Category: Entertainment

  • तमन्ना भाटिया के आइटम नंबर ‘आज की रात’ ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ व्यूज पार

    तमन्ना भाटिया के आइटम नंबर ‘आज की रात’ ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ व्यूज पार

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने करियर का एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। उनकी फिल्म स्त्री-2 का आइटम नंबर आज की रात अब यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। यह उपलब्धि न केवल तमन्ना के लिए, बल्कि भारतीय फिल्म संगीत जगत के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।तमन्ना ने इस ऐतिहासिक क्षण पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने शूटिंग के बीहाइंड द सीन क्लिप्स साझा करते हुए लिखा, “पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।” इन क्लिप्स में तमन्ना को कोरियोग्राफर विजय गांगुली और टीम के अन्य सदस्यों के साथ डांस और परफॉर्म करते देखा जा सकता है।

    गाने की खासियत
    आज की रात में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी फिल्म में नजर आए हैं, लेकिन गाना तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस के लिए चर्चित हुआ।

    गायक: मधुबंती बागची और दिव्या कुमार

    गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य

    संगीत: सचिन-जिगर

    तमन्ना की ऊर्जा और डांसिंग स्किल्स ने गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर लगातार दर्शकों का प्यार दिलाया। यही वजह है कि यह गाना 100 करोड़ व्यूज क्लब में शामिल हो गया।

    डिजिटल युग में बॉलीवुड का प्रभाव
    इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि बॉलीवुड में संगीत, परफॉर्मेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। तमन्ना और मेकर्स ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए गाने के BTS वीडियो और क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर साझा किए, जिससे गाने की लोकप्रियता और बढ़ी।

    रिकॉर्ड की सूची में शामिल अन्य गाने

    भारतीय गानों में 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाले अन्य हिट्स में शामिल हैं:

    श्री हनुमान चालीसा-हरिहरन

    पंजाबी गाने लॉग लाची और लहंगा

    हरियाणवी गाना 5 गज का दामन

    बॉलीवुड हिट्स दिलबर, आंखे मारे, राउडी बेबी

    विशेषज्ञों के अनुसार 100 करोड़ व्यूज दर्शकों की व्यापक स्वीकार्यता और गाने की स्थायी लोकप्रियता का संकेत हैं। तमन्ना भाटिया का यह आइटम नंबर दर्शकों में रोमांच और उत्साह दोनों पैदा करता है।इस उपलब्धि के साथ तमन्ना बॉलीवुड के चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गई हैं, जिनके गाने ने यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल किए हैं। यह डिजिटल युग में भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड और मील का पत्थर है।

  • धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 की तैयारी तेज, ट्रेलर फरवरी में रिलीज़, अक्षय खन्ना सिर्फ फ्लैशबैक में नजर आएंगे

    धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 की तैयारी तेज, ट्रेलर फरवरी में रिलीज़, अक्षय खन्ना सिर्फ फ्लैशबैक में नजर आएंगे


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मार्च में रिलीज़ होने वाली है और मेकर्स ने फाइनल कट पर काम शुरू कर दिया है। डायरेक्टर आदित्य धर इस समय ट्रेलर एडिटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी ट्रेलर को ऑडियंस की पसंद के हिसाब से धमाकेदार बनाने की योजना है।

    ट्रेलर और बैकग्राउंड स्कोर
    फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर संगीतकार शाश्वत सचदेव काम कर रहे हैं। मेकर्स का ध्यान साउंड और विज़ुअल्स की परफेक्ट डिलीवरी पर है। फिल्म की हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए ट्रेलर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर फरवरी के आखिर में रिलीज़ किया जाएगा जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ जाएगा।

    अक्षय खन्ना का किरदार

    धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले अफवाहें थीं कि अक्षय को धुरंधर 2 में दोबारा सीन शूट करना होगा। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उनके किरदार को सिर्फ फ्लैशबैक सीन में ही शामिल किया जाएगा और इसके लिए कोई नया शूट नहीं होगा। यानी अक्षय खन्ना की भूमिका सीमित रहेगी और पहले के सीन का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

    धुरंधर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

    धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड लगभग 1250 करोड़ की कमाई की थी। इस रिकॉर्ड ने पिछले कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। अब ऑडियंस OTT रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
    धुरंधर 2 की तैयारी से साफ है कि मेकर्स इस बार भी दर्शकों को एक शानदार विज़ुअल और साउंड एक्सपीरियंस देने की पूरी कोशिश करेंगे। आदित्य धर और उनकी टीम ट्रेलर और फिल्म की परफेक्ट एडिटिंग के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं ताकि मार्च में फिल्म के रिलीज़ होते ही दर्शक फिर से सिनेमाघरों में धमाका महसूस कर सकें।

  • धुरंधर 2 के ट्रेलर की तैयारी तेज, इसी बीच सामने आया सनी देओल से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

    धुरंधर 2 के ट्रेलर की तैयारी तेज, इसी बीच सामने आया सनी देओल से जुड़ा दिलचस्प किस्सा


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है वहीं दूसरी ओर उनके करियर से जुड़ा एक पुराना और रोचक किस्सा सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 के ट्रेलर की तैयारियां तेज हो चुकी हैं डायरेक्टर ने एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच सनी देओल और जूही चावला से जुड़ी एक अनसुनी कहानी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

    90 के दशक में सनी देओल न सिर्फ अपने एक्शन बल्कि अपनी गहरी आवाज और इंटेंस रोमांटिक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में लगभग सभी टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम किया और हर किसी के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जूही चावला ने सनी देओल के साथ किसिंग सीन का रीटेक करने से साफ इनकार कर दिया था?

    जूही चावला ने क्यों किया इनकार

    यह किस्सा है निर्देशक धर्मेश दर्शन की फिल्म लूटेरे का जिसमें सनी देओल और जूही चावला लीड रोल में नजर आए थे। धर्मेश दर्शन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म में एक लिप-लॉक किसिंग सीन था जिसे रीटेक करने की जरूरत पड़ी। लेकिन जूही चावला ने साफ कह दिया कि वह दोबारा यह सीन नहीं करेंगी।इसका कारण था उनका कॉन्ट्रैक्ट। जूही चावला के कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ एक ही किसिंग सीन की शर्त थी और वह उसी पर अडिग रहीं। धर्मेश दर्शन के मुताबिक जूही ने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि वह तय शर्तों से बाहर नहीं जाएंगी।

    मान तो गई थीं लेकिन थीं कन्फ्यूज

    धर्मेश दर्शन ने बताया कि फिल्म का मशहूर गाना मैं तेरी रानी तू राजा राजस्थान के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया था। इस गाने में सनी देओल और जूही चावला के बीच एक अहम लिप-टू-लिप सीन फिल्माया जाना था। जूही इसके लिए तैयार तो थीं लेकिन पूरी तरह कन्फ्यूज थीं। इसी वजह से शूटिंग में देरी भी हुई।उन्होंने बताया कि आउटडोर शूट पूरी तरह तैयार था लेकिन उसी दौरान जूही किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए उदयपुर चली गईं जिससे यह सीन और आगे खिसक गया। आखिरकार जब सीन कैमरे के सामने आया तो जूही ने उसे एक ही टेक में पूरा कर दिया।

    पहला टेक ही बना फाइनल
    धर्मेश दर्शन ने कहा जूही ने सीन पूरा किया और अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्त पर कायम रहीं। हमने कभी रीटेक शूट नहीं किया। वही पहला टेक फाइनल कट में गया। उन्होंने उस पल को आज भी बचकाना लेकिन प्यारा बताया।एक तरफ जहां सनी देओल आज भी अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं वहीं उनके करियर से जुड़े ऐसे किस्से फैंस के लिए हमेशा दिलचस्प बने रहते हैं। अब सभी की नजरें धुरंधर 2 के ट्रेलर पर टिकी हैं जो जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है।

  • 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में अनिल कपूर की धमाकेदार वापसी, जूनियर एनटीआर के साथ ‘ड्रैगन’ में निभाएंगे अहम भूमिका

    46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में अनिल कपूर की धमाकेदार वापसी, जूनियर एनटीआर के साथ ‘ड्रैगन’ में निभाएंगे अहम भूमिका


    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के एनर्जी से भरपूर स्टार अनिल कपूर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर अनिल कपूर 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी इस वापसी की फिल्म है बहुचर्चित ड्रैगन जिसमें वह आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर के साथ अहम किरदार में नजर आएंगे। यह खबर सामने आते ही हिंदी और साउथ दोनों इंडस्ट्री के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत हिंदी नहीं बल्कि तेलुगु फिल्म वामसा वृक्षम से की थी जो साल 1980 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अनिल कपूर ने बॉलीवुड का रुख किया और मिस्टर इंडिया तेजाब राम लखन नायक जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए खुद को इंडस्ट्री का मजबूत स्तंभ बना लिया। अब लगभग पांच दशकों के लंबे अंतराल के बाद उनका तेलुगु सिनेमा में लौटना उनके करियर का एक बड़ा और भावनात्मक पड़ाव माना जा रहा है।

    ड्रैगन में दिखेगा अनिल कपूर का दमदार अंदाज

    आईएमडीबी द्वारा जारी की गई 2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में ड्रैगन 14वें स्थान पर शामिल है। इस लिस्ट में जैसे ही फिल्म की स्टारकास्ट के तौर पर एनटी रामा राव जूनियर और अनिल कपूर का नाम सामने आया सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। खुद अनिल कपूर ने यह लिस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर अपने तेलुगु कमबैक की पुष्टि की।

    साउथ में सिर्फ एक नहीं तीन प्रोजेक्ट्स

    अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा एक लैंड कर चुकी है बाकी दो लाइन में हैं। इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि ड्रैगन के बाद भी वह दो और साउथ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। यानी आने वाले वर्षों में अनिल कपूर का साउथ सिनेमा में मजबूत प्रभाव देखने को मिलेगा।

    प्रशांत नील के निर्देशन में बनेगी फिल्म

    फिल्म ड्रैगन का निर्देशन केजीएफ फेम प्रशांत नील कर रहे हैं जो अपनी दमदार कहानी और भव्य एक्शन के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के अलावा उन्होंने सालार पार्ट 1 और 2 जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है। ऐसे में ड्रैगन से भी दर्शकों को हाईऑक्टेन एक्शन और मजबूत कहानी की उम्मीद है।

    तेलुगु सिनेमा से पुराना रिश्ता

    तेलुगु सिनेमा में अपने शुरुआती अनुभव को याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया था कि वामसा वृक्षम के दौरान वह सुबह 4 बजे उठकर तैयारी किया करते थे। उन्होंने कहा था कि उस अनुभव ने उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया। इस फिल्म में उनके साथ जे. वी. सोमयाजुलु कांता राव और मुक्कमाला जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.6 की रेटिंग मिली थी।कुल मिलाकर अनिल कपूर की यह वापसी सिर्फ एक कमबैक नहीं बल्कि हिंदी और तेलुगु सिनेमा के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत है।
  • सत्यजीत रे की पहली फिल्म से शुरू हुआ सफर, साधारण जिंदगी से सुपरस्टार तक: Soumitra Chatterjee की कहानी

    सत्यजीत रे की पहली फिल्म से शुरू हुआ सफर, साधारण जिंदगी से सुपरस्टार तक: Soumitra Chatterjee की कहानी

    नई दिल्ली। बंगाली सिनेमा जगत के जाने-माने दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी का आज जन्म दिवस है। भले ही वो आज हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके काम की खूबसूरत विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी। चटर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में की थी। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा काम डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ किया था। तो चलिए दिवंगद सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी के जन्मदिन के खास अवसर पर जानते हें उनके जीवन से जुड़े कुछ यादगार पलों के बारे में पढ़िए
    अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म 1935 में कोलकाता के सियासदह रेलव स्टेशन के पास मिर्जापुर स्ट्रीट में हुआ था। उनके पिता पेशे से वकील थे और शौकिया तौर पर अभिनेता के रूप में काम किया करते थे। सौमित्र अपने बचपन के दिनों से ही स्कूल के नाटकों में हिस्सा लिया करते थे और जैसे- जैसे वह बड़े होते गए बाद में उनकी रुचि थिएटर में धीरे- धीरे बढ़ती गई। उन्होंने कोलकाता के सिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वह पढ़ाई के साथ थिएटर के प्ले में अभिनय किया करते थे। सौमित्र ने ऑल इंडिया रेडियो में अनाउंसर के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी।

    सौमित्र फिल्मों के सेट पर शूटिंग देखने जाया करते थे। इसी क्रम में एक बार सौमित्र सत्यजीत रे की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए उनकी फिल्म के सेट पर गए थे। और डायरेक्टर सत्यजीत की नजर पड़ी सौमित्र पर, उन्होंने देखते ही देखते अपने मन ही मन अपनी अगली फिल्म ‘अपूर संसार’ के लिए सौमित्र को साइन कर लिया था। लेकिन उन्हें ये बात नहीं बताई। सत्यजीत ने एक दिन सौमित्र का लोगों से परिचय सौमित्र चट्टोपाध्याय कहकर करवाया और बताया कि वो उनके अगले फिल्म के हीरो हैं। उनकी यह बात सुनकर खुद सौमित्र भी हैरान रह गए थे की आखिर सत्यजीत रे ने ऐसा क्यों कहा।

    सत्यजीत रे फिल्मों के निर्देशन के अलावा उपन्यास भी लिखते थे। उन्होंने ‘फेलूदा’ नाम की मशहूर मिस्ट्री थ्रिलर पर उपन्यास लिखा था और इसी उपन्यास पर उन्होंने फिल्म ‘सोनार केला’ बनाई थी। जिसका निर्देशन भी सत्यजीत ने किया था। साल 1979 में उन्होंने ‘सोनार केला’ का सीक्वल फिल्म ‘जॉय बाबा फेलूनाथ’ का निर्देशन किया था। बता दें की सौमित्र ने सत्यजीत रे के अलावा मृणाल सेन, रितुपर्णो घोष और तपन सिन्हा के साथ भी शानदार काम किया है।

    सौमित्र चटर्जी को अपने शानदार अभिनय के लिए पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2018 में उन्हें फ्रांस सरकार ने ‘लीजन ऑफ ऑनर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि यह अवॉर्ड फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिकता सम्मान है। चटर्जी ने अपने करियर में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें दो हिंदी फिल्में ‘निरुपमा’ और ‘हिंदुस्तानी सिपाही’ भी शामिल हैं। लेकिन साल 2019 में कोरोना संक्रमित होने के चलते उनका 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

  • AR Rahman बोले 8 साल के पावर शिफ्ट पर, उनका बयान हुआ सोशल मीडिया पर वायरल और विवादित

    AR Rahman बोले 8 साल के पावर शिफ्ट पर, उनका बयान हुआ सोशल मीडिया पर वायरल और विवादित

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे कामयाब और ऑस्कर विनर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनका वो इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में खुद को कम्फर्टेबल करने में उन्हें 7 साल का वक्त लग गया. लेकिन इस दौरान यह भी बताया कि 8 साल से पावर शिफ्ट हुआ, अब उन लोगों के हाथ में पावर है जो बिल्कुल भी क्रिएटिव नहीं है. जिस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है. किसके बारे में उन्होंने यह बात कह दी है?
    AR Rahman ने 8 साल के पावर शिफ्ट पर ऐसा क्या कहा, जो विवाद हो गया

    AR Rahman: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब और ऑस्कर विनर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान चर्चा में हैं. हाल ही में एआर रहमान ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्मों में खुद को कम्फर्टेबल करने में 7 साल से ज्यादा वक्त लग गया. पहले चीजें अलग थी, पर पिछले 8 साल में उन्हें इंडस्ट्री में बहुत कम काम मिला. जिसकी वजहों का भी उन्होंने खुलासा किया. हालांकि, वो कई बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, जिसमें भारत की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ शामिल है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें रणबीर कपूर काम कर रहे हैं. इसी बीच ए आर रहमान ने पिछले 8 साल में हुए पावर शिफ्ट को लेकर भी बात की.

    बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में ऑस्कर विजेता कंपोजर से सवाल हुआ कि क्या 1990 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा था. जिस पर एआर रहमान ने कहा कि उन्हें खुले तौर पर ऐसा कोई भेदभाव महसूस नहीं हुआ है. लेकिन पिछले 8 सालों में उनके हिंदी म्यूजिक करियर में गिरावट आई है. साथ ही एआर रहमान ने इस कमी की वजह ‘पावर शिफ्ट’ को बताया है.

    इस दौरान ऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान ने बताया कि, हो सकता है कि मुझे इन सब बातों का पता न चला हो. हो सकता है कि भगवान ने इन सब बातों को मुझसे छिपा लिया हो. लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ महसूस नहीं किया. पर पिछले 8 सालों में शायद पावर शिफ्ट हुआ है. जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास अब चीज़ों का फैसला करने की पावर है. और यह शायद कोई कम्युनल बात भी हो सकती है, लेकिन मेरे सामने नहीं. यह मुझे बस ऐसे ही सुनाई दिया. लेकिन उस म्यूज़िक कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच कंपोज़र हायर कर लिए. जिसके बाद कहा, ओह, यह बहुत बढ़िया है, मेरे लिए आराम है, मैं अपने परिवार के साथ चिल कर सकता हूं.

    रामायण को लेकर क्या बोला था?
    बीबीसी से बातचीत में एआर रहमान ने यह भी बताया कि, वो ब्राह्मण स्कूल से पढ़े हैं, जहां हर साल रामायण और महाभारत पढ़ाई जाती थी. उन्हें कहानी काफी अच्छे से पता थी.वहीं, फिल्म की कहानी ऊंचे आदर्शों और मूल्यों के बारे में है. वो कहते दिखे- लोग बेशक इस पर सवाल करें, पर वो इन सभी अच्छी बातों को महत्व देते हैं, जिससे सीखने को मिल रहा हो.

  • Rahu Ketu का बॉक्स ऑफिस स्लो स्टार्ट,Day 1 में 1 करोड़ की कमाई, “Happy Patel” ने की आगे बढ़त

    Rahu Ketu का बॉक्स ऑफिस स्लो स्टार्ट,Day 1 में 1 करोड़ की कमाई, “Happy Patel” ने की आगे बढ़त


    नई दिल्ली। कॉमेडी के फैंस के लिए यह सप्ताह पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी के नाम रहा, जो ‘फुकरे’ के बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उनकी नई फिल्म ‘राहु केतु’ शुक्रवार को रिलीज़ हुई और ट्रेलर ने दर्शकों को एक फुल-ऑन फैंटेसी कॉमेडी का वादा किया था। फिल्म की कहानी एक जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बदकिस्मत किरदारों को असल दुनिया में ले आती है। इन दोनों की किस्मत में उलझन तब और बढ़ जाती है जब मीनू टैक्सी नाम की रहस्यमयी लड़की नोटबुक चोरी कर लेती है और उनके लिए नोटबुक वापस लेना ज़िंदगी-मौत का मामला बन जाता है।
     ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राहु केतु’ ने अपने पहले दिन (Day 1) लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट पर आधारित है और बाद में बदल भी सकता है।
    फिल्म की कुल हिंदी स्क्रीन पर ऑक्यूपेंसी 6.90% रही, जिसमें सबसे ज्यादा दर्शक शाम और रात के शो में नजर आए। इसका मतलब यह है कि शुरुआत में दर्शकों का उत्साह अपेक्षित स्तर से कम रहा, लेकिन शाम के समय कुछ हलचल जरूर देखी गई।

    इस बीच, उसी दिन रिलीज़ हुई वीर दास की कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने बेहतर शुरुआत की और 1.25 करोड़ रुपये के साथ ‘राहु केतु’ से आगे निकल गई। बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही फिल्मों जैसे ‘धुरंधर’, ‘28 इयर्स लेटर: द बोन टेंपल’, ‘द राजा साब’ आदि के साथ प्रतिस्पर्धा के बीच ‘राहु केतु’ के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

    फिर भी, ‘राहु केतु’ के पास एक मजबूत USP है

    फैंटेसी, कॉमेडी और थ्रिल का अनोखा मिश्रण। अगर कहानी और प्रदर्शन दर्शकों को बांध पाए, तो फिल्म समय के साथ टर्नअराउंड कर सकती है। अब यह देखना बाकी है कि क्या ‘राहु केतु’ अगले दिनों में अपनी रफ्तार पकड़ पाती है और क्या यह ‘हैप्पी पटेल’ जैसी नई कॉमेडी फिल्मों के बीच अपनी अलग पहचान बना पाती है।

    (नोट: बॉक्स ऑफिस आंकड़े शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक रिलीज के बाद बदल सकते हैं।)

  • पोपटलाल की लाइफ में होगा 180 डिग्री बदलाव, TMKOC में शादी का बड़ा ट्विस्ट

    पोपटलाल की लाइफ में होगा 180 डिग्री बदलाव, TMKOC में शादी का बड़ा ट्विस्ट


    नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के दर्शक लंबे समय से पोपटलाल की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद कर रहे थे और अब ऐसा लग रहा है कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। खबरों की मानें तो पोपटलाल की जिंदगी में शादी का नया मोड़ आने वाला है और उन्हें दूल्हन मिलने वाली है। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह और चर्चा को बढ़ा दिया है, क्योंकि पोपटलाल की नटखट, शर्मीली और अपने तरीके से बड़ी-बड़ी बातों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करने वाली छवि को देखते हुए यह ट्विस्ट काफी मनोरंजक साबित हो सकता है।

    पोपटलाल की शादी का आइडिया शो में नई कॉमिक स्थिति पैदा करेगा।

    शो में पोपटलाल हमेशा अपने विवाह और शादी को लेकर हिचकते रहे हैं, लेकिन अब अगर उन्हें सच में दूल्हन मिलती है तो उनकी जिंदगी में एक नई लय आ सकती है। इससे न केवल पोपटलाल की कहानी आगे बढ़ेगी, बल्कि अन्य किरदारों के साथ उनके रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। दर्शक यह भी जानना चाहेंगे कि पोपटलाल की दूल्हन कौन होगी और क्या वह गोकुलधाम सोसाइटी में आकर उनकी दुनिया को बदल देगी या फिर पोपटलाल की पुरानी आदतें वही रहेंगी।

    इस नए ट्विस्ट से शो में ड्रामा, रोमांच और कॉमेडी का एक नया मिश्रण देखने को मिलेगा।

    पोपटलाल के किरदार में अक्सर नाटकीयता और मज़ाकिया संवाद होते हैं, जो शो को सबसे अलग बनाते हैं। अगर पोपटलाल की शादी की कहानी को सही तरीके से आगे बढ़ाया गया तो यह TMKOC के लिए एक नया पेज बन सकता है। इसके साथ ही यह ट्विस्ट दर्शकों को नए सस्पेंस और नई परिस्थितियों से जोड़ने का काम करेगा।

    हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पोपटलाल की शादी का फैसला किस वजह से लिया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में यह मोड़ सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ के साथ भी दिखाया जा सकता है। TMKOC की कहानी अक्सर समाज में चल रहे मुद्दों को हल्के-फुल्के तरीके से पेश करती है और यही वजह है कि यह शो सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।

    पोपटलाल की शादी के पीछे कोई बड़ा संदेश या सामाजिक कारण भी हो सकता है, जिससे कहानी में गहराई आएगी और दर्शक इसे सिर्फ कॉमेडी के रूप में नहीं बल्कि एक संदेश के रूप में भी देखेंगे।

    पोपटलाल की शादी का ट्विस्ट फैंस के लिए एक नया सरप्राइज है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठता है कि क्या पोपटलाल अपनी नई जिम्मेदारियों को संभाल पाएंगे? क्या उनका अजीब-सा व्यवहार और मजाकिया अंदाज शादी के बाद भी जारी रहेगा? या फिर वे अपनी नई पत्नी के साथ एक अलग ही किरदार में नजर आएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जल्द ही आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा, जो TMKOC को फिर से चर्चा में ला देगा।
    TMKOC में पोपटलाल की शादी का ट्विस्ट शो में नया उत्साह और मनोरंजन लेकर आएगा, और दर्शकों के लिए यह एक बार फिर हंसी और मस्ती का पावर-पैक पैकेज साबित होगा।

  • 2016 में आई इस बॉलीवुड फिल्म में थे 23 किसिंग सीन्स, दीपिका थीं डायरेक्टर की पहली पसंद

    2016 में आई इस बॉलीवुड फिल्म में थे 23 किसिंग सीन्स, दीपिका थीं डायरेक्टर की पहली पसंद

    नई दिल्ली।  रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की हैं। आज हम आपको धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की वो फिल्म बता रहे हैं जिसमें करीब 23 किसिंग सीन्स थे। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। अब आप फिल्म का नाम पहचान गए होंगे। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है बेफिक्रे। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वाणी कपूर नजर आई थीं।

    आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी फिल्म
    बेफिक्रे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। बेफिक्रे आदित्य चोपड़ा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था। वहीं, ये चौथी फिल्म थी जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

    दीपिका थीं आदित्य की पहली पसंद
    आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थीं। हालांकि, बाद में आदित्य चोपड़ा ने दीपिका की जगह वाणी कपूर को कास्ट किया क्योंकि वो अपनी फिल्म के लिए एक फ्रेश जोड़ी चाहते थे। कथिततौर पर इस फिल्म में 23 किसिंग सीन्स थे।

    उस वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे थे रणवीर और दीपिका
    रणवीर इस फिल्म की शूटिंग के वक्त दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। जब दीपिका और रणवीर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिसियल किया था तब दीपिका से किसी इवेंट में फिल्म में रणवीर सिंह के किसिंग सीन्स को लेकर सवाल हुआ था। उस वक्त दीपिका ने कहा था कि उन्हें फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आया था। उन्होंने फिल्म की भी तारीफ की थी।

    कैसी थी फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस?
    रणवीर सिंह और वाणी कपूर की इस फिल्म का बजट करीब 64 करोड़ था। boxofficeindia.com की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म एवरेज से कम थी। फिल्म ने भारत में 83.40 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी।

  • म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत: सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी, फिरौती को लेकर सनसनी

    म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत: सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी, फिरौती को लेकर सनसनी

    नई दिल्ली।  बी प्राक को धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का है और विदेश में छिप कर बैठा है. उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए.
    सिंगर बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉरेंस गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है और दस करोड़ की मांग की है. ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई. इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया था. लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया, 6 जनवरी को भी विदेशी नम्बर से कॉल किया गया.

    दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई, लेकिन जब बात अजीब लगने लगी, तो उसने कॉल काट दिया. जिसके बाद सिंगर को वॉयस मैसेज भेजा गया, उन्होंने मामले को लेकर मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है.

    सिंगर बी प्राक को मिली धमकी
    बी प्राक को धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का है और विदेश में छिप कर बैठा है. उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी देश में चला जा. आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया ना तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

    हिट हुए बी प्राक के गाने
    बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, उनका असली नाम प्रतीक बच्चन है. वो अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर हैं. म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने संगीत निर्माता के तौर पर शुरूआत की. फिर ‘मन भरया’ से गायक बने और ‘केसरी’, ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में गाने दिए.

    बी प्राक उन सिंगर्स में से हैं, जो अपनी आवाज से महफिल सजा देते हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया. उन्होंने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है. वो आध्यत्म से भी जुड़े हुए हैं. उन्हें अकसर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखा जाता है.