Category: Sports

  • T20 World Cup : सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत की दमदार शुरुआत, अमेरिका को 29 रन से हराया

    T20 World Cup : सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत की दमदार शुरुआत, अमेरिका को 29 रन से हराया


    मुंबई।
    टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत (India) ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए अमेरिका (America) को 29 रन से पराजित किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए, जिसके जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन ही जुटा सकी।

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली अमेरिकी टीम ने शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को शुरुआती झटके लगे—अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता खोले बिना लौटे। ईशान किशन (20) और तिलक वर्मा (25) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन पारी की असली धुरी कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे।

    सूर्यकुमार ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए। 49 गेंदों की उनकी पारी में सधी हुई आक्रामकता दिखी, जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी पारी ने मध्यक्रम को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति दी। अमेरिका की ओर से शेडली वैन शाल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने एक ही ओवर में ईशान, तिलक और दुबे को आउट कर मैच का रुख पलटने की कोशिश की। हरमीत सिंह को भी दो विकेट मिले।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे—उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। गौरतलब है कि सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था।

    अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली। हार्दिक पांड्या महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन टीम की जीत पर असर नहीं पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत आगाज किया है, जबकि इससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी अपने शुरुआती मुकाबले जीत चुके हैं। भारत की नजर अब इस लय को आगे के मैचों में बरकरार रखने पर होगी।

  • क्रिकेट के तेज विस्तार पर चर्चा: वानखेड़े में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले अमेरिका के राजदूत

    क्रिकेट के तेज विस्तार पर चर्चा: वानखेड़े में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले अमेरिका के राजदूत


    मुंबई।
    टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम अमेरिका (India vs America) मुकाबले के बीच अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Ambassador Sergio Gore) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से बढ़ते दायरे और संभावनाओं पर चर्चा हुई।

    राजदूत गोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही और अमेरिका में क्रिकेट के “एक्सपोनेंशियल ग्रोथ” पर बातचीत हुई। उन्होंने अमेरिका में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती प्रतिभाओं और बढ़ते फैन बेस का भी जिक्र किया।

    इसी मैच के दौरान गोर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से भी मुलाकात की और इसे सुखद बताया। मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की अहम पारी खेलकर टीम को 161/9 तक पहुंचाया। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132/9 रन ही बना सकी।

    गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। सिराज को अंतिम समय पर टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि ऑलराउंडर हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए थे। वहीं तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमारी के चलते यह मैच नहीं खेल सके।

    डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी भारतीय टीम पर इस बार भी खिताब बचाने का दबाव है। हालांकि पहले मैच में जीत से टीम ने सकारात्मक शुरुआत की है। अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और आईसीसी नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय संवाद यह संकेत देते हैं कि खेल का वैश्विक विस्तार नई दिशा पकड़ रहा है।

  • पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB

    पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB


    नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। इस वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत के खिलाफ अपने बॉयकॉट के फैसले पर यू टर्न ले सकता है। पीसीबी ने कहा है कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर फिर से विचार करने के लिए सरकार से बात करेगा। पाकिस्तान सरकार ने PCB को नेशनल टीम को T20 वर्ल्ड कप में भेजने की इजाजत दे दी है, लेकिन उसे भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है, जो ICC और उसके ब्रॉडकास्टर्स के लिए रेवेन्यू के हिसाब से सबसे बड़ा मैच है।
    श्रीलंका बोर्ड ने पीसीबी को किया थे मेल
    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक श्रीलंका ने हाल ही में पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है। ऐसे में उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

    सूत्र ने कहा आगे कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से बातचीत की है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सपोर्ट की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और उस बिक्री से मिलने वाले रेवेन्यू में भारी नुकसान होगा। इसके बाद मोहसिन नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे।

    पाकिस्तान ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज
    टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को बॉयकॉट करने का आदेश दिया था। ऐसे में ये मुकाबला हो पाता है या नहीं ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। इस बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया है। उन्होंने पहले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया है।

  • कोहली-रोहित हुए B कैटेगरी में डिमोशन, A+ हटने के बाद टॉप पर शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा

    कोहली-रोहित हुए B कैटेगरी में डिमोशन, A+ हटने के बाद टॉप पर शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा


    नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन का सामना करना पड़ा है। दोनों अब A+ कैटेगरी से हटकर B कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। इससे पहले कोहली और रोहित सभी फॉर्मेट खेलते हुए A+ कैटेगरी में थे, लेकिन टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह स्थिति बदल गई।

    बीसीसीआई ने इस साल A+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पहले यह कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए थी जो लगातार तीनों फॉर्मेट खेलते हों, लेकिन अब क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल में कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा। इसके बाद पुरुष खिलाड़ियों के लिए तीन नई कैटेगरी तय की गई हैं: A, B और C।

    नई टॉप कैटेगरी (A):
    शुभमन गिल (टेस्ट और वनडे कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा (टी20 से संन्यास ले चुके हैं)

    B कैटेगरी:
    विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (T20I कप्तान), ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर

    C कैटेगरी:
    अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़।

    वेतन का मुद्दा:
    पिछले स्ट्रक्चर में A+ खिलाड़ियों को सालाना ₹7 करोड़, A को ₹5 करोड़, B को ₹3 करोड़ और C को ₹1 करोड़ मिलती थी। A+ कैटेगरी हटने के बाद नए पेमेंट सिस्टम का विवरण अभी जारी नहीं किया गया है।इस बदलाव के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की कैटेगरी को फॉर्मेट आधारित और उपलब्धता के अनुसार व्यवस्थित किया है, जिससे अब टॉप कैटेगरी में केवल सक्रिय और लगातार फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा BCCI का नियम: 14 साल की उम्र में ही खत्म हुआ अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर

    वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा BCCI का नियम: 14 साल की उम्र में ही खत्म हुआ अंडर-19 वर्ल्ड कप का सफर


    नई दिल्ली ।अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को छठा खिताब दिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी आज हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर हैं। पूरे टूर्नामेंट में 439 रन और रिकॉर्ड 30 छक्के जड़ने वाले वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। कायदे से देखा जाए तो 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव 2028 और उसके बाद के भी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने की उम्र रखते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI का एक नियम उनके इस मौके को छीन चुका है।

    बीसीसीआई का वो सख्त नियम क्या है? दरअसल, बीसीसीआई ने साल 2016 में जूनियर क्रिकेट के ढांचे में एक बड़ा बदलाव किया था। इस नियम के तहत कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपने करियर में केवल एक ही बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है। बोर्ड का मानना है कि ऐसा करने से नए खिलाड़ियों को मौका मिलता है और टैलेंट पूल का दायरा बढ़ता है। यदि किसी खिलाड़ी को एक से ज्यादा बार मौका दिया जाए, तो वह नए टैलेंट का रास्ता रोकता है। यही कारण है कि वैभव सूर्यवंशी अब भविष्य में दोबारा कभी भी भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम की जर्सी नहीं पहन पाएंगे।

    इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं ये नाम 2016 से पहले नियम अलग थे। उस समय कई खिलाड़ियों ने अपनी उम्र के आधार पर एक से अधिक बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। भारतीय टीम के मौजूदा सितारे रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, आवेश खान, विजय जोल और रिकी भुई ऐसे नाम हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला है। सरफराज खान ने तो दो वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन वैभव अब इस फेहरिस्त में शामिल नहीं हो सकेंगे।

    आगे क्या है वैभव का रास्ता? भले ही वैभव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप न खेल पाएं, लेकिन उनकी इस उम्र में ऐसी परिपक्व बल्लेबाजी ने उनके लिए टीम इंडिया के सीनियर स्क्वॉड के दरवाजे खोल दिए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीसीसीआई अब उन्हें सीधे घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) और इंडिया-ए के दौरों पर भेजकर सीनियर टीम के लिए तैयार करेगा। वैभव ने जो तबाही 14 साल की उम्र में मचाई है, उसने साबित कर दिया है कि वह ‘लंबी रेस के घोड़े’ हैं और अब उनका लक्ष्य सीधे नीली जर्सी पहनकर सीनियर वर्ल्ड कप में तिरंगा लहराना होगा।

  • श्रीलंका को लगा जोर का झटका: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा

    श्रीलंका को लगा जोर का झटका: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा


    नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज यानी 7 फरवरी से बजने जा रहा है लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही दिन श्रीलंका क्रिकेट के खेमे से एक निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के उभरते हुए 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की गंभीर चोट के कारण इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं। मलिंगा का बाहर होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा सामरिक नुकसान माना जा रहा है क्योंकि वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी थे।

    इंग्लैंड सीरीज के दौरान लगी थी चोट रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान मलिंगा को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई टी20 सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी। बोर्ड को उम्मीद थी कि वह समय रहते फिट हो जाएंगे लेकिन मेडिकल टीम के गहन परीक्षण के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है। मलिंगा की गैरमौजूदगी में श्रीलंका की डेथ ओवरों की रणनीति पर गहरा असर पड़ सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके विकल्प की घोषणा की है जिसे आईसीसी की तकनीकी समिति ने भी अपनी हरी झंडी दे दी है। मलिंगा के स्थान पर अब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन श्रीलंका की जर्सी में नजर आएंगे।

    8 फरवरी को पहला मुकाबला श्रीलंका को इस टूर्नामेंट के ग्रुप B में रखा गया है जहाँ उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से होगा। लंकाई टीम अपने अभियान की शुरुआत कल यानी 8 फरवरी को कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगी। घरेलू परिस्थितियों में खेलते हुए टीम पर मलिंगा की कमी को न खलने देने का भारी दबाव होगा।

    बदली हुई लंकाई टीम पर एक नजर मदुशन के आने से टीम के अनुभव में इजाफा हुआ है। टीम की कमान दासुन शनाका के हाथों में है और उनके पास वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद हैं। हालांकि मलिंगा की सटीक यॉर्कर और गति को रिप्लेस करना कप्तान शनाका के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। अब देखना यह है कि ऐन मौके पर हुए इस बदलाव के बावजूद क्या श्रीलंका अपने घर में वर्ल्ड कप का विजयी आगाज कर पाती है या नहीं।

    अपडेटेड श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड:
    दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन।

  • रिकॉर्ड्स के सुल्तान बने वैभव सूर्यवंशी, फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का दोहरा खिताब

    रिकॉर्ड्स के सुल्तान बने वैभव सूर्यवंशी, फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का दोहरा खिताब


    नई दिल्ली । क्रिकेट के मैदान पर जब प्रतिभा और जुनून का संगम होता है तो इतिहास जन्म लेता है और दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कुछ ऐसा ही करिश्मा 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए वह कर दिखाया जो आज तक इस स्तर पर कोई नहीं कर सका था। वैभव की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न केवल इंग्लैंड को 100 रनों से पटखनी दी बल्कि रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

    ऐतिहासिक पारी और रिकॉर्ड्स की झड़ी मैच की शुरुआत से ही वैभव के इरादे साफ थे। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की ऐसी बारिश की कि विपक्षी टीम के पास कोई जवाब नहीं था। वैभव ने महज 71 गेंदों में अपना 150 रन पूरा किया जो अंडर-19 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज व्यक्तिगत स्कोर है। उनकी 175 रनों की पारी में 15 गगनचुंबी छक्के और 15 दर्शनीय चौके शामिल रहे। यह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वैभव के इस प्रलयंकारी प्रदर्शन की मदद से भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    भावुक पल और समर्पण मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कारों से नवाजा गया तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। आंखों में खुशी के आंसू लिए वैभव ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय टीम के सपोर्ट स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस अहसास को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। पिछले 7-8 महीनों से हम सभी ने जो मेहनत की है यह उसका परिणाम है। हमारे सपोर्ट स्टाफ ने हर मोड़ पर हमारा साथ दिया चाहे बात हमारी फिटनेस की हो या मानसिक मजबूती की। वैभव ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत और यह सम्मान उन्हीं के मार्गदर्शन का नतीजा है।

    मैच का लेखा-जोखा लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम वैभव के प्रहारों के सदमे से उबर नहीं पाई। हालांकि कालेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर उम्मीदें जगाईं लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 311 रनों पर समेट दिया। वैभव सूर्यवंशी ने न केवल बल्ले से बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने कुल 439 रन बनाए और एक महत्वपूर्ण विकेट भी झटका।

    आईपीएल में अपनी छोटी सी झलक दिखाने वाले वैभव अब विश्व क्रिकेट के नए पोस्टर बॉय बनकर उभरे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित दिखाया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है जब आपके पास प्रतिभा और संकल्प की शक्ति हो।

  • Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंड‍िया को झटका, हर्ष‍ित राणा हुए बाहर, जानें वजह

    Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंड‍िया को झटका, हर्ष‍ित राणा हुए बाहर, जानें वजह


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्ष‍ित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 4 फरवरी 2026 को खेले गए वार्म-अप मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी.चोट के अगले दिन यानी 5 फरवरी को हर्ष‍ित राणा की क्लिनिकल जांच की गई, जिसमें घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन पर तेज दर्द पाया गया. इसके बाद कराए गए स्कैन में उनके Lateral Meniscus में गंभीर चोट की पुष्टि हुई. घुटने के बाहरी हिस्से की इस गद्दी को Lateral Meniscus कहा जाता है.

    6 फरवरी को मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ( Dr Dinshaw Pardiwala) से परामर्श के बाद राणा को सर्जिकल रिपेयर की सलाह दी गई है. मेडिकल टीम का मानना है कि बिना सर्जरी के उनकी पूरी रिकवरी संभव नहीं होगी.

    इस सर्जरी और रिकवरी प्रक्रिया को देखते हुए राणा को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है. यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हर्ष‍ित हाल के महीनों में तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बनकर उभरे थे. वहीं उनकी बल्लेबाजी भी कमाल की रही है. अब सेलेक्शन कमेटी को उनके रिप्लेसमेंट पर विचार करना होगा, जबकि हर्ष‍ित की वापसी का फैसला सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के बाद ही लिया जाएगा.
    हर्ष‍ित राणा को कहां और कैसी चोट लगी
    हर्ष‍ित को लैटरल मेनिस्कस (Lateral Meniscus) में चोट लगी है. यह घुटने के जोड़ में मौजूद एक अर्धचंद्राकार या “C” आकार की रबड़ जैसी गद्दी (cartilage) है. यह घुटने के बाहरी हिस्से में स्थित होती है और जांघ की हड्डी (femur) और पिंडली की हड्डी (tibia) के बीच कुशन का काम करती है. जो चलने, दौड़ने या कूदने के दौरान लगने वाले झटकों को सोखती है.वहीं यह शरीर के वजन को पूरे घुटने पर समान रूप से फैलाती है, जिससे हड्डियों पर सीधा दबाव कम पड़ता है. साथ ही यह घुटने के जोड़ को स्थिर रखने और चिकनाई (lubrication) प्रदान करने में मदद करती है.

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा (बाहर) और ईशान किशन (विकेटकीपर).

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
    07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
    07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता
    07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई

    08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
    08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
    08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो

    09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
    09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
    09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद

    10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
    10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
    10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

    11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
    11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
    11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई

    12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
    12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई
    12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली

    13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
    13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
    13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई

    14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
    14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
    14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद

    15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
    15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई
    15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो

    16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
    16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
    16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी

    17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
    17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
    17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई

    18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
    18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो
    18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद

    19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
    19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
    19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई
    20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
    20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
    इसके बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे

  • ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल

    ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल

    नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया अपनी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखती है।

    भारत का पहला मैच
    टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी 2026 को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था।

    ग्रुप और शेड्यूल
    भारत को ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप A की टीमें हैं:
    भारत
    पाकिस्तान
    अमेरिका
    नामीबिया
    नीदरलैंड

    टीम इंडिया के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल:
    7 फरवरी: भारत vs अमेरिका – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
    12 फरवरी: भारत vs नामीबिया – अरुण जेटली स्टेडियम
    15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो
    18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 4 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी।

    भारतीय टीम के खिलाड़ी
    सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
    अक्षर पटेल (उपकप्तान)
    अभिषेक शर्मा
    तिलक वर्मा
    संजू सैमसन
    शिवम दुबे
    ईशान किशन
    हार्दिक पंड्या
    अर्शदीप सिंह
    जसप्रीत बुमराह
    हर्षित राणा
    वरुण चक्रवर्ती
    कुलदीप यादव
    वॉशिंगटन सुंदर
    रिंकू सिंह

    टीम में 8 खिलाड़ी 2024 के विजेता टीम का हिस्सा थे, जबकि 7 नए खिलाड़ी इस बार अहम भूमिका निभा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत के लिए अपनी विजेता परंपरा को जारी रखने और नई चुनौतियों का सामना करने का मौका है।

  • IND vs PAK मैच विवाद पर श्रीलंका ने PCB को लिखा पत्र, भारत के साथ मुकाबले में भाग लेने की अपील

    IND vs PAK मैच विवाद पर श्रीलंका ने PCB को लिखा पत्र, भारत के साथ मुकाबले में भाग लेने की अपील


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के रुख का समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच खेलने से इनकार किया था और ICC के समझाने पर भी मान नहीं पाया।

    इस कदम से श्रीलंका को भी आर्थिक और लॉजिस्टिकल नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को दो पेज का पत्र भेजा, जिसमें 2009 के आतंकी हमले और पाकिस्तान के कठिन समय में श्रीलंका के समर्थन को याद दिलाया गया। SLC ने PCB से इस मामले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

    पत्र में कहा गया है कि अगर निर्धारित मैच नहीं होते, तो को-होस्ट देशों को वित्तीय, लॉजिस्टिकल और प्रतिष्ठान से जुड़ा बड़ा नुकसान होगा। SLC ने स्पष्ट किया कि ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका पूरी तरह तैयार है और भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टिकट बिक्री पहले ही तेज गति से हो चुकी है।

    SLC ने अपने पत्र में लिखा, श्रीलंका ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। होस्ट वेन्यू के रूप में हमने कमर्शियल, ऑपरेशनल, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए हैं। इस मैच में हॉस्पिटैलिटी प्लानिंग और टिकट बिक्री भी शामिल है। निर्धारित मैचों में भाग न लेने के दूरगामी नतीजे होंगे, जिसमें बड़े वित्तीय नुकसान और टूर्नामेंट की इंटरनेशनल अपील कम होना शामिल है।”

    श्रीलंका सरकार भी संभावित बॉयकॉट के असर पर नजर रख रही है, क्योंकि इन मैचों की मेजबानी से बड़ी आर्थिक उम्मीदें जुड़ी हैं। SLC ने पत्र में यह भी याद दिलाया कि श्रीलंका ने कई बार पाकिस्तान का दौरा किया है, कठिन सुरक्षा परिस्थितियों और हमलों के बावजूद इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया। इसमें नेशनल टीम के काफिले पर हुए हमले भी शामिल हैं, जिनसे खिलाड़ियों और अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक चोटें आईं।

    SLC ने PCB से सम्मानपूर्वक अनुरोध किया कि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच में भाग न लेने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। पत्र में जोर दिया गया कि क्रिकेट के व्यापक हित, दोनों बोर्डों के बीच सहयोग और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान टीम निर्धारित सभी मैचों में शामिल हो। अंत में SLC ने PCB और पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद देते हुए शीघ्र सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई।