Category: Entertainment

  • द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: प्रभास की फिल्म की रफ्तार थमी, 5 करोड़ से भी कम की कमाई

    द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: प्रभास की फिल्म की रफ्तार थमी, 5 करोड़ से भी कम की कमाई

    नई दिल्ली। प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। मराठी निर्देशक मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक ओपनिंग ली, लेकिन इसके बाद दर्शकों की दिलचस्पी में लगातार कमी देखी गई। रिलीज के आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

    आठवें दिन सबसे कम कमाई

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, द राजा साब ने रिलीज के आठवें दिन महज 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एकदिनी कमाई है। आठ दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 133.75 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़े मेकर्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते नजर आ रहे हैं।

    संकट में फिल्म, चिरंजीवी की फिल्म से टक्कर

    फिल्म को इस वक्त साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की एक्शन-कॉमेडी मना शंकर वरा प्रसाद गरु (MSVPG) से कड़ी टक्कर मिल रही है। संक्रांति से पहले 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कई थिएटर्स में अतिरिक्त शो तक लगाने पड़े, जिससे द राजा साब की स्क्रीन और शो दोनों पर असर पड़ा है।

    स्टारकास्ट और मेकर्स को थी बड़ी उम्मीद

    द राजा साब को टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म के क्लाइमेक्स और कॉमेडी-हॉरर एंगल को लेकर काफी चर्चा थी।

    क्लाइमेक्स को लेकर प्रभास का दावा

    फिल्म के रिलीज से पहले प्रभास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि उन्हें फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद पसंद आया था। उन्होंने कहा, “जब मैंने क्लाइमेक्स सुना, तो मैं मारुति गरु की राइटिंग का फैन हो गया। मुझे लगा कि उन्होंने इसे पेन से लिखा है या मशीन गन से। हॉरर-कॉमेडी में ऐसा क्लाइमेक्स पहले नहीं देखा गया।” प्रभास को उम्मीद थी कि संक्रांति पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के साथ द राजा साब भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

    आगे क्या संभल पाएगी फिल्म?

    अब सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के सहारे द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी या फिर यह गिरावट और गहरी होगी। फिलहाल आंकड़े फिल्म के लिए चिंता बढ़ाने वाले जरूर हैं।

  • सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज वायरल: चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए दिखे कॉमेडियन, फैंस बोले ‘प्रो ब्रो’!

    सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज वायरल: चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए दिखे कॉमेडियन, फैंस बोले ‘प्रो ब्रो’!


    नई दिल्ली।  कॉमेडी के सुपरस्टार सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी मंचीय या स्क्रीन परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे देसी अंदाज की वजह से। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जमीन पर बैठकर चूल्हे पर रोटियां बनाते नजर आए।

    वीडियो में सुनील किसी कॉमिक किरदार में नहीं हैं और न ही किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा लगते हैं। हाथ में बेलन, सामने आटा और चूल्हे पर गोल-गोल रोटियां बनाते उनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    वीडियो के बैकग्राउंड में गाना ‘रांझया वे’ बज रहा है, जो इस सीन को और भी खास बनाता है।

    फैंस और सेलेब्रिटीज की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
    सुनील के इस वीडियो पर फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज भी रिएक्ट कर रहे हैं। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने कमेंट किया, “प्रो ब्रो,” जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स की बौछार कर वीडियो को और अधिक लोकप्रिय बना दिया। कुछ कमेंट्स में लिखा गया:

    “ऐसा क्या है जो आप नहीं कर सकते?”

    “इतनी गोल रोटी तो हमसे आज तक नहीं बनी।”

    “गुत्थी ऑन ड्यूटी।”

    “बीवी के नाराज होने के बाद रोटी बनाता बेबस इंसान।”

    इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज लोगों का दिल जीत गया।

    काम और हाल की उपलब्धियां
    वर्क फ्रंट पर, सुनील इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से दर्शकों को हंसा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शो के एक एपिसोड में आमिर खान की जबरदस्त नकल की थी, जिसे देखकर खुद आमिर खान भी प्रभावित हुए और उन्होंने सुनील के साथ एक प्रमोशनल वीडियो भी बनाया।

    कुल मिलाकर, सुनील ग्रोवर साबित कर रहे हैं कि वे सिर्फ मंच पर ही नहीं, बल्कि साधारण पलों में भी लोगों का मनोरंजन करने और दिल जीतने में माहिर हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ऐसे और देसी अंदाज वाले वीडियो देखने के लिए उत्साहित हैं

  • मामला लीगल है, 2 से पंचायत 5 तकसाल 2026 में; OTT पर रिलीज होंगी ये मच अवेटेड सीरीज

    मामला लीगल है, 2 से पंचायत 5 तकसाल 2026 में; OTT पर रिलीज होंगी ये मच अवेटेड सीरीज


    नई दिल्ली । आने वाली सीरीज 2026: इस साल कई धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. आज हम कुछ अपकमिंग सीरीज की लिस्ट लेकर आए है. आइए जानते है ये ओटीटी पर कहां रिलीज हो रही है.साल 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस साल ‘मामला लीगल है 2 से लेकर ‘पंचायत 5 जैसी कई मच अवेटेड वेब सीरीज रिलीज होंगीजो दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगी. कॉमेडीड्रामाक्राइम और इमोशन से भरपूर कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास होगा. कुल मिलाकर2026 में ओटीटी पर फुल एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा.

    ‘अक्का कहानी 1980 के दशक के साउथ इंडिया की है. पर्नूरू नाम के एक काल्पनिक शहर पर कुछ ताकतवर महिला गैंगस्टर्स का राज चलता है. सब कुछ ठीक चल रहा होता हैतभी एक रहस्यमयी बाहरी शख्स की एंट्री होती हैजो उनके वर्चस्व को चुनौती देता है. इस सीरीज में कीर्ति सुरेशराधिका आप्टे और तन्वी आज़मी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. यशराज फिल्म्स की यह कहानी ताकतबहनापा और बगावत के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

    दलदल सीरीज में भूमि पेडनेकर मुंबई के भेंडी बाजार की डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में नजर आएंगी. यह कहानी विश धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित है. सीरीज एक सस्पेंस से भरी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर हैजिसमें रीता एक खतरनाक सीरियल किलर की तलाश करती है. सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया हैजबकि आदित्य रावल और समारा तिजोरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘दलदल को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
    ‘फर्जी के दूसरे सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ती हैजहां पहला सीजन खत्म हुआ था. सनी शाहिद कपूर और फिरोज़ भुवन अरोड़ा अब माइकल विजय सेतुपति की पकड़ में आने के करीब हैं. वहीं सनी और मंसूर के के मेनन के बीच टकराव और भी तेज हो जाता है. दूसरी तरफ मेघा राशि खन्ना धीरे-धीरे सनी की नकली नोटों वाली पहचान की सच्चाई के करीब पहुंच जाती है. 2023 में कन्फर्म हुआ यह सीक्वल इस साल रिलीज़ होने वाला है. ‘फर्जी सीजन 2 आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
    मिश्रा परिवार एक बार फिर लौट आया है. टीवीएफ द्वारा प्रोड्यूस और श्रेयांश पांडे की बनाई गई इस पॉपुलर सीरीज का पांचवां सीजन दर्शकों के लिए फिर से दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहा है. इस सीजन में संतोष जमील खानशांति गीतांजलि कुलकर्णी और उनके बेटे अन्नू वैभव राज गुप्ता और अमन हर्ष मायर अपनी मिडिल क्लास जिंदगीरिश्तोंप्यार और रोजमर्रा की चुनौतियों से जूझते नजर आएंगे. पिछले सीजन से आगे बढ़ती कहानी में परिवार के बदलते रिश्तों को बेहद सादगी से दिखाया गया है. ‘गुल्लक सीजन 5 आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
    आरके मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर एक बार फिर लौट आए हैं. तमिल मेडिकल ड्रामा ‘हार्टबीट के तीसरे सीजन में इमोशन्स पहले से ज्यादा गहरे और चुनौतियां कहीं ज्यादा बड़ी नजर आएंगी. सीजन 3 में अनूमोल डॉ. राधीदीपा बालू डॉ. रीना और कार्तिक कुमार डॉ. विजय एक बार फिर अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. इस बार कहानी में मुश्किल मेडिकल केसउलझे रिश्ते और अस्पताल की भागदौड़ भरी जिंदगी को और भी असरदार तरीके से दिखाया गया है.‘हार्टबीट सीजन 3 आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
    मिर्ज़ापुर सीजन 3 की सफलता के बादअब सीजन 4 को कन्फर्म कर दिया गया है. नए सीजन में कालीन भैया पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपनी सत्ता वापस पाने की कोशिश में नजर आएंगे. वहीं गुड्डू अली फज़ल की गोलू श्वेता त्रिपाठी शर्मा से फिर से मुलाकात होगी. इस बार माधुरी ईशा तलवार की सियासी चालें कहानी को नया मोड़ देंगी. पूर्वांचल की जंग अब अपराधसत्ता और बदले की भावना के बीच एक खतरनाक तीन तरफा लड़ाई बन जाएगी. मिर्ज़ापुर सीजन 4 आप प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.
    डिंपल और ऋषि की कहानी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ इस फाइनल सीजन में एक बार फिर नजर आएंगे. यह भारत की पहली ऐसी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज हैजिसके चार सीजन बनाए गए हैं. संध्या मेनन की नॉवेल पर आधारित यह सीरीज प्यारदोस्ती और जिंदगी की उलझनों को खूबसूरती से दिखाती है. आखिरी सीजन में इमोशनहंसी और कुछ आंसू भी देखने को मिलेंगेजो कहानी को यादगार बना देंगे. ‘मिसमैच्ड सीजन 4 आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
    पंचायत सीजन 5 की कहानी फुलेरा गांव से आगे बढ़ती हैजहां सीजन 4 के चुनावी हंगामे के बाद पंचायत की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है.
    इन हालातों में सचिव जी जितेंद्र कुमार एक बार फिर गांव की राजनीति और रोजमर्रा की समस्याओं में उलझते नजर आएंगे. इस सीजन में प्रधान जी रघुबीर यादवमंजू देवी नीना गुप्ताफैसल मलिकचंदन रॉय और सान्विका भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. गांव की सादगीमजेदार तकरार और दिल को छू लेने वाले पल एक बार फिर दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं. ‘पंचायत सीजन 5 आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
    TVF की आने वाली सीरीज ‘स्पेस जेन – चंद्रयान भारत के चंद्रयान मिशन की कहानी दिखाती है. इसमें बताया गया है कि यह मिशन कैसे शुरू हुआसमय के साथ कैसे आगे बढ़ा और इसे सफल बनाने के पीछे किन लोगों की मेहनत रही. सीरीज में वैज्ञानिकों के दबावअसफलताएंचुनौतियां और बड़ी सफलताओं को आसान भाषा में दिखाया जाएगा. खास तौर पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और उस पल को भी दिखाया जाएगाजब पूरा देश गर्व से भर उठा था. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
    पटपड़गंज जिला कोर्ट एक बार फिर खुल गया है और इस बार भी कोर्टरूम का हंगामा भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आया है. सीजन 2 में रवि किशन एक बार फिर VD त्यागी के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ दिनेश लाल यादव और कुशा कपिला भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. समीर सक्सेना की यह कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज मज़ाकसरकारी सिस्टम की उलझनों और आम लोगों की भावनाओं को बड़े मजेदार अंदाज में दिखाती है. यहां कानून और रोज़मर्रा की ज़िंदगी जब आमने-सामने आती हैतो हंसी के साथ-साथ इंसानियत भी देखने को मिलती है.

  • दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का विवादित बयान वायरल वीडियो पर दी सफाई बोले- भूल-चूक माफ’

    दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का विवादित बयान वायरल वीडियो पर दी सफाई बोले- भूल-चूक माफ’


    नई दिल्ली । फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में फंस गए हैं। हाल के दिनों में बैक-टू-बैक गानों और लाइव कॉन्सर्ट्स के जरिए सुर्खियों में बने हनी सिंह का दिल्ली कॉन्सर्ट अब उनके लिए मुश्किलों का कारण बन गया है। इस कॉन्सर्ट के दौरान मंच से की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल दिल्ली में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने ठंड के मौसम को लेकर एक अश्लील और अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कार और निजी पलों को लेकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिन्हें सार्वजनिक मंच पर कहना कई लोगों को नागवार गुजरा।
    इतना ही नहीं इस दौरान कुछ गालियां और अपशब्द भी बोले गए जिसके बाद दर्शकों के एक हिस्से ने नाराजगी जाहिर की। जैसे ही इस बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई देखते ही देखते यह वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हनी सिंह को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने उनके भाषा स्तर और मंच की मर्यादा पर सवाल उठाए। किसी ने लिखा कि उम्र के साथ उनकी समझ कम हो गई है तो किसी ने तंज कसते हुए कहा कि वह फिर से गलत आदतों की ओर लौट रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक बड़े कलाकार से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    लगातार बढ़ते विरोध और आलोचना के बीच आखिरकार हनी सिंह ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह वायरल क्लिप को लेकर अपनी बात रखते नजर आए। हनी सिंह ने कहा कि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है और पूरी बात को संदर्भ से अलग दिखाया गया है। अपने वीडियो में हनी सिंह ने यह भी बताया कि वह उस शो में मुख्य परफॉर्मर नहीं बल्कि सिर्फ एक गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शो से दो दिन पहले उनका कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट के साथ लंच था जहां कुछ विषयों पर बातचीत हुई थी उसी संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए वह माफी मांगते हैं।

    हनी सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में साफ शब्दों में लिखा भूल-चूक माफ। उनके इस बयान के बाद कुछ फैंस ने उनका समर्थन किया जबकि कई लोग अब भी उनकी भाषा और सार्वजनिक मंच पर जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब हनी सिंह अपने बयानों या गानों को लेकर विवादों में आए हों। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सफाई देकर मामला शांत करने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद आगे कितना तूल पकड़ता है और इसका उनके आने वाले कॉन्सर्ट्स और प्रोजेक्ट्स पर क्या असर पड़ता है।

  • वेलेंटाइन डे पर फिर शादी करेंगे धनुष? मृणाल ठाकुर संग अफेयर और वेडिंग डेट को लेकर तेज हुई चर्चाएं

    वेलेंटाइन डे पर फिर शादी करेंगे धनुष? मृणाल ठाकुर संग अफेयर और वेडिंग डेट को लेकर तेज हुई चर्चाएं


    नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों न सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बल्कि वेलेंटाइन डे के मौके पर शादी भी करने वाले हैं। इन खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक 42 वर्षीय धनुष और 33 वर्षीय मृणाल ठाकुर 14 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
    कहा जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी होगी जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि इस कथित शादी को लेकर अब तक न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दरअसल दोनों के रिश्ते की अटकलें तब तेज हुईं जब फिल्म सन ऑफ सरदार 2की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान धनुष मुंबई पहुंचे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धनुष और मृणाल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस छोटे से वीडियो ने फैंस और गॉसिप गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी और दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

    हालांकि इन अफवाहों पर मृणाल ठाकुर पहले ही प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने धनुष के साथ अपने रिश्ते की खबरों को “मजेदार अफवाह” बताया था। मृणाल ने साफ कहा था कि धनुष उनके अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं धनुष की ओर से भी इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखा है। फैंस लगातार उनके पुराने इंटरव्यू इवेंट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगालकर कनेक्शन ढूंढने में लगे हुए हैं।

    गौरतलब है कि धनुष की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रह चुकी है। उन्होंने साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं यात्रा जिनकी उम्र 20 साल है और लिंगा जो 16 साल के हैं। साल 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने का ऐलान किया था और 2024 में उनके तलाक पर कोर्ट की मुहर लग गई थी। अब धनुष की दूसरी शादी को लेकर उठ रही ये खबरें कितनी सच हैं इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा। फिलहाल यह सब अटकलों और चर्चाओं तक सीमित है। जब तक कपल खुद सामने आकर कुछ नहीं कहता तब तक फैंस को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।
  • Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल

    Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में एक नई और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिनमें नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की मासूमियत भरी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।फिल्म एक दिनको आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका टीजर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। टीजर की शुरुआत बेहद सादगी और भावनात्मक अंदाज में होती है जहां जुनैद और साई पल्लवी आईने में एक-दूसरे को देखते नजर आते हैं। इसी दौरान जुनैद कहते हैं “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता।” यह डायलॉग सीधे दिल को छू जाता है।

    इसके जवाब में साई पल्लवी कहती हैं “फिल्मों में कितना जादू होता है न कितना मैजिकल है। मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इस पर जुनैद का जवाब आता है “कभी-कभी होता है जादू।” इन संवादों के साथ दोनों के बीच पनपता रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। टीजर में दिख रही यह प्रेम कहानी थाई फिल्म वन डेका हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है जिन्होंने इसे एक सॉफ्ट इमोशनल और रियल लव स्टोरी के रूप में पेश करने की कोशिश की है। टीजर से साफ है कि फिल्म में ज्यादा ड्रामा नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाया जाएगा।

    इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। साउथ सिनेमा में अपनी सादगी दमदार अभिनय और नेचुरल एक्सप्रेशंस के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी टीजर में भी उसी अंदाज में नजर आईं। उनके संवाद बोलने के लहजे में साउथ की हल्की झलक जरूर महसूस होती है, लेकिन यही उनकी खूबसूरती और अलग पहचान बनती दिख रही है। नेटिजन्स की बात करें तो टीजर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। फैंस जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को फ्रेश और रिफ्रेशिंग बता रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब दर्शकों को इस “जादुई” प्रेम कहानी का बेसब्री से इंतजार है।

  • शान बोले: केके न तो ड्रिंक करते थे, न स्मोक, उनके हार्टअटैक ने सबको हैरान कर दिया

    शान बोले: केके न तो ड्रिंक करते थे, न स्मोक, उनके हार्टअटैक ने सबको हैरान कर दिया




    नई दिल्ली।
    सिंगर शान ने हाल ही में दिवंगत सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) के बारे में खुलासा किया। साल 2022 में केके का निधन हार्टअटैक से हुआ था, और इस खबर ने शान और उनके परिवार को हैरान कर दिया। शान ने कहा कि केके न तो ड्रिंक करते थे न स्मोक, और उनका जीवनशैली पूरी तरह से स्वस्थ थी। इस वजह से उनके अचानक निधन की खबर सुनकर शान ने खुद अपनी सेहत की जांच के लिए MRI करवाई।

    मनीष पॉल के पॉडकास्ट में शान ने केके के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, “केके अपने टॉप फॉर्म में थे।

    हमने लगभग 20 गाने साथ में गाए, जिनमें से आधे सुपरहिट रहे। सिर्फ गाने ही नहीं, हमने कई शोज और ट्रेवल भी साथ में किए। मैं उनका बहुत करीबी था।

    शान ने बताया कि केके ने कभी पार्टी नहीं की और हमेशा अपने परिवार व खुद के लिए समय निकालते थे।

    केके की जीवनशैली इतनी संतुलित थी कि उन्होंने कभी भारी खाना नहीं खाया, कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं थी, और वे नियमित स्विमिंग और योगा करते थे।

    शान ने यह भी साझा किया कि केके बैक टू बैक शोज नहीं करते थे, लेकिन उस समय हम सभी कॉलेज शोज कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हम सभी लगातार शोज और ट्रेवल में लगे रहते थे, लेकिन जब केके का हार्टअटैक हुआ, मेरा परिवार बहुत परेशान हो गया। मैंने तुरंत MRI करवाई। यह खबर सुनकर हम सभी हैरान और स्तब्ध रह गए।”

    शान की यह बातचीत दर्शाती है कि केके केवल एक महान सिंगर ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय जीवनशैली वाले व्यक्ति भी थे, जिनकी यादें और संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

  • मरमेड थीम में सजी मालती की चौथी बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं क्यूट झलकियां

    मरमेड थीम में सजी मालती की चौथी बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं क्यूट झलकियां

    नई दिल्ली बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने गुरुवार, 15 जनवरी को अपना चौथा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को कपल ने बेहद खास और यादगार बनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी की बर्थडे पार्टी की झलकियां शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
    मरमेड थीम में सजा बर्थडे वेन्यू
    प्रियंका ने मालती के लिए डिज्नी प्रिंसेस और अंडर-द-सी थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी। तस्वीरों में पेस्टल शेड्स में सजा खूबसूरत बैकड्रॉप दिखा, जिस पर लिखा था— “Malti’s 4th Birthday”। पार्टी का मुख्य आकर्षण रहा प्रिंसेस एरियल से सजा केक, जो मालती की फेवरेट डिज्नी कैरेक्टर है।
    वेन्यू को मरमेड स्केल डिजाइन, सी नेट्स, सी शेल्स और समुद्री रंगों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल किसी जादुई समुद्री दुनिया जैसा लग रहा था।
    खास डेकोर और गिफ्ट्स ने बढ़ाया आकर्षण
    पार्टी में बच्चों और मेहमानों के लिए फिश शेप्ड कुकीज, खास गिफ्ट हैम्पर्स और मरमेड शेप बैलून्स भी रखे गए थे। हर छोटी-बड़ी चीज में मालती की पसंद का खास ख्याल रखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा— “She’s 4!” और पति निक जोनस को टैग किया।
    नानी मधु चोपड़ा का इमोशनल नोट
    मालती की नानी मधु चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नानी-नातिन की प्यारी बॉन्डिंग साफ नजर आई। एक तस्वीर में दोनों वेकेशन के दौरान टहलती दिख रही हैं।
    तस्वीरों के साथ मधु चोपड़ा ने लिखा,
    “तुमने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को जादू से भर दिया। मेरी परी को चौथे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
    उनका यह पोस्ट फैंस के दिल को छू गया।
    प्रियंका-निक की फैमिली जर्नी
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका अक्सर मालती के साथ बिताए खास पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कपल ने मालती के साथ बीच वेकेशन भी एंजॉय किया था।
    प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह एसएस राजामौली की मेगा फिल्म ‘Varanasi’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी और यह जनवरी 2027 में रिलीज होगी।
  • बॉलीवुड का ग्लैम नाइट: पुलकित–वरुण की ‘राहु-केतु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा स्टार पावर

    बॉलीवुड का ग्लैम नाइट: पुलकित–वरुण की ‘राहु-केतु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा स्टार पावर

    नई दिल्ली  पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘राहु-केतु’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड का ग्लैमर देखते ही बना। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ कई नामी सेलेब्स ने इवेंट में शिरकत कर माहौल को खास बना दिया।
    ‘फुकरे’ की जोड़ी फिर साथ
    ‘फुकरे’ सीरीज में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाली पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर ‘राहु-केतु’ में साथ नजर आ रही है। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक्टर्स ने साथ एंट्री ली और पैपराजी के सामने हंसी-मजाक करते हुए जमकर पोज दिए।
    कृति सेनन की शानदार मौजूदगी
    वरुण शर्मा की करीबी दोस्त कृति सेनन भी फिल्म को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं कृति ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। उनकी एंट्री के बाद पैपराजी का फोकस उन्हीं पर टिक गया।
    कीर्ति खरबंदा ने थामा पुलकित का हाथ
    फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट की पत्नी और अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा भी स्क्रीनिंग में नजर आईं। वह पुलकित का हाथ थामे रेड कार्पेट पर पहुंचीं और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
    न्यूली वेड कपल नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन भी दिखे
    हाल ही में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन भी ‘राहु-केतु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। न्यूली वेड कपल की मौजूदगी ने इवेंट को और खास बना दिया।
    कॉमेडी का डोज देने को तैयार ‘राहु-केतु’
    कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। स्क्रीनिंग में मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
  • बॉलीवुड में हलचल: क्या कार्तिक आर्यन ने छोड़ी करण जौहर की एजेंसी?

    बॉलीवुड में हलचल: क्या कार्तिक आर्यन ने छोड़ी करण जौहर की एजेंसी?

    नई दिल्ली कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले ही धर्मा कोलैब आर्टिस्ट एजेंसी में कोलैब्रेट किया था। लेकिन हाल ही में खबर आ रही थी कि कोलैब्रेशन के 2 महीने बाद ही उन्होंने ये असोसिएशन खत्म कर दिया है। ये सब कार्तिक और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की रिलीज के बाज हुआ है। लेकिन अब नया अपडेट आया है इस मामले पर।
    अब भी हैं मेंबर
    रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक अब भी डीसीएए के मेंबर हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
    अब भी करेंगे करण की फिल्म नागजिला में काम
    कार्तिक और करण ने पिछले साल नागजिला फिल्म की अनाउंसमेंट की थी जो एक क्रिएचर कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे और फिलहाल फिल्म की तैयारी चल रही है जैसे कि प्लान किया गया था।

    कौन-कौन एक्टर हैं इस एजेंसी के मेंबर
    कार्तिक ने पिछले साल नवंबर में डीसीएए ज्वाइन किया था। इस मैनेजमेंट एजेंसी से कई एक्टर्स जुड़े हैं जैसे जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवाणी, सोनम बाजवा, आदित्य रॉय कपूर, इब्राहिम अली खान, रोहित सराफ और हर्षवर्धन राणे।