Category: Entertainment

  • ‘रामायण’ की स्टार कास्ट फीस का खुलासा! Ram और Ravana बने सबसे महंगे, ये एक्टर चौंकाने वाला सस्ता

    ‘रामायण’ की स्टार कास्ट फीस का खुलासा! Ram और Ravana बने सबसे महंगे, ये एक्टर चौंकाने वाला सस्ता


    नई दिल्ली। रामायण बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनने जा रही है, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

    राम बने रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फीस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर पार्ट के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यानी दो पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 150 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। यह उनकी पिछली फिल्मों जैसे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ के मुकाबले काफी बड़ी छलांग मानी जा रही है।

    रावण बने यश ने भी वसूली तगड़ी रकम

    कन्नड़ सुपरस्टार यश, जो ‘KGF’ से देशभर में छा गए थे, इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस हिसाब से उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    सनी देओल का हनुमान अवतार

    सनी देओल इस फिल्म में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी कुल 40 करोड़ रुपये। ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल की लोकप्रियता और बढ़ी है, जिसका असर उनकी फीस पर भी साफ नजर आता है।

    सीता बनीं साई पल्लवी की फीस

    साई पल्लवी को माता सीता के रोल के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि वह हर पार्ट के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। इस तरह दोनों पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, जो उनके साउथ प्रोजेक्ट्स की तुलना में काफी ज्यादा है।

    सबसे ‘सस्ते’ स्टार बने रवि दुबे

    टीवी इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। बड़े स्टार्स के मुकाबले यह रकम कम जरूर है, लेकिन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है।

    आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी

    ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी फीस के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के आधार पर सामने आए हैं। फिल्म के मेकर्स या स्टार्स की ओर से अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  • ‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर चौंकाने वाली बात! अक्षय खन्ना नहीं, पहले किसी और को ऑफर हुआ था ये दमदार किरदार

    ‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर चौंकाने वाली बात! अक्षय खन्ना नहीं, पहले किसी और को ऑफर हुआ था ये दमदार किरदार


    नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर 2 की दमदार सफलता के पीछे जहां कहानी और निर्देशन की भूमिका रही, वहीं इसकी कास्टिंग भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया कि रहमान डकैत के किरदार के लिए सबसे पहले अक्षय खन्ना उनकी पहली पसंद नहीं थे।  इस रोल के लिए पहले तीन एक्टर्स से संपर्क किया गया था, जिनमें एक साउथ इंडस्ट्री का स्टार और दो बॉलीवुड कलाकार शामिल थे। हालांकि, सभी ने अलग-अलग कारणों से इस किरदार को करने से इनकार कर दिया।

    क्यों ठुकराया गया दमदार किरदार?

    मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जिन एक्टर्स को यह रोल ऑफर किया गया था, उन्होंने काफी चौंकाने वाले कारण दिए। किसी ने कहा कि फिल्म में बहुत ज्यादा कलाकार हैं, जिससे उनका रोल दब सकता है। वहीं एक अन्य एक्टर का मानना था कि यह फिल्म रणवीर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए उनका किरदार ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहेगा।इन अजीब तर्कों की वजह से यह दमदार किरदार कई हाथों से गुजरता हुआ आखिरकार अक्षय खन्ना तक पहुंचा।

    अक्षय खन्ना ने तुरंत भरी हामी

    जब यह रोल अक्षय खन्ना को ऑफर किया गया, तो उन्होंने बिना ज्यादा देर किए कहानी सुनी और उसी दिन फिल्म के लिए हामी भर दी। मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, अक्षय उन कलाकारों में से हैं जो अपने फैसले दिल से लेते हैं और दूसरों की राय पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते। यही वजह है कि उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण किरदार को अपनाया और अपने अभिनय से उसमें जान डाल दी।

    ‘यालिना’ के लिए 1000 से ज्यादा ऑडिशन

    फिल्म की एक और दिलचस्प बात यह रही कि ‘यालिना’ के किरदार के लिए मेकर्स किसी नए चेहरे की तलाश में थे। आदित्य धर और मुकेश छाबड़ा ने इस रोल के लिए 1000 से ज्यादा ऑडिशन लिए। उनका मानना था कि एक फ्रेश फेस ही इस किरदार को असली पहचान दे सकता है।

    बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

    धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। ‘धुरंधर’ ने भारत में 840 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं ‘धुरंधर 2’ इससे भी आगे निकलते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल कई एक्टर्स ने ठुकराया, लेकिन अक्षय खन्ना ने इसे अपनाकर यादगार बना दिया यही फिल्म की सफलता की बड़ी वजह भी बनी।

  • ऐश्वर्या राय के स्टारडम पर बोले अभिषेक बच्चन, ‘मुझे गर्व है, असहजता नहीं’

    ऐश्वर्या राय के स्टारडम पर बोले अभिषेक बच्चन, ‘मुझे गर्व है, असहजता नहीं’

    मुंबई। अभिषेक बच्चन ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय के बड़े स्टारडम से उन्हें कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई। अभिनेता का कहना है कि उनकी परवरिश ही ऐसी रही है, जहां रिश्तों में बराबरी को महत्व दिया गया।

    हाल ही में लिली सिंह से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही अपने घर में साझेदारी का माहौल देखा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी, तब उनकी मां ज्यादा बड़ी स्टार मानी जाती थीं।

    यही वजह है कि उनके लिए पार्टनर का अधिक सफल होना कभी असामान्य नहीं रहा।

    ऐश्वर्या के साथ हमेशा बराबरी का रिश्ता

    अभिषेक ने कहा कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने बताया कि दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता सगाई और शादी तक हमेशा साझेदारी पर आधारित रहा। उनके मुताबिक, रिश्ते में कभी इस तरह की भूमिका तय नहीं हुई कि एक कमाए और दूसरा घर संभाले।

    बेटी की परवरिश पर भी खुलकर बोले

    अभिषेक ने बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर भी विचार साझा किए।

    उन्होंने कहा कि वह और ऐश्वर्या उसे उपदेश देने के बजाय खुद उदाहरण बनकर सिखाने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार, दोनों मिलकर ऐसी परवरिश देना चाहते हैं जिसमें सम्मान, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता शामिल हो।

    पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए, जिससे इन खबरों पर विराम लगता दिखा।

  • शादी के एक महीने बाद ही खुशखबरी? रश्मिका मंदाना की बात पर नेटिजंस बोले ‘जूनियर विरोश आ रहा है!’

    शादी के एक महीने बाद ही खुशखबरी? रश्मिका मंदाना की बात पर नेटिजंस बोले ‘जूनियर विरोश आ रहा है!’


    नई दिल्ली।साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के महज डेढ़ महीने बाद रश्मिका की एक सोशल मीडिया पोस्टने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। “अब हम 3 हो गए…” लिखते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है?
    वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

    दरअसल, रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एनिमेटेड अंदाज में रश्मिका और विजय जैसे कैरेक्टर नजर आ रहे हैं, जिनके साथ एक पीले रंग का फूल भी दिखाई देता है। वीडियो में हार्ट इमोजी और क्यूट मूवमेंट्स ने इसे और खास बना दिया। पोस्ट के कैप्शन में रश्मिका ने लिखा- “Now we are 3” (अब हम तीन हो गए), जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

    फैंस के सवाल: ‘फूल या बेबी?’

    इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी। कोई पूछ रहा है कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं, तो कोई इसे कपल का ‘बेबी अनाउंसमेंट’ मान रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा “तीन का मतलब फूल है या जूनियर विरोश?” वहीं कई फैंस ने कपल को एडवांस में बधाई देना भी शुरू कर दिया। हालांकि, इस पोस्ट में कहीं भी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रश्मिका ने जिस अकाउंट को टैग किया है, उससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक क्रिएटिव या प्रमोशनल पोस्ट हो सकता है।

    शादी के बाद पहली बड़ी चर्चा

    गौरतलब है कि Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक इंटिमेट वेडिंग में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब शादी के कुछ ही समय बाद इस तरह की पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

    वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं रश्मिका

    पर्सनल लाइफ के साथ-साथ रश्मिका मंदाना अपने प्रोफेशनल करियर में भी काफी व्यस्त हैं। उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वह निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। यह शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होगी, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    क्या है सच्चाई?

    फिलहाल रश्मिका की पोस्ट को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं। “हम 3 हो गए” का मतलब एक क्रिएटिव आइडिया भी हो सकता है और कोई निजी संकेत भी। जब तक कपल खुद इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक इसे महज एक वायरल पोस्ट ही माना जा रहा है।

    रश्मिका मंदाना की “अब हम 3 हो गए” पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दी हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फैंस अभी भी सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।रश्मिका मंदाना की “अब हम 3 हो गए” पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दी हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फैंस अभी भी सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Piyush Mishra का चौंकाने वाला खुलासा! शराब की लत में मां को कहा भला-बुरा, लड़कियों को किए गंदे फोन

    Piyush Mishra का चौंकाने वाला खुलासा! शराब की लत में मां को कहा भला-बुरा, लड़कियों को किए गंदे फोन


    नई दिल्ली।बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार Piyush Mishra ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जब शराब की लत ने उनके रिश्तों और करियर पर गहरा असर डाला। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पीयूष मिश्रा ने खुलकर स्वीकार किया कि नशे की हालत में उन्होंने ऐसे काम किए, जिन पर आज उन्हें पछतावा होता है।

    “शराब नहीं पीने वालों को नीरस समझता था”

    एक पॉडकास्ट बातचीत में पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह शराब को ‘कूल’ मानते थे। जो लोग शराब नहीं पीते थे, उन्हें वह नीरस समझते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सोच गलत थी और धीरे-धीरे उन्हें इसका एहसास हुआ।

    शराब की लत: “खतरनाक बीमारी, जिसका पता ही नहीं चलता”

    पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को एक गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि इंसान को पता ही नहीं चलता कि वह इसकी गिरफ्त में आ चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब शरीर खुद शराब की मांग करने लगता है और व्यक्ति उस पर नियंत्रण खो देता है। उनके अनुसार, मेडिकल साइंस के पास इसका पूर्ण इलाज नहीं है और इससे बाहर निकलने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती बेहद जरूरी है।

    मां को कहा भला-बुरा, सुबह कुछ याद नहीं रहता था

    पीयूष मिश्रा ने अपनी जिंदगी के सबसे कड़वे अनुभव साझा करते हुए बताया कि शराब के नशे में उन्होंने अपनी मां को भी भला-बुरा कहा। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह खुद को रोक नहीं पाए, जबकि अंदर से उन्हें एहसास था कि वह गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वह कई बार ऐसी हरकतें कर जाते थे, जो उनके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत थीं।

    “लड़कियों को किए गंदे फोन कॉल”

    पीयूष मिश्रा ने यह भी खुलासा किया कि शराब के नशे में उन्होंने कई बार लड़कियों को आपत्तिजनक फोन कॉल किए। हैरानी की बात यह थी कि अगले दिन उन्हें इन घटनाओं की कोई याद नहीं रहती थी। जब लोग उन्हें इन कॉल्स के बारे में बताते थे, तो वह खुद यकीन नहीं कर पाते थे कि उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने माना कि उस समय वह अपने नियंत्रण में नहीं होते थे।

    काम के दौरान कभी नहीं पी, फिर भी असर पड़ा

    हालांकि पीयूष मिश्रा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपने काम के दौरान शराब नहीं पी। न तो उन्होंने नशे में एक्टिंग की और न ही गाने लिखे। फिर भी, उनकी इस आदत का असर उनके प्रोफेशनल जीवन पर पड़ा। लोग उनके साथ काम करने से कतराने लगे और उनकी छवि प्रभावित हुई।

    “अब भी अल्कोहलिक हूं, लेकिन खुद पर काबू है”

    पीयूष मिश्रा ने बताया कि वह आज भी खुद को अल्कोहलिक मानते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी क्रेविंग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी सीमाओं को समझते हैं और पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

  • राजेश खन्ना की शादी का अनसुना किस्सा, एक्स गर्लफ्रेंड के घर से गुजर गई बारात

    राजेश खन्ना की शादी का अनसुना किस्सा, एक्स गर्लफ्रेंड के घर से गुजर गई बारात


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार और लाखों दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं लेकिन उनकी शादी का यह किस्सा सच में काफी दिलचस्प है। 27 मार्च 1973 को डिंपल कपाड़िया से शादी करने वाले राजेश खन्ना ने अपनी बारात का रास्ता अचानक बदल दिया था और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से बारात को निकाला।

    राजेश खन्ना की जिंदगी पर लिखी किताब कुछ तो लोग कहेंगे में इस अनोखे किस्से का जिक्र मिलता है। किताब के मुताबिक शादी वाले दिन राजेश खन्ना के घर से डिंपल कपाड़िया के घर तक का रास्ता बिल्कुल सीधा तय था। बारात उसी सीधे मार्ग से गुजरने वाली थी लेकिन सुपरस्टार ने अचानक अपनी बारात का रास्ता बदल दिया।

    उनका मकसद था कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से अपनी बारात गुजारे। इस फैसले से बारात में मौजूद कुछ लोग हैरान रह गए लेकिन जो लोग राजेश खन्ना को अच्छे से जानते थे वे इस कदम से चौंके नहीं। किताब में यह भी बताया गया है कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का रिश्ता शादी से कुछ दिन पहले ही खत्म हो चुका था।

    राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग उस समय बेहद जबरदस्त थी। किताब में वर्णन है कि जिस दिन उनकी शादी थी मुंबई के सी-फेस इलाके में पूरे दिन पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। डर यह था कि उनकी दीवानी फैंस शादी की खबर सुनकर खुद को नुकसान पहुंचा सकती थीं। यह बात राजेश खन्ना के स्टारडम और फैन फॉलोइंग को बखूबी दर्शाती है।

    सात साल लंबा रिलेशनशिप अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच था और उस रिश्ते का अचानक टूटना उनकी शादी के दिन और भी ड्रामेटिक बन गया। राजेश खन्ना ने अपनी बारात को जानबूझकर इस घर के सामने से निकालकर यह संदेश दिया कि उनका अतीत उनके वर्तमान और भविष्य को प्रभावित नहीं कर सकता।

    यह घटना न केवल उनके निजी जीवन की जटिलताओं को उजागर करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक सुपरस्टार अपनी जिंदगी के बड़े फैसलों में भी अपनी अनोखी शैली और व्यक्तित्व को बनाए रखता है। आज भी इस किस्से को बॉलीवुड की अनकही कहानियों में से एक माना जाता है।

    राजेश खन्ना की शादी उनकी एक्स-लव अंजू महेंद्रू और बारात का यह अनोखा मोड़ उनके फैन फॉलोइंग और स्टारडम की मिसाल है। यह कहानी सिर्फ बॉलीवुड रोमांस की नहीं बल्कि उस समय की सामाजिक परिस्थितियों और सुपरस्टार के प्रभाव की भी झलक देती है।

  • रामानंद सागर की सीता भी हुईं फैन रणबीर कपूर की रामायण का टीजर देख बदला मन

    रामानंद सागर की सीता भी हुईं फैन रणबीर कपूर की रामायण का टीजर देख बदला मन


    नई दिल्ली । रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और जैसे ही इसका टीजर सामने आया वैसे ही इसकी तुलना रामायण से शुरू हो गई जिसने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। इसी बीच उस कालजयी सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया का रिएक्शन सामने आया है जिसने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।

    दिलचस्प बात यह है कि दीपिका चिखलिया शुरुआत में इस फिल्म को लेकर खास उत्साहित नहीं थीं बल्कि उन्होंने पहले कई बार यह कहा था कि रामायण जैसे पवित्र और भावनात्मक ग्रंथ को बार बार नए रूप में पेश करना सही नहीं है क्योंकि हर बार उसमें कुछ नया जोड़ने की कोशिश मूल भाव को प्रभावित कर सकती है। उनके अनुसार बार बार रीमेक बनाने से कहानी की आत्मा कमजोर होने का खतरा रहता है और यही कारण था कि वह नई रामायण फिल्मों को लेकर थोड़ी निराश भी थीं।

    लेकिन अब जब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीजर बेहद भव्य और समृद्ध नजर आता है और इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब वह इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं और उन्हें यकीन है कि यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकती है।

    दीपिका चिखलिया का यह बदलाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उस समय यह सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था और इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि लोग इसे सिर्फ एक शो नहीं बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव मानते थे। इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी दीपिका के साथ दर्शकों के दिलों में बस गई थी।

    अब वही अरुण गोविल इस नई फिल्म में एक अलग भूमिका में नजर आएंगे जहां वह दशरथ का किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं और रावण के रूप में यश नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, रवि दुबे, राघव जुयाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

    यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी जिसमें पहला पार्ट दिवाली के मौके पर दर्शकों के सामने आएगा जबकि दूसरा भाग अगले साल रिलीज होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट बेहद बड़ा है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है जिससे इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    कुल मिलाकर कहा जाए तो जहां पहले इस फिल्म को लेकर संदेह और तुलना का माहौल था वहीं अब टीजर के बाद धीरे धीरे सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है और दीपिका चिखलिया जैसे प्रतिष्ठित चेहरे का समर्थन मिलना इस फिल्म के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक रीमेक नहीं बल्कि एक नए स्तर का सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में है।

  • सलमान खान के साथ दूरी की असली वजह सामने अनुशासन और माहौल पर विवेक वासवानी का बड़ा खुलासा

    सलमान खान के साथ दूरी की असली वजह सामने अनुशासन और माहौल पर विवेक वासवानी का बड़ा खुलासा


    नई दिल्ली । सलमान खान के करियर की शुरुआती फिल्मों में शामिल पत्थर के फूल को बनाने वाले प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने सालों बाद उस फैसले पर खुलकर बात की है जिसके कारण उन्होंने इस फिल्म के बाद कभी सलमान के साथ दोबारा काम नहीं किया। यह फिल्म सलीम खान द्वारा लिखी गई थी और उस समय सलमान के करियर की एक अहम शुरुआत मानी जाती है लेकिन इसके बावजूद यह सहयोग आगे नहीं बढ़ सका।

    एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने साफ कहा कि वह ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते जहां अनुशासन की कमी हो और लोग शराब पीकर काम करें। उनके मुताबिक फिल्म सेट एक पेशेवर जगह होती है जहां समय और काम दोनों की गंभीरता जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता एक व्यवस्थित और सम्मानजनक कार्य वातावरण है और अगर यह नहीं मिलता तो वह किसी भी बड़े स्टार के साथ काम करने से पीछे हट सकते हैं।

    विवेक ने सलमान खान के काम करने के तरीके पर भी टिप्पणी की और कहा कि वह कुछ खास निर्देशकों और निर्माताओं के साथ पूरी तरह प्रोफेशनल और अनुशासित रहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या का नाम लिया। उनके अनुसार इन निर्देशकों के साथ सलमान अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और पूरी तरह नियंत्रण में रहते हैं। इसी तरह उन्होंने आदित्य चोपड़ा का भी जिक्र किया और कहा कि बड़े बैनर और मजबूत निर्देशन के कारण वहां स्टारडम से ज्यादा अभिनय को महत्व दिया जाता है।

    विवेक वासवानी का मानना है कि ऐसे फिल्ममेकर सलमान खान को एक स्टार नहीं बल्कि एक अभिनेता के रूप में देखते हैं और उनसे उसी स्तर की प्रतिबद्धता की उम्मीद करते हैं। यही वजह है कि सलमान उनके साथ अधिक अनुशासित रहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी के क्रिएटिव इनपुट से समस्या नहीं है लेकिन अनुशासनहीनता बिल्कुल स्वीकार नहीं है।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर शूटिंग सुबह नौ बजे शुरू होनी है तो किसी का देर से आना पूरी टीम के काम को प्रभावित करता है। उनके अनुसार अगर किसी कलाकार को डायलॉग या कॉस्ट्यूम में बदलाव करना है तो उसे समय से पहले निर्देशक के साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए न कि सेट पर आकर अचानक बदलाव करने चाहिए।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या पत्थर के फूल के दौरान सलमान ने ऐसा कुछ किया था तो उन्होंने इशारों में कहा कि उस समय ऐसा संभव नहीं था क्योंकि सेट पर उनके पिता सलीम खान मौजूद रहते थे जिससे अनुशासन बना रहता था। इस पूरे बयान से साफ है कि विवेक वासवानी के लिए काम का माहौल और अनुशासन किसी भी बड़े नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि एक सफल शुरुआत के बावजूद यह जोड़ी आगे नहीं बढ़ सकी।

  • प्यार समय की बर्बादी एकता कपूर के बयान ने छेड़ी नई बहस

    प्यार समय की बर्बादी एकता कपूर के बयान ने छेड़ी नई बहस


    नई दिल्ली । टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ खासकर शादी और प्यार को लेकर खुलकर बात की है एकता कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह भविष्य में शादी नहीं करेंगी हालांकि इसके पीछे की सच्चाई काफी दिलचस्प है

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने बताया कि उनके दोस्त ही उन्हें शादी न करने की सलाह देते हैं और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनका काम है दरअसल एकता कपूर अपने काम के प्रति इतनी ज्यादा समर्पित हैं कि उनके करीबी लोगों को लगता है कि वह शादी के लिए जरूरी समय और संतुलन नहीं बना पाएंगी

    एकता कपूर ने कहा कि आज के समय में शादी करना पहले जितना आसान नहीं रह गया है उन्होंने माना कि एक उम्र के बाद किसी के साथ एडजस्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है खासकर तब जब आप अपने करियर में पूरी तरह डूबे हों उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने काम अपने माता पिता और अपने बेटे के साथ इतनी व्यस्त रहती हैं कि किसी और रिश्ते को पर्याप्त समय देना उनके लिए संभव नहीं है

    एकता कपूर का मानना है कि शादी केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और कमिटमेंट है और अगर आप उस कमिटमेंट को निभा नहीं सकते तो शादी करना ही नहीं चाहिए उन्होंने साफ कहा कि अधूरी जिम्मेदारी के साथ किसी रिश्ते में जाना सही नहीं है

    इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों की सलाह का जिक्र करते हुए बताया कि उनके दोस्त अक्सर मजाक में लेकिन गंभीरता के साथ कहते हैं कि वह पहले से ही Balaji Telefilms के साथ शादी में हैं क्योंकि वह अपने काम को कभी नहीं छोड़तीं और हर स्थिति में उसे प्राथमिकता देती हैं उनके दोस्तों का कहना है कि वह ऑफिस से कभी दूर नहीं रह सकतीं और अगर किसी शो में समस्या आ जाए तो वह पूरी रात जागकर उसे ठीक करने में लग जाती हैं ऐसे में किसी वैवाहिक रिश्ते को निभाना बेहद कठिन हो सकता है

    एकता कपूर ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से अपने काम के साथ एक सफल रिश्ते में हैं और उन्हें इस रिश्ते में किसी तरह का तलाक नहीं चाहिए उनके लिए उनका काम ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह इससे पूरी तरह जुड़ी हुई हैं

    प्यार को लेकर भी एकता कपूर का नजरिया काफी अलग है उन्होंने इसे समय की बर्बादी तक कह दिया उनके अनुसार आज की दुनिया में लोग अक्सर भावनाओं का सही मूल्य नहीं समझते और कई बार रिश्तों में स्वार्थ भी देखने को मिलता है उन्होंने कहा कि लोग आपका समय और भावनाएं लेकर आपको इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना जरूरी है

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को एक अच्छा जीवनसाथी मिल जाए तो उस रिश्ते को समय देना और उसे निभाना बेहद जरूरी है इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपने बच्चों और अपने काम से प्यार करना सीखें क्योंकि यही रिश्ते सबसे ज्यादा सच्चे और स्थायी होते हैं एकता कपूर के इस बयान ने एक बार फिर समाज में शादी और रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है जहां एक तरफ लोग उनके विचारों से सहमत नजर आते हैं वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से भी देख रहे हैं

  • बिना एक्ट्रेस के बनी फिल्में फिर भी दर्शकों के दिलों पर किया राज

    बिना एक्ट्रेस के बनी फिल्में फिर भी दर्शकों के दिलों पर किया राज


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में आमतौर पर फिल्मों की कल्पना हीरो और हीरोइन के बिना अधूरी मानी जाती है लेकिन समय समय पर कुछ ऐसी फिल्में भी सामने आई हैं जिन्होंने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया इन फिल्मों में कोई भी प्रमुख एक्ट्रेस नहीं थी फिर भी इनकी कहानी अभिनय और निर्देशन ने इन्हें बड़ी सफलता दिलाई दर्शकों ने इन फिल्मों को दिल से अपनाया और बॉक्स ऑफिस पर भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया

    इन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इन्होंने यह साबित किया कि एक मजबूत स्क्रिप्ट और दमदार परफॉर्मेंस किसी भी फिल्म को सफल बनाने के लिए काफी होती है चाहे उसमें पारंपरिक हीरोइन की मौजूदगी हो या न हो

    सबसे पहले बात करते हैं ओएमजी की यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने शानदार अभिनय किया और पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाया बिना किसी लीड एक्ट्रेस के यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए

    इसके बाद अ वेडनेसडे का नाम आता है यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया था फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने ऐसी जबरदस्त अदाकारी की कि दर्शक अंत तक अपनी सीट से बंधे रहे एक आम आदमी की कहानी को जिस सादगी और ताकत के साथ पेश किया गया उसने इस फिल्म को यादगार बना दिया

    तारे जमीन पर भी इस सूची में एक बेहद खास फिल्म है हालांकि इसमें भावनात्मक गहराई और बच्चों की दुनिया को दिखाया गया फिल्म में आमिर खान और दर्शील सफारी की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया डिस्लेक्सिया जैसे विषय को इतनी संवेदनशीलता के साथ दिखाना आसान नहीं था लेकिन इस फिल्म ने इसे संभव कर दिखाया यही कारण है कि इसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले

    धमाल एक ऐसी फिल्म थी जिसने कॉमेडी के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया संजय दत्त अरशद वारसी रितेश देशमुख जावेद जाफरी और आशीष चौधरी जैसे कलाकारों ने मिलकर फिल्म को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना दिया बिना किसी लीड एक्ट्रेस के यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और आज भी लोगों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है

    फरारी की सवारी एक भावनात्मक कहानी है जो एक पिता और बेटे के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती है शरमन जोशी और बोमन ईरानी ने इसमें बेहद सादगी भरा लेकिन प्रभावशाली अभिनय किया फिल्म यह दिखाती है कि एक पिता अपने बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है यह फिल्म भले ही बहुत बड़ी हिट न रही हो लेकिन दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में जरूर सफल रही

    इन सभी फिल्मों ने यह साबित कर दिया कि सिनेमा केवल ग्लैमर पर निर्भर नहीं है बल्कि एक अच्छी कहानी सशक्त अभिनय और सच्ची भावनाएं ही किसी फिल्म को असली सफलता दिलाती हैं यही वजह है कि बिना हीरोइन के बनी ये फिल्में आज भी याद की जाती हैं