कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी नकली नोट देकर हजारों की चिल्लर ले उड़े शातिर


सीहोर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में ठगी की एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है जहां मंदिर परिसर में जीवनयापन करने वाले गरीब वृद्ध और दिव्यांग भिखारियों को शातिर ठग ने अपना शिकार बनाया आरोपी ने नकली दो सौ रुपये के नोट देकर उनसे हजारों रुपये की चिल्लर ऐंठ ली और मौके से फरार हो गयायह मामला मंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कुछ अज्ञात लोग कुबरेश्वर धाम परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद भिखारियों से बातचीत करने लगे इसी दौरान काले कोट में आए एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी मंदिर में चिल्लर चढ़ाना चाहती है और उसे छोटे नोटों व सिक्कों की जरूरत है

भिखारियों ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया आरोपी ने उन्हें दो सौ रुपये के नकली नोट थमाए और बदले में उनसे करीब आठ से दस हजार रुपये की चिल्लर ले ली इसके बाद वह तेजी से वहां से निकल गयाकुछ समय बाद जब पीड़ितों ने उन नोटों का उपयोग करने की कोशिश की तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ एक भिखारी जब नाश्ता खरीदने दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार ने नोट को नकली बताकर लौटा दिया इसके बाद अन्य भिखारियों ने भी अपने पास मौजूद नोटों की जांच की तो सभी नोट नकली निकले

पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने उनकी मजबूरी और लाचारी का फायदा उठाया उन्होंने बताया कि गरीबी असहायता और डर के कारण वे पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके जिससे आरोपी बेखौफ होकर भाग निकलास्थानीय लोगों का कहना है कि कुबरेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इसी भीड़ में कई गरीब लोग भीख मांगकर गुजारा करते हैं और इसी भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व अपराध को अंजाम देते हैं

घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कुबरेश्वर धाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और गरीबों को न्याय मिल सकेइस मामले में मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि अभी तक किसी भी भिखारी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है हालांकि पुलिस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाएगी ताकि ऐसे शातिरों पर नजर रखी जा सके