ऑब्सेशन' का रेस्टोरेंट सीन देखकर कांप उठेंगे आप


    नई दिल्ली। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इन दिनों फिल्म ऑब्सेशन को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन इसके मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दे रहे हैं। फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से ठीक पहले दोनों सितारों ने निर्देशक अमर कौशिक के साथ मिलकर इसके एक बेहद चर्चित रेस्टोरेंट सीन को दोबारा फिल्माया है। इस वीडियो में कृति और वरुण का अंदाज इतना प्रभावशाली नजर आया कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

    जियोहॉटस्टार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस खास वीडियो को साझा किया है। इसमें वरुण धवन और कृति सेनन एक रेस्टोरेंट में आमने सामने बैठे दिखाई देते हैं। शुरुआत में माहौल सामान्य लगता है लेकिन धीरे धीरे दृश्य में डर और बेचैनी का एहसास बढ़ने लगता है। वरुण के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई देती है जबकि कृति अपने किरदार निक्की के परेशान करने वाले और डरावने अंदाज को पेश करती नजर आती हैं। दोनों कलाकारों ने इस दृश्य को हिंदी में नए अंदाज के साथ निभाया है। निर्देशक अमर कौशिक भी इस रीक्रिएशन का हिस्सा बने।

    दरअसल वरुण धवन फिल्म में बेयर और कृति सेनन निक्की के किरदार को हिंदी आवाज दे रहे हैं। मूल फिल्म में इन भूमिकाओं को माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे ने निभाया है। हिंदी दर्शकों तक फिल्म का डर और रोमांच उसी प्रभाव के साथ पहुंचाने के लिए दोनों बॉलीवुड सितारों को चुना गया है। रेस्टोरेंट सीन का यह रीक्रिएशन फिल्म के प्रचार का हिस्सा है और इसे हिंदी संस्करण के आने से पहले जारी किया गया है।

    ऑब्सेशन की कहानी बेयर बेली नाम के एक युवक के इर्द गिर्द घूमती है। बेयर स्वभाव से शांत है और एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। वह अपनी सहकर्मी निक्की को पसंद करता है लेकिन अपने मन की बात कहने का साहस नहीं जुटा पाता। निक्की आत्मविश्वासी और मिलनसार है। बेयर की जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसे एक क्रिस्टल की दुकान में वन विश विलो नाम का रहस्यमयी खिलौना मिलता है। दुकान का कैशियर उसे चेतावनी देता है कि इस खिलौने का इस्तेमाल करने वालों के जीवन में मुसीबतें आई हैं।

    लेकिन प्यार में डूबा बेयर चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है। वह विलो की टहनी तोड़कर इच्छा जाहिर करता है कि निक्की उससे दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करे। शुरुआत में उसकी यह इच्छा पूरी होती दिखाई देती है। निक्की उसके करीब आने लगती है और उसे वैसा ही प्यार देने लगती है जिसकी बेयर लंबे समय से उम्मीद कर रहा था।

    हालांकि जल्द ही यह प्यार एक डरावने अनुभव में बदल जाता है। निक्की का लगाव जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है और उसका व्यवहार परेशान करने वाला तथा हिंसक होता जाता है। बेयर को समझ आने लगता है कि उसकी इच्छा पूरी होने की कीमत बेहद खतरनाक है। अब वह इस स्थिति से बाहर निकलने और अपनी इच्छा को पलटने का रास्ता तलाशता है।

    फिल्म का यही अनोखा विचार इसे सामान्य प्रेम कहानी से अलग बनाता है। वरुण और कृति के रीक्रिएट किए गए रेस्टोरेंट सीन ने हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि दोनों सितारों की आवाज और अभिनय का यह नया मेल दर्शकों को कितना पसंद आता है।

  • भेड़िया बनकर लौटेंगे वरुण धवन और कृति सेनन, डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ रीयूनियन ने बढ़ाया सस्पेंस

    भेड़िया बनकर लौटेंगे वरुण धवन और कृति सेनन, डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ रीयूनियन ने बढ़ाया सस्पेंस


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में इन दिनों वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी वजह दोनों सितारों की फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक के साथ हुई एक खास मुलाकात है। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह वरुण धवन और अमर कौशिक के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में तीनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं और भेड़िये जैसी आवाज निकालते दिखाई देते हैं। उनके इस अंदाज ने प्रशंसकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोग जानना चाहते हैं कि क्या भेड़िया 2 की तैयारी शुरू हो चुकी है या फिर इस मुलाकात के पीछे कोई दूसरा खास प्रोजेक्ट है।

    कृति सेनन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह छोटी सी वीडियो क्लिप साझा की थी। वीडियो में तीनों की मौजूदगी और भेड़िये जैसी आवाज ने तुरंत फिल्म भेड़िया की याद दिला दी। पोस्ट पर लिखे संदेश ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। इसमें एक ऐसे सरप्राइज रीयूनियन का जिक्र किया गया जो दर्शकों को दीवाना बना सकता है। साथ ही लोगों से जुड़े रहने की अपील की गई। वरुण धवन ने भी कृति की पोस्ट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर किया। इसके बाद प्रशंसकों के बीच फिल्म के अगले भाग को लेकर अटकलें लगने लगीं।

    हालांकि अभी तक वरुण धवन कृति सेनन या निर्देशक अमर कौशिक की ओर से भेड़िया 2 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस मुलाकात को फिल्म के सीक्वल की पुष्टि मानना जल्दबाजी होगी। फिर भी तीनों कलाकारों का एक साथ दिखाई देना प्रशंसकों के लिए किसी संकेत से कम नहीं है। अगर भेड़िया का दूसरा भाग बनता है तो दर्शकों को एक बार फिर वरुण और कृति की जोड़ी देखने को मिल सकती है। दोनों कलाकार इससे पहले भेड़िया और दिलवाले जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं अमर कौशिक हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण वाली कहानियों को मनोरंजक अंदाज में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में तीनों का दोबारा साथ आना फिल्म प्रेमियों के लिए खास हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर उत्सुकता बढ़ने के साथ ही प्रशंसक यह भी जानना चाहते हैं कि यदि सीक्वल बनता है तो उसकी कहानी पहले भाग से किस तरह आगे बढ़ेगी।

    साल 2022 में रिलीज हुई भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इसकी कहानी भास्कर नाम के एक रोड कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर के इर्दगिर्द घूमती है। काम के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में पहुंचने के दौरान उसे एक भेड़िया काट लेता है। इसके बाद उसके शरीर और व्यवहार में अजीब बदलाव आने लगते हैं। धीरे धीरे वह आधे इंसान और आधे भेड़िये जैसी अवस्था में बदलने लगता है। फिल्म में वरुण धवन ने भास्कर की भूमिका निभाई थी जबकि कृति सेनन अनिका नाम की पशु चिकित्सक के किरदार में नजर आई थीं। अनिका को भास्कर के साथ हो रही रहस्यमयी घटनाओं के बारे में काफी कुछ पता होता है।

    फिल्म की कहानी में हास्य रहस्य और रोमांच का अनोखा मेल देखने को मिला था। अरुणाचल प्रदेश के जंगलों और वहां के वातावरण ने भी कहानी को अलग पहचान दी। अब कृति वरुण और अमर कौशिक की नई मुलाकात ने एक बार फिर उसी दुनिया की यादें ताजा कर दी हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिलेगी। फिलहाल भेड़िया 2 को लेकर उत्साह जरूर बढ़ा है लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार बना हुआ है।

  • सलमान के देर रात पोस्ट ने मचाया हलचल, वरुण धवन ने दिया मजेदार जवाब

    सलमान के देर रात पोस्ट ने मचाया हलचल, वरुण धवन ने दिया मजेदार जवाब


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई पर बात की। उन्होंने कहा कि बाहर से एक्टर्स की जिंदगी जितनी ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही अकेली और दबाव से भरी होती है। वरुण के मुताबिक, “अक्सर 90 प्रतिशत एक्टर्स अकेलेपन का सामना करते हैं। स्टारडम का प्रेशर इतना होता है कि लोग मानसिक रूप से भी संघर्ष करते हैं, लेकिन यह सब बाहर नजर नहीं आता। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें करियर की शुरुआत में ही इस हकीकत का एहसास हो गया था, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन एक जैसी ही पर्सनैलिटी रखेंगे।

    ‘मैं वही हूं जो मैं हूं’ -वरुण की सोच
    वरुण धवन ने कहा कि उन्होंने कभी भी अलग-अलग पर्सनैलिटी बनाने की कोशिश नहीं की। उनके अनुसार, यह दिखावा मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। उन्होंने कहा, “मैं वही हूं जो मैं यहां और वहां हूं। अगर आप अलग-अलग चेहरे बनाएंगे तो एक समय के बाद वह बबल फट जाता है और आप खुद को खो देते हैं।” वरुण ने यह भी माना कि सोशल मीडिया के दौर में लोग अब बहुत सोच-समझकर बोलते हैं, लेकिन वह खुद पहले की तरह बेझिझक बात करना पसंद करते हैं।

    सलमान खान के वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया
    इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन से सलमान खान के हाल ही में वायरल हुए देर रात के इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि,“जब मैंने सलमान भाई के रात वाले पोस्ट देखे, तो वह अलग ही जोन में चले गए थे। उनका इशारा इस बात की ओर था कि कभी-कभी बड़े सितारे भी अपने निजी मूड या भावनात्मक स्थिति में सोशल मीडिया पर अलग तरह से प्रतिक्रिया दे देते हैं।

    सोशल मीडिया और सीमाओं की बात
    वरुण ने यह भी कहा कि आज के समय में हर चीज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलती है। ऐसे में कलाकारों को हर कदम सोचकर उठाना पड़ता है, क्योंकि एक छोटी सी बात भी बड़े विवाद में बदल सकती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चाहे लोग आपको पसंद करें या आलोचना करें, सबसे जरूरी है कि इंसान अपनी असल पहचान बनाए रखे।

    फिल्मी करियर की बात
    वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की हालिया फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है।

  • बेटे वरुण संग आखिरी फिल्म के बाद रिटायरमेंट की तैयारी ने फैंस को किया भावुक

    बेटे वरुण संग आखिरी फिल्म के बाद रिटायरमेंट की तैयारी ने फैंस को किया भावुक

    नई दिल्ली ।   बॉलीवुड को सालों तक अपनी कॉमेडी फिल्मों से हंसाने वाले मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. वे अब फिल्में बनाना छोड़ रहे हैं, यानी वे रिटायर होने जा रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म बेटे वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ होगी. अपनी रिटायरमेंट का ऐलान उन्होंने हाल ही में पीवीआर के एक खास इवेंट में किया. इस खबर को सुनकर इंडस्ट्री के कई लोग और उनके फैंस को झटका लगा है, क्योंकि अब डेविड धवन फिल्मों का डायरेक्शन करते हुए नजर नहीं आएंगे. उन्होंने अपने अब तक के करियर में करीब 45 फिल्मों का निर्देशन किया है. डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म ‘ताकतवर’ से की थी. डेविड धवन ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का भी कमबैक कराया था.
    डेविड धवन क्यों हुए इमोशनल
    फेमस डायरेक्टर डेविड धवन इन दिनों अपने बेटे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में डेविड धवन भी नजर आए थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वे इमोशनल हो गए. उन्होंने ट्रेलर इवेंट में बेटे वरुण धवन की जमकर तारीफ की. डायरेक्टर ने कहा, ‘जब मैं साल 2022 में बीमार पड़ा था, तो वह मेरे साथ अस्पताल में सोया करता था.’ पिता को इमोशनल देख एक्टर वरुण धवन ने उन्हें शांत किया. वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी, जो डेविड धवन की आखिरी फिल्म होगी.

    डेविड धवन ने फिल्म मेकिंग से लिया संन्यास?

    बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने 23 मई 2026 को डायरेक्शन की दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने इसका ऐलान एक इवेंट के दौरान किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, करण जौहर, पूजा हेगड़े, वरुण धवन और चंकी पांडे जैसे सितारे शामिल हुए थे. दरअसल, डायरेक्टर की रिटायरमेंट की खबर की पुष्टि करण जौहर ने की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कल जब मैं डेविड जी के सेलिब्रेशन में गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि यह ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है.’
    डेविड धवन ने बॉलीवुड को दी कई हिट कॉमेडी
    फेमस डायरेक्टर डेविड धवन को बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमेडी डायरेक्टर्स में गिना जाता है. उन्होंने 90 और 2000 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया है. उन्होंने इंडस्ट्री को राजा बाबू, जुड़वा, पार्टनर, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, मुझसे शादी करोगी, कुली नंबर 1 और मैंने प्यार किया जैसी कई फिल्में दी हैं।
    कई बड़े कलाकारों संग किया काम
    डेविड धवन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉमेडी फिल्मों के सबसे सफल निर्देशकों में माना जाता है. उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई बड़े सितारों संग काम किया है. इसमें अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे शामिल हैं. डेविड धवन ने करीब 6 साल के ब्रेक के बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ डायरेक्शन में वापसी की है. इसमें उनके बेटे वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार और मनीष पॉल जैसे सितारे नजर आएंगे. सिनेमाघरों में यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.
  • रोमांस और कॉमेडी का तड़का लेकर आया ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ट्रेलर -वरुण धवन की दोहरी लव स्टोरी ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

    रोमांस और कॉमेडी का तड़का लेकर आया ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ट्रेलर -वरुण धवन की दोहरी लव स्टोरी ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल


    नई दिल्ली: 23 मई 2026। बॉलीवुड में एक बार फिर से रोमांस और कॉमेडी का तगड़ा मिश्रण लेकर निर्देशक डेविड धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिल्म में Varun Dhawan, Mrunal Thakur और Pooja Hegde मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अनुभवी फिल्मकार David Dhawan ने किया है।

    ट्रेलर की शुरुआत एक कोर्टरूम सीन से होती है, जहां वरुण धवन और मृणाल ठाकुर तलाक की प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश होते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को पता चलता है कि दोनों के बीच अलग होने की वजह कोई सामान्य विवाद नहीं बल्कि एक बेहद अजीब और हास्यपूर्ण स्थिति है। मृणाल का किरदार यह आरोप लगाता है कि वरुण हर समय रोमांस और रिश्ते को लेकर ज्यादा ही जुनूनी रहते हैं, जबकि वरुण अपनी ओर से सफाई देते हुए कहते हैं कि वह केवल परिवार और बच्चे की चाह रखते हैं।

    कहानी में असली मोड़ तब आता है जब वरुण की मुलाकात एक क्लब में पूजा हेगड़े के किरदार से होती है। यहां से एक नया रिश्ता शुरू होता है और वरुण अपनी असल जिंदगी को छिपाते हुए एक नई प्रेम कहानी में उलझ जाते हैं। लेकिन हालात तब पूरी तरह बेकाबू हो जाते हैं जब अचानक मृणाल ठाकुर अपने प्रेग्नेंट होने की खबर देती हैं। वरुण अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाते कि पूजा हेगड़े का किरदार भी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर देता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही मामलों में बच्चे के पिता वरुण धवन ही बताए जाते हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम के बाद ट्रेलर में कन्फ्यूजन, भागदौड़ और हास्य से भरे हालात देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को लगातार हंसाने के साथ-साथ कहानी के अगले मोड़ को लेकर उत्सुक भी रखते हैं। फिल्म में रिश्तों की उलझन, आधुनिक प्रेम जीवन की जटिलताएं और हास्य का ओवरडोज साफ तौर पर देखने को मिलता है।

    ट्रेलर में पुराने बॉलीवुड म्यूजिक की झलक भी दिखाई देती है, जिसमें लोकप्रिय गाने के नए वर्जन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शकों में नॉस्टैल्जिया भी देखने को मिला है। फिल्म में चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी में कॉमिक टाइमिंग को और मजबूत बनाते हैं।

    फिल्म का कुल स्वरूप एक पारिवारिक मनोरंजन के रूप में सामने आता है, जिसमें रिश्तों की गलतफहमियों को हास्य के अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर के अंत में कहानी और भी उलझती हुई नजर आती है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म में दर्शकों को कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल सकते हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अब तेजी से बढ़ रही है, और इसे एक बड़े कॉमेडी एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है।

  • ‘नो एंट्री’ से एक और बड़ा नाम आउट: वरुण धवन की जगह अब नए चेहरे होंगे शामिल

    ‘नो एंट्री’ से एक और बड़ा नाम आउट: वरुण धवन की जगह अब नए चेहरे होंगे शामिल


    नई दिल्ली। साल 2005 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। शुरुआत में इस फिल्म के लिए वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर की तिकड़ी को फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब लगातार बदलावों ने फैंस को चौंका दिया है।

    पहले दिलजीत दोसांझ हुए बाहर
    सबसे पहले इस प्रोजेक्ट से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबर सामने आई थी।
    प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि दिलजीत अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर असमंजस बढ़ गया था।

     अब वरुण धवन भी नहीं होंगे हिस्सा
    ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वरुण धवन भी इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
    सूत्रों के अनुसार, वरुण का फिल्म से जुड़ना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और प्रमोशन में व्यस्त हैं।

    बोनी कपूर की प्लानिंग में बदलाव
    निर्माता बोनी कपूर पहले ही संकेत दे चुके थे कि वह इस सीक्वल को एक फ्रेश और यंग कास्ट के साथ बनाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि पुरानी स्टारकास्ट की झलक किसी न किसी रूप में शामिल की जा सकती है।

    नई कास्ट पर टिकी नजरें
    अब जबकि दो बड़े नाम फिल्म से बाहर हो चुके हैं, ‘नो एंट्री 2’ की नई कास्टिंग पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को कौन नया चेहरा मिलेगा।

    वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    फिल्म से बाहर होने के बावजूद वरुण धवन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
    वे जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    ‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में लगातार हो रहे बदलावों ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा है। हालांकि फाइनल स्टारकास्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में एक नई और फ्रेश टीम देखने को मिलेगी।

  • वरुण धवन और समय रैना का मजेदार वीडियो वायरल, गाने के प्रमोशन पर हुई हंसी-ठिठोली

    वरुण धवन और समय रैना का मजेदार वीडियो वायरल, गाने के प्रमोशन पर हुई हंसी-ठिठोली


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, और इसी दौरान उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह कॉमेडियन समय रैना के साथ नजर आ रहे हैं, जहां दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

    वीडियो में वरुण धवन अपने नए गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं और उत्साह में समय रैना से भी साथ देने की उम्मीद करते हैं। लेकिन समय रैना अपने खास ह्यूमर अंदाज में तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए माहौल को हल्का-फुल्का बना देते हैं।

    जैसे ही वरुण गाना शुरू करते हैं, समय मुस्कुराते हुए कहते हैं कि इस तरह से प्रमोशन काम नहीं करेगा। उनका यह जवाब सुनकर वरुण कुछ पल के लिए हैरान हो जाते हैं, लेकिन तुरंत माहौल को हंसी में बदल देते हैं।

    इसके बाद बातचीत और भी मजेदार हो जाती है, जब समय रैना यह कहते हैं कि अगर कोई गाना वाकई अच्छा होगा तो वह अपने आप ही लोगों तक पहुंच जाएगा। इस बात पर वरुण धवन भी हंस पड़ते हैं और मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे पूरा माहौल और हल्का हो जाता है।

    दोनों की यह नोकझोंक न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रमोशन के आधुनिक तरीकों को लेकर कलाकारों के बीच भी अलग-अलग सोच हो सकती है। वीडियो में जिम का माहौल, दोनों की सहज बातचीत और बिना किसी औपचारिकता के किया गया संवाद दर्शकों को काफी वास्तविक और मजेदार लगा।

    फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है और सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वरुण और समय की यह केमिस्ट्री बेहद स्वाभाविक और मनोरंजक है, जो बिना किसी स्क्रिप्ट के भी दर्शकों को जोड़ने में सक्षम है।

    वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के गानों और प्रमोशन में लगातार सक्रिय हैं। फिल्म एक रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर प्रोजेक्ट बताई जा रही है, जिसमें उनके साथ कई लोकप्रिय कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उनके पिता कर रहे हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

    इसी बीच समय रैना के साथ उनका यह हल्का-फुल्का वीडियो प्रमोशन का एक नया और दिलचस्प अंदाज पेश करता है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान

    बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज़ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं लेकिन कुछ दिनों से अफ़वाहें फैल रही थीं कि अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और कैमियो कर सकते हैं। इस पर फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अपनी तरफ से पूरी सफाई दे दी है।

    जूम इंटरव्यू में निधि ने कहा नहीं ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमने उन्हें मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया है। उन्होंने आगे बताया कि बॉर्डर 2 पहली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है। यह पूरी तरह अलग कहानी है जिसमें भारत के जवानों की नई कहानी दिखाई जाएगी।अक्षय खन्ना को लेकर अफ़वाहें तब शुरू हुईं जब बॉर्डर का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज़ हुआ। उस समय एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें किसी शख्स के फोटो को एडिट करके अक्षय का चेहरा लगाया गया। इससे लोगों ने यह मान लिया कि अक्षय भी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब प्रोड्यूसर निधि ने इस अफ़वाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि पहले पार्ट में अहम भूमिका निभा चुकी तब्बू के फिल्म में नहीं होने की वजह भी निधि ने पहले ही स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरी स्टोरी अलग है। पहले पार्ट में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाने वाली तब्बू इस फिल्म में नहीं हो सकतीं क्योंकि कहानी पूरी तरह नई दिशा में है और सनी का किरदार भी अलग तरह से पेश किया जाएगा।

    बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। फिल्म में सनी देओल वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं जबकि प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में निधि दत्ता भूषण कुमार जे पी दत्ता और कृष्ण कुमार शामिल हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी।तो साफ हो गया कि बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री सिर्फ अफ़वाह थी। फैंस अब पूरी तरह तैयार हो सकते हैं नई स्टार कास्ट और नई कहानी के लिए जो पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है।

  • Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था

    Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अहान ने अपने अब तक के फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने संघर्ष अनिश्चितताओं और सीख से भरे अपने अनुभवों का जिक्र किया है। अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में अपनी डेब्यू फिल्म तड़प से लेकर अब तक के सफर को शब्दों में पिरोया। उन्होंने लिखा कि तड़प उनके लिए एक सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद डर और कई तरह की भावनाएं शामिल थीं। उस समय सब कुछ नया था और भविष्य को लेकर कई सवाल भी थे। अहान के अनुसार, इसके बाद की राह बिल्कुल आसान नहीं रही।

    अभिनेता ने बताया कि इस दौरान कई बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ा और कई संघर्ष ऐसे रहे जो खामोशी में झेलने पड़े। हालांकि इन सभी अनुभवों ने उन्हें धैर्य रखना और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखना सिखाया। अहान ने लिखा कि तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते और इन्हीं अनुभवों ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है, जिसके लिए वह दिल से आभारी हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा कि अब 23 जनवरी 2026 को उनकी दूसरी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने में बस कुछ ही समय बाकी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक नया अध्याय बताया जो धैर्य मेहनत और विश्वास से जन्मा है। अहान ने कहा कि आज उनका दिल पहले से ज्यादा मजबूत है, भरोसा गहरा हो गया है और सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर महसूस हो रहा है।

    अहान ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि दर्शक उनके साथ खड़े रहेंगे इस सफर को महसूस करेंगे और बॉर्डर 2 को दिल से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों का साथ उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। गौरतलब है कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मोना सिंह, मेधा राणा सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।