Category: Entertainment

  • Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था

    Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अहान ने अपने अब तक के फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने संघर्ष अनिश्चितताओं और सीख से भरे अपने अनुभवों का जिक्र किया है। अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में अपनी डेब्यू फिल्म तड़प से लेकर अब तक के सफर को शब्दों में पिरोया। उन्होंने लिखा कि तड़प उनके लिए एक सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद डर और कई तरह की भावनाएं शामिल थीं। उस समय सब कुछ नया था और भविष्य को लेकर कई सवाल भी थे। अहान के अनुसार, इसके बाद की राह बिल्कुल आसान नहीं रही।

    अभिनेता ने बताया कि इस दौरान कई बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ा और कई संघर्ष ऐसे रहे जो खामोशी में झेलने पड़े। हालांकि इन सभी अनुभवों ने उन्हें धैर्य रखना और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखना सिखाया। अहान ने लिखा कि तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते और इन्हीं अनुभवों ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है, जिसके लिए वह दिल से आभारी हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा कि अब 23 जनवरी 2026 को उनकी दूसरी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने में बस कुछ ही समय बाकी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक नया अध्याय बताया जो धैर्य मेहनत और विश्वास से जन्मा है। अहान ने कहा कि आज उनका दिल पहले से ज्यादा मजबूत है, भरोसा गहरा हो गया है और सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर महसूस हो रहा है।

    अहान ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि दर्शक उनके साथ खड़े रहेंगे इस सफर को महसूस करेंगे और बॉर्डर 2 को दिल से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों का साथ उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। गौरतलब है कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मोना सिंह, मेधा राणा सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • स्मृति मंधाना से ब्रेकअप के बाद पलाश मुच्छल का कमबैक, ‘पुष्पा’ फेम श्रेयस तलपड़े के साथ नई फिल्म का ऐलान

    स्मृति मंधाना से ब्रेकअप के बाद पलाश मुच्छल का कमबैक, ‘पुष्पा’ फेम श्रेयस तलपड़े के साथ नई फिल्म का ऐलान


    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार–निर्देशक पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। नवंबर में प्रस्तावित शादी के ऐन वक्त पर रद्द होने और इसके बाद दोनों के अलग होने की पुष्टि ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया था। अब इस पूरे विवाद के बीच पलाश मुच्छल ने अपने करियर को नई दिशा देने का संकेत देते हुए एक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। पलाश मुच्छल ने व्यक्तिगत जीवन में आए उतार-चढ़ाव को पीछे छोड़ते हुए पूरी तरह से प्रोफेशनल फ्रंट पर फोकस करने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्मृति मंधाना को क्रिकेट ग्राउंड पर किए गए प्रपोजल से जुड़ी सभी यादें हटा दी हैं जिसे उनके मूव ऑन करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने अपने अगले निर्देशन प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, पलाश की यह अनटाइटल्ड फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े के साथ होगी। श्रेयस तलपड़े वही अभिनेता हैं जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन के किरदार को अपनी आवाज दी थी। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और गंभीर अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले श्रेयस इस फिल्म में एक आम आदमी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।फिल्म की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जहां एक साधारण व्यक्ति के संघर्ष, सपनों और जिंदगी की सच्चाइयों को पर्दे पर उतारा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है। यह प्रोजेक्ट पलाश मुच्छल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह विवादों के बाद उनका पहला बड़ा क्रिएटिव कमबैक है।

    गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी लेकिन फैमिली इमरजेंसी और मीडिया में पलाश पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों के बाद शादी रद्द कर दी गई। 7 दिसंबर को दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि पलाश अपने करियर को दोबारा संवारने में जुट जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पलाश अब निजी विवादों से दूर रहकर अपने काम के जरिए पहचान बनाना चाहते हैं। श्रेयस तलपड़े जैसे अनुभवी अभिनेता के साथ उनकी यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अलग और सशक्त कहानी लेकर आ सकती है। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट पलाश मुच्छल के लिए एक नई शुरुआत और इंडस्ट्री में मजबूती से वापसी का संकेत माना जा रहा है।

  • Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन

    Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन


    नई दिल्ली। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अब रिलीज के बेहद करीब है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करीब 15 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि बॉर्डर 2 को कई बड़े फैक्टर्स का फायदा मिलने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सहारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इसे गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर सकती है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वक्त सिनेमाघरों में धुरंधर और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है, लेकिन धुरंधर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और दूसरी फिल्म खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 के लिए मैदान लगभग साफ माना जा रहा है।फिल्म की कहानी भी इस बार सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 अपने नाम, देशभक्ति के जज्बे और तगड़े स्टारकास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

  • अक्षय खन्ना 10/10 रणवीर 100/10 धुरंधर पर सुनील शेट्टी का दमदार रिव्यू.

    अक्षय खन्ना 10/10 रणवीर 100/10 धुरंधर पर सुनील शेट्टी का दमदार रिव्यू.


    नई दिल्ली। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं जो खुलकर दूसरों के काम की सराहना करते हैं। चाहे को-स्टार हों या नई पीढ़ी के कलाकार सुनील शेट्टी कभी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते। अब उन्होंने रणवीर सिंह अक्षय खन्ना आर. माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्मधुरंधर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

    फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिनधुरंधर अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई बड़े नाम फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इसी कड़ी में सुनील शेट्टी ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान फिल्म और निर्देशक आदित्य धर की सोच की जमकर सराहना की।

    सुनील शेट्टी ने कहा
    आदित्य धर ने यह समझ लिया कि आज का दर्शक ओटीटी पर लंबा और दमदार कंटेंट देख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आपको ओटीटी जैसा अनुभव चाहिए तो मैं उसे बड़े पर्दे पर दूंगा। चार घंटे की स्क्रीन टाइम और वो भी पूरी तरह एंगेजिंग-लोगों को यह सही भी लगा।फिल्म की स्टारकास्ट पर बात करते हुए सुनील ने खास तौर पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की तारीफ की। उन्होंने कहापरफॉर्मेंस की बात करें तो सभी कलाकार शानदार हैं। अक्षय खन्ना टेन ऑन टेन हैं। वह बेहतरीन अभिनेता हैं। लेकिन रणवीर सिंह… वह तो 10 में से 100 हैं।

    सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि रणवीर सिंह को फिल्म में बेहद संयमित और सधे हुए अंदाज में पेश किया गया है जो उनकी परफॉर्मेंस को और भी खास बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद को नायक के रूप में दिखाना आसान नहीं होता लेकिन जब इसे सच्चाई और ईमानदारी से पेश किया जाए तो दर्शक उस पर भरोसा करते हैं।यहीं नहीं सुनील शेट्टी रणवीर सिंह कोधुरंधर 2 में देखने को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने कहामैं उन्हें सिर्फ धुरंधर 2 में इमैजिन कर रहा हूं। वह लीजेंड हैं। हैट्स ऑफ।कुल मिलाकर सुनील शेट्टी का यह रिव्यू साफ करता है किधुरंधर सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गजों के दिलों में भी जगह बना चुकी है।

  • गाने की शूटिंग पूरी, जल्द आएगी रिलीज डेट: ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट..

    गाने की शूटिंग पूरी, जल्द आएगी रिलीज डेट: ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट..

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, गहरी कहानियों और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह 2027 में सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    दरअसल, कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि लव एंड वॉर की रिलीज 2027 तक टल सकती है। इसकी वजह फिल्म के बड़े पैमाने पर होने वाले एक्शन सीक्वेंस और एरियल शूटिंग को बताया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग जून तक पूरी होगी और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में लंबा समय लग सकता है। इस खबर के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हुए थे।लेकिन अब हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को महज अफवाह करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पूरी तरह ट्रैक पर है और इसे इसी साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है और इसके कई अहम हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

    सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि भंसाली ने हाल ही में फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। भंसाली की फिल्मों में गानों की भव्यता हमेशा से खास रही है और माना जा रहा है कि यह गाना भी विजुअल और इमोशन के लिहाज से बेहद खास होगा। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल अपने-अपने किरदारों को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।लव एंड वॉर को एक वॉर ड्रामा पर आधारित लव ट्रायंगल बताया जा रहा है, जिसकी कहानी दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की क्लासिक फिल्म संगम से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में प्रेम, त्याग, संघर्ष और युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरते रिश्तों को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया जाएगा।

    शुरुआत में फिल्म को 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है। कुल मिलाकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह मेगा फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर से दर्शकों को एक बार फिर भव्य सिनेमा और दमदार कहानी की उम्मीद है।

  • Mukesh Ambani की नई चाल से बढ़ेगी Netflix की टेंशन! जानिए पूरा प्‍लान

    Mukesh Ambani की नई चाल से बढ़ेगी Netflix की टेंशन! जानिए पूरा प्‍लान


    मुंबई। OTT यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. JioHotstar ने नए यूजर्स के लिए अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स को अपडेट कर दिया है. ये नए प्लान 28 जनवरी 2026 से लागू होंगे. कंपनी ने अब अपने प्लेटफॉर्म पर मंथली प्लान्स भी जोड़ दिए हैं, जो पहले सिर्फ क्वार्टरली और एनुअल ऑप्शन में आते थे. नए बदलावों के बाद JioHotstar उन लोगों के लिए ज्यादा आसान और किफायती बन गया है जो कम कीमत में OTT कंटेंट देखना चाहते हैं.
    खास बात यह है कि प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹79 रखी गई है.

    तीन कैटेगरी में बांटे गए नए JioHotstar प्लान
    JioHotstar ने नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स को तीन अलग-अलग कैटेगरी में लॉन्च किया है—Mobile, Super और Premium. हर प्लान को मंथली, क्वार्टरली और एनुअल अवधि में लिया जा सकता है. इन प्लान्स में फर्क डिवाइस सपोर्ट, कंटेंट एक्सेस और विज्ञापनों के अनुभव के आधार पर किया गया है. इसका मकसद यह है कि हर तरह के यूजर को उसकी जरूरत के हिसाब से विकल्प मिल सके.
    JioHotstar Mobile प्लान: सबसे सस्ता ऑप्शन
    Mobile प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो सिर्फ स्मार्टफोन पर OTT कंटेंट देखते हैं. इस प्लान की मंथली कीमत ₹79 रखी गई है, जबकि क्वार्टरली प्लान ₹149 और सालाना प्लान ₹499 में उपलब्ध है.

    इस प्लान में एक समय पर सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की जा सकती है. हालांकि, इसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे और हॉलीवुड कंटेंट इसमें शामिल नहीं है. फिर भी, भारतीय सीरियल्स, फिल्में और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वालों के लिए यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है.
    Mobile प्लान में हॉलीवुड कंटेंट कैसे देखें
    अगर Mobile प्लान यूजर हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो उन्हें अलग से हॉलीवुड ऐड-ऑन लेना होगा. इसके लिए मंथली ₹49, क्वार्टरली ₹129 और सालाना ₹399 का चार्ज देना होगा. यानी कम कीमत में भी यूजर अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट कस्टमाइज कर सकते हैं.
    JioHotstar Super प्लान: मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए
    Super प्लान उन लोगों के लिए है जो मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर भी कंटेंट देखते हैं. इस प्लान की मंथली कीमत ₹149, क्वार्टरली ₹349 और एनुअल कीमत ₹1,099 है. इसमें एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. यह प्लान विज्ञापन-समर्थित है, लेकिन इसमें हॉलीवुड कंटेंट पहले से शामिल है, यानी अलग से कोई ऐड-ऑन लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

    JioHotstar Premium प्लान: पूरी आजादी, बिना ऐड्स
    Premium प्लान JioHotstar का सबसे महंगा लेकिन सबसे पावरफुल ऑप्शन है. इसकी मंथली कीमत ₹299, क्वार्टरली ₹699 और सालाना ₹2,199 रखी गई है. इस प्लान में चार डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. ऑन-डिमांड कंटेंट पूरी तरह ऐड-फ्री होता है, हालांकि लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शोज के दौरान विज्ञापन दिखाए जाएंगे. इसमें सभी कैटेगरी का कंटेंट और हॉलीवुड ऐड-ऑन बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के शामिल है.

  • सुशांत सिंह राजपूत: टीवी से बॉलीवुड तक, चमकते सितारे का सफर और 6 साल बाद भी दिलों में बसे सवाल

    सुशांत सिंह राजपूत: टीवी से बॉलीवुड तक, चमकते सितारे का सफर और 6 साल बाद भी दिलों में बसे सवाल



    नई दिल्ली । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत की और फिर बड़े परदे पर भी अपना जलवा बिखेरा। सुशांत सिंह राजपूत भी उन्हीं में से एक थे। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक उनका सफर प्रेरणा से कम नहीं था। लेकिन 6 साल पहले एक दुखद घटना ने उनके करोड़ों चाहने वालों को चौंका दिया और वे हमारे बीच नहीं रहे। आज, 21 जनवरी को उनके जन्मदिन पर हम याद करते हैं उनके फिल्मी सफर को।

    टीवी से चमकती शुरुआत
    सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी।

    इस शो ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।
    लेकिन 2009 में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव का किरदार निभाया। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। शो में उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अंकिता लोखंडे के साथ बेहद पसंद की गई।

    बॉलीवुड में कदम और सितारा बनना
    टीवी पर कामयाबी के बाद सुशांत ने 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ थी, जिसने उन्हें बड़े पर्दे पर स्थापित कर दिया।
    इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम किया, जैसे:शुद्ध देसी रोमांस, पीके,डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शीलेकिन 2016 में आई ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और सुशांत को असली पहचान मिली।

    फिर अचानक बुझा सितारा
    सुशांत ने कई यादगार फिल्मों में काम किया जैसे:राब्ता, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, दिल बेचारा।इन फिल्मों ने उनके फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार और सम्मान और बढ़ाया।

    लेकिन 2020 में एक दुखद घटना ने सबको हिला दिया। सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मानसिक दबाव और चुनौतियों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया, जबकि परिवार ने इस मामले में अलग राय भी जताई।आज भी सुशांत की याद उनके फैंस के दिलों में जिंदा है और उनकी फिल्मों का जादू लोगों के बीच बरकरार है।

  • Dolly Bindra Birthday: 18 साल की उम्र में किया डॉली बिंद्रा ने डेब्यू, विवादों से रहा है गहरा नाता

    Dolly Bindra Birthday: 18 साल की उम्र में किया डॉली बिंद्रा ने डेब्यू, विवादों से रहा है गहरा नाता


    नई दिल्ली। बॉलीवुड और टेलीविजन में अक्सर विलेन की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते नजर आते हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदारों से खास पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम है डॉली बिंद्रा। अपनी तेज आवाज दमदार अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर डॉली बिंद्रा का जन्म 20 जनवरी 1970 को पंजाब में हुआ था। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। भले ही उन्हें ज्यादातर साइड रोल या निगेटिव किरदार मिले लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली। फिल्मों और टीवी से ज्यादा डॉली अपने विवादित बयानों और झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहीं।

    डॉली बिंद्रा पर कई बार गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। साल 2014 में मुंबई के मलाड इलाके में रहने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने उन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी सामने आए थे जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।डॉली बिंद्रा का नाम राधे मां विवाद से भी जुड़ा रहा है। एक समय वह राधे मां के बेहद करीब मानी जाती थीं और उनके सत्संगों में अक्सर नजर आती थीं। लेकिन साल 2015 में डॉली ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाए। डॉली का कहना था कि उनसे एक अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया था। उस समय डॉली ने #MeToo मूवमेंट का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को सार्वजनिक किया था जिसने काफी हलचल मचा दी थी।

    डॉली बिंद्रा को सबसे ज्यादा पहचान मिली टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 4 से। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं लेकिन थोड़े ही समय में अपनी आक्रामक भाषा और झगड़ों के कारण लाइमलाइट में आ गईं। घर के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स से विवाद हुआ लेकिन सबसे बड़ा टकराव भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी के साथ देखने को मिला। दोनों के बीच हुई तीखी बहस आज भी बिग बॉस के यादगार पलों में गिनी जाती है।

    डॉली बिंद्रा का करियर जितना रंगीन रहा उतना ही विवादों से भरा भी रहा। वह भले ही आज फिल्मों और टीवी से दूर हों लेकिन अपने पुराने बयानों और किस्सों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।बॉलीवुड और टेलीविजन में अक्सर विलेन की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते नजर आते हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदारों से खास पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम है डॉली बिंद्रा। अपनी तेज आवाज दमदार अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर डॉली बिंद्रा का जन्म 20 जनवरी 1970 को पंजाब में हुआ था। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।

    डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। भले ही उन्हें ज्यादातर साइड रोल या निगेटिव किरदार मिले लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली। फिल्मों और टीवी से ज्यादा डॉली अपने विवादित बयानों और झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहीं।डॉली बिंद्रा पर कई बार गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। साल 2014 में मुंबई के मलाड इलाके में रहने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने उन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी सामने आए थे जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।

    डॉली बिंद्रा का नाम राधे मां विवाद से भी जुड़ा रहा है। एक समय वह राधे मां के बेहद करीब मानी जाती थीं और उनके सत्संगों में अक्सर नजर आती थीं। लेकिन साल 2015 में डॉली ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाए। डॉली का कहना था कि उनसे एक अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया था। उस समय डॉली ने #MeToo मूवमेंट का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को सार्वजनिक किया था जिसने काफी हलचल मचा दी थी।

    डॉली बिंद्रा को सबसे ज्यादा पहचान मिली टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 4 से। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं लेकिन थोड़े ही समय में अपनी आक्रामक भाषा और झगड़ों के कारण लाइमलाइट में आ गईं। घर के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स से विवाद हुआ लेकिन सबसे बड़ा टकराव भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी के साथ देखने को मिला। दोनों के बीच हुई तीखी बहस आज भी बिग बॉस के यादगार पलों में गिनी जाती है।डॉली बिंद्रा का करियर जितना रंगीन रहा उतना ही विवादों से भरा भी रहा। वह भले ही आज फिल्मों और टीवी से दूर हों लेकिन अपने पुराने बयानों और किस्सों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

  • Do Deewane Seher Mein’ टीजर रिलीज़: Siddhant और Mrunal की ‘इम्परफेक्टली परफेक्ट’ लव स्टोरी

    Do Deewane Seher Mein’ टीजर रिलीज़: Siddhant और Mrunal की ‘इम्परफेक्टली परफेक्ट’ लव स्टोरी


    नई दिल्ली। Zee Studio ने सोमवार को रोमांटिक ड्रामा Do Deewane Seher Mein का टीजर रिलीज़ किया। फिल्म में Siddhant Chaturvedi और Mrunal Thakur मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को बखूबी दिखाया गया है, जहां दो असंपूर्ण इंसान अपनी भावनाओं और अस्थिरताओं के बीच प्यार को समझते हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा:क्योंकि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है। 
    Zee Studio ने सोमवार को रोमांटिक ड्रामा Do Deewane Seher Mein का टीजर रिलीज़ किया। फिल्म में Siddhant Chaturvedi और Mrunal Thakur मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को बखूबी दिखाया गया है, जहां दो असंपूर्ण इंसान अपनी भावनाओं और अस्थिरताओं के बीच प्यार को समझते हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा:

    क्योंकि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है। Witness iss seher ki ek imperfectly perfect love story. Teaser out now. This Valentines Day, isq se isq ho jayega!

    टीजर की खासियत:

    1977 की क्लासिक फिल्म Gharonda के iconic गीत Do Deewane Sheher Mein, जिसे Gulzar ने लिखा और Bhupinder Singh व Runa Laila ने गाया।

    गीत पुराने जमाने के रोमांस को आधुनिक संवेदनशीलता के साथ जोड़ता है।

    टीजर में मुंबई के sea-link जैसे शहरी दृश्य और बर्फ से ढके प्राकृतिक दृश्य शामिल हैं, जो कहानी की भावनात्मक गहराई और रोज़मर्रा के खूबसूरत पलों को बखूबी दिखाते हैं।

    निर्देशन और प्रोडक्शन:

    निर्देशक: Ravi Udyawar

    प्रोड्यूसर: Sanjay Leela Bhansali, Prerna Singh, Umesh Kumar Bansal, Bharat Kumar Ranga

    रिलीज़ डेट:

    20 फरवरी 2026, Valentines week में सिनेमाघरों में।

    टीजर दर्शकों को एक इम्परफेक्ट लेकिन बेहद खूबसूरत रोमांस का अनुभव देने के लिए तैयार है, जिसमें सरल कहानी और संगीत के माध्यम से दिल को छू लेने वाले पल पेश किए गए हैं।

    टीजर की खासियत:

    1977 की क्लासिक फिल्म Gharonda के iconic गीत Do Deewane Sheher Mein, जिसे Gulzar ने लिखा और Bhupinder Singh व Runa Laila ने गाया।गीत पुराने जमाने के रोमांस को आधुनिक संवेदनशीलता के साथ जोड़ता है।टीजर में मुंबई के sea-link जैसे शहरी दृश्य और बर्फ से ढके प्राकृतिक दृश्य शामिल हैं, जो कहानी की भावनात्मक गहराई और रोज़मर्रा के खूबसूरत पलों को बखूबी दिखाते हैं।

    निर्देशन और प्रोडक्शन:निर्देशक: Ravi Udyawar
    प्रोड्यूसर: Sanjay Leela Bhansali, Prerna Singh, Umesh Kumar Bansal, Bharat Kumar Ranga

    रिलीज़ डेट:

    20 फरवरी 2026, Valentines week में सिनेमाघरों में।टीजर दर्शकों को एक इम्परफेक्ट लेकिन बेहद खूबसूरत रोमांस का अनुभव देने के लिए तैयार है, जिसमें सरल कहानी और संगीत के माध्यम से दिल को छू लेने वाले पल पेश किए गए हैं।

  • OTT दर्शकों के लिए खास रहेगा जनवरी का ये हफ्ता, फिल्मों और वेब सीरीज का लगेगा तगड़ा तड़का

    OTT दर्शकों के लिए खास रहेगा जनवरी का ये हफ्ता, फिल्मों और वेब सीरीज का लगेगा तगड़ा तड़का


    नई दिल्ली। जनवरी का यह सप्ताह OTT दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, फैंटेसी और एक्शन से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। अगर आप घर बैठे नए कंटेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो 19 से 23 जनवरी के बीच आपकी वॉचलिस्ट काफी लंबी होने वाली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज OTT पर दस्तक दे रही हैं।

    गेम ऑफ थ्रोंस यूनिवर्स की फैंटेसी-एडवेंचर सीरीज ए नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स 19 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह कहानी मशहूर सीरीज के घटनाक्रम से करीब 100 साल पहले की है और रोमांच व राजनीति से भरपूर नजर आती है।कन्नड़ सिनेमा के दर्शकों के लिए 45 एक डार्क फैंटेसी और आध्यात्मिक थ्रिलर लेकर आ रही है। फिल्म में मौत, कर्म और मोक्ष जैसे गहरे विषयों को छुआ गया है। यह फिल्म 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी।

    सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए चीकाटिलो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज 23 जनवरी से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी।रोमांस के शौकीनों के लिए विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क रिलीज हो रही है। उर्दू शायरी और इमोशनल लव स्टोरी से सजी यह फिल्म 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

    बंगाली कंटेंट देखने वालों के लिए कालीपोटका एक क्राइम-थ्रिलर और डार्क कॉमेडी सीरीज है, जो चार महिलाओं की कहानी दिखाती है। यह सीरीज 23 जनवरी को जी5 पर आएगी।कन्नड़ फिल्म मार्क बच्चों के अपहरण और हत्या जैसे गंभीर विषय पर आधारित है। एक अधिकारी की जंग अपराधियों से कैसे होती है, यही इसकी कहानी है। इसे 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए मस्ती 4 भी OTT पर दस्तक दे रही है। विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की यह फिल्म 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी।

    तमिल कोर्टरूम ड्रामा सिराई एक पुलिस अधिकारी की उस लड़ाई को दिखाती है, जिसमें वह एक बेगुनाह कैदी को न्याय दिलाने की कोशिश करता है। यह फिल्म 23 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी।स्पेस मिशन पर आधारित सीरीज स्पेस जेन: चंद्रयान भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। नकुल मेहता और श्रिया सरन स्टारर यह शो 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर आएगा।वहीं, धनुष और कृति सेनन की हिट फिल्म तेरे इश्क में अब OTT पर दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद यह फिल्म 23 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।