Category: Entertainment

  • कोरियाई रैपर पार्क मिन जून ने शिव तांडव स्तोत्र को दिया के हिप हॉप अंदाज, श्रद्धा और रैप का अनोखा संगम हुआ वायरल

    कोरियाई रैपर पार्क मिन जून ने शिव तांडव स्तोत्र को दिया के हिप हॉप अंदाज, श्रद्धा और रैप का अनोखा संगम हुआ वायरल


    नई दिल्ली । संगीत की दुनिया में सीमाएं अक्सर धुंधली हो जाती हैं और अलग अलग संस्कृतियों का मेल कई बार ऐसे अद्भुत प्रयोग सामने लाता है, जो लोगों को चौंका भी देता है और प्रभावित भी करता है। हाल ही में दक्षिण कोरियाई रैपर पार्क मिन जून, जिन्हें उनके स्टेज नाम औऱा से भी जाना जाता है, ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अत्यंत शक्तिशाली और प्रसिद्ध मंत्र शिव तांडव स्तोत्र को अपने खास के हिप हॉप अंदाज में प्रस्तुत किया और देखते ही देखते यह प्रस्तुति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

    पार्क मिन जून की इस प्रस्तुति की खासियत यह रही कि उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र की पारंपरिक लय और संस्कृत उच्चारण की गरिमा को बनाए रखते हुए उसमें अपने रैप के बोलों को बेहद संतुलित तरीके से पिरोया। एक ओर भगवान शिव की स्तुति में गूंजते संस्कृत के शक्तिशाली शब्द थे, तो दूसरी ओर तेज हिप हॉप बीट्स और रैप की ऊर्जा ने इस प्रस्तुति को आधुनिक संगीत का नया रूप दे दिया। भारतीय आध्यात्मिक संगीत और कोरियाई हिप हॉप का यह अनोखा क्रॉस ओवर श्रोताओं को इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    पार्क मिन जून ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए भारत के प्रति अपने लगाव को भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि जब वह पहली बार दिल्ली आए थे, तब उन्हें यहां की ऊर्जा और लोगों का अपनापन बहुत खास लगा था। इसके बाद उन्होंने मुंबई समेत भारत के कई अन्य शहरों की यात्रा की, जहां उन्हें कई यादगार अनुभव मिले और लोगों से भरपूर प्यार मिला। उन्होंने कहा कि वह इन सभी अनुभवों और स्नेह के लिए ईश्वर के आभारी हैं और अभी भी भारत की संस्कृति और आध्यात्म के बारे में बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।

    अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि यह गीत केवल एक संगीत प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक प्रार्थना की तरह है। उन्होंने इसे उन सभी लोगों को समर्पित किया है, जो उनकी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। पार्क मिन जून को उम्मीद है कि उनकी यह प्रस्तुति लोगों के दिलों तक पहुंचेगी और संगीत के जरिए संस्कृतियों के बीच एक खूबसूरत सेतु बनेगी।

    बता दें कि पार्क मिन जून दक्षिण कोरिया की मनोरंजन इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। पिछले करीब 13 वर्षों से वह सिंगर और रैपर के रूप में सक्रिय हैं और कई लोकप्रिय गाने दे चुके हैं। भारत के साथ उनका जुड़ाव भी खास माना जाता है। वह भारतीय दर्शकों के बीच तब और चर्चित हुए जब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह एक डांसिंग रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। अब शिव तांडव स्तोत्र पर उनकी यह अनोखी प्रस्तुति यह साबित करती है कि संगीत सचमुच किसी एक संस्कृति या देश की सीमा में बंधा नहीं होता।

  • 18 साल बाद भी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से कमाई कर रहे अनिल कपूर, फिटनेस और समर्पण का उदाहरण

    18 साल बाद भी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से कमाई कर रहे अनिल कपूर, फिटनेस और समर्पण का उदाहरण


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में एक भावुक और प्रेरक किस्सा साझा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। 69 साल के अनिल कपूर ने बताया कि 18 साल पहले उन्होंने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में एक छोटा सा रोल मुफ्त में किया था। उन्होंने यह रोल केवल सीखने और अनुभव हासिल करने के उद्देश्य से स्वीकार किया था, लेकिन आज यह फिल्म उनके लिए करोड़ों रुपये कमाने का जरिया बन चुकी है।

    अनिल कपूर ने बताया कि हाल ही में उन्हें फिल्म के लिए 3,000 पाउंड (लगभग साढ़े तीन लाख रुपये) का चेक मिला। उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर यह राशि करीब आधा मिलियन पाउंड (लगभग 6 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। मैंने इसके लिए कभी पैसे नहीं मांगे थे, लेकिन टीम ने मुझे भुगतान किया। यह फिल्म मैंने सिर्फ सीखने और अनुभव हासिल करने के लिए की थी।”

    फिल्म और पैसे के अनुभव के बाद अनिल ने अपनी फिटनेस और जीवनशैली पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं 69 साल की उम्र में भी तेज दौड़ सकता हूं और चलना मुझे बहुत पसंद है। अपनी उम्र के अनुसार मैंने खुद को फिट रखा है। जब मैं किसी अन्य अभिनेता को वजन उठाते देखता हूं, तो मैं भी उतना ही वजन उठाता हूं। मैं अपने शरीर की सुनता हूं और उसे चुनौती देता हूं।”

    अपने अभिनय और रोल पर उन्होंने कहा, “मैं जो भी रोल करता हूं, वह मेरी उम्र और अनुभव के अनुसार होता है। मुझे हमेशा लगता रहा है कि दर्शकों के विचार से पहले खुद को ढालना चाहिए। मैं अपने काम को बहुत पसंद करता हूं और जब तक सक्रिय हूं, जिंदगी बहुत खूबसूरत है।”

    अनिल कपूर का यह अनुभव बताता है कि एक कलाकार का समर्पण, सीखने का जज्बा और निरंतर फिटनेस उसे समय के साथ भी प्रासंगिक बनाए रख सकते हैं। उनके अनुभव से नए कलाकारों को प्रेरणा मिलती है कि अभिनय केवल पैसे कमाने का जरिया नहीं, बल्कि सीखने और खुद को सुधारने का अवसर होना चाहिए।

    इस कहानी से यह स्पष्ट होता है कि अनिल कपूर ने अपने करियर में अनुभव, मेहनत और सीखने के जज्बे को प्राथमिकता दी, जो उन्हें आज भी बॉलीवुड में सफल और प्रेरक बनाए रखता है।

    Keywords: अनिल कपूर, स्लमडॉग मिलियनेयर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026, बॉलीवुड अभिनेता, फिटनेस रहस्य, सीखने का जज्बा, प्रेरक कहानी, 69 साल का अभिनेता, अनुभव साझा, फिल्म से कमाई

  • “सरकार 4 आ रहा है! RGV ने किया ऐसा ऐलान कि फैंस में खड़ा हुआ रोमांच का तूफान”

    “सरकार 4 आ रहा है! RGV ने किया ऐसा ऐलान कि फैंस में खड़ा हुआ रोमांच का तूफान”


    नई दिल्ली। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म फ्रेंचाइज़ी ‘सरकार’ की चौथी कड़ी ‘सरकार 4’ का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। वर्मा ने इस ऐलान के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरी ये फिल्म मेरे सारे पाप धो देगी।” यह जानकारी उन्होंने रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान दी।

    ‘सरकार’ फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का दमदार किरदार निभाया था, जबकि अभिषेक बच्चन ने उनके बेटे ‘शंकर’ का रोल किया। इसके बाद 2008 में आई ‘सरकार राज’, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी। फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘सरकार 3’ 2017 में रिलीज़ हुई, जिसमें अमिताभ और अभिषेक के अलावा यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

    राम गोपाल वर्मा ने बताया कि ‘सरकार 4’ में कहानी और कास्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हालांकि अब तक फिल्म में कौन-कौन कलाकार नजर आएंगे, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म के फैंस में उत्साह पहले से ही चरम पर है।

    निर्देशक ने अपने एक अन्य प्रोजेक्ट ‘द सिंडिकेट’ का भी जिक्र किया और कहा कि यह फिल्म भी दर्शकों को नया अनुभव देगी। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से क्राइम और पॉलिटिक्स की दुनिया को दर्शकों तक वास्तविकता के करीब दिखाने की अपनी शैली जारी रखने का इशारा किया।

    ‘सरकार 4’ के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ी हैं। लोग अमिताभ और अभिषेक के फिर से एक साथ नजर आने की उम्मीद कर रहे हैं और फिल्म की कहानी को लेकर कई कयास लग रहे हैं।

    राम गोपाल वर्मा ने हमेशा अपनी फिल्मों को विवाद और क्रिएटिविटी के संगम के रूप में प्रस्तुत किया है। ऐसे में ‘सरकार 4’ भी उनके सिनेमाई अंदाज और दमदार कहानी के लिए चर्चित होने वाली है। इस ऐलान ने पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी के फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है और अगले महीने से शुरू होने वाली शूटिंग को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं।

  • फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया

    फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया


    नई दिल्ली।  एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए कहा है कि यह फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिम समुदाय को नेगेटिव और हिंसक तरीके से प्रस्तुत करती है। इरा भास्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों तथा यूजर्स के बीच बहस को जन्म दे रहा है।

    इरा भास्कर ने क्या कहा
    इरा भास्कर ने अपने विचार हर्ष मंदर के YouTube चैनल ‘कारवां-ए-मोहब्बत’ पर आयोजित चर्चा में साझा किए। इस पैनल में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान उन्होंने हाल के वर्षों में सेंसरशिप और रिलीज में देरी झेल चुकी फिल्मों जैसे ‘पंजाब 95’ और ‘फुले’ का उदाहरण दिया।

    इरा ने कहा कि आदित्य धर तकनीकी रूप से कुशल फिल्ममेकर हैं और फिल्म सिनेमाई तौर पर अच्छी बनी है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी फिल्म की कला को उसके वैचारिक संदेश से अलग देखा जा सकता है। उनका कहना था कि फिल्म का नैरेटिव एक ऐसी दुनिया रचता है, जिसमें मुसलमानों को ज्यादातर हिंसक और आक्रामक के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को भी एक हिंसक राष्ट्र के रूप में पेश किया गया है।

    चुनिंदा घटनाओं से बने नैरेटिव
    इरा भास्कर ने यह भी तर्क दिया कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर किसी विशेष वैचारिक दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए कुछ चुनिंदा घटनाओं को ही दिखाती हैं। उनकी राय में यह चुनिंदा कहानी बताने की शैली यह तय करती है कि दर्शक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की व्याख्या कैसे करेंगे।

    ‘धुरंधर 2’ की तैयारियां
    इसी बीच, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले दिन यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इस फिल्म के लिए टिकट की कीमत 3100 रुपये है, और बावजूद इसके कई सिनेमाघरों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

    इरा भास्कर का बयान इस फिल्म को लेकर बहस को और तेज कर रहा है। जहां एक तरफ फिल्म के तकनीकी और मनोरंजन मूल्य की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसके वैचारिक संदेश पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा समाज और राजनीति पर किस तरह प्रभाव डाल सकता है और दर्शकों के सोचने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है।

    इस प्रकार, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के आसपास फिल्म के मनोरंजन और राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस जारी है, और फैंस की उत्सुकता दोनों ही फिल्में देखने के लिए बढ़ती जा रही है।

  • साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी

    साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी


    नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के बड़े डायरेक्टर में से एक शंकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी के लिए खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के शामिल होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दो हीरो की फिल्म के तौर पर बनाया जाएगा। साउथ एक्टर धनुष का नाम पहले सामने आ चुका है। अब विकी कौशल के होने की खबर सामने आई है। इससे पहले रणवीर सिंह के नाम के भी चर्चे थे।

    विकी कौशल की एंट्री?
    साउथ फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने अपने करियर में इंडियन, नायक:द रियल हीरो, अन्नियन जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में गेम चेंजर और इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब डायरेक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी पर जल्द काम शुरू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने बताया था कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने लॉकडाउन में ही लिख ली थी। पहले इस फिल्म के लिए धनुष का नाम सामने आया। स्क्रिप्ट के अनुसार एक और हीरो की जरूरत थी। इस रोल के लिए डायरेक्टर बॉलीवुड का बड़ा एक्टर चाहते थे। पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आया। और अब विकी कौशल के चर्चे हैं कि वो इस फिल्म में काम कर सकते हैं। मेकर्स फिल्म छावा में विकी की परफॉरमेंस से प्रभावित हैं।

    वेलपारी का प्लॉट
    वेलपारी के लिए धनुष का नाम कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि, अभी एक्टर से दो सालों का समय, कॉल शीट मांगी गई है। इसके बाद ही उनका रोल कन्फर्म माना जाएगा। वेलपारी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इअसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए शंकर मशहूर हैं। वेलपारी एक नॉवेल पर आधारिक है। इस नॉवेल को सु वेंकटेशन के ने लिखा है जिसका नाम है ‘वीरा युग नायकन वेल पारी’। ये नॉवेल ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईस्वी तक के बैकड्राप पर बेस्ड है। कहानी परंबू नाडू के परोपकारी सरदार वेलपारी के जीवन पास बेस्ड है। ये वहीं हैं जिन्होंने चेरा चोला और पांड्या राजाओं का विरोध किया। इसमें वेलपारी की बहादुरी, पर्यावरण से लगाव, राजाओं के खिलाफ युद्ध के बारे में बताया गया है।

    शंकर ने बनाई गेम चेंजर
    बता दें, डायरेक्टर शंकर की पिछली फिल्म राम चरण के साथ गेम चेंजर थी। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा एक्शन फिल्म थी जो एक ईमानदार आईएस ऑफिसर के जीवन के इर्द गिर्द थी। हालांकि, ऑडियंस ने इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में थे। कियारा अडवानी थीं।

  • अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग वायरल, करीबी मित्र के निधन पर लिखा दर्द भरा संदेश

    अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग वायरल, करीबी मित्र के निधन पर लिखा दर्द भरा संदेश

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान अभिनेता Amitabh Bachchan इन दिनों गहरे शोक में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया और अपने निजी ब्लॉग के माध्यम से साझा की। उनकी भावुक पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और उनके प्रशंसकों ने भी संवेदना व्यक्त की।

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक बेहद मार्मिक संदेश लिखते हुए अपने दोस्त के निधन का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट में उस मित्र का नाम या उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया। लेकिन अपने शब्दों में उन्होंने साफ बताया कि यह व्यक्ति उनके जीवन में बेहद खास था और उसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

    बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्होंने एक ऐसे दोस्त को खो दिया है जो बेहद स्नेही और हंसमुख इंसान था। वह हर मुश्किल परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच बनाए रखता था और हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करता था। अभिनेता के अनुसार उनका दोस्त हर हालात में मजबूत बना रहता था और कठिन परिस्थितियों में भी समाधान ढूंढने की क्षमता रखता था।

    उन्होंने आगे लिखा कि उनके दोस्त के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने अपने दर्द को शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में एक-एक करके अपने प्रिय लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ दुख व्यक्त करने के लिए रोने वाला इमोजी भी साझा किया।

    अभिनेता ने यह भी लिखा कि बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की दुखद खबरों को स्वीकार करना और भी कठिन हो जाता है। उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है।

    जैसे ही यह पोस्ट सामने आई वैसे ही उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    पिछले कुछ समय में अमिताभ बच्चन अपने जीवन में कई करीबी लोगों को खो चुके हैं। लगातार ऐसी खबरों का सामना करना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा है। इसके बावजूद अभिनेता अपने काम और फैंस के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहते हैं।

    अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट यह दिखाती है कि प्रसिद्धि और सफलता के बावजूद निजी रिश्तों की अहमियत कितनी गहरी होती है और किसी प्रिय मित्र को खोने का दर्द हर इंसान के लिए समान होता है।

  • क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

    क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय


    नई दिल्ली। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी अलग होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, हम चेहरे साफ करने के लिए या फिर चेहरे पर ताजगी लाने के लिए कई सारे उपाय करते रहते हैं, जिनसे उनमें काफी निखार आ जाता है। चेहरे की चमक के अलावा हम अपने हाथ पैर में भी काफी कुछ करते हैं। ताकि उनमें बराबर चमक बनी रहे वह रखें ना रहे।लेकिन अक्सर शरीर का एक हिस्सा हमारी लापरवाही का शिकार हो जाता है-वो है हमारी गर्दन। अगर आपके भी गर्दन में काफी काले घेरे हैं आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तब इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।

    गर्दन के काले निशान को इस प्रकार हटाए
    बेसन, हल्दी और दही का उबटन यह काफी पुराना नुस्खा है जो टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन गहराई से सफाई करता है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है और हल्दी एंटी-सेप्टिक का काम करती है। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर रगड़कर धो लें।

    नींबू और शहद का मिश्रण
    नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें। यह नुस्खा त्वचा के रंग को हल्का करने में बहुत कारगर है।

    आलू का रस
    आलू के रस से भी आप गार्डन के काले निशान को जल्द से जल्द मिटा सकते हैं और अच्छा रिजल्ट का सकते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो काले घेरे और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। एक कच्चा आलू घिसकर उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    एलोवेरा जेल और कॉफी
    एलोवेरा जेल भी किसी प्रकार के निशान साफ करने के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है जो डेड स्किन को तुरंत हटा देती है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे गर्दन की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर धो लें।

  • फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल

    नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काफी उथल-पुथल देखने को मिला था कलेक्शन को लेकर। लेकिन बीते समय के साथ इस फिल्म ने अपनी रफ्तार तेज कर ली थी और अच्छा कलेक्शन करने लगी थी। वहीं एक बार फिर से अब इस फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए अब तक के इसके आंकड़े जानते हैं।

    फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन
    फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अब इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है।रिलीज के चौदहवें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं।

    केरला स्टोरी 2 के कास्ट
    ‘द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है।

    फिल्म ओ रोमियो और अस्सी
    तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है।

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

  • संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…

    संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…

    मुंबई। संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ अपनी एक मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस 4’ के स्टेज पर उनकी तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा था कि वह उन्हें 100% काम देंगे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद चीजें बदल गईं। वह सलमान खान से मिलने गईं और रोते हुए बाहर आईं। पढ़िए सलमान ने उन्हें क्या जवाब दिया था।
    संभावना सेठ ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की एंट्री हुई थी तो सारे सीजन (1,2 और 3) के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मुझे याद है, मैं अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाकर बैठ गई थी। सब एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे और मैं अकेले एक कोने में बैठी हुई थी। तभी अचानक सलमान जी ने कहा, इस लड़की ने कमाल कर दिया।’
    संभावना ने आगे कहा, ‘फिर मेरा दोस्त रवि किशन मुझे सलमान जी के पास लेकर गया। रवि किशन ने सलमान जी से कहा, ये संभावना हैं। ये भोजपुरी की आन बान शान हैं। बहुत अच्छा डांस करती हैं। सलमान जी ने कहा, हां! मैं अभी इनका डांस देखा। मैंने मौके का फायदा उठाया और सलमान जी से कहा, सर अगर आपको ठीक लगे तो मुझे फिल्म में…। सलमान जी ने कहा, हां! हां! 100%। उनका 100% मेरे लिए सपने जैसा था। मुझे लगा कि अब तो मैं फाड़ दूंगी। उन्होंने मुझे अपना पर्सनल नंबर भी दिया।’
    संभावना बोलीं, ‘इसके बाद मुझे दोबारा स्टेज पर बुलाया गया। मेकर्स ने कहा कि हमें बिग बॉस वाली संभावना चाहिए। आपको सलमान के सामने वैसे ही जवाब देना है जैसे आप बिग बॉस में देती थीं। मैंने मेकर्स के हिसाब से चीजें कीं, लेकिन शायद सलमान जी को वो बात पसंद नहीं आई। मुझे लगता है कि सलमान जी को वैसे लड़कियां पसंद नहीं हैं जो थोड़ा उठकर ज्यादा बात करें। ऐसा मेरा सोचना है।’
    संभावना ने आगे बताया, ‘फिर मैं शो के खत्म होने के बाद सलमान जी से मिलने गई। मुझे सलमान जी बहुत इरिटेटेड लग रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की, लेकिन वो मुझे बिल्कुल अलग लग रहे थे। वैसे नहीं लग रहे थे जैसे स्टेज पर थे। अब वो मुझसे चिढ़े हुए थे या थक गए थे, मुझे नहीं पता। तो मैंने पूछा कि आपने कहा कि आप फिल्म में मुझे…। सलमान जी बोले, संभावना तुम्हें थोड़ा वजन कम करना पड़ेगा और मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता हूं।’
    संभावना बोलीं, ‘मेरा तो दिल टूट गया। मैं रोते-रोते घर गई हूं। मैं सलमान खान की आज भी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन मैं टूट गई थी। मेरे पापा-मम्मी जिंदा थे तब। मैं बहुत कोशिश कर रही थी कि कुछ बड़ा मिल जाए तो मैं पापा-मम्मी को सरप्राइज दूं।’ यह कहते-कहते संभावना भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
    बता दें, संभावना सेठ ‘बिग बॉस सीजन 2’ का हिस्सा थीं। इस सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था और आशुतोष कौशिक इस सीजन के विनर बने थे।
  • रील नहीं रियल कॉलेज कैंपस: देहरादून के जंगलों से लेकर मुंबई के सेंट जेवियर्स तक, जब फिल्मी सितारों ने यहाँ ली क्लासेज

    रील नहीं रियल कॉलेज कैंपस: देहरादून के जंगलों से लेकर मुंबई के सेंट जेवियर्स तक, जब फिल्मी सितारों ने यहाँ ली क्लासेज

    नई दिल्ली।  बॉलीवुड फिल्मों में कॉलेज लाइफ की अपनी एक अलग ही चमक होती है। दोस्ती, मस्ती और पहली बार प्यार का अहसास-ये सभी भावनाएं तब और भी जीवंत हो जाती हैं जब उन्हें किसी खूबसूरत कॉलेज कैंपस में फिल्माया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कई बड़े बजट की फिल्मों ने इसके लिए कृत्रिम सेट बनाने के बजाय भारत के असली और गौरवशाली कॉलेजों को चुना है।

    इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का। फिल्म में जिस ‘सेंट टेरेसा’ कॉलेज को दिखाया गया है, वह असल में देहरादून का ऐतिहासिक फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट FRI है। इसकी वास्तुकला इतनी भव्य है कि यह पहली नजर में किसी विदेशी कॉलेज जैसा आभास देती है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ ने दर्शकों की यादें ताजा कर दीं। इस फिल्म की शूटिंग असल में IIT बॉम्बे के हॉस्टल्स और कैंपस में की गई थी, जिससे फिल्म की कहानी को और भी प्रामाणिकता मिली।

    इम्तियाज अली की मास्टरपीस फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर का जो कॉलेज दिखाया गया है, वह दिल्ली का मशहूर सेंट स्टीफन कॉलेज है। रणबीर के ‘जनार्दन जाखड़’ बनने का सफर इसी कैंपस की गलियों से शुरू हुआ था। दूसरी तरफ, ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने भारतीय शिक्षा प्रणाली पर गहरी चोट की, उसकी शूटिंग बेंगलुरु के इम्पीरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग IIM-B में हुई थी। फिल्म की अधिकांश शूटिंग इसी कैंपस में की गई, जिसने कहानी के हर मोड़ को यादगार बना दिया।

    युवा पीढ़ी के उभरते सितारे खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ के लिए भी पुणे की मशहूर फ्लेम यूनिवर्सिटी को चुना गया। वहीं, साल 2008 की रोमांटिक हिट ‘जाने तू या जाने ना’ में जय और अदिति के कॉलेज की यादें आज भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज में हुई थी। इसी कड़ी में चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ का जिक्र भी जरूरी है। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की इस प्रेम कहानी को IIM अहमदाबाद के कैंपस में फिल्माया गया, जो फिल्म की संस्कृति और माहौल को पूरी तरह से मेल खाता था। इन असली कॉलेजों की वजह से ही ये फिल्में दर्शकों को खुद से जुड़ी हुई महसूस हुईं।