Category: Entertainment

  • श्रद्धा कपूर हुईं धुरंधर की फैन बोलीं– पार्ट 2 के लिए तीन महीने का इंतजार बहुत मुश्किल

    श्रद्धा कपूर हुईं धुरंधर की फैन बोलीं– पार्ट 2 के लिए तीन महीने का इंतजार बहुत मुश्किल


    नई दिल्ली
     /मुंबई रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों में 379.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की कमाई ही नहीं बल्कि इसकी कहानी भव्य स्केल और दमदार अभिनय को भी दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से खूब सराहना मिल रही है।इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहले ही धुरंधर की तारीफ कर चुके हैं। ऋतिक रोशन अक्षय कुमार विक्की कौशल सामंथा रूथ प्रभु अल्लू अर्जुन करण जौहर और अनुपम खेर जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है।

    श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा कि आदित्य धर जैसी फिल्म बनाकर दर्शकों को पार्ट 2 के लिए इंतजार करवाना इमोशन्स के साथ खेलने जैसा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तीन महीने का इंतजार उनके लिए बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है और मेकर्स को रिलीज डेट पहले करनी चाहिए। श्रद्धा ने फिल्म को ज़बरदस्त अनुभव बताया और यह भी कहा कि अगर अगली सुबह शूट नहीं होता तो वह तुरंत दोबारा थिएटर जाकर फिल्म देखतीं।

    इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर ने साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों छावा सैयारा और धुरंधर की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने इन फिल्मों को कंटेंट और मेकिंग के लिहाज से शानदार बताया। साथ ही श्रद्धा ने निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम की भी सराहना की जिन्होंने नेगेटिव पब्लिसिटी और विवादों के बावजूद फिल्म के समर्थन में मजबूती से खड़े रहने का काम किया।श्रद्धा की इस स्टोरी को खुद आदित्य धर ने रीपोस्ट किया और उन्हें ढेर सारा प्यार भेजते हुए धन्यवाद कहा। इससे साफ है कि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाएं पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली हैं और पार्ट 2 को लेकर तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं।

    हालांकि धुरंधर की सफलता के बीच कुछ विवाद भी सामने आए। अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म के राजनीतिक पहलुओं को लेकर अपनी असहमति जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे फिल्म की राजनीति से सहमत न भी हों लेकिन एक सिनेमा के तौर पर उन्होंने इससे बहुत कुछ सीखा है। ऋतिक की इस प्रतिक्रिया पर आदित्य धर ने बेहद संतुलित जवाब दिया और कहा कि फिल्म को मिले प्यार से पूरी टीम का हौसला बढ़ा है और पार्ट 2 में वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर धुरंधर सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म नहीं बनकर उभरी है बल्कि यह ऐसी फिल्म बन गई है जिसने दर्शकों और सेलेब्रिटीज़ दोनों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। श्रद्धा कपूर जैसे सितारों की प्रतिक्रिया ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अब सभी को बेसब्री से ईद 2026 का इंतजार है जब धुरंधर पार्ट 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की हंसी, ‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ के आगे रफ्तार हुई सुस्त

    बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की हंसी, ‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ के आगे रफ्तार हुई सुस्त


    नई दिल्ली/ मुंबई कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्मकिस किसको प्यार करूं 2 को बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार बड़ा झटका लगा है। ओपनिंग वीकेंड में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार अचानक थमती नजर आई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्मधुरंधर और साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण कीअखंडा 2: तांडवम के दबदबे के बीच कपिल शर्मा की यह कॉमेडी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष कर रही है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन महज 90 लाख रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा न सिर्फ उम्मीदों से कम रहाबल्कि 1 करोड़ रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे फिसल गया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसारयह गिरावट ट्रेड एक्सपर्ट्स के लिए भी चौंकाने वाली मानी जा रही है।

    अगर चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक 8.1 करोड़ रुपये का भारत नेट कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई में उछाल आया और आंकड़ा 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रविवार को भी फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये का कारोबार कियाजिससे वीकेंड पर कुल कमाई 7.20 करोड़ रुपये रही। हालांकिसोमवार को आई तेज गिरावट ने फिल्म की आगे की राह को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।भारत ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 9.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा हैजबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। बावजूद इसकेफिल्म का बजट और मार्केटिंग खर्च देखते हुए यह कमाई फिलहाल संतोषजनक नहीं मानी जा रही।

    कमाई के साथ-साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 17.49 प्रतिशत रही। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.42 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर और शाम के शो में थोड़ी बढ़त जरूर देखने को मिलीजबकि रात के शो में यह आंकड़ा 28.36 प्रतिशत तक पहुंचा। हालांकियह सुधार फिल्म को मजबूत सहारा देने के लिए नाकाफी साबित हुआ। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमजोर कमाई के पीछे सबसे बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा है। रणवीर सिंह कीधुरंधर लगातार हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। वहीं,अखंडा 2: तांडवम साउथ सर्किट में शानदार पकड़ बनाए हुए है और हिंदी बेल्ट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इन दोनों फिल्मों के बीच किस किसको प्यार करूं 2 दर्शकों की पहली पसंद नहीं बन पा रही।

    हालांकिधीमी रफ्तार के बावजूद यह फिल्म कपिल शर्मा के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म के लिए असली चुनौती आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैक्योंकि जल्द ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी कड़ा हो सकता है।

  • 16 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले हर्षवर्धन राणे, वेटर से लेकर बॉलीवुड स्टार तक का संघर्षपूर्ण सफर

    16 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले हर्षवर्धन राणे, वेटर से लेकर बॉलीवुड स्टार तक का संघर्षपूर्ण सफर


    नई दिल्ली / मुंबई बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे आज अपनी मेहनत और टैलेंट की वजह से इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में शामिल हैं। 16 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हर्षवर्धन की जिंदगी की कहानी प्रेरणादायक है। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए घर छोड़ दिया और मुंबई की सड़कों पर संघर्ष करना शुरू किया।

    सपनों की राह में संघर्ष
    छोटे से शहर से आए हर्षवर्धन राणे ने बताया कि शुरुआती दिनों में जिंदगी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। घर से भागने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी रोज़मर्रा का खर्च और खाने-पीने की व्यवस्था। शुरुआत में किसी ने भी उन्हें काम पर नहीं रखा। उन्होंने वेटर के रूप में काम किया, जहां उन्हें केवल 10 रुपये रोज़ाना और एक प्लेट छोले-चावल मिलता था। इसके बाद उन्होंने साइबर कैफे में रजिस्टर मेन्टेन करने का काम किया। इन छोटी-छोटी नौकरियों ने उन्हें जीवन के संघर्ष और मेहनत की असली सीख दी।

    बॉलीवुड में कदम
    हर्षवर्धन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई फिल्म लेफ्ट राइट लेफ्ट से की। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी प्रमुख तेलुगू फिल्में Thakita Thakita, Avunu, Prema Ishq Kaadhal और माया रही। हिंदी फिल्मों में उन्होंने पलटन, तैश, हसीन दिलरूबा और तारा वर्सेस बिलाल में काम किया। उनकी मेहनत और लगातार सीखने की ललक ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूती से जगह दिलाई।

    नेटवर्थ और ग्लैमरस लाइफ
    आज हर्षवर्धन राणे का जीवन ग्लैमरस है। Times of India के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 20-25 करोड़ रुपये है। फिल्मों, वेब शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई होती है। छोटे संघर्षपूर्ण दिनों से लेकर आज की शानदार लाइफस्टाइल तक का सफर दर्शाता है कि मेहनत और धैर्य सफलता की कुंजी हैं।

    सफलता की कहानी
    हर्षवर्धन का जीवन नए एक्टर्स के लिए प्रेरणादायक है। वेटर की नौकरी, साइबर कैफे में काम और छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें यह सिखाया कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। आज वह इंडस्ट्री में अपने अभिनय और मेहनत के दम पर स्थापित हैं। उनके संघर्ष की कहानी यह बताती है कि परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

    आज का हर्षवर्धन राणे

    आज हर्षवर्धन अपने अभिनय में विविधता लाते हैं और हर तरह की भूमिकाओं को सहजता से निभाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री दोनों में अपनी पहचान बनाई है। उनका सफर छोटे संघर्षपूर्ण दिनों से लेकर 20-25 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ तक पहुंचने का है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है।

  • किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर से कड़ी टक्कर 7.20 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन

    किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर से कड़ी टक्कर 7.20 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन


    नई दिल्ली । कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो की लेकिन वह अपेक्षाकृत धीमी रही। 7.20 करोड़ रुपये के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर का सामना किया। हालांकि इस फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन ने यह साफ किया कि फिल्म अपनी पिछली किस्त से काफी पीछे है लेकिन फिर भी फिल्म ने कपिल शर्मा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है।

    किस किसको प्यार करूं 2′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

    फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को लगभग 2.85 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की मामूली ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। रविवार को दर्शकों की थोड़ी अधिक भीड़ देखने को मिली जिसके कारण फिल्म ने अपनी कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी दिखाई। इस प्रकार ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कुल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन लगभग 7.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धीरे-धीरे कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 8.6 करोड़ रुपये रहा और अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से लगभग 50 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.1 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

    फिल्म के मुकाबले ‘धुरंधर’ का दबदबा

    किस किसको प्यार करूं 2 को बॉक्स ऑफिस पर अपनी राह बनाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसका मुख्य कारण ‘धुरंधर’ फिल्म का शानदार प्रदर्शन था। ‘धुरंधर’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई जिसने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और दूसरे वीकेंड में 144.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘धुरंधर’ के दबदबे ने न केवल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बल्कि कई अन्य फिल्मों के बिजनेस पर भी असर डाला है।

    कपिल शर्मा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में

    ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के धीमे प्रदर्शन के बावजूद यह फिल्म कपिल शर्मा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 7.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि उनके पिछले प्रोजेक्ट ‘फिरंगी’ 10.21 करोड़ रुपये से भी पीछे है। कपिल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ रही जिसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन 49.98 करोड़ रुपये था।

    फिल्म के कास्ट और प्रदर्शन

    ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह त्रिधा चौधरी आयशा खान पारुल गुलाटी हीरा वरीना और असरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 की सफल फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अपेक्षाकृत धीमा रहा।

    कलेक्शन की ऑक्यूपेंसी

    रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.45% थी जो धीरे-धीरे बढ़कर दोपहर में 41.07% और शाम के शो में 59.70% पर पहुंच गई। हालांकि रात के शो में थोड़ी गिरावट आई और यह 50.87% पर रहा। कुल मिलाकर कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपनी धीमी शुरुआत के बावजूद उम्मीद की किरण दिखाई है। हालांकि ‘धुरंधर’ के मुकाबले यह फिल्म कहीं न कहीं दबकर रह गई लेकिन फिर भी यह एक अच्छे वीकेंड कलेक्शन के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म आगामी दिनों में किस तरह के कलेक्शन करती है।

  • बिना हेलमेट बाइक चलाने पर घिरे सोहेल खान, वायरल वीडियो के बाद मांगी सार्वजनिक माफी; बोले– गलती मानता हूं, आगे नियमों का पालन करूंगा

    बिना हेलमेट बाइक चलाने पर घिरे सोहेल खान, वायरल वीडियो के बाद मांगी सार्वजनिक माफी; बोले– गलती मानता हूं, आगे नियमों का पालन करूंगा


    नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोहेल खान हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आ गए थे। इस वीडियो में वे बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए थे। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे एक व्यक्ति पर उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और मामला देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गया। बढ़ती आलोचना के बीच अब सोहेल खान ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की है।

    सोहेल खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा माफीनामा जारी किया। इसमें उन्होंने न केवल अपने व्यवहार पर खेद जताया बल्कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि वे सभी बाइक चलाने वालों से अपील करते हैं कि हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि कभी-कभी वे हेलमेट नहीं पहनते हैं क्योंकि उन्हें घुटन यानी क्लॉस्ट्रोफोबिया की समस्या महसूस होती है लेकिन यह नियम तोड़ने का कोई बहाना नहीं हो सकता। अपने बयान में सोहेल खान ने बाइक राइडिंग के प्रति अपने लगाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें राइडिंग का शौक रहा है जो बीएमएक्स साइकिल से शुरू हुआ और अब बाइक तक पहुंचा है। उनका कहना है कि वे आमतौर पर देर रात बाइक चलाते हैं जब ट्रैफिक कम होता है ताकि जोखिम कम रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे बाइक को धीमी रफ्तार में चलाते हैं और अक्सर उनके पीछे उनकी कार भी चलती रहती है।

    हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि चाहे समय कोई भी हो या ट्रैफिक कम हो हेलमेट न पहनना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि खुद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। इसीआलोचना को स्वीकार करते हुए सोहेल खान ने आगे लिखा कि वे अपनी घुटन की समस्या से निपटने की पूरी कोशिश करेंगे और आगे से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएंगे। उन्होंने अपने साथी राइडर्स से भी सहयोग की अपील की। सोहेल खान ने अपने माफीनामे में ट्रैफिक पुलिस और अधिकारियों से भी दिल से माफी मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेंगे। साथ ही उन्होंने उन राइडर्स की सराहना भी की जो असहज महसूस करने के बावजूद हेलमेट पहनते हैं क्योंकि यह उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।उन्होंने अपने संदेश का अंत करते हुए लिखा किसावधानी बरतना बाद में पछताने से कहीं बेहतर है। उन्होंने एक बार फिर अपने व्यवहार के लिए अफसोस जताया और कहा कि यह घटना उनके लिए सीख है।

    दरअसल विवाद की शुरुआत उस समय हुई थी जब सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वे बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए थे। इसी दौरान एक राहगीर ने उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू किया जिस पर सोहेल खान नाराज हो गए और गाली देते हुए वीडियो बंद करने को कहा। यह क्लिप सामने आने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या ट्रैफिक नियम केवल आम जनता के लिए होते हैं और क्या सेलेब्रिटीज को कानून से ऊपर समझा जाता है।अब माफी मांगने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला यहीं शांत होता है या फिर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है। फिलहाल सोहेल खान की माफी को कुछ लोग सकारात्मक कदम मान रहे हैं जबकि कुछ का कहना है कि मशहूर हस्तियों को ऐसे मामलों में और ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

  • टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर सोसाइटी में हमला, वीडियो में कैद हुई मारपीट, सेलेब्स ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर सोसाइटी में हमला, वीडियो में कैद हुई मारपीट, सेलेब्स ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    नई दिल्ली टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है स्वरागिनी और साथ निभाना साथिया जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुके एक्टर अनुज सचदेवा पर रविवार शाम मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित उनकी सोसाइटी में कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो खुद एक्टर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    अनुज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें साफ देखा और सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति उन्हें गालियां देते हुए डंडे से मार रहा है। वीडियो में हमलावर का व्यवहार बेहद आक्रामक नजर आता है और वह लगातार धमकियां देता सुनाई देता है। एक्टर के मुताबिक यह विवाद सोसाइटी में गाड़ी पार्किंग और कुत्ते से जुड़ी बात को लेकर शुरू हुआ जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। वीडियो में अनुज खून से लथपथ दिखाई देते हैं और वह कहते हैं इस आदमी ने मुझे मारने की कोशिश की है।इसके बावजूद आरोपी व्यक्ति रुकने का नाम नहीं लेता और गालियां देता रहता है। वीडियो की शुरुआत में हमलावर को यह कहते हुए सुना जा सकता है
    कुत्ते से कटवाएगा।जिसके जवाब में अनुज कहते हैं कुत्ते से नहीं कटवाया।

    अनुज सचदेवा ने वीडियो के साथ एक लंबा और गंभीर कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि वह यह वीडियो सबूत के तौर पर पोस्ट कर रहे हैं ताकि अगर भविष्य में उन्हें या उनकी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचे तो सच्चाई सामने आ सके। एक्टर के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने सोसाइटी में गलत जगह गाड़ी पार्क करने को लेकर पहले उनके कुत्ते और फिर उन पर हमला किया।

    अनुज ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना हार्मनी मॉल रेसिडेंसी गोरेगांव (पश्चिम) में हुई है और आरोपी ए विंग फ्लैट नंबर 602 का निवासी है। उन्होंने लिखा कि उनके सिर से खून बह रहा था और हमला बेहद गंभीर था। एक्टर ने लोगों से अपील की कि इस वीडियो को उन अधिकारियों और लोगों तक पहुंचाया जाए जो इस मामले में उचित कार्रवाई कर सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में अनुज के समर्थन में आवाज उठाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नौहीद ईला अरुण की बेटी इशिता अरुण किश्वर मर्चेंट समेत कई कलाकारों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    कई सेलेब्स ने वीडियो में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की अपील की है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि एक रिहायशी सोसाइटी में इस तरह की हिंसा कैसे हो सकती है।फिलहाल अनुज सचदेवा की ओर से पुलिस शिकायत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है लेकिन जिस तरह से यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन जल्द ही संज्ञान लेगा। यह घटना न सिर्फ एक सेलिब्रिटी की सुरक्षा से जुड़ा मामला है बल्कि आम लोगों की सेफ्टी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

  • शोले की शूटिंग का चौंकाने वाला किस्सा: धर्मेंद्र ने गलती से अमिताभ बच्चन पर चला दी असली गोली, बाल-बाल बचे महानायक

    शोले की शूटिंग का चौंकाने वाला किस्सा: धर्मेंद्र ने गलती से अमिताभ बच्चन पर चला दी असली गोली, बाल-बाल बचे महानायक


    नई दिल्‍ली । बॉलीवुड की iconic फिल्म शोले से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन उनमें से एक सबसे डरावना और चौंकाने वाला किस्सा खुद अमिताभ बच्चन ने साझा किया था। बताया गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र के हाथ में बंदूक थी और गलती से असली गोली चल गई, जो अमिताभ के पास से गुजर गई। इस हादसे में महानायक बाल-बाल बच गए।

    निर्देशक रमेश सिप्पी ने बताया कि यह घटना क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान हुई। धर्मेंद्र को बस बंदूक लोड करनी थी, लेकिन गोली चली गई। गोली अमिताभ के पास से गुजरते ही शूटिंग पर काम कर रहे एक्शन कैमरामैन जिम एलन ने सेट पर काम करने से इनकार कर दिया। शूटिंग रद्द करनी पड़ी और सबको शांत किया गया। धर्मेंद्र ने अमिताभ और जिम एलन से माफी मांगी और मामला सुलझ गया।

    सिप्पी ने एक और मजेदार किस्सा भी साझा किया। शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और अमिताभ कुछ घंटों के लिए रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। उनकी कार खराब हो गई थी और वे रिक्शा लेकर होटल लौट रहे थे। क्रू बहुत चिंतित था, लेकिन बाद में दोनों बिल्कुल ठीक वापस लौट आए। इस घटना ने शूटिंग सेट पर हल्की सनसनी मचा दी थी, लेकिन सब ठीक होने पर राहत मिली।

    इस किस्से ने यह साबित कर दिया कि शोले की शूटिंग के दौरान कई नाटकीय और रोमांचक पल सामने आए, जिनमें अभिनेता अपने जीवन के खतरों से भी बाल-बाल बच गए।

  • Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी 6 एपिसोड की ये सीरीज, कॉमेडी-ड्रामा के साथ दिल छू लेने वाली कहानी

    Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी 6 एपिसोड की ये सीरीज, कॉमेडी-ड्रामा के साथ दिल छू लेने वाली कहानी


    नई दिल्ली/ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने बीते कुछ सालों में मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब दर्शकों को अच्छी कहानी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। Netflix जैसे प्लेटफॉर्म हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज करते हैं, जिनमें से कुछ कंटेंट ऐसा होता है जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेता है।ऐसी ही एक नई वेब सीरीज ने इन दिनों Netflix पर धूम मचा रखी है। 12 दिसंबर को रिलीज हुई इस 6 एपिसोड की सीरीज ने आते ही ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। कम एपिसोड, दमदार कहानी और कॉमेडी-ड्रामा का बेहतरीन बैलेंस इसे बाकी कंटेंट से अलग बनाता है।

    रिलीज होते ही क्यों छा गई यह सीरीज?
    आज के समय में दर्शक लंबी-लंबी सीरीज से थोड़ा बोर हो चुके हैं। ऐसे में 6 एपिसोड की यह सीरीज उन्हें एक परफेक्ट बिंज-वॉच ऑप्शन देती है। कहानी न तो बेवजह खिंची हुई है और न ही जरूरत से ज्यादा भारी। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों में यह Netflix की Top Trending Series की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई। दर्शकों को इसमें कॉमेडी, इमोशन और रियल लाइफ स्ट्रगल का ऐसा मिक्स देखने को मिल रहा है, जिससे वे खुद को जोड़ पा रहे हैं।

    क्या है इस वेब सीरीज की कहानी?
    इस सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी टूटने की कगार पर है। उसकी और उसकी पत्नी के बीच तलाक का सबसे बड़ा कारण पिता बनने को लेकर मतभेद है। लड़का पिता बनना चाहता है, जबकि उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं होती। कई कोशिशों के बाद भी जब दोनों के बीच सहमति नहीं बनती, तो आखिरकार उनका तलाक हो जाता है। तलाक के बाद कहानी एक नया मोड़ लेती है। हालात ऐसे बनते हैं कि उस युवक के अंदर सिंगल फादर बनने की इच्छा जाग उठती है।

    जिम्मेदार बनने की जद्दोजहद
    यह कहानी सिर्फ पिता बनने की चाहत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि एक गैर-जिम्मेदार इंसान के लिए जिम्मेदारी उठाना कितना मुश्किल हो सकता है। सीरीज का हीरो खुद मानता है कि वह जिंदगी को हल्के में लेने वाला इंसान रहा है।अब सवाल यह है कि क्या वह वाकई एक अच्छा सिंगल फादर बन पाएगा? क्या वह अपनी आदतों को बदल पाएगा? और क्या समाज, परिवार और खुद से चल रही उसकी लड़ाई में वह टिक पाएगा? इन सभी सवालों के जवाब सीरीज के हर एपिसोड में धीरे-धीरे सामने आते हैं।

    कॉमेडी के साथ इमोशन का तड़का
    इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका नेचुरल ह्यूमर है। कहानी में कई ऐसे सीन हैं जो आपको हंसाएंगे, लेकिन उसी पल कुछ दृश्य ऐसे भी आते हैं जो भावुक कर देते हैं। यही कॉमेडी और ड्रामा का संतुलन दर्शकों को बांधे रखता है। डायलॉग्स सरल हैं, किरदार असली लगते हैं और सिचुएशन्स रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई महसूस होती हैं। यही वजह है कि दर्शक इसे रियल और रिलेटेबल बता रहे हैं।

    कम एपिसोड, ज्यादा असर
    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसी सीरीज पसंद करते हैं, जिन्हें कम समय में देखा जा सके। 6 एपिसोड की यह सीरीज बिना वक्त बर्बाद किए सीधे कहानी पर आती है और हर एपिसोड में कुछ नया देती है। हर एपिसोड खत्म होने के बाद अगला देखने की उत्सुकता बनी रहती है, जो किसी भी अच्छी सीरीज की पहचान होती है। क्यों देखनी चाहिए यह सीरीज? अगर आप- हल्की-फुल्की लेकिन अर्थपूर्ण कहानी पसंद करते हैं कॉमेडी के साथ इमोशनल ड्रामा देखना चाहते हैं कम एपिसोड वाली बिंज-वॉच सीरीज ढूंढ रहे हैं रिलेशनशिप और पेरेंटहुड जैसे विषयों में दिलचस्पी रखते है तो यह वेब सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

  • 3 घंटे 34 मिनट की ‘धुरंधर’ ने 9 दिन में तोड़े रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, हीरो नहीं विलेन की हो रही चर्चा

    3 घंटे 34 मिनट की ‘धुरंधर’ ने 9 दिन में तोड़े रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, हीरो नहीं विलेन की हो रही चर्चा


    नई दिल्‍ली । इस साल के आखिरी महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली इस धांसू स्पाई थ्रिलर (Spy thriller)फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है. दमदार कहानी, तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले(Speed ​​Screenplay) और मजबूत अभिनय की वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बना ली थी और वीकेंड (Weekend)पर इसके शो हाउसफुल रहे. भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे ये साफ है कि फिल्म का क्रेज अभी थमने वाला नहीं है.

    बॉक्स ऑफिस पर छाई ये स्पाई थ्रिलर फिल्म
    आदित्य धर की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ‘हमजा’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी में हमजा एक खतरनाक गैंग का हिस्सा बनता है और यहीं से फिल्म रोमांचक मोड़ लेती है. वहीं अक्षय खन्ना ने भी अपनी जबरदस्त एंट्री, स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया. दोनों कलाकारों की जुगलबंदी फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरी है.

    9 दिन पहले हुई रिलीज, बनी नंबर 1
    ‘धुरंधर’ की कहानी सिर्फ एक्शन-ड्रामा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें साजिश, राजनीति और खुफिया मिशनों की गहरी परतें भी दिखाई गई हैं. फिल्म को कई रियल लाइफ जियो पॉलिटिकल घटनाओं से इंस्पाय है, जिससे इसका ट्रीटमेंट और ज्यादा प्रभावशाली लगता है. निर्देशन में आदित्य धर की पकड़ साफ नजर आती है, जहां हर सीन कहानी को आगे बढ़ाता है. बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी भी माहौल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.

    कमाई के मामले में कई हिट फिल्मों को पछाड़ा
    वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो उससे में भी फिल्म सबसे आगे नजर आ रही है. ‘धुरंधर’ की कमाई के आंकड़ों ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 207.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार रही और दूसरे शुक्रवार को करीब 32.5 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.

    9 दिन में कमाई से नया रचा इतिहास
    अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. नौवें दिन ‘धुरंधर’ ने अपनी ताकत साबित की. सैकनिल्क और अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन लगभग 44.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही कुल कलेक्शन करीब 283.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. खास बात ये है कि इस फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और 2025 में रिलीज हुई दर्जनों फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया.

    दुनिया भर में कर रही धुआंधार कमाई
    वर्ल्डवाइड लेवल पर भी ‘धुरंधर’ का परफॉर्मेंस काफी मजबूत दिखाई दे रहा है, जिसका अंदाजा इसकी कमाई से लगाया जा सकता है. भारत और विदेशों से मिली शानदार कमाई के साथ फिल्म का टोटल ग्लोबल कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है, जो करीबन 372.75 करोड़ पहुंच गया है. दर्शकों को फिल्म का कंटेंट, एक्शन और कहानी पसंद आ रही है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

  • सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी ब्लैक थीम में अमाल–तान्या–फरहाना ने बिखेरा ग्लैमर गौरव खन्ना की जीत का जश्न

    सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी ब्लैक थीम में अमाल–तान्या–फरहाना ने बिखेरा ग्लैमर गौरव खन्ना की जीत का जश्न


    नई दिल्ली / टीवी के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया। इस सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ और अंत में अभिनेता गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। शो के सफल समापन के बाद हमेशा की तरह होस्ट सलमान खान ने मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया जिसमें बिग बॉस हाउस के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।इस पार्टी में सिर्फ जीत का जश्न ही नहीं बल्कि चार महीने तक चले इस रोमांचक सफर की यादें रिश्ते और अनुभव भी शामिल थे। सलमान खान की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया। जैसे ही सलमान पार्टी वेन्यू पर पहुंचे फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि कुछ देर के लिए इलाके में ट्रैफिक तक धीमा पड़ गया।

    कैजुअल लुक में सलमान खान का दबंग स्वैग
    सक्सेस पार्टी में सलमान खान हमेशा की तरह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहनी थी जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ झलक रहा था। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स और विजेता के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनकी मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

    विजेता गौरव खन्ना पत्नी के साथ पहुंचे

    बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पार्टी में पहुंचे। जीत के बाद गौरव के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ नजर आ रही थी। उनके साथ शो के अन्य मजबूत कंटेस्टेंट्स जैसे मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे भी इस खास मौके का हिस्सा बने।

    ब्लैक थीम में छाया ग्लैमर

    इस सक्सेस पार्टी की खास बात रही इसकी ब्लैक थीम। रनर-अप फरहाना भट्ट फाइनलिस्ट अमाल मलिक और तान्या मित्तल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए और उन्होंने मीडिया व फैंस का खूब ध्यान खींचा। तीनों का कॉन्फिडेंट अंदाज़ और स्टाइल पार्टी की हाईलाइट बन गया। इसके अलावा पार्टी में मालती चाहर नीलम गिरी अभिषेक बजाज अश्नूर कौर शहबाज बदेशा अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही थी जो बिग बॉस के घर में बिताए गए समय की गवाही दे रही थी।

    जीत पर बोले गौरव खन्ना

    गौरव खन्ना की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर जहां उन्हें भरपूर प्यार मिला वहीं कुछ आलोचनाएं भी सामने आईं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव ने कहा कि उन्होंने हमेशा नकारात्मक बातों से दूर रहकर दर्शकों के प्यार पर ध्यान दिया। एक इंटरव्यू में गौरव ने कहा कि बिग बॉस का यह चार महीने का सफर उनके 20 साल के करियर का सार रहा है और आज वे जिस मुकाम पर हैं वह दर्शकों के विश्वास और समर्थन की वजह से है।

    यादगार रहा बिग बॉस 19 का जश्न
    मुंबई में हुई यह सक्सेस पार्टी सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं थी बल्कि बिग बॉस 19 से जुड़े रिश्तों अनुभवों और यादों का उत्सव बन गई। सलमान खान की मेजबानी और कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी ने इस शाम को बेहद खास और यादगार बना दिया जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।