Met Gala 2026: इस साल कब होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट


नई दिल्ली । Met Gala दुनिया का सबसे मशहूर फैशन इवेंट माना जाता है, जिसे हर साल न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाता है। यह इवेंट को Metropolitan Museum of Art (The Met) के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। फैशन की सबसे बड़ी शाम और सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला में शिरकत करना हर सेलेब्रिटी के लिए एक उपलब्धि की बात होती है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स इसमें शामिल होते हैं। बीते साल 2025 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया।

कब शुरू हुआ Met Gala
Met Gala की शुरुआत साल 1948 में हुई थी, लेकिन समय के साथ यह एक ग्लोबल फैशन शो बन गया, जिसमें दुनिया भर की सेलिब्रिटीज, मॉडल्स, डिजाइनर्स और बिजनेस पर्सन शामिल होते हैं। इस इवेंट की खास बात इसका थीम होता है, जिसके अनुसार सभी सेलेब्रिटी अपने आउटफिट तैयार करते हैं। हर साल का थीम अलग होता है, जैसे कभी “Camp”, कभी “Heavenly Bodies” या किसी खास डिजाइनर को ट्रिब्यूट।

Met Gala में क्या होता है
इस इवेंट में रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटी अपने सबसे यूनिक और एक्स्ट्रावैगेंट फैशन लुक्स दिखाते हैं। यह सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि फैशन और आर्ट का एक बड़ा प्रदर्शन होता है। दुनिया भर के मीडिया की नजरें इस इवेंट पर टिकी रहती हैं।

इस साल कब मनाया जायेगा
साल की तरह इस बार भी मेट गाला अपने शानदार आयोजन के लिए तैयार है। 2026 मेट गाला सोमवार, 4 मई को आयोजित होने वाला है। (इस बीच, आप लाइव ब्लॉग पर मेट गाला के रेड कार्पेट के खास पलों को देख सकते हैं। इसके साथ ही इसकी थीम के बारे में बात करें तो , मेट गाला 2026 प्रदर्शनी का थीम आधिकारिक तौर पर घोषित हो जोकि ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ है। यह साहसिक प्रदर्शनी फैशन और ललित कला के बीच लंबे समय से चली आ रही पदानुक्रम को चुनौती देती है, जिसमें परिधानों को 5,000 वर्षों से अधिक पुराने चित्रों और मूर्तियों के साथ प्रदर्शित किया गया है।