Category: Entertainment

  • Catherine O’Hara Death: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, करीना-आलिया समेत कई सेलेब्स भावुक

    Catherine O’Hara Death: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, करीना-आलिया समेत कई सेलेब्स भावुक


    नई दिल्ली । दुनियाभर में शोक की लहर, बॉलीवुड ने भी जताया दुख हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओहारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। होम अलोन और शिट्स क्रीक जैसी आइकॉनिक फिल्मों और सीरीज से पहचान बनाने वाली कैथरीन ओ’हारा का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया श्रद्धांजलियों से भर गया। भारत में भी कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा कि।

    करीना, आलिया, परिणीति और इलियाना ने दी श्रद्धांजलि

    कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत अभिनेत्री की तस्वीर साझा करते हुए टूटे दिल वाला इमोजी लगाया। वहीं करीना कपूर खान ने ‘शिट्स क्रीक’ में कैथरीन के लोकप्रिय किरदार मोइरा रोज के मशहूर डायलॉग्स को शेयर करते हुए लिखा, 
    परिणीति चोपड़ा ने उन्हें श्रीमती रोज़ कहकर याद किया और लिखा स्वर्ग को अपनी नई लीडिंग लेडी मिल गई है। बिपाशा बसु ने एक भावुक वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। इलियाना डिक्रूज ने कैथरीन को अद्वितीय कलाकार बताते हुए इस नुकसान को बेहद निजी और दिल तोड़ने वाला बताया। वहीं इसाबेल कैफ ने भी उन्हें लीजेंड कहते हुए श्रद्धांजलि दी।

    हॉलीवुड से लेकर वैश्विक पॉप कल्चर तक अमिट छाप

    कैथरीन ओ’हारा का प्रभाव सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा। उनके किरदारों ने सीमाओं, भाषाओं और पीढ़ियों को पार करते हुए दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। सोशल मीडिया पर उनके मशहूर डायलॉग्स, सीन और किरदारों को याद करते हुए फैंस और कलाकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

    पांच दशकों का शानदार अभिनय सफर
    कनाडा में जन्मीं कैथरीन ओ’हारा ने अपने करियर की शुरुआत स्केच कॉमेडी से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म और टेलीविजन में कई यादगार किरदार निभाए। ‘होम अलोन’ में मां के किरदार से लेकर ‘बीटलजूस’ और शिट्स क्रीक तक उन्होंने हर रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी। शिट्स क्रीक में मोइरा रोज के किरदार के लिए उन्हें 2020 में एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे वह नई पीढ़ी की पसंदीदा स्टार बन गईं।

    लॉस एंजिलिस में ली अंतिम सांस
    कैथरीन ओ’हारा का निधन 30 जनवरी को लॉस एंजिलिस स्थित उनके आवास पर एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ। उनके प्रतिनिधि ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके जाने से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है।

  • आवेज दरबार का “इतना मारूंगी” डायलॉग पर धमाकेदार डांस, अनुपमा फैंस हुए लोटपोट

    आवेज दरबार का “इतना मारूंगी” डायलॉग पर धमाकेदार डांस, अनुपमा फैंस हुए लोटपोट


    नई दिल्ली। टीवी शो अनुपमा इस समय दर्शकों की फेवरेट बन चुका है और टीआरपी चार्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रुपाली गांगुली का किरदार और उनके चर्चित डायलॉग सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका फेमस डायलॉग “इतना मारूंगी” फिर से वायरल हो गया है इस बार के कारण है बिग बॉस 19 के फेमस कंटेस्टेंट आवेज दरबार का रील वीडियो।

    वीडियो में आवेज इस डायलॉग पर अपने स्टाइलिश और मजेदार मूव्स के साथ डांस करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस खूब एंटरटेन हो रहे हैं। वीडियो में अनुपमा के डायलॉग की लंबाई और मजाकिया अंदाज का पूरा मज़ा देखने को मिलता है, जिसमें वह कहती हैं कि “गिरा गिरा कर, दौड़ा दौड़ा कर, भगा भगा कर, जूता भिगो के, सैंडल तोड़ के, हाथ थक गए तो लातों से और पैर थक गए तो बातों से” मारेंगी।

    अनुज कपाड़िया और अन्य सितारों ने दिया रिएक्शन
    सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। अनुपमा के अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) ने लिखा, “भाई ये तुम्हारा बेस्ट वाला है।” इसके अलावा अभिषेक बजाज मृदुल तिवारी, आकांक्षा खन्ना और किम शर्मा समेत कई अन्य सितारों ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की।

    अनुपमा बनी टीआरपी टॉप पर
    अनुपमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस हफ्ते शो ने 2.2 की टीआरपी हासिल की है, जो इसे टीआरपी चार्ट में टॉप पर रखती है। वहीं स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने भी इसी 2.2 की टीआरपी के साथ कड़ी टक्कर दी। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अनुपमा के डायलॉग्स और वीडियोज़ का मज़ा ले रहे हैं, और इस बार आवेज दरबार की मस्ती भरी रील ने इसे और भी वायरल बना दिया है।

  • जब ममता कुलकर्णी के बेडरूम में कपड़े बदलते थे आमिर खान: एक्ट्रेस ने बयां किया 90 के दशक का वह अनसुना खास बॉन्ड

    जब ममता कुलकर्णी के बेडरूम में कपड़े बदलते थे आमिर खान: एक्ट्रेस ने बयां किया 90 के दशक का वह अनसुना खास बॉन्ड


    मुंबई। बॉलीवुड का 90 का दशक न केवल अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है बल्कि उस दौर के कलाकारों के बीच की सादगी और अटूट भरोसे के लिए भी याद किया जाता है। उस समय की मशहूर और बेहद ग्लैमरस अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भले ही आज फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को त्याग कर आध्यात्म की राह पर चल पड़ी हों, लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। ममता कुलकर्णी ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अपने उस दौर के रिश्तों का खुलासा किया है, जो आज के ‘वैनिटी वैन’ कल्चर वाले दौर में थोड़ा हैरान करने वाला लग सकता है।

    ममता कुलकर्णी ने उस दौर की अपनी यादें साझा करते हुए बताया कि पहले का समय आज जैसा नहीं था। आज जहाँ सितारों के पास आलीशान वैनिटी वैन्स होती हैं और वे सेट पर अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं, 90 के दशक में कलाकारों के बीच एक पारिवारिक माहौल हुआ करता था। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बाजी’ (1995) की शूटिंग के दौरान आमिर खान और उनके बीच इतनी सहजता थी कि वे अक्सर एक-दूसरे के घरों का उपयोग व्यक्तिगत जरूरतों के लिए करते थे।

    ममता ने एक बेहद निजी वाकया याद करते हुए कहा उन दिनों हमारे पास वैनिटी वैन की लग्जरी नहीं थी। मुझे आज भी याद है कि फिल्म की शूटिंग के वक्त आमिर खान अक्सर मेरे घर आया करते थे। वे बिना किसी झिझक के मेरे बेडरूम का इस्तेमाल अपने कपड़े बदलने और कॉस्ट्यूम चेंज करने के लिए करते थे। आमिर को मेरे बेडरूम में कपड़े बदलते देख न तो मुझे कभी असहजता हुई और न ही उन्हें।” यह खुलासा न केवल आमिर खान की सादगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि उस समय सह-कलाकारों के बीच कितना गहरा विश्वास और मर्यादा का रिश्ता हुआ करता था।

    सिर्फ बेडरूम ही नहीं आमिर खान ममता के किचन तक में अपनी पहुंच रखते थे। ममता बताती हैं कि काम खत्म होने के बाद या शूटिंग के ब्रेक के दौरान आमिर खुद किचन में जाकर चाय बनाते थे। उनके बीच किसी भी प्रकार का ‘स्टारडम’ का पर्दा नहीं था। वे एक-दूसरे के साथ एक आम दोस्त की तरह वक्त बिताते थे। ममता के अनुसार, आमिर खान हमेशा से ही बहुत जमीन से जुड़े हुए इंसान रहे हैं और उनका यह व्यवहार उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी थी।

    हालांकि वर्तमान समय पर बात करते हुए ममता कुलकर्णी थोड़ी भावुक और गंभीर भी नजर आईं। उन्होंने फिल्म जगत में आए बदलावों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज तकनीक और चमक-धमक तो बढ़ गई हैॉ लेकिन सादगी और वास्तविक हुनर कहीं पीछे छूट गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि आज कई प्रतिभाशाली सिंगर्स और कलाकार काम की तलाश में घर बैठे हैं, क्योंकि अब इंडस्ट्री में रिश्तों की गर्माहट की जगह प्रोफेशनल दिखावे ने ले ली है। ममता के इन खुलासों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 90 के दशक का बॉलीवुड भले ही संसाधनों में कम रहा हो, लेकिन रिश्तों और भरोसे के मामले में वह आज से कहीं अधिक समृद्ध था।

  • प्रियंका चोपड़ा–महेश बाबू की पहली फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट अनाउंस, एसएस राजामौली ने जारी किया भव्य पोस्टर

    प्रियंका चोपड़ा–महेश बाबू की पहली फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट अनाउंस, एसएस राजामौली ने जारी किया भव्य पोस्टर


    नई दिल्ली । बाहुबली और आरआरआर जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा Varanasi 7 अप्रैल, 2027। इसके साथ ही फिल्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

    फिल्म वाराणसी को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी स्टारकास्ट को लेकर है। इस फिल्म के जरिए पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों की यह फ्रेश और पैन इंडिया जोड़ी दर्शकों के बीच पहले ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी है। वहीं, जब किसी प्रोजेक्ट से एसएस राजामौली का नाम जुड़ता है, तो उससे उम्मीदें अपने आप ही कई गुना बढ़ जाती हैं।

    7 अप्रैल 2027 की रिलीज डेट को भी खास रणनीति के तहत चुना गया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस तारीख को उगादी और गुड़ी पड़वा का पर्व है। इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी पड़ेगी। लगातार त्योहारों और छुट्टियों के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबा और मजबूत ओपनिंग वीक मिलने की पूरी संभावना है, जो इसकी कमाई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    वाराणसी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता का एक बड़ा कारण इसका टीजर भी है, जो पहले ही रिलीज किया जा चुका है। 3 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर ने अपनी भव्य विजुअल्स और रहस्यमयी कहानी से लोगों का ध्यान खींचा है। टीजर की शुरुआत 512 ईस्वी की वाराणसी से होती है, जहां प्राचीन सभ्यता और आध्यात्मिक माहौल की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद एक एस्टेरॉइड के धरती से टकराने का दृश्य कहानी को अलग ही दिशा देता है।

    टीजर में अंटार्कटिका और अफ्रीका के जंगलों के दृश्य यह संकेत देते हैं कि फिल्म की कहानी ग्लोबल स्तर पर फैली हुई है। इसके बाद कहानी लंका नगरम पहुंचती है, जहां हनुमान जी, प्रभु श्रीराम और वानर सेना का रावण से युद्ध दिखाया गया है। पौराणिक और आधुनिक तत्वों का यह संगम फिल्म को और भी खास बनाता है।

    टीजर का सबसे प्रभावशाली दृश्य वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिलता है, जहां महेश बाबू बैल पर सवार होकर त्रिशूल लिए नजर आते हैं। यह सीन न सिर्फ विजुअली भव्य है, बल्कि उनके किरदार की शक्ति और गंभीरता को भी दर्शाता है। प्रियंका चोपड़ा की झलक भले ही सीमित है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है।

    कुल मिलाकर, वाराणसी एक फिल्म नहीं बल्कि एक मेगा सिनेमाई इवेंट के रूप में सामने आ रही है। अब दर्शकों को 7 अप्रैल 2027 का बेसब्री से इंतजार है, जब एसएस राजामौली एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने उतरेंगे।
    बाहुबली और आरआरआर जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा Varanasi 7 अप्रैल, 2027। इसके साथ ही फिल्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

    फिल्म वाराणसी को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी स्टारकास्ट को लेकर है। इस फिल्म के जरिए पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों की यह फ्रेश और पैन इंडिया जोड़ी दर्शकों के बीच पहले ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी है। वहीं, जब किसी प्रोजेक्ट से एसएस राजामौली का नाम जुड़ता है, तो उससे उम्मीदें अपने आप ही कई गुना बढ़ जाती हैं।

    7 अप्रैल 2027 की रिलीज डेट को भी खास रणनीति के तहत चुना गया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस तारीख को उगादी और गुड़ी पड़वा का पर्व है। इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी पड़ेगी। लगातार त्योहारों और छुट्टियों के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबा और मजबूत ओपनिंग वीक मिलने की पूरी संभावना है, जो इसकी कमाई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    वाराणसी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता का एक बड़ा कारण इसका टीजर भी है, जो पहले ही रिलीज किया जा चुका है। 3 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर ने अपनी भव्य विजुअल्स और रहस्यमयी कहानी से लोगों का ध्यान खींचा है। टीजर की शुरुआत 512 ईस्वी की वाराणसी से होती है, जहां प्राचीन सभ्यता और आध्यात्मिक माहौल की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद एक एस्टेरॉइड के धरती से टकराने का दृश्य कहानी को अलग ही दिशा देता है।

    टीजर में अंटार्कटिका और अफ्रीका के जंगलों के दृश्य यह संकेत देते हैं कि फिल्म की कहानी ग्लोबल स्तर पर फैली हुई है। इसके बाद कहानी लंका नगरम पहुंचती है, जहां हनुमान जी, प्रभु श्रीराम और वानर सेना का रावण से युद्ध दिखाया गया है। पौराणिक और आधुनिक तत्वों का यह संगम फिल्म को और भी खास बनाता है।

    टीजर का सबसे प्रभावशाली दृश्य वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिलता है, जहां महेश बाबू बैल पर सवार होकर त्रिशूल लिए नजर आते हैं। यह सीन न सिर्फ विजुअली भव्य है, बल्कि उनके किरदार की शक्ति और गंभीरता को भी दर्शाता है। प्रियंका चोपड़ा की झलक भले ही सीमित है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है।

    कुल मिलाकर, वाराणसी एक फिल्म नहीं बल्कि एक मेगा सिनेमाई इवेंट के रूप में सामने आ रही है। अब दर्शकों को 7 अप्रैल 2027 का बेसब्री से इंतजार है, जब एसएस राजामौली एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने उतरेंगे।

  • द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज

    द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज


    मुंबई । साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादास्पद ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक द केरल स्टोरी के मेकर्स अब इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म की कहानी केवल केरल तक सीमित न रहकर पूरे देश में फैले कथित धर्म परिवर्तन के जाल को उजागर करने का दावा कर रही है।

    नया अवतार, नई स्टार कास्ट

    पहली फिल्म में जहां अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं, वहीं इस सीक्वल में मेकर्स ने तीन नए चेहरों को पेश किया है उल्का गुप्ता टीजर में वे सुरेखा नायर के रूप में नजर आ रही हैं।अदिति भाटिया दिव्या के किरदार में अपनी कहानी साझा करती हैं। ऐश्वर्या ओझा नेहा संत के रूप में अपनी आपबीती सुनाती हैं।

    टीजर की झलक 8 करोड़ लड़कियों का टारगेट

    टीजर की शुरुआत काफी गंभीर और तनावपूर्ण माहौल में होती है। बुर्का पहने तीनों अभिनेत्रियाँ कैमरे की ओर देखते हुए अपनी पहचान बताती हैं। धोखे की कहानी टीजर में दिखाया गया है कि कैसे ये लड़कियां प्यार (सलीम, फैजान और रशीद) के झांसे में आकर अपना सब कुछ खो बैठीं। बड़ा खुलासा: फिल्म में एक सनसनीखेज दावा किया गया है कि उनके पार्टनर का टारगेट 8 करोड़ से ज्यादा अविवाहित हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करना है। बदला हुआ तेवर: पहली फिल्म जहां पीड़ितों की बेबसी पर केंद्रित थी, वहीं इस पार्ट का स्लोगन है अब सहेंगे नहीं लड़ेंगे!

    रिलीज डेट और टीम

    रिलीज की तारीख: फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक: इस बार कमान नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। निर्माता: फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। लेखक: फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है, जबकि संगीत मन्नन शाह का है।

  • राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

    राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज


    मुंबई/वाराणसी । ब्लॉकबस्टर बाहुबली और आरआरआर के मास्टरमाइंड डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अगली महात्वाकांक्षी फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पावरफुल पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    रिलीज डेट और फेस्टिव एडवांटेज

    फिल्म की रिलीज के लिए 7 अप्रैल 2027 की तारीख बेहद रणनीतिक रूप से चुनी गई है।त्योहारों का संगम इस दिन दक्षिण भारत में ‘उगादी’ और महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा’ का त्योहार मनाया जाएगा। लंबा वीकेंड अप्रैल के मध्य में अंबेडकर जयंती और राम नवमी की छुट्टियों का भी फिल्म को भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है।

    स्टार कास्ट और उनके किरदार

    इस फिल्म में पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में पात्रों के नाम और उनके लुक को लेकर भी जानकारी सामने आई है:महेश बाबू रुद्र के रूप में एक शक्तिशाली और आध्यात्मिक अवतार में नजर आएंगे। टीजर में उन्हें त्रिशूल लिए और नंदी बैल की सवारी करते दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा: मंदाकिनी के अहम किरदार में दिखेंगी, जो लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभा के रूप में एक उग्र और विलेन के अवतार में नजर आएंगे।

    अंटार्कटिका से काशी तक का सफर

    वाराणसी एक टाइम-ट्रैवल और पौराणिक कथाओं पर आधारित एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसकी शूटिंग अंटार्कटिका के बर्फीले मैदानों में की गई है। इसके अलावा फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों से होते हुए भारत के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आकर खत्म होती है। यह फिल्म  फॉर्मेट में शूट की जा रही है और राजामौली ने वादा किया है कि इसका विजुअल अनुभव आरआरआर से भी कई गुना भव्य होगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी तैयार कर रहे हैं।

  • रानी मुखर्जी ने खोला बेटी अदीरा का बॉलीवुड भविष्य, कहा- फिलहाल ताइक्वांडो सीख रही हैं

    रानी मुखर्जी ने खोला बेटी अदीरा का बॉलीवुड भविष्य, कहा- फिलहाल ताइक्वांडो सीख रही हैं

    नई दिल्ली । बॉलीवुड की चर्चित और दमदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी अदीरा की परवरिश और उनके भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। रानी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ एक विशेष सत्र में बातचीत की और आईएएनएस से बात करते हुए मां और बेटी के रिश्ते पर अपने नजरिए को साझा किया।

    सत्र के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने रानी से पूछा कि क्या वह चाहती हैं कि उनकी बेटी अदीरा बड़ी होकर अभिनेत्री बने और फिल्मों में कदम रखें। इस सवाल के जवाब में रानी ने सहज और स्पष्ट अंदाज में कहा कि फिलहाल उनकी बेटी ताइक्वांडो सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य यह है कि अदीरा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी बने।रानी ने कहा कि ताइक्वांडो सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अदीरा खुद को पहले से अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में अदीरा जो भी रास्ता चुनेंगी-चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो या किसी अन्य क्षेत्र से-वह हमेशा उनका समर्थन करेंगी। रानी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी की खुशी और सशक्तता हैन कि केवल पेशेवर सफलता।

    आईएएनएस से बातचीत में रानी ने जीवन में खुश रहने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने वाला इंसान अपने आसपास के लोगों को भी खुश रख सकता है। रानी ने यह भी कहा कि एक मांबेटी और बहन होने के नाते उन्हें यह अनुभव हुआ है कि जीवन में आत्मविश्वास और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी दृष्टिकोण को वे अपनी बेटी अदीरा को भी सिखा रही हैं।

    रानी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि आज के समय में लड़कियों का मजबूतआत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना बेहद जरूरी है। समाज में बदलाव तभी संभव हैजब महिलाएं खुद पर भरोसा करना सीखें। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता और परिवार की भूमिका के महत्व के साथ-साथलड़कियों को यह भी सिखाना आवश्यक है कि अपनी खुशीआत्मसम्मान और आत्मविश्वास से कभी समझौता न करें।रानी मुखर्जी का मानना है कि माता-पिता का समर्थन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैलेकिन बच्चों की खुशी और उनके व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदीरा अभी अपनी पढ़ाई और ताइक्वांडो पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और फिल्मों में आने का निर्णय भविष्य में उनकी खुद की इच्छा और रुचि पर निर्भर करेगा।

    सार मेंरानी मुखर्जी की यह टिप्पणी न केवल एक मां के नजरिए को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि आज की युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती कितना जरूरी है। उन्होंने अपनी बेटी के लिए यही संदेश दिया कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में कदम रखेंलेकिन हमेशा खुश रहें और अपने आत्मसम्मान का सम्मान करें।

  • डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा: एक सिक्के ने बदली जिंदगी, बचपन के दोस्त संग अफेयर और शाहरुख के साथ किया बॉलीवुड में धमाका!

    डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा: एक सिक्के ने बदली जिंदगी, बचपन के दोस्त संग अफेयर और शाहरुख के साथ किया बॉलीवुड में धमाका!


    नई दिल्ली। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। आज भी उनकी स्माइल और डिंपल फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, हालांकि वे अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

    फिल्मी दुनिया में किस्मत का सिक्का
    प्रीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला सिक्का उछालकर किया था। उन्होंने कहा कि अगर सिक्का हेड्स आता तो वे फिल्मों में जाएँगी, और टेल्स आने पर नहीं। सिक्का हेड्स आया और इसी के साथ उनका बॉलीवुड सफर शुरू हुआ।

    पहला प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हुआ
    प्रीति जिंटा का पहला प्रोजेक्ट ऋतिक रोशन के साथ ‘तारा रम पम पम’ था, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘दिल से’ से डेब्यू किया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

    बॉलीवुड में सफल करियर
    इसके बाद प्रीति ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें प्रमुख हैं:
    वीर-ज़ारा, शोलज़ार, जान-ए-मन, संघर्ष, हर दिल जो प्यार करेगा, क्या कहना आदि। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और सनी देओल के साथ काम किया।

    पर्सनल लाइफ: अफेयर से शादी तक
    प्रीति की लव लाइफ भी चर्चा में रही। बताया जाता है कि वह अपने बचपन के दोस्त नेस वाडिया के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। बाद में उनके और सलमान खान के बीच करीबी रिश्ते की अफवाहें भी चर्चा में आईं।

    शादी और परिवार
    29 फरवरी 2016 को प्रीति ने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

    आज भी बनी हुई है खास जगह
    हालांकि प्रीति जिंटा अब स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और अदाकारी की वजह से वह आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

  • क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    नई दिल्ली टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के रिश्ते पर खुलकर बात की है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद लोग यह अनुमान लगाने लगे कि उनके और गौरव खन्ना के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। अब इस पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा ने साफ किया है कि उनके और गौरव खन्ना के बीच सबकुछ सही है।

    क्या बोलीं आकांक्षा?
    आकांक्षा ईटाइम्स को दिए बयान में कहा, “हमारी शादी में कोई परेशानी नहीं है। उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें लिखूं। ये पोस्ट सिर्फ मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया गया था।”

    ‘मां न बनना एक पर्सनल चॉइस है’
    कुछ लोगों ने आकांक्षा के पोस्ट को गौरव के पिता बनने की इच्छा और उनके मां न बनने के फैसले से भी जोड़ा था। आकांक्षा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “मैं इस समय ट्रोल क्वीन हूं! मैं हमेशा से इस टॉपिक पर खुलकर बात करती हूं। गौरव ज्यादा सावधान रहते हैं क्योंकि वह मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। हमारे बीच एज गैप है और वह इतने समझदार हैं कि वह ये मेरी बात समझ सकते हैं। मैंने साफ कहा है कि मैं खुद को मां बनते हुए नहीं देखती। यह एक पर्सनल चॉइस है और मुझे इसे किसी के सामने सही ठहराने की जरूरत महसूस नहीं होती।”

    ‘मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है’
    आकांक्षा आगे कहती हैं, “सोशल मीडिया के बाहर, मैं कभी किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जिसने मुझसे कहा हो कि मैं गलत हूं या मेरे फैसलों पर सवाल उठाया हो। जिन लोगों से मैं मिलती हूं, वे सपोर्टिव हैं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए देखकर खुश होते हैं। मुझे नफरत से कहीं ज्यादा प्यार और पॉजिटिविटी मिलती है। खुशकिस्मती से, मैं इमेज को लेकर कॉन्शियस नहीं हूं। मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि ये वो लोग हैं जो गौरव से प्यार करते हैं। आखिर में, मेरे पति मेरे साथ खड़े हैं और हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।”

  • Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही

    Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही


    नई दिल्ली । हिंदी गाने फिल्मों की जान होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें गाने नहीं हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    बिना गाने वाली टॉप फिल्में
    हिंदी फिल्मों के गाने उनकी जान होते हैं। बॉलीवुड में आपको लगभग हर फिल्म में गाने सुनने को मिलते हैं। कुछ लोगों को फिल्मों के बीच गाने पसंद होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्मों में गाने कहानी में ब्रेक लगाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको गाने नहीं मिलेंगे। साथ ही, हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    जाने भी दो यारों
    8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली जाने भी दो यारों लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये फिल्म डार्क कॉमेडी सटायर है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
    अ वेडनेसडे
    8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म अ वेडनेसडे भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म एक क्राइम, ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कानून
    7.9 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म कानून भी इस लिस्ट का हिस्सा है। फिल्म साल 1960 में आई थी। फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    द लंचबॉक्स
    7.8 रेटिंग वाली फिल्म द लंचबॉक्स भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कौन
    7.8 रेटिंग वाली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म कौन भी लिस्ट में शामिल है।उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी।
    अब तक छप्पन
    7.8 रेटिंग वाली अब तक छप्पन भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में नाना पाटेकर, रेवथी और यशपाल शर्मा नजर आए थे। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
    दीवारें
    लिस्ट में 7.8 रेटिंग वाली फिल्म 3 दीवारें भी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और जूही चावला नजर आई थीं। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    इत्तेफाक
    लिस्ट में 7.4 रेटिंग वाली फिल्म इत्तेफाक है। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजेश खन्ना नजर आए थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    अरविंद देसाई की अजीब दास्तां
    लिस्ट में 7.2 रेटिंग वाली फिल्म अरविंद देसाई की अजीब दास्तां भी शामिल है। फिल्म में दिलीप धवन, ओम पुरी और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।