कभी नीम नीम कभी शहद शहद
Tag: Year Ender 2025
-

Year Ender 2025 TV पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 7 शोज मेकर्स के डूबे करोड़ों
नई दिल्ली । साल 2025 में कई टीवी शोज आए और फिर कुछ ही दिनों में ये बंद भी हो गए। इसका कारण यह था कि इन शोज को कुछ खास टीआरपी नहीं मिली जिससे मेकर्स के करोड़ों रुपए डूब गए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन टीवी शोज का नाम शामिल है। बड़े अच्छे लगते हैं 4 टीवी का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते है का चौथा सीजन कब आया और कब बंद हो गया इसका पता ही नहीं चला। इस शो को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इस वजह से यह कुछ ही दिनों में बंद हो गया।धाकड़ बीराकलर्स के हिट शो धाकड़ बीरा है फैंस को पसंद नहीं आया। ये शो लगभग पांच महीने में ही बंद हो गया था।चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया हैचलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है को इतनी बेकार टीआरपी मिली कि इस शो को फैंस ने कुछ ही दिनों में ऑफ एयर कर दिया।वीर हनुमानवीर हनुमान की कहानी को भी फैंस ने सारे से नकार दिया। लोगों ने इस कुछ खास प्यार नहीं दिया। इस वजह से इस शो को कम समय में ही बंद करना पड़ा।डोरी 2डोरी 2 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह शो फ्लॉप साबित हुआ था। इस वजह से मेकर्स ने इसे चंद दिनों में ही बंद कर दिया।ईशानीईशानी से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह शो कुछ ही समय में ऑफ एयर हो गया।
कभी नीम नीम कभी शहद शहदइस लिस्ट में कभी नीम नीम कभी शहद शहद सीरियल का नाम भी शामिल है। इसे भी फैंस ने कुछ ही दिनों में ऑफ एयर कर दिया था। -

Year Ender 2025: ‘पंचायत 4’ से ‘द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड’ तक, इस साल चर्चा में रहीं ये वेब सीरीज
नई दिल्ली । भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज़ के लिए एक यादगार साल साबित हुआ। TVF कीपंचायत सीजन 4 से लेकरद बैड्स ऑफ बॉलीवुड औरखौफ जैसे बोल्ड और चर्चित टाइटल्स समेत इस साल कई वेब सीरीज का दबदबा रहा।पंचायत औरद फैमिली मैन जैसी फैन-फेवरेट फ्रेंचाइज़ी नए सीजन के साथ लौटीं और अपनी जबरदस्त लोकप्रियता पर खरी उतरीं।वहींब्लैक वारंट औरद बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसे नए और रिस्क लेने वाले शोज ने नई आवाजों और कहानियों को सामने रखा। क्राइम थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा से लेकर सादगी भरी कॉमेडी और रहस्यमयी कहानियों तक, 2025 ने भारतीय ओटीटी स्टोरीटेलिंग का स्तर और ऊंचा कर दिया।आइए नजर डालते हैं उन भारतीय ओटीटी सीरीज पर, जिन्होंने 2025 में इंटरनेट पर धूम मचाई और दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा:1) TVF की पंचायत सीजन 4
एक बार फिर भारतीय ओटीटी का दिल फुलेरा में धड़का।पंचायत सीजन 4 ने अपने सादे ह्यूमर, इमोशनल गहराई और जुड़ाव भरी कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया, मीम्स और फैन चर्चाओं पर इस शो का साफ़ दबदबा रहा, जिसने हर उम्र और हर इलाके के दर्शकों से TVF के खास रिश्ते को फिर साबित किया।2) पाताल लोक सीजन 2
गहरी, पकड़ बनाने वाली और समाज से जुड़ीपाताल लोक सीजन 2 और भी बड़े दांव और गहरे किरदारों के साथ लौटी। इसके विषयों, अभिनय और राजनीतिक संकेतों को लेकर ऑनलाइन ज़ोरदार चर्चाएं हुईं।3) द फैमिली मैन सीजन 3
साल की सबसे ज्यादा इंतजार की गई वापसी में से एक,द फैमिली मैन सीजन 3 ने एक्शन, ह्यूमर और इमोशन को बेहतरीन तरीके से मिलाया। इसकी रिलीज एक बड़े इंटरनेट इवेंट में बदल गई, जहां फैंस हर मोड़ और हर सीन पर चर्चा करते दिखे।4) द रॉयल्स
चमक-दमक और हाई ड्रामा से भरी इस सीरीज ने बहुत जल्दी अपना दर्शक वर्ग बना लिया। बड़े पैमाने, दमदार परफॉर्मेंस और बिंज-वॉच करने लायक कहानी के चलते द रॉयल्स उन लोगों की पसंद बनी, जो एंटरटेनमेंट के साथ हल्का-फुल्का कंटेंट चाहते थे।5) ब्लैक वारंट
एक सख्त और दमदार क्राइम ड्रामा, ब्लैक वारंट ने अपनी रॉ और सच्ची कहानी और मजबूत अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। धीरे-धीरे इसकी चर्चा बढ़ी और यह साल के सबसे ज्यादा बात किए जाने वाले नए शोज में शामिल हो गया।6) खौफ
डरावना और बेचैन करने वाला खौफ हॉरर-थ्रिलर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा। इसकी रहस्यमयी कहानी और मजबूत पेशकश ने इसे सोशल मीडिया और जॉनर से जुड़ी चर्चाओं का हिस्सा बना दिया।7) स्पेशल ऑप्स सीजन 2
जासूसी की हाई-स्टेक्स कहानी को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल ऑप्स सीज़न 2 ने बड़े पैमाने, सस्पेंस और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फ्रेंचाइजी के फैंस को पूरी तरह जोड़े रखा।8) द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड
बिना किसी झिझक के ग्लैमरस और मीम्स से भरी द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज़ में से एक बनी। ग्लैमर की दुनिया के पीछे की झलक और पॉप-कल्चर मोमेंट्स के चलते यह शो इंटरनेट पर छाया रहा और लोगों की गिल्टी-प्लेजर वॉचलिस्ट में शामिल हो गया। -

Year Ender 2025: इन सितारों ने रियलिटी शोज में मारी बाज़ी, बिग बॉस से OTT तक छाए ये विनर्स
नई दिल्ली।साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी Year Ender 2025 की चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस साल रियलिटी शोज का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला। ड्रामा, इमोशन्स, स्ट्रैटेजी और टैलेंट से भरपूर इन शोज ने दर्शकों को सालभर बांधे रखा। हर साल की तरह इस बार भी कई पॉपुलर सितारों ने रियलिटी शोज के मंच पर अपनी मेहनत और दमदार परफॉर्मेंस से ट्रॉफी अपने नाम की। आइए जानते हैं साल 2025 के टॉप रियलिटी शोज और उनके विनर्स, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया।बिग बॉस 19: गौरव खन्ना बने विनर
सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ। इस सीजन ने शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉप 5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक शामिल रहे। कड़ी टक्कर के बाद गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की। सीजन की शुरुआत से ही उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। उनकी स्ट्रैटेजी, शांत स्वभाव और टास्क में निरंतरता ने उन्हें विजेता बनाया।राइज एंड फॉल: अर्जुन बिजलानी की जीत
बिजनेस पर्सनैलिटी अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो राइज एंड फॉल भी साल 2025 का चर्चित शो रहा। यह शो एमएक्स प्लेयर और सोनी चैनल पर प्रसारित हुआ। टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने इस शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब जीता। शो को खासतौर पर इसकी यूनिक कॉन्सेप्ट और माइंड गेम्स के लिए सराहा गया। टीवी के साथ-साथ ओटीटी दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया।पति पत्नी और पंगा: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी अव्वल कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा इस साल कपल-बेस्ड रियलिटी शोज में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।यह शो 2 अगस्त 2025 से 16 नवंबर 2025 तक चला। शो में जोड़ियों के बीच समझ, भरोसे और तालमेल की परीक्षा ली गई।अंत में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार तालमेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। दर्शकों ने इस जोड़ी की ईमानदारी और मजबूत बॉन्ड को खूब सराहा। द ट्रेटर्स: उर्फी जावेद और निकिता लूथर की शानदार जीत अमेजन प्राइम वीडियो पर आए रियलिटी शो द ट्रेटर्स को करण जौहर ने होस्ट किया। यह शो अपने सस्पेंस और माइंड गेम्स के लिए काफी चर्चा में रहा।
शो की विनर जोड़ी बनी उर्फी जावेद और निकिता लूथर। दोनों ने फिनाले में ट्रेटर पूरब झा को मात दी और 70 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की। उर्फी की स्ट्रैटेजी और निकिता की सूझबूझ ने इस जीत को यादगार बना दिया। Year Ender 2025: रियलिटी शोज का सुनहरा सालसाल 2025 में टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शोज का दबदबा साफ नजर आया। बिग बॉस 19 से लेकर द ट्रेटर्स तक, हर शो ने दर्शकों को अलग-अलग अंदाज़ में एंटरटेन किया।अब देखना दिलचस्प होगा कि साल 2026 में कौन-से नए चेहरे और कौन-से पुराने सितारे रियलिटी शोज के मंच पर बाज़ी मारते हैं।
-

Year Ender 2025: मिडिल क्लास के लिए राहत, इनकम टैक्स और GST सुधार से बढ़ी बचत
नई दिल्ली। वर्ष 2025 मिडिल क्लास के लिए कई मामलों में शानदार साबित हुआ। इस साल सरकार ने टैक्स और जीएसटी में बड़े सुधार किए, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ा और वित्तीय बोझ काफी हद तक कम हुआ। सबसे ज्यादा राहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव और जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से मिली।इनकम टैक्स में बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए इस साल कई फैसले लिए। बजट 2025 में सरकार ने इनकम टैक्स छूट की लिमिट 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी। इसके साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत मिलने वाली 75,000 रुपये की छूट को मिला दिया जाए तो यह बढ़कर 12.75 लाख रुपये हो जाती है। इसका मतलब है कि कोई भी सैलरीड क्लास 12.75 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स छूट का दावा कर सकता है। स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट केवल सैलरीड क्लास को ही मिलेगी।जीएसटी 2.0 से मिडिल क्लास को बड़ा फायदा
सरकार ने 2025 में जीएसटी स्लैब्स में भी बड़ा बदलाव किया। पुराने चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% को घटाकर अब केवल दो स्लैब 5% और 18% रह गए हैं। वहीं, लग्जरी और सिन गुड्स पर जीएसटी की दर 40% कर दी गई।453 चीजों पर GST रेट में बदलाव
नए जीएसटी रेट लागू होने के बाद 453 चीजों की दरों में बदलाव हुआ, जिनमें से 413 चीजों की दर में कमी हुई। करीब 295 जरूरी चीजों पर जीएसटी रेट 12% से घटाकर 5% या जीरो कर दिया गया। 1,200 सीसी या उससे कम की पेट्रोल कारों और 1,500 सीसी या कम की डीजल कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% की गई। इसी तरह, 350 सीसी या उससे कम की बाइक पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दी गई।लग्जरी गाड़ियों और बाइक पर 40% GST
लग्जरी गाड़ियों और बाइक पर जीएसटी 40% तय की गई। इसके साथ ही कारों पर सेस को भी खत्म कर दिया गया। इन सुधारों का उद्देश्य देश की इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाना था। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में देश की ग्रोथ रेट 8.2% दर्ज की गई, जो पिछली कई तिमाहियों में सबसे तेज है।टोल प्लाजा पर भी मिली राहत
साल 2025 में आम लोगों के लिए टोल टैक्स का बोझ भी कम किया गया। सरकार ने एनुअल पास का ऐलान किया, जिसे 15 अगस्त से लागू कर दिया गया। फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये है। इसके तहत कोई भी वाहन चालक सालभर में 200 टोल प्लाजा पार कर सकता है। इस योजना से एक टोल प्लाजा पार करने की कीमत घटकर केवल 15 रुपये रह जाती है, जिससे हाइवे पर सफर पहले की तुलना में काफी सस्ता हो गया है।
साल 2025 मिडिल क्लास के लिए राहत और फायदे लेकर आया। इनकम टैक्स में छूट, GST स्लैब्स में कमी और टोल पास सुविधा ने आम आदमी की जेब पर सकारात्मक असर डाला। सरकार के ये कदम आर्थिक दृष्टि से आम जनता को सहारा देने और खर्च में कटौती करने में मददगार साबित हुए हैं। -

2025 की ब्लॉकबस्टर लिस्ट: कांतारा से छावा तक ये रहीं टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्में
नई दिल्ली । साल 2025 इंडियन सिनेमा के लिए बहुत खास रहा है. इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं. ये फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं. कुछ फिल्में फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ ने जबरदस्त कमाई की. आज हम आपको साल 2025 की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जबरदस्त कमाई करके टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. साथ ही बताते हैं कि इन फिल्मों में कौन नजर आया था और इसे किसने डायरेक्ट किया था.कांतारा चैप्टर 1
इस लिस्ट में पहला नाम ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का है. इस फिल्म ने साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन दैवेया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने वर्ल्डवाइड 834 करोड़ का कलेक्शन किया था.छावा
इस लिस्ट में दूसरा नाम विक्की कौशल की छावा का है. ये फिल्म इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. कांतारा से पहले छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक छावा ने वर्ल्डवाइड 797 करोड़ की कमाई की थी.सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म इतनी कमाई कर लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था. मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनीं सैयारा बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 579.23 करोड़ का कलेक्शन किया था.कुली
रजनीकांत की कुली लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन लीड रोल में नजर आए थे और आमिर खान का कैमियो था. इस हाई ऑक्टेन ड्रामा को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई की थी.वॉर 2
ऋतिक रोशन,जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर 2 सिनेमाघरों पर फ्लॉप साबित हुई है. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. फ्लॉप होने के बाद भी ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड 303.22 करोड़ कमाए थे.