Tag: Hair care tips

  • बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये आसान और असरदार हेयर केयर ट्रिक्स

    बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये आसान और असरदार हेयर केयर ट्रिक्स


    नई दिल्ली। आज के समय में बालों की समस्या लगभग हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गई है। धूल, प्रदूषण, तेज धूप, पसीना और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सीधे हमारे बालों पर पड़ता है। नतीजा बाल झड़ना, रूखापन, बेजानपन और उलझे बाल। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट ही एकमात्र समाधान नहीं हैं, बल्कि कुछ आसान आदतें अपनाकर भी आप अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।
    सबसे पहले बात करें बालों की सुरक्षा की।
    अगर आप रोजाना बाइक, ऑटो या खुले वातावरण में यात्रा करते हैं, तो बालों को कवर करना बेहद जरूरी है। स्कार्फ, स्टोल या कैप का इस्तेमाल करने से बाल धूल और प्रदूषण से बचते हैं। इससे बाल उलझते भी कम हैं और उनका नैचुरल मॉइस्चर बरकरार रहता है।
    यात्रा के दौरान एक और जरूरी चीज है हेयर केयर प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल। अपने बैग में छोटा हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर जरूर रखें। इससे बालों को तुरंत स्मूथ और मैनेजबल बनाया जा सकता है, खासकर जब मौसम उमस भरा हो या बाल फ्रिज़ी हो जाएं।
    हेलमेट पहनने वालों के लिए खास टिप यह है कि हेलमेट के अंदर कॉटन लाइनर का उपयोग करें। इससे पसीना कम लगेगा और स्कैल्प पर होने वाली जलन या खुजली से भी राहत मिलेगी। साथ ही बालों का टूटना भी कम होगा।
    बाल धोते समय सबसे बड़ी गलती लोग शैंपू का चुनाव करते समय करते हैं। हर शैंपू हर बालों के लिए सही नहीं होता। हार्श केमिकल वाले शैंपू बालों को कमजोर बना सकते हैं, इसलिए हमेशा माइल्ड और अपने हेयर टाइप के अनुसार शैंपू चुनें। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
    इसके अलावा, सप्ताह में एक या दो बार तेल लगाना भी जरूरी है। हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
    कुल मिलाकर, अगर आप अपने डेली रूटीन में छोटी-छोटी सावधानियां और सही आदतें शामिल कर लेते हैं, तो बालों की ज्यादातर समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जरूरी है कि आप नियमित देखभाल करें और अपने बालों को समय दें तभी वे लंबे, घने और खूबसूरत बने रहेंगे।
  • बाल रस्सी जैसे रूखे? 15 दिन में फर्क दिखाएगा ये नेचुरल अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क

    बाल रस्सी जैसे रूखे? 15 दिन में फर्क दिखाएगा ये नेचुरल अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क


    नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ ही अक्सर हमारे चेहरे और बालों पर इसका असर दिखाई देता है। जबकि स्किन का ख्याल हम रखते हैं, बालों की देखभाल अक्सर अनदेखी रह जाती है। इसका परिणाम बालों की रूखापन और बेजानपन के रूप में सामने आता है। यदि आपके बाल भी रस्सी या झाड़ू जैसे लग रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें गहराई से पोषण की जरूरत है।

    महंगे शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स हर बार कारगर नहीं होते। कई बार ये बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नेचुरल उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार होते हैं। इन उपायों में अलसी (flax seeds) का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।

    अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपको अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल करने की विधि बता रहे हैं।

    इस्तेमाल के लिए सामग्री:
    2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
    एलोवेरा जेल (आवश्यक मात्रा)

    हेयर मास्क बनाने की विधि:
    एक पैन में थोड़ा पानी लेकर उबालें।
    जब पानी उबलने लगे, उसमें अलसी के बीज डालें और 10 मिनट तक उबालें।
    पानी गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करें और इसे छान लें।
    छने हुए पानी में एलोवेरा जेल मिलाएं और चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंट लें।
    आपका हेयर मास्क तैयार है।
    हेयर मास्क का इस्तेमाल:
    सबसे पहले अपने बालों को धोकर सुलझा लें।
    तैयार मास्क को बालों की जड़ों से लेकर छोर तक अच्छे से अप्लाई करें।
    30-40 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

    इस मास्क को नियमित रूप से सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बालों की रूखापन दूर होगी, नमी लौटेगी और बाल मजबूत बनेंगे। 15 दिन के भीतर फर्क साफ नजर आने लगेगा।

    नेचुरल और असरदार होने के कारण यह उपाय रसायनों से भरे प्रोडक्ट्स की तुलना में सुरक्षित है। खासकर बदलते मौसम में जब बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, यह मास्क उन्हें जरूरी पोषण देता है।

    अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाना है तो इस नेचुरल हेयर मास्क को जरूर ट्राई करें। 15 दिन के अंदर ही आप फर्क महसूस करेंगे और बालों की Texture में नर्माई और चमक लौटते देखेंगे।

  • बालों की हर समस्या का समाधान? कॉफी से मिल सकता है नेचुरल हेयर केयर

    बालों की हर समस्या का समाधान? कॉफी से मिल सकता है नेचुरल हेयर केयर


    नई दिल्ली। आज के समय में बाल झड़ना और काफी ज्यादा डैंड्रफ होना आम बात बन गया है।आजकल प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन गई है। हम अक्सर महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा हमेशा अच्छा नहीं आता है इसलिए हम आपके लिए ऐसा ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप अपने बाल को काफी सुंदर और डैंड्रफ फ्री बन सकती हैं।

    कॉफी दिखाएगा का कमाल
    हमारे किचन में रखा हुआ काफी हम पीने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन हमें इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता कि इसे हमारे बाल भी काफी अच्छे हो सकते हैं। आपको बता दें, कॉफी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप मात्र 2 हफ्ते में रेशमी, चमकदार और डैंड्रफ मुक्त बाल पा सकते हैं।

    कॉफी के बड़े फायदे
    कॉफी में मौजूद कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे हेयर ग्रोथ बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं। कॉफी बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ बनाती है, जिससे बाल सिल्की नजर आते हैं।

    सिल्की बालों के लिए लगे काफी दही और शहद
    शहद नमी को लॉक करता है और दही बालों को गहराई से कंडीशन करता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ताजा दही लें। तीनों चीजों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे आप अपने बालों पर पेस्ट की तरह लगे थोड़ी देर रुकने के बाद इसे धूल दे आपकी बाल काफी मुलायम हो जायेगे और साइन करने लगेंगे।

    डैंड्रफ के लिए नींबू कॉफ़ी और तेल
    नींबू डैंड्रफ खत्म करता है और नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच नारियल तेल, कुछ बूंदें नींबू का रस लें। आप इसे मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें ताकि यह स्कैल्प में अच्छे से समा जाए।मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छे से कंघी कर लें ताकि कोई गांठ न रहे। ब्रश या उंगलियों की मदद से मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं।हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इससे कैफीन जड़ों के अंदर तक जाएगा।मास्क को 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें। अगर आप ऐसा दो हफ्तों में तीन-चार बार करेंगी तो आपके बाल काफी अच्छे और घने बन जाएंगे

  • Winter Hair Care Tips: नारियल तेल में ऐसे मिलाएं आंवला, फिर बालों पर करें अप्लाई, झड़ने की समस्या होगी खत्म

    Winter Hair Care Tips: नारियल तेल में ऐसे मिलाएं आंवला, फिर बालों पर करें अप्लाई, झड़ने की समस्या होगी खत्म

    नई दिल्‍ली । ठंड के मौसम में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे सिर की त्वचा रूखी होने लगती है. स्कैल्प ड्राई होने से बालों की जड़ें कमजोर पड़ती हैं और बाल झड़ने लगते हैं. इसके अलावा ठंड में पानी कम पीना और धूप की कमी भी बालों के झड़ने का बड़ा कारण बनती है.

    सर्दियों में खानपान में लापरवाही से शरीर में आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स की कमी हो जाती है. खासकर विटामिन-सी, विटामिन-ई और बायोटिन की कमी बालों की ग्रोथ को प्रभावित करती है, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है.
    ठंड में अक्सर लोग गर्म पानी से सिर धोते हैं, जिससे स्कैल्प का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. बार-बार शैंपू करना, गीले बालों में कंघी करना और हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल भी बाल झड़ने का कारण बनता है.
    ब्यूटी एक्सपर्ट रिजवाना परवीन बताती है कि सर्दियों में हल्के गुनगुने पानी से ही बाल धोएं और हफ्ते में दो बार से ज्यादा शैंपू न करें. नारियल, सरसों या तिल के तेल से नियमित मालिश करें. साथ ही हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और पर्याप्त पानी को डाइट में शामिल करें.
    उन्होंने कहा कि आंवले का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और बालों में प्राकृतिक चमक लाते हैं.
    उन्होंने कहा कि घर पर आंवला तेल बनाने के लिए 5–6 ताजे आंवले, 250 मिली नारियल या तिल का तेल और एक साफ कांच की बोतल लें. आंवले को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें.
    कढ़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें और उसमें आंवला डाल दें. जब आंवला काला पड़ जाए और तेल से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर तेल को छानकर कांच की बोतल में भर लें. यह तेल 2–3 महीने तक सुरक्षित रहता है.
    उन्होंने कहा कि हफ्ते में 2–3 बार आंवला तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें और 1–2 घंटे बाद बाल धो लें. नियमित इस्तेमाल से बाल झड़ना कम होता है, डैंड्रफ दूर होता है और बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं.
  • सर्दियों में डैंड्रफ से हैं परेशान? महंगे शैंपू छोड़ें, अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

    सर्दियों में डैंड्रफ से हैं परेशान? महंगे शैंपू छोड़ें, अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे


    नई दिल्ली । सर्दियों का मौसम जहां एक ओर ठंडी हवा और आराम का एहसास कराता है वहीं दूसरी ओर यह कई तरह की स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स भी साथ लाता है। इन्हीं में से एक आम समस्या है डैंड्रफ रूसी। ठंड के मौसम में हवा रूखी हो जाती है, जिससे सिर की त्वचा ड्राई होने लगती है। इसका नतीजा होता है खुजली, सफेद परतें और बालों का कमजोर होना। कई बार लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये हर बार असरदार साबित नहीं होते।अगर समय रहते डैंड्रफ पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाने लगती है और बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस परेशानी से राहत पाने के लिए आपको हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू नुस्खे भी डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं। 
    सर्दियों में क्यों बढ़ती है डैंड्रफ की समस्या?
    ठंड के मौसम में स्कैल्प में नेचुरल ऑयल कम बनने लगता है। हीटर, गर्म पानी और कम धूप भी सिर की त्वचा को और ज्यादा शुष्क बना देते हैं। इसके अलावा, बालों को बार-बार ड्राय करना और सही पोषण न मिलना भी डैंड्रफ को बढ़ावा देता है। यही वजह है कि सर्दियों में इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
    डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले असरदार घरेलू उपाय
    1. दही से करें स्कैल्प का ट्रीटमेंट
    दही डैंड्रफ के लिए सबसे असरदार घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। इसमें मौजूद नेचुरल एंटी-फंगल तत्व स्कैल्प में जमी रूसी को कम करते हैं।कैसे इस्तेमाल करें ताज़ा दही लें और उसे बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई तक लगाएं। करीब 30 मिनट बाद हल्के शैंपू या साफ पानी से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार यह उपाय करने से साफ फर्क नजर आने लगता है।
    2. एलोवेरा जेल से मिलेगी

    ठंडक और राहतएलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो खुजली और जलन को कम करते हैं।कैसे इस्तेमाल करें:ताज़ा एलोवेरा जेल निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगाएं। 20–30 मिनट बाद बाल धो लें। इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है और डैंड्रफ धीरे-धीरे कम होने लगता है।

    3. नींबू का रस रखेगा स्कैल्प साफ
    नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प को डीप क्लीन करता है और रूसी को हटाने में मदद करता है।कैसे इस्तेमाल करें:नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद बाल धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है।

    4. नारियल तेल से करें पोषण
    नारियल तेल में प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्कैल्प को नमी देता है और रूसी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।कैसे इस्तेमाल करें हल्का गुनगुना नारियल तेल लेकर स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें। कुछ समय बाद बाल धो लें।स्वच्छता का रखें खास ध्यानडैंड्रफ के इलाज के साथ-साथ साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। अपनी कंघी, तौलिया और तकिए के कवर को नियमित रूप से एं। इससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन दोबारा पनपने से रुकता है।सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम है, लेकिन सही देखभाल और घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित रूप से इन उपायों को अपनाने से न सिर्फ रूसी खत्म होती है, बल्कि बाल मजबूत, घने और चमकदार भी बनते हैं।

  • नेचुरल हेयर केयर: इस प्रोटीन मास्क से रूखे बालों में आएगी नई चमक

    नेचुरल हेयर केयर: इस प्रोटीन मास्क से रूखे बालों में आएगी नई चमक


    नई दिल्ली। सर्दियों में बालों का रूखा, बेजान और कमजोर होना आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवा, प्रदूषण और पोषण की कमी से बाल अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर घरेलू हेयर मास्क बालों के लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मास्क बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उन्हें रेशमी और चमकदार बना देता है।

    क्यों जरूरी है प्रोटीन हेयर मास्क-
    बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से बाल टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है। अंडा और दही से बना हेयर मास्क बालों को अंदर से पोषण देकर उनकी बनावट सुधारता है और रूखापन दूर करता है।

    हेयर मास्क बनाने की सामग्री-

    1 अंडा
    2 बड़े चम्मच दही

    ऐसे करें मास्क तैयार

    एक बाउल में अंडा और दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि स्मूद मिश्रण बन जाए। बालों को हल्का गीला करें और इस मिश्रण को जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इसके बाद 20–30 मिनट तक बालों में रहने दें।

    धोने का सही तरीका

    बाल हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धोएं। गर्म पानी से अंडा बालों में जम सकता है। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल साफ करें। हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल पर्याप्त है।

    इस मास्क से मिलने वाले फायदे

    इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से बाल सिल्की, मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनते हैं। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है, स्कैल्प साफ व स्वस्थ रहती है और बालों की मोटाई व मजबूती में भी बढ़ोतरी होती है। साथ ही यह मास्क रूखापन दूर कर दोमुंहे बालों की समस्या को भी काफी हद तक कम कर देता है।

    जरूरी सावधानियां-

    मास्क लगाने से पहले किसी छोटे हिस्से पर एलर्जी टेस्ट जरूर करें ताकि किसी प्रकार की त्वचा प्रतिक्रिया से बचा जा सके। अगर सिर में कहीं घाव या चोट हो तो इस मास्क का उपयोग न करें। साथ ही हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें और बाल धोते समय कभी भी गर्म पानी न लें, क्योंकि इससे अंडा पक सकता है और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप सर्दियों में रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं, तो अंडा-दही से बना यह प्रोटीन हेयर मास्क आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमकदार बन जाते हैं।