Tag: Venus Transit 2026

  • शुक्र की चाल से चमकेगा भाग्य 5 राशियों को मिल सकता है पैसा करियर और कारोबार में लाभ जानें पूरी भविष्यवाणी

    शुक्र की चाल से चमकेगा भाग्य 5 राशियों को मिल सकता है पैसा करियर और कारोबार में लाभ जानें पूरी भविष्यवाणी


    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम सौंदर्य सुख सुविधा धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब शुक्र की स्थिति राशि परिवर्तन करती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग तरीके से देखने को मिलता है। इस समय शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर रहे हैं और ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाले 11 दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रह सकते हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार से लेकर करियर कारोबार और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत बताए जा रहे हैं। शुक्र तुला राशि में 6 नवंबर 2026 तक रहने वाले हैं और इसी वजह से कन्या तुला कुंभ मकर और धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि खास मानी जा रही है।

    कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। कमाई खर्च और बचत के बीच बेहतर तालमेल बनाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और रिश्तों में समझ बढ़ने के संकेत हैं।

    तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्र इसी राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आने वाले दिनों में करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। निजी जीवन में भी रिश्तों को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।

    कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव कार्यक्षेत्र में राहत लेकर आ सकता है। नौकरी में चल रहा तनाव कम हो सकता है और काम को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है। कारोबार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवार का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च और आय के बीच संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा।

    मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। नया कारोबार शुरू करने या किसी स्टार्टअप पर काम करने वाले लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिन योजनाओं में लंबे समय से रुकावट आ रही थी उनमें गति आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और बचत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। आने वाले दिनों में पैसों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक परेशानियों में कमी आ सकती है। इसके साथ ही परिवार में आपसी संबंध बेहतर होंगे और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि ज्योतिषीय भविष्यवाणियां आस्था और मान्यताओं पर आधारित होती हैं इसलिए इन्हें निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लेना चाहिए।

  • 8 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन, इन जातकों पर बढ़ेगा खर्च और तनाव, रिश्तों में आ सकती हैं परेशानियां

    8 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन, इन जातकों पर बढ़ेगा खर्च और तनाव, रिश्तों में आ सकती हैं परेशानियां


    नई दिल्ली।
    ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 8 जून 2026 को शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क जल तत्व की राशि मानी जाती है, ऐसे में शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के जीवन में आर्थिक दबाव, मानसिक तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है।

    ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह गोचर खास तौर पर चार राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

    मिथुन राशि

    शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है। इस दौरान सुख-सुविधाओं और दिखावे पर जरूरत से ज्यादा खर्च होने की संभावना है, जिससे बचत प्रभावित हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। परिवार में बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष प्रभाव डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से छवि प्रभावित होने की आशंका रहेगी। इस समय जल्दबाजी में नौकरी बदलने या नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन अष्टम भाव में होगा, जिसे ज्योतिष में संवेदनशील स्थिति माना जाता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, खासकर आंखों और पेट संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की आशंका भी रहेगी।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर वैवाहिक और साझेदारी के मामलों में चुनौतियां ला सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद बढ़ सकते हैं और छोटी-छोटी बातों पर तनाव पैदा हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो लेनदेन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे कामकाज प्रभावित होगा।

    परेशानियों से बचने के उपाय
    शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, चीनी या सफेद मिठाई का दान करें।
    नियमित रूप से “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
    घर की महिलाओं और जीवनसाथी का सम्मान करें।
    शुक्रवार को साफ-सुथरे और हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

  • शुक्र गोचर 2026: शनिश्चरी अमावस्या से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर दिखेगा बड़ा असर

    शुक्र गोचर 2026: शनिश्चरी अमावस्या से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर दिखेगा बड़ा असर

    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शनिश्चरी अमावस्या 16 मई को पड़ रही है, लेकिन उससे दो दिन पहले यानी 14 मई को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 14 मई सुबह 10:35 बजे शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

    ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का संबंध है। ऐसे में यह परिवर्तन कई राशियों के लिए प्रेम, वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा।

    मेष
    शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में होगा। मित्रों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

    वृषभ
    वृषभ राशि के दूसरे भाव में शुक्र का प्रवेश धन और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। बचत में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।

    मिथुन
    शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। मानसिक संतोष मिलेगा। वाहन, संपत्ति या संतान सुख के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

    कर्क
    कर्क राशि के द्वादश भाव में शुक्र का प्रवेश खर्च बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव और असहजता महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।

    सिंह
    सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आमदनी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन और शिक्षा के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।

    कन्या
    कन्या राशि के दशम भाव में शुक्र का प्रवेश करियर में सफलता और नई उपलब्धियां दिला सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं।

    तुला
    तुला राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवृद्धि और अचानक धन लाभ का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में सहयोग बढ़ेगा।

    वृश्चिक
    वृश्चिक राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर आकस्मिक लाभ दे सकता है। निवेश से फायदा होने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    धनु
    धनु राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र का प्रवेश वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी।

    मकर
    मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और खर्च दोनों मामलों में सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

    कुंभ
    कुंभ राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा। बुद्धिमत्ता और समझने की क्षमता बढ़ेगी। धन लाभ और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है।

    मीन
    मीन राशि के चौथे भाव में शुक्र का प्रवेश पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव पैदा कर सकता है। छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं।

  • Venus Transit 2026: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, खुलेंगे सुख-समृद्धि के रास्ते

    Venus Transit 2026: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, खुलेंगे सुख-समृद्धि के रास्ते


    नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जब भी यह ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, तो इसका असर व्यक्ति के जीवन, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली पर गहराई से पड़ता है। वर्ष 2026 में 14 मई को शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत माना जा रहा है।

    बुध–शुक्र का शुभ संयोग

    बुध और शुक्र के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। मिथुन राशि में शुक्र का प्रवेश एक सकारात्मक योग बना रहा है। इस अवधि में लोगों की संवाद क्षमता, रचनात्मकता और व्यापारिक समझ में वृद्धि होगी। साथ ही विलासिता से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ने और बाजार में हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया, फैशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

    इन राशियों पर होगा प्रभाव, बदलेगी किस्‍मत

     मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में नई ऊर्जा लेकर आएगा। तीसरे भाव में शुक्र के प्रभाव से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी। जीवन में सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि

    शुक्र के अपनी ही राशि के लग्न भाव में आने से मिथुन राशि वालों का व्यक्तित्व और आकर्षण बढ़ेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। रिश्तों में मजबूती आने की संभावना है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के लिए यह गोचर कर्म भाव में शुभ प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। घर या वाहन खरीदने की योजना के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है।

    शुक्र को मजबूत करने के उपाय

    शुक्र के शुभ प्रभाव पाने के लिए गोचर के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल या सफेद वस्त्रों का दान लाभकारी माना जाता है। साथ ही घर में घी का दीपक जलाकर “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

  • शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 22 फरवरी को पूर्वभाद्रपद में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

    शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 22 फरवरी को पूर्वभाद्रपद में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ


    नई दिल्ली। फरवरी के अंतिम सप्ताह में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव होने जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा से निकलकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, सुंदरता, कला, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जब भी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करता है, इसका असर हमारे संबंधों, आर्थिक स्थिति और जीवन की समग्र स्थिति पर महसूस किया जाता है।

    पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को ज्योतिष में विचारशीलता और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़ा जाता है। शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के लिए सोच में बदलाव, नए अवसर और संबंधों में सुधार लेकर आ सकता है।

    किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
    मेष राशि
    मेष राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाला है। नए लोगों से संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा और प्रेम संबंधों में सकारात्मक संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत देता है। काम की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। खासकर जो लोग क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं और आर्थिक योजनाओं में समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी साबित होगा।

    तुला राशि
    तुला राशि के स्वामी शुक्र का यह परिवर्तन राहत और नए अवसर दोनों लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों के लिए धन और संसाधनों से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

  • शुक्र गोचर2026: इन राशियों की किस्मत में होगा परिवर्तन, प्रेम और समृद्धि में आएगी वृद्धि

    शुक्र गोचर2026: इन राशियों की किस्मत में होगा परिवर्तन, प्रेम और समृद्धि में आएगी वृद्धि


    नई दिल्ली । 13 जनवरी 2026 को शुक्र का मकर राशि में गोचर हो रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शुक्र, जो प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि और सुख का कारक ग्रह है, मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ प्रेम संबंधों में भी स्थिरता और गंभीरता आ सकती है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से कौन सी राशियाँ लाभान्वित होंगी और किसकी किस्मत बदलने वाली है।

    मेष राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके दसवें भाव को सक्रिय करेगा, जिससे करियर और पेशेवर जीवन में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। हालांकि, खर्चों में वृद्धि हो सकती है, खासकर विलासिता और मनोरंजन में। उपाय: फिजूलखर्ची से बचने के लिए बजट बनाएं और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

    कन्या राशि

    प्रभाव: शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में गंभीरता और प्रतिबद्धता आएगी, और ग्यारहवें भाव पर दृष्टि से नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। उपाय: रचनात्मक कार्यों में समय बिताएं और शिक्षा के क्षेत्र में दान करें।

    तुला राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव को सक्रिय करेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बढ़ेगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बनेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। करियर में तरक्की और अधिकारियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। उपाय: शुक्रवार को घर के मंदिर में दीपक जलाएं और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में होगा, जिससे आपकी संवाद क्षमता और साहस में वृद्धि होगी। छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है। इसके अलावा, लेखन, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। उपाय: संवाद की कला में सुधार के लिए अपनी अभिव्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करें और नई परियोजनाओं में हाथ डालें।

    सिंह राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा, जिससे कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपाय: सहकर्मियों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखें और अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें।

    मकर राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके पहले भाव को प्रभावित करेगा, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह समय खुद को बेहतर बनाने का है, और आपको प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक परिवर्तन मिल सकते हैं।उपाय: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नियमित ध्यान और योग करें।

    कुम्भ राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विलासिता और सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन साथ ही फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और आत्मनिरीक्षण करें।उपाय: खर्चों पर नियंत्रण रखें और मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।

    मीन राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मित्रों और सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और आप किसी पुराने रिश्ते को नई दिशा दे सकते हैं। उपाय: सामाजिक कार्यों में भाग लें और मित्रों के साथ समय बिताएं। शुक्र का मकर राशि में गोचर 2026 के जनवरी महीने में सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय करियर में उन्नति, वित्तीय स्थिरता और प्रेम में गहराई का होगा, वहीं कुछ को फिजूलखर्ची और मानसिक शांति बनाए रखने का ध्यान रखना होगा।