Tag: Dhurandhar

  • किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर से कड़ी टक्कर 7.20 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन

    किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर से कड़ी टक्कर 7.20 करोड़ रुपये का वीकेंड कलेक्शन


    नई दिल्ली । कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो की लेकिन वह अपेक्षाकृत धीमी रही। 7.20 करोड़ रुपये के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर का सामना किया। हालांकि इस फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन ने यह साफ किया कि फिल्म अपनी पिछली किस्त से काफी पीछे है लेकिन फिर भी फिल्म ने कपिल शर्मा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है।

    किस किसको प्यार करूं 2′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

    फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को लगभग 2.85 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की मामूली ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। रविवार को दर्शकों की थोड़ी अधिक भीड़ देखने को मिली जिसके कारण फिल्म ने अपनी कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी दिखाई। इस प्रकार ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कुल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन लगभग 7.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धीरे-धीरे कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 8.6 करोड़ रुपये रहा और अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से लगभग 50 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.1 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

    फिल्म के मुकाबले ‘धुरंधर’ का दबदबा

    किस किसको प्यार करूं 2 को बॉक्स ऑफिस पर अपनी राह बनाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसका मुख्य कारण ‘धुरंधर’ फिल्म का शानदार प्रदर्शन था। ‘धुरंधर’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई जिसने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और दूसरे वीकेंड में 144.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘धुरंधर’ के दबदबे ने न केवल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बल्कि कई अन्य फिल्मों के बिजनेस पर भी असर डाला है।

    कपिल शर्मा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में

    ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के धीमे प्रदर्शन के बावजूद यह फिल्म कपिल शर्मा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 7.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि उनके पिछले प्रोजेक्ट ‘फिरंगी’ 10.21 करोड़ रुपये से भी पीछे है। कपिल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ रही जिसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन 49.98 करोड़ रुपये था।

    फिल्म के कास्ट और प्रदर्शन

    ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह त्रिधा चौधरी आयशा खान पारुल गुलाटी हीरा वरीना और असरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 की सफल फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अपेक्षाकृत धीमा रहा।

    कलेक्शन की ऑक्यूपेंसी

    रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.45% थी जो धीरे-धीरे बढ़कर दोपहर में 41.07% और शाम के शो में 59.70% पर पहुंच गई। हालांकि रात के शो में थोड़ी गिरावट आई और यह 50.87% पर रहा। कुल मिलाकर कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपनी धीमी शुरुआत के बावजूद उम्मीद की किरण दिखाई है। हालांकि ‘धुरंधर’ के मुकाबले यह फिल्म कहीं न कहीं दबकर रह गई लेकिन फिर भी यह एक अच्छे वीकेंड कलेक्शन के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म आगामी दिनों में किस तरह के कलेक्शन करती है।

  • धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

    धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

    मुंबई। साल 2025 अक्षय खन्ना के नाम रहा। उन्होंने छावा और धुरंधर दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी कि लीड एक्टर फीके पड़ गए। अक्षय नए साल में भी अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। आने वाले दिनों में अक्षय और भी शानदार किरदार अपनी ऑडियंस के सामने लाने वाले हैं।
    ये हैं अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्में
    साल 2025 का ये आखिरी महीना है। इस साल कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। लेकिन जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो साल की शुरुआत में आई छावा और साल के अंत में आई धुरंधर है। खास बात ये है कि दोनों की फिल्मों के विलेन अक्षय खन्ना थे। अब आने वाली इन फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।
    अक्षय खन्ना

    अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर कमाल कर दिया है। हाल में चर्चा में चल रही इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसी पार्ट में उनकी मौत भी हो जाती है। लेकिन एक्टर के विकिपीडिया के हिसाब से अक्षय, धुरंधर 2 में भी नजर आएंगे। उनके किरदार की कुछ झलक होगी या पूरा किरदार ये देखने में मजा आने वाला है।
    दृश्यम 3

    अगले साल 2 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में भी अक्षय खन्ना का किरदार दमदार नजर आने वाला है। दृश्यम 2 में भी उनका किरदार पसंद किया गया था। लेकिन अगली फिल्म सस्पेंस से पर्दा हटाने वाली होगी।
    इक्का

    आने वाले दिनों में अक्षय खन्ना एक फिल्म में नजर आएंगे जिसका नाम इक्का बताया गया है। ये फिल्म थिएटर पर नहीं बल्कि सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक्टर सनी देओल के साथ नजर आएंगे। सनी देओल के साथ उन्होंने फिल्म बॉर्डर में काम किया था। ये दोनों की दूसरी फिल्म होगी।
    महाकाली

    अक्षय खन्ना आने वाले दिनों में अपना तेलुगू फिल्मों में भी डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर को फिल्म महाकाली में शुक्राचार्य के किरदार में देखा जाएगा। उनके किरदार की झलक भी सामने आई थी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
    सेक्शन 84

    सेक्शन 84 नाम की फिल्म बन रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए अक्षय खन्ना से बातचीत की जा ऋ है। ये एक इंटेंस रोल बताया जा रहा है। अगर कास्टिंग को लेकर बातचीत बन गई तो अक्षय खन्ना की फिल्मोग्राफी में ये फिल्म भी जुड़ने वाली है।
    बेनाम फिल्म

    अक्षय खन्ना की फिल्मोग्राफी में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है जिसका नाम सामने नहीं आया है। ये एक स्पाई थ्रिलर होगी जिसमें अक्षय विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ये उनका सबसे शानदार किरदार बताया जा रहा है।