Category: Entertainment

  • मर्दानी से थप्पड़ तक: 2014 के बाद बॉलीवुड ने महिलाओं की आवाज़ को बनाया ताकत

    मर्दानी से थप्पड़ तक: 2014 के बाद बॉलीवुड ने महिलाओं की आवाज़ को बनाया ताकत


    नई दिल्ली। 2014 के बाद बॉलीवुड में हीरोइन की परिभाषा बदल गई। अब महिलाएं केवल कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि कहानी की धुरी बन चुकी हैं। इस दौर में फिल्में न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी हैं बल्कि समाज में बदलाव और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देने का भी जरिया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को शुरू किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना के साथ इस बदलाव ने देश में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को भी नया आयाम दिया।

    रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रैंचाइजी इसकी बेहतरीन मिसाल है। 2014 में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी में रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया। यह निडर पुलिस अधिकारी महिला उत्पीड़न और अपराध के खिलाफ लड़ती है। गोपी पुथरान के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर पुरुष प्रधान मानसिकता के खिलाफ महिला की ताकत और साहस को प्रदर्शित करती है।2018 में रानी मुखर्जी की हिचकी ने महिलाओं की मानसिक और शारीरिक चुनौतियों पर भी ध्यान खींचा। नैना माथुर के किरदार में रानी ने टॉरेट सिंड्रोम जैसी चुनौती का सामना करते हुए बच्चों को पढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया।

    आलिया भट्ट की फिल्में डियर जिंदगी और राजी महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस को अलग अंदाज में पेश करती हैं। डियर जिंदगी मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करती है जबकि राजी में आलिया की भूमिका देशभक्ति और बुद्धिमानी से जोखिम भरे कार्यों में सफल होने की मिसाल बनती है।अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक दबाव की कहानियों को पर्दे पर उतारा। तापसी पन्नू ने अमृता के किरदार में दिखाया कि कैसे एक छोटे से थप्पड़ ने उसकी जिंदगी बदल दी और उसने अपने हक के लिए आवाज उठाई।

    2023 में द केरल स्टोरी ने महिलाओं की पहचान और स्वतंत्रता की लड़ाई को नए ढंग से पेश किया। अदा शर्मा के किरदार फातिमा के माध्यम से फिल्म दिखाती है कि डर और पीड़ा के बावजूद महिलाएं अपनी हिम्मत और समझदारी से संघर्ष कर सकती हैं।2014 के बाद की ये फिल्में साबित करती हैं कि बॉलीवुड अब महिलाओं की आवाज़ को ताकत बना रहा है। ये फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के आत्मविश्वास की मिसाल भी हैं।

  • Border 2 सुपरहिट शुरुआत: शाहरुख और रणबीर की फिल्मों को चुनौती देती सनी देओल की फिल्म

    Border 2 सुपरहिट शुरुआत: शाहरुख और रणबीर की फिल्मों को चुनौती देती सनी देओल की फिल्म

    नई दिल्ली।  सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा में है। बॉर्डर 2 के कलेक्शन को लेकर अनुमान है कि यह कई हिट फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।

    ओपनिंग डे पर टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड

    बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन इस समय टॉप पर हैं। बॉर्डर 2 की उम्मीद है कि यह उन्हें कड़ी चुनौती देगी।

    जवान (Jawan): शाहरुख खान की यह फिल्म ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और लिस्ट में पहले नंबर पर है।

    एनिमल (Animal): रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ रुपये कमाए थे।

    पठान (Pathaan): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    स्त्री 2 (Stree 2): श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने 55.40 करोड़ रुपये कमाए।

    वार (War): ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 53.35 करोड़ रुपये रहा।

    हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये कमाए।

    टाइगर 3 (Tiger 3): सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये रहा।

    बॉर्डर 2 की उम्मीदें

    फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों में उत्साह है। खासतौर पर सनी देओल के फैंस एडवांस बुकिंग में सक्रिय रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि बॉर्डर 2 जवान, एनिमल और पठान जैसी बड़ी हिट फिल्मों की ओपनिंग डे कमाई को पीछे छोड़ सकती है।

    सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज हो रही है और यह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना रखती है।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • डेटिंग की खबरों के बाद, युजवेंद्र चहल और RJ महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, इंटरनेट पर लोग सोच रहे हैं कि क्या हुआ

    डेटिंग की खबरों के बाद, युजवेंद्र चहल और RJ महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, इंटरनेट पर लोग सोच रहे हैं कि क्या हुआ

    नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और RJ महवश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। बुधवार को देखा गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस कदम के बाद उनके रिश्ते की स्थिति को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं।

    इंस्टाग्राम पर अनफॉलो ने बढ़ाई चर्चा

    सोशल मीडिया यूजर्स और फैन पेजेस ने तुरंत इस बदलाव को नोट किया। कई स्क्रीनशॉट्स में दिखा कि दोनों अब एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं। Reddit और इंस्टाग्राम पर लोग सवाल उठा रहे हैं, “क्या यह सिर्फ दोस्ती थी या अब रिश्ते में कुछ बदलाव आया है?” कुछ लोगों ने इसे “इंस्टाग्राम ड्रामा” करार दिया और लिखा कि दोस्ती अब खत्म हो गई लगती है।

    डेटिंग और अफवाहों का इतिहास

    चहल और महवश महीनों से डेटिंग अफवाहों के केंद्र में रहे हैं। चहल के धनश्री वर्मा से ब्रेकअप के बाद से ही उनके और महवश के बीच संबंधों को लेकर चर्चा रही। महवश को IPL मैचों में चहल का चीयर करते और उनके साथ बाहर घूमते देखा गया। हालांकि, दोनों ने बार-बार स्पष्ट किया कि वे रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं।

    चहल का बयान

    पिछले साल राज शमानी के पॉडकास्ट में चहल ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा था कि महवश या किसी और के साथ उनका कोई रोमांटिक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “पहली बार जब मुझे किसी के साथ देखा गया, लोगों ने तुरंत हमें जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि उसने यह साफ कर दिया था, लेकिन उसके लिए यह बहुत मुश्किल था। लोगों ने बहुत बुरी बातें कही, हमें साथ में बाहर जाना भी मुश्किल हो गया।”

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

    फैंस और नेटिज़न्स इस कदम पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या वे सिर्फ दोस्त थे… या यह रिश्ता सच में खत्म हो गया है?” जबकि दूसरे ने चहल की चंचल प्रकृति और पिछले रिलेशनशिप के अनुभव को देखते हुए इसे सहज रूप में लिया।

    युजवेंद्र चहल और RJ महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे डेटिंग और दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया में अटकलें तेज हो गई हैं

  • Jubin Garg Death Case: असम कोर्ट में आज सुनवाई, पांच आरोपियों की बेल प्ली पर फैसला संभव

    Jubin Garg Death Case: असम कोर्ट में आज सुनवाई, पांच आरोपियों की बेल प्ली पर फैसला संभव

    नई दिल्ली। असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को असम के कामरूप जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय इस हाई-प्रोफाइल केस में नामजद पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई ऐसे समय हो रही है, जब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और जांच से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं।

    अधिकारियों के अनुसार, मामले में आरोपी बनाए गए सभी पांच लोगों ने अदालत से जमानत की मांग की है। इनमें श्यामकानु महंता और अमृतप्रभा महंता के नाम प्रमुख हैं। आरोपियों का कहना है कि वे जांच एजेंसियों के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं और अब जांच लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें न्यायिक हिरासत में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

    चार्जशीट में गंभीर आरोप

    एसआईटी की चार्जशीट ने इस केस को और गंभीर बना दिया है। चार्जशीट में दिवंगत गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके बैंडमेट शेखरज्योति गोस्वामी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, जुबीन गर्ग के कजिन और निलंबित असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    एसआईटी ने चार्जशीट में घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र करते हुए यह बताने की कोशिश की है कि जुबीन गर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई। जांच के लिए असम पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसने गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिली जानकारियों के आधार पर अभियोजन पक्ष का केस तैयार किया।

    सिंगापुर पुलिस की रिपोर्ट से बदली बहस

    जमानत याचिकाओं पर सुनवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि सिंगापुर पुलिस की रिपोर्ट ने मामले को नया मोड़ दिया है। सिंगापुर पुलिस ने अदालत को बताया कि उनकी जांच में जुबीन गर्ग की मौत में किसी तरह की साजिश या आपराधिक मंशा के संकेत नहीं मिले।

    रिपोर्ट के मुताबिक, गायक की मौत डूबने से हुई और इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका साबित नहीं हो सकी। घटना से पहले जुबीन गर्ग कथित तौर पर नशे की हालत में थे और एक यॉट पर मौजूद थे, जहां उन्होंने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था।

    मेडिकल और फॉरेंसिक पहलू

    जांच अधिकारियों ने अदालत को बताया कि जुबीन गर्ग पहले पानी में तैरने गए थे और वापस आकर थकान की बात कही थी। कुछ देर बाद वह दोबारा पानी में उतरे। उनकी मेडिकल हिस्ट्री में हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी की बीमारी सामने आई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में उनके खून में इन बीमारियों से जुड़ी दवाओं के अंश मिले, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने घटना वाले दिन मिर्गी की दवा ली थी या नहीं।

    यॉट के कैप्टन ने भी गवाही में बताया कि जुबीन गर्ग को यॉट पर चढ़ते समय दो दोस्तों का सहारा लेना पड़ा था और उन्हें बिना लाइफ जैकेट पानी में उतरने से रोका गया था।

  • बाहुबली के इस सीन पर 5 करोड़ रुपये खर्च: राजामौली ने हर मिनट बहाया 2000 लीटर पानी

    बाहुबली के इस सीन पर 5 करोड़ रुपये खर्च: राजामौली ने हर मिनट बहाया 2000 लीटर पानी

    नई दिल्ली। एसएस राजामौली की साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली – द बिगनिंग’ एक कल्ट हिट साबित हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तरह की पाबंदियां थीं, लेकिन उनके बावजूद राजामौली ने अपनी फिल्म में परफेक्शन लाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसे शूट करने के लिए राजामौली ने 5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। राजामौली चाहते तो यह सीन VFX की मदद से बड़ी आसानी से शूट किया जा सकता था, लेकिन वो ग्राउंड पर चीजें करके उसे रियल फील के साथ दिखाना चाहते थे।
    राजामौली को नहीं मिल रहा था वैसा व्यू
    एक और भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि जिस सीन के लिए राजामौली ने इतने पैसे पानी की तरह बहा दिए वो सिर्फ 8 मिनट तक स्क्रीन पर रहने वाला था। तो चलिए जानते हैं क्या था यह सीन और इसके लिए क्यों राजामौली इसे बहुत रियल रखना चाहते थे? दरअसल यह राजामौली की फिल्म का ओपनिंग सीन था जिसे वह बहुत परफेक्ट रखना चाहते थे। यह वही झरने वाला सीन था जिससे प्रभास छलांग लगाते हैं। राजामौली ने देश भर के कई झरनों पर यह सीन करने को लेकर विचार किया लेकिन उन्हें मन मुताबिक व्यू नहीं मिल पा रहा था।
    हर मिनट बहाया गया 2000 लीटर पानी
    इसके बाद राजामौली ने खुद ही एक वॉटरफॉल क्रिएट करने का फैसला कर लिया। उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में 25 क्रू मेंबर्स के साथ 100 फीट का एक सेट खड़ा किया। इसमें आधा से ज्यादा सेट को रियल रखा गया और बाकी को ग्रीन स्क्रीन से ढंक दिया। हर एक सेकंड इस सेट के ऊपर से 33 लीटर ऑफ पानी स्प्रे किया जा रहा था जो एक्ट करते वक्त प्रभास को असली वॉटरफॉल वाला फील देता। यानि कुल मिलाकर 2000 लीटर पानी हर मिनट इस सीन के लिए बहाया जा रहा था।

    बना दी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन स्क्रीन
    इस पूरे सेटअप को ग्रीनस्क्रीन से कवर किया गया था जिसे उस वक्त के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा ग्रीनस्क्रीन सेट कहा जा सकता है। इतना ही नहीं, फिल्म में आप राजामौली को जो छलांग लगाते हुए देखते हैं वो असल में प्रभास ने किया था। इस तरह 8 मिनट के इस सीन को बनाने में 5 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। ऐसी कई वजहें हैं जिनकी वजह से राजामौली को बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में गिना जाता है जो अपने सीन और अपनी फिल्म में परफेक्शन डालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

  • The Raja Saab Collection: प्रभास की फिल्म नहीं चला जादू, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा

    The Raja Saab Collection: प्रभास की फिल्म नहीं चला जादू, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा

    नई दिल्ली। प्रभास की फिल्म द राजा साब ने शुरू के कुछ दिन जिस कदर कमाई की, सबको लगा कि मूवी अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है। बुधवार की कमाई में मंगलवार से तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी मूवी ने 1 करोड़ भी नहीं कमाए पूरे।
    बुधवार को द राजा साब ने सिर्फ 0.58 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने अब तक टोटल 142.08 करोड़ की कमाई कर ली है।

    द राजा साब कलेक्शन

    पहला हफ्ता 130.25 करोड़
    दूसरा शुक्रवार 3.5 करोड़
    दूसरा शनिवार 3 करोड़
    दूसरा रविवार 2.6 करोड़
    दूसरा सोमवार 1.35 करोड़
    दूसरा मंगलवार 0.8 करोड़
    दूसरा बुधवार 0.58 करोड़
    टोटल कलेक्शन 142.08 करोड़
    बता दें कि द राजा साब ने पहले दिन जहां 9.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 53.75 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद सबको लगा मूवी नए रिकॉर्ड्स अपने नाम बनाएगी, लेकिन मूवी की कमाई में फिर गिरावट ही आती रही।
    फिल्म की स्टोरी
    फिल्म की स्टोरी की बात करें तो द राजा साब एक हॉरर, सस्पेंस से भरी मूवी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक दिन प्रभास का किरदार अपने दादा को खोजने निकलता है और तब उसके उसके परिवार के डार्क सीक्रेट्स के बारे में पता चलता है।

    बाकी की स्टार कास्ट
    फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, जरीना वाहब भी हैं।

    फिल्म का बजट और प्रभास की फीस
    द राजा साब के बजट की बात करें तो प्रबास की इस फिल्म का रिपोर्ट्स के मुताबिक 400 करोड़ बजट है। वहीं प्रभास ने मूवी के लिए 100 करोड़ लिए हैं। द राजा साब के लिए प्रभास ने अपनी फीस कम की थी। इससे पहले तक वह एक फिल्म के 150 करोड़ रुपये लेते थे।

    अपकमिंग मूवी स्पिरिट
    प्रभास की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन शिफ्ट टाइमिंग और फीस की डिमांड के चलते, वह फिल्म से बाहर हो गईं।

    स्पिरिट का पोस्टर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ है जिसमें प्रभास के लुक को देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हुए हैं।

  • Sunny Deol की ‘Border 2’ का जलवा: एडवांस बुकिंग के पहले दिन ₹10 करोड़ पार करने की मजबूत उम्मीद

    Sunny Deol की ‘Border 2’ का जलवा: एडवांस बुकिंग के पहले दिन ₹10 करोड़ पार करने की मजबूत उम्मीद

    नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘Border 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती दिख रही है। जे.पी. दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म Border की इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसका सीधा असर एडवांस बुकिंग पर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन ₹10 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

    एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: ₹5.65 करोड़ पहले ही कमा चुकी है फिल्म सैकनिलक की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ अब तक करीब ₹5.65 करोड़ की प्रमोशन कर ली है। यह कमाई सिर्फ 2डी शो से हुई है। फिल्म को जल्द ही डॉल्बी और 4डीएक्स एडवेंचर्स में भी रिलीज किया जाएगा, जो कि प्राइमरी और स्ट्रेक्चुअल में होने की उम्मीद है। अब तक फिल्म के करीब 1.75 लाख टिकटें बिक चुकी हैं और कुल 13,585 शोज के डॉक रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। रियल ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि रिलीज से पहले ही एडवांस प्रॉफिट ₹10 करोड़ के आंकड़े पार कर सकता है। रिपब्लिक डे पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों के इतिहास में ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला बड़ी फिल्मों से होगा।

    अब तक का सबसे बड़ा रिपब्लिक डे सीरीज़ का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘पठान’ (₹58 करोड़) के नाम है। इसके बाद ‘फाइटर’ (41.20 करोड़), दीपिका की ‘पद्मावत’ (32 करोड़), ‘रईस’ (26.30 करोड़) और ‘जय हो’ (26.25 करोड़) का नंबर आता है। ‘बॉर्डर 2’ वैसे ही इन आंकड़ों में अमेरिका तक है, लेकिन 2026 के सबसे बड़े रिपब्लिक डे में प्रवेश की पूरी संभावना है। पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। 2023 में आई उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले दिन ₹40.1 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया, मजबूत कमाई की थी और उससे आगे यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी। अब ‘बॉर्डर 2’ के साथ सनी देवता एक बार फिर हाईएस्ट फर्स्ट-डे अवास्तविक की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत करने की तैयारी में हैं।
    देसी थीम, दमदार एक्शन और रिपब्लिक डे वीकेंड का फ़ायदा फ़िल्म को लंबी कमाई दिला सकती है। डिस्कलेमर: इस खबर में दिए गए बॉक्स ऑफिस दस्तावेज़ विभिन्न व्यापारिक वस्तुओं और सार्वजनिक स्टॉक पर आधारित हैं। इन आंकड़ों में आधिकारिक तौर पर बदलाव संभव हैं।
  • ‘द 50’ से खुद को चुनौती देने उतरीं रिद्धि डोगरा, बोलीं– कंफर्ट जोन से बाहर निकलना मेरे लिए जरूरी

    ‘द 50’ से खुद को चुनौती देने उतरीं रिद्धि डोगरा, बोलीं– कंफर्ट जोन से बाहर निकलना मेरे लिए जरूरी


    नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक और बड़ा रियलिटी शो दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार है। मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के नए रियलिटी शो द 50 का प्रीमियर 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने जा रहा है। शो को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है और अब इसमें शामिल हो रहीं अभिनेत्री रिद्धि डोगरा के बयान ने उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

    रिद्धि डोगरा ने इस शो को अपने करियर का एक अहम पड़ाव बताया है। उनका कहना है कि एक कलाकार के तौर पर खुद को बार-बार चुनौती देना बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह कभी भी अपने कंफर्ट जोन में फंसी रहना नहीं चाहतीं। रिद्धि के मुताबिक एक्टर के लिए सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती और हर नया अनुभव उसे बेहतर इंसान और कलाकार बनाता है।

    कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका
    रिद्धि डोगरा मानती हैं कि द 50 उन्हें खुद को एक नए नजरिए से देखने का अवसर देगा। उन्होंने कहाएक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा सीखने और खुद को उस दायरे से बाहर निकालने के नए तरीके ढूंढती हूं जिसमें एक्टर्स अक्सर फंस जाते हैं।उनके अनुसार यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आत्म-खोज का एक सफर है।

    किरदार नहीं असली रिद्धि आएंगी सामने
    द 50 की सबसे खास बात यह है कि इसमें रिद्धि किसी काल्पनिक किरदार में नहीं बल्कि अपने असल व्यक्तित्व के साथ नजर आएंगी। इस अनुभव को लेकर वह कहती हैं कि यह उनके लिए बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखने जैसा है।रिद्धि के शब्दों में यह शो मुझे एक ऐसी जगह ले जाता है जहां कोई किरदार नहीं है। मैं जैसी हूं वैसी ही दर्शकों के सामने रहूंगी। यह मेरे लिए खुद को बेहतर तरीके से समझने और पेश करने का मौका है।

    फैंस का साथ ही सबसे बड़ी ताकत
    रिद्धि डोगरा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानती हैं। उनका कहना है कि फैंस और शुभचिंतक ही उनके पंख हैं जो उन्हें हर बार नई उड़ान भरने की हिम्मत देते हैं। वह इस शो के जरिए अपने सफर के हर उतार-चढ़ाव को दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    क्या है द 50 का खास कॉन्सेप्ट?
    फराह खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला द 50 एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित रियलिटी शो है जिसमें 50 मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी। शो में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग शारीरिक मानसिक और रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना होगा। करीब 50 एपिसोड के बाद शो को एक विजेता मिलेगा।

    दर्शकों को भी मिलेगा इनाम जीतने का मौका
    इस शो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि दर्शक भी जीत सकते हैं। फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चुनकर उस पर दांव लगा सकेंगे। अगर उनका चुना हुआ कंटेस्टेंट शो जीतता है तो दर्शकों को भी प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा।कुल मिलाकर द 50 न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांच रणनीति और भावनाओं से भरा एक नया अनुभव लेकर आ रहा है। रिद्धि डोगरा इस शो में एक मजबूत और गंभीर दावेदार के रूप में उभरती नजर आ रही हैं जिनसे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

  • परवीन बाबी: बॉलीवुड की चमकती हसीना, अकेलेपन और बीमारी के बीच डूब गई जिंदगी

    परवीन बाबी: बॉलीवुड की चमकती हसीना, अकेलेपन और बीमारी के बीच डूब गई जिंदगी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड में शोहरत जितनी तेजी से मिलती है उतनी ही बेरहमी से छिन भी जाती है। इस बात का सबसे दर्दनाक उदाहरण हैं 70 और 80 के दशक की ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री परवीन बाबी। पर्दे पर आत्मविश्वास और ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ने वाली परवीन असल जिंदगी में अकेलेपन मानसिक बीमारी और गुमनामी से जूझती रहीं।

    परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1954 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ। एक नवाबी परिवार में जन्मी परवीन ने कम उम्र में ही पिता का साथ खो दिया लेकिन उनका पालन-पोषण अच्छे माहौल में हुआ। 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। अहमदाबाद में एक शूटिंग के दौरान फिल्ममेकर बी.आर. इशारा की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने परवीन को फिल्मों में कदम रखने का मौका दिया।

    साल 1974 में परवीन नेमजबूर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी बेहद सफल रही। इसके बाद उन्होंनेदीवारअमर अकबर एंथनीनमक हलाल जैसी सुपरहिट और कल्ट फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई।परवीन की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। उनका नाम अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा कबीर बेदी और फिल्ममेकर महेश भट्ट से जुड़ा। महेश भट्ट के साथ उनका रिश्ता सबसे चर्चित रहा लेकिन समय के साथ यह रिश्ता टूट गया और परवीन की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी।

    परवीन पैरानॉइड सिज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी में व्यक्ति को भ्रम होने लगता है कि उसके आसपास के लोग उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कई बार अपने करीबियों और फिल्मी हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए और धीरे-धीरे उन्होंने खुद को दुनिया से अलग कर लिया।22 जनवरी 2005 को परवीन बाबी की मौत हुई। उनके फ्लैट में 2-3 दिन तक दूध और अखबार पड़े रहने के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से हुई थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उनके पेट में खाने का एक निवाला तक नहीं था यानी वह भूख से भी जूझ रही थीं।

    उनका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ क्योंकि उस समय उन्हें पहचानने वाला कोई नहीं था।परवीन बाबी की कहानी केवल एक अभिनेत्री की नहीं है बल्कि यह ग्लैमर और शोहरत के पीछे छिपे अकेलेपन और मानसिक संघर्ष की कड़वी सच्चाई की याद दिलाती है। चमकते सितारे की यह जिंदगी अंत में गुमनामी बीमारी और तन्हाई में समाप्त हुई।