लखनऊ।उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत और अवसर की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने लेखपाल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भर्ती के तहत राज्य में कुल 7994 लेखपाल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत ओबीसी वर्ग की रिक्तियों में संशोधन और पदों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद हुई है। आयोग ने हाल ही में संशोधित श्रेणीवार वैकेंसी जारी करते हुए नया नोटिफिकेशन प्रकाशित किया था जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया।
संशोधित वैकेंसी के बाद शुरू हुई भर्ती
लेखपाल पदों को भरने की मांग काफी समय से की जा रही थी। विभिन्न अभ्यावेदन और आरक्षण से जुड़े संशोधनों के बाद UPSSSC ने ओबीसी वर्ग की रिक्तियों में बढ़ोतरी की। संशोधित आंकड़ों के अनुसार कुल 7994 पदों में से 3208 पद सामान्य वर्ग के लिए और 2158 पद अन्य पिछड़ा वर्ग OBC के लिए निर्धारित किए गए हैं। शेष पद अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना PET स्कोर के किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। PET-2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन की तारीख और माध्यम
लेखपाल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन या किसी अन्य वेबसाइट के माध्यम से किया गया फॉर्म मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होमपेज पर लाइव विज्ञापन सेक्शन में लेखपाल भर्ती2025 से संबंधित लिंक दिखाई देगा।इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को PET-2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करना होगा।लॉगइन करते ही PET आवेदन में दर्ज की गई व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर स्वतः दिखाई देगी।इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।फोटो और हस्ताक्षर पहले सेअपलोड रहेंगे जिनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।सभी जानकारियां भरने के बाद घोषणा पत्र स्वीकार कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है। सामान्य ओबीसी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति-सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग यूपीआई या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
आगे की प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग मुख्य परीक्षा की तारीख एडमिट कार्ड और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अलग से जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट संशोधन या सूचना के लिए नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लेखपाल भर्ती 2025 को एक बड़ा अवसर माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय बाद इतने बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग में नियुक्तियां होने जा रही हैं।
