Tag: Suryakumar Yadav

  • 2025 में नहीं चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला, तेज गेंदबाजों के खिलाफ हुए बुरी तरह फेल

    2025 में नहीं चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला, तेज गेंदबाजों के खिलाफ हुए बुरी तरह फेल


    नई दिल्ली।
    सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में तेज गेंदबाजों को मारना उनके बाएं हाथ का खेल होता था। वे एक ही गेंद को किसी भी दिशा में बाउंड्री के पार भेजने का दम रखते थे, लेकिन 2025 में ऐसा नहीं है। जिन तेज गेंदबाजों के खिलाफ वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में आसानी चौके-छक्के लगाते थे, उन्हीं तेज गेंदबाजों के खिलाफ अब रन बनाने में भी इस न्यू मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव की हवा टाइट हो गई है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि उनके आंकड़े इस तरह की गवाही दे रहे हैं, जो उनके साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए भी चिंता का विषय है।

    दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 18 पारियों में बल्लेबाजी की है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि वे इन 18 पारियों में सिर्फ 122 रन ही बना पाए हैं। 106 गेंदों का सामना इस साल उन्होंने पेसर्स का किया है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि 18 में 14 बार वे तेज गेंदबाजों के ही खिलाफ आउट हुए हैं। उनका औसत 8.71 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 115.09 का है। वहीं, डॉट बॉल पर्सेंटेज 50.9 का है। यानी दाएं हाथ ये बल्लेबाज दो में से एक गेंद को तेज गेंदबाजों को खिलाफ खाली जाने दे रहा है।

    सूर्या से पेसर्स खौफ खाते थे, क्योंकि वे जिस गेंद पर ऑफ साइड में छक्का लगाने की काबिलियत रखते थे, उसी गेंद को फाइन लेग से लॉन्ग ऑन तक बाउंड्री के पार भेज देते थे। हालांकि, 2025 में ऐसा नहीं हैं और इस बात को सूर्यकुमार यादव कबूल नहीं कर पा रहे हैं। वे इस बात को मान ही नहीं रहे हैं कि वे आउट ऑफ फॉर्म हैं। सूर्या बार-बार एक ही चीज दोहरा रहे हैं कि वे आउट ऑफ फॉर्म नहीं, बल्कि आउट ऑफ रन्स हैं। क्रिकेट में आउट ऑफ रन्स को ही आउट ऑफ फॉर्म माना जाता है, लेकिन सूर्या इस चीज को कबूल नहीं कर पा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये चिंता का कारण है, क्योंकि वे टीम के कप्तान भी हैं।

  • मुल्लांपुर की शर्मनाक हार पर भड़के सूर्या, गिल को दी जिम्मेदारी, टीम की सबसे बड़ी चूक का किया खुलासा

    मुल्लांपुर की शर्मनाक हार पर भड़के सूर्या, गिल को दी जिम्मेदारी, टीम की सबसे बड़ी चूक का किया खुलासा


    नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को काफी निराश किया, जिन्होंने मैच के बाद अपनी टीम की नाकामी को स्वीकार किया। सूर्यकुमार यादव ने हार की मुख्य वजह टॉप ऑर्डर की नाकामी को बताया, और विशेष रूप से युवा ओपनर शुभमन गिल के जल्दी आउट होने पर गुस्सा जताया।

    कप्तान का गुस्सा: शुभमन गिल को दिया दोष

    कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि उन्हें और शुभमन गिल को अच्छी शुरुआत देनी चाहिए थी, जिससे टीम को मजबूती मिलती। गिल का पहली गेंद पर आउट होना कप्तान के लिए बेहद निराशाजनक था। सूर्या ने कहा, “मुझे और शुभमन को बेहतर शुरुआत देनी चाहिए थी। हर बार अभिषेक शर्मा से उम्मीद नहीं की जा सकती है। शुभमन की पहली गेंद पर आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका था।” उन्होंने यह भी माना कि उनका और गिल का जल्दी आउट होना हार की प्रमुख वजह बनी।

    टॉस और रणनीति पर पछतावा

    सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को भी गलत ठहराया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। विकेट शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, और हम इसका सही उपयोग नहीं कर पाए।” कप्तान ने गेंदबाजों की रणनीति पर भी सवाल उठाया, कहा कि उनकी टीम सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रही, और साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरने का फायदा उठाया।

    ओस का फायदा उठाने में नाकामी

    मुल्लांपुर में ओस होने के बावजूद भारतीय टीम दूसरी पारी में इसका फायदा नहीं उठा पाई। सूर्या ने कहा, “थोड़ी ओस थी, लेकिन हमारी योजना काम नहीं कर रही थी। हमें अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।” यह हार टीम के लिए एक सीख थी, और सूर्या ने आगे सुधार की बात की।

    अक्षर पटेल की तारीफ, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी भारी पड़ी

    कप्तान सूर्यकुमार यादव ने निचले क्रम में अक्षर पटेल की तारीफ की, जिन्होंने अकेले संघर्ष किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब टॉप ऑर्डर फेल हो जाए, तो निचला क्रम मैच को पलटने में नाकाम रहता है। सूर्या ने कहा, “अक्षर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमें शुरुआत में ही पारी को सेट करना चाहिए था। तभी चेज करना आसान होता।”

    सूर्यकुमार यादव का यह तीखा रिएक्शन साफ तौर पर दिखाता है कि टीम अगले मैच में अपनी रणनीति और प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने की योजना बना सकती है। भारत सीरीज में वापसी करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगा।