IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण, इन खिलाड़ियों का रहा कमजोर प्रदर्शन

नई दिल्ली। विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत रही, जबकि भारत पहले ही बढ़त बनाए हुए था। इस हार के पीछे केवल एक कारण नहीं था, बल्कि कई खिलाड़ियों के कमजोर प्रदर्शन ने टीम को प्रभावित किया।

1. संजू सैमसन का निराशाजनक प्रदर्शन
टी20 सीरीज में बड़ी पारी की उम्मीदें संजू सैमसन से थीं, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने 15 गेंदों में केवल 24 रन बनाए। रनचेज के दबाव में जल्दी आउट होने से टीम का संतुलन बिगड़ा और हार का रास्ता आसान हो गया।

2. कप्तान सूर्यकुमार यादव का कमजोर प्रदर्शन
ओपनर अभिषेक शर्मा जल्दी आउट होने के बाद टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से पारी संभालने की उम्मीद की, लेकिन उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।

3. हार्दिक पंड्या का फ्लॉप स्पेल
अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी केवल 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जल्दी आउट होने से रन बनाने के संतुलन पर असर पड़ा और टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया।

4. हर्षित राणा का निराशाजनक खेल
ऑलराउंडर हर्षित राणा का प्रदर्शन टीम के लिए लाभकारी साबित नहीं हुआ। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया। बल्लेबाजी में भी 13 गेंदों में केवल 9 रन बनाए।

5. रवि बिश्नोई की स्पिन फ्लॉप
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी बीच के ओवरों में प्रभावी नहीं रह पाए। उन्होंने 49 रन दिए और केवल 1 विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही, जिससे विरोधी टीम आसानी से रन बना सकी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन और रन बनाने में संतुलन की कमी टीम की हार का प्रमुख कारण बनी।