Tag: Viral News

  • जिंदगी भर की कमाई मिट्टी में दबाई, जगह भूला किसान तो दीमक खा गई 5 लाख की पूरी रकम

    जिंदगी भर की कमाई मिट्टी में दबाई, जगह भूला किसान तो दीमक खा गई 5 लाख की पूरी रकम


    नई दिल्ली । राजस्थान के बालोतरा जिले से सामने आई यह घटना जितनी हैरान करने वाली है उतनी ही बड़ी सीख भी देती है। पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई गांव के रहने वाले किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी और फिजूलखर्ची से बचाने के लिए अपने 5 लाख रुपये खेत में गाड़ दिए। रकम प्लॉट बेचने के बाद मिली थी और किसान इस पैसे से खेत में पक्का कमरा बनवाना चाहता था। लेकिन करीब एक साल बाद जब उसे अपनी छिपाई हुई रकम की याद आई तो उसे यह तक याद नहीं रहा कि आखिर उसने पैसे खेत में किस जगह दबाए थे। काफी तलाश के बाद जब रकम मिली तो ज्यादातर नोटों को दीमक बुरी तरह चट कर चुकी थी।

    मांगीलाल अपने परिवार के साथ खेत में बनी कच्ची ढाणी में रहता है। प्लॉट बेचने के बाद उसके पास 5 लाख रुपये आए थे। वह चाहता था कि यह रकम सुरक्षित रहे और चोरी या बेवजह खर्च न हो जाए। इसी सोच के साथ उसने नोटों को पॉलीथिन में रखा और खेत में गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर दबा दिया। उसने इस बारे में अपनी पत्नी और बेटों को भी नहीं बताया। परिवार के मुताबिक किसान को नशे की लत है और वह अक्सर चीजें भूल जाता है। यही भूल बाद में उसके लिए भारी आर्थिक नुकसान की वजह बन गई।

    कुछ समय बाद जब कमरे के निर्माण के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो मांगीलाल को याद आया कि उसने रकम खेत में छिपाई थी। लेकिन तब तक वह उस जगह को भूल चुका था। करीब 10 बीघा में फैले खेत में उसने कई जगह खुदाई की लेकिन पैसे नहीं मिले। आखिरकार उसने अपनी पत्नी और बेटों को पूरी बात बताई। परिवार ने भी खेत में कई जगह तलाश की लेकिन रकम का कोई पता नहीं चला। धीरे धीरे सभी ने उम्मीद छोड़ दी।

    करीब एक साल बाद बारिश के मौसम में जब खेत में बुवाई की तैयारी चल रही थी तब एक रात जमीन से रुपयों वाली पॉलीथिन बाहर निकल आई। अगले दिन तारबंदी ठीक करते समय किसान की पत्नी और बेटे की नजर उस थैली पर पड़ी। थैली खोलते ही परिवार के होश उड़ गए। उसमें 500 रुपये के नोट मौजूद थे लेकिन उनकी हालत बेहद खराब थी। नोटों को दीमक ने जगह जगह से काट दिया था और कई नोट छोटे छोटे टुकड़ों में बदल चुके थे।

    परिवार ने बचे हुए नोटों को संभाला और उन्हें बदलवाने की उम्मीद में पचपदरा स्थित एसबीआई शाखा पहुंचा। वहां बैंक कर्मचारियों ने नोटों की स्थिति देखने के बाद उन्हें बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार बालोतरा स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा भी पहुंचा लेकिन वहां भी शुरुआती तौर पर उन्हें निराशा हाथ लगी। इस तरह चोरी से बचाने के लिए खेत में छिपाई गई 5 लाख रुपये की रकम अब लगभग बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है।

    यह घटना सिर्फ एक किसान की आर्थिक परेशानी की कहानी नहीं बल्कि नकदी को असुरक्षित तरीके से छिपाकर रखने के जोखिम की भी मिसाल है। मेहनत से कमाई गई रकम को सुरक्षित रखने के लिए बैंक या अन्य औपचारिक माध्यमों का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। मांगीलाल ने पैसे बचाने के इरादे से जो तरीका अपनाया वही आखिरकार उसकी सबसे बड़ी मुसीबत बन गया। अब परिवार बची हुई रकम को लेकर बैंक से किसी समाधान की उम्मीद कर रहा है।

  • उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, आंदोलन के लिए पैसे लेने के आरोपों को बताया झूठ और भ्रामक

    उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, आंदोलन के लिए पैसे लेने के आरोपों को बताया झूठ और भ्रामक


    नई दिल्ली। उर्फी जावेद एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह वह खबर बनी जिसमें दावा किया गया कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन के समर्थन के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज को पैसे दिए थे और इसी कड़ी में उर्फी जावेद को भी एक लाख रुपये दिए गए। यह दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई लेकिन उर्फी जावेद ने इस पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को पूरी तरह झूठ और भ्रामक बताया।

    उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया और तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक लाख रुपये जैसी छोटी रकम के लिए वह किसी आंदोलन का प्रचार क्यों करेंगी। उर्फी ने कहा कि वह एक सोशल मीडिया पोस्ट या रील के लिए इससे कहीं अधिक फीस लेती हैं और इस तरह के दावों का कोई आधार नहीं है।

    उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पर भी निशाना साधा। उर्फी ने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने पहले भी उनके बारे में कई झूठे दावे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके जेंडर और निजी जिंदगी को लेकर फर्जी खबरें फैलाई गई थीं और अब फिर बिना किसी सबूत के उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उर्फी का कहना है कि इस तरह की अफवाहें केवल चर्चा में बने रहने और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए फैलाई जाती हैं।

    उर्फी जावेद ने अपने बयान में साफ कहा कि उन्हें किसी भी तरह का भुगतान नहीं मिला बल्कि ऐसे विवादों की वजह से उनके काम पर असर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की खबरों के बाद कई ब्रांड्स ने उनसे दूरी बना ली है जिससे उनका आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसी से पैसे लेकर प्रचार किया है तो वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर देंगी और अपनी कमाई के सभी साधन छोड़ देंगी। उनका कहना है कि बिना किसी प्रमाण के किसी की छवि खराब करना गलत है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलने जैसी अफवाहें वायरल हुई थीं जिनका उन्होंने खुलकर खंडन किया था। उस समय भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है और उनके बारे में फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उर्फी लगातार यह कहती रही हैं कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली हर जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।

    फिलहाल इस पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उर्फी जावेद ने सभी दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए आरोप लगाने वालों को सबूत पेश करने की खुली चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर यह विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगे इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

  • होटल में शर्मनाक हरकत: महिला खिलाड़ियों का वीडियो बनाने पर श्रीलंकाई U-19 क्रिकेटर गिरफ्तार

    होटल में शर्मनाक हरकत: महिला खिलाड़ियों का वीडियो बनाने पर श्रीलंकाई U-19 क्रिकेटर गिरफ्तार


    नई दिल्ली। Sri Lanka Under-19 Cricket Team से जुड़ा एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत को हिला दिया है। आरोप है कि टीम के दो युवा खिलाड़ियों ने होटल में ठहरी महिला खिलाड़ियों का आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    यह घटना Colombo के नाराहेनपीटा इलाके की बताई जा रही है, जहां महिला खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बाथरूम के पास मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों खिलाड़ियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें करीब 5 लाख श्रीलंकाई रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह वीडियो किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा तो नहीं किया गया।

    इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) पर भी दबाव बढ़ गया है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई घोषित नहीं की है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब श्रीलंका क्रिकेट पहले से ही प्रशासनिक बदलावों और विवादों से गुजर रहा है। बोर्ड में हाल ही में कई बड़े बदलाव हुए हैं और एक अंतरिम समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि अंडर-19 स्तर पर इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं, क्योंकि यह न केवल खिलाड़ियों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि खेल की गरिमा पर भी सवाल खड़े करती हैं।

    इस घटना ने खेल जगत में अनुशासन, सुरक्षा और नैतिकता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों और बोर्ड की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

  • किंग खान की ईद पोस्ट हुई वायरल कमेंट बॉक्स में उमड़ा फैंस का प्यार और मजेदार अंदाज

    किंग खान की ईद पोस्ट हुई वायरल कमेंट बॉक्स में उमड़ा फैंस का प्यार और मजेदार अंदाज


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। ईद के पवित्र मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार तस्वीर साझा करते हुए सभी को मुबारकबाद दी। इस तस्वीर में वह डिजाइनर शेरवानी पहने बेहद शालीन अंदाज में सलाम करते नजर आए। उनके चेहरे की सादगी और मुस्कान ने फैंस को भावुक कर दिया।

    शाहरुख खान ने अपने संदेश में सभी के लिए खुशियां सुकून और रोशनी की कामना की। उन्होंने लिखा कि हर किसी को वह सब मिले जिसके लिए वह दुआ करता है बल्कि उससे भी ज्यादा। यह संदेश सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचा और देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो गई।

    फैंस के लिए यह पोस्ट किसी तोहफे से कम नहीं रही। हर साल ईद पर शाहरुख अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलते थे और उन्हें शुभकामनाएं देते थे लेकिन इस बार सोशल मीडिया के जरिए दिया गया यह संदेश भी उतना ही खास साबित हुआ। कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

    कमेंट बॉक्स में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसी ने उन्हें ईद मुबारक कहकर अपना प्यार जताया तो किसी ने उन्हें असली किंग बताते हुए तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा कि आपका नाम ही काफी है हेटर्स को जवाब देने के लिए। वहीं कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में सेवइयां और बिरयानी की डिमांड कर डाली।

    दिलचस्प बात यह रही कि शाहरुख खान के इंटरनेशनल फैंस भी इस खुशी में शामिल नजर आए। ग्रीस से एक फैन ने लिखा कि भले ही वह इस त्योहार को नहीं मना रही लेकिन उसकी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। इस तरह यह पोस्ट सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके चाहने वालों को जोड़ने में सफल रही।

    अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें वह दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सलमान खान ने भी ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी। उनकी फिल्म मातृभूमि को लेकर भी चर्चा तेज है।

    दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं कि कौन सी फिल्म ज्यादा धमाल मचाती है। फिलहाल ईद के मौके पर शाहरुख खान की यह पोस्ट लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है।

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: 7 साल की बच्ची के सामने यात्री से मारपीट, एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर गंभीर आरोप

    दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: 7 साल की बच्ची के सामने यात्री से मारपीट, एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर गंभीर आरोप


    नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैजहां एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट पर यात्री के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर यात्री को शारीरिक चोटें आईं और यह सब उसकी 7 साल की बेटी के सामने हुआजिससे पूरा परिवार मानसिक सदमे में है।पीड़ित यात्री की पहचान अंकित दीवान के रूप में हुई हैजिन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उनके मुताबिकयह घटना उस समय हुई जब वे अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। उनके साथ एक चार महीने का शिशु भी थाजो स्ट्रोलर में था।

    अंकित का आरोप है कि सुरक्षा जांच के दौरान एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें एक अलग लाइन से जाने के लिए कहाजो आमतौर पर स्टाफ के लिए आरक्षित रहती है। इसी दौरान कुछ कर्मचारी उनके आगे लाइन तोड़ते नजर आए। जब अंकित ने इसका विरोध कियातो वहां मौजूद एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र से उनकी बहस हो गई।पीड़ित यात्री के अनुसारपायलट ने उनसे बेहद अपमानजनक भाषा में बात की और कहा,क्या आप पढ़े-लिखे नहीं हैं? क्या साइन नहीं पढ़ सकते? बात बढ़ने पर कथित तौर पर पायलट ने उन पर हाथ उठा दिया। इस हमले में अंकित को चोटें आईं और खून तक निकल आयाजिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    अंकित ने बताया कि इस पूरी घटना का सबसे गहरा असर उनकी 7 साल की बेटी पर पड़ा हैजिसने अपने पिता को अपनी आंखों के सामने पिटते देखा। बच्ची अब भी डरी हुई है और परिवार इस घटना के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहा है। अंकित का कहना है कि इस विवाद के चलते उनकी पूरी छुट्टियां बर्बाद हो गईं।सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद यह तेजी से चर्चा में आ गया। यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन स्टाफ के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी।

    एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी पायलट को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।एयरलाइन के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि घटना के समय संबंधित कर्मचारी किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा थालेकिन फिर भी उसका व्यवहार कंपनी की आचार संहिता के खिलाफ है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में यह दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षासम्मान और विश्वास कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी कर्मचारियों से पेशेवर और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और एयरपोर्ट प्रशासन व एयरलाइन दोनों पर निगाहें टिकी हैं। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन स्टाफ की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।