Tag: Wednesday

  • बुध ग्रह की कृपा से चमक सकता है करियर और कारोबार, बुधवार के ये सरल उपाय बदल सकते हैं सफलता की दिशा

    बुध ग्रह की कृपा से चमक सकता है करियर और कारोबार, बुधवार के ये सरल उपाय बदल सकते हैं सफलता की दिशा

    नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, शिक्षा, व्यापार और संचार का प्रमुख कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति के जीवन में निर्णय लेने की क्षमता, संवाद कौशल, स्मरण शक्ति और व्यावसायिक सफलता पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि कुंडली में बुध की स्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब बुध ग्रह शुभ और मजबूत स्थिति में होता है, तब व्यक्ति को शिक्षा, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं इसके कमजोर होने पर कई प्रकार की चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

    ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता और व्यवहार को प्रभावित करता है। लेखन, पत्रकारिता, बैंकिंग, अकाउंटिंग, मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बुध की अनुकूल स्थिति व्यक्ति को तार्किक सोच, प्रभावी अभिव्यक्ति और बेहतर निर्णय क्षमता प्रदान करने वाली मानी जाती है। इसके विपरीत अशुभ बुध कई बार भ्रम, एकाग्रता की कमी, पढ़ाई में बाधा, संवाद संबंधी समस्याएं और व्यापारिक नुकसान जैसी स्थितियों का कारण बन सकता है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन बुध देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपायों को अपनाकर बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। माना जाता है कि हरे रंग का बुध ग्रह से विशेष संबंध है, इसलिए बुधवार को हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। यह उपाय मानसिक संतुलन और सकारात्मकता बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

    बुध ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र जाप का भी विशेष महत्व बताया गया है। बुधवार की सुबह स्नान के बाद श्रद्धापूर्वक “ॐ बुधाय नमः” अथवा “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नियमित मंत्र जाप से मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सूर्योदय के बाद शांत वातावरण में किए गए जाप को विशेष फलदायी माना जाता है।

    दान को भी बुध ग्रह को प्रसन्न करने का प्रभावी माध्यम माना गया है। बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, फल अथवा कांस्य के बर्तनों का दान जरूरतमंद लोगों को करने की परंपरा बताई गई है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी शुभ कार्यों में शामिल माना जाता है।

    ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश और बुध ग्रह का विशेष संबंध बताया गया है। इसलिए बुधवार को भगवान गणेश की पूजा, दुर्वा अर्पित करना तथा गणेश मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गणपति की आराधना से बुद्धि, विवेक और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

    बुध ग्रह के रत्न के रूप में पन्ना का विशेष महत्व बताया गया है। इसे धारण करने से बुद्धि, संवाद कौशल और निर्णय क्षमता में सुधार होने की मान्यता है। हालांकि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेना आवश्यक माना जाता है ताकि व्यक्ति की कुंडली के अनुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान, सेवा कार्यों में भागीदारी तथा सकारात्मक सोच बनाए रखना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे उपाय व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ करियर और आर्थिक उन्नति के मार्ग को भी मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं।

  • दिल्ली में बुधवार का दिन रहा अप्रैल का सबसे ठंडा दिन…. तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

    दिल्ली में बुधवार का दिन रहा अप्रैल का सबसे ठंडा दिन…. तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड


    नई दिल्ली।
    दिल्लीवालों (Delhiites) के लिए बुधवार का दिन अप्रैल का सबसे ठंडा दिन (April Coldest day) रहा. तापमान में आई गिरावट ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा. अप्रैल के महीने में बुधवार 11 सालों का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ. कल सफदरजंग (Safdarjung) में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है।

    इससे पहले अप्रैल में सबसे कम तापमान 23 अप्रैल, 2016 को 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिनभर बादलों की चादर, तेज हवाओं और हल्की, छिटपुट बारिश के कारण शहर में अप्रैल के मौसम के हिसाब से असामान्य ठंड महसूस हुई. इसी वजह से लोगों को गर्मी कम महसूस हुई और कई दिनों बाद वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ बनी रही।

    सफदरजंग मुख्य मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 6.4 मिमी बारिश हुई, जो 4 अप्रैल, 2023 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं पालम में 0.6 मिमी, लोधी रोड में नाममात्र और सफदरजंग, रिज और आयानगर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।


    तापमान की बात करें तो

    – पालम में अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 8.3 डिग्री कम
    – लोधी रोड में 28.0 डिग्री, सामान्य से 6.0 डिग्री कम
    – रिज में 28.8 डिग्री, सामान्य से 6.3 डिग्री कम
    – आयानगर में 28.0 डिग्री, सामान्य से 6.9 डिग्री कम


    न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहा

    – सफदरजंग 16.8 डिग्री, सामान्य से 3.2 कम
    – पालम 15.5 डिग्री, सामान्य से 4.5 कम
    – लोधी रोड 16.2 डिग्री, सामान्य से 2.8 कम
    – रिज 15.3 डिग्री, सामान्य से 4.8 कम
    – आयानगर 16.4 डिग्री, सामान्य से 2.5 कम

    आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, यह ठंड मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई है. यह वर्तमान में उत्तरी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिमी भारत में गरज और बारिश का दौर जारी है. उन्होंने कहा कि बुधवार के बाद से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6–8 डिग्री और पश्चिमी हिमालय में 8–10 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तापमान धीरे-धीरे गर्मियों जैसी स्थिति में लौट आएगा और आसमान ज्यादातर साफ रहेगा।

    शहर में मौसम के अनुकूल होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम रहा. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0–50 AQI ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

  • बुधवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कमजोर हो सकता है बुध ग्रह; जानें बचाव के उपाय

    बुधवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कमजोर हो सकता है बुध ग्रह; जानें बचाव के उपाय


    नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार उस दिन के नियम और सावधानियां भी निर्धारित की गई हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, नौकरी और आर्थिक निर्णयों का कारक कहा गया है। ऐसे में यदि बुधवार के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन न किया जाए, तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के करियर, धन और मानसिक संतुलन पर पड़ सकता है।

    मान्यताओं के अनुसार बुधवार को धन का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है। इस दिन उधार देना या लेना, नए निवेश करना या किसी साझेदारी में प्रवेश करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। कहा जाता है कि बुधवार को किया गया गलत आर्थिक निर्णय धन फंसने या हानि का कारण बनता है। इसलिए इस दिन बड़े आर्थिक सौदों से बचना ही बेहतर माना गया है। इसके अलावा बुधवार को घर की महिलाओं का अपमान करना भी बुध दोष को बढ़ाता है। बेटी, बहन, बुआ या मौसी जैसे रिश्तों के साथ कठोर व्यवहार या अनादर पारिवारिक अशांति के साथ-साथ आर्थिक और मानसिक परेशानियों को जन्म दे सकता है। बुध ग्रह वाणी और व्यवहार से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन रिश्तों में मधुरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक माना गया है।

    वाणी पर नियंत्रण रखना बुधवार का सबसे महत्वपूर्ण नियम बताया गया है। झूठ बोलना, कटु शब्दों का प्रयोग करना, बेवजह बहस या विवाद में उलझना बुध को कमजोर करता है। शांत, संयमित और सकारात्मक भाषा का प्रयोग करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति की संवाद क्षमता में सुधार आता है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार बुधवार को बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मानसिक अस्थिरता और निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है। इसी तरह इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना भी अशुभ माना गया है। इसके स्थान पर हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधि रंग है।

    बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा को दिशाशूल माना गया है। यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक हो, तो धनिया खाकर या साथ लेकर निकलने की परंपरा बताई गई है। वहीं इस दिन दवाइयां, बर्तन, साबुन, तेल, दूध से बनी चीजें और कुछ हरी सब्जियों की खरीदारी से भी बचने की सलाह दी जाती है। भूमि से जुड़े कार्य या नए व्यापार की शुरुआत भी बुधवार को टालना बेहतर माना गया है। यदि बुध ग्रह को मजबूत करना तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। मूंग दाल धनिया जैसी हरी वस्तुओं का दान या उपयोग भी शुभ फल देता है। मान्यता है कि इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और शिक्षा, व्यापार व करियर में स्थिरता और प्रगति मिलती है।

  • कैसा रहेगा आज का राशिफल, जानिए

    कैसा रहेगा आज का राशिफल, जानिए


    मेष राशि
    :- कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। योग्यताएं सम्मान दिलायेगी। शुभांक-3-5-7

    वृष राशि :- अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को लाभ। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शुभांक-3-5-6

    मिथुन राशि :– समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निपटा लें, उसके बाद समय व्ययकारी सिद्घ होगा। शुभांक-2-4-6

    कर्क राशि :- संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। शुभांक-3-6-7

    सिंह राशि :– अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वास्थ्य नरम होगा। शुभांक-3-6-8

    कन्या राशि :- कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। व्यापार में वृद्घि होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहें। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-6-7-8

    तुला राशि :- माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। शुभांक-1-4-6

    वृश्चिक राशि :– पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। कर्ज देने से बचें। शुभांक-4-7-9

    धनु राशि :- स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। एकाकी वृत्ति त्यागें। शुभांक-5-7-9

    मकर राशि :- अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। धार्मिक यात्रा का योग। शुभांक-4-7-9

    कुंभ राशि :- कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-4-6-9

    मीन राशि :– शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आलस्य का त्याग करें। काम पर पैनी नजर रखिए। सब्र का फल मीठा होता है। अत: धैर्य रखें व अच्छे समय इन्तजार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-2-5-7