Tag: Lucknow News

  • लखनऊ में राजनीतिक तनाव: लखनऊ में बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच बढ़ा टकराव

    लखनऊ में राजनीतिक तनाव: लखनऊ में बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच बढ़ा टकराव

    नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया, जब सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक Rajeshwar Singh के समर्थक सड़क पर उतर आए और सपा सांसद R.K. Chaudhary के आवास का घेराव कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों ने 1090 चौराहे से जुलूस निकालते हुए मुंशी पुलिया स्थित सांसद आवास तक पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान “अखिलेश यादव मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “प्रियंका गांधी होश में आओ” जैसे नारे लगाए गए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

    महिला आरक्षण मुद्दा बना प्रदर्शन की वजह
    प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि नारी वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण को लेकर सपा सांसद के बयान आपत्तिजनक हैं। इसी के विरोध में यह घेराव किया गया। महिला समर्थकों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और “आरके चौधरी शर्म करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर विपक्षी दलों का रवैया गलत है।

    सांसद के आवास पर मौजूदगी और प्रतिक्रिया
    विवाद के बीच सपा सांसद अपने आवास पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन करने आए लोगों का सम्मान करेंगे और सरोजनी नगर उनका क्षेत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है, चाहे वे किसी भी दल से हों।

    सांसद ने नारी वंदन अधिनियम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे लागू करने में सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं और महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर गंभीरता से काम नहीं हो रहा है।

    प्रदर्शन में बढ़ा राजनीतिक टकराव
    प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने गाड़ियों के काफिले के साथ 1090 चौराहे से मुंशी पुलिया तक मार्च किया। कई जगहों पर नारेबाजी और भीड़ के कारण तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों को जवाब देना होगा।

    दोनों पक्षों की सियासी बयानबाजी तेज
    बीजेपी समर्थकों का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ दिए गए बयानों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि सपा सांसद ने इसे राजनीतिक विरोध बताया है।

  • विधानसभा सत्र के कारण लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 24 दिसंबर तक कई प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद

    विधानसभा सत्र के कारण लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 24 दिसंबर तक कई प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद


    नई दिल्ली।लखनऊ /उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनज़र राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। शुक्रवार 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है जो 24 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी जरूर लें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने जानकारी दी कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों विधान परिषद सदस्यों और अन्य विशिष्ट अतिथियों की आवाजाही के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सत्र के चलते विधानसभा भवन और उसके आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन डीएसओ चौराहा हजरतगंज चौराहा जीपीओ मोड़ और विधानसभा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों की ओर जाने वाले वाहन अब लालबत्ती चौराहा कैंट रोड गोल्फ क्लब चौराहा और 1090 चौराहे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।इसी तरह डीएसओ चौराहे से हजरतगंज जीपीओ पार्क और विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद रखा जाएगा। इस रूट पर चलने वाले वाहनों को पार्क रोड और मेफेयर तिराहे से होकर जाने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इन वैकल्पिक मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

    इसके अलावा रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने होकर हजरतगंज चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को कैसरबाग चौराहा परिवर्तन चौक सुभाष चौराहा चिरैया झील या बर्लिंगटन चौराहा सदर ओवरब्रिज और कैंट रोड के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।विधानसभा सत्र का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ेगा। रोडवेज और सिटी बसों के कई रूट में बदलाव किया गया है। संकल्प वाटिका पुल के नीचे स्थित तिराहे से महानगर की ओर से आने वाली बसें अब सिकंदरबाग हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से नहीं गुजरेंगी। इन बसों को बैकुंठ धाम 1090 गांधी सेतु बंदरियाबाग लालबत्ती चौराहा और कैंट के रास्ते संचालित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रस्तावित है। हालांकि 20 और 21 दिसंबर को अवकाश रहेगा लेकिन इसके बावजूद 22 23 और 24 दिसंबर को भी ट्रैफिक डायवर्जन की यही व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से समय से निकलने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जरूरत पड़ने पर नजदीकी ट्रैफिक कर्मियों से सहायता लेने की अपील की है