Category: Entertainment

  • Ali Asgar Birthday: ‘दादी’ वाला किरदार जिसने दिलाए शोहरत, वही बना परेशानी की वजह—जानिए अली असगर की जिंदगी के दिलचस्प किस्से

    Ali Asgar Birthday: ‘दादी’ वाला किरदार जिसने दिलाए शोहरत, वही बना परेशानी की वजह—जानिए अली असगर की जिंदगी के दिलचस्प किस्से


    नई दिल्ली । टेलीविजन और कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अली असगर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अली उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जिन्होंने टीवी सीरियल्स से लेकर कॉमेडी शो और फिल्मों तक हर मंच पर अपनी प्रतिभा साबित की है। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘द कपिल शर्मा शो’ में निभाए गए दादी और नानी के किरदारों ने दिलाई। यह किरदार इतना हिट हुआ कि दर्शकों ने उन्हें इन कॉमिक अवतारों में ही पहचानना शुरू कर दिया, लेकिन यह लोकप्रियता आगे चलकर उनके लिए परेशानी का कारण भी बनी।

    आइए, जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताते हैं अली असगर की जिंदगी से जुड़े वे पहलू, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं।

    होटल इंडस्ट्री से शुरू हुआ सफर, एक्टिंग का सपना वापस घर बुला लाया

    अली का जन्म साल 1966 में मुंबई में हुआ। दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग कभी उनका पहला करियर विकल्प नहीं था। उनके पिता अली मोहम्मद होटल इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे, और इसी वजह से अली ने भी इसी क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने मुंबई से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और फिर विदेश जाकर कई साल तक होटल्स में जॉब की।

    करीब पांच साल तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने के बाद जब उन्हें विदेश में ही रहने का मौका मिला, तब उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। अली आगे भी वहीं काम करने को तैयार थे, लेकिन परिवार का कहना था-
    “अकेला बेटा है, वापस आ जा। जो करना है यहीं कर लेना।”
    परिवार की इस इच्छा ने अली को वापस भारत आने का फैसला करने पर मजबूर कर दिया। उन्हें पता नहीं था कि यही फैसला आगे चलकर उन्हें टीवी इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना देगा।

    करियर की शुरुआत और टीवी जगत में मजबूत पहचान

    भारत लौटने के बाद अली ने एक्टिंग दुनिया में कदम रखा। उनका फिल्मी सफर 1991 में फिल्म ‘शिकारी’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स की ओर रुख किया और ‘दिल विल प्यार व्यार’ तथा ‘कहानी घर घर की’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर पहचान बनाई।

    उनका कॉमिक टैलेंट पहली बार तब लोगों के सामने आया जब उन्होंने F.I.R. और अन्य हास्य धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाईं। धीरे-धीरे अली टीवी पर एक जाने-माने चेहरे बन गए।

    कपिल शर्मा शो की ‘दादी’-जिन्होंने बनाया स्टार, पर घर में बढ़ा दी मुश्किलें

    अली की जिंदगी का सबसे अहम मोड़ तब आया जब वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और बाद में द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने। यहां उन्होंने कभी दादी, कभी नानी, तो कभी विभिन्न महिला किरदार निभाए।

    उनकी कॉमिक टाइमिंग, संवाद शैली और ‘शगुन की पप्पी’ वाले अंदाज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

    लेकिन यह लोकप्रियता उनके घर में परेशानी का कारण बन गई। एक इंटरव्यू में अली ने खुलकर बताया था कि उनके बच्चों को स्कूल में ट्रोल किया जाने लगा।
    उन्होंने कहा-
    “जब मैं दादी का रोल करता था, तो मेरे बच्चों को चिढ़ाया जाता था। वे उस उम्र में थे जहां बातें दिल पर लग जाती थीं। इसी वजह से मैंने शो छोड़ने का फैसला किया।”

    अली के दोनों बेटे-अदा असगर और नुयान असगर-तब चौथी और पांचवीं क्लास में थे। अली ने अपने बच्चों की भावनाओं को समझते हुए शो को अलविदा कहा।

    परिवार और निजी जीवन

    अली की पत्नी का नाम सिद्दीका है। पारिवारिक जिंदगी से जुड़े सवालों में अली हमेशा बताते हैं कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनके परिवार को जाता है। उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं चुनने के लिए प्रेरित किया।

    फिल्मों में भी छोड़ी छाप

    अली असगर सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएँ निभाईं, जैसे-

    खलनायक

    जोरू का गुलाम

    पार्टनर

    तीस मार खान

    जुड़वा 2

    हाल ही में वे फिल्म ‘शहजादा’ का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा वे ‘झलक दिखला जा 10’ जैसे डांस रियलिटी शो में भी प्रतिभागी के रूप में नजर आ चुके हैं।

    निष्कर्ष

    अली असगर का सफर संघर्ष, मेहनत और धैर्य का अनोखा उदाहरण है। होटल इंडस्ट्री से निकलकर टीवी और फिल्मों की दुनिया तक पहुंचने में उन्हें कई उतार-चढ़ाव झेलने पड़े, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

    उनका ‘दादी’ वाला किरदार भले ही अब इतिहास बन चुका है, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें उसी अंदाज में याद करते हैं। अपने जन्मदिन पर अली असगर मनोरंजन जगत के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और कला से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

  • शो जीतने के लिए मास्टरस्ट्रोक! तान्या मित्तल ने 75 मेट्रो स्टेशन्स को बनाया अपना प्रमोशन अड्डा

    शो जीतने के लिए मास्टरस्ट्रोक! तान्या मित्तल ने 75 मेट्रो स्टेशन्स को बनाया अपना प्रमोशन अड्डा


    नई दिल्ली। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की नजर टिकी हुई है। हर कंटेस्टेंट्स के चाहने वाले उन्हें जिताने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर वोट अपील भी कर रहे हैं। जहां प्रणित के फैंस और मराठी जनता शहर में बैनर-पोस्टर्स लगाकर उन्हें सपोर्ट में उतरी है। वहीं तान्या के फैन क्लब और फैमिली की तरफ से मेट्रो स्टेशन्स पर कब्जा जमा लिया गया है।

    सलमान खान के रियलिटी शो का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले है। और उसमें अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। ऐसे में हर कोई जीतने-जिताने के लिए भाग रहा है। तान्या मित्तल ने दिल्ली की 75 मेट्रो स्टेशन्स पर वोट अपील करनी शुरू कर दी है। सामने आए वीडियो-फोटोज में देखने को मिल रहा है कि स्टेशन पर लगे डिस्प्ले पर तान्या ही तान्या छाई हुई हैं। उनके तमाम कटआउट्स का कोलाज है और लिखा है- वोट नाऊ।

    तान्या मित्तल का 75 मेट्रो स्टेशन्स पर कब्जा

    तान्या मित्तल के वोट अपील के वीडियोज सोशल मीडिया पर यूजर्स शेयर करके मजाक भी उड़ा रहे हैं और इसे बढ़िया मार्केटिंग स्ट्रेटजी बता रहे हैं। वहीं, कुछ ने लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो अब तान्या मेट्रो बन गई है।’ बता दें कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन्स पर हद से ज्यादा भीड़ होती है और ऐसे में उस एरिया को चुनना, वाकई फायदेमंद साबित हो सकता है।

    तान्या मित्तल बनेंगी ‘बिग बॉस 19’ की विनर?
    लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो तान्या मित्तल चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। उनसे आगे फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे हैं। ऐसे में उनका शो जीतना थोड़ा मुश्किल है। फिलहाल सबकी नजर प्रणित और गौरव पर है, जो कि क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर लीड कर रहे हैं। लेकिन नतीजा कुछ भी हो सकता है, इसलिए अभी से पुष्टि करना गलत होगा।

  • धर्मेंद्र: 'वीरू' की मस्ती और 'सत्यकाम' का आदर्श, हर रोल में दर्शकों के दिल पर राज..

    धर्मेंद्र: 'वीरू' की मस्ती और 'सत्यकाम' का आदर्श, हर रोल में दर्शकों के दिल पर राज..


    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के हीमैन और दर्शकों के प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र ने आज 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। छह दशकों से अधिक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए- रोमांटिक हीरो, जांबाज एक्शन स्टार, कॉमेडियन और सामाजिक संदेश देने वाले पात्र। उनके अभिनय में एक अलग ही जादू था जिसने हर किरदार को जीवन्त बना दिया।
    धर्मेंद्र की मौजूदगी स्क्रीन पर इतनी प्रभावशाली थी कि वह किसी भी भूमिका में सहजता और दमदार अंदाज से खुद को ढाल लेते थे। उनके फिल्मी सफर ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार पल दिए और दर्शकों के दिलों-दिमाग में वह हमेशा जीवित रहेंगे। उनका अभिनय उनका स्टाइल और उनका करिश्मा उन्हें सिनेमा के इतिहास में अमर बना देता है। आइए जानते हैं उनके कुछ सबसे चर्चित और दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

    शोले

    धर्मेंद्र की फिल्मी करियर की सबसे चर्चित भूमिका शोले में वीरू की रही। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने दोस्ती और मित्रता की मिसाल पेश की। वीरू का जिंदादिल और नटखट किरदार दर्शकों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा। फिल्म में धर्मेंद्र की ऊर्जा, ह्यूमर और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण था, जिसने इस किरदार को भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार भूमिकाओं में शामिल कर दिया।

    सत्यकाम
    1978 में आई फिल्म ‘सत्यकाम’ में धर्मेंद्र ने सत्यप्रिय आचार्य का किरदार निभाया। यह भूमिका सिद्धांतों और आदर्शों पर अडिग व्यक्ति की थी। धर्मेंद्र ने इस किरदार में गहन भावनात्मक और नैतिक जटिलताओं को बेहतरीन ढंग से पेश किया। उनके अभिनय ने पात्र को इतना प्रभावशाली बना दिया कि इसे भारतीय सिनेमा के क्लासिक किरदारों में गिना जाता है।

    चुपके-चुपके

    ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी 1975 की फिल्म ‘चुपके-चुपके’ में धर्मेंद्र ने प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी और प्यारे मोहन इलाहाबादी का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग सहजता और चेहरे के भाव दर्शकों को खूब प्रभावित करने वाले थे। धर्मेंद्र की यह भूमिका हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी भूमिकाओं में गिनी जाती है, जिसने फिल्म को क्लासिक बनाने में अहम योगदान दिया।

    अनुपमा
    ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म अनुपमा में धर्मेंद्र ने अशोक का किरदार निभाया। कहानी एक जिद्दी युवक और उमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अशोक का किरदार भावनात्मक और संवेदनशील था। धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से इसे जीवंत और प्रभावशाली बनाया। उनकी सहजता और किरदार में उतरने की क्षमता ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।

    फूल और पत्थर
    फूल और पत्थर में धर्मेंद्र ने युवा अपराधी शक्ति सिंह शाका की भूमिका निभाई। शाका एक विधवा महिला के लिए अपने बुरे कर्म छोड़ देता है और सुधर जाता है। इस फिल्म ने सामाजिक मान्यताओं और बदलाव की जरूरत को भी दर्शाया। धर्मेंद्र ने अपने किरदार में गहराई और संवेदनशीलता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया।
    जॉनी गद्दार
    निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार में धर्मेंद्र ने गैंग लीडर शेषाद्रि सेशु की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनका किरदार तीव्र रहस्यमय और प्रभावशाली था। धर्मेंद्र की मौजूदगी ने फिल्म में रोमांच और गहराई दोनों ही बढ़ा दिए। उनके संवाद और अभिनय का प्रभाव दर्शकों पर लंबे समय तक बना रहा।

    सीता और गीता
    फिल्म सीता और गीता में धर्मेंद्र राका के रोल में थे। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया। हेमा मालिनी के डबल रोल ने कहानी में और रोचकता जोड़ दी। धर्मेंद्र की दमदार अभिनय शैली ने किरदार को दर्शकों के दिल में अमिट जगह दिलाई।

    यादों की बारात

    1973 में रिलीज हुई ‘यादों की बारात’ में धर्मेंद्र ने शंकर का किरदार निभाया। यह पहली मसाला फिल्म थी, जिसमें एक्शन, रोमांस, संगीत, अपराध और थ्रिलर सभी शैलियों का बेहतरीन मिश्रण था। धर्मेंद्र ने अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से इस फिल्म को भी दर्शकों के लिए यादगार बना दिया।

    धरम वीर
    मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी 1977 की फिल्म ‘धरम वीर’ में धर्मेंद्र ने धरम का किरदार निभाया। उनकी और जितेन्द्र की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म में धर्मेंद्र ने अपने अभिनय, दमदार संवाद और स्टाइल से किरदार में जान डाल दी।

    लोफर
    फिल्म ‘लोफर’ में धर्मेंद्र ने रंजीत का किरदार निभाया। यह रोल स्टाइलिश, करिश्माई और अपराध की दुनिया में उलझा हुआ था, लेकिन दिल से नेक था। धर्मेंद्र की इस भूमिका की आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहना की। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में हर किरदार को पूरी जान और आत्मा के साथ निभाया। उनका अभिनय, उनका करिश्मा और उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगी। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक युग खो दिया, लेकिन उनकी यादें और फिल्मों का असर हमेशा अमिट रहेगा।

  • बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर के साथ रिश्ते में

    बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर के साथ रिश्ते में


    नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में अफेयर और शादी का सिलसिला हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई मशहूर अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों के साथ अपने रिश्ते को शादी तक पहुँचाया है। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार यह खबर थोड़ी हैरान करने वाली है, क्योंकि बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर पर अपना दिल हार बैठी है।

    हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान की। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शी खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह कपल लंबे समय से एक-दूसरे को जान रहा है और दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो वे फरवरी 2026 में शादी कर सकते हैं। फिलहाल, अर्शी और आफताब दोनों की ओर से इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    अर्शी खान की चर्चा हमेशा किसी न किसी कारण से रहती है। सोशल मीडिया पर वह लगातार सुर्खियों में रहती हैं और अपनी सक्रियता से फैंस का ध्यान खींचती हैं। अर्शी खान का नाम पहले भी कई बार अफेयर की खबरों में आया है। खासकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एहसान माशी के साथ उनके वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा था।

    हालांकि अर्शी ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि एहसान माशी के साथ उनका रिश्ता केवल दोस्ताना है। एक इंटरव्यू में अर्शी ने कहा था कि उन्हें अक्सर माशी के साथ इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि वे दोनों कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि वे सिर्फ दोस्त हैं और उनके बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है।

    अर्शी खान और आफताब आलम के रिश्ते की खबर ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं और कई लोग दोनों की शादी के अनुमान लगाने लगे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेटर और बॉलीवुड की हस्ती के रिश्ते की यह खबर मीडिया में भी काफी चर्चा में है।

    हालांकि, अर्शी और आफताब दोनों ही अपने निजी जीवन को लेकर काफी गोपनीयता बरत रहे हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते या भविष्य की योजना पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ समय बिताने में विश्वास रखती है और अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए कदम उठा रही है।

    क्रिकेट और मनोरंजन जगत में रिश्तों की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार यह खबर इसलिए खास है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारत की टीवी हस्ती के बीच का रिश्ता है। ऐसे मामले न केवल मीडिया में बल्कि आम जनता के बीच भी उत्सुकता पैदा कर देते हैं।

    इस मामले से यह साफ हो गया है कि अर्शी खान न केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी निर्णय लेने में स्वतंत्र हैं। उनकी यह पहल उनके फैंस के लिए भी एक नई जानकारी लेकर आई है। अब यह देखना होगा कि फरवरी 2026 तक क्या यह जोड़ी शादी तक पहुंच पाती है या नहीं।

    अंततः, अर्शी खान और आफताब आलम का यह रिश्ता यह दर्शाता है कि आज के समय में लोग अपने प्यार और रिश्तों में स्पष्टता और स्वतंत्रता चाहते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस और मीडिया इस जोड़ी पर नजर बनाए हुए हैं।

  • दिल्ली HC के आदेश के बाद सेलिना जेटली ने भाई से 15 महीने बाद संपर्क के लिए लिखा इमोशनल नोट

    दिल्ली HC के आदेश के बाद सेलिना जेटली ने भाई से 15 महीने बाद संपर्क के लिए लिखा इमोशनल नोट

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में लिए गए अपने भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया आदेश की जानकारी दी है। सेलिना के भाई को सितंबर 2024 से यूएई में हिरासत में रखा गया है, और इस दौरान उन्हें अपने भाई से बात करने का मौका नहीं मिला है।

    दिल्ली हाई कोर्ट का हस्तक्षेप और MEA को निर्देश
    सेलिना जेटली ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है, जिससे उन्हें उम्मीद मिली है। कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया है कि वह सेलिना और उनके भाई के बीच संचार स्थापित करने में मदद करे।
    कोर्ट ने एमईए को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है, जो यूएई में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एमईए, TAMM ऐप या किसी अन्य उपलब्ध माध्यम का उपयोग करके सेलिना को उनके भाई से संपर्क कराने की हर संभव कोशिश करे।

    15 महीने से विक्रांत से बात नहीं हुई
    पुरानी पारिवारिक तस्वीर के साथ एक भावुक नोट साझा करते हुए सेलिना जेटली ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा। मां और पापा.. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हूँ! मुझे विक्रांत से बात किए हुए 15 महीने हो चुके हैं। आज, उम्मीद रिकॉर्ड पर रखी गई… धन्यवाद ब्रह्मांड!
    सेलिना ने कोर्ट को धन्यवाद दिया कि, उसने उनके कष्टों को पहचाना और भारतीय सशस्त्र बलों में उनके परिवार की 4 पीढ़ियों के योगदान को स्वीकार किया। यह याचिका सेलिना ने अपने भाई, मेजर (रिटा.) विक्रांत कुमार जेटली के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व और उनसे संपर्क करने की अनुमति मांगने के लिए दायर की थी, जिन्हें 6 सितंबर 2024 से यूएई में अपहृत और हिरासत में रखा गया है। भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि,वे उन्हें (सेलिना को) विक्रांत से बात कराने की पूरी कोशिश करेंगे।

    अगली सुनवाई 23 दिसंबर को
    सेलिना ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को निर्धारित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह भविष्य के कदमों को लेकर आशावादी हैं।उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि वे इस संवेदनशील समय में उनसे सीधे कोई सवाल न पूछें और किसी भी जानकारी के लिए उनके प्रमुख कानूनी सलाहकार श्री राघव कक्कड़ से संपर्क करें। मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली की यूएई में हिरासत के संबंध में जो जानकारी सामने आई है, वह चिंताजनक है क्योंकि हिरासत का कोई स्पष्ट और आधिकारिक कारण सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है।सेलिना जेटली की याचिका और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अब तक की मुख्य जानकारी इस प्रकार है।

    आधिकारिक रूप से अस्पष्ट कारण
    राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला: यूएई के अधिकारियों ने विक्रांत जेटली की हिरासत के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं (National Security Concerns) का हवाला दिया है। भारतीय सरकार के प्रतिनिधियों ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला या सिर्फ एक केस बताया है, लेकिन इसके बारे में कोई और विस्तृत जानकारी या आरोप स्पष्ट नहीं किए हैं।

    सेलिना जेटली और उनके कानूनी दल ने पारदर्शिता की कमी की आलोचना की है। उनका आरोप है कि हिरासत के 15 महीने बाद भी, यूएई अधिकारियों द्वारा कोई औपचारिक जांच विवरण, आरोप या सबूत साझा नहीं किए गए हैं। विक्रांत कुमार जेटली भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्सेज के एक पूर्व अधिकारी हैं। उन्होंने 2021 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी, भारत के लिए चार पीढ़ियों तक सेवा दी है।वह 2016 में यूएई चले गए थे और वहाँ एक ट्रेडिंग, कंसल्टेंसी और जोखिम प्रबंधन सेवा फर्म मैटिटी ग्रुप के सीईओ के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सितंबर 2024 में यूएई (माना जाता है कि अबू धाबी या दुबई) में हिरासत में लिया गया था।
    सेलिना जेटली की याचिका में दावा किया गया है कि उनके भाई को बिना किसी पूर्व चेतावनी या स्पष्टीकरण के अवैध रूप से अपहृत और हिरासत में लिया गया है।
    चूंकि हिरासत के कारणों और आरोपों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है, परिवार का मानना है कि यह हिरासत अन्यायपूर्ण हो सकती है, जो शायद गलत पहचान या बाहरी दबावों के कारण हुई हो।यह एक जटिल राजनयिक और कानूनी मामला है, जहाँ यूएई में कार्यरत एक भारतीय पूर्व सैन्य अधिकारी को बिना स्पष्ट आरोप के लंबे समय से हिरासत में रखा गया है।

  • कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले का डांस रिहर्सल, नवीन जिंदल की बेटी की शादी में राजनीति और बॉलीवुड का अद्भुत मिलाजुला तड़का

    कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले का डांस रिहर्सल, नवीन जिंदल की बेटी की शादी में राजनीति और बॉलीवुड का अद्भुत मिलाजुला तड़का


    नई दिल्ली । राजनीति और बॉलीवुड के बीच के रिश्ते कभी-कभी रोचक और अनूठे होते हैं और जब दोनों का संगम किसी खास अवसर पर होता है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ, जब अभिनेता से सांसद बनी कंगना रनौत टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने नवीन जिंदल की बेटी की शादी के संगीत समारोह के लिए डांस रिहर्सल की। इस रिहर्सल का एक झलक कंगना ने सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें राजनीति और बॉलीवुड का यह अनोखा संगम दिखाई दिया।

    कंगना रनौत जो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ के अपडेट्स साझा करती रहती हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह और उनकी साथी सांसद महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले साथ में डांस रिहर्सल करते हुए दिखाई दे रही थीं। यह तस्वीर देखकर फैंस ने राजनीति और बॉलीवुड का यह संगम देखकर बहुत हैरानी जताई। इसके साथ ही कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा साथी सांसदों के साथ कुछ फिल्मी पल नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत समारोह की रिहर्सल कर रही हूं।

    राजनीति और बॉलीवुड का यह संगम

    कंगना रनौत का फिल्मी करियर शानदार रहा है और वह अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा राजनीति में भी कंगना ने अपनी पैठ बनाई है जब से उन्होंने 2021 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश की और जीत हासिल की। वह बीजेपी की समर्थक रही हैं और इस पार्टी के साथ मिलकर कार्य करती हैं।

    महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले दोनों ही अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने तीखे बयानों और मुखर व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध हैं। महुआ मोइत्रा टीएमसी पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं जबकि सुप्रिया सुले एनसीपी से जुड़ी हैं। इन दोनों नेताओं के साथ कंगना का डांस रिहर्सल करना एक अजीब लेकिन दिलचस्प मोड़ है। यह तस्वीर राजनीतिक दलों से अलग-थलग कार्यरत इन नेताओं का एक सकारात्मक और गैर-राजनीतिक रूप प्रस्तुत करती है।

    नवीन जिंदल जो कि जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं, इस विवाह समारोह के आयोजनकर्ता हैं। वह एक ऐसे व्यवसायी हैं जो राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2004 में कांग्रेस से सांसद के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। लेकिन 2024 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

    फिल्मी और राजनीतिक तालमेल

    कंगना रनौत के बारे में बात करें तो, वह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी खासा सक्रिय हो चुकी हैं। हाल ही में वह “इमरजेंसी” फिल्म में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास के एक महत्वपूर्ण समय को पर्दे पर उतारा था। फिल्मी करियर में रानी तानाजी मणिकर्णिका जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रही कंगना अब राजनीति में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।

    कंगना ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान यह भी कहा था कि वह राजनीति में जनता की सेवा करना चाहती हैं। वह कम फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता उन्हें अक्सर खबरों में बनाए रखती है। कंगना की यह भूमिका एक नई दिशा को संकेत देती है जिसमें वह न सिर्फ फिल्मों की दुनिया बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी जगह बना रही हैं।

    शादी का आयोजन और उम्मीदें

    नवीन जिंदल की बेटी की शादी को लेकर चर्चा हो रही है कि यह एक भव्य आयोजन हो सकता है जिसमें राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। इस शादी के संगीत समारोह में कंगना रनौत महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के अलावा कई अन्य प्रमुख नेता भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कुछ प्रमुख सितारे भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं जो इसे और भी खास बना देगा।

    इस तरह के आयोजनों में राजनीति और बॉलीवुड के बीच की दीवारें धुंधली हो जाती हैं, और यह साबित होता है कि दोनों ही दुनिया में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना है। कंगना रनौत और अन्य नेताओं का साथ में डांस करना यह दिखाता है कि लोग अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के बावजूद कुछ अच्छे और सकारात्मक वक्त बिता सकते हैं।

    कुल मिलाकर यह शादी न केवल राजनीतिक और बॉलीवुड के महत्वपूर्ण चेहरों का मिलन होगी बल्कि यह एक उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी कि कैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपने व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाए रख सकते हैं।

  • 'विनर' के नाम से पर्दा उठा? गौरव खन्ना नहीं, इस शख्स को जिताने के लिए फैंस कर रहे हैं ट्रेंड, देखें कौन है वह!

    'विनर' के नाम से पर्दा उठा? गौरव खन्ना नहीं, इस शख्स को जिताने के लिए फैंस कर रहे हैं ट्रेंड, देखें कौन है वह!


    नई दिल्ली। बिग बॉस 19 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और ग्रैंड फिनाले वीक ने सोशल मीडिया पर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दर्शकों के बीच इस बात को लेकर लगातार चर्चाएँ जारी हैं कि इस बार शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे अमाल मलिक और तान्या मित्तल-में मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है।

    वोटिंग ट्रेंड्स में अब तक मुख्य रूप से गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि दर्शकों में अभी भी स्पष्टता नहीं है कि आखिर कौन फाइनल में बाजी मार सकता है। ट्विटर X पर कई फैन पेजेज और ट्रेंडिंग हैंडल्स अपने-अपने प्रिडिक्शन साझा कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा?

    Bigg Boss Scope नामक पेज के अनुसार, फरहाना भट्ट इस सीजन की संभावित विजेता बताई जा रही हैं, जबकि गौरव खन्ना को रनर-अप की स्थिति में दर्शाया गया है। इसी प्रिडिक्शन में तान्या मित्तल को तीसरा, अमाल मलिक को चौथा और प्रणित मोरे को पांचवां स्थान दिया गया है।

    कुछ अन्य ट्विटर हैंडल्स ने भी फरहाना को विजेता बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अनुमान हैं और मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक अन्य वायरल प्रिडिक्शन में भी फरहाना को विनर और गौरव को रनर-अप बताया गया है, जबकि तान्या और अमाल को क्रमशः तीसरा और पांचवां स्थान दिया गया है। इसी बीच  लाइव हिंदुस्तान के पोल में गौरव खन्ना फिलहाल सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी जीत की संभावनाएँ और प्रबल मानी जा रही हैं।

    अफवाहों का बाज़ार भी गर्म

    फिनाले के करीब आते ही अफवाहों का दौर भी तेज हो गया है। कुछ गॉसिप पेजेज यह दावा कर रहे हैं कि प्रणित मोरे को राजनीतिक दबाव के चलते विजेता बनाया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले सीजन में एमसी स्टैन की जीत ने सभी को चौंका दिया था।
     दूसरी ओर, कुछ पेजेज ने यह भी लिखा है कि फरहाना भट्ट फिक्स्ड विनर हैं क्योंकि उनका संबंध प्रोडक्शन टीम से जुड़े किसी व्यक्ति से बताया जा रहा है। हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है।

    फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच

    टॉप 5 में जगह बनाने वाले सभी कंटेस्टेंट्स की अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है और प्रिडिक्शन लगातार बदल रहे हैं। कौन बनेगा बिग बॉस 19 का विजेता-यह बात फिलहाल पूरी तरह दर्शकों के अंतिम वोट पर निर्भर करेगी। असली नतीजा फिनाले नाइट पर ही सामने आएगा।

  • इस शुक्रवार OTT धमाका! एक साथ रिलीज हो रही 7 जबरदस्त फिल्में-सीरीज

    इस शुक्रवार OTT धमाका! एक साथ रिलीज हो रही 7 जबरदस्त फिल्में-सीरीज


    नई दिल्‍ली । इस शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को ओटीटी के तमाम स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें रोमांटिक से लेकर डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर फिल्में और सीरीज शामिल हैं. इन्हें आप इस ठंड के मौसम में घर बैठे आराम से चाय की चुस्कियां लेते हुए वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. तो देर किस बात की है चलिए जान लेते हैं फ्राइडे को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म या सीरीज रिलीज हो रही है.

    जे केली – नेटफ्लिक्स
    जॉर्ज क्लूनी और एडम सैंडलर स्टारर ये कॉमेडी फिल्म एक उम्रदराज़ फिल्म स्टार की कहानी है जो अपने डेडेकेटेड मैनेजर के साथ यूरोप के एक सफर पर निकल पड़ता है. फिल्म में फ्लैशबैक का इस्तेमाल किया गया है जहां दोनों अपनी लाइफ के फैसलों और रिश्तों के बारे में सोचते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार से देख सकते हैं.

    द गर्लफ्रेंड – नेटफ्लिक्स
    रश्मिका मंदाना और धीक्षित शेट्टी की क्रिटक्स द्वारा खूब सराही गई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं, जिससे दर्शकों को घर बैठे फिल्म को एंजॉय करने का मौका मिलेगा. यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 से इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी.

    द ग्रेट प्री-वेडिंग शो – ज़ी5
    थिरुवीर स्टारर ‘द ग्रेट प्री-वेडिंग’ शो ने अपनी दिल को छू लेने वाली ग्रामीण कहानी के लिए खूब तारीफ बटोरी. सिनेमाघरों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, ज़ी5 ने इसके डिजिटल राइट्स् हासिल कर लिए हैं. यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी.

    डाइस इरा – जियो हॉटस्टार
    राहुल सदाशिवन द्वारा निर्देशित और प्रणव मोहनलाल अभिनीत, डाइस इरा एक इंटेंस, तनाव से भरी, भयावह कहानी पेश करती है. जियो हॉटस्टार ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं, जिससे यह फिल्म कई भाषाओं में दर्शकों के लिए अवेलेबल होगी. प्लेटफॉर्म पर इसकी स्ट्रीमिंग 5 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी.

    स्टीफ़न – नेटफ्लिक्स
    स्टीफ़न, एक एंटरटेनिंग तमिल थ्रिलर है. इसमें गोमती शंकर, माइकल थंगादुरई, स्मृति वेंकट ने अहम रोल प्ले किया है. ये अब ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिससे यह फ़िल्म सीधे दर्शकों के सामने आएगी. इसकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 5 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी.

    कुत्तरम प्यूरिनधवन- सोनी लिव
    कुत्तरम प्यूरिनधवन एक तमिल क्राइम थ्रिलर है. इसमें पशुपति ने भास्कर का रोल प्ले किया है जो एक पुलिसवाला है. इस थ्रिलर में भास्कर एक मुश्किल केस की जांच में फंसा हुआ है. इसकी स्ट्रीमिंग 5 दिसंबर, 2025 से सोनी लिव पर होगी.

    धूलपेट पुलिस स्टेशन – अहा
    धूलपेट पुलिस स्टेशन एक एक्शन से भरपूर तमिल एंटरटेनर फ़िल्म है जो अब अपनी डिजिटल रिलीज़ के लिए तैयार है. इस सीरीज़ में अश्विन कुमार असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के लीड रोल में हैं. उनका साथ पदिनी कुमार, प्रीति शर्मा, श्रीथु कृष्णन और गुरु लक्ष्मणन ने दिया है. इसे जेश्विनी जय द्वारा निर्देशित किया गया है. बता दें कि अहा ने इसके स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिससे ये सब्सक्राइबर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म पर 5 दिसंबर, 2025 से अवेलेबल हो जाएगी.

  • 2025 की ब्लॉकबस्टर लिस्ट: कांतारा से छावा तक ये रहीं टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्में

    2025 की ब्लॉकबस्टर लिस्ट: कांतारा से छावा तक ये रहीं टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्में


    नई दिल्‍ली ।
    साल 2025 इंडियन सिनेमा के लिए बहुत खास रहा है. इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं. ये फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं. कुछ फिल्में फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ ने जबरदस्त कमाई की. आज हम आपको साल 2025 की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जबरदस्त कमाई करके टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है. साथ ही बताते हैं कि इन फिल्मों में कौन नजर आया था और इसे किसने डायरेक्ट किया था.

    कांतारा चैप्टर 1
    इस लिस्ट में पहला नाम ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का है. इस फिल्म ने साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन दैवेया अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने वर्ल्डवाइड 834 करोड़ का कलेक्शन किया था.

    छावा
    इस लिस्ट में दूसरा नाम विक्की कौशल की छावा का है. ये फिल्म इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. कांतारा से पहले छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक छावा ने वर्ल्डवाइड 797 करोड़ की कमाई की थी.

    सैयारा
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म इतनी कमाई कर लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था. मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनीं सैयारा बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 579.23 करोड़ का कलेक्शन किया था.

    कुली
    रजनीकांत की कुली लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन लीड रोल में नजर आए थे और आमिर खान का कैमियो था. इस हाई ऑक्टेन ड्रामा को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई की थी.

    वॉर 2
    ऋतिक रोशन,जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर 2 सिनेमाघरों पर फ्लॉप साबित हुई है. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. फ्लॉप होने के बाद भी ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड 303.22 करोड़ कमाए थे.

  • टीवी से बॉलीवुड तक यामी गौतम ने विक्की डोनर से जीता दिल, बड़े डायरेक्टर से की शादी

    टीवी से बॉलीवुड तक यामी गौतम ने विक्की डोनर से जीता दिल, बड़े डायरेक्टर से की शादी


    नई दिल्ली । यामी गौतम जो 28 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं, बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट और सादगी से इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनका करियर एक प्रेरणादायक कहानी है जिसमें उन्होंने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर बिना किसी गॉडफादर के तय किया।
     यामी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। साल 2008 में उन्होंने टीवी शो चांद के पार चलो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह शो ये प्यार ना होगा कम में भी नजर आईं जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की। यामी और गौरव की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह शो उस समय का एक हिट शो साबित हुआ। टीवी से उनकी पहचान बनने के बाद यामी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और बॉलीवुड की ओर रुख किया।
    बॉलीवुड में कदम और विक्की डोनर से स्टारडम
    यामी ने साल 2012 में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म विक्की डोनर से कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका अदा की। विक्की डोनर एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जो समाज के कुछ अहम मुद्दों को हल्के फुल्के तरीके से पेश करती थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और यामी गौतम की एक्टिंग को खूब सराहा गया। इस फिल्म के जरिए यामी ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई और रातों रात स्टार बन गईं।

    फिल्मी करियर के बाद यामी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी फिल्मों की लिस्ट में बदलापुर काबिल उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बाला और हाल ही में ओएमजी 2 जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों और आलोचकों से काफी प्रशंसा प्राप्त की और यामी का करियर लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया।

    सीक्रेट शादी और निजी जीवन
    यामी का निजी जीवन भी बेहद दिलचस्प रहा। साल 2021 में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की जो एक अचानक हुई घटना थी और यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर थी। यामी और आदित्य ने अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखा और एक सादे समारोह में दोनों ने शादी के बंधन में बंधे। यह शादी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि दोनों की डेटिंग की खबर किसी को भी पहले नहीं मिली थी। शादी के बाद इस कपल ने 2024 में अपने पहले बच्चे, बेटे वेदविक धर का स्वागत किया जिससे उनकी जिंदगी में नई खुशियाँ आईं। यामी गौतम और आदित्य धर की शादी और परिवार शुरू करने की कहानी ने उनके फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान आकर्षित किया।
    यामी गौतम की सफलता का राज
    यामी गौतम की सफलता का राज उनकी मेहनत समर्पण और अभिनय के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा है। उन्होंने हर भूमिका में अपने किरदार को पूरी तरह से जीने की कोशिश की और दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। यामी की सादगी और दमदार अभिनय ने उन्हें सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टेलीविजन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक सम्मानित अभिनेत्री बना दिया है।आज भी यामी गौतम अपनी फिल्मों और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं और आने वाले समय में भी उनकी फिल्में और किरदार लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम होंगे।