Tag: Vibe Movie

  • हनुमान अंश की दहाड़ के आगे धीमी पड़ी मिर्जापुर और इरुमुडी: दायरा पहले दिन ही लाखों में सिमटी

    हनुमान अंश की दहाड़ के आगे धीमी पड़ी मिर्जापुर और इरुमुडी: दायरा पहले दिन ही लाखों में सिमटी


    नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन फिल्मों के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इस दिन सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री होती है और पहले से चल रही फिल्मों के सामने अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती होती है। 18 सितंबर 2026 को भी बॉक्स ऑफिस पर दायरा और वाइब जैसी नई फिल्मों ने दस्तक दी। दूसरी तरफ पहले से सिनेमाघरों में मौजूद हनुमान अंश मिर्जापुर द मूवी हैवान और इरुमुडी के बीच भी कमाई को लेकर मुकाबला जारी है। शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो इन फिल्मों के प्रदर्शन में काफी अंतर दिखाई दे रहा है।

    करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हुई लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन इसकी कमाई बेहद कम रही। भारत में फिल्म ने करीब 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन किया जबकि वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.2 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म की शुरुआत को देखते हुए अब आने वाले दिनों का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

    वहीं कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी वाइब ने पहले दिन दायरा की तुलना में बेहतर शुरुआत की। 18 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रीति जिंटा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वाइब ने ओपनिंग डे पर करीब 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुणाल खेमू की पिछली निर्देशित फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी इसलिए वाइब के प्रदर्शन पर भी नजर बनी हुई है।

    दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की कमाई अब काफी धीमी पड़ गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने करीब 0.50 लाख रुपये का कारोबार किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 11.11 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 14.36 करोड़ रुपये बताया गया है।

    इन फिल्मों के बीच हनुमान अंश का प्रदर्शन अलग नजर आ रहा है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने शुरुआती दौर के बाद अपनी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रिलीज के 43वें दिन फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 309 करोड़ रुपये बताया गया है।

    मिर्जापुर द मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 15वें दिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 206.20 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 296.14 करोड़ रुपये बताया गया है।

    रवि तेजा की इरुमुडी की रफ्तार भी अब धीमी होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और पहले चार हफ्तों में क्रमशः 92.15 करोड़ 57.60 करोड़ 24.70 करोड़ और 11.65 करोड़ रुपये कमाए। 29वें दिन इसका कलेक्शन करीब 0.60 लाख रुपये रहा। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 186.70 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 238.65 करोड़ रुपये बताया गया है।

  • शर्मिला टैगोर को एक्शन-कट बोलना कुणाल खेमू का सपना था, बोले- लेजेंड को डायरेक्ट कर गर्व महसूस हुआ

    शर्मिला टैगोर को एक्शन-कट बोलना कुणाल खेमू का सपना था, बोले- लेजेंड को डायरेक्ट कर गर्व महसूस हुआ


    नई दिल्ली। कुणाल खेमू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाइब को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस फिल्म की खास बात यह भी है कि कुणाल खेमू ने इसमें अभिनय करने के साथ निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में प्रीति जिंटा स्पर्श श्रीवास्तव वंशिका धीर दिनेश लाल यादव और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। शर्मिला टैगोर का इस फिल्म से जुड़ना कुणाल के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह उनकी सास हैं।

    फिल्म में शर्मिला टैगोर को कास्ट करने के अनुभव को याद करते हुए कुणाल ने बताया कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था। कुणाल के मुताबिक शर्मिला जी के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कुछ ऐसी थी जैसे अंधेरे में तीर चलाना। उन्होंने शर्मिला से फिल्म का सिनोप्सिस मांगे जाने पर उन्हें पूरी कहानी के बारे में बताया। इसके बाद शर्मिला टैगोर ने फिल्म के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कुणाल के लिए यह पल बेहद खास था क्योंकि वह लंबे समय से किसी दिग्गज कलाकार को बतौर निर्देशक एक्शन और कट बोलने का सपना देख रहे थे।

    कुणाल ने बताया कि शर्मिला टैगोर को डायरेक्ट करना उनके लिए एक ऐसा चेकबॉक्स था जिसे वह काफी समय से पूरा करना चाहते थे। उनके मुताबिक वह इस बात को लेकर बेहद खुश और गर्व महसूस करते हैं कि उन्हें शर्मिला जैसी दिग्गज अभिनेत्री को निर्देशक के तौर पर निर्देशित करने का मौका मिला। उनके लिए यह अनुभव सिर्फ काम का हिस्सा नहीं बल्कि निजी और पेशेवर दोनों स्तरों पर बेहद यादगार रहा।

    वहीं फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान प्रीति जिंटा ने भी कुणाल खेमू से अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रीति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म में उन्हें ज्यादा फनी सीन नहीं दिए गए जबकि शूटिंग के दौरान वह कॉमेडी से भरपूर अनुभव की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी और कलाकारों ने कई बार दिन में 16 से 18 घंटे तक काम किया।

    इस दौरान कुणाल की पत्नी और अभिनेत्री सोहा अली खान भी मौजूद थीं। उन्होंने कुणाल के मजाकिया अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि शादी हो या फ्यूनरल कुणाल लोगों को हंसा ही देते हैं। सोहा के मुताबिक दोनों परिवारों में कुणाल सबसे ज्यादा फनी हैं।

    कुणाल खेमू के निर्देशन करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में मडगांव एक्सप्रेस के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत की थी। प्रतीक गांधी अविनाश तिवारी और दिव्येंदु स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद अब कुणाल वाइब के जरिए निर्देशन में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

    वाइब में कुणाल के साथ काम करने वाली स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में शर्मिला टैगोर जैसी दिग्गज अभिनेत्री के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं कुणाल बतौर अभिनेता गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे जिसमें अजय देवगन अक्षय कुमार अरशद वारसी तुषार कपूर और शरमन जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं।