Category: Sports

  • पॉइंट्स टेबल में धमाका! राजस्थान रॉयल्स नंबर-1, GT को हराकर बदला पूरा खेल

    पॉइंट्स टेबल में धमाका! राजस्थान रॉयल्स नंबर-1, GT को हराकर बदला पूरा खेल


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। आरआर की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी।

    दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने भी सीजन के अपने दोनों मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

    आरसीबी ने 1 मैच खेला है और उसमें जीत हासिल करते हुए चौथे स्थान पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है।

    गुजरात टाइटंस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है। एलएसजी अपना खेला एकमात्र गंवाकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।

    समान अंक के बावजूद कई टीमों का अंकतालिका में स्थान ऊपर नीचे है। इसकी वजह रन रेट है। अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है।

    अंकतालिका में हर मैच के बाद बदलाव होता है। रविवार को दो मैच होने हैं। शाम 3:30 से पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 7:30 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीएसके अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

  • टीमवर्क की मिसाल! प्लेयर ऑफ द मैच बिश्नोई ने तुषार-आर्चर को दिया जीत का पूरा क्रेडिट

    टीमवर्क की मिसाल! प्लेयर ऑफ द मैच बिश्नोई ने तुषार-आर्चर को दिया जीत का पूरा क्रेडिट


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हालांकि, रवि ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया।

    मैच के बाद बिश्नोई ने कहा, “पिछला सीजन मुश्किल था, लेकिन मैंने अपनी प्रक्रिया पर टिके रहने की कोशिश की। मैं अपनी लेंथ मिस करता, तो मुझे छक्के पड़ जाते। यही मेरी एकमात्र कमजोरी थी। अगर मुझे लेंथ पर हिट पड़ती है, तो कोई दिक्कत नहीं है। इस मैच में भी आपने देखा कि जब मैंने फुल लेंथ गेंदबाजी की, मुझे रन पड़े, लेकिन गुड लेंथ पर रन नहीं बने। इसके लिए मैंने मानसिक, शारीरिक और तकनीकी तौर पर काम किया है।”

    बिश्नोई ने कहा, “राहुल तेवतिया का विकेट मेरे लिए अहम रहा। वह एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं। अगर वह आउट नहीं होते, तो मैच किसी भी तरफ जा सकता था।”

    लेग स्पिनर ने जीत का श्रेय तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर के साथ ही पूरी टीम को दिया।

    उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि टीम जीत गई। मेरे प्रदर्शन से ज्यादा तुषार ने आखिर में और जोफ्रा ने 19वें ओवर में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह मायने रखता है। यह सबका मिलकर किया गया काम था और इसी वजह से हम जीते। हम एक युवा टीम हैं और आगे भी ऐसे ही खेलना चाहेंगे।”

    रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए।

    मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जीटी ने 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी और 8 ओवर में पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। दूसरा विकेट 107 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद आरआर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए जीटी की रन गति पर अंकुश लगाया।

    आखिरी 2 ओवरों में जीटी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 3 विकेट शेष थे। जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में मात्र 4 रन दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। तुषार देशपांडे ने मात्र 4 रन दिए और टीम को 6 रन से जीत दिला दी। जीटी 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन बना सकी।

  • हैदराबाद में रनवर्षा तय! Sunrisers Hyderabad के आगे Rishabh Pant ब्रिगेड की कड़ी परीक्षा, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

    हैदराबाद में रनवर्षा तय! Sunrisers Hyderabad के आगे Rishabh Pant ब्रिगेड की कड़ी परीक्षा, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और रविवार को Hyderabad के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। इस मैच में Sunrisers Hyderabad (SRH) और Lucknow Super Giants (LSG) आमने-सामने होंगी। मौजूदा फॉर्म को देखें तो हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, जबकि लखनऊ के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

     SRH की बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत

    पिछले मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर Kolkata Knight Riders को 65 रन से हराया था। इस जीत ने टीम के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ओपनिंग जोड़ी Travis Head और Abhishek Sharma पावरप्ले में ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कप्तान Ishan Kishan आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, जबकि Heinrich Klaasen मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं।

     ऑलराउंड संतुलन से और खतरनाक SRH

    Nitish Kumar Reddy जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में Jaydev Unadkat और Eshan Malinga शानदार फॉर्म में हैं, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

    LSG की बल्लेबाजी बनी चिंता

    दूसरी ओर Lucknow Super Giants के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी बल्लेबाजी है। पिछले मैच में Delhi Capitals के खिलाफ टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई थी।कप्तान Rishabh Pant को ओपनिंग में भेजने का प्रयोग नाकाम रहा। अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में वापसी करानी पड़ सकती है। Mitchell Marsh और Aiden Markram की ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है, जबकि Nicholas Pooran से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

     गेंदबाजी में उम्मीद की किरण

    गेंदबाजी में Mohammed Shami और Prince Yadav ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम दबाव बनाने में नाकाम रही है।

    संभावित प्लेइंग-11

    सनराइजर्स हैदराबाद:
    अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

    लखनऊ सुपर जायंट्स:
    मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव

    मैच का निष्कर्ष

    कुल मिलाकर, मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए Sunrisers Hyderabad इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अगर Lucknow Super Giants की बल्लेबाजी नहीं सुधरी, तो यह मैच एकतरफा भी हो सकता है।

  • 23 साल का स्पीड स्टार: अशोक शर्मा ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, बनी नई सनसनी

    23 साल का स्पीड स्टार: अशोक शर्मा ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड, बनी नई सनसनी


    नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में छा गया है और वह नाम है अशोक शर्मा। गुजरात टाइटन्स के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि पूरे सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में अशोक शर्मा शुरुआत से ही अलग लय में नजर आए। उनकी गेंदों में लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार देखने को मिली। बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदों का सामना करना आसान नहीं था। लेकिन असली रोमांच पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला जब उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। यह गेंद इतनी तेज और सटीक थी कि बल्लेबाज ध्रुव जुरेल किसी तरह खुद को बचा सके।

    इस प्रदर्शन के साथ ही अशोक शर्मा ने खुद को उन चुनिंदा भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल कर लिया है जो 154 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार छू चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि उमरान मलिक और मयंक यादव जैसे गेंदबाज हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि उमरान मलिक के नाम अब भी आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड दर्ज है।

    अशोक शर्मा की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 23 वर्षीय यह तेज गेंदबाज राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। करियर के शुरुआती दौर में उनकी गेंदबाजी में सटीकता की कमी थी लेकिन उन्होंने पिछले दो वर्षों में खुद पर कड़ी मेहनत की और अपनी कमजोरियों को ताकत में बदल दिया। इसका परिणाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में देखने को मिला जहां उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    अगर उनके घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट, 7 लिस्ट ए मुकाबलों में 13 विकेट और 12 टी20 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ तेज ही नहीं बल्कि असरदार गेंदबाज भी हैं।

    आईपीएल में उनका सफर भी दिलचस्प रहा है। वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। आखिरकार गुजरात टाइटन्स ने उन पर भरोसा जताया और 90 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। यह फैसला अब पूरी तरह सही साबित होता नजर आ रहा है।

    अशोक शर्मा की यह तेज गेंदबाजी न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी है बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है। जिस तरह से वह लगातार अपनी रफ्तार और नियंत्रण में सुधार कर रहे हैं उससे साफ है कि आने वाले समय में वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

  • RR कप्तान का बड़ा बयान! रियान पराग बोले- ध्रुव जुरैल की टैलेंट के साथ नहीं हुआ इंसाफ

    RR कप्तान का बड़ा बयान! रियान पराग बोले- ध्रुव जुरैल की टैलेंट के साथ नहीं हुआ इंसाफ


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज की। जीत के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की जमकर तारीफ की।

    रियान पराग ने मैच के बाद जुरैल की बल्लेबाजी पर कहा, “मुझे लगता है कि हमने उसकी प्रतिभा के साथ अब तक न्याय नहीं किया है। उसने मुश्किल काम किया है। उसने छह और सात नंबर बैटिंग की है। अब जब हमारे पास मौका है तो मैं सबसे पहले कहने वाला था कि उसे नंबर तीन पर बैटिंग करनी चाहिए और उसने हमें दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है। यह उसके लिए शुरुआत है। उम्मीद है वह आगे चलकर 700, 800 रन बनाएगा और हमें चैंपियनशिप जिताएगा।”

    पिछले सीजन तक निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाली ध्रुव जुरैल को आईपीएल 2026 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है। सीएसके के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 9 गेंदों पर 18 रन बनाने वाले जुरैल ने जीटी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की श्रेष्ठ पारी खेली। जुरैल ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

    जुरैल की पारी की वजह से ही टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर 6 विकेट पर 210 रन बना सकी।

    211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। आरआर ने आखिरी 2 ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच अपनी तरफ मोड़ लिया। जीटी को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए मात्र 15 रन चाहिए थे। 19वां ओवर फेंकने वाले जोफ्रा आर्चर और 20वां ओवर फेंकने वाले तुषार देशपांडे ने मात्र 4-4 रन दिए और जीटी को 204 रन पर रोक दिया। आरआर के लिए 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

  • साउथेम्प्टन का शानदार खेल! आर्सेनल को हराकर FA कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    साउथेम्प्टन का शानदार खेल! आर्सेनल को हराकर FA कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह


    नई दिल्ली। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित एफए कप का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़े उलटफेर का शिकार आर्सेनल हुए है। आर्सेनल जैसी दिग्गज टीम को साउथेम्प्टन ने हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेंट मैरी स्टेडियम में खेले गए एफए कप क्वार्टर फाइनल में साउथेम्प्टन ने आर्सेनल को 2-1 से हराया।

    मैच की शुरुआत में साउथेम्प्टन ने आक्रामक खेल दिखाया और हाफ टाइम से पहले रॉस स्टीवर्ट ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद लियो सेनेजा ने भी बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील करने में देर कर दी। दूसरे हाफ में साउथेम्प्टन का दबदबा जारी रहा, हालांकि आर्सेनल ने वापसी करते हुए सब्स्टीट्यूट विक्टर ग्योकेरेस के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

    जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी सब्स्टीट्यूट शिया चार्ल्स ने मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले शानदार गोल कर साउथेम्प्टन को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

    दूसरी ओर, मैनचेस्टर सिटी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए लिवरपूल को 4-0 से हराकर लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच के हीरो रहे एर्लिंग हालैंड, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई। उनके साथ एंटोनी सेमेन्यो ने भी गोल कर टीम की जीत को और मजबूत किया।

    इस जीत के साथ मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप में घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं जीत दर्ज की और पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। कोच पेप गार्डियोला के नेतृत्व में टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अब तक कई बड़े खिताब अपने नाम कर चुकी है।

    वहीं, चेल्सी ने भी शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पोर्ट वेले को 7-0 से हराया और क्लीन शीट भी बनाए रखी।

    कुल मिलाकर, इस बार का एफए कप का सेमीफाइनल बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां बड़े क्लब्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

  • रवि बिश्नोई को 78 मैचों बाद मिली वो चीज, IPL में पहली बार किया कमाल

    रवि बिश्नोई को 78 मैचों बाद मिली वो चीज, IPL में पहली बार किया कमाल


    नई दिल्ली।आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के खिलाफ बिश्नोई ने अपने 4 ओवर में मात्र 41 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने साई सुदर्शन (73 रन पर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया का शिकार किया। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस 6 विकेट पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रदर्शन के लिए बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जो उनके आईपीएल करियर का पहला POTM अवॉर्ड है।

    लंबा इंतजार और नया कीर्तिमान

    बिश्नोई ने अब तक आईपीएल में 78 मैचों में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। यह उनके लिए बड़ी राहत की बात रही होगी क्योंकि आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ी इतने मैच खेलते हुए भी POTM नहीं जीत पाए। उदाहरण के लिए, स्टुअर्ट बिन्नी ने 95, सौरभ तिवारी ने 93 और धवल कुलकर्णी ने 92 मैच खेलने के बावजूद यह सम्मान हासिल नहीं किया। रवि बिश्नोई ने अपने 79वें मैच में यह उपलब्धि दर्ज करके अपने नाम कर ली।

    आईपीएल 2026 में पर्पल कैप का दावा

    इस शानदार प्रदर्शन के साथ बिश्नोई ने आईपीएल 2026 की पर्पल कैप भी अपने नाम की। इस सीजन अब तक उन्होंने कुल 5 विकेट चटकाए हैं। उनके प्रदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स को अहम मैच में जीत दिलाई और टीम को अंक तालिका में मजबूत स्थिति में रखा।

    बिश्नोई का मनोबल और तैयारी

    प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के बाद रवि बिश्नोई ने कहा, “पिछला सीजन मेरे लिए मुश्किल था। मैंने हमेशा अपने प्रोसेस पर भरोसा रखा और अपनी लेंथ पर काम किया। अगर गेंद मेरी लेंथ से चूकती, तो छक्के लगते, यही मेरी एकमात्र कमजोरी थी। मैंने लगातार फिजिकल, मेंटल और टेक्निकल एडजस्टमेंट किए। मैदान पर फुल भरोसे के साथ गेंदबाजी करना मेरी रणनीति थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकेट उनके लिए खास था, लेकिन राहुल तेवतिया का विकेट सबसे महत्वपूर्ण रहा क्योंकि वह टीम के लिए एक मजबूत फिनिशर हैं।

    टीम वर्क और यंग टीम का योगदान

    रवि बिश्नोई ने टीम की जीत को केवल अपने प्रदर्शन से नहीं जोड़ा। उन्होंने कहा टीम के सभी खिलाड़ियों का योगदान अहम था। तुषार, जोफ्रा और अन्य खिलाड़ियों ने अंत तक शानदार बॉलिंग की। यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है कि हम जीत सके। हम एक यंग टीम हैं और भविष्य में भी इसी तरह एंटरटेन करने की कोशिश करेंगे। बिश्नोई ने यह भी बताया कि टीम में खिलाड़ियों की रणनीति और निरंतरता ने उन्हें आत्मविश्वास दिया। इस जीत ने उन्हें मानसिक और तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया।

    रवि बिश्नोई ने अपने 79वें आईपीएल मैच में पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर करियर में मील का पत्थर स्थापित किया। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की यंग टीम की मेहनत और टीम वर्क का भी परिणाम है। पर्पल कैप जीतने और निर्णायक विकेट लेने के साथ बिश्नोई ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी हैं।

  • पंजाब किंग्स के हेड कोच ने बताया IPL में स्टार खिलाड़ी चुनने का राज, श्रेयस अय्यर नंबर वन

    पंजाब किंग्स के हेड कोच ने बताया IPL में स्टार खिलाड़ी चुनने का राज, श्रेयस अय्यर नंबर वन


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले दो मैच जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज़ पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया कि उनकी रणनीति और टीम चयन में श्रेयस अय्यर नंबर वन थे।

    पोंटिंग की रणनीति और नए सीजन का बदलाव

    पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में फाइनल खेला था और इस बार टीम को बिल्कुल नए अंदाज में तैयार किया गया है। पोंटिंग ने बताया कि पिछले साल की टीम से कुछ खिलाड़ियों को ही बनाए रखते हुए पूरी टीम को फिर से तैयार किया गया। उन्होंने कहा,
    “सिर्फ प्रभसिमरन और शशांक को रखने से मुझे अपनी पसंद के खिलाड़ियों के साथ काम करने का मौका मिला। श्रेयस जाहिर तौर पर मेरी लिस्ट में नंबर एक थे।”

    उन्होंने आगे बताया कि टीम के भारतीय टॉप ऑर्डर खिलाड़ी, जैसे श्रेयस अय्यर, अर्शदीप और युजवेंद्र चहल, टीम की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी थे। पोंटिंग ने बताया कि टीम के विदेशी खिलाड़ी भी पिछले सीजन की तरह आरामदायक माहौल में शामिल हुए।

    हरप्रीत बरार को न खिलाने का कारण

    हरप्रीत बरार को अब तक मौका न देने पर पोंटिंग ने कहा,
    “टीम का संतुलन देखने के बाद दूसरे स्पिनर को फिट करना मुश्किल था। श्रेयस को पहले दो मैचों में इसकी कीमत चुकानी पड़ी।”

    उन्होंने बरार की तारीफ करते हुए कहा कि उनका घरेलू सीजन शानदार रहा और टीम में आने का सही अवसर अभी इंतजार कर रहा है। लेकिन टीम में स्थान देने के लिए एक मुश्किल फैसला करना होगा।

    युजवेंद्र चहल की बॉलिंग का विश्लेषण

    पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने चहल की गेंदबाजी के बारे में कहा कि वह क्लासिकल स्पिनर हैं। बॉल हवा में फ्लाइट लेकर बल्लेबाज को भ्रमित करती है, जिससे ऊंचा शॉट मारने पर भी गेंद ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाती। पोंटिंग ने भी कहा कि इस समय कुलदीप और चहल ही सच्चे स्पिनर हैं।

    शुरुआती सफलता और आगे की चुनौती

    पंजाब किंग्स ने पहले दो मैच जीतकर टीम की ताकत दिखाई। रिकी पोंटिंग की रणनीति, श्रेयस अय्यर की कप्तानी और चहल का अनुभव टीम को धमाकेदार शुरुआत देने में कामयाब रहे। अब टीम का अगला मुकाबला ईडन गार्डन्स में है, जो हाई-स्कोरिंग गेम होने की उम्मीद है।

  • एक पारी, शानदार विकेट! IPL के उन 3 गेंदबाजों की कहानी जो छक्का लगाने में सफल हुए

    एक पारी, शानदार विकेट! IPL के उन 3 गेंदबाजों की कहानी जो छक्का लगाने में सफल हुए


    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीजन में अब तक सिर्फ तीन ही गेंदबाज ने किसी पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है। यह रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि आईपीएल में बल्लेबाजी की ताकत और रन बनाने की गति के बीच 6 विकेट लेना कोई साधारण उपलब्धि नहीं। आइए जानते हैं इन तीन गेंदबाजों और उनके धमाकेदार प्रदर्शन के बारे में।

    1. सोहेल तनवीर: CSK के खिलाफ 6 विकेट

    पहला नाम है सोहेल तनवीर का। 4 मई 2008 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के चलते CSK की पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई।

    मैच में राजस्थान ने 14.2 ओवरों में 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस दौरान ग्रीम स्मिथ ने 35 नाबाद रन, जबकि स्वप्निल असनोदकर ने 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। तनवीर की इस पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास में पहले गेंदबाज के रूप में दर्ज करवा दिया, जिन्होंने 6 विकेट का कमाल किया।

    2. एडम जांपा: RPS के लिए 6 विकेट

    दूसरे नाम पर हैं एडम जांपा। 10 मई 2016 को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की ओर से खेलते हुए जांपा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट लिए।

    विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में SRH सिर्फ 137 रन ही बना सकी। शिखर धवन ने 33 रन, जबकि केन विलियम्सन ने 32 रन बनाए। हालांकि मैच में RPS की टीम 133 रन बनाकर 8 विकेट खोकर हार गई, लेकिन जांपा की इस गेंदबाजी ने उन्हें इतिहास में दर्ज कर दिया।

    3. अल्जारी जोसेफ: MI की जीत में 6 विकेट

    तीसरा और आखिरी नाम है अल्जारी जोसेफ का। 6 अप्रैल 2019 को मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 3.4 ओवरों में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

    इस पारी में एक ओवर मेडन भी शामिल था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए, जिसमें किरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों में 46 नाबाद रन खेलकर टीम को मजबूत स्कोर दिया। जोसेफ की धारदार गेंदबाजी के सामने SRH की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 96 रन पर सिमट गई, और मुंबई इंडियंस ने 40 रन से जीत दर्ज की।

  • ये 7 टीमें बनीं IPL में जीत के रिकॉर्ड की मालिक, जानें किसने क्या हासिल किया

    ये 7 टीमें बनीं IPL में जीत के रिकॉर्ड की मालिक, जानें किसने क्या हासिल किया


    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन चल रहा है, और इस दौरान कुल 7 टीमों ने ‘जीत का शतक’ यानी 100 या उससे ज्यादा मैच जीतने का गौरव हासिल किया है। आइए, विस्तार से जानते हैं इन टीमों के प्रदर्शन और रिकॉर्ड के बारे में।

    1. मुंबई इंडियंस (MI)

    पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अब तक 277 मैच खेले हैं। इनमें 152 जीत और 122 हार शामिल हैं। इसके अलावा टीम के 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) और 2 मैच बेनतीजा रहे। मुंबई इंडियंस की ताकत हमेशा से उसकी लगातार जीत और फाइनल में पहुंचने की क्षमता रही है।

    2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

    5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 255 मैच खेले हैं, जिनमें 142 जीत दर्ज की। टीम ने 110 हार झेली, जबकि 1 मैच टाई (टाई+हार) और 2 मैच बेनतीजा रहे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में CSK हमेशा फाइनल में दावेदार रही है।

    3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

    तीन बार का चैंपियन KKR ने अब तक 267 मैच खेले, जिनमें 135 जीत और 126 हार शामिल हैं। टीम के 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) और 2 मैच बेनतीजा रहे। केकेआर ने भी आईपीएल में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है।

    4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

    बीते सीजन का खिताबी सूखा खत्म करने वाली RCB ने अब तक 272 मैच खेले, जिनमें 133 जीत और 132 हार दर्ज की गई। टीम के 3 मैच टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मैच बेनतीजा रहे। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस जैसे स्टार खिलाड़ियों ने टीम को खिताब के करीब पहुंचाया।

    5. पंजाब किंग्स (PBKS)

    PBKS ने अब तक 265 मैच खेले, जिनमें 121 जीत और 139 हार शामिल हैं। 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) और 1 मैच का नतीजा नहीं निकला। टीम ने कई बार मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन खिताब की राह में उतनी सफलता नहीं मिली।

    6. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

    दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 267 मैच खेले, जिनमें 119 जीत और 140 हार दर्ज की। टीम के 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) और 3 मैच बेनतीजा रहे। पिछले सीजन में DC ने फाइनल तक का सफर तय कर दर्शकों को रोमांचित किया।

    7. राजस्थान रॉयल्स (RR)

    साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 237 मैच खेले, जिनमें 115 जीत और 115 हार दर्ज हैं। टीम के 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) और 3 मैच बेनतीजा रहे। RR की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी और कई युवा खिलाड़ियों ने यहाँ से अपने करियर की पहचान बनाई।