Tag: Beauty Tips

  • ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम क्या है? जानिए कैसे बिगड़ सकती है आपकी स्किन

    ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम क्या है? जानिए कैसे बिगड़ सकती है आपकी स्किन


    नई दिल्ली। आज के दौर में ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाने की चाहत में लोग कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया, ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स और वायरल ट्रेंड्स के प्रभाव में आकर लोग एक साथ कई सीरम, क्रीम, एक्सफोलिएटर और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार जरूरत से ज्यादा स्किन केयर करना अब एक नई समस्या बनकर सामने आ रहा है, जिसे “ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम” कहा जा रहा है।

    विशेषज्ञ बताते हैं कि स्किन की भी एक प्राकृतिक सुरक्षा परत होती है, जिसे बार-बार फेसवॉश, स्क्रब, एसिड बेस्ड प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स से नुकसान पहुंच सकता है। जब लोग बिना जरूरत कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो त्वचा की नैचुरल बैरियर कमजोर होने लगती है। इसका असर जलन, लालपन, ड्रायनेस, पिंपल्स और एलर्जी के रूप में दिखाई देता है।

    त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम के सबसे सामान्य लक्षणों में त्वचा का अत्यधिक संवेदनशील हो जाना, बार-बार दाने निकलना, चेहरे पर खुजली, स्किन का छिलना और लगातार रूखापन शामिल हैं। कई बार लोग इन समस्याओं को ठीक करने के लिए और ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।

    डॉक्टरों का कहना है कि हर चमकदार या वायरल प्रोडक्ट हर स्किन टाइप के लिए सही नहीं होता। बिना विशेषज्ञ की सलाह के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स जैसे रेटिनॉल, सैलिसिलिक एसिड, विटामिन-सी और केमिकल पील्स का अधिक उपयोग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

    विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्किनकेयर रूटीन हमेशा सरल और संतुलित होना चाहिए। एक अच्छे फेसवॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल ज्यादातर लोगों के लिए पर्याप्त होता है। इसके अलावा त्वचा को पर्याप्त आराम देना, पानी ज्यादा पीना और संतुलित आहार लेना भी जरूरी है।

    यदि किसी व्यक्ति को लगातार स्किन संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो घरेलू प्रयोग या सोशल मीडिया ट्रेंड्स अपनाने की बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

    ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्वस्थ त्वचा पाने का मतलब केवल ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाना नहीं, बल्कि त्वचा की जरूरत को समझकर सही देखभाल करना है।

  • टैनिंग दूर करने के आसान घरेलू उपाय, चेहरा बनेगा निखरा

    टैनिंग दूर करने के आसान घरेलू उपाय, चेहरा बनेगा निखरा

    लाइफस्टाइल | गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से त्वचा डल और टैन हो जाती है। ऐसे में लोग महंगे फेस वॉश और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसी कारण अब लोग घरेलू और नेचुरल स्किन केयर की ओर लौट रहे हैं।

    घर पर बने क्लींजर के फायदे
    ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं:
    त्वचा को गहराई से साफ करती हैं
    डेड स्किन हटाती हैं
    टैनिंग कम करती हैं
    स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाती हैं

    कैसे बनाएं होममेड फेस क्लींजर?
    इसके लिए आपको चाहिए:
    1 चम्मच कॉफी पाउडर
    1 चम्मच ताजा दही
    1 चम्मच शहद
    इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

    कैसे करें इस्तेमाल?
    चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें
    20–25 मिनट तक छोड़ दें
    फिर साफ पानी से धो लें
    हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें

    सावधानी जरूरी है
    पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत उपयोग बंद कर दें।
    यह घरेलू क्लींजर बिना केमिकल के त्वचा को साफ करने और प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरा ज्यादा मुलायम, साफ और चमकदार दिखाई देने लगता है।
  • पहली बार हाइड्रा फेशियल कराने जा रहे हैं? इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

    पहली बार हाइड्रा फेशियल कराने जा रहे हैं? इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान, मिलेगा बेहतर रिजल्ट


    नई दिल्ली । हाइड्रा फेशियल एक एडवांस स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा की गहरी सफाई, एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन किया जाता है। यह प्रक्रिया त्वचा से डेड स्किन हटाकर उसे ग्लोइंग और फ्रेश बनाती है। आजकल प्रदूषण, धूल और तनाव की वजह से स्किन डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में हाइड्रा फेशियल त्वचा को अंदर से रिवाइव करने में मदद करता है।

     1. अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी
    हाइड्रा फेशियल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव है। स्किन टाइप के अनुसार ही ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का चुनाव किया जाता है, जिससे बेहतर रिजल्ट मिलता है।

     2. एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें
    किसी भी स्किन ट्रीटमेंट से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है। अगर आपको एलर्जी, एक्ने या कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो उसे पहले ही बता दें ताकि सही ट्रीटमेंट चुना जा सके।

     3. सही समय का चुनाव करें
    हाइड्रा फेशियल में लगभग 30–45 मिनट लगते हैं। इसलिए इसे ऐसे समय पर कराएं जब आप रिलैक्स रह सकें और बाद में किसी जरूरी काम की जल्दबाजी न हो।

     4. मेकअप से बचें
    हाइड्रा फेशियल से पहले चेहरे पर मेकअप बिल्कुल न लगाएं। इससे स्किन की डीप क्लीनिंग अच्छे से होती है और ट्रीटमेंट का असर ज्यादा बेहतर मिलता है।

     5. हमेशा एक्सपर्ट की निगरानी में कराएं
    यह ट्रीटमेंट हमेशा प्रशिक्षित एक्सपर्ट से ही करवाना चाहिए। अगर प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की जलन या असुविधा महसूस हो तो तुरंत बताना जरूरी है।

    पहली बार हाइड्रा फेशियल कराने से पहले थोड़ी सावधानी रखने से स्किन को बेहतरीन रिजल्ट मिल सकता है। सही तैयारी और एक्सपर्ट गाइडेंस के साथ आपकी त्वचा ग्लोइंग, फ्रेश और हेल्दी दिखती है।

  • चेहरे के ओपन पोर्स से छुटकारा पाना है? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी साफ और ग्लोइंग ग्लास स्किन

    चेहरे के ओपन पोर्स से छुटकारा पाना है? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी साफ और ग्लोइंग ग्लास स्किन


    नई दिल्ली ।आजकल धूल, प्रदूषण, ऑयली स्किन और गलत स्किन केयर रूटीन की वजह से चेहरे पर ओपन पोर्स यानी छोटे-छोटे गड्ढों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ये पोर्स चेहरे की खूबसूरती कम कर देते हैं और स्किन को अनइवन दिखाते हैं। कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं।
    अगर आप भी साफ, स्मूद और ग्लास जैसी चमकदार स्किन पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। सबसे पहला उपाय बर्फ का इस्तेमाल माना जाता है। चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ रगड़ने से स्किन टाइट होती है और पोर्स छोटे दिखाई देने लगते हैं। यह स्किन को तुरंत फ्रेश लुक देने में भी मदद करता है।
    दूसरा उपाय मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक है। मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त ऑयल को हटाकर स्किन को गहराई से साफ करती है। इसमें गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और पोर्स कम नजर आने लगते हैं।
    टमाटर का रस भी ओपन पोर्स की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद नैचुरल एसिड स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से टमाटर का रस लगाने से चेहरा साफ और चमकदार दिख सकता है।
    एलोवेरा जेल भी स्किन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ पोर्स को साफ करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को राहत मिल सकती है।
    इसके अलावा बेसन और दही का फेस पैक भी स्किन टाइट करने में असरदार माना जाता है। यह त्वचा से गंदगी हटाकर चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
    विशेषज्ञों के अनुसार, ओपन पोर्स की समस्या से बचने के लिए चेहरे को साफ रखना, पर्याप्त पानी पीना और ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी बनाना भी जरूरी है। नियमित स्किन केयर और सही खानपान से त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है।

  • सर्दियों में स्किन केयर का आसान तरीका, डार्क सर्कल और रूखापन दोनों होंगे दूर

    सर्दियों में स्किन केयर का आसान तरीका, डार्क सर्कल और रूखापन दोनों होंगे दूर


    नई दिल्ली । सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिसका असर सबसे पहले आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर दिखाई देता है। इसी कारण डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या बढ़ जाती है। यह न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि थकान और तनाव भी चेहरे पर साफ नजर आने लगता है।
    ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं। खासतौर पर नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी और वैसलीन से तैयार किया गया घरेलू मिश्रण त्वचा को पोषण देने और डार्क सर्कल कम करने में मदद कर सकता है।
    इस घरेलू उपाय के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच वैसलीन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होती है। सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें, फिर उसमें नारियल तेल, हल्दी और वैसलीन मिलाकर अच्छी तरह तैयार करें।
    रात में सोने से पहले इस मिश्रण को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
    विशेषज्ञों के अनुसार नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक और राहत देता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक माने जाते हैं।
    इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना, पौष्टिक आहार लेना और आंखों की हल्की मसाज करना भी डार्क सर्कल कम करने में मददगार हो सकता है।
    अगर आप भी सर्दियों में चमकदार और फ्रेश स्किन पाना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • रात में लगाएं ये नारियल तेल वाला नुस्खा, सुबह पाएँ सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन | आसान घरेलू ब्यूटी टिप्स

    रात में लगाएं ये नारियल तेल वाला नुस्खा, सुबह पाएँ सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन | आसान घरेलू ब्यूटी टिप्स


    नई दिल्ली। नारियल तेल को स्किन केयर में एक प्राकृतिक वरदान माना जाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, नमी बनाए रखते हैं और डल स्किन को चमकदार बनाते हैं। रात के समय इसका उपयोग करने से त्वचा को पूरी रात रिपेयर होने का समय मिलता है, जिससे सुबह चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है।

    1. नारियल तेल और हल्दी – दाग-धब्बों का रामबाण उपाय
    हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
    2 चम्मच नारियल तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाएं
    चेहरे पर 10–15 मिनट मसाज करें
    फिर पानी से धो लें
    नियमित उपयोग से स्किन साफ और निखरी हुई दिखती है।

    2. नारियल तेल और शहद – गहरी नमी के लिए बेहतरी
    शहद त्वचा को प्राकृतिक हाइड्रेशन देता है और ड्रायनेस कम करता है।
    2 चम्मच नारियल तेल + 1 चम्मच शहद मिलाएं
    चेहरे पर लगाकर 20–30 मिनट रखें
    फिर धो लें
    इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।

    3. नारियल तेल और एलोवेरा – ठंडक और ग्लो का कॉम्ब
    एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग कम करता है।
    2 चम्मच एलोवेरा जेल + 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं
    चेहरे पर हल्की मसाज करें
    चाहें तो रातभर छोड़ सकते हैं

    सुबह स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है।

     4. नारियल तेल और फिटकरी – दाग-धब्बों पर असरदार
    फिटकरी त्वचा को साफ और टोन करने में मदद करती है।
    1 चम्मच फिटकरी पाउडर + 2 चम्मच नारियल तेल
    चेहरे पर 20–25 मिनट लगाएं
    फिर धो लें
    ब्लैकहेड्स और पिगमेंटेशन में राहत मिल सकती है।

    5. नारियल तेल और विटामिन-E – एंटी-एजिंग उपा
    विटामिन-E त्वचा की मरम्मत और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
    2–3 चम्मच नारियल तेल में 1 विटामिन-E कैप्सूल मिलाएं
    4–5 मिनट मसाज करें
     20 मिनट बाद धो लें या रातभर रखें
    इससे स्किन ग्लोइंग और यंग नजर आती है।

    नारियल तेल और घरेलू चीजों का यह कॉम्बिनेशन आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। अगर इसे नियमित रूप से नाइट रूटीन में शामिल किया जाए, तो त्वचा सॉफ्ट, क्लियर और ग्लोइंग बन सकती है। बिना केमिकल्स के यह उपाय हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • White Hair Solution: किचन इंग्रेडिएंट्स से पाएं काले और मजबूत बाल

    White Hair Solution: किचन इंग्रेडिएंट्स से पाएं काले और मजबूत बाल


    नई दिल्ली । आज के समय में कम उम्र में सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बढ़ते उपयोग को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग तुरंत असर के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
    इसी बीच आयुर्वेद आधारित घरेलू उपाय एक सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आ रहे हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, हमारे किचन में मौजूद आंवला, मेथी, कड़ी पत्ता, कॉफी, चायपत्ती और मेहंदी जैसी चीजें बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद कर सकती हैं। ये न केवल बालों के रंग को सुधारते हैं, बल्कि जड़ों को मजबूत भी बनाते हैं।
    विशेषज्ञों का मानना है कि आंवला बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है, जिसमें मौजूद विटामिन C बालों की जड़ों को मजबूत करता है और समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। वहीं, कॉफी और चायपत्ती बालों को प्राकृतिक गहरा रंग देने में मदद करते हैं, और जब इन्हें मेहंदी के साथ मिलाया जाता है, तो बालों को सुंदर ब्राउन या ब्लैक शेड मिलता है।
    घरेलू हेयर कलर बनाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसके लिए पानी में आंवला पाउडर, कड़ी पत्ता, लौंग और थोड़ी कॉफी डालकर उबाला जाता है। फिर इसे छानकर मेहंदी मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है। कुछ घंटों तक रखने के बाद इस मिश्रण को बालों में लगाकर 2 से 3 घंटे तक छोड़ दिया जाता है और फिर धो लिया जाता है।
    यह नेचुरल तरीका बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उन्हें पोषण देता है। जहां केमिकल डाई बालों को रूखा और कमजोर बना देती है, वहीं यह घरेलू नुस्खा बालों को मुलायम, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है।
    इसके नियमित उपयोग से न केवल सफेद बालों की समस्या कम हो सकती है, बल्कि डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं में भी राहत मिलने की संभावना रहती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, यह उपाय धीरे-धीरे असर दिखाता है लेकिन लंबे समय तक बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
    कुल मिलाकर, केमिकल हेयर डाई की जगह प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना बालों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प माना जा रहा है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान कर सकता है।

  • फटी एड़ियों से परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत

    फटी एड़ियों से परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत


    नई दिल्ली। फटी हुई एड़ियां यानी क्रैक्ड हील्स एक आम समस्या है, जो ज्यादातर रूखी त्वचा, अनदेखी देखभाल, लंबे समय तक खड़े रहने या गलत फुटवियर पहनने के कारण होती है। शुरुआत में यह समस्या केवल रूखापन लगती है, लेकिन समय के साथ गहरी दरारें बनकर दर्द और खून निकलने जैसी स्थिति भी पैदा कर सकती हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस समस्या का सबसे आसान और प्रभावी इलाज नियमित देखभाल और घरेलू नुस्खों में छिपा है। सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक भिगोना चाहिए, जिससे डेड स्किन नरम हो जाती है। इसके बाद हल्के हाथों से प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से मृत त्वचा हटाई जा सकती है।

    इसके बाद सबसे जरूरी कदम मॉइस्चराइजिंग होता है। पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद गाढ़ी क्रीम, पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और दरारें धीरे-धीरे भरने लगती हैं।

    घरेलू उपायों में शहद, नारियल तेल और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व भी काफी उपयोगी माने जाते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और मुलायम रखने में मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल और घी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और सूखापन कम करते हैं।

    एक और प्रभावी उपाय है शहद और नींबू का मिश्रण, जिसे फुट मास्क की तरह लगाया जा सकता है। यह डेड स्किन हटाने और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसके अलावा रात में पैरों पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाकर मोजे पहनना भी काफी असरदार तरीका माना जाता है, क्योंकि इससे नमी लॉक हो जाती है।

    विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि बहुत गर्म पानी से पैरों को धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है। साथ ही लंबे समय तक नंगे पैर चलना या सख्त सतह पर ज्यादा दबाव डालना भी फटी एड़ियों को बढ़ा सकता है।

    अगर घरेलू उपायों के बावजूद समस्या गंभीर बनी रहे या दरारों में दर्द और खून आने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि यह कभी-कभी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

    सही देखभाल, नियमित सफाई और मॉइस्चराइजिंग के साथ फटी एड़ियों की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है और पैरों को फिर से मुलायम बनाया जा सकता है।

  • शहद के स्किन के लिए फायदे: सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मिलता है नेचुरल ग्लो

    शहद के स्किन के लिए फायदे: सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मिलता है नेचुरल ग्लो


    नई दिल्ली।  शहद को आयुर्वेद और घरेलू स्किन केयर में लंबे समय से एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है। यह न केवल त्वचा को नमी प्रदान करता है, बल्कि दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को साफ रखने में भी मदद करता है। हालांकि, इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और सही सामग्री के साथ इस्तेमाल किया जाए।

    शहद को चेहरे पर सीधे मास्क की तरह लगाना सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए थोड़ा सा शहद लेकर पूरे चेहरे पर समान रूप से फैलाया जाता है और 5 से 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लिया जाता है। यह तरीका त्वचा को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

    इसके अलावा शहद को छाछ और अंडे की जर्दी के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर धोने से त्वचा में निखार आने की संभावना रहती है। यह पैक त्वचा की गहराई से देखभाल करने में मदद करता है और डलनेस को कम कर सकता है।

    शहद को प्राकृतिक स्क्रब के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसके लिए दो चम्मच शहद में बादाम पाउडर मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज की जाती है। यह मिश्रण डेड स्किन हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ व चमकदार बनाता है। बादाम त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जबकि शहद उसे मॉइस्चराइज करता है।

    मेकअप हटाने के लिए भी शहद का उपयोग किया जा सकता है। शहद और ऑलिव ऑयल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से यह प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोने पर त्वचा साफ और मुलायम महसूस होती है।

    शहद के साथ नींबू का इस्तेमाल भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी देता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

    इसके अलावा शहद को जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ मिलाकर ड्राई स्किन के लिए एक नेचुरल लोशन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा की रूखापन को कम करने में मदद करता है और स्किन को पोषण देता है।

    एक अन्य घरेलू उपाय में कद्दूकस किए हुए सेब में शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार किया जाता है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धोने से त्वचा में ताजगी और निखार महसूस किया जा सकता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, शहद त्वचा के लिए एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प है, लेकिन हर स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए किसी भी नए घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है।

    सही तरीके से और नियमित उपयोग के साथ शहद त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।

  • समर स्किन केयर टिप्स: घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक, गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो

    समर स्किन केयर टिप्स: घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक, गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो


    नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता पसीना और गर्म हवाएं स्किन की प्राकृतिक नमी को कम कर देती हैं, जिससे चेहरे पर टैनिंग, जलन, रूखापन और लालपन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।

    विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि घर में मौजूद साधारण सामग्री से भी त्वचा की बेहतर देखभाल की जा सकती है। दही, शहद, चावल का आटा और बेसन जैसे प्राकृतिक तत्व स्किन को साफ करने, नमी देने और हल्की एक्सफोलिएशन में मदद कर सकते हैं।

    पहला आसान फेस पैक दही और शहद का है। दो चम्मच ताज़ा दही में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे साफ चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। दही त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है, जबकि शहद स्किन में नमी बनाए रखने का काम करता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।

    दूसरा घरेलू नुस्खा चावल के आटे, दूध और शहद से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच चावल का आटा, आधा कप दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। अगर दूध उपलब्ध न हो तो दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पैक को चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। चावल का आटा त्वचा की हल्की एक्सफोलिएशन करता है, जबकि दूध और शहद स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं।

    तीसरा लोकप्रिय फेस पैक बेसन, हल्दी और दही का है। इसमें एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है, हल्दी स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है और दही त्वचा को मुलायम बनाती है। हालांकि, हल्दी की मात्रा बहुत कम रखने की सलाह दी जाती है ताकि त्वचा पर पीला रंग न रह जाए।

    इन घरेलू फेस पैक्स के साथ-साथ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि असली स्किन ग्लो सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं आता, बल्कि इसके लिए पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, भरपूर पानी और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव भी जरूरी है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को एलर्जी, एक्जिमा या त्वचा पर गंभीर दाने की समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी उपाय अपनाना सही नहीं होता।

    गर्मियों में नियमित और सरल स्किन केयर अपनाकर त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार बनाए रखा जा सकता है।