Category: Entertainment

  • ज़ाकिर खान का अचानक अस्पताल में दाख़िला, ईद से पहले फैंस में बढ़ी चिंता…

    ज़ाकिर खान का अचानक अस्पताल में दाख़िला, ईद से पहले फैंस में बढ़ी चिंता…


    नई दिल्ली:स्टैंड-अप कॉमेडी के मशहूर कलाकार जाकिर खान को लीलावती अस्पताल में अचानक भर्ती होते देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। ईद से ठीक पहले यह खबर सामने आई और सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘Get Well Soon’ और ‘जल्दी ठीक हो जाओ’ जैसी दुआओं की बाढ़ लगा दी।

    जाकिर के छोटे भाई अरबाज खान ने हाल ही में अपने रमजान व्लॉग में अस्पताल का वीडियो शेयर किया जिसमें जाकिर गुलाबी अस्पताल गाउन पहने दोस्तों और परिवार के साथ भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच देखते नजर आए। वीडियो में अरबाज ने पूछा, ‘कैसा है भाई?’ तो जाकिर ने मज़ाक में जवाब दिया, ‘मैच अभी फंसा हुआ है।’ इस वायरल वीडियो के बाद फैंस ने कमेंट्स में उनकी सेहत के बारे में सवाल उठाने शुरू कर दिए।

    कई फैंस ने लिखा, ‘जाकिर भाई, आप ठीक तो हैं? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ।’ तो किसी ने पूछा, ‘अस्पताल में क्यों भर्ती हो गए?’ सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार और समर्थन लगातार बरस रहा है।

    दरअसल, जाकिर खान ने कुछ दिन पहले ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे 1.5 से 2 साल का ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने साफ़ किया कि वे हटना नहीं चाहते, बस थोड़े समय के लिए खुद पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका कहना था, ‘थोड़ा स्टूडेंट की तरह जीवन जीना है, सेहत पर ध्यान देना है, यात्रा करनी है और लिखने का काम पूरा करना है।’

    जाकिर ने पहले भी खुलासा किया था कि परिवार में कुछ जेनेटिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उनकी अपनी लाइफस्टाइल, जैसे नींद की कमी और अनियमित खान-पान ने उनकी सेहत पर असर डाला है। लेकिन उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि यह कोई गंभीर या तत्काल खतरा नहीं है और वे पूरी तरह से कॉमेडी छोड़ नहीं रहे।

    फैंस की प्रतिक्रिया इस खबर पर बेहद इमोशनल रही। कई लोग लिख रहे हैं, ‘ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ जाकिर भाई,’ ‘आपकी हंसी हमें मिस हो रही है, जल्दी वापस आओ,’ और ‘सेहत पहले, बाकी सब बाद में।’ अस्पताल में भर्ती होने की खबर से लोगों में चिंता बढ़ी, क्योंकि जाकिर पिछले कई महीनों से काम और सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे।

    हालांकि परिवार ने अभी तक कोई स्पेसिफिक मेडिकल विवरण नहीं साझा किया है, लेकिन जाकिर खान ने खुद कहा है कि यह सिर्फ ब्रेक है और वे कॉमेडी से दूर नहीं जा रहे हैं। लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की वजह स्वास्थ्य संबंधित बताई जा रही है। फैंस और पूरी कॉमेडी कम्युनिटी की यही दुआ है कि ‘सख्त लौंडा’ जल्दी ठीक होकर वापस आए और ईद से पहले घर लौटे।

    इस वीडियो में जाकिर का आरामदायक अंदाज़ और उनकी हल्की-फुल्की बातचीत यह दिखाती है कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर नहीं है। फैंस के दिलों में चिंता और प्यार एक साथ उमड़ रहा है। सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़ और प्यार भरे मैसेज उनके लिए उम्मीद और हौसला बनकर आ रहे हैं।

    जाकिर खान की यह ब्रेक और अस्पताल में भर्ती होने की घटना उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत और फैंस के लिए उनके हंसते-खिलखिलाते चेहरे की याद दिलाती है। सभी को बस यही दुआ है कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस आएं और अपनी हंसी और कॉमेडी से लोगों के दिलों में फिर से जगह बनाएँ।

  • अमिताभ की एक्टिंग और रफी की आवाज का जादू, चार लाइन वाले गाने ने थिएटर में कर दिया माहौल इमोशनल

    अमिताभ की एक्टिंग और रफी की आवाज का जादू, चार लाइन वाले गाने ने थिएटर में कर दिया माहौल इमोशनल


    नई दिल्ली:सदी के महानायक Amitabh Bachchan ने हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उनके करियर के शुरुआती सालों में उनकी कई फिल्में हिट रहीं और 70 के दशक में उनका नाम हर जगह था। इस दौर में उनकी आई फिल्मों में शामिल हैं Sholay, Don, Amar Akbar Anthony, Deewar, Kabhie Kabhie और Maqaddar Ka Sikandar।

    1978 में आई फिल्म Maqaddar Ka Sikandar ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा, राखी और विनोद खन्ना जैसे सितारे भी नजर आए। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसने आज भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। दरअसल, फिल्म के एक बेहद इमोशनल सीन के लिए सिर्फ चार लाइन का गाना चाहिए था और इसके लिए विशेष रूप से मोहम्मद रफी को बुलाया गया।

    फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर Kalyanji-Anandji ने तय किया कि इस सीन में ऐसा दर्द सामने आए जो सीधे ऑडियंस की आत्मा को छू ले। हालांकि सभी गाने किशोर कुमार से रिकॉर्ड किए जा रहे थे, लेकिन रफी की आवाज में वह भावनात्मक गहराई थी जो सिर्फ चार लाइन में पूरा सीन जीवंत कर दे।

    शुरुआत में कल्याणजी-आनंदजी थोड़ा हिचक रहे थे कि क्या रफी साहब सिर्फ चार लाइन के लिए आएंगे। लेकिन जैसे ही उन्होंने रफी को अपनी बात बताई, रफी ने खुशी-खुशी इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। उन्होंने स्टूडियो में आकर उन चार लाइन को रिकॉर्ड किया और बिना कोई फीस लिए चले गए।

    फिल्म के अंत में जब अमिताभ के किरदार की मौत दिखाई जाती है और यह चार लाइन वाला गाना बजता है -जिंदगी तो बेवफा है, एक दिन ठुकराएगी, मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी, मरके जीने की अदा जो दुनिया को सिखलाएगा वो मुकद्दर का सिकंदर कहलाएगा-तो थिएटर में हर दर्शक की आंखों में आंसू थे। रफी की दर्दभरी आवाज और अमिताभ की बेहतरीन एक्टिंग ने इस सीन को आज भी यादगार बना दिया।

    यह गाना और सीन बॉलीवुड के इतिहास में भावनाओं का सबसे प्रभावशाली उदाहरण माना जाता है। सिर्फ चार लाइन में रफी साहब ने जो दर्द और भावनाएं पेश कीं, उन्होंने दर्शकों के दिलों को छू लिया। आज भी जब कोई यह सीन देखता है, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं और उस दौर के संगीत और अभिनय की ताकत याद दिला देता है।

  • प्रियदर्शन की सख्त शर्त के बाद गोविंदा ने किया कमाल भागम भाग की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा आया सामने

    प्रियदर्शन की सख्त शर्त के बाद गोविंदा ने किया कमाल भागम भाग की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा आया सामने


    नई दिल्ली:भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक Priyadarshan अपनी शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उनकी फिल्मों की खासियत साफ सुथरी कॉमेडी मजबूत कहानी और कलाकारों की शानदार टाइमिंग रही है। यही वजह है कि उनकी बनाई कई फिल्में वर्षों बाद भी दर्शकों को उतना ही हंसाती हैं जितना रिलीज के समय हंसाती थीं।

    इन दिनों प्रियदर्शन एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि वह जल्द ही अभिनेता Akshay Kumar के साथ नई फिल्म Bhoot Bangla लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में अपने करियर और पुराने अनुभवों को याद किया। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अभिनेता Govinda के साथ काम करने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

    प्रियदर्शन ने बताया कि एक बार उन्हें पद्म श्री सम्मान मिलने के बाद एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या यही उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी असली उपलब्धि यह है कि उन्होंने गोविंदा और अभिनेता Salman Khan को सुबह पांच बजे फिल्म के सेट पर बुलाया और पूरी फिल्म समय पर खत्म कर ली।

    दरअसल फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से यह चर्चा होती रही है कि कुछ कलाकार अक्सर सेट पर देर से पहुंचते हैं। इसी वजह से शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हो जाता है। प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के बारे में भी ऐसी कई बातें सुन रखी थीं। इसलिए जब उन्होंने गोविंदा को अपनी फिल्म के लिए साइन करने का फैसला किया तो उन्होंने शुरुआत में ही साफ शर्त रख दी थी।

    प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने गोविंदा से साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने उनके बारे में बहुत सी बातें सुनी हैं। इसलिए अगर वह समय पर सेट पर नहीं आ सकते तो बेहतर होगा कि यह फिल्म ही न करें। निर्देशक के अनुसार उन्होंने यह बात बिल्कुल साफ तरीके से कही थी ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि गोविंदा ने उनकी इस शर्त को पूरी गंभीरता से लिया।

    प्रियदर्शन ने कहा कि उनके आश्चर्य की बात यह रही कि गोविंदा हर दिन समय पर सेट पर पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा और सेट पर उनके साथ काम करते हुए उन्हें काफी मजा आया। निर्देशक ने यह भी कहा कि गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की शैली वाकई कमाल की है और यही वजह है कि दर्शक उन्हें इतना पसंद करते हैं।

    हालांकि प्रियदर्शन ने एक और मजेदार बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि गोविंदा अक्सर अपने डायलॉग में बदलाव कर देते थे या खुद से कुछ नए डायलॉग जोड़ देते थे। कई बार यह बदलाव सीन को और मजेदार बना देते थे लेकिन कभी कभी निर्देशक को स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करना जरूरी होता है। इसी बात को लेकर प्रियदर्शन ने एक दिन मजाक में गोविंदा से कहा कि वह पहले ही फिल्म के लेखक Neeraj Vora को पैसे दे रहे हैं इसलिए उन्हें एक और राइटर की जरूरत नहीं है।

    गौरतलब है कि गोविंदा ने प्रियदर्शन की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म Bhagam Bhag में काम किया था। यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म के संवाद और किरदार आज भी दर्शकों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं जितने रिलीज के समय थे। यही कारण है कि प्रियदर्शन और गोविंदा से जुड़ी यह दिलचस्प कहानी आज भी फिल्म प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है।

  • 33 साल की हुईं आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

    33 साल की हुईं आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई


    नई दिल्ली: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आलिया के जन्मदिन की धूम देखने को मिल रही है। उनके चाहने वाले लगातार पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच आलिया की मां सोनी राजदान और उनकी ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    आलिया भट्ट इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर पति रणबीर कपूर के साथ हांगकांग में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों हाल ही में वहां पहुंचे हैं ताकि इस खास दिन को सुकून और खुशी के साथ मनाया जा सके। आलिया के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए लगातार प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं।

    आलिया की मां सोनी राजदान ने भी अपनी बेटी के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उसके साथ दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। सोनी राजदान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट। इस छोटे से लेकिन भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया। मां और बेटी की इस तस्वीर पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    वहीं आलिया भट्ट की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरी आलू पाई लव यू। रिद्धिमा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

    आलिया भट्ट और कपूर परिवार के बीच की यह प्यारी बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है। शादी के बाद से ही आलिया कपूर परिवार के काफी करीब नजर आती हैं और परिवार के हर खास मौके पर सभी साथ दिखाई देते हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी भी कई बार सोशल मीडिया पर आलिया के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिससे दोनों के बीच की अच्छी दोस्ती साफ नजर आती है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वह जल्द ही जासूसी एक्शन फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    इसके अलावा आलिया भट्ट मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह एक रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।  आलिया भट्ट के लिए यह जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि एक ओर उन्हें परिवार और फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है तो दूसरी ओर उनके पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में भी हैं जिनका दर्शकों को इंतजार है।

  • विजय देवरकोंडा संग काम करने के लिए माता-पिता से भिड़ गई थीं रश्मिका मंदाना; 'राणाबल्ली' एक्ट्रेस ने खुद बयां किया अपना दर्द!

    विजय देवरकोंडा संग काम करने के लिए माता-पिता से भिड़ गई थीं रश्मिका मंदाना; 'राणाबल्ली' एक्ट्रेस ने खुद बयां किया अपना दर्द!


    नई दिल्ली:  साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हालिया शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। 26 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधने के बाद अब यह जोड़ी अपनी आगामी फिल्म “राणाबल्ली” की तैयारियों में जुटी है। इसी बीच रश्मिका मंदाना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि विजय देवरकोंडा के साथ दूसरी फिल्म करने के लिए उन्हें अपने माता-पिता और परिवार से काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। यह वीडियो साल 2019 में रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म “डियर कॉम्रेड” के प्री-रिलीज इवेंट का है, जहाँ रश्मिका काफी भावुक नजर आई थीं।

    वीडियो में रश्मिका बताती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना उनके लिए कतई आसान नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार, माता-पिता और दोस्तों से लड़कर इस इंडस्ट्री में आई हूँ। अक्सर यह कहा जाता है कि यह दुनिया लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है, लेकिन बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के मैंने अपनी पहचान बनाई।” रश्मिका ने आगे बताया कि जब फिल्म “डियर कॉम्रेड” की स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो वह इसे तुरंत करना चाहती थीं। हालांकि, उनके घर में इस बात को लेकर काफी “विवाद” हुआ। उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि रश्मिका दोबारा विजय देवरकोंडा के साथ काम करें। रश्मिका ने परिवार को समझाते हुए स्पष्ट किया था कि फिल्म की कहानी और किरदार महत्वपूर्ण हैं, न कि सह-कलाकार।

    इस संघर्ष पर विजय देवरकोंडा ने भी रश्मिका का समर्थन करते हुए उनकी सराहना की थी। विजय ने कहा था कि रश्मिका का किरदार फिल्म में हर महिला का प्रतिनिधित्व करता था और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के दबाव के बावजूद इस रोल को पूरी शिद्दत से निभाया। विजय ने रश्मिका को इसके लिए “धन्यवाद” भी दिया था। वर्तमान में, यह पावर कपल सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म “राणाबल्ली” के लिए तैयार है। शादी के बाद फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिलहाल दोनों सितारे शादी की थकान मिटाने के लिए एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

  • सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।

    सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।


    नई दिल्ली :बॉलीवुड केदिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया फिल्मधुरंधर की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के मशहूरएसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। संजय दत्त की अदाकारी और उनकेदबंग अंदाज के दीवाने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में दुबई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। संजय दत्त की मुलाकात दुबई में पाकिस्तान के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टारकाशिफ जमीर से हुई, जो खुद को अभिनेता काजबरा फैन बताते हैं।

    काशिफ जमीर अपनीलग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ी हस्तियों के साथ महंगे वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए उन्हें एक ऐसाअनोखा और कीमती तोहफा दिया, जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। काशिफ ने संजय दत्त को एक विशेष रूप से तैयार किया गया गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17और एक बेहदबेशकीमती घड़ी भेंट की। इस विशेष आईफोन की खासियत यह है कि इसके बैक पैनल पर संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता, दिवंगत अभिनेतासुनील दत्त औरनरगिस की तस्वीर प्रिंट कराई गई है, जो इस उपहार को और भी भावुक और खास बनाती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काशिफ जमीर ने संजय दत्त का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता को गले लगाया और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इतना ही नहीं, काशिफ ने केवल संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी के लिए भीमहंगे ज्वेलरी सेट का एक विशेष उपहार दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, एककस्टमाइज्ड गोल्ड-प्लेटेड आईफोन की कीमत ₹1,82,900 से शुरू होकर ₹1,43,00,000 से भी अधिक हो सकती है। यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि फोन में कितने कैरेट सोने का उपयोग हुआ है और उसमें हीरे या अन्य रत्न जड़े गए हैं या नहीं।

    संजय दत्त हमेशा से अपनीपर्सनल लाइफ और अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक प्रशंसक द्वारा दिया गया यहशाही उपहार चर्चा का नया विषय बन गया है। काशिफ जमीर, जो अक्सर अपनीलग्जरी कारों और महंगी जीवनशैली के वीडियो साझा करते हैं, उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुबई में हुई यह मुलाकात यह साबित करती है कि कला और कलाकारों की लोकप्रियतासरहदों की मोहताज नहीं होती और संजय दत्त काक्रेज आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार है।

  • Aamir Khan का 61वां जन्मदिन: ग्रैंड पार्टी छोड़ एक्टर ने खुद को काम में किया व्यस्त

    Aamir Khan का 61वां जन्मदिन: ग्रैंड पार्टी छोड़ एक्टर ने खुद को काम में किया व्यस्त


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले Aamir Khan ने हाल ही में अपना 61वां जन्मदिन मनाया। 14 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उनके जन्मदिन पर एक बड़ा सेलिब्रेशन होने की संभावना जताई जा रही थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हो सकते थे। लेकिन आमिर खान ने इस ग्रैंड जश्न से दूरी बनाते हुए अपने काम को प्राथमिकता दी और पूरे दिन फिल्मों से जुड़े काम में व्यस्त रहे।

    फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटे
    बताया जा रहा है कि इन दिनों आमिर खान अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ के काम में पूरी तरह जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके बेटे Junaid Khan और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री Sai Pallavi मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को आमिर खान और उनके कजिन निर्देशक Mansoor Khan मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म रिलीज के करीब है और आमिर इसके हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रहे हैं। यही वजह रही कि उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न को पीछे छोड़ते हुए फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य को प्राथमिकता दी।

    दिलचस्प है फिल्म की कहानी
    फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी एक खास इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में जुनैद खान का किरदार एक इच्छा मांगता है कि सिर्फ एक दिन के लिए मीरा उसकी हो जाए, और किसी तरह यह इच्छा पूरी हो जाती है।

    फिल्म की कहानी में भावनात्मक और रोमांटिक तत्वों का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में जापान की खूबसूरत लोकेशनों को भी दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक लोकप्रिय कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक हो सकती है, हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    मंसूर खान के साथ पुराना रिश्ता
    आमिर खान और Mansoor Khan का फिल्मी रिश्ता काफी पुराना रहा है। दोनों ने मिलकर बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें Qayamat Se Qayamat Tak, Jo Jeeta Wohi Sikandar, Akele Hum Akele Tum और Jaane Tu… Ya Jaane Na जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं।

    अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी फिल्म ‘एक दिन’ के जरिए साथ काम कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

    ‘लाहौर 1947’ से भी जुड़ा है आमिर का नाम
    इसके अलावा आमिर खान एक और बड़ी फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं, जिसे फिलहाल ‘लाहौर 1947’ के नाम से जाना जा रहा है। इस फिल्म में Sunny Deol और Preity Zinta मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

    काम को हमेशा प्राथमिकता देते हैं आमिर
    आमिर खान लंबे समय से अपनी मेहनत और परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। वह अपने हर प्रोजेक्ट में पूरी लगन के साथ काम करते हैं और फिल्म के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखते हैं। यही वजह है कि इस बार भी उन्होंने अपने 61वें जन्मदिन के जश्न से ज्यादा अपने काम को महत्व दिया, जो उनके प्रोफेशनलिज्म और फिल्म के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

  • तुम खुद ही स्ट्रगल कर रहे हो जब बॉडीगार्ड ने ठुकरा दिया था मीका सिंह को, आज वही है उनकी सिक्योरिटी टीम का अहम हिस्सा

    तुम खुद ही स्ट्रगल कर रहे हो जब बॉडीगार्ड ने ठुकरा दिया था मीका सिंह को, आज वही है उनकी सिक्योरिटी टीम का अहम हिस्सा


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आज उनके गाने हर पार्टी और बड़े इवेंट की शान बनते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कई बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि एक समय ऐसा भी था जब एक बॉडीगार्ड ने उन्हें यह कहकर काम देने से इनकार कर दिया था कि तुम तो खुद ही स्ट्रगल कर रहे हो। आज वही शख्स उनकी सिक्योरिटी टीम का अहम हिस्सा बन चुका है।

    दरअसल हाल ही में फराह खान के साथ बातचीत के दौरान मीका सिंह ने यह दिलचस्प किस्सा साझा किया। मीका ने फराह खान को अपने दिल्ली स्थित फार्महाउस पर बुलाया था जहां उन्होंने अपने बॉडीगार्ड करतार से उनकी मुलाकात करवाई। इसी दौरान मीका ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि लगभग 30 साल पहले उन्होंने करतार से पहली बार मुलाकात की थी। उनकी मजबूत कद-काठी देखकर मीका ने उनसे पूछा था कि क्या वह उनके बॉडीगार्ड बनेंगे। इस पर करतार ने सीधा जवाब दिया था पहले खुद तो काम शुरू कर लो तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो।

    मीका सिंह ने इस पूरे वाकये को बड़े मजाकिया अंदाज में सुनाया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग अक्सर लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन उन्होंने तो सफलता इसलिए हासिल की ताकि एक दिन करतार को अपना बॉडीगार्ड बना सकें। वहीं करतार ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने उस समय सचमुच मीका को यह कहकर मना कर दिया था।

    इस बातचीत के दौरान मीका सिंह ने अपनी सफलता के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे जिससे बचपन से ही उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को संगीत का माहौल मिला। मीका ने कहा कि पंजाब के कई गायकों की तरह उन्होंने भी गुरुद्वारों से ही संगीत की शुरुआती शिक्षा ली। उस समय वह कीर्तन के दौरान तबला बजाया करते थे।

    मीका सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने जीवन का एक खास सपना पूरा किया है। उनके दिल्ली स्थित फार्महाउस में एक गुरुद्वारा बना हुआ है जहां 24 घंटे पाठ चलता रहता है। जब फराह खान ने उनकी बैड बॉय इमेज को लेकर सवाल किया तो मीका ने साफ कहा कि वह शुरू से ही काफी धार्मिक स्वभाव के रहे हैं।

    अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मीका ने बताया कि वह कभी अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के महाराजा बैंड में गिटार बजाते थे और बैकस्टेज का काम संभालते थे। बाद में जब उन्होंने अपना पहला सोलो एल्बम सावन में लग गई आग बनाने का फैसला किया और बैंड से अलग हुए तो दलेर मेहंदी इस फैसले से भावुक हो गए थे। एक शो में दलेर मेहंदी ने खुद बताया था कि मीका के अलग होने के बाद वह चार दिनों तक रोते रहे थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपने छोटे भाई का पूरा साथ दिया और उनका पहला स्टूडियो सेट करने में भी मदद की। यही संघर्ष पारिवारिक समर्थन और आध्यात्मिक जुड़ाव आज मीका सिंह की सफलता की असली कहानी बन चुका है।

  • OTT पर दस्तक देने जा रही विजय सेतुपति की मिस्ट्री वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’

    OTT पर दस्तक देने जा रही विजय सेतुपति की मिस्ट्री वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’


    नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी आगामी वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’ की रिलीज़ की तैयारियों में जुटे हैं। इस मिस्ट्री ड्रामा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो दर्शकों को मुख्य किरदार मुथु की रहस्यमयी और जटिल दुनिया की झलक दिखाता है।

    कहानी की झलक
    ट्रेलर में मुथु एक ऐसा किरदार दिखाई देता है, जिसे हर कोई अलग-अलग नजरिए से देखता है।

    किसी के लिए मुथु महान हस्ती,

    किसी के लिए खतरा,

    और किसी के लिए चमत्कार है।

    सीरीज की कहानी दर्शकों को मुथु के पीछे की सच्चाई तक पहुँचने का रोमांच देती है और यह समझने की कोशिश करती है कि लोग उसे इतना अलग-अलग नजरिए से क्यों देखते हैं। गहराई और परतों वाला स्टोरीटेलिंग स्टाइल इसे नाटकीय और रोमांचक बनाता है।

    कास्ट और क्रिएटिव टीम
    मुख्य कलाकार: विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन
    सपोर्टिंग कलाकार: सुदेव नायर, वदिवेल मुरुगन, ऋषा जैकब्स, VJ पार्वती, कलैवनी भास्कर, मुथुकुमार
    निर्माता और निर्देशक: M. Manikandan, B. Ajithkumar

    OTT रिलीज़ की तारीख और प्लेटफ़ॉर्म
    स्ट्रीमिंग शुरू: 27 मार्च, 2026
    प्लेटफ़ॉर्म: JioHotstar (Hotstar Specials)
    “यारू इंथा मुथु एंगिरा काट्टान? Hotstar Specials ‘मुथु एंगिरा काट्टान’ 27 मार्च से सिर्फ JioHotstar पर।”

    विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट
    इस वेब सीरीज के अलावा विजय सेतुपति की आने वाली फिल्में हैं:

    स्लम डॉग: 33 टेम्पल रोड

    पॉकेट नॉवेल

    जेलर 2 (कैमियो)

    अरसन
    इस मिस्ट्री थ्रिलर को देखने के लिए 27 मार्च से Hotstar पर तैयार रहें, और जानें कि मुथु उर्फ काट्टान कौन है!

  • असरानी को समर्पित है भूत बंगला, राजपाल यादव ने कहा प्रियदर्शन कॉमेडी के जादूगर

    असरानी को समर्पित है भूत बंगला, राजपाल यादव ने कहा प्रियदर्शन कॉमेडी के जादूगर


    नई दिल्ली । अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने साथ काम करने वाले दिग्गज अभिनेता असरानी को याद करते हुए भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी। राजपाल यादव ने कहा कि असरानी जैसे महान कलाकार के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया कि असरानी न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक ऐसे एंटरटेनर भी थे जो अपनी अदाकारी से बड़े से बड़े दर्शक समूह को लगातार हंसा और बांधे रख सकते थे।

    राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन असरानी जैसा एंटरटेनर उन्होंने बहुत कम देखा है। उनके मुताबिक असरानी में ऐसी अद्भुत ऊर्जा थी कि वह 200-250 लोगों के सामने बैठकर सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस के दम पर एक घंटे तक सभी का मनोरंजन कर सकते थे। उन्होंने कहा कि भूत बंगला में असरानी के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। राजपाल ने यह भी बताया कि फिल्म की यादें उनके दिल के बेहद करीब हैं, क्योंकि यह उनके लिए उस दिग्गज कलाकार के साथ बिताया गया अनमोल समय है।

    राजपाल यादव ने आगे कहा कि आज असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन भूत बंगला में उनका किरदार और उनकी मौजूदगी हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म और उसका किरदार कहीं न कहीं असरानी की यादों को समर्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें असरानी की शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की झलक जरूर देखने को मिलेगी।

    गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन पिछले साल 20 अक्तूबर को 84 वर्ष की उम्र में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान एक बेहतरीन कॉमेडियन और चरित्र अभिनेता के रूप में रही है। उनकी अदाकारी ने कई पीढ़ियों के दर्शकों को हंसाया और मनोरंजन किया।

    फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने उन्हें कॉमेडी का जादूगर बताया। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन की फिल्मों में मनोरंजन का खास अंदाज होता है। भूत बंगला भी उसी शैली की फिल्म है जिसमें कॉमेडी और डर दोनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। राजपाल ने कहा कि फिल्म दर्शकों को एक साथ हंसाने और डराने का काम करेगी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उन्हें पूरी तरह मनोरंजन से जोड़े रखेगी।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इससे भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।