Tag: Zodiac Signs

  • अगस्त के पहले सप्ताह में चाल बदलेंगे मंगल, 4 राशियों की खुलेगी किस्‍मत, जाने क्‍या होगा लाभ?

    अगस्त के पहले सप्ताह में चाल बदलेंगे मंगल, 4 राशियों की खुलेगी किस्‍मत, जाने क्‍या होगा लाभ?


    नई दिल्ली। अगस्त के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल में होने वाला बड़ा बदलाव कई राशियों के जीवन पर असर डालने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल 2 अगस्त 2026 की रात 10:59 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 18 सितंबर 2026 तक मिथुन राशि में रहेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी रहेगा। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के जीवन में यह गोचर सकारात्मक बदलाव ला सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई या काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

    मकर राशि
    मकर राशि के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने और अनावश्यक विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहने के साथ तरक्की के योग भी बनेंगे।

  • आज का राशिफल 26 जुलाई किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

    आज का राशिफल 26 जुलाई किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल


    नई दिल्ली।  ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग अलग तरीके से पड़ता है। 26 जुलाई का दिन कुछ लोगों के लिए नई सफलता और खुशियों का संदेश लेकर आएगा तो कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और संतुलित खानपान अपनाएं।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर एकाग्रता बनाए रखने से सफलता मिलेगी। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। नौकरी बदलने या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें और जंक फूड से बचें।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों की प्रेम संबंधी परेशानियां कम होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से कान गला और नाक से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी।

    कर्क राशि
    कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं और जल्दबाजी से बचें। अनावश्यक जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या राशि
    कन्या राशि वालों के लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति और विरोधियों पर विजय मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

    तुला राशि
    तुला राशि वालों पर कार्यभार बढ़ सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक शांति के लिए योग तथा ध्यान करें।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति मिल सकती है। संपत्ति से लाभ के संकेत हैं लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    धनु राशि
    धनु राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

    मकर राशि
    मकर राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। पढ़ाई और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। घरेलू विवादों को शांति और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें।

    मीन राशि
    मीन राशि वालों का मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और धन लाभ के अवसर भी बनेंगे।

  • देवशयनी एकादशी आज, इन 3 राशियों को अगले 4 महीने रहना होगा सावधान

    देवशयनी एकादशी आज, इन 3 राशियों को अगले 4 महीने रहना होगा सावधान


    नई दिल्‍ली । आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पावन देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है. इसी के साथ चार महीनों के लिए चातुर्मास का आरंभ हो गया है और सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु योग निद्रा में लीन हो गए हैं. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन बनने वाले कुछ खास योग और ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है.

    जहां एक ओर यह एकादशी कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आई है, वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिन्हें आज और चातुर्मास के इन चार महीनों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आज उदया तिथि, ब्रह्म योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग है. इसकी वजह से तीन राशियों के लिए अगले चार महीने थोड़े चुनौती भरे हो सकते हैं.

    आइए जानते हैं कि आज देवशयनी एकादशी से अवसर पर किन राशियों को संभलकर चलने की आवश्यकता है:

    1. कर्क राशि (Cancer)
    कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक उथल-पुथल और संभलकर चलने वाला हो सकता है. चातुर्मास के दौरान आपको अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

    चुनौतियां: आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर अनबन या गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें.

    बचाव और उपाय: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें, उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

    2. वृश्चिक राशि (Scorpio)
    वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवधि में स्वास्थ्य और पैतृक मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है, जिससे बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं.

    चुनौतियां: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और दफ्तर में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बहस में पड़ने से बचें. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद लंबा खींच सकते हैं. इसके अलावा, खानपान में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

    बचाव और उपाय: नकारात्मकता से दूर रहने के लिए भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और पीली मिठाई या केसर का दान करें.

    3. धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि के जातकों के लिए आज से शुरू हो रहा चातुर्मास खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. आर्थिक संतुलन बनाए रखना इस दौरान आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

    चुनौतियां: आमदनी के मुकाबले फिजूलखर्ची और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. पेशेवर जीवन में सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपको भारी पड़ सकता है.

    बचाव और उपाय: आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने और बाधाओं को दूर करने के लिए केले के वृक्ष की पूजा करें . उसमें जल व चना दाल अर्पित करें.

  • आज का राशिफल 25 जुलाई: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन बरते सावधानी, जानें अपना भविष्यफल

    आज का राशिफल 25 जुलाई: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन बरते सावधानी, जानें अपना भविष्यफल


    नई दिल्ली । शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों, रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं शनिवार का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

    वृषभ राशि: भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशि: रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे।

    कर्क राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

    सिंह राशि: व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि: कार्यस्थल और परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

    तुला राशि: खरीदारी और छोटी यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा। योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

    वृश्चिक राशि: प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार और नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं और मानसिक संतुलन बना रहेगा। जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचें।

    धनु राशि: करियर में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है। आपके विचारों की सराहना होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन किसी भी विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा।

    मकर राशि: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। दिन की शुरुआत में आर्थिक चिंता रह सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि: नौकरी और कारोबार में प्रगति के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और यात्रा के भी संकेत हैं।

    मीन राशि: आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है, जबकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

    ज्योतिष के अनुसार, शनिवार का दिन संयम, सकारात्मक सोच और सोच-समझकर निर्णय लेने वालों के लिए अधिक लाभदायक रहेगा। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले सावधानी बरतना और रिश्तों में संवाद बनाए रखना दिन को बेहतर बना सकता है।

  • आज से बन रहा बुध-शुक्र का दुर्लभ लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धनलाभ के रास्‍ते

    आज से बन रहा बुध-शुक्र का दुर्लभ लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धनलाभ के रास्‍ते


    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 24 जुलाई को देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले बुध और शुक्र की शुभ युति से लाभ दृष्टि राजयोग बन रहा है। बुध को बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतिनिधित्व करता है। इन दोनों मित्र ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस योग के प्रभाव से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

    क्यों खास माना जाता है यह राजयोग?
    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार बुध और शुक्र के शुभ संबंध से निर्णय क्षमता मजबूत होती है, व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता के योग बनते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार और करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग लाभकारी माना जा रहा है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं, जबकि कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यक्तित्व दोनों के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। व्यापार में बड़ी डील पूरी हो सकती है। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना भी बन रही है। निवेश के लिए भी समय सकारात्मक माना जा रहा है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा कराने वाला साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ सकता है और भाग्य का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण योजनाएं सफल हो सकती हैं।

    तुला राशि
    तुला राशि वालों के लिए यह योग करियर में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। मनचाही नौकरी मिलने, व्यापार में लाभ बढ़ने और नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। विदेश से जुड़े कार्यों या रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।

    इस दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
    – हर महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
    – नए अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करें।
    – सकारात्मक सोच बनाए रखें।
    – रचनात्मक और कौशल आधारित कार्यों पर अधिक ध्यान दें।

  • 30 साल बाद मेष राशि में आएंगे शनि, 2027 में इन 4 राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा

    30 साल बाद मेष राशि में आएंगे शनि, 2027 में इन 4 राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा


    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मफलदाता शनि देव वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं। 3 जून 2027 को शनि लगभग 30 वर्षों बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष को शनि की नीच राशि माना जाता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

    मिथुन राशि
    शनि का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक प्रगति के संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोत बनने और अप्रत्याशित धन लाभ मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जबकि कारोबारियों को नई डील और विस्तार का लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इस दौरान संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। साथ ही अचानक आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं।

    धनु राशि
    धनु राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के अवसर बन सकते हैं और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार में बड़े निवेश का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने की संभावना जताई गई है।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शनि का मेष राशि में प्रवेश शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी साबित हो सकते हैं। नए आय स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संबंधी परेशानियां कम होंगी और बैंक बैलेंस में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

  • गुरुवार 23 जुलाई 2026 का राशिफल शुभ योग से चमकेगी कई राशियों की किस्मत जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

    गुरुवार 23 जुलाई 2026 का राशिफल शुभ योग से चमकेगी कई राशियों की किस्मत जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन


    नई दिल्ली । 23 जुलाई 2026 गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर विशाखा नक्षत्र और शुभ योग का प्रभाव कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हालांकि कुछ राशियों को करियर आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा लेकिन सेहत और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

    वृषभ राशि वालों के लिए व्यापार और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम आवश्यक रहेगा।

    मिथुन राशि के लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा लेकिन निवेश के मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य का ध्यान रखना लाभदायक रहेगा।

    कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। परिवार से जुड़े पुराने मामलों को समझदारी से सुलझाना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नौकरी में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

    सिंह राशि के लिए गुरुवार बेहद शुभ साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की संभावना है तथा आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।

    कन्या राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। समय का सही उपयोग बड़ी उपलब्धि दिला सकता है।

    तुला राशि वालों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई आ सकती है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा और स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम करना जरूरी रहेगा।

    धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन सबसे शुभ दिनों में से एक रहेगा। करियर में नई सफलता मिलेगी और व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं। विद्यार्थियों को भी मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

    मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में फिजूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा और सोच समझकर फैसले लेने होंगे।

    कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बुद्धिमानी से सभी समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक रहेगा।

    मीन राशि वालों के लिए गुरुवार अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में बड़ी सफलता और विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

  • अगले 6 महीने इन 3 राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव, साढ़ेसाती के दौरान बरतनी होगी विशेष सावधानी

    अगले 6 महीने इन 3 राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव, साढ़ेसाती के दौरान बरतनी होगी विशेष सावधानी


    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना गया है। शनि की चाल सबसे धीमी होने के कारण उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। जब शनि किसी राशि के बारहवें, प्रथम और दूसरे भाव से गोचर करते हैं, तो इस अवधि को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। इसे व्यक्ति के धैर्य, अनुशासन और कर्मों की परीक्षा का समय माना जाता है।

    ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आने वाले महीनों में मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं इन तीनों राशियों पर साढ़ेसाती का क्या प्रभाव रहेगा और कब इससे राहत मिलेगी।

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं और कुछ लोगों पर कर्ज का दबाव भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव, सिरदर्द, आंखों की परेशानी और अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। पंचांग के अनुसार, मेष राशि के जातकों को 31 मई 2032 को साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। पंचांग के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि के पूर्ण राशि परिवर्तन के साथ यह प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इस अवधि में आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है या उधार दिया गया पैसा समय पर वापस न मिले। पारिवारिक और कार्यस्थल पर गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभकारी माना गया है।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातकों पर इस समय साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे प्रभावशाली चरण चल रहा है। इस दौरान करियर और स्वास्थ्य दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में साझेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सीने से जुड़ी समस्याएं या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। साथ ही सामाजिक और पेशेवर जीवन में अपनी छवि एवं व्यवहार को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मीन राशि के जातकों को 8 अगस्त 2029 को साढ़ेसाती से पूरी तरह राहत मिलेगी।

    साढ़ेसाती के दौरान क्या करें?
    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि का प्रभाव हमेशा प्रतिकूल नहीं होता। यह समय व्यक्ति को अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदारी का महत्व सिखाता है। नियमित पूजा-पाठ, जरूरतमंदों की सहायता, संयमित जीवनशैली, खर्चों पर नियंत्रण और धैर्य बनाए रखने से साढ़ेसाती के संभावित दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

  • 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, 11 दिसंबर तक इन 4 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

    27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, 11 दिसंबर तक इन 4 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा


    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला न्याय का देवता माना जाता है। शनि की चाल में होने वाला हर परिवर्तन सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी व्यापक प्रभाव डालता है। फिलहाल शनि देव मीन राशि में मार्गी (सीधी) चाल चल रहे हैं, लेकिन 27 जुलाई 2026 से उनकी चाल बदलने जा रही है।

    द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में ही वक्री (उल्टी चाल) हो जाएंगे। यह स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि का यह वक्री काल सभी राशियों के लिए समान नहीं रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ फलदायी माना जा रहा है।

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी रह सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे और अटका हुआ धन वापस मिलने या अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी से जुड़े लोगों को भी कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। घर, जमीन, संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। यदि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चल रही हैं, तो उनमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है। व्यवसाय में मुनाफा बढ़ सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

    धनु राशि
    धनु राशि के लोगों को मानसिक तनाव और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा तथा किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।

    वक्री शनि के दौरान करें ये उपाय
    – शनिवार को दीपदान करें: प्रत्येक शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल अवश्य डालें।
    – हनुमान चालीसा का पाठ करें: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का नियमित पाठ करना शुभ माना जाता है।
    – दान और सेवा करें: गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों का सम्मान करें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, काले वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

  • गुरु ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्‍मत, खुलेंगे तरक्की-धन लाभ के नए रास्ते

    गुरु ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्‍मत, खुलेंगे तरक्की-धन लाभ के नए रास्ते


    नई दिल्ली। आज 19 जुलाई 2026 की भोर से देवगुरु बृहस्पति ने अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, शिक्षा, आत्मविश्वास और भाग्य पर पड़ता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह गोचर कई लोगों के लिए नई शुरुआत और रुके हुए कार्यों में गति का संकेत माना जा रहा है।

    क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है यह गोचर?
    ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति केवल शुभ फल देने वाले ग्रह ही नहीं, बल्कि ज्ञान, समृद्धि और जीवन की दिशा के कारक भी माने जाते हैं। जब गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उनके प्रभाव में बदलाव आता है, जिसका असर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष हो सकता है जो लंबे समय से करियर, व्यवसाय या आर्थिक मामलों में ठहराव महसूस कर रहे थे।

    इन 4 राशियों पर रह सकती है गुरु की विशेष कृपा

    मेष राशि
    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष राशि के जातक पुराने अनुभवों से सीख लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में कोई सुखद समाचार या लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।

    कर्क राशि
    इस गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के लोग भावनाओं की बजाय व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने के साथ करियर में नए अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान शुरू किए गए कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। धन लाभ के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों को पुराने आर्थिक दबाव और चिंताओं से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। करियर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। सफलता के लिए लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।

    गुरु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु गोचर के दौरान केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अच्छे आचरण का भी विशेष महत्व होता है।

    – नई विद्या या किसी नई स्किल को सीखने की शुरुआत करें।
    – घर के बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लें।
    – अगले कुछ दिनों तक सात्विक भोजन और संयमित दिनचर्या अपनाने का प्रयास करें, जिसे सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।

    नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी देना है।