Tag: Zodiac Sign

  • साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज… जानिए किस राशि पर इसका क्या होगा प्रभाव?

    साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज… जानिए किस राशि पर इसका क्या होगा प्रभाव?


    नई दिल्ली।
    आज 28 अगस्त को साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) लग चुका है. जिस चंद्र ग्रहण की हम बात कर रहे हैं, वह सामान्य या पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) है, जिसे मालिन्य चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है. भारतीय समय के अनुसार, इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।

    ज्योतिषीय दृष्टि से यह उपछाया चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. ऐसे में ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस ग्रहण में शनि और राहु का प्रभाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल माना जा रहा है. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है और लंबे समय से सफलता के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं और यह बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. हालांकि अगले 15 दिन से एक महीने के दौरान यात्राओं में सावधानी रखें. किसी भी यात्रा में लापरवाही न करें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करें. ऐसा करना आपके लिए शुभ माना जाता है.


    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के रुके हुए काम इस दौरान पूरे होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है. अगर कोई विवाद, झगड़ा या कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. करियर के मामले में स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करें.

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के लोगों को अगले 15 दिन से एक महीने तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बेवजह के विवाद या कानूनी मामलों से बचने का प्रयास करें. संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है. संतान के स्वास्थ्य या करियर को लेकर परेशानियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में उनसे बातचीत करें और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करें. यात्राओं में विशेष सावधानी रखें. अगर बहुत जरूरी न हो तो लंबी यात्राओं से बचना बेहतर होगा.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.


    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. करियर में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरी और व्यापार को लेकर सतर्क रहें और किसी तरह की लापरवाही न करें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. चोट, दुर्घटना या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है. परिवार की महिलाओं, विशेष रूप से माता, पत्नी, बेटी या बहन के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें. अगले एक महीने तक काम का उतना ही दबाव लें, जितना आप आसानी से संभाल सकें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी का दान करें.


    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. पाचन और हड्डियों से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दें. चोट या फ्रैक्चर जैसी स्थिति से बचने के लिए सावधानी रखें. करियर में किसी तरह का जोखिम न लें. नौकरीपेशा लोग विशेष रूप से अपने काम में लापरवाही से बचें. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें.


    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी चाहिए. चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें. कान, नाक और गले से जुड़ी परेशानियों का ध्यान रखें. लिखापढ़ी, दस्तावेजों और पैसे के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. किसी भी कागज पर बिना जांचे हस्ताक्षर न करें. पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में भी सोच-समझकर व्यवहार करें, क्योंकि छोटी गलतफहमी विवाद का कारण बन सकती है.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.


    तुला राशि

    तुला राशि वालों को धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. अचानक खर्च या आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है. पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य के मामले में भी सावधान रहें. पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है. करियर में कोई लापरवाही न करें और नौकरीपेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी का दान करें.


    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. माता-पिता, पति-पत्नी या अन्य करीबी लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं. बेवजह का तनाव और विवाद बढ़ने की संभावना है. धन और संपत्ति के मामले में अगले एक महीने तक सावधानी रखें. प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या बड़ा निवेश करने में जल्दबाजी न करें. रिश्तों और मित्रता में भी धैर्य से काम लें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.


    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल परिणाम दे सकता है. करियर में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. रुका हुआ काम पूरा होने और करियर में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है. फंसा हुआ या लंबे समय से रुका पैसा मिलने की संभावना है. हालांकि भाई-बहन के साथ संबंधों का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करें.


    मकर राशि

    मकर राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी परेशानियों से सावधान रहें. नौकरी या व्यापार जैसा चल रहा है, उसे फिलहाल स्थिरता से चलने दें. करियर में कोई बड़ा जोखिम न लें. नई नौकरी, स्थान परिवर्तन, प्रॉपर्टी खरीदने या अन्य बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें.

    कुंभ राशि

    यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है, इसलिए कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत बताई जा रही है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. रिश्तों और संबंधों में भी सतर्क रहें. गुस्से या विवाद की वजह से कोई करीबी रिश्ता प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखें. महत्वपूर्ण कामों को टालने से बचें, क्योंकि देरी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें.


    मीन राशि

    मीन राशि वालों के मन पर इस ग्रहण का असर पड़ने की बात कही जा रही है. मानसिक तनाव, चिंता और बेचैनी बढ़ सकती है. बेवजह की बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें. स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं. ऐसे में जीवन या करियर से जुड़े बदलाव सामने आ सकते हैं. भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. यात्रा और दुर्घटना के मामलों में भी सावधानी बरतें.

    उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी का दान करें.

  • बुध का राशि परिवर्तन आज: इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, वाणी से लेकर धन तक पड़ सकता है असर

    बुध का राशि परिवर्तन आज: इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, वाणी से लेकर धन तक पड़ सकता है असर


    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है। आज बुध देव मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन का कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार चार राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इन राशियों के लोगों को धन, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंध और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी।

    वृषभ राशि
    बुध का गोचर वृषभ राशि के द्वितीय भाव, यानी धन और वाणी के स्थान में होगा। इस दौरान बोलचाल में कठोरता या स्पष्टवादिता बढ़ सकती है, जिससे परिवार या कार्यस्थल पर गलतफहमियां पैदा होने की आशंका रहेगी। आर्थिक मामलों में बिना विचार किए निवेश करने से बचें। साथ ही किसी को उधार देने से भी परहेज करें, क्योंकि धन फंसने की संभावना बन सकती है।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के लिए बुध अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिसे गुप्त रोग, आयु और अचानक आने वाली परिस्थितियों का भाव माना जाता है। नौकरी और व्यवसाय में अप्रत्याशित रुकावटें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें, खासकर पेट और त्वचा संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। आर्थिक जोखिम लेने से भी बचना बेहतर रहेगा।

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव में होगा, जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। यदि साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पारदर्शिता बनाए रखें। किसी भी नए समझौते या अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें।

    मीन राशि
    मीन राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे, जो सुख-सुविधा, माता और संपत्ति से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान घरेलू जीवन में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें। कार्यस्थल का बढ़ता दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

  • आज का राशिफल 3 मई 2026: किस्मत का खेल बदलेगा आज, जानें मेष से मीन तक किसका दिन चमकेगा

    आज का राशिफल 3 मई 2026: किस्मत का खेल बदलेगा आज, जानें मेष से मीन तक किसका दिन चमकेगा


    नई दिल्ली। 3 मई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए बदलाव और अवसर लेकर आया है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और मान्यता है कि आज उनकी पूजा करने से मान-सम्मान और सफलता में वृद्धि होती है। ऐसे में आज का राशिफल कई लोगों के लिए नई उम्मीदें और कुछ के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है।

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। ऑफिस में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। वहीं वृषभ राशि वालों को थोड़ा सुस्त महसूस हो सकता है। काम में मन कम लगेगा और छोटे-छोटे खर्च परेशान कर सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है।

    मिथुन राशि के लिए आज संवाद ही सफलता की कुंजी बनेगा। कोई कॉल या मैसेज बड़ा फायदा दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कर्क राशि वालों के लिए घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

    सिंह राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन दिखावे में खर्च करने से बचना चाहिए। वहीं कन्या राशि के लिए दिन स्थिर और सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा।

    तुला राशि के लिए आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, हालांकि सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा और अटके काम आगे बढ़ेंगे। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

    धनु राशि के जातकों के लिए दिन संतुलित रहेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं मकर राशि वालों को मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक अवसर मिलेंगे और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए धैर्य और सावधानी बनाए रखें।

    कुल मिलाकर, 3 मई का दिन कई राशियों के लिए अवसरों से भरा है, लेकिन सही निर्णय और संयम ही सफलता की कुंजी साबित होगा।

  • कृतिका नक्षत्र में शुक्र के गोचर से इन 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगी संपत्ति और समृद्धि

    कृतिका नक्षत्र में शुक्र के गोचर से इन 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगी संपत्ति और समृद्धि



    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को सुख, ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर हमारे जीवन की विलासिता और आर्थिक स्थिति पर देखा जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 27 अप्रैल 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान कई राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खुलने की संभावना है।

    शुक्र के इस गोचर से सबसे अधिक लाभ इन 5 राशि वालों को मिलने वाला है:-

    मेष राशि (Aries)

    मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। निवेश से लाभ के मजबूत संकेत हैं। लंबे समय से विचाराधीन वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    वृषभ राशि (Taurus)

    शुक्र के कृतिका नक्षत्र में प्रवेश से वृषभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और सुखद यात्राओं के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता का अनुभव होगा।

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लंबित सरकारी कार्य पूरे होंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होने से बैंक बैलेंस में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी है।

    तुला राशि (Libra)

    तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर में बड़ी प्रगति का अवसर लाएगा। विदेश से जुड़े व्यापार में महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है। सुख-सुविधाओं और शौक पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी भी अच्छी रहेगी। मानसिक शांति का अनुभव भी मिलेगा।

    धनु राशि (Sagittarius)

    धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। परिवार के साथ मांगलिक अवसरों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है।)