Category: Entertainment

  • Netflix पर नंबर 1 बनी एडवेंचर-कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म ‘Swapped’, IMDb पर भी शानदार रेटिंग जानें, पूरी डिटेल

    Netflix पर नंबर 1 बनी एडवेंचर-कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म ‘Swapped’, IMDb पर भी शानदार रेटिंग जानें, पूरी डिटेल



    नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों एक एनिमेटेड एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म भारत समेत कई देशों में Netflix के टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच चुकी है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

    इस फिल्म का नाम ‘Swapped’ है, जो 1 मई को Netflix पर रिलीज की गई थी। रिलीज होते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और तेजी से व्यूअरशिप में बढ़त हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अब तक 38.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    IMDb पर भी इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसे 7.3 की रेटिंग दी गई है, जो इसे एक मजबूत और एंटरटेनिंग एनिमेटेड फिल्म बनाती है।

    फिल्म की कहानी दो किरदारों ओली और आइवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरुआत में एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं। लेकिन एक रहस्यमयी घटना के बाद दोनों के शरीर आपस में बदल जाते हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है। इसी कॉमेडी और एडवेंचर भरे सफर में कहानी आगे बढ़ती है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखती है।

    फिल्म का निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है। इसमें कई बड़े कलाकारों ने अपनी आवाज दी है, जिनमें माइकल बी. जॉर्डन, सेड्रिक द एंटरटेनर, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन और जस्टिना मचाडो शामिल हैं।

    ‘Swapped’ एक फैमिली-फ्रेंडली एनिमेटेड फिल्म है, जिसे दर्शक Netflix पर आसानी से देख सकते हैं। अगर आप वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी और एडवेंचर फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

  • मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया हलचल, दिशा पाटनी पर भी ट्रोलिंग, जानें पूरा मामला

    मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया हलचल, दिशा पाटनी पर भी ट्रोलिंग, जानें पूरा मामला




    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंस्टाग्राम गतिविधियों को लेकर यूजर्स लगातार अटकलें लगा रहे हैं।

    रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, पहले यह देखा गया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। बाद में यह भी सामने आया कि सूरज ने कुछ समय के लिए अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था, जिसके चलते उनकी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी बदलती नजर आई।

    अब ताजा जानकारी के अनुसार, मौनी रॉय अभी भी अपने पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं, जबकि सूरज की तरफ से ऐसा नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि मौनी ने अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं, जिससे फैंस और अधिक कन्फ्यूज हो गए हैं।

    दूसरी ओर, सूरज नांबियार की प्रोफाइल पर मौनी की मौजूदगी बेहद सीमित बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब पहले जैसी इंटरैक्शन नहीं दिख रही है। इन सब बातों के चलते तलाक की अफवाहों को और हवा मिल गई है।

    इसी बीच अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम भी इस पूरे मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि दिशा ने भी सूरज को अनफॉलो किया है, जिसके बाद उन्हें इस कथित विवाद से जोड़कर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने तो बिना किसी सबूत के उन्हें “कबाब में हड्डी” तक कह दिया, जिससे ऑनलाइन बहस और तेज हो गई।

    हालांकि, इस पूरे मामले में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मौनी रॉय ने पहले भी अपने निजी जीवन को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने की अपील की थी और लोगों से कहा था कि बिना पुष्टि के किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

    फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया गतिविधियों और अटकलों पर आधारित है, जबकि हकीकत क्या है, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

  • श्मशान घाट में मिली महिला को मां बनाकर की सेवा, मरते वक्त मिले आशीर्वाद से बदल गई सुदेश लहरी की किस्मत जानें, पूरी कहानी

    श्मशान घाट में मिली महिला को मां बनाकर की सेवा, मरते वक्त मिले आशीर्वाद से बदल गई सुदेश लहरी की किस्मत जानें, पूरी कहानी



    नई दिल्ली। देश के मशहूर कॉमेडियन और सिंगर सुदेश लहरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने की कहानी बेहद संघर्ष और भावनाओं से भरी हुई है। कभी इतनी गरीबी थी कि स्कूल जाने तक के पैसे नहीं थे, और गुजारे के लिए ढाबे पर बर्तन धोने से लेकर जूते-चप्पल बनाने और सब्जी बेचने तक का काम करना पड़ा। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सबकुछ बदल दिया।

    दरअसल, हाल ही में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में कृष्णा अभिषेक ने सुदेश लहरी से जुड़ा एक भावुक किस्सा सुनाया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। बताया गया कि एक बार सुदेश लहरी किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक बेहद दुखद स्थिति देखी।

    श्मशान घाट में उन्होंने एक कोने में एक महिला को बैठा हुआ देखा, जिसके शरीर पर घाव थे और वह बेहद तकलीफ में थी। यह दृश्य देखकर सुदेश लहरी से रहा नहीं गया। उस समय उनकी खुद की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने इंसानियत दिखाते हुए उस महिला को अपने साथ ले जाने का फैसला किया।

    घर लाकर उन्होंने उस महिला को अपनी मां की तरह रखा और पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से उसकी देखभाल की। बताया जाता है कि सुदेश लहरी ने उस समय ढाबे पर काम करके और छोटे-मोटे काम करके जीवन चलाया, लेकिन उस महिला की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी।

    कहा जाता है कि जब उस महिला की मृत्यु हुई, तो उसने सुदेश लहरी को आशीर्वाद दिया कि “तेरा कभी बुरा नहीं होगा और तू जीवन में बहुत सफल होगा।” इसी घटना के बाद सुदेश लहरी की किस्मत बदलने लगी और उन्हें मुंबई से बड़े मौके मिलने लगे।

    इसके बाद सुदेश लहरी ने अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जैसे शो से पहचान बनाई और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली।

    सुदेश लहरी का संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में इतनी गरीबी थी कि वह कभी स्कूल तक नहीं जा पाए। परिवार की हालत ऐसी थी कि घर तक बिक गया था। उन्होंने फैक्ट्री में काम किया, चाय-नाश्ता बेचा और जूते बनाने तक का काम किया।

    आज वही सुदेश लहरी भारतीय कॉमेडी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करोड़ों में है और वह एक शो के लिए लाखों रुपये फीस लेते हैं। मुंबई में उनका अपना घर भी है और वह लगातार टीवी, स्टेज शोज और फिल्मों में सक्रिय हैं।

    सुदेश लहरी की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिस्थितियां भी इंसान की मेहनत, इंसानियत और लगन के आगे हार जाती हैं।

  • तमिल स्टार रवि मोहन का बड़ा दावा: एक्स-वाइफ पर काला जादू और प्रताड़ना के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए

    तमिल स्टार रवि मोहन का बड़ा दावा: एक्स-वाइफ पर काला जादू और प्रताड़ना के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए



    नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि मोहन (जयम रवि) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार, 16 मई को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी निजी जिंदगी और तलाक विवाद को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान वह भावुक हो गए और रोते हुए अपनी बात रखी।

    रवि मोहन ने अपनी एक्स-वाइफ आरती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उनकी जिंदगी काफी कठिन हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    ‘मुझे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा’
    अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जो उनके लिए सबसे दर्दनाक बात है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा के नाम पर उन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और उन्हें परिवार से अलग किया गया है।

    ‘काला जादू किया जा रहा है’ – रवि मोहन
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ऊपर काला जादू किया जा रहा है और यह सिलसिला पहले भी चल चुका है और अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस वजह से उनकी सेहत और मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा है।

    आत्महत्या की कोशिश का भी किया दावा
    भावुक होते हुए रवि मोहन ने दावा किया कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी और अपनी कलाई काट ली थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और अगले दिन शूटिंग पर भी पहुंचे थे।


    ‘फिल्मों से लूंगा ब्रेक, तलाक के बाद वापसी करूंगा’
    अभिनेता ने यह भी ऐलान किया कि वह फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका निजी जीवन और तलाक का मामला पूरी तरह सुलझ नहीं जाता, तब तक वह अभिनय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले अपनी जिंदगी को ठीक करेंगे और फिर ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगे।

    2009 में हुई थी शादी, 2024 से अलग रह रहे हैं
    रवि मोहन और आरती की शादी साल 2009 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं। दोनों साल 2024 से अलग रह रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके तलाक को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच उनका नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था।

    निजी जीवन में बढ़ा तनाव
    पहले दिए गए इंटरव्यू में रवि मोहन ने कहा था कि उन्हें शादी में घुटन महसूस होने लगी थी और उनके पास अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा था कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं और अब केवल आगे बढ़ना चाहते हैं।

  • मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस को लेकर इंडस्ट्री की सोच पर बोलीं रुबीना दिलैक, कहा- मेकर्स मान लेते हैं कि अब जुनून और स्टैमिना कम हो गया

    मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस को लेकर इंडस्ट्री की सोच पर बोलीं रुबीना दिलैक, कहा- मेकर्स मान लेते हैं कि अब जुनून और स्टैमिना कम हो गया




    नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने मां बनने के बाद महिलाओं को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मिलने वाले व्यवहार को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि आज भी इंडस्ट्री में ऐसी सोच मौजूद है, जहां नई मां बनी अभिनेत्रियों को कम सक्षम समझा जाता है।

    रुबीना के मुताबिक, कई मेकर्स यह मान लेते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस में पहले जैसा स्टैमिना, मेहनत करने की क्षमता और करियर को लेकर जुनून नहीं बचता। इसी वजह से कई महिलाओं को बड़े प्रोजेक्ट्स से दूर रखा जाता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि कई स्टडीज बताती हैं कि बड़ी संख्या में महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद दोबारा काम पर नहीं लौट पातीं, क्योंकि समाज और इंडस्ट्री दोनों ही उन्हें अलग नजर से देखने लगते हैं।

    रुबीना ने माना कि महिलाओं पर लगातार खुद को साबित करने का दबाव रहता है, लेकिन उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताया कि मां बनने के बाद भी उन्हें काम जारी रखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा के जरिए दूसरी महिलाओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि मातृत्व के बाद करियर खत्म नहीं होता।रुबीना दिलैक जल्द ही खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में नजर आने वाली हैं।

  • अदिति शर्मा-हम्द खान का नया गाना ‘इश्क जालिम है’ रिलीज, फैंस ने की विक्की कौशल के ‘पछताओगे’ से तुलना; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

    अदिति शर्मा-हम्द खान का नया गाना ‘इश्क जालिम है’ रिलीज, फैंस ने की विक्की कौशल के ‘पछताओगे’ से तुलना; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल



    नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा और एक्टर हम्द खान का नया म्यूजिक वीडियो ‘इश्क जालिम है’ रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी और इमोशनल कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है।

    इस गाने को अंसारी मोहसिन ने गाया है और इसे Venus Originals के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में अदिति शर्मा के डांस और इमोशनल परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है, जबकि हम्द खान की एक्टिंग को भी दर्शक सराह रहे हैं।

    गाने का निर्देशन रिदम सनाढ्य ने किया है, जिन्होंने इसे एक इमोशनल और ड्रामेटिक टच दिया है। शुरुआती रिएक्शंस में फैंस ने इस गाने की तुलना विक्की कौशल के सुपरहिट सॉन्ग ‘पछताओगे’ से भी की है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।

    सोशल मीडिया पर गाना तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही समय में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं। दर्शक लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और गाने को खूब शेयर कर रहे हैं।

    अदिति शर्मा ने बताया कि इस वीडियो में काम करना उनके लिए एक खास अनुभव रहा और इमोशनल सीन में उन्होंने पूरी मेहनत से परफॉर्म किया।

  • अमजद खान की इंडस्ट्री में सोच को लेकर बयान चर्चा में, शादाब ने कहा- छोटे-बड़े सभी के शोषण के खिलाफ थे अमजद खान, आज वैसा प्रभावशाली कोई नहीं

    अमजद खान की इंडस्ट्री में सोच को लेकर बयान चर्चा में, शादाब ने कहा- छोटे-बड़े सभी के शोषण के खिलाफ थे अमजद खान, आज वैसा प्रभावशाली कोई नहीं

    नई दिल्ली। अभिनेता अमजद खान को लेकर दिए गए एक बयान ने फिल्म इंडस्ट्री की पुरानी कार्यशैली और व्यवहार पर फिर से चर्चा छेड़ दी है। शादाब ने कहा कि अमजद खान का मानना था कि इंडस्ट्री में सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं, बल्कि छोटे डायरेक्टर, बड़े एक्टर्स और दिहाड़ी मजदूर तक का कई तरह से शोषण होता था।

    उन्होंने बताया कि अमजद खान इस “ऊंच-नीच” वाली मानसिकता के खिलाफ थे और हमेशा कमजोर माने जाने वाले लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे। शादाब के अनुसार, अमजद खान का प्रभाव इतना मजबूत था कि उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था।

    शादाब ने आगे कहा कि अमजद खान अपने समय में एक ऐसे शख्स थे जिनकी साख और व्यक्तित्व के कारण लोग उनकी बात सुनने को मजबूर होते थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा प्रभावशाली और सिद्धांतों पर अडिग व्यक्ति शायद ही देखने को मिलता है। 

  • फिल्म ‘जन नायकन’ लीक मामले में बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम जांच में तेज़ी

    फिल्म ‘जन नायकन’ लीक मामले में बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम जांच में तेज़ी


    नई दिल्ली।
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की बहुचर्चित फिल्म ‘जन नायकन’ लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर कानून के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में असिस्टेंट एडिटर प्रशांत, सेल्वम और बालाकृष्णन शामिल हैं, जिन्हें इस अवैध लीक का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार फिल्म को 3 अप्रैल को अवैध तरीके से ऑनलाइन लीक किया गया था, जिसके बाद साइबर क्राइम यूनिट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसकी शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी। फिल्म को पोंगल 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता और कुछ तकनीकी कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई। सेंसर बोर्ड की कमेटी अभी भी फिल्म का रिव्यू कर रही है और प्रमाणपत्र जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

    फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जैसे ही सेंसर सर्टिफिकेट मिलेगा, फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके लिए एक नया अध्याय है और फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।

    इधर फिल्म लीक मामले ने इंडस्ट्री में सुरक्षा और डिजिटल पाइरेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Tara Sutaria का रेड कार्पेट अवतार: 53 कैरेट डायमंड नेकलेस से पूरा किया लुक

    Tara Sutaria का रेड कार्पेट अवतार: 53 कैरेट डायमंड नेकलेस से पूरा किया लुक

    नई दिल्ली। Cannes Film Festival 2026 में एक बार फिर भारतीय अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपने थर्ड रेड कार्पेट लुक में उन्होंने आइवरी रंग का विविएन वेस्टवुड कॉर्सेट गाउन पहना, जो उनकी ग्रेस और एलिगेंस को और भी निखारता नजर आया। इस गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग स्टोल कैरी किया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद रॉयल और क्लासिक दिखाई दिया।

     53 कैरेट डायमंड नेकलेस बना शोस्टॉपर
    तारा सुतारिया के इस लुक की सबसे बड़ी खासियत उनका ज्वेलरी सेलेक्शन रहा। उन्होंने:
    53 कैरेट का डायमंड नेकलेस
    16 कैरेट के डायमंड इयररिंग्स
    पहनकर अपने लुक को पूरा किया। इन ज्वेलरी पीस में ग्रीन सन्नन स्कार्ण (Green Sannan Skarn) स्टोन भी शामिल था, जिसने उनके आउटफिट को और भी यूनिक बना दिया।

     मेकअप और हेयरस्टाइल में सादगी और शालीनत
    तारा ने अपने लुक को बहुत ही बैलेंस्ड रखा।
    बालों को उन्होंने सिंपल बन (जूड़ा) स्टाइल में बांधा
    मेकअप में स्मोकी आईज़ और न्यूड लिपस्टिक का चुनाव किया
    यह कॉम्बिनेशन उनके रॉयल आउटफिट को परफेक्ट फिनिश दे रहा था।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
    15 मई को तारा सुतारिया ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्होंने बताया कि वह रेड सी फिल्म फाउंडेशन के “Women in Cinema” गाला डिनर का हिस्सा बनी थीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ होने लगी। फैंस ने उनके लुक को “परफेक्शन” और “ग्लोबल लेवल एलिगेंस” बताया।

    अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म
    “Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups” में नजर आएंगी।

  • 7 साल तक रिजेक्ट रहा रफी साहब का गाना, शम्मी कपूर की फिल्म में बन गया ऑल-टाइम सुपरहिट

    7 साल तक रिजेक्ट रहा रफी साहब का गाना, शम्मी कपूर की फिल्म में बन गया ऑल-टाइम सुपरहिट



    नई दिल्ली। मोहम्मद रफी, जिनकी आवाज को भारतीय संगीत की सबसे महान आवाजों में गिना जाता है, उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अमर गीत दिए। लेकिन उनके करियर में एक ऐसा भी गाना रहा, जिसे बार-बार रिजेक्ट किया गया और करीब 7 साल तक वह रिलीज नहीं हो सका। बाद में वही गाना संगीत इतिहास का सुपरहिट गाना बन गया।

    “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” की शुरुआत
    इस गाने की कहानी शुरू होती है 1961 में आई फिल्म “जब प्यार किसी से होता है” से। इस फिल्म का निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था। फिल्म में देव आनंद, आशा पारेख और प्राण जैसे बड़े कलाकार थे। संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था और गीत हसरत जयपुरी और शैलेंद्र ने लिखे थे।

    इसी फिल्म के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया गया था
    “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हैं जुबान पर”
    जिसे मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुर ने गाया था।

    देव आनंद ने किया सबसे पहला रिजेक्शन
    फिल्म के लिए जब यह गाना तैयार हुआ तो संगीतकारों को इससे काफी उम्मीद थी, लेकिन जब देव आनंद ने इसे सुना तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।
    उनका मानना था कि यह गाना उनके किरदार की गंभीरता से मेल नहीं खाता और यह स्क्रीन पर जरूरत से ज्यादा “लाउड” लगेगा।

    इस वजह से गाना फिल्म से बाहर कर दिया गया।
    5 साल बाद भी नहीं मिली जगह
    करीब 5 साल बाद, 1966 में जब शंकर-जयकिशन फिल्म “सूरज” का संगीत बना रहे थे, तो उन्होंने इस पुरानी धुन को फिर से इस्तेमाल करने की कोशिश की।
    इस बार फिल्म के हीरो राजेंद्र कुमार थे।लेकिन एक बार फिर गाने को रिजेक्ट कर दिया गया। राजेंद्र कुमार को भी लगा कि यह गाना उनके स्क्रीन इमेज से मेल नहीं खाता।

    शम्मी कपूर ने बदली किस्मत
    संगीतकार शंकर-जयकिशन इस गाने को लेकर निराश हो चुके थे, लेकिन 1968 में जब फिल्म “ब्रह्मचारी” बनी, तो कहानी बदल गई।जब शम्मी कपूर को यह धुन सुनाई गई तो उन्हें यह बेहद पसंद आई। उन्होंने तुरंत कहा कि यह गाना उनकी फिल्म में शामिल किया जाएगा।

    रिलीज होते ही बना ब्लॉकबस्टर
    फिल्म “ब्रह्मचारी” रिलीज हुई और यह गाना—
    “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हैं जुबान पर”
    सीधा सुपरहिट बन गया।शम्मी कपूर और मुमताज की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी यह सदाबहार हिट माना जाता है। लोग इसे आज भी रीमिक्स और स्टेज परफॉर्मेंस में उतने ही उत्साह से सुनते हैं।

    रफी साहब की अमर आवाज
    मोहम्मद रफी की खासियत यह थी कि हर बड़ा अभिनेता उनकी आवाज चाहता था। शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने कई हिट गाने दिए। उनकी आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया।

    करियर की शुरुआत और उपलब्धियां
    मोहम्मद रफी ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म “गुल बलोच” से की थी। उनका पहला हिंदी गाना 1945 की फिल्म “गांव की गोरी” में आया था।अपने शानदार करियर में उन्हें6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स1965 में पद्म श्री1977 में नेशनल अवॉर्डसे सम्मानित किया गया।
    7 साल तक रिजेक्ट होने के बाद भी यह गाना भारतीय संगीत का इतिहास बन गया। यह कहानी बताती है कि असली कला समय के साथ पहचान बनाती है और सही मौका मिलने पर अमर हो जाती है।