Category: Entertainment

  • लोकमत अवार्ड्स में छाया आमिर-गौरी का एलिगेंट लुक: कैमरों को भूल पार्टनर की बातों में खोए दिखे सुपरस्टार, देखें वायरल मोमेंट

    लोकमत अवार्ड्स में छाया आमिर-गौरी का एलिगेंट लुक: कैमरों को भूल पार्टनर की बातों में खोए दिखे सुपरस्टार, देखें वायरल मोमेंट


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और नए रिश्ते को लेकर चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स’ की शाम उस वक्त और भी हसीन हो गई, जब आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रेड कार्पेट पर उतरे। अपने रिश्ते को जगजाहिर करने के बाद से ही यह कपल अक्सर साथ देखा जाता है, लेकिन इस अवार्ड्स नाइट में उनकी केमिस्ट्री ने न केवल पैपराजी का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस को दीवाना बना दिया है।

    इस इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर और गौरी एक-दूसरे का हाथ थामे वेन्यू के अंदर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। रेड कार्पेट पर चलते हुए दोनों बेहद शालीन और एलिगेंट लग रहे थे। हालांकि, जिस बात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था आमिर खान का अपनी लेडी लव के प्रति समर्पण। कार्यक्रम के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने बार-बार आमिर से कैमरे की ओर देखकर पोज देने की गुजारिश की, तब भी आमिर का ध्यान पूरी तरह से गौरी पर ही केंद्रित था। वे अपनी पार्टनर के साथ बातचीत में इतने मशरूफ थे कि उन्होंने कैमरों की चमक को भी नजरअंदाज कर दिया। कुछ पल के लिए उन्होंने लेंस की ओर देखा जरूर, लेकिन तुरंत ही अपनी नजरें वापस गौरी की ओर मोड़ लीं।

    लुक की बात करें तो आमिर खान ने हमेशा की तरह सादगी को तरजीह दी। उन्होंने क्लासिक ब्लैक टी-शर्ट के साथ डार्क ब्लू डेनिम जींस पहनी थी और ब्लैक चश्मे के साथ अपने लुक को कूल और स्टाइलिश बनाया था। वहीं, गौरी स्प्रैट आइवरी रंग के बेहद खूबसूरत कुर्ता सेट में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल डिटेलिंग थी। मिनिमल एक्सेसरीज और सॉफ्ट वेवी बालों के साथ गौरी का लुक आमिर के सादे अंदाज को बखूबी पूरक बना रहा था। दोनों की यह सादगी और एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    आपको बता दें कि आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाकर सबको चौंका दिया था। मुंबई में मीडिया के साथ एक निजी बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन डेढ़ साल पहले दोबारा मिलने के बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। आमिर ने बताया था कि यह सब बहुत अचानक और स्वाभाविक तरीके से हुआ। अब अवार्ड्स शो में उनकी यह बॉन्डिंग साफ बयां कर रही है कि आमिर अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में बेहद खुश और सुकून में हैं।

  • सिनेमा के दिग्गजों का जमावड़ा: सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में एक साथ दिखे सलमान-आमिर, रेखा के 'सिग्नेचर लुक' ने जीता दिल

    सिनेमा के दिग्गजों का जमावड़ा: सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में एक साथ दिखे सलमान-आमिर, रेखा के 'सिग्नेचर लुक' ने जीता दिल


    नई दिल्ली /मुंबई। भारतीय सिनेमा को ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कालजयी और पारिवारिक फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या के घर इन दिनों खुशियों की शहनाई गूंज रही है। मौका था उनकी बेटी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन का, जो 12 मार्च की शाम मुंबई में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। इस जश्न में बॉलीवुड का वह रूप देखने को मिला, जो अक्सर बड़े पर्दे पर राजश्री की फिल्मों में नजर आता है-यानी पूरा सिनेमा जगत एक परिवार की तरह एकजुट दिखाई दिया। सितारों से सजी इस महफिल में इंडस्ट्री के ‘खान’ और ‘क्वीन्स’ ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

    पार्टी का मुख्य आकर्षण सूरज बड़जात्या के सबसे चहेते ‘प्रेम’ यानी सुपरस्टार सलमान खान रहे। सलमान ने कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह में एंट्री की। रॉयल ब्लू शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर के साथ ब्लैक टाई पहने सलमान बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। अपने पसंदीदा डायरेक्टर की बेटी की खुशी में शामिल होने पहुंचे सलमान ने पैपराजी को पोज दिए और उनके चेहरे पर अपने पुराने दोस्त सूरज के लिए खुशी साफ झलक रही थी। वहीं, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान भी इस जश्न का हिस्सा बने। आमिर अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे थे। जहां आमिर डार्क सूट और ब्लू शर्ट में फॉर्मल लुक में दिखे, वहीं जुनैद ने नीले कुर्ते और सफेद पजामे के पारंपरिक लिबास में सबका ध्यान खींचा।

    एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने एक बार फिर अपने ‘सिग्नेचर स्टाइल’ से महफिल लूट ली। सुनहरे, हरे और बेज रंग की भारी सिल्क साड़ी, हैवी ज्वेलरी और माथे पर सिंदूर लगाए रेखा की खूबसूरती के सामने नई अभिनेत्रियां भी फीकी नजर आ रही थीं। उनके अलावा ‘मर्दानी’ फेम रानी मुखर्जी ने भी अपनी सादगी और शालीनता से सबका दिल जीत लिया। रानी ने इस मौके के लिए व्हाइट और डार्क ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत सूट चुना था।

    युवा पीढ़ी के सुपरस्टार विक्की कौशल भी अपने पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ पार्टी में पहुंचे। बेज रंग के सूट में विक्की बेहद क्लासी लग रहे थे। इनके अलावा महफिल में तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता और शरवरी वाघ जैसे सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली, बोनी कपूर, राकेश रोशन और सनी देओल ने भी अपनी उपस्थिति से शाम को और भी गरिमामय बना दिया।

    संगीत जगत से उदित नारायण और शान ने शिरकत की, तो वहीं टीवी की दुनिया के चहेते ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी भी इस खुशी के मौके पर नजर आए। जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, बोमन ईरानी और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों की मौजूदगी ने इस वेडिंग रिसेप्शन को साल की सबसे यादगार पार्टियों में से एक बना दिया। इंटरनेट पर इस शाही रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के ये सितारे सूरज बड़जात्या के पारिवारिक सदस्यों की तरह खुशियां मनाते दिख रहे हैं।

  • शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय

    शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय


    नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना बीते महीने 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा संग उदयपुर में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह है एक वायरल ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ी बातें सामने आई हैं।

    वायरल ऑडियो क्लिप और रश्मिका की प्रतिक्रिया
    ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर रश्मिका की मां सुमन मंदाना सगाई के दौरान हुए कथित हैरेसमेंट पर चर्चा कर रही हैं। यह ऑडियो फरवरी 2026 में रश्मिका की शादी के बाद फिर से ऑनलाइन वायरल हुआ।

    रश्मिका ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी और क्लिप शेयर करने वालों को लीगल एक्शन की चेतावनी दी। अपने बयान में रश्मिका ने कहा कि यह क्लिप उनके पुराने शब्दों का गलत मतलब निकालकर फैलाया जा रहा है, और उनके पर्सनल जीवन को जानबूझकर परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा,
    “जो शब्द मैंने कभी नहीं कहे उन्हें झूठी कहानियों में बदल दिया गया और व्यूज, पहुंच और एंगेजमेंट के लिए नफरत फैलाई गई।

    पर्सनल लाइफ में जानबूझकर खलल
    रश्मिका ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडियो क्लिप उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करने की रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि यह पुरानी निजी बातचीत लगभग आठ साल पुरानी है, जिसे सहमति के बिना रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत का एक छोटा हिस्सा कॉंटेक्स्ट से बाहर निकालकर वायरल किया गया ताकि उन्हें और उनके हालिया जीवन को लेकर शॉकिंग कंट्रोवर्सी बनाई जा सके।

    रक्षित शेट्टी संग सगाई और ब्रेकअप
    रश्मिका और रक्षित की पहली मुलाकात 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘किरिक पार्टी’ के सेट पर हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 2017 में सगाई कर ली गई। हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया।

    रश्मिका की चेतावनी
    रश्मिका ने अपने फैंस और जनता से भी अपील की कि क्लिप शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी यदि इसे हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने और अपने परिवार के सम्मान को बचाना है और किसी भी तरह की गलत सूचना को बढ़ावा नहीं देना है।

    रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर किसी भी तरह के झूठे प्रचार या अफवाहों को सहन नहीं करेंगी। यह मामला न केवल उनके मानसिक और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा का है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना और झूठी कंट्रोवर्सी फैलाने के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।

  • हंसिका-सोहेल नहीं, इन सितारों की भी कम चली शादी, किसी ने 2 तो किसी ने 5 साल में लिया तलाक

    हंसिका-सोहेल नहीं, इन सितारों की भी कम चली शादी, किसी ने 2 तो किसी ने 5 साल में लिया तलाक


    नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे अपने फैंस को सपनों जैसी शादियों का मज़ा देते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते इतने कम समय में टूट जाते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हुआ, जो चार साल ही चल सकी।

    हंसिका-मोटवानी और सोहेल कथूरिया
    हंसिका और सोहेल ने दिसंबर 2022 में राजस्थान में भव्य शाही अंदाज में शादी की थी। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने म्यूचुअल कंसेंट से तलाक मंजूर किया। जानकारी के अनुसार हंसिका ने कोई एलिमनी नहीं मांगी। दोनों शादी के कुछ दिनों बाद ही अलग रह रहे थे।

    सोहेल पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हंसिका की सहेली थीं। जब उनकी लव स्टोरी सामने आई, तो हंसिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। दोनों ने अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ में भी इस बारे में चर्चा की थी।
    सोहेल पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हंसिका की सहेली थीं। जब उनकी लव स्टोरी सामने आई, तो हंसिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। दोनों ने अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ में भी इस बारे में चर्चा की थी।

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कम चलने वाली शादियों के उदाहरण
    करण मेहरा और निशा रावल: साल 2012 में शादी के बाद 2021 में अलग हुए। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप लगाया। मामला कोर्ट तक गया और तलाक हुआ।

    उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर: साल 2016 में शादी हुई, मोहसिन उर्मिला से 10 साल छोटे हैं। दोनों काफी समय से अलग हैं और उर्मिला ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी है, हालांकि अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन बाकी है।

    करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट: साल 2012 में शादी हुई, लेकिन दो साल में टूट गई। इसके बाद करण ने बिपाशा बसु से शादी की और बेटी के पिता बने, जबकि जेनिफर ने अब तक दोबारा शादी नहीं की।

    अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन: साल 2011 में शादी रचाई, 2013 में अलग हुए और 2015 में तलाक हुआ। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलते रहते हैं।

    कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी: साल 2010 में शादी, पांच साल बाद अलग होने की घोषणा और तलाक साल 2020 में। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    इमरान खान और अवंतिका मालिक: आमिर खान के भांजे इमरान ने साल 2011 में शादी की। एक बेटी भी हुई, लेकिन दोनों 2015 में अलग हुए और 2019 में तलाक लिया।

    क्यों टूटते हैं स्टार की शादियां?
    इन शादियों में कम चलने का कारण अक्सर अंतर व्यक्तिगत मतभेद, समय की कमी, पेशेवर दबाव और पारिवारिक मुद्दे होते हैं। कुछ मामले सोशल मीडिया और फैंस की उम्मीदों से भी प्रभावित होते हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों के कम चलने की वजह से यह एक आम चर्चा का विषय बन गया है।

    हंसिका-मोटवानी और सोहेल कथूरिया की चार साल की शादी, करण मेहरा से लेकर इमरान खान तक, ये उदाहरण बताते हैं कि स्टार्स की चमकती जिंदगी में भी रिश्ते टिकाना आसान नहीं होता। प्यार, भरोसा और समय के बावजूद कई बार शादी सिर्फ कुछ सालों तक ही चल पाती है।
  • सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई ‘धुरंधर’, विदेशों में भी आदित्य धर के धुरंधरों का जादू

    सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई ‘धुरंधर’, विदेशों में भी आदित्य धर के धुरंधरों का जादू


    नई दिल्ली। जियो स्टूडियो और बी-62 स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली मोस्टअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ठीक पहले, मूल फिल्म को दुनिया भर में खास री-रिलीज किया गया है।

    ‘धुरंधर’ 12 मार्च से भारत में करीब 250 स्क्रीनों पर और 13 मार्च से विदेशों में लगभग 250 स्क्रीनों पर दोबारा दिखाई जाएगी। कुल मिलाकर दुनिया भर में 500 स्क्रीनों पर ‘धुरंधर’ का जादू फिर से देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि उत्तर अमेरिका में ही यह फिल्म 185 स्क्रीनों पर री-रिलीज हो रही है, जो इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की भारी मांग को दिखाता है।

    मेकर्स के अनुसार, फैंस के लिए यह सुनहरा मौका है। वे पहले ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में दोबारा देख सकेंगे और कुछ ही दिनों बाद उसी कहानी का रोमांचक अगला हिस्सा ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी बड़े पर्दे पर एंजॉय कर पाएंगे। हिंदी फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री-रिलीज बहुत कम होती है, ऐसे में यह कदम फ्रेंचाइजी की वैश्विक लोकप्रियता को दिखाता है।

    वहीं, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के स्पेशल प्रीमियर शो 18 मार्च को अमेरिका और कनाडा में आयोजित होंगे। ये शो ज्यादातर प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) स्क्रीन्स पर होंगे, जहां बड़ी स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउंड, बेहतर प्रोजेक्शन और लग्जरी सीटिंग मिलेगी। ऐसे फॉर्मेट आमतौर पर बड़े हॉलीवुड इवेंट फिल्मों के लिए इस्तेमाल होते हैं। कई प्रीमियर शो के टिकट पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।

    हाल ही में रिलीज ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिक इसकी अंतरराष्ट्रीय रिलीज से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं। ‘धुरंधर द रिवेंज’ जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी 62 स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। यह हाई ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर आदित्यधर ने लिखी और निर्देशित की है।

    ज्योति देशपांडे और लोकेशधर भी इसके निर्माता हैं। फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में दुनियाभर में रिलीज होगी।

  • जब अमिताभ के मुहूर्त में देर से पहुंचने की घटना से जन्मा ‘मिस्टर इंडिया’ का आइडिया, जावेद अख्तर ने बना दी कल्ट फिल्म

    जब अमिताभ के मुहूर्त में देर से पहुंचने की घटना से जन्मा ‘मिस्टर इंडिया’ का आइडिया, जावेद अख्तर ने बना दी कल्ट फिल्म


    नई दिल्ली । फिल्मी दुनिया में कई बार छोटी-सी घटना भी बड़ी कहानी का आधार बन जाती है। हिंदी सिनेमा की मशहूर और कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली मिस्टर इंडिया के पीछे भी एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा छिपा हुआ है। साल 1987 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और दमदार किरदारों की वजह से आज भी याद की जाती है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के गायब होने वाले हीरो का आइडिया लेखक जावेद अख्तर के दिमाग में तब आया था जब महानायक अमिताभ बच्चन एक फिल्म के मुहूर्त शॉट के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए थे।

    दरअसल एक फिल्म का मुहूर्त समारोह चल रहा था जिसमें अमिताभ बच्चन को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के साथ पहला शॉट देना था। लेकिन किसी कारणवश वे तय समय पर सेट पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में फिल्म की टीम के सामने यह समस्या आ खड़ी हुई कि मुहूर्त शॉट कैसे लिया जाए। काफी सोच-विचार के बाद टीम ने एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने हीरो की जगह एक ऑडियो टेप का इस्तेमाल करने का फैसला किया। कैमरे को इस तरह घुमाया गया कि ऐसा लगे जैसे हीरो वहां मौजूद है जबकि वास्तव में केवल उसकी आवाज सुनाई दे रही थी।

    उसी समय सेट पर मौजूद जावेद अख्तर ने इस पूरे दृश्य को ध्यान से देखा। यह अजीब लेकिन दिलचस्प अनुभव उनके दिमाग में एक नए विचार की चिंगारी बन गया। उन्होंने सोचा कि क्यों न ऐसी कहानी लिखी जाए जिसमें फिल्म का हीरो दिखाई ही न दे और सिर्फ उसकी मौजूदगी का एहसास हो। यही सोच आगे चलकर एक ऐसे किरदार में बदल गई जो अदृश्य होकर लोगों की मदद करता है और बुराई से लड़ता है। यही विचार बाद में मिस्टर इंडिया की कहानी की नींव बना।

    निर्देशक शेखर कपूर ने जब इस कहानी को पर्दे पर उतारा तो यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म के मुख्य किरदार के लिए कई अभिनेताओं के नामों पर चर्चा हुई लेकिन आखिरकार यह भूमिका अनिल कपूर को मिली और उन्होंने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया। फिल्म में श्रीदेवी की शानदार अदाकारी और उनका सुपरहिट गीत हवा हवाई आज भी दर्शकों की जुबान पर है। वहीं खलनायक मोगैम्बो के रूप में अमरीश पुरी ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका मशहूर डायलॉग “मोगैम्बो खुश हुआ” आज भी लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है।

    उस दौर में यह फिल्म अपने बड़े बजट की वजह से भी चर्चा में रही। करीब 3.8 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती थी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बड़ी हिट साबित हुई।

    मिस्टर इंडिया केवल बॉक्स ऑफिस सफलता तक ही सीमित नहीं रही बल्कि अपने स्पेशल इफेक्ट्स मनोरंजक कहानी और यादगार गानों के कारण हिंदी सिनेमा के इतिहास में खास जगह बना चुकी है। आज भी जब बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों की बात होती है तो मिस्टर इंडिया का नाम गर्व के साथ लिया जाता है।

  • साउथ हॉरर फिल्म ‘हनी’ प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग, 11 साल की बेटी के साथ होती है रूह कंपाने वाली घटना

    साउथ हॉरर फिल्म ‘हनी’ प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग, 11 साल की बेटी के साथ होती है रूह कंपाने वाली घटना


    नई दिल्ली। प्राइम वीडियो पर साउथ फिल्म हनी अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह फिल्म फरवरी 2026 में तेलुगू में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी कहानी और थ्रिलिंग सीन के कारण लोकप्रिय रही। अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल हॉरर और थ्रिलर पर आधारित है, जो दर्शकों के दिल-दिमाग में डर और रोमांच दोनों पैदा करती है।

    कहानी की शुरुआत और गांव का माहौल
    फिल्म की कहानी एक अंधविश्वासी गांव से शुरू होती है। गांव वाले पहाड़ी गुफाओं में शैतानी शक्तियों की पूजा करते हैं। अपनी पूजा के दौरान वे सिर पर नारियल फोड़ते हैं और अजीब रीति-रिवाज निभाते हैं। इसी माहौल में आनंद नामक मुख्य पात्र की एंट्री होती है, जो सरल और कम बोलने वाला इंसान है, लेकिन अंधविश्वास में विश्वास रखता है।

    काला जादू और धन की लालसा
    आनंद अपनी गरीबी मिटाने और अमीर बनने के लिए काले जादू का सहारा लेता है। वह शैतानी शक्तियों की पूजा करता है और धीरे-धीरे अपने परिवार को भी इसमें शामिल कर लेता है। ऑफिस में भी आनंद अपने ड्रा से काले जादू का सामान लोगों को देता है, जिससे वह खुद परेशान हो जाता है और पड़ोसी उससे दूरी बनाने लगते हैं।

    बेटी के साथ भयावह घटनाएँ
    फिल्म में सबसे खतरनाक और दिल दहला देने वाला हिस्सा यह है कि आनंद अपनी 11 साल की बेटी मीरा को भी काले जादू में शामिल करता है। उसे बिल्ली का खून लाने और राक्षसी अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए मजबूर किया जाता है। मीरा अपने पिता के डर के कारण सब कुछ करती है। इस दौरान कहानी में रोमांच तब बढ़ता है जब मूर्ति बनाने वाले आर्टिस्ट का किरदार शामिल होता है, जो मीरा और उसकी मां को आनंद से बचाने की कोशिश करता है।

    साइकोलॉजिकल हॉरर का प्रभाव
    फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसके साइकोलॉजिकल हॉरर सीन हैं। आनंद की पूजा और अजीब-अजीब आवाजें, बेटी पर हो रहे अत्याचार और गांव के अंधविश्वासी रीति-रिवाज दर्शकों की रूह कंपा देते हैं। अंत में भी कहानी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रहती, जिससे दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद भी डर और सस्पेंस महसूस करते हैं।

    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता
    हनी की इस डरावनी कहानी और अनोखे हॉरर एलिमेंट्स की वजह से यह प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन, थ्रिल और हॉरर इफेक्ट्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 11 साल की बेटी के साथ जो घटना होती है, वह खासकर माता-पिता और हॉरर प्रेमियों के लिए बेहद भयावह और चर्चा योग्य है।

    हनी केवल एक साउथ फिल्म नहीं बल्कि साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर का बेहतरीन उदाहरण है। काले जादू, डरावने सीन और पिता-पुत्री के बीच हो रही भयावह घटनाएँ इसे प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग बनाती हैं। फिल्म का अंत भी दर्शकों के लिए डर और सस्पेंस बनाए रखता है, यही वजह है कि यह अब हर हॉरर प्रेमी की वॉचलिस्ट में शामिल है।

  • 13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज

    13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज


    नई दिल्ली। वीकेंड एंटरटेनमेंट का मज़ा अब घर बैठे ही दोगुना होने वाला है। 13 मार्च, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनका मज़ा दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर ले सकते हैं।

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 – अमेज़न प्राइम वीडियो:
    मॉस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 3’ शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदूजा और अभिलाष थपलियाल की कहानी दर्शकों को रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देगी।

    जूटोपिया 2 – जियोहॉटस्टार:
    एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा भाग बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड शहर के नए रहस्यों को सुलझाते नजर आएंगे।

    द ताज स्टोरी – लायंसगेट प्ले:
    परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ताजमहल से जुड़े कानूनी और सामाजिक विवादों पर आधारित है। यह फिल्म इतिहास को रोचक तरीके से पेश करती है।

    भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति – जी5:
    तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें शराब व्यापारी राम सत्यनारायण (रवि तेजा) की जिंदगी की उलझनें और पत्नी तथा दूसरी महिला के बीच फंसी कहानी दिखाई गई है।

    फंकी – नेटफ्लिक्स:
    केवी अनुदीप की मेटा-कॉमेडी फिल्म ‘फंकी’ में फिल्ममेकर कोमल की कहानी दिखाई गई है। पहले प्रोजेक्ट का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाता है और कॉमेडी के साथ रोमांचक ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।

    लैंडलॉर्ड – जी5:
    कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म, जो 1980-90 के दशक के ग्रामीण कोलार इलाके में जमीनदार और मजदूरों के जीवन को दर्शाती है।

    नांगल – सन NXT:
    तमिल सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म, जिसमें तीन भाइयों और उनके कुत्ते कैथी के साथ बचपन की चुनौतियों को दिखाया गया है।

    पूकी – जी5:
    तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जो मॉडर्न Gen-Z रिश्तों और उनकी समस्याओं पर आधारित है।

    रिजॉर्ट – जियोहॉटस्टार:
    तमिल वेब सीरीज, जिसमें ड्रॉपआउट वेत्री रिजॉर्ट के एलीट किचन में अपनी काबिलियत साबित करने का सपना पूरा करने की कोशिश करता है।

    इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का बंपर डोज़ देगी।

  • कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान

    कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान


    नई दिल्ली। कुंभ मेले से प्रसिद्ध हुई सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा की केरल में अचानक शादी ने मीडिया और दर्शकों के बीच नए विवाद को जन्म दे दिया है। कुछ सूत्रों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला भी बताया, लेकिन मोनालिसा के ताऊ वर्षा भोसले ने साफ किया कि उन्हें इस एंगल की कोई जानकारी नहीं थी और मोनालिसा को केवल एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया गया था।

    वर्षा भोसले ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, “हमें बताया गया था कि मोनालिसा को अच्छे ट्रेनिंग के लिए केरल बुलाया जा रहा है ताकि वह जल्द काम के लिए तैयार हो सके। उसी भरोसे में वह अपने पिता के साथ केरल गई थी, लेकिन वहां अचानक शादी की खबर सामने आ गई, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।”

    उन्होंने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता भी उस समय केरल में मौजूद थे। अचानक बने माहौल ने शादी तक स्थिति को पहुंचा दिया। पिता को बेटी के साथ निर्णय लेने के लिए थाने तक जाना पड़ा। वर्षा ने कहा, “बाप के लिए यह बेहद कठिन स्थिति होती है। बेटी अपने साथ हो और अचानक ऐसा कुछ सामने आए तो समझ नहीं आता कि क्या करें।”

    वहीं, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया और दावा किया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के बहाने बुलाया गया और वहीं यह पूरी घटना हुई। हालांकि, मोनालिसा के ताऊ ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और अब जो भी हुआ उसे बदलना संभव नहीं है।

    परिवार ने यह भी कहा कि यह सब बहुत अचानक हुआ और अब मोनालिसा की शादी को उसकी किस्मत का फैसला माना जा रहा है। मीडिया और सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

    इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि मोनालिसा की शादी और इसके पीछे के कारणों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन परिवार ने स्थिति को शांतिपूर्ण रूप से संभालने की कोशिश की है। संबंधित अधिकारियों और पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

  • बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

    बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम


    नई दिल्ली। फिल्म जगत में बोल्डनेस और सादगी दोनों ही काफी हद तक देखने को मिलती है। आज हम बात कर रहे हैं पूनम पांडे की जो अपना आज जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर उनके कुछ किस्से और कुछ उनसे जुड़े विवादों के बारे में आपको बताएंगे जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवाद के कारण बन गया।

    इस प्रकार शुरू किया फिल्मी करियर
    पूनम ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें मॉडलिंग जगत में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी। इसके बाद से पूनम एक सफल मॉडल के तौर पर जानी जाती थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया। अभिनेत्री ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह द जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड कंपनी और दिल बोले हडिप्पा आदि फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुमसे ही, नादानियां और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी आदि शो भी किए।पूनम छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।हालांकि, वह अपने बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में ज्यादा रहीं।

    वर्ल्ड कप 2011 में विवाद से मिली सुर्खियां
    पूनम साल 2011 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। दरअसल, उस साल वर्ल्ड कप हो रहा था और पूनम ने ऐलान कर दिया था कि अगर टीम इंडिया खिताब जीतती हैं तो वह अपनी खास तस्वीरें शेयर करेंगी।

    बाथरूम डांस वीडियो
    पूनम उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज कर दिया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं।

    मौत का नाटक
    फरवरी 2024 में, पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाली घोषणा पोस्ट की थी जिसमें बताया गया था कि उनकी सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु हो गई है। हालांकि, एक दिन बाद, पूनम ने खुलासा किया था कि वह ठीक हैं और यह घोषणा सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए था। इस तरह उनके कई सारे किस्से हैं जिसके कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं।