Category: Entertainment

  • शान बोले: केके न तो ड्रिंक करते थे, न स्मोक, उनके हार्टअटैक ने सबको हैरान कर दिया

    शान बोले: केके न तो ड्रिंक करते थे, न स्मोक, उनके हार्टअटैक ने सबको हैरान कर दिया




    नई दिल्ली।
    सिंगर शान ने हाल ही में दिवंगत सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) के बारे में खुलासा किया। साल 2022 में केके का निधन हार्टअटैक से हुआ था, और इस खबर ने शान और उनके परिवार को हैरान कर दिया। शान ने कहा कि केके न तो ड्रिंक करते थे न स्मोक, और उनका जीवनशैली पूरी तरह से स्वस्थ थी। इस वजह से उनके अचानक निधन की खबर सुनकर शान ने खुद अपनी सेहत की जांच के लिए MRI करवाई।

    मनीष पॉल के पॉडकास्ट में शान ने केके के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, “केके अपने टॉप फॉर्म में थे।

    हमने लगभग 20 गाने साथ में गाए, जिनमें से आधे सुपरहिट रहे। सिर्फ गाने ही नहीं, हमने कई शोज और ट्रेवल भी साथ में किए। मैं उनका बहुत करीबी था।

    शान ने बताया कि केके ने कभी पार्टी नहीं की और हमेशा अपने परिवार व खुद के लिए समय निकालते थे।

    केके की जीवनशैली इतनी संतुलित थी कि उन्होंने कभी भारी खाना नहीं खाया, कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं थी, और वे नियमित स्विमिंग और योगा करते थे।

    शान ने यह भी साझा किया कि केके बैक टू बैक शोज नहीं करते थे, लेकिन उस समय हम सभी कॉलेज शोज कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हम सभी लगातार शोज और ट्रेवल में लगे रहते थे, लेकिन जब केके का हार्टअटैक हुआ, मेरा परिवार बहुत परेशान हो गया। मैंने तुरंत MRI करवाई। यह खबर सुनकर हम सभी हैरान और स्तब्ध रह गए।”

    शान की यह बातचीत दर्शाती है कि केके केवल एक महान सिंगर ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय जीवनशैली वाले व्यक्ति भी थे, जिनकी यादें और संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

  • मरमेड थीम में सजी मालती की चौथी बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं क्यूट झलकियां

    मरमेड थीम में सजी मालती की चौथी बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं क्यूट झलकियां

    नई दिल्ली बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने गुरुवार, 15 जनवरी को अपना चौथा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को कपल ने बेहद खास और यादगार बनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी की बर्थडे पार्टी की झलकियां शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
    मरमेड थीम में सजा बर्थडे वेन्यू
    प्रियंका ने मालती के लिए डिज्नी प्रिंसेस और अंडर-द-सी थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी। तस्वीरों में पेस्टल शेड्स में सजा खूबसूरत बैकड्रॉप दिखा, जिस पर लिखा था— “Malti’s 4th Birthday”। पार्टी का मुख्य आकर्षण रहा प्रिंसेस एरियल से सजा केक, जो मालती की फेवरेट डिज्नी कैरेक्टर है।
    वेन्यू को मरमेड स्केल डिजाइन, सी नेट्स, सी शेल्स और समुद्री रंगों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल किसी जादुई समुद्री दुनिया जैसा लग रहा था।
    खास डेकोर और गिफ्ट्स ने बढ़ाया आकर्षण
    पार्टी में बच्चों और मेहमानों के लिए फिश शेप्ड कुकीज, खास गिफ्ट हैम्पर्स और मरमेड शेप बैलून्स भी रखे गए थे। हर छोटी-बड़ी चीज में मालती की पसंद का खास ख्याल रखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा— “She’s 4!” और पति निक जोनस को टैग किया।
    नानी मधु चोपड़ा का इमोशनल नोट
    मालती की नानी मधु चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नानी-नातिन की प्यारी बॉन्डिंग साफ नजर आई। एक तस्वीर में दोनों वेकेशन के दौरान टहलती दिख रही हैं।
    तस्वीरों के साथ मधु चोपड़ा ने लिखा,
    “तुमने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को जादू से भर दिया। मेरी परी को चौथे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
    उनका यह पोस्ट फैंस के दिल को छू गया।
    प्रियंका-निक की फैमिली जर्नी
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका अक्सर मालती के साथ बिताए खास पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कपल ने मालती के साथ बीच वेकेशन भी एंजॉय किया था।
    प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह एसएस राजामौली की मेगा फिल्म ‘Varanasi’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी और यह जनवरी 2027 में रिलीज होगी।
  • बॉलीवुड का ग्लैम नाइट: पुलकित–वरुण की ‘राहु-केतु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा स्टार पावर

    बॉलीवुड का ग्लैम नाइट: पुलकित–वरुण की ‘राहु-केतु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा स्टार पावर

    नई दिल्ली  पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘राहु-केतु’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड का ग्लैमर देखते ही बना। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ कई नामी सेलेब्स ने इवेंट में शिरकत कर माहौल को खास बना दिया।
    ‘फुकरे’ की जोड़ी फिर साथ
    ‘फुकरे’ सीरीज में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाली पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर ‘राहु-केतु’ में साथ नजर आ रही है। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक्टर्स ने साथ एंट्री ली और पैपराजी के सामने हंसी-मजाक करते हुए जमकर पोज दिए।
    कृति सेनन की शानदार मौजूदगी
    वरुण शर्मा की करीबी दोस्त कृति सेनन भी फिल्म को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं कृति ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। उनकी एंट्री के बाद पैपराजी का फोकस उन्हीं पर टिक गया।
    कीर्ति खरबंदा ने थामा पुलकित का हाथ
    फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट की पत्नी और अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा भी स्क्रीनिंग में नजर आईं। वह पुलकित का हाथ थामे रेड कार्पेट पर पहुंचीं और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
    न्यूली वेड कपल नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन भी दिखे
    हाल ही में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन भी ‘राहु-केतु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। न्यूली वेड कपल की मौजूदगी ने इवेंट को और खास बना दिया।
    कॉमेडी का डोज देने को तैयार ‘राहु-केतु’
    कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। स्क्रीनिंग में मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
  • बॉलीवुड में हलचल: क्या कार्तिक आर्यन ने छोड़ी करण जौहर की एजेंसी?

    बॉलीवुड में हलचल: क्या कार्तिक आर्यन ने छोड़ी करण जौहर की एजेंसी?

    नई दिल्ली कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले ही धर्मा कोलैब आर्टिस्ट एजेंसी में कोलैब्रेट किया था। लेकिन हाल ही में खबर आ रही थी कि कोलैब्रेशन के 2 महीने बाद ही उन्होंने ये असोसिएशन खत्म कर दिया है। ये सब कार्तिक और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की रिलीज के बाज हुआ है। लेकिन अब नया अपडेट आया है इस मामले पर।
    अब भी हैं मेंबर
    रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक अब भी डीसीएए के मेंबर हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
    अब भी करेंगे करण की फिल्म नागजिला में काम
    कार्तिक और करण ने पिछले साल नागजिला फिल्म की अनाउंसमेंट की थी जो एक क्रिएचर कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस करेंगे और फिलहाल फिल्म की तैयारी चल रही है जैसे कि प्लान किया गया था।

    कौन-कौन एक्टर हैं इस एजेंसी के मेंबर
    कार्तिक ने पिछले साल नवंबर में डीसीएए ज्वाइन किया था। इस मैनेजमेंट एजेंसी से कई एक्टर्स जुड़े हैं जैसे जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवाणी, सोनम बाजवा, आदित्य रॉय कपूर, इब्राहिम अली खान, रोहित सराफ और हर्षवर्धन राणे।

  • फिल्मों की भिड़ंत: रिपब्लिक डे 2026 पर बॉर्डर 2 और अन्य बड़ी फिल्में एक साथ करेंगी धमाल

    फिल्मों की भिड़ंत: रिपब्लिक डे 2026 पर बॉर्डर 2 और अन्य बड़ी फिल्में एक साथ करेंगी धमाल

    नई दिल्ली  रिपब्लिक डे 2026 (22-23 जनवरी) पर थिएटर्स में दर्शकों के लिए फिल्मी जंग देखने को मिलेगी। इस बार बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई नई फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। दर्शकों के लिए यह अवसर खास होगा क्योंकि वे एक ही समय में विभिन्न शैलियों और भाषाओं की फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इस रिपब्लिक डे पर बॉक्स ऑफिस पर विशेष उत्साह की संभावना है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज डेट इतनी करीब है कि थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल सकती है।

    सबसे चर्चित फिल्मों में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ शामिल है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। युद्ध और रोमांच से भरपूर यह फिल्म अपनी भावनात्मक कहानी और स्टार-कास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में है। फिल्म में युद्ध की भावनाओं के साथ देशभक्ति की झलक भी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का काम करेगी।

    दूसरी प्रमुख रिलीज मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ‘चठा पाचा – द रिंग ऑफ राउडीज’ है। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। अद्वैत नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन अशोकन और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा विशक नायर, इशान शौकत और मामूटी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक्शन का मज़ा देती है और मलयालम दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होगी।

    तमिल सिनेमा का नया ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा ‘द्रौपदी 2’ 23 जनवरी को रिलीज होगी। मोहन जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिचर्ड ऋषि और रक्षणा इंदुसन मुख्य भूमिका में हैं। इतिहास और साहस से भरी यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म की कहानी में युद्ध, रणनीति और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाया गया है, जो इतिहास प्रेमियों और आम दर्शकों दोनों के लिए आकर्षक रहेगी।

    कन्नड़ सिनेमा की नई फिल्म ‘कल्ट’ भी रिपब्लिक डे पर रिलीज हो रही है। अनिल कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैद खान, रचित राम, मलाइका वासूपाल और रंगायना रघु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा का मिश्रण है और कन्नड़ दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है।

    हॉलीवुड की ओर देखें तो ‘मर्सी’ नामक साइंस-फिक्शन फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। तिमुर बेकमंबेटोव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पटकथा मार्को वैन बेले ने लिखी है। फिल्म में क्रिस प्रैट और रेबेका फर्ग्यूसन मुख्य भूमिका में हैं। भविष्य और विज्ञान पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव का वादा करती है और हॉलीवुड के फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है।

    साथ ही, अमेरिकी स्पोर्ट्स-कॉमेडी-ड्रामा ‘मार्टी सुप्रीम’ भी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जोश सफ्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चालमेट लीड रोल में हैं, जबकि ग्वेनेथ पाल्ट्रो, ओडेसा एजियन, केविन ओ’लेरी और टायलर ओकोन्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी और स्पोर्ट्स ड्रामा का संयोजन है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ प्रेरणा भी देगा।

    इस प्रकार, रिपब्लिक डे 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए एक साथ कई भाषाओं और शैलियों की फिल्में उपलब्ध होंगी। बॉलीवुड की एक्शन और ड्रामा, साउथ की ऐतिहासिक और कॉमेडी फिल्में, साथ ही हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन और स्पोर्ट्स-कॉमेडी दर्शकों के लिए एक व्यापक और रोचक विकल्प पेश करती हैं। इस साल का रिपब्लिक डे फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहेगा, क्योंकि वे अपनी पसंद की फिल्मों को चुनकर बड़े पर्दे पर उसका मज़ा ले सकेंगे।

    बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का क्लैश दर्शकों और सिनेमाघरों दोनों के लिए उत्साह और चुनौती लेकर आता है। फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की मार्केटिंग और स्टार-कास्ट के दम पर दर्शकों को आकर्षित करने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि रिपब्लिक डे 2026 थिएटर जाने वालों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

  • पहली फिल्म से बने दिलों की धड़कन, फिर फ्लॉप्स ने रोकी रफ्तार, लेकिन इस फिल्म के बाद छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

    पहली फिल्म से बने दिलों की धड़कन, फिर फ्लॉप्स ने रोकी रफ्तार, लेकिन इस फिल्म के बाद छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

    नई दिल्ली बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त पहचान बना ली, लेकिन इंडस्ट्री में टिके रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कुछ कलाकार लगातार हिट्स देकर आगे बढ़ते हैं, तो कुछ को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक अभिनेता की, जिसने डेब्यू से ही लाखों दिलों की धड़कन बनकर एंट्री की, लेकिन इसके बाद लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते उनका करियर सवालों के घेरे में आ गया।

    यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं, जो आज 16 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर, संघर्ष और दमदार कमबैक की कहानी।

    पर्दे के पीछे से कैमरे के सामने तक का सफर

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से की, जहां उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा की बारीकियां सीखने के बाद सिद्धार्थ ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

    साल 2012 उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जब करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म से आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धार्थ का स्टाइल, लुक और स्क्रीन प्रेजेंस देखते ही देखते उन्हें यूथ आइकन बना गया।

    सफलता के बाद आया फ्लॉप फिल्मों का दौर

    ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद सिद्धार्थ साल 2014 में रोमांटिक ड्रामा ‘हंसी तो फंसी’ में नजर आए। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद आई ‘एक विलेन’, जिसने सिद्धार्थ के करियर को नई उड़ान दी और उन्हें इंडस्ट्री के भरोसेमंद अभिनेताओं की सूची में शामिल कर दिया।

    हालांकि इस सफलता के बाद उनका करियर फिर डगमगा गया। ‘ब्रदर्स’, ‘बार-बार देखो’, ‘ए जेंटलमैन’, ‘इत्तेफाक’, ‘अय्यारी’, ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते सिद्धार्थ का करियर एक बार फिर संकट में नजर आने लगा।

    ‘शेरशाह’ बनकर बदली किस्मत

    लगातार असफलताओं के बाद साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली।

    ‘शेरशाह’ न सिर्फ उस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही, बल्कि इसने सिद्धार्थ को एक गंभीर और दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया।

    रील से रियल लाइफ तक का सफर

    ‘शेरशाह’ के दौरान सिद्धार्थ और कियारा की नजदीकियां बढ़ीं, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2023 में शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

    आज सिद्धार्थ मल्होत्रा न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि संघर्ष के बाद कमबैक करने वाले कलाकारों की सूची में भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

  • अचानक आने वाली उदासी से कैसे पाएं छुटकारा ऋतिक रोशन ने बताया 90 सेकंड का साइंस

    अचानक आने वाली उदासी से कैसे पाएं छुटकारा ऋतिक रोशन ने बताया 90 सेकंड का साइंस


    नई दिल्ली /मुंबई-बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी फिटनेस और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं-बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आत्मचिंतन जैसे विषयों पर भी खुलकर बात करते रहे हैं। इसी कड़ी में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक गहरा और विचारोत्तेजक पोस्ट साझा किया है-जिसमें उन्होंने अचानक बिना किसी कारण आने वाली उदासी से निपटने का एक आसान लेकिन वैज्ञानिक तरीका बताया है। इसे उन्होंने 90 सेकंड का नियम कहा है।ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में करते हुए लिखा- कानूनी चेतावनी: बेमतलब की सुबह की बकवास। इसके बाद उन्होंने उस मानसिक स्थिति का जिक्र किया-जिससे लगभग हर इंसान कभी न कभी गुजरता है। उन्होंने लिखा कि कई बार जब सबकुछ ठीक चल रहा होता है-तभी अचानक दुनिया की नकारात्मकता सामने आने लगती है। अच्छी चीजें भी अपना दूसरा-नकारात्मक पहलू दिखाने लगती हैं और मन एक अजीब सी उदासी से घिर जाता है।

    ऋतिक ने बताया कि ऐसी स्थिति में हम अपने दिमाग से उस उदासी के कारण ढूंढने लगते हैं। हम तर्क गढ़ते हैं-थ्योरी बनाते हैं-समाधान सोचते हैं-लेकिन फिर भी उस बेवजह की उदासी से बाहर नहीं निकल पाते। यह भावना बिना किसी चेतावनी के हमें अपनी गिरफ्त में ले लेती है और पूरा दिन भारी लगने लगता है।अपने पोस्ट में अभिनेता ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि वह भी उसी वक्त अपनी भावनाओं को शब्दों में ढाल रहे थे। उन्होंने लिखा कि कैसे हम बड़े-बड़े शब्दों के जरिए अपनी उदासी को खूबसूरत या तार्किक बनाने की कोशिश करते हैं। ऋतिक ने इस प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाया कि आज की दुनिया में कैसे बेमतलब चीजों को भी इस तरह पेश किया जाता है कि वे जरूरी और समझदारी भरी लगने लगती हैं।

    इसके बाद ऋतिक ने विज्ञान का हवाला देते हुए एक अहम बात साझा की। उन्होंने न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. जिल बोल्टे टेलर का जिक्र करते हुए लिखा कि कोई भी भावना अपने शुद्ध रूप में सिर्फ 90 सेकंड तक ही रहती है। अगर हम उस भावना को बार-बार सोचकर जिंदा न रखें-तो वह या तो बदल जाती है या किसी दूसरी भावना में मिल जाती है। यानी-अगर हम खुद को 90 सेकंड तक संभाल लें-तो उदासी अपने आप कमजोर पड़ने लगती है।

    ऋतिक ने मजाकिया अंदाज में लिखा-इस पोस्ट को लिखने में मुझे 45 सेकंड लगे हैं-45 सेकंड अभी बाकी हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने उन लोगों को टैग किया जो शायद इस पोस्ट को समझ न पाएं या इसे पढ़कर नाराज हो जाएं। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोग असल में जिंदगी को सही मायनों में जी रहे हैं।ऋतिक रोशन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक ईमानदार और जरूरी संदेश बता रहे हैं।
     

  • साजिद खान व्हीलचेयर में नजर आए, बोले- ‘अच्छा नहीं था पर अब ठीक हो रहा हूँ’

    साजिद खान व्हीलचेयर में नजर आए, बोले- ‘अच्छा नहीं था पर अब ठीक हो रहा हूँ’

    नई दिल्ली  साजिद खान को व्हील ऑफ फॉर्च्यूनेट के सेट पर देखा गया। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे हालचाल पूछा, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया,दिख रहा है तेरेको कैसा हूँ। ये कोई पूछने की बात है?
    साजिद ने खुलासा किया कि उन्हें हाल ही में एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिसमें एक पैर में फ्रैक्चर हुआ और दूसरे पैर पर सर्जरी करनी पड़ी। उन्होंने कहा,एक्सीडेंट हो गया था, इस पैर में सर्जरी हुई है, और इस पैर में फ्रैक्चर हो गया।फोटोग्राफर्स के ‘जल्दी ठीक हो जाओ’ कहने पर साजिद ने हिम्मत दिखाई और कहा,वो ही कोशिश कर रहा हूँ। इसलिए व्हीलचेयर में ही किस्मत का पहिया के सेट पर आया।

    सर्जरी और रिकवरी
    पिछले महीने, खबर आई थी कि साजिद खान मुंबई में शूट के दौरान घायल हो गए थे। उनकी फ्रैक्चर हुई पैरों की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। उनकी बहन और फिल्ममेकर फ़राह खान ने पुष्टि की थी कि अब वे पूरी तरह ठीक हैं। साजिद को आख़िरी बार ज़ोया अख़्तर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था।

    व्हील ऑफ फॉर्च्यूनेट में धमाकेदार वापसी
    साजिद इस समय अक्षय कुमार के होस्टेड शो व्हील ऑफ फॉर्च्यूनेट के सेट पर लौट चुके हैं। शो 27 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी LIV पर रोज़ रात 9 बजे प्रसारित होगा। साजिद की रिकवरी के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है और वे फैंस के सामने जल्दी ही एक्टिव दिखेंगे।

    पॉपुलैरिटी का नया दौर
    हाल ही में, साजिद खान ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लेकर ध्यान खींचा था। उनके दोस्तों की मंडली, जिसमें शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निम्रित कौर अहलुवालिया, सुम्बुल तौकीर खान और अब्दु रोजिक शामिल हैं, सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही।साजिद के फैंस के लिए ये खुशखबरी है कि उनका पसंदीदा फिल्ममेकर जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार है, और अब व्हीलचेयर भी उनके उत्साह को रोक नहीं सकती।

  • Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी

    Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने और उनकी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और INS विक्रांत के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की, जिसमें वे हरे रंग की कमीज़, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। फोटो के बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा, हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सिक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    फिल्म की रिलीज़ डेट भी फिक्स हो चुकी है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रमोशन के दौरान सनी देओल की यह नौसैनिक यात्रा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।सनी देओल का यह कदम न केवल फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है, बल्कि भारतीय नौसेना और जवानों के प्रति उनके सम्मान और गर्व को भी दर्शाता है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जहां कई लोग सनी के जोश और देशभक्ति के भाव की तारीफ कर रहे हैं।

  • जावेद अख्तर @80: गीतों और संवादों से हिंदी सिनेमा को नया मुकाम देने वाले शायर का सफर

    जावेद अख्तर @80: गीतों और संवादों से हिंदी सिनेमा को नया मुकाम देने वाले शायर का सफर

    नई दिल्ली जावेद अख्तर बर्थडे प्रसिद्ध लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने अपनी असाधारण कहानी और डायलॉग्स से भारतीय सिनेमा को आकार दिया है। पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार हासिल करने वाले जावेद अख्तर के शानदार करियर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनके 80वें जन्मदिन पर, आइए उनकी जिंदगी के उस पहलू को खंगाले जो उन्होंने खुद बयां किया था। आइए उस जावेद अख्तर को जानें जिन्होंने जमीन से उठकर आसमान की ऊंचाई की छुआ है।
    Javed Akhtar ने डॉक्यू-सीरीज़ ‘एंग्री यंग मेन’ के एक सेगमेंट में रोते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे एक बार वह पैसे की कमी के कारण भूखे रह गए थे। उन्होंने यंग एज में पहली बार मुंबई आने पर जिन परिस्थितियों का सामना किया था, उस पर भी उन्होंने बात की और कहा कि उन्हें अक्सर लगता है कि वह उस विलासिता के लायक नहीं हैं जो अब उनके पास है।

    जावेद अख्तर के संघर्ष भरे दिन
    डॉक्यू-सीरीज़ में जावेद अख्तर ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद किया था। लेखक और गीतकार ने बताया, ‘मैंने फैसला किया कि ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मैं बॉम्बे जाऊंगा और सहायक निर्देशक के रूप में काम करूंगा, वो भी गुरु दत्त या राज कपूर के साथ। मुझे यकीन था कि कुछ साल ऐसा करने के बाद, मैं निश्चित रूप से निर्देशक बन जाऊंगा।’

    रेलवे स्टेशन से पार्ट तक में सोते थे
    उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ठीक पांच दिनों के लिए अपने पिता के घर में था और फिर मैं अपने आप चला गया। मैं कुछ दोस्तों के साथ रहता था, रेलवे स्टेशनों, पार्कों, स्टूडियो, गलियारों में, बेंचों पर सोता था। मैं दादर से बांद्रा तक पैदल जाता था क्योंकि मेरे पास बस किराए के लिए पैसे नहीं होते थे। कभी-कभी, मुझे ऐसा लगता था कि मैंने दो दिनों तक खाना नहीं खाया है। मैं हमेशा मन में सोचता था कि अगर एक दिन मेरे बारे में कोई जीवनी लिखी जाए, तो यह सुनहरा पल होना चाहिए।’

    पत्नी ने भी बताई कहानी
    उनकी पत्नी शबाना आज़मी ने उनके बुरे दौर से गुज़रने की एक कहानी याद की और कहा, ‘एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने तीन दिनों से खाना नहीं खाया है। उन्होंने किसी के घर में रोशनी देखी और मन ही मन सोचा, ‘मैं इस तरह नहीं मरूंगा। समय बदल जाएगा।’

    नींद और भोजन के साथ खटपट
    जावेद अख्तर ने भी रोते हुए कहा, ‘वंचना दो तरह की होती है – नींद की और भोजन की – जो आप पर ऐसी छाप छोड़ती है जिसे आप कभी नहीं भूलते। मैं फाइव स्टार होटलों में, बड़े डबल बेड वाले सुइट्स में रुकता हूं और मैं पीछे मुड़कर देखता हूं कि कैसे मैं थर्ड क्लास के डिब्बे में बंबई आया, जिसमें बैठने के लिए भी जगह नहीं थी। मुझे याद है कि कैसे मेरी नींद गायब हो गई थी और मैं कितना थक गया था।

    नहीं था रहने को कमरा, न खाने को खाना
    उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बस उस कमरे का एक छोटा सा हिस्सा चाहिए था जो अब मेरे पास है। वे लोग बहुत सारा खाना लाते हैं और मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि जिन दिनों मेरे पास खाने के लिए कुछ नहीं था, उन दिनों यह खाना कहां था। आज तक, मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस खाने का हकदार नहीं हूं।’ जावेद अख्तर ने आगे कहा कि उन्हें एक दिन एहसास हुआ कि उनके पास पहनने के लिए कुछ नहीं है। उनके पास केवल एक पैंट बची थी।