Category: Entertainment

  • ऑस्कर में भारत का सफर: अब तक इन नौ भारतीयों ने जीता है सम्मान, 98वां संस्करण 15 मार्च को

    ऑस्कर में भारत का सफर: अब तक इन नौ भारतीयों ने जीता है सम्मान, 98वां संस्करण 15 मार्च को


    नई दिल्ली। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर के 98वें संस्करण का आयोजन 15 मार्च को होने जा रहा है। यह भव्य समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार भारतीय दर्शकों के लिए समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारत में इस समारोह का प्रसारण 16 मार्च की सुबह लगभग साढ़े चार बजे से देखा जा सकेगा।

    भारत की फिल्मों को अब तक नहीं मिला पुरस्कार
    ऑस्कर पुरस्कार को अकादमी पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1927 में हुई थी, जबकि पहला पुरस्कार समारोह वर्ष 1929 में आयोजित किया गया था। लगभग 98 वर्षों के इतिहास में भारत की ओर से 50 से अधिक फिल्मों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भेजा गया, लेकिन अब तक किसी भी भारतीय फिल्म को यह सम्मान प्राप्त नहीं हो सका है।

    ‘मदर इंडिया’ से हुई थी शुरुआत
    भारत की ओर से पहली बार वर्ष 1957 में निर्देशक महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को ऑस्कर के लिए भेजा गया था। यह फिल्म अंतिम चरण तक पहुंची थी, लेकिन केवल एक मत से पीछे रह गई और पुरस्कार जीतने से चूक गई। उस समय यह सम्मान एक विदेशी फिल्म को मिला था।

    कई फिल्मों को मिला अंतिम चरण तक स्थान
    इसके बाद वर्ष 1989 में फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’, वर्ष 2003 में ‘लगान’ और वर्ष 2004 में मराठी फिल्म ‘श्वास’ को भी अंतिम नामांकन मिला था। हालांकि ये तीनों ही फिल्में पुरस्कार हासिल करने में सफल नहीं हो सकीं।

    नौ भारतीयों को मिला ऑस्कर सम्मान
    भारत की ओर से अब तक 13 कलाकारों को ऑस्कर में नामांकन प्राप्त हुआ है। इनमें से नौ भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। इन कलाकारों में भानू अथैया, सत्यजीत रे, ए. आर. रहमान, गुलजार, रेसुल पूकुट्टी, एम. एम. कीरवानी, चंद्रबोस, गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस शामिल हैं। इन सभी ने अलग-अलग श्रेणियों में अपने काम से भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

    इस बार मंच पर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
    इस वर्ष का समारोह भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास होने वाला है। वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बार समारोह में प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगी। वह मंच पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करती दिखाई देंगी। उनके साथ कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी मंच साझा करेंगे, जिससे इस बार का समारोह और अधिक आकर्षक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

    धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने आते ही सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर दिखाया था। इसकी कहानी इस फिल्म के किरदार और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दशकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं अब इसका पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ दस्तक देने को तैयार है जिसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आई है।

    एडवांस बुकिंग में भी रचा इतिहास
    रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना शुरू कर दिया है। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म काफी कमाल कर दिखाएगी और फिर से काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाएगी। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले से इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अभी तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’ भी पछाड़ दिया है। इसी आंकड़े के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘स्त्री 2’ के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़ प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. ‘धुरंधर 2’ के सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 2,05,856 टिकट बिक चुकी हैं और पूरे भारत में इसके लिए करीब 7510 शोज रखे गए हैं।

    कब है फिल्म का स्पेशल प्रीमियर
    फिल्म ‘धुरंधर 2′ स्पेशल प्रीमियर 18 मार्च को और दुनिया भर में थिएटर में 19 मार्च को रिलीज होना है। ऐसे में घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट से एडवांस बुकिंग के मामले में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती ट्रैकिंग डेटा एक बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि, इस बार मेकर्स ने पेड प्रीमियर शो प्लान किए हैं, क्योंकि फिल्म तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है, इसलिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है और रिस्पॉन्स शानदार रहा है।

  • Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

    Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा


    नई दिल्ली। हॉलीवुड का सबसे बड़ा और ग्लैमरस उत्सव ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) बस कुछ ही दिन दूर है। आप इसको लेकर कई सारी जानकारी सामने आने लगी है। दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों की नजरें इस भव्य समारोह पर टिकी हैं, जहां साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं साल इस अवार्ड के प्रेजेंटर की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई है। वहीं आप भारत में बैठकर आप इस अवॉर्ड फंक्शन को कब और कहां कैसे देख सकते हैं तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

    कब आयोजित होगा यह अवार्ड फंक्शन?
    लॉस एंजिल्स का प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर एक बार फिर सितारों से सजने के लिए तैयार है। इस साल ऑस्कर की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी कोनन ओ’ब्रायन (Conan O’Brien) कर रहे हैं। 2025 में उनकी शानदार होस्टिंग के बाद उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।अमेरिका और भारत के समय में अंतर होने के कारण, भारत में इसका प्रसारण सोमवार, 16 मार्च 2026 को होगा आप Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।भारत में Star Movies चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। रेड कार्पेट की चमक और अवॉर्ड्स का रोमांच लाइव देखने का अनुभव अलग ही होगा।

    प्रियंका चोपड़ा का चलेगा जादू
    प्रियंका चोपड़ा जोनस अब हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। ताजा खबर यह है कि वह 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस जानकारी को सजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।पोस्ट शेयर करने के बाद प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर प्रियंका चोपड़ा का प्रेजेंटर बनना है।

  • ‘वाराणसी’ के लिए बड़ा सौदा! स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिली ब्रांड इंटीग्रेशन की विशेष अनुमति

    ‘वाराणसी’ के लिए बड़ा सौदा! स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिली ब्रांड इंटीग्रेशन की विशेष अनुमति

    नई दिल्ली। फिल्म उद्योग में आमतौर पर ब्रांड्स को केवल प्रोडक्ट प्लेसमेंट के तौर पर दिखाया जाता है। लेकिन ‘वाराणसी’ में ब्रांड्स को कहानी में स्वाभाविक और ऑथेंटिक तरीके से शामिल किया जाएगा। स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स पारंपरिक प्रोडक्ट प्लेसमेंट से आगे बढ़कर “ऑथेंटिक नैरेटिव वीव्स” का इस्तेमाल करेंगे। इसका उद्देश्य ब्रांड्स को फिल्म की दुनिया का स्वाभाविक हिस्सा बनाना है।

    राजामौली का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट
    एस. एस. राजामौली को भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फिल्मकारों में गिना जाता है। उनकी फिल्मों की खासियत भव्य दृश्यों और मजबूत भावनात्मक कहानियों का मेल है। ‘वाराणसी’ को ग्लोबल ऑडियंस के लिए टेक्निकल और नैरेटिव स्केल पर डिजाइन किया जा रहा है।

    फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन-एडवेंचर शैली की है, जिसमें प्राचीन भारतीय कथाओं और आधुनिक कहानी को जोड़ा गया है। कहानी अलग-अलग देशों और स्थानों में घूमती है, इसलिए इसे एक ग्लोबल सिनेमैटिक स्पेक्टेकल कहा जा रहा है।

    तकनीकी और ग्लोबल रिकॉर्ड
    ‘वाराणसी’ भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन सकती है। यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे 1.43:1 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जाएगा, जो दर्शकों को विशाल और वास्तविक सिनेमाई अनुभव देगा। फिल्म को 120 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा।

    स्टार कास्ट और संगीत
    फिल्म में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार Mahesh Babu मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas और अभिनेता Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिकाओं में हैं। संगीत का जिम्मा ऑस्कर विजेता संगीतकार M. M. Keeravani संभालेंगे, जिससे फिल्म का ऑडियो अनुभव भी वैश्विक स्तर पर विशेष रहेगा।

    स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स की भूमिका
    स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को फिल्म के लिए दुनिया भर के ब्रांड्स के साथ साझेदारी करने और उन्हें फिल्म की कहानी में जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी का उद्देश्य ब्रांड्स को कहानी में स्वाभाविक तरीके से शामिल कर फिल्म और ब्रांड दोनों के लिए नई संभावनाएं बनाना है।

    ग्रुप चेयरमैन मणिकंदमूर्ति वेलायुधन ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्म के साथ जुड़ना सम्मान की बात है। ‘वाराणसी’ एक वैश्विक सिनेमाई आंदोलन है, और हमारी कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल ब्रांड पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का जिम्मा मिला है।”

    राजामौली की प्रतिक्रिया
    निर्देशक एस. एस. राजामौली ने कहा, “वाराणसी बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्म है और इसमें होने वाली हर साझेदारी फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगी। मुझे उम्मीद है कि स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स के साथ मिलकर वैश्विक ब्रांड्स को फिल्म की कहानी में सम्मानजनक और स्वाभाविक तरीके से जोड़ा जाएगा। वाराणसी’ 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा का सबसे ग्लोबल स्तर पर प्रभाव डालने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

  • शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर सौरभ शुक्ला ने जताई खुशी, कहा- अद्भुत इंसान हैं

    शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर सौरभ शुक्ला ने जताई खुशी, कहा- अद्भुत इंसान हैं


    नई दिल्ली। सौरभ शुक्ला, जिन्होंने Shah Rukh Khan के साथ ‘बादशाह’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में काम किया है, ने कहा, “शाहरुख की जर्नी शानदार है। इतने सालों से वह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने अपना करियर बनाया है, उस पोजीशन पर पहुंचे हैं, वह वाकई प्रेरणा देता है। सौरभ ने यह भी जोड़ा कि शाहरुख ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जो नए कलाकारों और फैंस दोनों के लिए प्रेरणादायक है।

    चार्मिंग और अपनापन- भरा व्यक्तित्व
    शाहरुख के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए सौरभ ने कहा, “एक इंसान के तौर पर वह हमेशा चार्मिंग रहे हैं। उनसे मिलने के बाद बस बातचीत खत्म नहीं करनी होती। वह अपने काम से प्रभावित करते हैं और बातचीत के दौरान आपको बहुत महत्व और खास महसूस कराते हैं।”

    सौरभ ने आगे बताया, “शाहरुख में लोगों से जुड़ने की खास काबिलियत है। आप उनसे बात करते समय महसूस करते हैं कि इस बातचीत में मेरी भी जरूरत है। यही अपनापन उन्हें सच में कमाल का बनाता है। वह बहुत कमाल के हैं।”

    ‘किंग’ में धमाकेदार एक्शन
    फिल्म ‘किंग’ एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला के साथ Abhishek Bachchan, Deepika Padukone, शाहरुख की बेटी Suhana Khan और Jaideep Ahlawat भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    मेकर्स ने जनवरी में फिल्म की झलक दिखाते हुए प्रोमो जारी किया था, जिसमें शाहरुख खान के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन और खून-खराबे से भरपूर दृश्य दिखाए गए। प्रोमो में शाहरुख का किरदार कहता है, “डर नहीं, दहशत हूं।”

    रिलीज डेट और प्रोडक्शन
    ‘किंग’ की निर्देशकीय जिम्मेदारी Siddharth Anand ने संभाली है। फिल्म Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures के बैनर तले बन रही है।

    मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फैंस को दिवाली के बाद फिल्म का रोमांच देखने को मिलेगा। सौरभ शुक्ला की उत्सुकता और शाहरुख खान के चार्म और प्रोफेशनलिज्म के मेल से यह फिल्म साल के बड़े एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट्स में शामिल होने वाली है।

  • स्पाइडर मैन के लीक वर्जन में दिखा बूम माइक और क्रू! जानिए कैसे सामने आ गईं फिल्म की छिपी गलतियां

    स्पाइडर मैन के लीक वर्जन में दिखा बूम माइक और क्रू! जानिए कैसे सामने आ गईं फिल्म की छिपी गलतियां


    नई दिल्ली । हॉलीवुड फिल्मों को उनकी बेहतरीन तकनीक और परफेक्ट विजुअल्स के लिए जाना जाता है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को जो फिल्म दिखाई देती है उसमें हर फ्रेम बेहद सटीक और साफ नजर आता है। लेकिन इन दिनों साल 2002 में आई मशहूर सुपरहीरो फिल्म Spider Man का एक ऐसा वर्जन चर्चा में है जिसमें बूम माइक और क्रू मेंबर्स तक दिखाई दे रहे हैं। इसने कई फिल्म प्रेमियों को हैरान कर दिया है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्म में ऐसी गलतियां कैसे नजर आ सकती हैं।

    दरअसल यह फिल्म का वह वर्जन है जिसे आम तौर पर दर्शकों के लिए जारी ही नहीं किया जाता। तकनीकी भाषा में इसे ओपन मैट कहा जाता है। यह फिल्म का अनऑफिशियल वर्जन होता है जिसमें कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किए गए पूरे फ्रेम को देखा जा सकता है। इस पूरे फ्रेम में कभी कभी शूटिंग के दौरान मौजूद उपकरण बूम माइक या क्रू के हाथ जैसे तत्व भी दिखाई दे जाते हैं जिन्हें असली फिल्म में छिपा दिया जाता है।

    फिल्म सैम रेमी के निर्देशन में बनी थी और इसमें सुपरहीरो स्पाइडर मैन का किरदार टोबे मागुइरे ने निभाया था। ने निभाया था। यह फिल्म उस समय की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती है और इसने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की थी।

    अब सवाल यह उठता है कि जब फिल्म इतनी सावधानी से बनाई जाती है तो ये गलतियां दिखाई कैसे देने लगती हैं। इसका जवाब फिल्म की शूटिंग तकनीक में छिपा है। दरअसल उस दौर में फिल्में अक्सर 35mm फिल्म स्टॉक पर शूट की जाती थीं। कैमरा शूटिंग के दौरान पूरे फ्रेम को कैप्चर करता है जिसमें ऊपर और नीचे का हिस्सा भी शामिल होता है।

    लेकिन जब यही फुटेज सिनेमाघरों में दिखाई जाती है तो प्रोजेक्टर के सामने एक खास धातु की प्लेट लगाई जाती है जिसे मैट कहा जाता है। यह प्लेट फ्रेम के ऊपर और नीचे के हिस्से को काट देती है जिससे केवल वही हिस्सा दिखाई देता है जिसे निर्देशक दर्शकों को दिखाना चाहता है। इसी वजह से बूम माइक लाइट स्टैंड या क्रू मेंबर्स जैसे तत्व स्क्रीन पर नजर नहीं आते।

    असल दिलचस्पी तब शुरू होती है जब किसी तरह फिल्म का पूरा स्टॉक फुटेज या अनकट फ्रेम इंटरनेट पर पहुंच जाता है। कई बार फिल्म के दीवाने इन फुटेज को लेकर खुद ही ओपन मैट वर्जन तैयार कर लेते हैं। उनका मानना होता है कि थियेटर में दिखाई देने वाले असली रंग और डिटेल्स डिजिटल रिलीज में कई बार थोड़े फीके पड़ जाते हैं इसलिए वे फिल्म के मूल विजुअल्स को देखने के लिए ऐसे वर्जन तैयार करते हैं।

    वैसे स्पाइडर मैन ही ऐसी फिल्म नहीं है जिसके साथ ऐसा हुआ हो। दुनिया की कई मशहूर फिल्मों के ओपन मैट वर्जन इंटरनेट पर मिल जाते हैं। हालांकि ये आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए जाते लेकिन इनके जरिए दर्शक यह समझ सकते हैं कि किसी फिल्म को बड़े पर्दे पर परफेक्ट दिखाने के लिए पर्दे के पीछे कितनी बारीकी से काम किया जाता है।

  • लखनऊ कॉन्सर्ट में भावुक हुईं सुनिधि चौहान, गाते-गाते छलक पड़े आंसू; फैंस ने खड़े होकर बढ़ाया हौसला

    लखनऊ कॉन्सर्ट में भावुक हुईं सुनिधि चौहान, गाते-गाते छलक पड़े आंसू; फैंस ने खड़े होकर बढ़ाया हौसला


    नई दिल्ली । मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान का लखनऊ में हुआ लाइव कॉन्सर्ट उस समय बेहद भावुक पल में बदल गया, जब गाते-गाते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह कॉन्सर्ट उनके चल रहे म्यूजिक टूरआई एम होम इंडिया टूर 2025-26का हिस्सा था, जिसमें वह देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रही हैं।

    लखनऊ के कूलब्रीज़ रिसॉर्ट्स में आयोजित इस शो के दौरान सुनिधि का गला काफी खराब था। इसके बावजूद वह मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें गाना रोककर फैंस से माफी मांगनी पड़ी। अपनी आवाज को लेकर वह इतनी परेशान हो गईं कि मंच पर ही भावुक होकर रो पड़ीं। इस इमोशनल पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चमकदार जंपसूट में नजर आ रही थीं और पूरे जोश के साथ परफॉर्म कर रही थीं। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अचानक गाना रोक दिया और रुंधी हुई आवाज में दर्शकों से कहा कि उनका गला बहुत खराब है। उन्होंने कहा, “मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज ठीक नहीं है। लेकिन मुझे पता है कि आप सब मेरे साथ हैं और मैं फिर भी गाने की कोशिश करना चाहती हूं।”

    इतना कहते-कहते वह भावुक हो गईं। सुनिधि ने बताया कि अपने लंबे करियर में उन्हें शायद ही कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो, इसलिए उन्हें यह काफी अजीब और शर्मिंदगी भरा लग रहा था। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और कुछ पल के लिए माहौल बेहद भावुक हो गया।

    हालांकि इस मुश्किल पल में उनके फैंस ने उनका पूरा साथ दिया। जब सुनिधि ने माफी मांगते हुए कहा, “प्लीज मुझे माफ कर दीजिए, मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना चाहती हूं। लेकिन आज शायद मेरी आवाज वैसी नहीं निकले,” तो वहां मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर और जोर-जोर से चीयर करके उनका हौसला बढ़ाया। यह नजारा इस बात का प्रमाण था कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

    खराब तबीयत और गले की तकलीफ के बावजूद सुनिधि ने हार नहीं मानी। उन्होंने थोड़ी देर बाद खुद को संभाला और कॉन्सर्ट जारी रखा। फैंस ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया और हर गाने पर जोरदार प्रतिक्रिया दी।

    दरअसल, यह लखनऊ शो उनके नेशनल टूर का अहम हिस्सा था। यह टूर पिछले साल 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी शानदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।

    अब इस म्यूजिक टूर का ग्रैंड फिनाले कोलकाता में होने वाला है। 14 मार्च को एक्वाटिका ग्राउंड में होने वाले इस फाइनल शो को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं उनके चाहने वाले यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि तब तक सुनिधि पूरी तरह स्वस्थ होकर मंच पर पहले की तरह दमदार परफॉर्मेंस देंगी।

  • अल्फा की रिलीज डेट बदली: अब सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

    अल्फा की रिलीज डेट बदली: अब सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट बदलना आम बात है और अब इसी कड़ी में आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म का सामना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से हुआ था। से हो सकता है लेकिन अब यह क्लैश टल गया है।

    दरअसल आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले खबरें थीं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है या फिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी लेकिन नई तारीख के साथ। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

    फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार 9 मार्च को इसके टीजर पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में अल्फा का सिंबल दिखाई देता है जिसमें आलिया भट्ट की झलक भी देखने को मिलती है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ दोनों दमदार एक्शन करती नजर आएंगी।

    फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों ही कलाकार अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं और उनके किरदार फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

    दिलचस्प बात यह है कि अल्फा की रिलीज डेट पहले भी दो बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया। उसी दिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज होने वाली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को जुलाई तक टालने का फैसला किया।

    फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा अल्फा 10.07.2026 सिनेमाज में मिलते हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है वहीं कुछ ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह अक्सर मजबूत और फीमेल सेंट्रिक किरदारों वाली फिल्में चुनती हैं।

    अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो अल्फा दरअसलयशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसी यूनिवर्स में पहले टाइगर पठान और वॉर जैसी सफल फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में भी अल्फा की झलक दिखाई गई थी जिससे दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और इसकी कहानी दो महिला जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में यह फिल्म एक्शन और स्पाई थ्रिलर के शौकीनों के लिए खास होने वाली है।

  • जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? मुस्लिम होगा किरदार, आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

    जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? मुस्लिम होगा किरदार, आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लिए ये साल बेहद खास होने वाला है। इस साल उनकी शानदार फिल्में आ रही हैं जिसमें से एक लाहौर 1947 है। हालांकि, अभी ये टाइटल कन्फर्म नहीं है। लेकिन ये वही फिल्म है जिसे प्रोड्यूस करने के लिए आमिर खान आगे आए थे। सनी देओल को एक्शन अवतार में देखने वालों के लिए ये फिल्म सरप्राइज कर सकती है। नाम लाहौर 1947 से ऐसा माना गया था कि ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दिखाया जाएगा। लेकिन इस फिल्म की कहानी से सनी देओल आपको रुला देंगे। वो एक्शन नहीं बल्कि एक इमोशनल अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सनी देओल के दिल के बेहद करीब है जिस पर वो सालों से फिल्म बनाना चाहते थे। अब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस खास कहानी पर फिल्म बना दी है।

    लाहौर 1947 की कहानी
    लाहौर 1947 एक इमोशनल कर देने वाली फिल्म होने वाली है जिसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के भारत से पाकिस्तान बसने को दिखाया गया है। इस कहानी में एक माई भी हैं जो रतन की मां हैं और बंटवारे के दौरान अपने उसे पाकिस्तान में ही छोड़ आए। लाहौर में बूढी माई की एक शानदार हवेली है जिसमें अब भारत से आया वो मुस्लिम परिवार रहता है। लाहौर 1947 इसी बूढी माई और भारत के लखनऊ को छोड़ कर पाकिस्तान गए सिकंदर मिर्जा और उनके परिवार की कहानी है।

    भारत और पाकिस्तान का बंटवारा
    सिकंदर अपनी पत्नी हामिद मिर्जा, बेटा जावेद और बेटी तनवीर मिर्जा के साथ भारत के लखनऊ में खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। लेकिन तभी देश का बंटवारा होता है और सिकंदर को अपने परिवार के साथ मजबूरन लखनऊ छोड़ पाकिस्तान के लाहौर में जाना पड़ता है। ये वही समय था जब भारत और पाकिस्तान रिफ्यूजी के संकट से जूझ रहे थे। उसी समय लाहौर की बड़ी हवेली में अपने परिवार के साथ रहने वाली माई का साथ भी अपनों से छूट जाता है। रतन अपनी माई को पाकिस्तान में ही छोड़ भारत में बस जाता है।

    लाहौर की वो हवेली
    लाहौर में सिकंदर और उनके परिवार को रहने के लिए एक शानदार हवेली मिलती है। ये वही हवेली होती है जहां माई रहा करती थी। अब माई दर-दर भटकती है और सिकंदर पर उनकी हवेली पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाती है। याकूब पहलवान जो खुद को मुस्लिम धर्म का रक्षक बताता है उसे हिंदू माई रास नहीं आती और वो उसे परेशान करता है। इसी दौरान माई और सिकंदर के परिवार के बीच एक खास रिश्ता बन जाता है। माई सिकंदर के घर का हिस्सा बन जाती हैं। इसी बीच एक कवि नासिर काजमी की एंट्री होती है जो याकूब पहलवान को धर्म से हटकर इंसानियत की सीख देता है।

    कहानी का अंत
    कहानी में आगे माई का निधन हो जाता है और अब बहस होती है उनके अंतिम संस्कार की। काजमी साहब कहते है कि वो एक हिंदू महिला थीं उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीतिरिवाजों से होना चाहिए। हिंदू धर्म समर्थन की ये बात याकूब को पसंद नहीं आती और वो काजमी साहब को जान से मार देता है। अंत में सिकंदर और लाहौर के मुस्लिम माई का अंतिम संस्कार हिंदू तरीके से करते हैं।

    फिल्म के किरदार और रिलीज
    सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी प्रोफेसर असगर वजाहत के 1989 के एक नाटक पर आधारित है जिसका नाम है ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’। इसका मतलब है जिसने लाहौर नहीं देखा उसने जीवन जिया नहीं है। विकिपीडिया की मानें तो इस फिल्म में सिकंदर का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं, प्रीति जिंटा उनकी पत्नी हामिदा के किरदार में होंगी। शबाना आजमी माई का किरदार निभा रही हैं। म्यूजिक AR रहमान ने तैयार किया है। गानों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म इस साल अगस्त में थिएटर पर दस्तक दे सकती है।

  • कल्कि 2898 एडी’ में सबसे महंगे एक्टर कौन? जानिए किसे मिले थे रोजाना 2 मिलियन डॉलर

    कल्कि 2898 एडी’ में सबसे महंगे एक्टर कौन? जानिए किसे मिले थे रोजाना 2 मिलियन डॉलर


    नई दिल्ली। साइंस-फिक्शन फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। निर्देशक Nag Ashwin की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए, जिनमें Prabhas, Amitabh Bachchan, Deepika Padukone और Kamal Haasan जैसे नाम शामिल थे। फिल्म का भव्य विजुअल, दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि फिल्म की सफलता के साथ एक और बात चर्चा में आई-इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस किस अभिनेता ने ली।

    कमल हासन बने सबसे महंगे स्टार
    रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस साउथ के दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan को मिली। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कमल हासन को इस फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपये दिए गए थे। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत कम समय दिया था, लेकिन उनकी फीस फिर भी सबसे ज्यादा रही। युगी सेतु ने बताया कि कमल हासन को लगभग 20 दिनों की कॉल शीट के लिए यह रकम दी गई थी।

    हर दिन की फीस ने चौंकाया
    इंटरव्यू में युगी सेतु ने कहा कि कमल हासन का कद और अनुभव ही ऐसा है कि उन्हें इतनी बड़ी फीस दी गई। उन्होंने बताया कि अगर 150 करोड़ रुपये को शूटिंग के दिनों के हिसाब से देखा जाए तो उनकी प्रति दिन की फीस लगभग 1 मिलियन डॉलर बनती है। बाद में जब यह सामने आया कि उन्होंने वास्तव में लगभग 10 दिन शूटिंग की थी, तो यह रकम करीब 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16 से 18 करोड़ रुपये प्रतिदिन के बराबर हो जाती है। इस तरह कमल हासन इस फिल्म के सबसे महंगे अभिनेता साबित हुए।

    फिल्म में निभाया दमदार किरदार
    फिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन नाम के किरदार को निभाया, जो एक रहस्यमयी और शक्तिशाली शासक है। कहानी में वह ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर शासन करता है। हालांकि फिल्म के पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम सीमित था, लेकिन उनका किरदार कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दर्शकों को उनकी खलनायकी और अभिनय काफी प्रभावशाली लगा।

    सीक्वल में बढ़ सकती है भूमिका
    फिल्म के अंत में यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले सीक्वल में सुप्रीम यास्किन का किरदार और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कमल हासन का रोल अगले भाग में ज्यादा विस्तृत और दमदार नजर आएगा। फिल्म की भव्यता और इसकी स्टारकास्ट को देखते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है।