Category: Entertainment

  • सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी ब्लैक थीम में अमाल–तान्या–फरहाना ने बिखेरा ग्लैमर गौरव खन्ना की जीत का जश्न

    सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी ब्लैक थीम में अमाल–तान्या–फरहाना ने बिखेरा ग्लैमर गौरव खन्ना की जीत का जश्न


    नई दिल्ली / टीवी के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया। इस सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ और अंत में अभिनेता गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। शो के सफल समापन के बाद हमेशा की तरह होस्ट सलमान खान ने मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया जिसमें बिग बॉस हाउस के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।इस पार्टी में सिर्फ जीत का जश्न ही नहीं बल्कि चार महीने तक चले इस रोमांचक सफर की यादें रिश्ते और अनुभव भी शामिल थे। सलमान खान की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया। जैसे ही सलमान पार्टी वेन्यू पर पहुंचे फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि कुछ देर के लिए इलाके में ट्रैफिक तक धीमा पड़ गया।

    कैजुअल लुक में सलमान खान का दबंग स्वैग
    सक्सेस पार्टी में सलमान खान हमेशा की तरह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहनी थी जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ झलक रहा था। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स और विजेता के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनकी मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

    विजेता गौरव खन्ना पत्नी के साथ पहुंचे

    बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पार्टी में पहुंचे। जीत के बाद गौरव के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ नजर आ रही थी। उनके साथ शो के अन्य मजबूत कंटेस्टेंट्स जैसे मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे भी इस खास मौके का हिस्सा बने।

    ब्लैक थीम में छाया ग्लैमर

    इस सक्सेस पार्टी की खास बात रही इसकी ब्लैक थीम। रनर-अप फरहाना भट्ट फाइनलिस्ट अमाल मलिक और तान्या मित्तल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए और उन्होंने मीडिया व फैंस का खूब ध्यान खींचा। तीनों का कॉन्फिडेंट अंदाज़ और स्टाइल पार्टी की हाईलाइट बन गया। इसके अलावा पार्टी में मालती चाहर नीलम गिरी अभिषेक बजाज अश्नूर कौर शहबाज बदेशा अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही थी जो बिग बॉस के घर में बिताए गए समय की गवाही दे रही थी।

    जीत पर बोले गौरव खन्ना

    गौरव खन्ना की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर जहां उन्हें भरपूर प्यार मिला वहीं कुछ आलोचनाएं भी सामने आईं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव ने कहा कि उन्होंने हमेशा नकारात्मक बातों से दूर रहकर दर्शकों के प्यार पर ध्यान दिया। एक इंटरव्यू में गौरव ने कहा कि बिग बॉस का यह चार महीने का सफर उनके 20 साल के करियर का सार रहा है और आज वे जिस मुकाम पर हैं वह दर्शकों के विश्वास और समर्थन की वजह से है।

    यादगार रहा बिग बॉस 19 का जश्न
    मुंबई में हुई यह सक्सेस पार्टी सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं थी बल्कि बिग बॉस 19 से जुड़े रिश्तों अनुभवों और यादों का उत्सव बन गई। सलमान खान की मेजबानी और कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी ने इस शाम को बेहद खास और यादगार बना दिया जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।

  • बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का राज: धुरंधर ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत में 30+ करोड़ बटोरे 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

    बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का राज: धुरंधर ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत में 30+ करोड़ बटोरे 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री


    नई दिल्ली /बॉक्स ऑफिस पर इस समय अगर किसी फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है तो वह है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-एक्शन थ्रिलर धुरंधर। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी है। आठवें दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है।

    आठवें दिन ओपनिंग डे से भी बड़ी कमाई
    शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर ने दिन 8 पर करीब 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये से भी अधिक है। आमतौर पर दूसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई गिरती है लेकिन धुरंधर ने इस ट्रेंड को उलटते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।यह उछाल इस बात का साफ संकेत है कि फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मजबूत कंटेंट टाइट स्क्रीनप्ले और हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है।

    ऑक्यूपेंसी में शानदार बढ़ोतरी
    शुक्रवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 45.81% दर्ज की गई। सुबह के शो भले ही अपेक्षाकृत धीमे रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही थिएटर्स हाउसफुल होते चले गए।दोपहर के शो: 37.37%,शाम के शो: 53.08%, रात के शो: 73.16% नाइट शोज़ की जबरदस्त ऑक्यूपेंसी इस बात का संकेत है कि युवा दर्शकों और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में फिल्म को खास पसंद किया जा रहा है।

    पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ क्लब

    धुरंधर ने अपने पहले ही हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी जिससे यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। हालांकि यह आंकड़ा विक्की कौशल की छावा से थोड़ा पीछे रहा लेकिन मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए यह अंतर जल्दी ही खत्म होने की संभावना है।

    दूसरे वीकेंड में टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
    एडवांस बुकिंग और मौजूदा रफ्तार के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर दूसरे वीकेंड में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। दूसरे शुक्रवार की कमाई में फिल्म ने पहले ही पुष्पा 2 और सैयारा जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिससे नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

    रणवीर सिंह के करियर का नया शिखर
    धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होती दिख रही है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार उनके करियर की हिट फिल्मों पद्मावत और सिम्बा के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।

    बिना मुकाबले की बादशाहत
    फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म की रिलीज़ नहीं होने का फायदा भी धुरंधर को मिल रहा है। बिना किसी मजबूत मुकाबले के फिल्म आने वाले दिनों में भी सिनेमाघरों पर राज करती नजर आ रही है।धुरंधर ने यह साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर कोई फिल्म दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

  • बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की वापसी: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की ओपनिंग कमजोर, ‘धुरंधर’ के आगे बेअसर

    बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की वापसी: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की ओपनिंग कमजोर, ‘धुरंधर’ के आगे बेअसर


    नई दिल्ली / लंबे इंतजार के बाद कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं लेकिन उनकी वापसी बॉक्स ऑफिस पर वह असर नहीं छोड़ पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। 12 दिसंबर को रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने पहले ही दिन कमजोर शुरुआत दर्ज की है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जिसे औसत से भी कम माना जा रहा है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता दिखाई दी थी लेकिन टिकट खिड़की पर यह उत्साह तब्दील नहीं हो पाया। पहले दिन के आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

    धुरंधर के सामने फीकी पड़ी कपिल की कॉमेडी

    कपिल शर्मा की फिल्म को इस समय सिनेमाघरों में पहले से मजबूत पकड़ बनाए बैठी फिल्म ‘धुरंधर’ से सीधी टक्कर मिल रही है। धुरंधर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ मिल रहा है जिसका सीधा असर किस किसको प्यार करूं 2 की स्क्रीन और कलेक्शन पर पड़ा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कोई फिल्म मजबूत कंटेंट या खास अनुभव न दे तब तक ऐसी स्थिति में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना मुश्किल हो जाता है-और फिलहाल कपिल की फिल्म इसी चुनौती से जूझती दिख रही है।

    पहले पार्ट की सफलता भी काम नहीं आई

    साल 2015 में रिलीज हुई किस किसको प्यार करूं कपिल शर्मा की पहली फिल्म थी जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। हल्की-फुल्की कॉमेडी और अलग कॉन्सेप्ट के चलते फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। इसी वजह से इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दूसरे भाग की कहानी और कॉमेडी पहले दिन दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई दर्शकों ने फिल्म को एक बार देखी जा सकने वाली बताया है तो कुछ ने स्क्रिप्ट को कमजोर करार दिया है।

    स्टारकास्ट और निर्देशन

    फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। कपिल शर्मा के साथ इसमें आयशा खान त्रिधा चौधरी पारुल गुलाटी वारिना हुसैन और मनजोत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कलाकारों की मौजूदगी और कॉमेडी का तड़का जरूर है लेकिन दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि फिल्म में दमदार कहानी और यादगार पंचलाइन की कमी महसूस होती है।

    आगे की कमाई पर टिकी निगाहें

    अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। अगर शनिवार और रविवार को वर्ड-ऑफ-माउथ मजबूत हुआ तो कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए किस किसको प्यार करूं 2 के लिए बॉक्स ऑफिस की राह आसान नजर नहीं आ रही।कपिल शर्मा की कॉमेडी का जादू छोटे पर्दे पर आज भी कायम है लेकिन बड़े पर्दे पर दर्शकों को बांधने के लिए मजबूत कंटेंट की जरूरत साफ नजर आती है।

  • कपिल शर्मा शो पर प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी! सिद्धू के साथ सेट पर किया ज़ोरदार डांस, फैंस हुए उत्साहित

    कपिल शर्मा शो पर प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी! सिद्धू के साथ सेट पर किया ज़ोरदार डांस, फैंस हुए उत्साहित


    मुंबई। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित चुलबुले और बिंदास अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। वह हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक विशेष एपिसोड की शूटिंग के लिए मुंबई स्थित सेट पर पहुंचीं, जहाँ उनके आने से हंसी और मस्ती का माहौल छा गया। सेट पर प्रियंका न सिर्फ खुलकर हँसती दिखीं, बल्कि उन्होंने शो के दिग्गज कलाकार नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अचानक ठुमके भी लगाए। इन ‘बिहाइंड द सीन्स’ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

    सिद्धू ने साझा किए मस्ती भरे पल
    शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बिताए गए मज़ेदार पलों की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों कलाकारों को ज़ोर-ज़ोर से हँसते, गर्मजोशी से बातचीत करते और साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    तस्वीरें साझा करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में लिखा, “ग्रेस हमेशा रहेगा, लेकिन खूबसूरती कमाल कर देगी… खूबसूरती और ग्रेस बेहतरीन।”

    लुक और एनर्जी: तस्वीरों में प्रियंका हल्के सफेद और नीले फ्लोरल आउटफिट में बेहद आकर्षक और सादे लुक में नज़र आईं। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू पेस्टल कुर्ता-पायजामा, चेक्ड ब्लेज़र और अपनी खास पगड़ी में पूरी ऊर्जा के साथ नाचते दिखे। दोनों की केमिस्ट्री और जोश ने शो के सेट पर एक अलग ही रौनक भर दी।

    12 घंटे का तूफानी मुंबई दौरा
    बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा यह खास एपिसोड शूट करने के लिए विशेष रूप से न्यूयॉर्क से मुंबई आईं थीं और 12 घंटे से भी कम समय में शूटिंग पूरी करके वापस लौट गईं। सालों बाद किसी कॉमेडी शो के सेट पर देसी गर्ल को इस तरह की मस्ती करते देखना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज और उत्साह का विषय बन गया है।

    वर्क फ्रंट पर व्यस्तता
    प्रोफेशनल फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा काफी व्यस्त हैं:

    भारतीय सिनेमा में वापसी: वह जल्द ही एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे, जो संक्रांति 2027 में रिलीज़ होने वाली है।

    हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स: इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ और अपनी हिट वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीज़न में भी नज़र आएंगी।

  • Year Ender 2025: अक्षय खन्ना से लेकर धर्मेंद्र तक, इस साल ये 7 सितारे रहे सुर्खियों में

    Year Ender 2025: अक्षय खन्ना से लेकर धर्मेंद्र तक, इस साल ये 7 सितारे रहे सुर्खियों में


    नई दिल्‍ली । 2025 में बॉलीवुड के कई सितारे सुर्खियों में रहे, जिनमें से कुछ ने शानदार फिल्में दीं, जबकि कुछ के जीवन में हुई घटनाओं ने उन्हें चर्चाओं में बनाए रखा। कुछ सितारे अपने अभिनय से, तो कुछ अफवाहों और शोक के कारण चर्चा में रहे। आइए जानते हैं उन 7 सितारों के बारे में जिनका नाम इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा।

    1. अक्षय खन्ना

    अक्षय खन्ना साल 2025 के शुरुआती और अब तक के अंत में चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार से शुरुआत की और फिर ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल से दर्शकों का दिल जीता। उनका अभिनय हर बार नए रंग में देखने को मिला, और वह लगातार सुर्खियों में रहे।

    2. रश्मिका मंदाना
    रश्मिका मंदाना के लिए 2025 काफी शानदार रहा। इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘थामा’, ‘कुबेरा’, ‘किंगडम’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ शामिल हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उनके अभिनय को भरपूर सराहा गया।

    3. शाहरुख खान
    शाहरुख खान भी 2025 में चर्चा में रहे। इस साल उन्होंने मेट गाला 2025 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, जहां से उनकी छवि ग्लोबल स्टार के रूप में और भी मजबूत हुई। इसके अलावा, उन्हें इस साल पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई।

    4. धर्मेंद्र
    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनकी मौत से पहले उनकी मृत्यु की अफवाहें फैलने लगी थीं, जिससे उनके फैंस में गुस्सा और मायूसी का माहौल था। धर्मेंद्र का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति थी, और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    5. कल्याणी प्रियदर्शन
    साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ इस साल रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने सुपरगर्ल के किरदार से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस फिल्म की सफलता और अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक मजबूत पहचान दिलाई।

    6. ऋषभ शेट्टी
    ऋषभ शेट्टी ने इस साल अपनी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और वह इस साल के प्रमुख चर्चित सितारों में शुमार हो गए।

    7. आमिर खान
    आमिर खान भी 2025 में चर्चाओं में रहे। तीन साल बाद उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीता, और यह फिल्म इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

    इस साल कई ऐसे सितारे रहे जिन्होंने अपनी कला और अभिनय से न केवल बॉलीवुड में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। 2025 में इन सितारों की चर्चा ने फिल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है।

  • राज कपूर की जयंती: क्लैप बॉय से शोमैन तक का सफर, बॉलीवुड के दिग्गज का जीवन और योगदान

    राज कपूर की जयंती: क्लैप बॉय से शोमैन तक का सफर, बॉलीवुड के दिग्गज का जीवन और योगदान


    नई दिल्‍ली ।राज कपूर, भारतीय सिनेमा के महान शोमैन के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं। आज उनकी 100वीं जयंती पर हम उनके करियर और जीवन को याद करते हैं। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था और वे बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली अभिनेता, निर्माता और निर्देशक माने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ जैसी चर्चित और सिनेमा की उत्कृष्ट कृतियाँ दीं।

    राज कपूर ने 1930 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में सिनेमा में कदम रखा और 1948 में मात्र 24 वर्ष की आयु में आरके स्टूडियो की स्थापना की। यह वही स्टूडियो था, जहां से उन्होंने कई फिल्में बनाई, जिनमें ‘आवारा’ (1951) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई।

    उन्होंने अपनी फिल्मों में चार्ली चैपलिन के ‘द ट्रैम्प’ के किरदार को निभाकर एक अलग ही छाप छोड़ी। राज कपूर ने सिनेमा में अपनी कड़ी मेहनत, अनोखी दिशा और नायक के रूप में जो स्थान बनाया, उसे आज भी याद किया जाता है।

    राज कपूर की सबसे बड़ी पहचान उनके अवार्ड्स और सम्मान से भी है। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। साथ ही, भारत सरकार ने 1971 में उन्हें पद्म भूषण और 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

    राज कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें:

    उनका असली नाम रणबीर राज कपूर था, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘क्लैप बॉय’ के रूप में की थी।

    1951 में आई फिल्म ‘आवारा’ में कपूरों की तीन पीढ़ियों ने काम किया, जो एक अद्वितीय पहल थी।

    उन्होंने 1948 में अपनी उम्र के महज 24 साल में आरके फिल्म्स की स्थापना की, जो भारतीय सिनेमा की एक अहम हिस्सा बन गया।

    राज कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को 244 मिनट लंबा बनाया, जो भारतीय सिनेमा का एक ऐतिहासिक प्रयोग था।

    अपने जीवन के आखिरी दिनों में भी, राज कपूर फिल्म ‘मेंहदी’ पर काम कर रहे थे, जो बाद में उनके बेटों रणधीर और ऋषि कपूर ने पूरी की। राज कपूर के योगदान से भारतीय सिनेमा हमेशा के लिए समृद्ध हुआ है और उनकी फिल्मों की धरोहर हमेशा जीवित रहेगी।

  • ‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़

    ‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़


    मुंबई। आदित्‍य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना का डांस वायरल है। इसी बीच, अक्षय के एक और सीन की चर्चा हो रही है। रहमान डकैत की गैंग के मेम्बर डोंगा का रोल प्ले करने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने बताया कि इस सीन में अक्षय को एक या दो नहीं, सात थप्पड़ खाने पड़े थे।
    दरअसल, फिल्म की शुरुआत में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें ‘भाभीजी घर पर है’ फेम सौम्या टंडन, जिन्होंने रहमान की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, वह अपने बड़े बेटे की मौत का गुस्सा रहमान डकैत पर उतारती नजर आती हैं। जैसी ही उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिलती है वह रोते हुए अस्पातल पहुंचती हैं और रहमान डकैत के गाल पर तमाचा जड़ देती हैं।

    धुरंधर
    नवीन ने इस सीन के बारे में बात करते हुए फिल्मी ज्ञान को बताया कि इस सीन के सात रीटेक्स हुए थे।

    नवीन बोले, ‘सौम्या थोड़ा हिचकिचा रही थीं। उस सीन को पावरफुल बनाने के लिए अक्षय सर रीटेक पर रीटेक ले रहे थे। अक्षय सर को इतनी बार थप्पड़ पड़े मगर वो एक बार भी नहीं हिचकिचाए। अक्षय सर और आदित्य सर, सौम्या को समझा रहे थे कि कैरेक्टर में ढल जाइए, ये मत सोचिए कि सामने कोई स्टार खड़ा है। ये उल्फत है जो रहमान के सामने खड़ी है और वो रहमान से नहीं डरती है।
    अक्षय खन्ना
    बता दें, इस सीन के दौरान नवीन भी वहीं थे। उन्हें लगा था कि दो-तीन टेक काफी हैं। लेकिन अक्षय सर, सौम्या और अदित्य सर तब तक नहीं रुके जब तक वो सीन परफेक्ट नहीं हुआ। किया.
  • पाक एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

    पाक एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

    मुंबई। शाहरुख खान के साथ ‘डॉन 2’ में काम करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने उनके बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई की है। उनका कहना है कि शो में गालियों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल अजीब और गैर-जरूरी लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वह सीरीज से कनेक्ट नहीं कर पाए।
    अली खान ने ARY पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, “हाल ही में मैंने आर्यन खान का काम देखा…, मुझे बहुत अजीब लगा। एक तो फैमिली के साथ आप देख नहीं सकते क्योंकि बहुत गंदी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है और अजीब बात ये थी कि सीरीज में इस बात का कोई जस्टिफिकेशन भी नहीं दिया गया है कि ऐसी भाषा क्यों इस्तेमाल की गई है। आप सोचिए सीरीज में जिस लेवल के लोग दिखाए थे, क्या वो असल में ऐसी सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल करते हैं?”

    ‘अगर गाली देनी भी है तो…’

    एली ने ये भी कहा कि कई बार फिल्ममेकर्स अटेंशन पाने या रेटिंग्स बूस्ट करने के लिए शॉक वैल्यू पर डिपेंड करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब गाली-गलौज का यूज किया जाए तो उसको जस्टिफाई भी किया जाए और इस्तेमाल कम किया जाए। उन्होंने कहा, “अगर गाली देनी भी है, तो क्लोज-अप की तरह होनी चाहिए, जब जरूरत हो, तब बोलो, तभी असर आता है। हर वाक्य में हो तो क्रिंज होता है, बोरियत हो जाती है। अगर यह हर वाक्य में आता है, तो यह क्रिंज और बोरिंग हो जाता है।”

  • बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की धमाकेदार कमबैकधुरंधर और एनिमल में नेगेटिव रोल में हुए वायरलफैंस की मांग Humraaz 2 की

    बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की धमाकेदार कमबैकधुरंधर और एनिमल में नेगेटिव रोल में हुए वायरलफैंस की मांग Humraaz 2 की


    नई दिल्ली । 2025 बॉलीवुड के लिए कमबैक साल साबित हो रहा हैऔर इस बार की ताजा चर्चा का केंद्र बने हैं दो बड़े सितारे बॉबी देओल और अक्षय खन्ना। दोनों ने अपने-अपने फिल्मों में नेगेटिव शेड्स में इतनी शानदार परफॉर्मेंस दी कि लीड हीरो भी इनके सामने फीके पड़ गए। बॉबी देओल ने एनिमल में एक दमदार कमबैक किया और अपने किरदार जमाल कुडू के आइकॉनिक डांस से सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरी। वहीं अक्षय खन्ना ने धुरंधर में डकैत रहमान का किरदार निभाया और FA9LA गाने पर धमाकेदार एंट्री लीजिसे फैंस द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है।

    इन दोनों सितारों की जबरदस्त वापसी ने दर्शकों को 2002 की सुपरहिट फिल्म हमराज की याद दिला दी। बॉबी और अक्षय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई हैऔर फैंस ने Humraaz 2 की डिमांड तेज़ कर दी है। कुछ यूज़र्स ने तो यह भी कहा कि अब्बास-मस्तान को Humraaz 2 बनानी चाहिएक्योंकि अब्बास-मस्तान की फिल्म में इन दोनों की जोड़ी हमेशा से बेहतरीन रही है।

    अक्षय खन्ना ने अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से रणवीर सिंह को भी ओवरशैडो कर दिया। धुरंधर में उनका किरदार रहमान डकैत किसी भी स्टेज पर सामने आने के बाद सभी की नजरें उन पर ही थम गईं। खासकर उनका FA9LA सॉन्ग वायरल हो रहा हैऔर कहा जा रहा है कि अक्षय ने इस सीन को खुद कोरियोग्राफ किया था।

    बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने 2002 की हमराज और Naqaab जैसी फिल्मों में पसंद किया थाऔर अब उनकी वापसी ने एक नई उम्मीद जगा दी है। हालांकिमेकर्स की तरफ से Humraaz 2 पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं हैलेकिन फैंस की डिमांड और एक्साइटमेंट को देखकर यह तय है कि अगर ऐसी कोई फिल्म बनती है तो वह एक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

  • ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट: 6 साल का लीप, नए चेहरे की एंट्री और रोमांचक मोड़

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट: 6 साल का लीप, नए चेहरे की एंट्री और रोमांचक मोड़


    नई दिल्ली। स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब नए मोड़ और ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। शो में 6 साल का लीप लिया गया है और इसके साथ ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है, जिससे सीरियल में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    संदीप बसवान की शो में वापसी
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में संदीप बसवान की एंट्री की संभावना है। संदीप पहले सीजन का हिस्सा रह चुके थे और उनके सीजन 2 में लौटने से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। वे शो में साहिल वीरानी के किरदार में दिखाई दे सकते हैं, जिससे शो में नए ट्विस्ट और ड्रामा का समावेश होगा। हालांकि, इस बारे में मेकर्स या संदीप की तरफ से कोई आधिकारिक कंफर्मेशन अभी तक नहीं आया है।

    लीप के बाद अंगद और वृंदा के पेरेंटहुड की कहानी
    6 साल के लीप के बाद, शो में अंगद और वृंदा का पेरेंटहुड दिखाया जाएगा। इसके तहत उनके दो बच्चे होने की खबरें सामने आई हैं। इस नए दौर में शो की कहानी और भी दिलचस्प हो जाएगी। वहीं, मिहिर और तुलसी के बीच दूरी भी बढ़ सकती है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी अब अंगद और वृंदा के साथ चॉल में रह रही हैं, जो फैंस के लिए एक नया और रोमांचक ट्विस्ट लेकर आ सकता है।

    तुलसी के सामने आया मिहिर और नोयोना का सच
    फिलहाल के ट्रैक के अनुसार, तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच आ चुका है। यह सच जानने के बाद तुलसी बुरी तरह टूट जाती है और घर से कहीं चली जाती है। मिहिर उसे ढूंढने की कोशिश करता है, जबकि नोयोना खुश होती है कि अब तुलसी को समझ में आ गया है कि मिहिर और उसके बीच क्या हुआ था।

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नए किरदारों की एंट्री और 6 साल के लीप के बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। दर्शकों को अब शो में रोमांच, ड्रामा और पारिवारिक भावनाओं का एक नया अनुभव मिलेगा। शो के फैंस के लिए यह एक नई शुरुआत साबित हो सकती है।