Category: Entertainment

  • राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

    राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज


    मुंबई/वाराणसी । ब्लॉकबस्टर बाहुबली और आरआरआर के मास्टरमाइंड डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अगली महात्वाकांक्षी फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पावरफुल पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    रिलीज डेट और फेस्टिव एडवांटेज

    फिल्म की रिलीज के लिए 7 अप्रैल 2027 की तारीख बेहद रणनीतिक रूप से चुनी गई है।त्योहारों का संगम इस दिन दक्षिण भारत में ‘उगादी’ और महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा’ का त्योहार मनाया जाएगा। लंबा वीकेंड अप्रैल के मध्य में अंबेडकर जयंती और राम नवमी की छुट्टियों का भी फिल्म को भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है।

    स्टार कास्ट और उनके किरदार

    इस फिल्म में पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में पात्रों के नाम और उनके लुक को लेकर भी जानकारी सामने आई है:महेश बाबू रुद्र के रूप में एक शक्तिशाली और आध्यात्मिक अवतार में नजर आएंगे। टीजर में उन्हें त्रिशूल लिए और नंदी बैल की सवारी करते दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा: मंदाकिनी के अहम किरदार में दिखेंगी, जो लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभा के रूप में एक उग्र और विलेन के अवतार में नजर आएंगे।

    अंटार्कटिका से काशी तक का सफर

    वाराणसी एक टाइम-ट्रैवल और पौराणिक कथाओं पर आधारित एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसकी शूटिंग अंटार्कटिका के बर्फीले मैदानों में की गई है। इसके अलावा फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों से होते हुए भारत के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आकर खत्म होती है। यह फिल्म  फॉर्मेट में शूट की जा रही है और राजामौली ने वादा किया है कि इसका विजुअल अनुभव आरआरआर से भी कई गुना भव्य होगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी तैयार कर रहे हैं।

  • रानी मुखर्जी ने खोला बेटी अदीरा का बॉलीवुड भविष्य, कहा- फिलहाल ताइक्वांडो सीख रही हैं

    रानी मुखर्जी ने खोला बेटी अदीरा का बॉलीवुड भविष्य, कहा- फिलहाल ताइक्वांडो सीख रही हैं

    नई दिल्ली । बॉलीवुड की चर्चित और दमदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी अदीरा की परवरिश और उनके भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। रानी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ एक विशेष सत्र में बातचीत की और आईएएनएस से बात करते हुए मां और बेटी के रिश्ते पर अपने नजरिए को साझा किया।

    सत्र के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने रानी से पूछा कि क्या वह चाहती हैं कि उनकी बेटी अदीरा बड़ी होकर अभिनेत्री बने और फिल्मों में कदम रखें। इस सवाल के जवाब में रानी ने सहज और स्पष्ट अंदाज में कहा कि फिलहाल उनकी बेटी ताइक्वांडो सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य यह है कि अदीरा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी बने।रानी ने कहा कि ताइक्वांडो सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अदीरा खुद को पहले से अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में अदीरा जो भी रास्ता चुनेंगी-चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो या किसी अन्य क्षेत्र से-वह हमेशा उनका समर्थन करेंगी। रानी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अपनी बेटी की खुशी और सशक्तता हैन कि केवल पेशेवर सफलता।

    आईएएनएस से बातचीत में रानी ने जीवन में खुश रहने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने वाला इंसान अपने आसपास के लोगों को भी खुश रख सकता है। रानी ने यह भी कहा कि एक मांबेटी और बहन होने के नाते उन्हें यह अनुभव हुआ है कि जीवन में आत्मविश्वास और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी दृष्टिकोण को वे अपनी बेटी अदीरा को भी सिखा रही हैं।

    रानी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि आज के समय में लड़कियों का मजबूतआत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना बेहद जरूरी है। समाज में बदलाव तभी संभव हैजब महिलाएं खुद पर भरोसा करना सीखें। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता और परिवार की भूमिका के महत्व के साथ-साथलड़कियों को यह भी सिखाना आवश्यक है कि अपनी खुशीआत्मसम्मान और आत्मविश्वास से कभी समझौता न करें।रानी मुखर्जी का मानना है कि माता-पिता का समर्थन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैलेकिन बच्चों की खुशी और उनके व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदीरा अभी अपनी पढ़ाई और ताइक्वांडो पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और फिल्मों में आने का निर्णय भविष्य में उनकी खुद की इच्छा और रुचि पर निर्भर करेगा।

    सार मेंरानी मुखर्जी की यह टिप्पणी न केवल एक मां के नजरिए को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि आज की युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती कितना जरूरी है। उन्होंने अपनी बेटी के लिए यही संदेश दिया कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में कदम रखेंलेकिन हमेशा खुश रहें और अपने आत्मसम्मान का सम्मान करें।

  • डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा: एक सिक्के ने बदली जिंदगी, बचपन के दोस्त संग अफेयर और शाहरुख के साथ किया बॉलीवुड में धमाका!

    डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा: एक सिक्के ने बदली जिंदगी, बचपन के दोस्त संग अफेयर और शाहरुख के साथ किया बॉलीवुड में धमाका!


    नई दिल्ली। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। आज भी उनकी स्माइल और डिंपल फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, हालांकि वे अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

    फिल्मी दुनिया में किस्मत का सिक्का
    प्रीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला सिक्का उछालकर किया था। उन्होंने कहा कि अगर सिक्का हेड्स आता तो वे फिल्मों में जाएँगी, और टेल्स आने पर नहीं। सिक्का हेड्स आया और इसी के साथ उनका बॉलीवुड सफर शुरू हुआ।

    पहला प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हुआ
    प्रीति जिंटा का पहला प्रोजेक्ट ऋतिक रोशन के साथ ‘तारा रम पम पम’ था, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘दिल से’ से डेब्यू किया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

    बॉलीवुड में सफल करियर
    इसके बाद प्रीति ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें प्रमुख हैं:
    वीर-ज़ारा, शोलज़ार, जान-ए-मन, संघर्ष, हर दिल जो प्यार करेगा, क्या कहना आदि। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और सनी देओल के साथ काम किया।

    पर्सनल लाइफ: अफेयर से शादी तक
    प्रीति की लव लाइफ भी चर्चा में रही। बताया जाता है कि वह अपने बचपन के दोस्त नेस वाडिया के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। बाद में उनके और सलमान खान के बीच करीबी रिश्ते की अफवाहें भी चर्चा में आईं।

    शादी और परिवार
    29 फरवरी 2016 को प्रीति ने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

    आज भी बनी हुई है खास जगह
    हालांकि प्रीति जिंटा अब स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और अदाकारी की वजह से वह आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

  • क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    नई दिल्ली टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के रिश्ते पर खुलकर बात की है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद लोग यह अनुमान लगाने लगे कि उनके और गौरव खन्ना के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। अब इस पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा ने साफ किया है कि उनके और गौरव खन्ना के बीच सबकुछ सही है।

    क्या बोलीं आकांक्षा?
    आकांक्षा ईटाइम्स को दिए बयान में कहा, “हमारी शादी में कोई परेशानी नहीं है। उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें लिखूं। ये पोस्ट सिर्फ मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया गया था।”

    ‘मां न बनना एक पर्सनल चॉइस है’
    कुछ लोगों ने आकांक्षा के पोस्ट को गौरव के पिता बनने की इच्छा और उनके मां न बनने के फैसले से भी जोड़ा था। आकांक्षा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “मैं इस समय ट्रोल क्वीन हूं! मैं हमेशा से इस टॉपिक पर खुलकर बात करती हूं। गौरव ज्यादा सावधान रहते हैं क्योंकि वह मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। हमारे बीच एज गैप है और वह इतने समझदार हैं कि वह ये मेरी बात समझ सकते हैं। मैंने साफ कहा है कि मैं खुद को मां बनते हुए नहीं देखती। यह एक पर्सनल चॉइस है और मुझे इसे किसी के सामने सही ठहराने की जरूरत महसूस नहीं होती।”

    ‘मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है’
    आकांक्षा आगे कहती हैं, “सोशल मीडिया के बाहर, मैं कभी किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जिसने मुझसे कहा हो कि मैं गलत हूं या मेरे फैसलों पर सवाल उठाया हो। जिन लोगों से मैं मिलती हूं, वे सपोर्टिव हैं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए देखकर खुश होते हैं। मुझे नफरत से कहीं ज्यादा प्यार और पॉजिटिविटी मिलती है। खुशकिस्मती से, मैं इमेज को लेकर कॉन्शियस नहीं हूं। मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि ये वो लोग हैं जो गौरव से प्यार करते हैं। आखिर में, मेरे पति मेरे साथ खड़े हैं और हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।”

  • Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही

    Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही


    नई दिल्ली । हिंदी गाने फिल्मों की जान होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें गाने नहीं हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    बिना गाने वाली टॉप फिल्में
    हिंदी फिल्मों के गाने उनकी जान होते हैं। बॉलीवुड में आपको लगभग हर फिल्म में गाने सुनने को मिलते हैं। कुछ लोगों को फिल्मों के बीच गाने पसंद होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्मों में गाने कहानी में ब्रेक लगाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको गाने नहीं मिलेंगे। साथ ही, हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    जाने भी दो यारों
    8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली जाने भी दो यारों लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये फिल्म डार्क कॉमेडी सटायर है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
    अ वेडनेसडे
    8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म अ वेडनेसडे भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म एक क्राइम, ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कानून
    7.9 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म कानून भी इस लिस्ट का हिस्सा है। फिल्म साल 1960 में आई थी। फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    द लंचबॉक्स
    7.8 रेटिंग वाली फिल्म द लंचबॉक्स भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कौन
    7.8 रेटिंग वाली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म कौन भी लिस्ट में शामिल है।उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी।
    अब तक छप्पन
    7.8 रेटिंग वाली अब तक छप्पन भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में नाना पाटेकर, रेवथी और यशपाल शर्मा नजर आए थे। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
    दीवारें
    लिस्ट में 7.8 रेटिंग वाली फिल्म 3 दीवारें भी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और जूही चावला नजर आई थीं। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    इत्तेफाक
    लिस्ट में 7.4 रेटिंग वाली फिल्म इत्तेफाक है। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजेश खन्ना नजर आए थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    अरविंद देसाई की अजीब दास्तां
    लिस्ट में 7.2 रेटिंग वाली फिल्म अरविंद देसाई की अजीब दास्तां भी शामिल है। फिल्म में दिलीप धवन, ओम पुरी और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

  • Sunny vs Rani: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से सीधी भिड़ंत, कैसा रहेगा मर्दानी 3 का हाल?

    Sunny vs Rani: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से सीधी भिड़ंत, कैसा रहेगा मर्दानी 3 का हाल?


    नई दिल्ली । रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 आज 30 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एडवांस बुकिंग के जरिए मर्दानी 3 ने सिर्फ 2.33 करोड़ रुपये की कमाई की ह  Mardaani 3 Day 1 Box Office Collection बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। अभी सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता ही हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 ने दस्तक दे दी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मर्दानी 3 पहले दिन बॉर्डर 2 के तूफान के आगे टिक पाती है या नहीं।
    11:00 AM – Mardaani 3 LIVE: लोगों को कैसी लगी मर्दानी 3
    मर्दानी 3 देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, फिल्म का पहला हाफ दिलचस्प और अच्छा है। रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद विलेन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। कहानी का सेटअप और कैरेक्टर डेवलपमेंट अच्छे से किया गया है। कुल मिलाकर, एक अच्छी शुरुआत है।
    10:30 AM – Mardaani 3 LIVE: पिछले 10 साल में नहीं हुई एक भी फिल्म फ्लाॅप
    पिछले 10 साल में रानी मुखर्जी की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुई है। साल 2014 में उनकी मर्दानी आई थी। साल 2018 में हिचकी, साल 2019 में मर्दानी 2 2019 और फिर साल 2023 में मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे 2023। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सक्सेस हासिल कर रानी मुखर्जी की स्टार पावर का परिचय दिया था।

    10:00 AM – Mardaani 3 LIVE: मर्दानी 3 में विलेन कौन है

    मर्दानी 3 में अम्मा नाम की बेहद खौफनाक और शातिर विलेन को दिखाया गया है, जो बेहद ठंडे दिमाग से काम करने वाली एक भिखारी-माफिया क्वीन Beggar-mafia Queen है। वह बच्चों की तस्करी Child Trafficking का एक बड़ा और खतरनाक नेटवर्क चलाती है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले किरदार को थिएटर आर्टिस्ट और मशहूर अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने निभाया है।

    9:30 AM – Mardaani 3 LIVE: मर्दानी 1 और मर्दानी 2 ने कितनी कमाई की है

    फिल्म बजट कलेक्शन वर्ल्डवाइड
    मर्दानी 21 करोड़ रुपये 59 करोड़ रुपये
    मर्दानी 2 27 करोड़ रुपये 67 करोड़ रुपये
    मर्दानी 3 75 करोड़ रुपये
    करोड़ रुपये
    9:00 AM – Mardaani 3 LIVE: कहां देखें मर्दानी 1 और मर्दानी 2
    मर्दानी 3 देखने से पहले आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मर्दानी 1 और मर्दानी 2 देख सकते हैं।
    8:15 AM – Mardaani 3 Updates: रानी ने भारतीय पुलिस को समर्पित की मर्दानी 3
    रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को भारतीय पुलिस बल को समर्पित करते हुए कहा, यह फिल्म उन महिला पुलिसकर्मियों के लिए है, जिन्हें समाज में सबसे ज्यादा परखा जाता है और जिन पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए जाते हैं। इसके बावजूद, वे हर डर से कहीं ज्यादा ऊंची खड़ी रहती हैं। मर्दानी 3 सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाई क्योंकि आप लोग निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं।

    8:05 AM – Mardaani 3 Box Office: पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी फिल्म
    ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि बॉर्डर 2 की वजह से मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा। ऐसे में रानी मुखर्जी की फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
    8:00 AM – Mardaani 3: एडवांस बुकिंग में कैसा रहा प्रदर्शन
    मर्दानी 3 की 39,056 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है और एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 2.33 करोड़ रुपये [ब्लॉक सीट्स के साथ] की कमाई की है। वहीं अगर बॉर्डर 2 की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 4,09,117 टिकट्स की एडवांस बुकिंग कर 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

  • साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!

    साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!


    नई दिल्ली। फिल्म “कल्कि 2898 एडी” (2024) की बड़ी हिट के बाद अब उसके दूसरे पार्ट में बड़े बदलाव की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण की एक्ट्रेस साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण की जगह लेने के लिए कास्ट किया जा सकता है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और साई पल्लवी के फैंस काफी उत्साहित हैं।

    क्या सच में साई पल्लवी दीपिका की जगह लेंगी?
    एनडीटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि 2898 एडी 2 के प्रोड्यूसर्स साई पल्लवी को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।
    लेकिन अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

    सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है?
    सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स के रिएक्शन भी मिल रहे हैं:

    एक यूजर: “क्या कल्कि 2 की शूटिंग पूरी हो गई है?”

    एक ने लिखा: “साई पल्लवी की जगह सान्या मल्होत्रा को कास्ट करना चाहिए।”

    एक और ने कहा: “साई पल्लवी को कल्कि 2 में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

    “कल्कि 2898 एडी” की सफलता और रेटिंग
    कल्कि 2898 एडी (2024) नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म थी और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी।
    फिल्म में प्रमुख कलाकार:

    अमिताभ बच्चन

    प्रभास

    कमल हासन

    दिशा पाटनी

    कीर्ति सुरेश

    और दीपिका पादुकोण

    IMDb रेटिंग: 7/10
    देखने के लिए: Prime Video और Netflix

    साई पल्लवी की अगली बड़ी भूमिका: रामायण में माता सीता
    साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर की “रामायण” में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
    इस फिल्म में रणबीर कपूर, अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे सितारे भी शामिल हैं।और खबर है कि रामायण का कुल बजट 4000 करोड़ तक हो सकता है!

  • सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया ‘चिड़ियाघर का टाइगर’, बोले- अब पहले जैसे आक्रामक नहीं रहे

    सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया ‘चिड़ियाघर का टाइगर’, बोले- अब पहले जैसे आक्रामक नहीं रहे

    नई दिल्ली |   फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान संग अपनी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा कि वो और सलमान बहुत पुराने दोस्त हैं। इस बातचीत के दौरान शैलेंद्र ने कहा कि सलमान जंगल में जन्म टाइगर थे, लेकिन अब वो जू वाले टाइगर हो गए हैं।

    सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। लंबे वक्त से वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनके बहुत से प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ दोस्ती है। कुछ दोस्त उनके जीवन में ऐसे रहे जो उन्हें तब से जानते हैं जब सलमान खान फेमस नहीं थे। उनके एक ऐसे ही दोस्त रहे हैं शैलेंद्र सिंह। शैलेंद्र सिंह एक सफल प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने हाल ही में सलमान खान संग अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान और उनका तीन साल तक हर सोमवार को पार्टी करने का ट्रेडिशन था। उन्होंने कहा कि सलमान एक जंगल में जन्मे टाइगर थे, लेकिन अब वो जू (चिड़ियाघर) के टाइगर हो गए हैं। शैलेंद्र सलमान के अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन आज की डेट में वो सलमान संग दोस्त नहीं हैं।

    कौन थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड?
    सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में शैलेंद्र ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती तब से जब सलमान खान इतने प्रसिद्ध भी नहीं हुए थे। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान और मैं कफ परेड से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां मैं पहले रहता था। वह वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड, शाहीन जाफरी से मिलने आया करता था।”

    शैलेंद्र ने सलमान खान को बताया टाइगर
    सफलता के साथ सलमान खान कैसे बदले हैं शैलेंद्र ने इस बारे में भी बात की। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान एक टाइगर हैं, लेकिन अब वो शांत हो चुके हैं। वह जंगल में पैदा हुए टाइगर थे, अब वो जू के टाइगर हो गए हैं। सफलता आपको सतर्क, यहां तक ​​कि भयभीत भी बना देती है। तब लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार आपको बताते हैं कि आप बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।”

    सलमान खान और शैलेंद्र का था खास ट्रेडिशन
    सलमान जब अपने करियर के चरम पर थे, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शैंलेंद्र ने बताया, “तीन साल तक, सलमान और मेरा एक ट्रे़डिशन था। हर सोमवार की रात, हम साथ में बांद्रा में पार्टी करते थे।”

  • Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    नई दिल्ली | रानी मुखर्जी की सुपर कॉप फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में रानी एक बार फिर उनके सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया रिव्यू से लगाया जा सकता है. चलिए जाते हैं लोगों को कैसी लगी ये फिल्म?

    Mardaani 3 Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है. खासकर एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी 3’ ट्रेंड करने लगी है. सुबह के शोज से ही दर्शक थिएटर पहुंचने लगे हैं. लोग फिल्म देखकर अपनी राय खुलकर शेयर कर रहे हैं और ज्यादातर रिएक्शन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.

    जब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी. ट्रेलर से साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और अलग होने वाली है. इस बार फिल्म की कहानी समाज की एक और काली और बेरहम सच्चाई को सामने लाने का काम करेगी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सामने है. यही वजह है कि रिलीज के दिन ही लोग इसे देखने पहुंच गए. रानी मुखर्जी का दमदार पुलिस ऑफिसर वाला अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.
    लोगों को कैसी लगी रानी मुखर्जी की फिल्म?

    ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे और कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी हैं, जो मेन विलेन अम्मा का रोल निभा रही हैं. फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर यूजर्स ने रिव्यू देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने फिल्म की कहानी की तारीफ की है, तो कई रानी मुखर्जी की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस दिखे. एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की कहानी इमोशनल और मजबूत है. रानी मुखर्जी का रोल दिल छू जाता है’.
    वहीं दूसरे यूजर का कहना है, ‘ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है’. ऐसे कई रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है. फिल्म में ट्रैफिकिंग की गहराई से जांच दिखाई गई है. रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को फिर से शानदार बताया गया है. इसके साथ ही विजय वर्मा के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. कई लोग उन्हें इस साल का सबसे खतरनाक विलेन बता रहे हैं.

    एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘#Mardaani 3 Review: THE LIONESS ROARS. रानी मुखर्जी पूरी तरह छाई हुई हैं. विजय वर्मा बेहद डरावने विलेन लगे. कहानी डार्क वेब की सच्चाई दिखाती है. फिल्म ब्रूटल है लेकिन जरूरी भी. जरूर देखें. रेटिंग 4/5’. इस तरह के रिव्यू से साफ है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
    ‘मर्दानी 3’ की कमाई पर भी हो रही चर्चा

    इतनी ही नहीं, इस फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 3 से 4 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले से मजबूत स्थिति में है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

  • भारत रंग महोत्सव में चमकेगा पंकज त्रिपाठी का नाटक 'लैलाज'; अभिनेता ने इसे 'एक सपना सच होने जैसा' कहा

    भारत रंग महोत्सव में चमकेगा पंकज त्रिपाठी का नाटक 'लैलाज'; अभिनेता ने इसे 'एक सपना सच होने जैसा' कहा

    नई दिल्ली । भारतीय रंगमंच की दुनिया में भारत रंग महोत्सव का नाम सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। यह महोत्सव नाट्य कलाकारों के लिए केवल एक मंच नहीं, बल्कि उनके सपनों का प्रतीक है। हर साल यहां देश-विदेश के चुनिंदा नाटकों का प्रदर्शन किया जाता है और इस मंच पर किसी नाटक का चयन होना किसी भी कलाकार के लिए गर्व और खुशी का पल होता है। इस साल अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाटक ‘लाइलाज’ 25वें भारत रंग महोत्सव में प्रस्तुत किया जाएगा।

    पंकज त्रिपाठी के लिए विशेष और भावुक पल

    पंकज ने इस उपलब्धि को अपने जीवन का खास पल बताया और कहा, “भारत रंग महोत्सव भारतीय थिएटर की आत्मा जैसा है। यहां अपने नाटक का चयन होना मुझे अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ देता है। थिएटर ही वह जगह है, जहां से मैंने अभिनय की असली सीख ली और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने मुझे अनुशासन, सच्चाई और कला के प्रति सम्मान सिखाया।”

    ‘लाइलाज’: मेहनत, विश्वास और परिवार का संगम

    ‘लाइलाज’ को पंकज और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने अपने थिएटर बैनर ‘रूपकथा रंगमंच’ के तहत तैयार किया। पंकज ने कहा, “अपने नए थिएटर मंच की पहली प्रस्तुति को इतना बड़ा और सम्मानित मंच मिलना मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। यह भले ही एक साधारण कहानी हो, लेकिन इसके पीछे कई कलाकारों और तकनीकी टीम की कड़ी मेहनत और थिएटर के प्रति गहरा विश्वास छिपा है।”

    दस साल बाद थिएटर में वापसी और बेटी का पहला कदम

    ‘लाइलाज’ को लेखक और निर्देशक फैज मोहम्मद खान द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। पंकज के लिए यह नाटक इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए वह करीब दस साल बाद थिएटर मंच पर वापसी कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी बेटी आशी भी पहली बार थिएटर मंच पर कदम रख रही हैं। पंकज ने कहा, “बेटी के साथ मंच साझा करना मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। मैं इसे सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि थिएटर को एक सच्ची भेंट मानता हूं।”

    मृदुला त्रिपाठी की खुशी और थिएटर की ताकत

    मृदुला ने कहा, “जब मैंने रूपकथा रंगमंच की शुरुआत की थी, मेरा मकसद बड़े मंच की तलाश नहीं, बल्कि ईमानदारी और सच्चे भाव से कहानियां कहना था। भारत रंग महोत्सव जैसे मंच पर ‘लाइलाज’ का चुना जाना बेहद संतोषजनक और हौसला बढ़ाने वाला है।” उन्होंने अपनी बेटी के पहले कदम को लेकर कहा, “यह हमारे लिए बेहद भावुक पल है। मैं दर्शकों, महोत्सव और उन सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करती हूं, जो आज भी थिएटर की ताकत पर विश्वास रखते हैं। थिएटर आज भी लोगों को जोड़ने, भावनाओं को छूने और समाज को आईना दिखाने की ताकत रखता है।