Tag: winter skincare
-

सर्दियों में स्किन केयर का आसान तरीका, डार्क सर्कल और रूखापन दोनों होंगे दूर
नई दिल्ली । सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिसका असर सबसे पहले आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर दिखाई देता है। इसी कारण डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या बढ़ जाती है। यह न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि थकान और तनाव भी चेहरे पर साफ नजर आने लगता है।ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं। खासतौर पर नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी और वैसलीन से तैयार किया गया घरेलू मिश्रण त्वचा को पोषण देने और डार्क सर्कल कम करने में मदद कर सकता है।इस घरेलू उपाय के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच वैसलीन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होती है। सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें, फिर उसमें नारियल तेल, हल्दी और वैसलीन मिलाकर अच्छी तरह तैयार करें।रात में सोने से पहले इस मिश्रण को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।विशेषज्ञों के अनुसार नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक और राहत देता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक माने जाते हैं।इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना, पौष्टिक आहार लेना और आंखों की हल्की मसाज करना भी डार्क सर्कल कम करने में मददगार हो सकता है।अगर आप भी सर्दियों में चमकदार और फ्रेश स्किन पाना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। -

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाएं, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही त्वचा के लिए चुनौतीपूर्ण भी। ठंडी हवाएं, कम नमी और धूप की कमी त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेती हैं, जिससे स्किन रूखी, खिंची हुई और बेजान नजर आने लगती है। कई लोगों को इस दौरान खुजली, फटना और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, थोड़ी सी समझदारी और सही घरेलू देखभाल से सर्दियों में भी त्वचा को मुलायम, स्वस्थ और चमकदार बनाए रखा जा सकता है।मॉइस्चराइजिंग है सबसे जरूरी कदम
सर्दियों में त्वचा को अतिरिक्त नमी की जरूरत होती है।नहाने के तुरंत बाद शरीर और चेहरे पर नारियल तेल या बादाम तेल लगाने से स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है। ये तेल त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ ड्राइनेस को भी दूर करते हैं। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो रात में सोने से पहले हल्की मालिश करना बेहद फायदेमंद साबित होता है।शहद और दूध से पाएं नेचुरल ग्लो
शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा की नमी को लॉक करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर शुद्ध शहद लगाकर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोने से स्किन में निखार आता है।शहद में थोड़ी मात्रा में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से त्वचा की रंगत और भी बेहतर होती है।दूध और मलाई से हटाएं डेड स्किन
कच्चे दूध में रुई भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाने से त्वचा साफ और कोमल होती है। वहीं, मलाई में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से डेड स्किन हटती है और स्किन की नमी बरकरार रहती है। यह उपाय खासतौर पर बहुत रूखी त्वचा वालों के लिए कारगर है।एलोवेरा जेल देगा ठंडक और नमी
एलोवेरा जेल सर्दियों में त्वचा के लिए रामबाण माना जाता है। यह स्किन को ठंडक देता है और ड्राइनेस को कम करता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें और सुबह हल्के पानी से धो लें, इससे त्वचा तरोताजा महसूस होती है।खानपान और पानी भी है जरूरी
सर्दियों में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो जाती है। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही हरी सब्जियां, मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन E से भरपूर आहार त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं।इन गलतियों से रहें दूर
सर्दियों में बहुत गर्म पानी से नहाने और हार्श साबुन के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। हल्के फेसवॉश और नियमित घरेलू देखभाल अपनाकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और दमकता बनाए रख सकते हैं। -

सर्दियों में देसी घी: रूखी त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, पोषण और एंटी-एजिंग का असरदार उपाय
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही रूखी, खिंची और बेजान त्वचा एक आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवा, हीटर का इस्तेमाल और गरम पानी से नहाने की आदत त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में जहां बाजार के कई मॉइस्चराइजर केवल ऊपरी परत को मुलायम बनाते हैं, वहीं शुद्ध देसी घी त्वचा को गहराई से पोषण देने का एक प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आया है।2025 की रिपोर्ट Necole Bitchie और Healthline के अनुसार, देसी घी में मौजूद विटामिन A, D, E और K के साथ-साथ प्राकृतिक फैटी एसिड त्वचा की नमी को लॉक करने, सूजन कम करने और फाइन लाइन्स को रोकने में मदद करते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में घी को न सिर्फ खाने बल्कि त्वचा पर लगाने के लिए भी लाभकारी माना गया है।विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों में त्वचा की बैरियर लेयर कमजोर हो जाती है, जिससे Transepidermal Water Loss TEWL बढ़ता है। घी इस बैरियर को मजबूत करता है और त्वचा को अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है। आयुर्वेदिक परंपरा में इस्तेमाल होने वाला शतधौत घृत 100 बार धुला घी विशेष रूप से स्किन हाइड्रेशन बढ़ाने, जलन कम करने और एक्जिमा व सोरायसिस जैसी समस्याओं में राहत देने के लिए जाना जाता है।
टॉपिकल इस्तेमाल की बात करें तो घी सूखी, फटी और संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित माना गया है। सर्दियों में फटे होंठ, रूखे हाथ, ड्राई पैच और फटी एड़ियों पर घी लगाने से त्वचा जल्दी मुलायम होती है। यही नहीं, बच्चों की मालिश और बीमारी के बाद स्किन रिकवरी में भी देसी घी का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है।हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि घी का टेक्सचर काफी रिच और ऑयली होता है। ऐसे में एक्ने-प्रोन या बहुत तैलीय त्वचा पर इसका ज्यादा इस्तेमाल पोर्स ब्लॉक कर सकता है, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी त्वचा वाले लोगों को घी को सीधे पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय पहले पैच टेस्ट करना चाहिए या सिर्फ बहुत सूखे हिस्सों पर सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए।
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा स्वस्थ और जवां दिखती है। रात में सोने से पहले हल्के हाथों से घी लगाने से त्वचा को गहरी नमी और पोषण मिलता है।इस रूप में देसी घी सर्दियों में केवल एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से समर्थित स्किन केयर विकल्प भी है। सही मात्रा और सही त्वचा प्रकार के अनुसार इसका इस्तेमाल करने से यह सर्दियों में त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि त्वचा बहुत संवेदनशील हो, तो विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
-

सर्दियों में भी बरकरार रहेगी त्वचा की चमक! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सब पूछेंगे खूबसूरती का राज
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में अक्सर स्किन रूखी और बेजान होने लगती है. इस मौसम में ठंडी हवाएं न सिर्फ शरीर को ठिठुरा देती हैं, बल्कि त्वचा पर भी गहरा असर डालती हैं. खासकर सर्दियों में कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका चेहरा काला, रूखा और बेजान नजर आने लगता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैंतो 6 घरेलू उपाय आपकी त्वचा में नई जान फूंक सकते हैं.हेवन वैली ब्यूटी सैलून की संचालिका साधना सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि, सर्दियों में हवा में नमी की मात्रा काफी कम हो जाती है. इससे त्वचा रूखी हो जाती है और उसकी प्राकृतिक चमक कम होने लगती है. रूखी त्वचा अक्सर डल और गहरी दिखती है, जिससे चेहरा काला नजर आने लगता है. इसके अलावा, लोग सर्दियों में ज्यादा समय धूप में बिताते हैं, यह सोचकर कि ठंड में धूप नुकसान नहीं करती. जबकि सच्चाई यह है कि सर्दियों में भी सूरज की UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं किया जाए, तो टैनिंग और काले धब्बों की समस्या बढ़ सकती है.सर्दियों में रखें अपनी स्किन का ध्यानठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी होती है. इस मौसम में जो हवाएं चलती हैं, उनकी वजह से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि इसकी वजह से त्वचा की नमी भी खोने लगती है. हालांकि, इस परेशानी से बचने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा की रंगत और चमक बनाए रख सकते हैं.1. गुलाब जल और ग्लिसरीन: बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को नमी देता है और कालेपन को कम करने में मदद करता है.2. एलोवेरा जेल: ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से त्वचा को गहराई से नमी मिलती है. यह रंगत निखारने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है.3. शहद और दूध का फेस पैक: दो चम्मच शहद में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक त्वचा के कालेपन को दूर करता है.4. नींबू और शहद: अगर आपकी त्वचा संवेदनशील नहीं है, तो नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाएं. यह डेड स्किन हटाने और रंग साफ करने में मदद करता है.5. बादाम तेल की मालिश: हल्का गुनगुना बादाम तेल चेहरे पर लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और ठंड के दुष्प्रभाव कम होते हैं.6. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी: मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं. यह त्वचा को साफ, टोन और फ्रेश बनाता है. -

सर्दियों में चमकेगा बेजान पड़ा चेहरा! नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये देसी स्किनकेयर रूटीन
नई दिल्ली । सर्दियों में डल और ड्राई स्किन के साथ फटे होंठों से सभी परेशान रहते हैं. ऐसे में सर्दियों में स्किन केयर करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. मगर खूबसूरत चेहरे और ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम की जरूरत नहीं होती है बल्कि इंटरनल बैलेंस और बाहरी पोषण जरूरी होता है. अगर आप सर्दियों में इन देसी स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं तो पूरी ठंड आपकी स्किन दमकती रहेगी.देसी घी का पानी पिएं
सबसे पहले हर रोज एक चम्मच देसी घी को गर्म पानी और दूध के साथ पिएं. यह स्किन के टिशूज को गहराई से पोषण देता है और रूखेपन को रोकने में मदद करता है. इससे स्किन ड्राई कम होती है और सॉफ्ट रहती है. देसी घी सिर्फ हमारे खाने को टेस्टी नहीं बनाता है बल्कि हमारी स्किन को भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.रोज खाएं 1 आंवलासर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से कोलेजन और इम्युनिटी बढ़ती है और चेहरे को नेचुरल ग्लो भी मिलता है. यह विटामिन सी का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है और इसे आप कई तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं इसका अचार या आंवला शॉट भी आपकी मदद कर सकता है.
खजूर किशमिश और फल खाएंखजूर किशमिश और सीजनल फलों को सर्दियों में जरूर खाएं इनसे आपकी स्किन को काफी फायदा मिलता है. इन सबको खाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है. खजूर और किशमिश को दूध में मिलाकर आप रात को सोने से पहले ले सकते हैं.तेल से मालिशठंड में अगर आप नहाने से पहले अपनी बॉडी की तिल या बादाम के तेल से मालिश करते हैं तो यह आपके शरीर में मॉइस्चराइज को लॉक करता है. इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है. वैसे शरीर की तेल से मसाज करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है.गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिएसर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं लेकिन यह आपकी स्किन के लिए सही नहीं होता है. इसलिए ठंड के मौसम में हमेशा हल्का गुनगुना पानी से ही नहाना चाहिए. गुनगुना पानी आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है और स्किन ड्राई नहीं होती है.घरेलू फेस पैक लगाएंसर्दियों में आप अपने चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए मुलेठी एलोवेरा चावल का आटा दूध और शहद से बना घरेलू फेस पैक लगाएं. चावल का आटा और एलोवेरा दोनों ही स्किन के लिए सबसे बेहतरीन फेस पैक माने जाते हैं और इनके साथ दूध और शहद भी स्किन के लिए शानदार काम करते हैं.
दूध-उबटन से चेहरा साफ करेंचेहरे पर साबुन लगाने से अक्सर ही एक्सपर्ट मना करते हैं और खासतौर पर सर्दियों में तो साबुन नहीं लगाना चाहिए. इसकी जगह आप अपने चेहरे को रॉ मिल्क या घरेलू उबटन से साफ करें. इससे चेहरे की नेचुरल क्लींजिंग होती है और पोषण भी मिलता है. इससे स्किन की नमी बनी रहती है और चेहरा रूखा नहीं लगता है. -

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दमकेगा चेहरा, अपनाएं ये 5 आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स
नई दिल्ली । क्रिसमस का त्योहार आते ही ऑफिस पार्टियों और गेट-टुगेदर का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग फ्रेश और कॉन्फिडेंट नजर आए। खूबसूरत ड्रेस और हल्का-फुल्का मेकअप जरूर आपकी पर्सनैलिटी को निखारता है लेकिन अगर स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो तो लुक अपने आप खास बन जाता है। कई बार लोग पार्टी से ठीक पहले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट पर भरोसा करने लगते हैं लेकिन इसका असर हमेशा वैसा नहीं होता जैसा उम्मीद की जाती है।असल में स्किन की चमक धीरे-धीरे कम होने के पीछे बढ़ती उम्र प्रदूषण तनाव और गलत लाइफस्टाइल बड़ी वजह होते हैं। ऐसे में अगर समय रहते सही स्किन केयर रूटीन अपनाया जाए तो बिना मेकअप भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स जिन्हें अपनाकर आप ऑफिस क्रिसमस पार्टी में सबका ध्यान खींच सकती हैं।
रोजाना फेस क्लीनिंग है सबसे जरूरी
स्किन केयर की शुरुआत हमेशा चेहरे की सही सफाई से होती है। दिनभर बाहर रहने के कारण चेहरे पर धूल मिट्टी पसीना और प्रदूषण की परत जम जाती है जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे स्किन न सिर्फ साफ रहती है बल्कि फ्रेश और हेल्दी भी नजर आती है।सीरम से मिलेगी नमी और चमक
फेस सीरम स्किन के लिए किसी बूस्टर से कम नहीं होता। यह त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है और फाइन लाइन्स व डलनेस को कम करने में मदद करता है। फेस वॉश के बाद कुछ बूंदें सीरम की लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह और रात दोनों समय सीरम लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट स्मूद और ग्लोइंग दिखाई देती है।सनस्क्रीन को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
अक्सर लोग सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते हैं जबकि यह सालभर जरूरी होती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें स्किन को टैनिंग पिगमेंटेशन और समय से पहले झुर्रियों का शिकार बना सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी स्किन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसका नेचुरल ग्लो भी बरकरार रखती है।हल्दी-बेसन का देसी फेस पैक अपनाएं
नेचुरल निखार के लिए घरेलू नुस्खे आज भी सबसे असरदार माने जाते हैं। हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का फेस पैक लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और डेड स्किन निकल जाती है। इसमें गुलाब जल या दूध मिलाकर लगाने से स्किन को अतिरिक्त पोषण मिलता है और चेहरा तुरंत फ्रेश दिखने लगता है।नाइट क्रीम से पाएं ओवरनाइट ग्लो.
रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नाइट क्रीम स्किन को पोषण देती है ड्रायनेस दूर करती है और सुबह उठने पर चेहरा ज्यादा मुलायम और चमकदार नजर आता है। इसे रोजाना की आदत बनाना आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। अगर आप इन 5 आसान लेकिन असरदार स्किन केयर टिप्स को अभी से अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें तो ऑफिस क्रिसमस पार्टी में बिना ज्यादा मेकअप के भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।