Category: Sports

  • मुझे ड्रॉप करने का फैसला सही था, वापसी के लिए तैयार रहना चाहता हूं: ओली पोप

    मुझे ड्रॉप करने का फैसला सही था, वापसी के लिए तैयार रहना चाहता हूं: ओली पोप


    नई दिल्ली।  इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने कहा है कि एशेज 2025-26 के दौरान खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर किए जाने के बावजूद उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी की पूरी उम्मीद है।

    ओली पोप ने कहा, “टीम से बाहर होना आसान नहीं होता, लेकिन उस समय यह सही फैसला था। मुझे पता था कि मैं कहां खड़ा हूं।”

    उन्होंने कहा, “अगर मैं प्लेइंग इलेवन में नहीं हूं, तो मुझे यह साबित करना होगा कि मैं देश का सबसे अच्छा बल्लेबाज बन सकता हूं। मैं अपने खेल को बेहतर बनाकर तैयार रहना चाहता हूं।”

    पोप ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाना है ताकि मौका मिलने पर वह खुद को सर्वश्रेष्ठ विकल्प साबित कर सकें।

    पोप को इंग्लैंड टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी गंवानी पड़ी। उनकी जगह ये भूमिका अब हैरी ब्रूक निभा रहे हैं।

    मध्यक्रम के इस बल्लेबाज को टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की घरेलू क्रिकेट के रास्ते राष्ट्रीय टीम में वापस आने की सलाह दी है।

    पोप का भी मानना है कि घरेलू सीजन में लगातार खेलने से उन्हें अपने खेल को सुधारने का मौका मिलेगा और वह जल्द ही इंग्लैंड टीम में वापसी कर सकते हैं। वह काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन पर ध्यान देंगे।

    एशेज सीरीज की 6 पारियों में 125 रन बनाने वाले ओली पोप को टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। उनकी जगह जैकब बेथेल को नंबर तीन पर मौका दिया गया। बेथेल ने मौके का फायदा उठाया और सिडनी टेस्ट में शतक लगाया। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ विस्फोटक 105 रन बनाने के बाद बेथेल ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और पोप की वापसी की राह मुश्किल कर दी है।

    पोप को इंग्लैंड के टेस्ट फॉर्मेट का मजबूत स्तंभ माना जाता रहा है। वह कई मौकों पर टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 64 टेस्ट की 113 पारियों में 9 शतक और 16 अर्धशतकों की मदद से 3,732 रन बनाए हैं।

  • क्रिकेट में दिखा पावर का धमाका: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का सिक्स पहुंचा स्टेडियम के बाहर

    क्रिकेट में दिखा पावर का धमाका: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का सिक्स पहुंचा स्टेडियम के बाहर


    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले में एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। साउथ अफ्रीका के बैट्समैन वियान मुल्डर ने हैमिल्टन में ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम की सीमा पार करते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी। इस धमाकेदार शॉट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जैमीसन की गेंद पर दिखा दम

    साउथ अफ्रीका की टीम 176 रन के गोल का पीछा कर रही थी, लेकिन शुरुआत बहुत धीमी रही। पहले दो ओवर में सिर्फ 5 रन बने थे। ऐसे में तीसरे ओवर में वियान मुल्डर ने आक्रामक अंदाज अपनाया और काइल जैमीसन की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से जोरदार शॉट खेल दिया। गेंद करीब 100 मीटर दूर जाकर स्टेडियम के बाहर सड़क पर गिरी। यह शॉट इतना लंबा था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

    हैमिल्टन का मैदान आमतौर पर बड़ा माना जाता है और यहां इतने लंबे मौके कम ही देखने को मिलते हैं। खास बात यह रही कि जिस दिशा में मुल्दर ने शॉट खेला, वहां कोई बड़ा स्टैंड नहीं था, जिससे गेंद सीधे मैदान के बाहर चली गई। ऐसे मौके क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलते हैं।

    शानदार शॉट, लेकिन टीम को नहीं मिली जीत

    हालांकि वियान मुल्दर का यह शानदार शॉट टीम को जीत नहीं दिला सका। साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 107 रन पर ही सिमट गई। दूसरी ओर न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 सूरज से मैच जीत लिया।

    सीरीज में बराबरी, मुकाबला और रोमांचक

    इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की। अब बचे हुए तीन मुकाबले सीरीज के लिए दावेदार होंगे और हर मैच ‘फाइनल’ जैसा होगा।

    पुरानी हार का हिसाब बराबर करने का मौका

    दोनों टीमों के बीच हाल ही में ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भी टक्कर हुई थी, जहां न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया था। ऐसे में यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए बदला लेने का मौका भी मानी जा रही है।

  • आईपीएल शुरू होने से पहले RCB की बढ़ी टेंशन, हेजलवुड पहले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे

    आईपीएल शुरू होने से पहले RCB की बढ़ी टेंशन, हेजलवुड पहले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bengaluru को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Josh Hazlewood शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और पहले दो मैच मिस कर सकते हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

    शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने की आशंका

    जानकारी के अनुसार, Josh Hazlewood आईपीएल 2026 के पहले सप्ताह तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में वे 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ और इसके बाद Chennai Super Kings के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने हैं, जहां तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होती है।

    चोट से जूझ रहे हैं हेजलवुड

    Josh Hazlewood पिछले कुछ समय से चोट से परेशान हैं। उन्हें पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और रिकवरी के दौरान अकिलीज (Achilles) से जुड़ी समस्या भी सामने आई। इसी वजह से वह एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर रहे। अभी तक उनकी पूरी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

    RCB के लिए क्यों अहम हैं हेजलवुड

    पिछले सीजन में Josh Hazlewood ने Royal Challengers Bengaluru की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2025 सीजन में 17.54 की औसत से 22 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज का दर्जा हासिल किया था। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव RCB की गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाते हैं।

    शुरुआती मैचों में बढ़ेगी चुनौती

    हेजलवुड की गैरमौजूदगी में RCB के सामने शुरुआती मुकाबलों में चुनौती और बढ़ सकती है। एक ओर Sunrisers Hyderabad के आक्रामक बल्लेबाज होंगे, वहीं दूसरी तरफ MS Dhoni की टीम Chennai Super Kings जैसी अनुभवी और संतुलित टीम से मुकाबला होगा। ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है।

    क्या होगी वापसी?

    फिलहाल RCB मैनेजमेंट और फैंस की नजरें Josh Hazlewood की फिटनेस पर टिकी हैं। अगर वह जल्द फिट होकर वापसी करते हैं, तो टीम को बड़ा राहत मिल सकता है। लेकिन शुरुआती मैचों में उनकी अनुपस्थिति RCB के लिए निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

  • नाबालिग क्रिकेट स्टार का एडल्ट फिल्म देखने का कबूलनामा उठा सुरक्षा और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल

    नाबालिग क्रिकेट स्टार का एडल्ट फिल्म देखने का कबूलनामा उठा सुरक्षा और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल


    नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपने खेल से ज्यादा एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह के दौरान उनकी एक मासूम सी स्वीकारोक्ति ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। महज 14 साल के इस खिलाड़ी ने मंच पर अपनी पसंदीदा फिल्म के रूप में हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म का नाम ले लिया जिसे केवल वयस्कों के लिए प्रमाणित किया गया है। इसके बाद से सवालों की झड़ी लग गई है और बहस का केंद्र बन गया है कि आखिर एक नाबालिग तक ऐसी फिल्म की पहुंच कैसे हुई।

    यह मामला केवल एक बच्चे के बयान तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसने सिनेमाघरों की कार्यप्रणाली और नियमों के पालन पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। ए सर्टिफिकेट वाली फिल्मों के लिए स्पष्ट नियम है कि 18 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता चाहे वे अभिभावकों के साथ ही क्यों न हों। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या थिएटर स्तर पर पहचान की जांच में लापरवाही हुई या फिर किसी विशेष स्थिति में नियमों को नजरअंदाज किया गया।

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यदि एक जाना पहचाना चेहरा होने के बावजूद उम्र की पुष्टि नहीं की गई तो आम दर्शकों के मामले में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि कम भीड़ या ढीली निगरानी का फायदा उठाकर किशोर आसानी से ऐसे कंटेंट तक पहुंच बना लेते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से उपयुक्त नहीं होता।

    वहीं दूसरी ओर यह बहस केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है। डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफॉर्म और इंटरनेट के जरिए एडल्ट कंटेंट तक पहुंच पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। ऐसे में यह भी संभव है कि फिल्म घर पर देखी गई हो। यदि ऐसा है तो अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े होते हैं। बच्चों की मीडिया खपत पर निगरानी रखना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि गलत कंटेंट उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर असर डाल सकता है।

    इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका सख्ती से पालन होना भी उतना ही जरूरी है। सिनेमाघरों को अपनी जांच प्रक्रिया मजबूत करनी होगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी आयु सत्यापन के बेहतर उपाय अपनाने होंगे। साथ ही अभिभावकों को भी सतर्क रहना होगा ताकि बच्चे उम्र के अनुसार ही कंटेंट देखें।

    वैभव सूर्यवंशी का यह मामला भले ही अनजाने में हुआ एक बयान हो लेकिन इसने समाज के सामने एक बड़ी सच्चाई रख दी है। आज के दौर में बच्चों तक किसी भी तरह का कंटेंट पहुंचाना बेहद आसान हो गया है और यही सबसे बड़ी चुनौती है। यह घटना एक चेतावनी की तरह है कि मनोरंजन के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

  • क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, शिखर धवन-सोफी समेत पहुंचे सितारे

    क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, शिखर धवन-सोफी समेत पहुंचे सितारे


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया है। कुलदीप के परिवार के लोग और करीबी होटल ‘द सेंट्रम’ पहुंच चुके हैं, जहां पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ शामिल हुए। आगमन पर दोनों पर फूलों की बारिश की गई। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ आ चुके हैं।

    रिसेप्शन में शामिल होने वाले VVIP और क्रिकेट सितारे

    रिसेप्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसमें ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से अधिक मेहमान शामिल होने की संभावना है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस भव्य समारोह में शामिल हो सकती हैं।

    क्रिकेट जगत और परिवार की मौजूदगी

    रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, BCCI और ICC अधिकारी भी उपस्थित रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई VVIP मेहमानों को भी निमंत्रण दिया गया है।

  • 24 साल पहले क्राइस्टचर्च में आया था तूफान, 217 मिनट में बना ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी नहीं टूटा, बैट से बहा रनों का जलजला

    24 साल पहले क्राइस्टचर्च में आया था तूफान, 217 मिनट में बना ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी नहीं टूटा, बैट से बहा रनों का जलजला


    नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में कुछ पारियां ऐसी होती हैं, जो स्कोरकार्ड से कहीं आगे जाकर दास्तान बन जाती हैं जुनून, जज्बे और असंभव को संभव बनाने की कहानी.नॉथन एस्टल की वह विस्फोटक पारी भी कुछ ऐसी ही थी, जब हार के मुहाने पर खड़ी टीम के बीच उन्होंने अकेले दम पर तूफान खड़ा कर दिया. क्राइस्टचर्च के मैदान पर ऐसा करिश्मा हुआ जिसको देखकर दुनिया की आंखे खुली की खुली रह गई थी.
    इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 550 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था. लक्ष्य इतना बड़ा था कि मुकाबला औपचारिकता सा लगने लगा था. न्यूज़ीलैंड की टीम 333 रन पर 9 विकेट खो चुकी थी और हार लगभग तय थी लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी. 16 मार्च 2002 को एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो आज तक कोई भी बल्लेबाज उसको नहीं तोड़ पाया.
    जेड स्टेडियम में एस्टल का जलवा

    नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतर एस्टल ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने अपना शतक मात्र 114 गेंदों में पूरा किया, जो उस समय के टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद तेज था लेकिन असली विस्फोट इसके बाद हुआ शतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदला और अगली 100 रन सिर्फ 39 गेंदों में ठोक दिए यह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए दुःस्वप्न जैसा था. इस दौरान उनका साथ देने आए घायल क्रिस क्रेयन्स जो 10वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे दोनों ने मिलकर सिर्फ 65 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी कर डाली. यह साझेदारी न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई, बल्कि यह दिखाती है कि क्रिकेट में आखिरी विकेट तक उम्मीद जिंदा रहती है.

    गेंदबाजों की धुलाई और बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
    एस्टल ने इंग्लैंड के प्रमुख गेंदबाजों एंडी कैडिक, मैथ्यू होगॉर्ड और फि्लंटाफ की जमकर धुनाई की. खासकर कैडिक के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ टिकने नहीं, बल्कि इतिहास रचने आए हैं. एस्टल ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए. इस पारी का सबसे बड़ा आकर्षण सिर्फ रन नहीं, बल्कि उसकी रफ्तार थी. एस्टल ने 153 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है. उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, और बाद में बेन स्टोक्स और वीरंद्र सहवाग जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी इस आंकड़े को पार नहीं कर सके. आखिरकार एस्टल 222 रन बनाकर हॉगार्ड की गेंद पर आउट हुए और न्यूज़ीलैंड की पारी 451 रन पर सिमट गई. टीम मैच जरूर हार गई, लेकिन एस्टल की यह पारी जीत से कहीं बड़ी साबित हुई. यह सिर्फ एक दोहरा शतक नहीं था, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में आक्रामकता की नई परिभाषा थी जहां हालात चाहे कितने भी मुश्किल हों, एक खिलाड़ी अपने दम पर कहानी बदल सकता है .

  • कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास

    कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य रिसेप्शन में करीब 600 से अधिक मेहमानों के आने का अनुमान है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए होटल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

    ये दिग्गज होंगे शामिल
    क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हस्तियों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के आने की भी संभावना है। बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी राजपूताना थीम पर हुई थी, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए थे।

    वेज मेन्यू में सैकड़ों डिशेज
    रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास वेज मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें सैकड़ों तरह के व्यंजन शामिल हैं। साथ ही अलग-अलग तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मेहमानों को शानदार अनुभव मिल सके। VIP मेहमानों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर होटल की सुरक्षा तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह ग्रैंड रिसेप्शन सिर्फ एक शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लखनऊ के लिए भी एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी।

  • कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर बोले Sangram Singh, ऑर्गेनिक खेती को बताया जरूरी

    कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर बोले Sangram Singh, ऑर्गेनिक खेती को बताया जरूरी


    नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में संग्राम सिंह ने कहा कि आज की तेज रफ्तार शहरी जीवन में लोग प्राकृतिक और उपजाऊ भोजन से दूर होते जा रहे हैं।उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि पहले लोग बांस से सीधे फल तोड़कर खाते थे और खेतों से ताजी सब्जियां लाते थे, लेकिन अब यह संस्कृति काफी हद तक खत्म हो गई है।

    फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है संतुलित आहार

    संग्राम सिंह ने बताया कि जैविक फल और सब्जियों शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं, जिससे:

    शारीरिक ताकत बढ़ती है

    इम्युनिटी मजबूत होती है

    लंबे समय तक बीमारियों से बचाव होता है

    उन लोगों से अपील की कि वे अपनी डाइट में प्राकृतिक और शुद्ध भोजन को शामिल करें।

    किसानों से बढ़ रहा स्वास्थ्य खतरा

    कार्यक्रम में मौजूद शैलेश जरिया ने कहा कि बाजार में मिलने वाले कई फल-सब्जियों में बहुत ज़्यादा केमिकल वाले कीटनाशक होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।

    उनके अनुसार, यह समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही हैं:

    कैंसर

    डायबिटीज़

    हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)

    दिल की बीमारी

    बीमारियों के पीछे खराब खान-पान और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थ एक बड़ी वजह बनते जा रहे हैं।

    किसानों के लिए भी अहम संदेश

    शैलेश जरिया ने किसानों से अपील की कि वे:

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का कम इस्तेमाल करें

    जैविक और पारंपरिक खेती अपनाएं

    मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें

    उनका कहना है कि इससे न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि लोगों को कसरत और सुरक्षित भोजन भी मिलेगा।

    खेल के मैदान में भी वापसी की तैयार
    इस मौके पर संग्राम सिंह ने बताया कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय MMA मुकाबले में हिस्सा लेंगे।

    तारीख: 5 अप्रैल

    स्थान: अर्जेंटीना

    इवेंट: समुराई फाइट लीग

    यह साफ है कि जैविक फूड केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और भविष्य की जरूरत बन रहा है। संग्राम सिंह और एथलीटों का संदेश यही है कि अगर हम अभी से अपने खान-पान में बदलाव नहीं करेंगे, तो आने वाले समय में स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

  • इतिहास की सबसे मजबूत टी20 टीम ,रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम की ताकत को किया सलाम

    इतिहास की सबसे मजबूत टी20 टीम ,रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम की ताकत को किया सलाम


    नई दिल्ली । हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान देते हुए मौजूदा भारतीय टीम को अब तक की सबसे मजबूत टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम करार दिया है। पोंटिंग के अनुसार इस टीम की असली ताकत उसकी गहराई अनुभव और लगातार शानदार प्रदर्शन है जिसने उसे सफेद गेंद के क्रिकेट में एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता और इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

    भारतीय टीम का प्रदर्शन केवल इस एक टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रहा है बल्कि पिछले कुछ वर्षों में उसने सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार दबदबा बनाए रखा है। 2023 के अंत से अब तक खेले गए चार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को केवल दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें एक हार 2023 के एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरी 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई। इसके बावजूद टीम ने जिस तरह से वापसी की वह उसकी मानसिक मजबूती और सामूहिक क्षमता को दर्शाता है।

    आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल पोंटिंग ने आईसीसी के कार्यक्रम द आईसीसी रिव्यू में कहा कि मौजूदा भारतीय टीम की श्रेष्ठता पर सवाल उठाना आसान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बीते पांच-छह वर्षों में भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और टीम ने हर बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित की है। पोंटिंग के मुताबिक इस टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन संतुलन मौजूद है जो उसे हर परिस्थिति में मजबूत बनाता है।

    पोंटिंग ने यह भी माना कि इंडियन प्रीमियर लीग का भारतीय खिलाड़ियों के विकास में बड़ा योगदान रहा है। उनका कहना है कि आईपीएल में खेलने से खिलाड़ियों को बड़े मैचों के दबाव को संभालने की आदत हो जाती है क्योंकि यहां हर मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा ही चुनौतीपूर्ण होता है। यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी किसी भी बड़े मंच पर घबराते नहीं हैं और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हैं।

    सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को पोंटिंग ने टीम के लिए एक जरूरी झटका बताया। उनका मानना है कि लगातार जीत के बीच कभी-कभी हार टीम को अपनी कमियों को समझने और सुधार करने का मौका देती है। भारत ने इस हार के बाद शानदार वापसी करते हुए अपने बाकी मुकाबलों में आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और तीन मैचों में 250 से अधिक का स्कोर खड़ा किया जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबले भी शामिल थे। इस तरह भारतीय टीम ने न सिर्फ खिताब जीता बल्कि अपने खेल संतुलन और निरंतरता से यह साबित कर दिया कि वह टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे प्रभावशाली और मजबूत टीमों में से एक बन चुकी है।

  • क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के फेवरेट आमिर खान की 3 इडियट्स, बोले- फिल्मों का जादू दिल को छूता है

    क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के फेवरेट आमिर खान की 3 इडियट्स, बोले- फिल्मों का जादू दिल को छूता है


    नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के लिए अपनी पसंद जाहिर करते हुए नजर आए। नई दिल्ली में रविवार को BCCI ने एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें पिछले एक साल में भारत द्वारा हासिल की गई पांच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफियों का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों को विभिन्न अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया।

    समारोह के दौरान एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड खेला। बातचीत के दौरान जब अभिषेक से उनकी पसंदीदा फिल्म और एक्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी पसंदीदा फिल्म 3 इडियट्स है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। फेवरेट एक्टर समय के साथ बदलते रहते हैं।”

    यह बयान दर्शाता है कि आमिर खान की फिल्मों का प्रभाव सिर्फ आम जनता पर ही नहीं, बल्कि क्रिकेटरों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों पर भी गहरा है। अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी भी आमिर खान की फिल्मों के दीवाने हैं। 2009 में 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ रुपये कमाने वाली 3 इडियट्स आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।

    आमिर खान की फिल्मों की खासियत यह है कि वे मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी देती हैं। चाहे लगान, तारे जमीन पर या पीके जैसी फिल्में हों, इनकी कहानी और प्रदर्शन दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। यही कारण है कि क्रिकेटर्स जैसे अभिषेक शर्मा भी अपनी फिल्मों की पसंद में आमिर खान को सबसे ऊपर रखते हैं।

    इस बीच, आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म एक दिन भी चर्चा में है। इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में होंगे, जबकि निर्देशन सुनील पांडे का है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    अभिषेक शर्मा के बयान से यह साफ हो गया है कि क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच एक खास रिश्ता है। खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी आम जनता के साथ जुड़ते हैं। आमिर खान की फिल्मों की लोकप्रियता और उनका संदेशात्मक कंटेंट आज भी लोगों के दिलों को छूता है।

    इस तरह यह कार्यक्रम और अभिषेक शर्मा का खुलासा दर्शाता है कि बड़े सुपरस्टार्स और उनके काम का प्रभाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों तक फैलता है। क्रिकेट और फिल्म उद्योग के इस संगम ने फैंस के लिए एक नई प्रेरणा और चर्चा का विषय भी पेश किया है।