Blog

  • बाथरूम में आईना लगाते समय करें ये 5 वास्तु नियमों का पालन, वरना हो सकता है नुकसान

    बाथरूम में आईना लगाते समय करें ये 5 वास्तु नियमों का पालन, वरना हो सकता है नुकसान


    नई दिल्ली । आजकल के आधुनिक घरों में बाथरूम में शीशा लगाना आम बात है। लोग इसे इंटीरियर और सजावट के लिए लगवाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम का सही रूप और दिशा जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। बाथरूम को अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है यहाँ लगे शीशे की दिशा और स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि बाथरूम में आईना गलत दिशा में लगा हो, तो यह घर की शांति, सेहत और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डाल सकता है। तो आइए जानते हैं, बाथरूम में शीशा लगाने के सही वास्तु नियम।

    सही दिशा का रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में आईना पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में लगा आईना धन और समृद्धि के लिए शुभ होता है। पूर्व दिशा में लगा आईना स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा में सुधार लाता है वहीं दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है।

    आईने का आकार भी है जरूरी

    आईने का आकार भी वास्तु के नियमों का पालन करता है। चौकोर या आयताकार आईना लगाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि ये स्थिरता और संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। गोल या अंडाकार आईना ऊर्जा के प्रवाह को असंतुलित कर सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए इन आकारों से बचना चाहिए।

    सही ऊंचाई पर लगाएं आईना

    आईना इस तरह लगाया जाना चाहिए कि उसमें चेहरा पूरा और स्पष्ट दिखाई दे। बहुत ऊँचा या बहुत नीचा शीशा अशुभ माना जाता है। अगर आईने में आधा चेहरा या टूटे हुए प्रतिबिंब नजर आते हैं, तो यह आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है।

    दरवाजे के सामने न हो शीशा

    बाथरूम के दरवाजे के सामने शीशा लगाना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है।जब दरवाजा खुलता है तो वह ऊर्जा बाहर निकलती है और शीशा उसे वापस अंदर ले आता है जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता। इसलिए कोशिश करें कि आईना दरवाजे के सामने न लगे।

    साफ और सही स्थिति में हो आईना

    आईने का साफ और सही स्थिति में होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईने पर पानी के दाग, धुंध या गंदगी नहीं होनी चाहिए। टूटे या चटके हुए आईने से नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, इसलिए अगर आईना खराब हो जाए तो उसे तुरंत बदल दें बाथरूम में शीशा लगाते समय इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। सही दिशा, आकार, ऊंचाई और स्थिति में आईना लगाकर आप न केवल घर को सुंदर बना सकते हैं, बल्कि अपने जीवन को भी बेहतर बना सकते हैं।

  • स्पेन से पोलैंड तक बढ़ी भारत की आर्थिक पकड़: यूरोप में तेजी से उछला भारतीय निर्यात

    स्पेन से पोलैंड तक बढ़ी भारत की आर्थिक पकड़: यूरोप में तेजी से उछला भारतीय निर्यात


    नई दिल्ली। अमेरिकी बाजार में टैरिफ और प्रतिबंधों की चर्चा के बीच भारत यूरोपीय देशों में अपने व्यापारिक कदम मजबूती से बढ़ा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि स्पेन जर्मनी बेल्जियम और पोलैंड जैसे देशों में भारतीय निर्यात में तेज़ी आई है जिससे यूरोप में भारत की आर्थिक पकड़ मजबूत हो रही है।स्पेन में सबसे तेज़ उछाल देखने को मिला। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर के बीच भारत से स्पेन को किया गया निर्यात 56 प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब 4.7 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह मात्र 3 अरब डॉलर था। इस बढ़ोतरी के साथ भारत के कुल निर्यात में स्पेन की हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत तक पहुंच गई जो यूरोपीय देशों में सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।

    जर्मनी में भी भारतीय उत्पादों की मांग स्थिर और मजबूत बनी हुई है। इसी अवधि में जर्मनी को निर्यात 9.3 प्रतिशत बढ़कर 7.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। भारत के कुल निर्यात में जर्मनी की हिस्सेदारी अब करीब 2.6 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं बेल्जियम में निर्यात 4.4 अरब डॉलर के पार हो गया है और पोलैंड में भी 7.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह संकेत देता है कि भारत सिर्फ परंपरागत यूरोपीय बाजारों तक सीमित नहीं रहा बल्कि नए देशों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार स्पेन में तेज़ बढ़ोतरी जर्मनी में स्थिर मांग और बेल्जियम-पोलैंड में निरंतर विस्तार यह दर्शाता है कि भारत की यूरोप रणनीति संतुलित और विविध हो रही है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते FTA से आने वाले समय में व्यापार को और रफ्तार मिलने की संभावना है।

    वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 136 अरब डॉलर तक पहुंच गया जिसमें भारत का निर्यात लगभग 76 अरब डॉलर रहा। यूरोपीय संघ अब भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भारत-EU FTA लागू होता है तो कपड़ा दवाइयां स्टील पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे भारतीय उत्पाद यूरोपीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।इस तरह यूरोप में भारतीय निर्यात की लगातार बढ़ती पकड़ न केवल भारत की आर्थिक वृद्धि को बल दे रही है बल्कि वैश्विक व्यापार में उसकी रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में यूरोपीय बाजार भारत के लिए अमेरिकी बाजार के मुकाबले अधिक स्थिर और भरोसेमंद बन सकता है।

  • वंदे भारत स्लीपर में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ कन्फर्म बर्थ पर होगी यात्रा, RAC और वेटिंग टिकट बंद

    वंदे भारत स्लीपर में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ कन्फर्म बर्थ पर होगी यात्रा, RAC और वेटिंग टिकट बंद


    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की रात की यात्रा को पूरी तरह नया रूप देने की तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पटरी पर उतरने वाली है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट पर ही सफर की अनुमति होगी। यानी RAC की सुविधा खत्म हो जाएगी और वेटिंग लिस्ट पर कोई टिकट जारी नहीं किया जाएगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत जितनी बर्थ सिस्टम में उपलब्ध होंगी उतने ही टिकट बिकेंगे। इसका मतलब है कि अगर बर्थ नहीं मिली तो टिकट बुक ही नहीं होगा। इससे यात्रियों को आधी सीट साझा बर्थ और अनिश्चित यात्रा जैसी परेशानियों से पूरी तरह राहत मिलेगी। अब तक लंबी दूरी की ट्रेनों में RAC का मतलब था कि एक बर्थ पर दो यात्री सफर करें। लेकिन वंदे भारत स्लीपर को प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है जहां रेलवे ने साफ कर दिया है-नो बर्थ नो टिकट।

    किराये की बात करें तो यह ट्रेन सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में थोड़ी महंगी है। रेलवे ने न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए बेस चार्ज तय किया है। 3AC की दर लगभग ₹2.40 प्रति किलोमीटर 2AC ₹3.10 प्रति किलोमीटर और 1AC ₹3.80 प्रति किलोमीटर होगी। एसी श्रेणियों में GST अलग से लागू होगा।वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत हावड़ा–गुवाहाटी रूट से होगी। रेलवे का दावा है कि यह ट्रेन मौजूदा ट्रेनों की तुलना में लगभग तीन घंटे कम समय में सफर पूरा करेगी। यह पूरी तरह ओवरनाइट ट्रेन होगी रात में रवाना होकर सुबह यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी।

    आराम और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। ट्रेन में आधुनिक गद्देदार बर्थ कम शोर वाला सस्पेंशन सिस्टम ऑटोमैटिक दरवाजे और एयरोडायनामिक कोच होंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम इमरजेंसी कम्यूनिकेशन सुविधा और उन्नत सैनिटेशन तकनीक दी गई है। रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए आदर्श विकल्प है जो रात की यात्रा में प्राइवेसी आराम और समय की बचत चाहते हैं।रेलवे अधिकारियों का मानना है कि वंदे भारत स्लीपर से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा का नया अनुभव मिलेगा। समय की बचत के साथ-साथ पूरी बर्थ की सुविधा और प्रीमियम सुरक्षा इसे विशेष बनाती है। इसके अलावा यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा में यात्रियों की सुविधा और संतोष का नया मानक स्थापित करेगी।

  • साप्ताहिक राशिफल:12 जनवरी से 18 जनवरी 2025 इस सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

    साप्ताहिक राशिफल:12 जनवरी से 18 जनवरी 2025 इस सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


    नई दिल्ली । साप्ताहिक राशिफल बताता है कि इस सप्ताह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सतर्क रहना होगा। इस सप्ताह सही निर्णय, संयम और परिश्रम से अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव है। चलिए जानते हैं आपके लिए इस सप्ताह क्या खास है।

    मेष

    यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। आप नए कार्यों में रुचि लेंगे और एक आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, और परिवार के साथ यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। इस सप्ताह कुछ सुखद समाचार मिल सकते हैं, और परिवार में विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लाकर आप बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आप सूर्य नमस्कार या व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें।

    वित्त
    आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए-नए परिवर्तन होंगे, और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी मदद मिल सकती है, जिससे आपके कार्य की गति बढ़ेगी।

    कैरियर

    कैरियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने करियर में नए रास्ते मिलेंगे और आप अपनी मेहनत में सफलता प्राप्त करेंगे।

    लव लाइफ

    इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। जो मतभेद चल रहे थे, वे इस सप्ताह समाप्त हो जाएंगे। आप दोनों के बीच संबंधों में सुधार आएगा।

    वृषभ

    यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन सफलता के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह नकारात्मक विचारों से बचें और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सलाह लेने का प्रयास करें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप इन्हें जल्दी हल करने में सक्षम होंगे। एक धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है, लेकिन इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप नुकसान उठा सकते हैं।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जैसे सर्दी, जुकाम या बुखार हो सकता है।

    वित्त

    आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन धन का संग्रह करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें और सावधानी से खर्च करें। कैरियर कैरियर में आपको इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना होगा। आपकी मेहनत के बावजूद सफलता कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें। लव लाइफ इस सप्ताह आपके रिश्तों में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। परिवार के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप इसे जल्दी सुलझा लेंगे।

    मिथुन
    यह सप्ताह आपके लिए कुछ मिश्रित रहेगा। आपको पुराने विवादों से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि पारिवारिक जीवन में हल्की सी परेशानियाँ हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं, लेकिन अंत में स्थिति बेहतर होगी। इस सप्ताह आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकावट से बचने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।

    वित्त

    आर्थिक तौर पर यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। जहां कुछ नए वित्तीय रास्ते खुल सकते हैं, वहीं कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी हो सकते हैं। यह समय खर्च पर नियंत्रण रखने का है।

    कैरियर
    कैरियर के लिए यह सप्ताह सुधार का है, लेकिन आपको अपने कार्य में ज्यादा समय और प्रयास लगाना होगा। कुछ बदलावों की आवश्यकता हो सकती है।

    लव लाइफ

    लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन यदि आप संयम बनाए रखते हैं, तो स्थितियाँ बेहतर हो सकती हैं।

    कर्क

    यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। आपको नए कार्यों में सफलता मिलेगी, और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपने जीवन में नई दिशा और ऊर्जा महसूस करेंगे। इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय और साझेदारी के मामले में भी सफलता मिल सकती है।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

    वित्त

    आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। आपको वित्तीय लाभ मिलेगा, और कार्यक्षेत्र में भी आपको मदद प्राप्त हो सकती है।

    कैरियर

    कैरियर में यह सप्ताह उत्कृष्ट रहेगा। नए रास्ते और अवसर आपके सामने होंगे। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।

    लव लाइफ
    लव लाइफ में इस सप्ताह शांति और सामंजस्य रहेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी।

    सिंह

    यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य रहेगा और आपसी संबंधों में सुधार होगा।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और स्वस्थ आहार से आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

    वित्त

    आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। आपको नए वित्तीय रास्ते मिलेंगे और बड़े लाभ की संभावना है।

    कैरियर

    कैरियर में यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा। आपका कद बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

    लव लाइफ

    लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपके संबंध मजबूत होंगे और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे 12 जनवरी से 18 जनवरी 2025 का सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जहाँ कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह सफलता और उन्नति का होगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सतर्क रहना होगा। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा सही निर्णय, संयम और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना।

  • राघव चड्ढा बने Blinkit डिलीवरी बॉय, गिग वर्कर्स की मेहनत और हक़ के लिए किया असरदार प्रदर्शन

    राघव चड्ढा बने Blinkit डिलीवरी बॉय, गिग वर्कर्स की मेहनत और हक़ के लिए किया असरदार प्रदर्शन


    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वह Blinkit के डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म पहनकर स्कूटी से सामान डिलीवर करते नजर आ रहे हैं। एक सांसद का इस तरह सड़कों पर उतरकर डिलीवरी करना लोगों को चौंका रहा है और यही वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

    दरअसल, राघव चड्ढा ने यह कदम किसी ब्रांड प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि एक खास सामाजिक संदेश देने के लिए उठाया। उन्होंने खुद Blinkit डिलीवरी पार्टनर की तरह तैयार होकर स्कूटी चलाई और ग्राहकों तक सामान पहुंचाया, ताकि गिग इकॉनमी में काम करने वाले लाखों डिलीवरी वर्कर्स की मेहनत, संघर्ष और चुनौतियों को लोग करीब से समझ सकें।

    https://x.com/raghav_chadha/status/2010585064737001647?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2010585064737001647%7Ctwgr%5Ee049355dcf70984a5d0e15354faecd71da5e61cc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fstory%2Fraghav-chadha-wears-blinkit-delivery-boy-tshirt-gig-workers-viral-rttw-dskc-2436928-2026-01-12

    राघव चड्ढा का कहना है कि आज क्विक डिलीवरी ऐप्स के दौर में डिलीवरी पार्टनर्स पर समय का भारी दबाव होता है। तेज धूप, बारिश, ठंड और ट्रैफिक के बीच ये लोग समय पर डिलीवरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें कम कमाई, ज्यादा तनाव और सुरक्षा की कमी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। 10 मिनट की डिलीवरी के पीछे किसी इंसान की थकान और जोखिम छिपा होता है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

    Blinkit डिलीवरी बॉय की तरह सड़कों पर उतरना राघव चड्ढा का एक प्रतीकात्मक कदम था।

    इसके जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि डिलीवरी पार्टनर सिर्फ किसी ऐप का हिस्सा नहीं, बल्कि मेहनतकश लोग हैं, जिनके लिए बेहतर नियम, बीमा, सुरक्षा और सम्मान बेहद जरूरी है। उनका यह अंदाज आम नेताओं से अलग नजर आया और इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच पाया।

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा कि नेताओं को जमीनी हकीकत समझने के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए।

    कुछ लोगों ने इसे गिग इकॉनमी में काम करने वाले लोगों की आवाज बताने वाला मजबूत सोशल मैसेज कहा। वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि क्या यह पूरी तरह नियमों के तहत किया गया था या सिर्फ प्रतीकात्मक वीडियो था।

    कुल मिलाकर, Blinkit डिलीवरी बॉय बनकर सामान पहुंचाना राघव चड्ढा का एक अलग लेकिन असरदार तरीका रहा, जिसने गिग वर्कर्स की मेहनत और उनकी समस्याओं को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

  • Happy Birthday Adhyayan Suman: फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी ने दिलाई सुर्खियां, डिप्रेशन से जंग लड़कर बनाई अलग पहचान

    Happy Birthday Adhyayan Suman: फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी ने दिलाई सुर्खियां, डिप्रेशन से जंग लड़कर बनाई अलग पहचान


    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज अभिनेता और टीवी शो होस्ट शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका करियर जितना फिल्मों के कारण चर्चा में रहा, उससे कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और विवादों ने सुर्खियां बटोरीं।

    अध्ययन सुमन ने साल 2008 में फिल्म हाल-ए-दिल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान कंगना रनौत के साथ आई फिल्म राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज से मिली। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और अध्ययन की एक्टिंग को भी सराहा गया। इसी दौरान उनकी फिल्म जश्न भी रिलीज हुई, जिसमें उनके अभिनय को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

    इसके बाद अध्ययन देहरादून डायरी, हिम्मतवाला, हार्टलेस, लखनवी इश्क और इश्क क्लिक जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

    धीरे-धीरे उनका फिल्मी करियर कमजोर पड़ता गया, जबकि उनकी निजी जिंदगी लगातार चर्चा का विषय बनी रही।

    अध्ययन सुमन की पर्सनल लाइफ ने उनके प्रोफेशनल करियर पर भी गहरा असर डाला। खासतौर पर कंगना रनौत के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ। अध्ययन ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह कंगना के साथ रिलेशनशिप में थे और इस रिश्ते के दौरान उन्होंने मानसिक रूप से काफी मुश्किल समय देखा। उन्होंने कंगना पर गंभीर आरोप भी लगाए, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक मीडिया में छाया रहा।

    एक समय ऐसा भी आया जब अध्ययन डिप्रेशन से गुजरने लगे। उनके पिता शेखर सुमन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि अध्ययन इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे।

    इंडस्ट्री में उनके खिलाफ बने माहौल और लगातार मिलती नाकामयाबी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। हालांकि, इस मुश्किल दौर के बावजूद अध्ययन ने हार नहीं मानी और खुद को संभालने की कोशिश की।

    कंगना के बाद अध्ययन का नाम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के साथ भी जुड़ा। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मायरा ने कहा था कि अध्ययन बदल गए थे, जबकि अध्ययन का कहना था कि जिंदगी में बदलाव आते रहते हैं और वह किसी को भी खुद को कमजोर महसूस नहीं करने देंगे।

    आज अध्ययन सुमन सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। भले ही उनका करियर उतना ऊंचा न पहुंच पाया हो, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्षों और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करके कई लोगों को हिम्मत जरूर दी है। जन्मदिन के मौके पर फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि आने वाला वक्त उनके लिए नई उम्मीदें और बेहतर मौके लेकर आए।
  • रतलाम में गोमांस तस्करी के शक पर चक्काजाम: हिंदू संगठनों का दो घंटे प्रदर्शन, एक संदेही हिरासत में

    रतलाम में गोमांस तस्करी के शक पर चक्काजाम: हिंदू संगठनों का दो घंटे प्रदर्शन, एक संदेही हिरासत में


    रतलाम (म.प्र.)। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में मंगलवार सुबह गोमांस तस्करी के शक को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाइक से गोमांस ले जाने के आरोप में बाजना बस स्टैंड पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम लोगों को रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें रात में ही सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से गोमांस का परिवहन किया जा रहा है। सुबह कार्यकर्ता संदिग्ध वाहनों की तलाश में निकल पड़े और बाजना बस स्टैंड पर एक बाइक को घेर लिया। उनके अनुसार बाइक पर मांस से भरे कट्टे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे इलाके का वातावरण तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव और हाट चौकी प्रभारी पंकज राजपूत सहित अन्य पुलिस कर्मी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें समझाया और मांस की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मौके पर तीन से चार बाइक थीं, जिनमें से तीन बाइक सवार भागने में सफल हो गए। पुलिस ने एक बाइक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। जांच में पकड़े गए मांस के दो कट्टों में से एक को पशु चिकित्सालय भेजा गया, जबकि दूसरा कट्टा मौके पर रखा गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह मांस भैंस के बच्चों का पाया गया।डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रतलाम जिले के रावटी निवासी लालचंद पिता देवचंद के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने प्रारंभिक बयान में दावा किया कि उसने मांस रतलाम की एक लाइसेंसी दुकान से खरीदा और गांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए ले जा रहा था।

    पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच जारी है और मांस की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होगी।रतलाम में यह घटना स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रही। हिंदू संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखेंगे, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

  • मैं तुम्हें लात मारूंगा, UP और बिहार के लोगों को राज ठाकरे की चेतावनी; और क्या कहा

    मैं तुम्हें लात मारूंगा, UP और बिहार के लोगों को राज ठाकरे की चेतावनी; और क्या कहा

    महाराष्ट्र। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश और बिहार के अप्रवासियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर महाराष्ट्र में रह रहे अन्य राज्यों के लोग स्थानीय भाषा हिंदी का सम्मान नहीं करेंगे, तो उन्हें ‘लात मारकर’ बाहर किया जाएगा। इस बयान के साथ ही राज ठाकरे ने भाषा संरक्षण और स्थानीय अधिकारों पर अपनी सख्त नीति को स्पष्ट किया। रविवार को उन्होंने अपने चचेरे भाई और शिवसेना के वरिष्ठ नेता उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर मुंबई में एक रैली में हिस्सा लिया। ध्यान रहे कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव 15 जनवरी को होने जा रहे हैं, ऐसे में यह बयान चुनावी माहौल को और गर्मा सकता है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बयान को और तीखा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर हिंदी को जबरन थोपा गया, तो मैं आपको लात मारकर बाहर कर दूंगा।”

    राज ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले लोग हर दिशा से महाराष्ट्र में प्रवेश कर रहे हैं और यहां के स्थानीय लोगों का हक छीन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर महाराष्ट्र की जमीन और भाषा दोनों हाथ से निकल गईं, तो यहां के मूल निवासियों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है और भाषा व पहचान का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है।

    राज ठाकरे ने अपने संबोधन में भावनात्मक और सख्त लहजे में कहा कि यह चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी मौका है। उन्होंने चेतावनी दी, “अगर आज भी मौका चूक गए, तो फिर खत्म हो जाओगे। मराठी और महाराष्ट्र के अस्तित्व के लिए अब एकजुट होने का समय है।” उन्होंने कहा कि मुंबई यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे कई लोगों की कुर्बानियां हैं, और अगर आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे।

    इसके साथ ही राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से तैनात बीएलए पूरी तरह तैयार, अलर्ट और चौकस रहें, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा वोट डालने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाए। यह बयान चुनावी माहौल में और अधिक तीखापन ले आया है और महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा रहा है।
    राज ठाकरे ने रैली में तीखे और भावनात्मक अंदाज़ में कहा कि यह चुनाव मराठी मानुष के अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा, “अगर अब भी मौका हाथ से निकल गया, तो फिर सब खत्म हो जाएगा। मराठी और महाराष्ट्र को बचाने के लिए आज एकजुट होना ही होगा।” उन्होंने याद दिलाया कि मुंबई किसी एक की नहीं, बल्कि बलिदानों से बनी है, और अगर आज आवाज़ नहीं उठाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

    इसके साथ ही राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सुबह 6 बजे से तैनात बीएलए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर रहें, पूरी तरह अलर्ट और चौकस रहें, किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा वोट डालने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत बाहर किया जाए। राज ठाकरे के इस बयान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है और महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है
  • आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 – कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

    आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 – कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ


    नई दिल्ली । 12 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि आज कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ का दिन रहेगा वहीं कुछ को स्वास्थ्य कार्य और धन के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ग्रहों का प्रभाव मिला-जुला रहेगा, और धैर्य और समझदारी से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं 12 जनवरी 2026 का राशिफल और किस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

    मेष
    आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आपको सफलता मिलने में संदेह है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कुछ नकारात्मक विचार हो सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा।

    वृषभ

    आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि सर्दी, जुकाम और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं, और आर्थिक दृष्टिकोण से व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। हालांकि परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जो सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

    मिथुन


    आज आपका मन अशांत रहेगा। पुराने विवादों के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन सूझबूझ से आप इन समस्याओं को हल करने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति आज अच्छी नहीं है। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं, और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं, और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में भी सफलता के योग हैं, जिससे लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा और आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

    सिंह

    आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, और किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नए कार्यों का निर्णय आप ले सकते हैं, जो आने वाले समय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। न्यायालय में चल रहे विवादों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

    कन्या

    आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पार्टनर से विवाद हो सकता है, जो आपके काम में रुकावट डाल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी बड़े कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। आपको संभलकर काम करने की आवश्यकता है।

    तुला

    आज आपके लिए समस्याओं का समाधान निकलने का दिन है। परिवार में कुछ बड़े निर्णय आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और संपत्ति संबंधी मामलों में शांति आएगी।

    वृश्चिक
    आज का दिन आपके लिए शानदार है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और आप खुद को नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जीवन में नई दिशा मिलेगी।

    धनु

    आज स्वास्थ्य के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं और नए आर्थिक रास्ते खुल सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी, जो मन को प्रसन्न करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है, और रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के जुड़ने से विस्तार होगा।

    मकर

    आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर परिवार में। कार्यक्षेत्र में समय मिलने से आप कुछ काम पूरे कर पाएंगे, लेकिन कुछ निजी कारणों से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोचें। कार्य में सराहना मिलेगी।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को नए कार्यों में लगाएँगे। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सफल होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन व्यापार में कोई बदलाव न करें।

    मीन

    आज का दिन मिश्रित रहेगा। यात्रा करते समय वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए विवाद से दूर रहें। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करके बड़ा निर्णय लेना आज आपके लिए सही नहीं होगा। 12 जनवरी 2026 का राशिफल कुछ राशियों के लिए खुशियों का संदेश ला रहा है, खासकर कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन बेहद शुभ है। वहींमेष, वृषभ और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दिन को अपनी स्थिति के अनुसार समझदारी और धैर्य से गुजारें।

  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर मध्यप्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार: सीएम बोले—नशा छोड़ो, योग और अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाओ

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर मध्यप्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार: सीएम बोले—नशा छोड़ो, योग और अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाओ


    भोपाल। स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में युवा जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक प्रदेशभर के शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में एक साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में योग अनुशासन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

    राजधानी भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर सीएम ने युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आज का युवा तेजी से गलत आदतों की ओर बढ़ रहा है जो न केवल उनके व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज के भविष्य के लिए भी खतरा है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने की सलाह दी और कहा कि अगर पूरा योग संभव न हो तो केवल सूर्य नमस्कार को भी दैनिक जीवन में शामिल करना पर्याप्त है।सीएम मोहन यादव ने युवाओं में घटती पढ़ाई की आदत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच पुस्तकें पढ़ने की आदत कमजोर हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल पाठ्यक्रम की किताबें ही नहीं बल्कि रुचि और प्रेरणा के अनुसार साहित्य पढ़ें। उन्होंने युवाओं को खेलकूद योग और अध्ययन को संतुलित जीवनशैली का हिस्सा बनाने की भी सलाह दी।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कह-गर्व से कहिए हम हिंदू हैं। इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी।प्रदेश के अन्य जिलों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रायसेन में लगभग तीन हजार बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया उज्जैन के दशहरा मैदान में करीब 1500 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। ग्वालियर में 2000 से अधिक स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया गया जिसमें प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी भाग लिया।

    हालांकि कुछ जिलों में आयोजन में अधिकारियों की उपस्थिति कम रही। रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित रहे जबकि भिंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए रखी। इसके बावजूद प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों सामाजिक संगठनों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम की सफलता और महत्व को रेखांकित किया।राष्ट्रीय युवा दिवस के इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास ने युवाओं को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया बल्कि अनुशासन अध्ययन और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया।