Tag: Winter hair care tips

  • Hair Care Tips: सर्दियों में ड्राई और बेजान बाल नहीं होंगे परेशानी, अपनाएं ये 6 असरदार उपाय

    Hair Care Tips: सर्दियों में ड्राई और बेजान बाल नहीं होंगे परेशानी, अपनाएं ये 6 असरदार उपाय

    नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल, सर्दियों के समय हवा में नमी नहीं होती है, जिससे बालों में ड्राईनेस जल्दी हो जाती है। ऐसे में सही हेयर केयर न करने पर लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
    बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रेगुलर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में अपने स्कैल्प और बालों को कैसे हेल्दी रख सकते हैं। इस लेख में बताए गए Hair Care Tips से आप बिना सैलून गए, अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बना सकती हैं।
    सर्दियों में ऐसे करें हेयर केयर
    1. हेयर ऑयलिंग करें
    सर्दियों के मौसम में बालों को धोने से 2 घंटे पहले तेल से अच्छी तरह से मालिश जरुर करें। इससे स्कैल्प और और बाल, दोनों को पोषण मिलता है, साथ ही इससे बालों की जड़े भी मजबूत बनती हैं और डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
    2. शैंपू करने का सही तरीका
    कई लोग बाल धोते समय शैंपू को डायरेक्टली अपने स्कैल्प पर अप्लाई करते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। शैंपू में मौजूद हानिकारक केमिकल्स हेयर हेल्थ को खराब कर बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में शैंपू और पानी को बराबर की मात्रा में लेकर उन्हें मिलाएं और फिर हाथों से लेकर सिर पर लगाएं। कोशिश करें कि जो शैंपू आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो माइल्ड हो, इससे बाल ज्यादा डैमेज नहीं होते हैं।
    3. डीप कंडीशनिंग है जरुरी
    सर्दियों के मौसम में बालों के लिए डीप कंडीशनिंग बेहद जरुरी होती है। इसके लिए सबसे पहले शैंपू से हेयर वॉश करें, फिर माइल्ड कंडीशनर या हेयर मास्क अप्लाई करें। इसके लिए आप होममेड हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं, जैसे अंडा, केला या शहद आदि। इससे बाल सॉफ्ट और चमकदार बनते हैं।
    4. गर्म पानी से न धोएं बाल
    ठंड के मौसम में कई लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। गर्म पानी से स्कैल्प और बालों की नमी छिन जाती है और बाल रूखे हो जाते हैं। ड्राईनेस के कारण बालों में डैंडरफ की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में नहाते समय हल्के गुनगुने पानी या फिर नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल स्वस्थ्य बने रहते हैं।
    5. हीट स्टाइलिंग से बचें
    कुछ लोग गीले बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, ड्रायर बालों की नमी सोख लेता है, जिससे बाल रूखे और बेजान से हो जाते हैं। साथ ही, ज्यादा हीट स्ट्रेटनिंग करने से भी बचना चाहिए, इससे भी बाल डैमेज होने का खतरा रहता है।
    6. अंडे और दही का हेयर मास्क
    रूखे स्कैल्प से राहत पाने के लिए दही और अंडे का हेयर मास्क आज़माएं। यह बालों को सॉफ्ट करने के साथ-साथ स्कैल्प को पोषण भी देता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन और फैट्स स्कैल्प को गहराई से पोषण देकर रूखेपन को दूर करते हैं, जबकि दही बालों को सॉफ्ट और स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। आधा कप दही में एक अंडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बाल धोने से 10 मिनट पहले स्कैल्प पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।