भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कार्रवाई तेज हो गई है इस मामले में फंडिंग के आरोपों से घिरे दाऊद अहमद पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है आगरा पुलिस ने भोपाल स्थित उसके ठिकाने पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है और जल्द ही उसकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है
बताया जा रहा है कि दाऊद अहमद इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग से जुड़ा एक अहम चेहरा है जो वर्तमान में कनाडा में रह रहा है जांच एजेंसियों के अनुसार उसके तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है
इस पूरे मामले की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी जब आगरा के सदर क्षेत्र से दो सगी बहनें अचानक लापता हो गई थीं मामले की जांच के दौरान पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े एक संगठित गिरोह की जानकारी मिली बाद में दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ
जांच में सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था और इसके लिए देश के अलग अलग हिस्सों में नेटवर्क सक्रिय था पुलिस ने अब तक इस मामले में 14 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है
इस गिरोह का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान बताया जा रहा है जो दिल्ली में सक्रिय था जबकि उसकी सहयोगी आयशा गोवा में रहकर नेटवर्क को संचालित कर रही थी पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस सिंडिकेट को विदेशों से आर्थिक मदद मिल रही थी यूएई समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी
जांच एजेंसियों के अनुसार भोपाल का निवासी दाऊद अहमद इस पूरे नेटवर्क को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता था और विदेश में रहकर इसकी गतिविधियों को सपोर्ट कर रहा था अब उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दाऊद अहमद की भोपाल स्थित संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है ऐसे में जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं
