Blog

  • दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम अलर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर रोक

    दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम अलर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर रोक


    नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया। राजधानी में सुबह हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का असर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों के लिए नाउकास्ट चेतावनी जारी की है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान इन राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है, और हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर कुछ जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

    पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के कई शहरों में भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने, कमजोर ढांचों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वाहन चालक कम दृश्यता और जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

    श्रीनगर में मौसम की अचानक खराब स्थिति के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ और लैंडिंग पर अस्थायी रोक लगी है। एयरलाइन ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल अनुमति देगा, उड़ानें जल्द रवाना की जाएंगी।

  • Upcoming Reality Show ‘50’: सिवेट तोमर, चाहत पांडे, नीलम गिरी और कई जाने-माने सेलेब्स की एंट्री तय

    Upcoming Reality Show ‘50’: सिवेट तोमर, चाहत पांडे, नीलम गिरी और कई जाने-माने सेलेब्स की एंट्री तय

    नई दिल्ली। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से पहले मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने ला रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। पहले ही शिव ठाकरे, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत जैसे बड़े नामों का ऐलान हो चुका था। अब मेकर्स ने 7 और नए चेहरों से पर्दा उठाया है, जिनमें नीलम गिरी, चाहत पांडे, सिवेट तोमर, हमीद बरकजी, गेमर-यूट्यूबर मैक्सटर्न और सुमैरा शामिल हैं।

    बिग बॉस 19 से The 50 तक, नीलम गिरी की नई पारी

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नीलम गिरी ने पिछले साल बिग बॉस 19 में अपनी सादगी और बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता था। शो में उनकी इमोशनल ईमानदारी और केयरिंग नेचर काफी पसंद की गई। The 50 में शामिल होने पर नीलम ने कहा कि वह एक बार फिर जियोहॉटस्टार और कलर्स के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं और इस नए फॉर्मेट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने वादा किया कि इस बार भी वह दर्शकों को यादगार पल देंगी।

    टीवी की जानी-पहचानी बहू, अब रियल गेम में चाहत पांडे

    टीवी इंडस्ट्री में नथ – जेवर या जंजीर, दुर्गा माता की छाया और हमारी बहू सिल्क जैसे शोज़ से पहचान बनाने वाली चाहत पांडे भी The 50 का हिस्सा बन गई हैं। अपनी सादगी, इमोशनल गहराई और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली चाहत का मानना है कि यह शो सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि असली रिश्तों और सच्ची भावनाओं की परीक्षा है। वह खुद को नए अंदाज में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    जीत के इरादे से उतरे सिवेट तोमर

    रोडीज़ के फर्स्ट रनर-अप रहे सिवेट तोमर अपने बेबाक रवैये और मजबूत सोच के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वह दोस्ती निभाने नहीं, बल्कि जीतने के इरादे से शो में आ रहे हैं। सिवेट के मुताबिक The 50 दबाव में खुद को साबित करने का मंच है और वह हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।

    गेमिंग की दुनिया से रियलिटी शो तक मैक्सटर्न

    प्रोफेशनल गेमर और मशहूर यूट्यूबर मैक्सटर्न भी शो का हिस्सा होंगे। तेज फैसले लेने और स्ट्रैटेजी बनाने में माहिर मैक्सटर्न का मानना है कि गेमिंग का अनुभव उन्हें रियलिटी शो में बढ़त दिला सकता है। वह शो में एक फ्रेश और मॉडर्न ट्विस्ट लाने का वादा कर रहे हैं।

    क्या है The 50 का कॉन्सेप्ट?

    The 50 एक हाई-प्रेशर रियलिटी शो है, जहां 50 अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स रणनीति, ताकत और मानसिक मजबूती के दम पर आगे बढ़ेंगे। शो में हर कदम पर सख्त फैसले और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

    1 फरवरी से शुरू होगा नया खेल

    दमदार कंटेस्टेंट्स की इस लंबी फेहरिस्त के साथ The 50 1 फरवरी से दर्शकों के सामने होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस जंग में कौन बाजी मारता है और कौन आखिरी तक टिक पाता है।

  • धार की भोजशाला में आस्था का संगम: बसंत पंचमी पर अखंड पूजन और जुमे की नमाज के बीच सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

    धार की भोजशाला में आस्था का संगम: बसंत पंचमी पर अखंड पूजन और जुमे की नमाज के बीच सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम


    धार । मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले धार जिले में आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर एक अनूठा और संवेदनशील दृश्य देखने को मिल रहा है। मां वाग्देवी (सरस्वती) की आराधना और धार्मिक सद्भाव की चुनौती के बीच, भोजशाला परिसर में सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष द्वारा अखंड पूजा का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के पालन में प्रशासन ने एक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है, जहां एक ओर मंत्रोच्चार की गूंज है, तो दूसरी ओर नमाज की शांतिपूर्ण अदायगी के लिए समय निर्धारित किया गया है।

    सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही हिंदू समुदाय के श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। गुरुवार रात से ही भोजशाला में उत्सव का माहौल बन गया था, जब पूरी श्रद्धा के साथ मां वाग्देवी के चित्र को परिसर के भीतर स्थापित किया गया। आज सुबह से ही यहां महाआरती, धर्मसभा और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो सूर्यास्त तक अनवरत जारी रहेगा। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और पूरा क्षेत्र ‘जय सरस्वती माता’ के उद्घोष से गुंजायमान है।

    हालांकि, आज शुक्रवार होने के कारण स्थिति अधिक संवेदनशील है। न्यायिक निर्देशों के तहत, हिंदू समुदाय की अखंड पूजा के बीच ही दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने परिसर के भीतर एक निश्चित स्थान और सीमित संख्या तय की है। नमाजियों और पूजा करने वालों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं, ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार का टकराव न हो और दोनों अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं का निर्वाह बिना किसी व्यवधान के कर सकें।

    इस दोहरे आयोजन को देखते हुए धार शहर को पूरी तरह से एक अभेद्य छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा की कमान किसी किलेबंदी से कम नहीं है, जहां 8000 से अधिक पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 एसपी रेंज के अधिकारियों के साथ 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 67 एसडीओपी और 107 नगर निरीक्षकों की फौज तैनात है। इसके अतिरिक्त, आरएएफ की 8 प्लाटून और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। महिला पुलिसकर्मियों की भी भारी तैनाती की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण में कोई चूक न हो।

    प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन करा रहे हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। धार की यह धरा आज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और आपसी समन्वय की एक बड़ी परीक्षा का केंद्र बनी हुई है। शाम तक चलने वाले इस अखंड पूजन और नमाज के शांतिपूर्ण समापन को लेकर पूरा प्रशासन मुस्तैद है, ताकि भोजशाला की ऐतिहासिक गरिमा और सामाजिक समरसता अक्षुण्ण बनी रहे।

  • Bollywood Controversy: रिमी सेन ने जॉन अब्राहम की एक्टिंग पर उठाए सवाल, दिया चौंकाने वाला बयान

    Bollywood Controversy: रिमी सेन ने जॉन अब्राहम की एक्टिंग पर उठाए सवाल, दिया चौंकाने वाला बयान

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की कॉमेडी और हिट फिल्मों हेरा फेरी, हंगामा और गोलमाल से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर अब रियल एस्टेट बिजनेस संभाल रहीं रिमी ने अपने पुराने को-स्टार जॉन अब्राहम को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। रिमी, जॉन के साथ फिल्म धूम में नजर आ चुकी हैं और उसी अनुभव के आधार पर उन्होंने उनके करियर के शुरुआती दिनों पर खुलकर बात की।

    ‘जॉन को एक्टिंग नहीं आती थी’

    एक इंटरव्यू में रिमी सेन ने कहा कि जॉन अब्राहम जब इंडस्ट्री में आए थे, तब वह मूल रूप से एक मॉडल थे और उन्हें एक्टिंग का ज्यादा अनुभव नहीं था। रिमी के मुताबिक, उस दौर में यह बात इंडस्ट्री में आम थी कि जॉन को अभिनय नहीं आता, लेकिन उन्होंने कभी इस पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। रिमी ने कहा कि जॉन ने अपनी इस कमजोरी को बहुत समझदारी से संभाला।

    समझदारी से चुने रोल, बनी पहचान

    रिमी सेन ने आगे बताया कि जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत में ऐसे रोल चुने, जिनमें भारी-भरकम अभिनय की जरूरत नहीं होती थी। उन्होंने ज्यादातर एक्शन फिल्मों पर फोकस किया, जहां उनकी फिटनेस और लुक्स ज्यादा उभरकर सामने आए। रिमी का कहना है कि जॉन ऐसी फिल्मों का चुनाव करते थे, जिनमें वह अच्छे दिखें और दर्शकों का ध्यान उनकी एक्टिंग की कमी पर न जाए। इसी रणनीति ने उन्हें स्टार बना दिया।

    अनुभव के साथ सीखी एक्टिंग

    रिमी सेन मानती हैं कि जैसे-जैसे जॉन को पॉपुलैरिटी मिली, उन्होंने कैमरे के सामने काम करते-करते एक्टिंग भी सीख ली। उन्होंने कहा कि अनुभव अपने आप इंसान को बेहतर बनाता है। बाद में जॉन ने ऐसे किरदार भी निभाए, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई। रिमी के मुताबिक, जॉन को अपनी सीमाओं का अंदाजा था और यही बात उन्हें एक समझदार कलाकार बनाती है।

    ‘इंटेलिजेंट एक्टर और सफल बिजनेसमैन’

    रिमी सेन ने जॉन की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक इंटेलिजेंट बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने प्रोडक्शन में कदम रखा और कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने। रिमी का मानना है कि जॉन ने अपने करियर को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाया।

    फिल्मों से दूरी और दुबई शिफ्ट होने की वजह

    इसी बातचीत में रिमी सेन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर दुबई शिफ्ट होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि दुबई एक स्वागत करने वाला शहर है, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं और यहां नई जिंदगी शुरू करना आसान है।

    जॉन अब्राहम के अपकमिंग प्रोजेक्ट

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम हाल ही में फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे। अब वह निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ एक नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जो पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है।

  • IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर की पिच पर आज बारिश करेंगे रन या पलट सकता है खेल? पिच रिपोर्ट जानें

    IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर की पिच पर आज बारिश करेंगे रन या पलट सकता है खेल? पिच रिपोर्ट जानें

    नई दिल्ली।  IND vs NZ Pitch Report 2nd T20I इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India and New Zealand)5 मैच की टी20 सीरीज (T20 series)का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर(Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium)में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच 48 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। आज सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अपनी बढ़त को दोगुना करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं मिचेल सेंटनर की न्यूजीलैंड सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। पहले मैच में तो रनों की खूब बरसात हुई थी, भारत ने 238 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 190 रन बना दिए थे। ऐसे में आईए जानते हैं क्या रायपुर की पिच पर भी रनों की बरसात होगी? या यहां गेंदबाजों का जादू चलेगा।
    IND vs NZ पिच रिपोर्ट
    रायपुर में यह सिर्फ दूसरा टी20 मैच हो रहा है। पहले मैच में, जो 1 दिसंबर, 2023 को हुआ था, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया था। स्पिनर अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 175 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। वह मैच 2024 T20 वर्ल्ड कप की जीत से पहले हुआ था और तब से भारत ने बल्ले से अपना आक्रामक खेल काफी बढ़ा दिया है। अगर वे फिर से पहले बैटिंग करते हैं और अभिषेक शर्मा या कोई और भारतीय बल्लेबाज शानदार पारी खेलता है, तो यह न्यूजीलैंड के लिए एक और मुश्किल चुनौती हो सकती है।
    हाल ही में, दिसंबर 2025 में एक ODI मैच हुआ था जिसमें भारत ने 358 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका ने उसे चेज़ कर लिया था।

    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड संभावित XI
    भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह न्यूज़ीलैंड (NZ): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (सी), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

  • Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

    Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

    नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज हुई दमदार फिल्मों के बीच से चुनी गई नामांकन सूची ने फिल्म प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस बार ऑस्कर की रेस बेहद दिलचस्प मानी जा रही है, क्योंकि सामाजिक मुद्दों, भावनात्मक कहानियों और भव्य विजुअल्स वाली फिल्मों ने निर्णायकों का ध्यान खींचा है। नामांकन की दौड़ में ‘Sinners’ सबसे आगे रही है, जिसे कुल 16 कैटेगरी में नामांकन मिला है। वहीं ‘One Battle After Another’ ने 13 नामांकन हासिल कर कड़ा मुकाबला पेश किया है।

    बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर में कड़ी टक्कर

    ऑस्कर का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवॉर्ड बेस्ट पिक्चर इस बार बेहद प्रतिस्पर्धी है। ‘Bugonia’, ‘F1’, ‘Frankenstein’, ‘Hamnet’, ‘Marty Supreme’, ‘One Battle After Another’, ‘The Secret Agent’, ‘Sentimental Value’, ‘Sinners’ और ‘Train Dreams’ जैसी फिल्मों को इस कैटेगरी में जगह मिली है।
    वहीं बेस्ट डायरेक्टर की दौड़ में च्लोए झाओ (‘Hamnet’), जोश सैफडी (‘Marty Supreme’), पॉल थॉमस एंडरसन (‘One Battle After Another’), योआकिम ट्रियर (‘Sentimental Value’) और रयान कूगलर (‘Sinners’) शामिल हैं। इन निर्देशकों की फिल्मों ने कहानी, निर्देशन और तकनीक के स्तर पर नई मिसाल कायम की है।

    अभिनय श्रेणियों में सितारों का जलवा

    अभिनय की बात करें तो लीडिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बक्ली, रोज बर्न, केट हडसन, रेनाटे रेंसवे और एमा स्टोन जैसी चर्चित अभिनेत्रियां नामांकित हुई हैं। वहीं लीडिंग एक्टर में टिमोथी शैलमे, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ईथन हॉक, माइकल बी. जॉर्डन और वैगनर मौरा के बीच मुकाबला है।
    सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस की कैटेगरी में भी ‘Sinners’, ‘One Battle After Another’ और ‘Sentimental Value’ का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

    तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की मजबूत मौजूदगी

    तकनीकी श्रेणियों में सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, साउंड और विजुअल इफेक्ट्स में ‘Frankenstein’, ‘F1’ और ‘Sinners’ का खास प्रभाव दिखता है।
    वहीं बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में फ्रांस, ब्राजील, नॉर्वे, स्पेन और ट्यूनीशिया की फिल्मों ने जगह बनाई है। एनिमेटेड फीचर में ‘Zootopia 2’ और ‘KPop Demon Hunters’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं।

    15 मार्च को होगा ऑस्कर 2026 का भव्य आयोजन

    ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस बार भी मशहूर कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन लगातार दूसरे साल समारोह की मेजबानी करेंगे। समारोह का लाइव प्रसारण ABC और Hulu पर किया जाएगा।
    कुल मिलाकर, ऑस्कर 2026 की नामांकन सूची ने साफ कर दिया है कि इस साल अवॉर्ड की रेस बेहद कांटे की होगी और सिनेमा प्रेमियों को एक यादगार शाम देखने को मिलेगी।

  • मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, 8 जिलों में बारिश की संभावना, ठंडक बनी रहेगी

    मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, 8 जिलों में बारिश की संभावना, ठंडक बनी रहेगी



    भोपाल । मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना रंग बदला है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के आठ जिलों – ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बादलों के छाए रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से ही मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है और शुक्रवार को उत्तरी जिलों में हल्की-से-मध्यम बारिश हो सकती है।

    26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी बारिश के रूप में दिख सकता है। फिलहाल अगले दो दिनों तक तेज ठंड के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है।

    गुरुवार को ग्वालियर, सतना, रीवा, गुना, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव और सिवनी में कोहरा देखा गया। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन और विदिशा में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया।

    मौसम विभाग ने बताया कि अगर बारिश हुई, तो यह इस सीजन का पहला मावठा होगा, क्योंकि नवंबर और दिसंबर में प्रदेश में बारिश नहीं हुई थी।

    गुरुवार रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा छतरपुर के नौगांव में 6.5, उमरिया में 6.9, रीवा में 7, खजुराहो में 7.4, दतिया में 7.6, दमोह और सतना में 8.8, मंडला में 9 और राजगढ़ व सीधी में 9.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में ग्वालियर 9, जबलपुर 10.9, भोपाल 11.2, इंदौर 13.6 और उज्जैन 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंडक महसूस हुई। 

    दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम अलर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर रोक
    नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया। राजधानी में सुबह हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का असर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों के लिए नाउकास्ट चेतावनी जारी की है।
    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान इन राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है, और हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर कुछ जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के कई शहरों में भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने, कमजोर ढांचों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वाहन चालक कम दृश्यता और जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

    श्रीनगर में मौसम की अचानक खराब स्थिति के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ और लैंडिंग पर अस्थायी रोक लगी है। एयरलाइन ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल अनुमति देगा, उड़ानें जल्द रवाना की जाएंगी।

  • अमीर घरों में क्यों लगाई जाती है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? जानिए वास्तु शास्त्र में छिपा सफलता का सूत्र

    अमीर घरों में क्यों लगाई जाती है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? जानिए वास्तु शास्त्र में छिपा सफलता का सूत्र


    नई दिल्ली। देश के कई समृद्ध परिवारों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आपने अक्सर 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर दीवारों पर सजी हुई देखी होगी। पहली नजर में यह केवल एक सुंदर पेंटिंग लगती हैलेकिन वास्तु शास्त्र में इसका गहरा और प्रभावशाली महत्व बताया गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसारयह तस्वीर केवल सजावट नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जासफलता और आर्थिक उन्नति का एक प्रभावी माध्यम मानी जाती है।वास्तु शास्त्र में घोड़े को शक्तिसाहसगति और विजय का प्रतीक माना गया है। जब घोड़े दौड़ते हुए दिखाई देते हैंतो वे जीवन में रुकावटों को पार करने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उज्जैन के वास्तु आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसारसात सफेद घोड़ों की तस्वीर घर या कार्यालय में जमी हुई नकारात्मक ऊर्जा को तोड़ती है और प्रगति की राह को प्रशस्त करती है।

    आचार्य बताते हैं कि अंक 7’का वास्तु और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। सात दिनसात रंगसात लोक और मानव शरीर के सात चक्र- यह अंक जीवन की पूर्णता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। वहीं सफेद रंग शुद्धताशांति और सकारात्मकता से जुड़ा होता है। ऐसे में सात सफेद घोड़ों का संयोजन संतुलित और शक्तिशाली ऊर्जा उत्पन्न करता हैजो मानसिक स्थिरता के साथ आर्थिक उन्नति में सहायक माना जाता है।हालांकिइस तस्वीर को लगाने के लिए कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसारघोड़े हमेशा दौड़ते हुए होने चाहिए। खड़ेबैठे या थके हुए घोड़ों की तस्वीर शुभ फल नहीं देती। इसके अलावातस्वीर को घर या ऑफिस की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है। घोड़ों का मुख हमेशा घर या कार्यस्थल के अंदर की ओर होना चाहिएताकि सकारात्मक ऊर्जा बाहर न जाए बल्कि भीतर प्रवेश करे।

    व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इस तस्वीर को लगाने से कार्यों की गति बढ़ने और निर्णय क्षमता मजबूत होने की मान्यता है। कई उद्योगपति और व्यापारी मानते हैं कि इस उपाय को अपनाने के बाद उनके काम में आ रही बाधाएं कम हुईं और नए अवसर सामने आए। हालांकिविशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि यदि दिशा या नियमों की अनदेखी की जाएतो इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता हैक्योंकि यह तस्वीर ऊर्जा को तीव्र रूप से आकर्षित करती है।

    वास्तु जानकारों का कहना है कि ऐसे उपाय तभी प्रभावी होते हैंजब उन्हें आस्था और सही विधि के साथ अपनाया जाए। इसे अंधविश्वास की बजाय एक सांस्कृतिक और मानसिक प्रेरणा के रूप में देखना चाहिएजो व्यक्ति को सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास की ओर प्रेरित करती है।कुल मिलाकर7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर को वास्तु शास्त्र में प्रगतिसाहससौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि देशभर में कई सफल और संपन्न लोग इसे अपने घर और कार्यस्थल में स्थान देना शुभ मानते हैं।

  • जानिए आज शुक्रवार का राशिफल

    मेष राशि :- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

    वृष राशि :- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-2-4-6

    मिथुन राशि :- जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। मायूस न हो समय चक्र हैं। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। शुभांक-2-5-8

    कर्क राशि :- परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान है, अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें। शुभांक-1-5-8

    सिंह राशि :- नये लोगों से मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना हैं। कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। शुभांक-2-5-7

    कन्या राशि :- धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। भावुकता वश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शुभांक-2-6-8

    तुला राशि :- सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराना विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं। शुभांक-1-5-8

    वृश्चिक राशि :- उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य का त्याग करें। नये आय के स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन की परीक्षा होगी। शुभांक-3-6-9

    धनु राशि :- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-3-5-7

    मकर राशि :- आज की सुविधा कल नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा व हर्ष पूर्ण माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा शुभ है। शुभांक-3-5-8

    कुंभ राशि :- अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा। इच्छित कार्य सफल होंगें। शुभांक-3-6-9

    मीन राशि :- व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्धि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्धि व लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक-2-4-8
  • सिनेमा जगत को बड़ा झटका: साउथ एक्टर कमल रॉय ने 54 की उम्र में तोड़ा दम.

    सिनेमा जगत को बड़ा झटका: साउथ एक्टर कमल रॉय ने 54 की उम्र में तोड़ा दम.


    नई दिल्‍ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन एक दुखद खबर लेकर आया है। प्रसिद्ध अभिनेता कमल रॉय का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताया गया है। कमल रॉय ने फिल्मों में अक्सर खलनायक की भूमिका निभाई और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। वे तीन बहनों के इकलौते भाई थे, जिनमें से सभी साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस हैं। इस मामले में फैन्स और इंडस्ट्री के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है, क्योंकि कमल रॉय ने अपनी फिल्मों और स्क्रीन प्रेजेंस से कई दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
    अभिनेता कमल रॉय का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। 54 साल के कमल रॉय ने अपनी अंतिम सांसें चेन्नई स्थित अपने घर में लीं। खबरों के मुताबिक, उनका निधन अचानक हुआ और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक उनके परिवार की ओर से अंतिम संस्कार या श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कमल रॉय की फिल्मी करियर और उनके योगदान को याद करते हुए फैन्स और फिल्म जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    तीन मशहूर बहनों के इकलौते भाई
    कमल रॉय का संबंध साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मी परिवार से था। उनकी बहनें उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। परिवार में उनका एक और भाई भी था, प्रिंस, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया। फिल्मी परिवेश में जन्म लेने के बावजूद कमल रॉय ने अपने अभिनय और भूमिकाओं से अपनी अलग पहचान बनाई। चाहे खलनायक की भूमिका हो या इंटेंस ड्रामा, उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनकी बहनों के साथ यह फिल्मी कनेक्शन और उनके व्यक्तिगत अभिनय करियर ने उन्हें साउथ सिनेमा का एक अहम चेहरा बना दिया।

    कमल रॉय का अभिनय सफर
    कमल रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल युवजनोत्सवम से की थी, जिसने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहला मंच दिया। इसके बाद उन्होंने मलयालम सिनेमा में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनके करियर की हिट फिल्मों में कोलीलक्कम, किंगिनी, सयुज्यम, मंजू, कल्याण सौगंधिकम, वचलम, शोभनम, द किंग मेकर और लीडर शामिल हैं। मलयालम फिल्मों में अपनी सफलता के बाद कमल रॉय ने साउथ की अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया और दर्शकों के बीच अपनी अलग छवि बनाई।