Category: Entertainment

  • फरवरी 2026 में हॉलीवुड का बड़ा धमाका: 5 फिल्में भारत में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर राज!

    फरवरी 2026 में हॉलीवुड का बड़ा धमाका: 5 फिल्में भारत में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर राज!


    नई दिल्ली। साल 2025 में हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपनी पकड़ मजबूत की। कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन कई बड़े प्रोजेक्ट्स ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दर्शकों को चौंका दिया। खासकर “जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ”, “कॉनज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स” और “एफ-1” जैसी फिल्मों ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि “अवतार” सीरीज का नया पार्ट भी 200 करोड़ के पार पहुंचा। अब 2026 की शुरुआत में भी हॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं और फरवरी 2026 में 5 बड़ी फिल्में भारतीय थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं, जिनमें मेकर्स ने अरबों रुपए का बजट लगाया है।

    पहली फिल्म है “Crime 101”, जो डॉन विन्स्लो की नॉवल पर आधारित एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म का निर्देशन बार्ट लायटन ने किया है और इसमें क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट लगभग 900 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। हाले बेरी इस फिल्म में उनके अपोजिट हैं, जबकि जेनिफर जेसन लीघ और निक नॉल्टे जैसे बड़े नाम सपोर्टिंग कास्ट में शामिल हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है और वैलेंटाइन वीक में यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    इसी दिन “Wuthering Heights” भी रिलीज होने वाली है। एमराल्ड फेनेल के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मारगोट रोबी और जैकब एलॉर्डी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन स्पेशल के तौर पर परफेक्ट साबित हो सकती है और रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट लगभग 700 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है।

    फरवरी में तीसरी फिल्म “GOAT” है, जो एक एनिमेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और इसे भी 13 फरवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। एनिमेटेड फिल्मों का ग्लोबल मार्केट में खास प्रभाव देखने को मिला है, इसलिए इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं।

    इसके बाद “The Sheep Detectives” 26 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। काइल बाल्डा के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें ह्यू जैकमैन लीड रोल में हैं। यह फिल्म फैमिली के साथ देखने के लिए अच्छी एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है और दर्शकों को मजेदार अनुभव दे सकती है।

    फरवरी की आखिरी बड़ी फिल्म “Scream 7” है, जो 27 फरवरी 2026 को रिलीज के लिए तैयार है। केविन विलियमसन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-मिस्ट्री फिल्म लगभग 350 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें टीवी सीरीज “फ्रेंड्स” की एक्ट्रेस कोर्टनी कॉक्स भी शामिल हैं, जो हॉरर फैंस के लिए बड़ी बात है।

    फरवरी 2026 में ये 5 फिल्में न सिर्फ बड़े बजट की हैं, बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई करने की क्षमता रखती हैं। साउथ और बॉलीवुड के साथ-साथ अब हॉलीवुड भी भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और ये फिल्में इसके नए उदाहरण बन सकती हैं।

  • गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का जश्न: ‘बॉर्डर’ से ‘इक्कीस’ तक, देखें भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती ये वॉर फिल्में

    गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का जश्न: ‘बॉर्डर’ से ‘इक्कीस’ तक, देखें भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती ये वॉर फिल्में

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। इस दिन हम वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा की। बॉलीवुड की फिल्मों में युद्ध के कठिन हालात, सेना के साहस और बलिदान की कहानियों को शानदार तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों को रोमांचित करने के साथ-साथ भावुक भी करती है। इसी कड़ी में कई वॉर-ड्रामा फिल्में हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर अपने परिवार के साथ देखना बेहतरीन अनुभव साबित होता है।

    ‘बॉर्डर’- साल 1997 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी, जिसे बॉलीवुड में एक कल्ट क्लासिक माना जाता है। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट की कहानी बताती है, जहां 120 भारतीय सैनिक अपनी पोस्ट की रक्षा करते हैं। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। युद्ध के बीच सैनिकों की हिम्मत, दोस्ती और देशभक्ति का जज्बा बड़े ही रोमांचक अंदाज में पर्दे पर दिखाई गई। ‘बॉर्डर’ ने दर्शकों को भावुक किया और उस साल की बड़ी हिट भी रही। इस कड़ी में बीते शुक्रवार इसकी सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ऑफिसर्स की भूमिका निभाई है।

    ‘एलओसी कारगिल’—साल 2003 में जेपी दत्ता ने एक और वॉर-ड्रामा फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ बनाई थी। यह फिल्म भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय पर आधारित थी। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। इसमें कारगिल युद्ध की कठिनाइयों और सैनिकों की बहादुरी को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया।

    ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’—2019 में आई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ एक नई तरह की वॉर फिल्म थी। आदित्य धर ने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया। यह 2016 में पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया और फिल्म ने अपने रिलीज के समय काफी चर्चा बटोरी। इसे दर्शकों ने न केवल पसंद किया, बल्कि यह साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन गई।

    ‘शेरशाह’: साल 2021 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ रिलीज हुई। यह मेजर विक्रम बत्रा की बायोपिक थी, जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश के खातिर अपनी जान दे दी थी। फिल्म के जरिए दर्शकों को उनकी बहादुरी और देशभक्ति का अनुभव कराया गया। विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित यह फिल्म न केवल भावनाओं को छूती है, बल्कि दर्शकों में देशभक्ति की भावना भी भर देती है।

    ‘इक्कीस’: साल 2026 की शुरुआत में आई ‘इक्कीस’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के बलिदान पर आधारित थी। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी। ‘इक्कीस’ सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बताती, बल्कि युद्ध के दर्द, सैनिकों के संघर्ष और उनके साहस को भी दर्शाती है।

  • 'बॉर्डर 2' ने 100 करोड़ पार कर रचा इतिहास, ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में 'दंगल', 'धुरंधर' और 'सिकंदर' को भी पीछे छोड़ा

    'बॉर्डर 2' ने 100 करोड़ पार कर रचा इतिहास, ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में 'दंगल', 'धुरंधर' और 'सिकंदर' को भी पीछे छोड़ा

    नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ी हुई है। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 121 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। देशभक्ति, जज्बे और बड़े सितारों की दमदार मौजूदगी ने इस फिल्म को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं।

    बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने बेहद शानदार शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसमें और तेजी आई और कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। असली धमाका तीसरे दिन देखने को मिला, जब इस वॉर ड्रामा ने करीब 54.5 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

    इन आंकड़ों के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह महज तीन दिनों में सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ‘जाट’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

    साल 2025 की फिल्मों की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। इसने ‘धुरंधर’, ‘थामा’, ‘हाउसफुल 5’, ‘सिकंदर’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

    तीसरे दिन की कमाई के मामले में भी ‘बॉर्डर 2’ ने इतिहास रच दिया। इसने ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ 2’ और ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

    फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं।

    ‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी और भावनाओं के साथ पेश किया गया है।

  • ‘मर्दानी 3’ को लेकर एक्साइटमेंट: हरमनप्रीत कौर बोलीं-अब इंतजार नहीं हो रहा

    ‘मर्दानी 3’ को लेकर एक्साइटमेंट: हरमनप्रीत कौर बोलीं-अब इंतजार नहीं हो रहा

    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रानी मुखर्जी की आने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। हरमनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है और फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने रानी मुखर्जी के अभिनय की भी सराहना की और कहा कि आज के समय में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तेज और कड़ा एक्शन बेहद जरूरी है।

    पुलिस फोर्स को दिया धन्यवाद

    हरमनप्रीत कौर ने अपने पोस्ट में देश की पुलिस फोर्स का आभार जताया, जो हर दिन लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करती है। उन्होंने लिखा, “हमें पुलिस फोर्स से प्यार है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए मौजूद रहती है। मर्दानी 3 का ट्रेलर जबरदस्त है।”

    तीसरी फिल्म में संवेदनशील मुद्दों पर फोकस

    ‘मर्दानी 3’ इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस बार कहानी कम आय वर्ग की 8–9 साल की बच्चियों के अपहरण जैसे गंभीर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे पहले ‘मर्दानी’ में मानव तस्करी और ‘मर्दानी 2’ में एक सीरियल रेपिस्ट की विकृत मानसिकता को दिखाया गया था, जिसने समाज और सिस्टम दोनों को झकझोर कर रख दिया था।

    फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी किया सम्मान

    हरमनप्रीत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी ट्रेलर की तारीफ की। करीना कपूर खान ने रानी मुखर्जी को ‘डायनामाइट’ बताया, जबकि कैटरीना कैफ ने उन्हें ‘क्वीन’ कहकर सम्मान दिया। कियारा आडवाणी ने कहा कि तीन दशक पूरे करने के बाद भी रानी आज भी स्क्रीन पर राज कर रही हैं।

    निर्देशन और रिलीज की जानकारी

    फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने निर्मित किया है। ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म से उम्मीद है कि यह समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को लेकर एक बार फिर मजबूत संदेश देगी।

    समाज के लिए संदेश

    ‘मर्दानी 3’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त और प्रभावशाली संदेश देने वाली फिल्म साबित होने जा रही है। हरमनप्रीत कौर और कई बॉलीवुड सितारों की सराहना इस बात का संकेत है कि फिल्म दर्शकों में जागरूकता पैदा करेगी और समाज में सुरक्षा और न्याय की संवेदनशीलता को बढ़ाएगी।

    हरमनप्रीत कौर ने ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर तेज और सख्त कार्रवाई जरूरी है, जबकि फिल्म समाज में सुरक्षा और न्याय का मजबूत संदेश देगी।

  • Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल–वरुण धवन की फिल्म ने रचा इतिहास

    Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल–वरुण धवन की फिल्म ने रचा इतिहास

    नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस की जंग में अक्सर किसी फिल्म का भविष्य उसके पहले दिन की कमाई तय कर देती है और इस कसौटी पर ‘बॉर्डर 2’ पूरी तरह खरी उतरी है। 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था और रिलीज के साथ ही फिल्म ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार शुरुआत की। रिपब्लिक डे के लंबे वीकेंड पर रिलीज हुई सनी देओल स्टारर इस वॉर ड्रामा ने पहले ही दिन ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने हालिया ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया।

    पहले दिन की कमाई ने मचाया धमाल

    शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म न सिर्फ 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, बल्कि यह सनी देओल की देशभक्ति और एक्शन फिल्मों में अब भी बरकरार जबरदस्त स्टार पावर को भी साबित करती है।

    एडवांस बुकिंग से ही दिख गया था ब्लॉकबस्टर का संकेत

    रिलीज से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 17 करोड़ रुपये कमा लिए थे। यह साफ संकेत था कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    शो बढ़ने के साथ बढ़ी भीड़, नाइट शोज रहे हाउसफुल के करीब

    ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म ने दिन चढ़ने के साथ रफ्तार पकड़ी। कुल मिलाकर हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10 प्रतिशत रही।

    मॉर्निंग शोज: 19.46%

    ईवनिंग शोज: बेहतर रिस्पॉन्स

    नाइट शोज: 48.06% (सबसे ज्यादा)

    यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि वीकेंड और छुट्टी के चलते आने वाले दिनों में कलेक्शन और उछाल मार सकता है।

    बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

    30 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘बॉर्डर 2’ अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 28वें स्थान पर पहुंच गई है। भले ही यह 2023 में आई ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड न तोड़ पाई हो, लेकिन इसने हालिया हिट ‘धुरंधर’ (28 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

    रिपब्लिक डे वीकेंड पर और बढ़ेगी कमाई

    रिपब्लिक डे की छुट्टी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का वीकेंड कलेक्शन और मजबूत हो सकता है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है।

    फिल्म के बारे में

    अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत–पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त पराक्रम को दिखाया गया है। सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी प्रमुख किरदार निभा रही हैं।

    ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 30 करोड़ की बंपर कमाई कर 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड बनाया और धुरंधर को पीछे छोड़ दिया।

  • तू या मैं जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक पूरा अनुभव हैं आदर्श गौरव

    तू या मैं जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक पूरा अनुभव हैं आदर्श गौरव


    नई दिल्ली।बाफ्टा नॉमिनेटेड अभिनेता आदर्श गौरव जल्द ही निर्देशक बिजॉय नांबियार की फिल्म तू या मैं में नजर आने वाले हैं अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि ऐसी फिल्में सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहतीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव बन जाती हैं

    आदर्श गौरव ने कहा कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों की ओर आकर्षित होते हैं जो नए विचार नई दुनिया और भावनाओं को एक साथ जोड़ती हैं उनके अनुसार तू या मैं जैसी फिल्में केवल एक्टिंग का माध्यम नहीं होतीं बल्कि कलाकार और दर्शक दोनों को एक अलग मानसिक और भावनात्मक यात्रा पर ले जाती हैंअभिनेता ने बताया कि उन्हें मजबूत स्क्रिप्ट और नई सोच वाली कहानियां सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं वह ऐसे प्रोजेक्ट चुनते हैं जो जॉनर फॉर्म और स्टोरीटेलिंग के स्तर पर प्रयोग करने का अवसर दें उनके लिए एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ना और खुद को चुनौती देना सबसे जरूरी है

    तू या मैं फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है और इसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है फिल्म में आदर्श गौरव के साथ अभिनेत्री शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी यह फिल्म कलर येलो बैनर के तहत बनाई गई है और प्यार तथा सर्वाइवल की कहानी को नए नजरिए से प्रस्तुत करती है इस फिल्म के सह निर्माता हिमांशु शर्मा विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली हैं फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

    आदर्श गौरव का मानना है कि इस तरह की फिल्में कलाकार को अलग सोचने और अभिनय को नए दृष्टिकोण से देखने का मौका देती हैं उन्होंने कहा कि क्रिएटिव ग्रोथ उनके लिए बेहद रोमांचक है और यही वजह है कि वह ऐसे प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद करते हैंआदर्श गौरव ने फिल्म के साथ साथ टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है उन्होंने बचपन में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षण भी लिया था और अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी फिल्म माई नेम इज खान में उन्होंने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था

    उन्हें प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज मेड इन हेवन में बलराम मेनन के किरदार से व्यापक पहचान मिली इसके बाद फिल्म द व्हाइट टाइगर में बलराम हलवाई के मुख्य किरदार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई इस फिल्म में उनके अभिनय की दुनियाभर में सराहना हुई द व्हाइट टाइगर में शानदार प्रदर्शन के लिए आदर्श गौरव को बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट लीड एक्टर और इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड में बेस्ट मेल लीड एक्टर के लिए नामांकन मिला आज वह उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है

  • मातृभूमि का आगाज: बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज, सलमान खान की सेना अधिकारी के रूप में दिखी दमदार झलक

    मातृभूमि का आगाज: बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज, सलमान खान की सेना अधिकारी के रूप में दिखी दमदार झलक


    नई दिल्ली । सलमान खान फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बैटल ऑफ गलवान की पहली म्यूजिकल झलक पेश कर दी है। फिल्म का पहला गाना मातृभूमि आज रिलीज हो गया है, जिसने अपनी सादगी और गहराई से दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया है। यह गाना केवल एक संगीत नहीं है बल्कि उस वीर गाथा की प्रस्तावना है जिसे निर्देशक अपूर्व लाखिया पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।

    परिवार प्रेम और बलिदान की त्रिवेणी

    गाने के दृश्यों में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उनके साथ चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री काफी सहज और भावनात्मक दिखाई गई है। गाने में उन्हें दो छोटे बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार के रूप में दिखाया गया है जहां घर के सुकून भरे पल एक ओर हैं तो दूसरी ओर गलवान घाटी की दुर्गम पहाड़ियों पर ड्यूटी का कड़ा संघर्ष। यह विरोधाभास प्यार बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी मजबूती से पेश करता है।

    हिमेश रेशमिया और अरिजीत-श्रेया का जादुई संगममातृभूमि के पीछे संगीत जगत के दिग्गजों की टोली हैसंगीत निर्देशन लंबे समय बाद सलमान खान के लिए हिमेश रेशमिया ने धुन तैयार की है। हिमेश के अनुसार, इस गाने की बीट्स सीधे सेना की ऊर्जा और जज्बे से प्रेरित हैं।गायक भारतीय संगीत जगत की सबसे चहेती आवाजें, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इस गाने को स्वर दिए हैं। दोनों की जुगलबंदी ने गाने में एक अलग ही रूहानियत भर दी है।गीतकार मशहूर गीतकार समीर अंजन ने ‘मातृभूमि’ के शब्दों को पिरोया है, जो सीधे दिल पर दस्तक देते हैं।

    फिल्म के बारे में खास बाते

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ बहादुरी और जज्बे की वह कहानी है, जो गलवान घाटी के उन जांबाज सिपाहियों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।निर्माता सलमा खान सलमान खान फिल्म्स।निर्देशक अपूर्व लाखियासंगीत पार्टनर: सोनी म्यूजिक इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन।यह फिल्म न केवल एक युद्ध की कहानी है, बल्कि उन परिवारों की भावनाओं का भी चित्रण है जो सरहद पर तैनात अपने अपनों की राह देखते हैं। मातृभूमि गाने ने फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

  • गोवा कॉन्सर्ट से पहले सुनिधि चौहान को 'सेंसर' का झटका: 'बीड़ी जलाइले' और 'शराबी' जैसे गानों पर प्रशासन की रोक

    गोवा कॉन्सर्ट से पहले सुनिधि चौहान को 'सेंसर' का झटका: 'बीड़ी जलाइले' और 'शराबी' जैसे गानों पर प्रशासन की रोक


    नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान के गोवा में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट द अल्टीमेट सुनिधि लाइव से ठीक पहले एक बड़ी कानूनी और प्रशासनिक बाधा सामने आई है। दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने कॉन्सर्ट के आयोजकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सुनिधि चौहान को उन गानों को न गाने की सलाह दी गई है जो शराब, धूम्रपान या नशीले पदार्थों को बढ़ावा देते हैं। यह कॉन्सर्ट 25 जनवरी 2026 को गोवा के वर्ना स्थित ‘1919 स्पोर्ट्ज क्रिकेट स्टेडियम’ में आयोजित होना है। चूंकि इस कार्यक्रम में 5 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश दिया गया है, इसलिए प्रशासन ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

    विवाद की जड़: डॉ. पंडितराव धारेनवर की शिकायत

    यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनवर की शिकायत के बाद शुरू हुई है। डॉ. धारेनवर ने सुनिधि के कुछ बेहद लोकप्रिय गानों पर आपत्ति जताई है, जिनमें शामिल हैं: बीड़ी जलाइले फिल्म ओमकारा ,शराबी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर डॉ. पंडितराव का तर्क है कि इस तरह के गाने नशीले पदार्थों के सेवन को ग्लैमराइज करते हैं। जब बच्चे अपने पसंदीदा कलाकार को ऐसे गाने गाते देखते हैं, तो उनके मन में इन बुराइयों के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है, जो किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) 2015 की मूल भावना के खिलाफ है।

    प्रशासन का तर्क और अदालती हवाला

    प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के साल 2019 के एक फैसले का जिक्र किया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सार्वजनिक मंचों पर शराब, हथियारों और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगनी चाहिए, विशेषकर तब जब वहां नाबालिग मौजूद हों। उद्देश्य: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसका मकसद कार्यक्रम को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कॉन्सर्ट का कंटेंट बच्चों के लिए सुरक्षित और सामाजिक रूप से जिम्मेदार हो। आयोजकों को निर्देश आयोजकों से कहा गया है कि वे सुनिधि चौहान और उनकी टीम के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करें कि गानों की लिस्ट में कोई भी ऐसा गाना शामिल न हो जिससे विवाद बढ़े।

    सुनिधि का मौन और अन्य कलाकार भी रडार पर

    दिलचस्प बात यह है कि सुनिधि चौहान पहली कलाकार नहीं हैं जिन्हें डॉ. पंडितराव की सक्रियता का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले दिलजीत दोसांझ करण औजला और कोल्डप्ले जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी इसी तरह के नोटिस मिल चुके हैं। फिलहाल सुनिधि चौहान या उनकी टीम की ओर से इस एडवाइजरी पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • ‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

    ‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस



    मुंबई। लंबे शूटिंग आवर्स, एक के बाद एक सीन और बिना रुके भागदौड़-एण्डटीवी के कलाकारों की ज़िंदगी किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं है। ऐसे में अगर कुछ ज़रूरी चीज़ें साथ न हों, तो दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए एण्डटीवी के हमारे पसंदीदा सितारे अपने साथ रखते हैं कुछ ऐसी चीज़ें, जो उन्हें सेट पर फ्रेश, फोकस्ड और फुल-ऑन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। फिर चाहे सेल्फ केयर की चीजें हों, आर्गनाइज्ड रहना हो या पर्सनल गुड लक चार्म। एण्डटीवी के कलाकारों -सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ की सावी), हिमानी शिवपुरी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने उन चीजों के बारे में बताया, जिसके बिना वो घर से बाहर कदम नहीं रखते। ‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी का किरदार निभा रहीं सीरत कपूर कहती हैं, “मेरा मानना है कि अगर आप पहले से तैयार हों, तो दिन अपने आप शांत और कॉन्फिडेंट रहता है।

    मेरी पानी की बोतल हमेशा मेरे साथ रहती है-लंबे शूटिंग आवर्स में हाइड्रेट रहना मेरे लिए बिल्कुल भी समझौते वाली बात नहीं है। स्टूडियो की तेज़ लाइट्स और एसी स्किन को काफी ड्राय कर देते हैं, इसलिए लिप बाम और हैंड क्रीम भी मेरी डेली एसेंशियल लिस्ट में शामिल हैं। मेरे ईयरफोन्स भी बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि म्यूज़िक सुनकर मैं कभी मूड बदलती हूं, कभी सीन के बीच रिलैक्स करती हूं और कभी परफॉर्मेंस से पहले खुद को मेंटली तैयार करती हूं। इसके अलावा मैं एक छोटी सी डायरी भी साथ रखती हूं, जिसमें अपने विचार, रिमाइंडर्स और आभार से जुड़े नोट्स लिखती हूं। ये छोटी-छोटी चीज़ें मुझे ज़मीन से जुड़ा रखती हैं और सबसे व्यस्त दिन को भी आसान बना देती हैं।”

    हप्पू की उलटन पलटन‘ में सबकी चहेती कटोरी अम्मा का किरदार निभा रहीं हिमानी शिवपुरी कहती हैं, “तजुर्बे के साथ ये समझ आ जाता है कि सेट पर कम्फर्ट सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है। मैं हमेशा अपने साथ एक शॉल रखती हूं, क्योंकि वो मुझे गर्म भी रखती है और उसमें घर जैसा सुकून महसूस होता है। अपनी दवाइयां और हर्बल लॉज़ेंजेस मैं कभी भूलती नहीं, क्योंकि लंबे समय तक एक्टिंग और डायलॉग्स बोलते हुए सेहत का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। मैं एक छोटा सा पाउच भी रखती हूं, जिसमें बेसिक मेकअप और एक मिरर होता है, ताकि शॉट्स के बीच फटाफट फ्रेश हो सकूं। और हां, कुछ मीठा या ड्राई फ्रूट्स तो ज़रूर होते हैं-ये तुरंत एनर्जी देते हैं और लंबे शूटिंग ऑवर्स में मूड भी फ्रेश बनाए रखते हैं।” ‘

    भाबीजी घर पर हैं‘ में मनमोहन तिवारी का दमदार किरदार निभा रहे रोहिताश्व गौड़ कहते हैं, “मेरी ज़रूरतें बहुत सिंपल हैं, लेकिन जो सच में काम की चीज़ें हैं, वो मैं हमेशा साथ रखता हूं। मेरा फोन तो ज़रूरी है ही-सिर्फ कॉल्स के लिए नहीं, बल्कि परिवार से जुड़े रहने और ब्रेक के दौरान पढ़ने के लिए भी। मैं हमेशा एक रूमाल और सैनिटाइज़र रखता हूं, जो बेसिक हैं, लेकिन बेहद ज़रूरी। शूट के बीच थोड़ा रिलैक्स करने और दिमाग को एक्टिव रखने के लिए मैं कोई छोटी सी किताब या पढ़ने का सामान भी साथ रखता हूं। और हां, मेरी वॉटर बॉटल कभी मिस नहीं होती, चाहे मौसम कोई भी हो, हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। ये छोटी-छोटी आदतें मुझे कंफर्टेबल रखती हैं, फोकस बनाए रखती हैं और हर सीन के लिए पूरी तरह तैयार रहने में मदद करती हैं।”

  • Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी

    Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है। देशभक्ति, इमोशन्स और एक्शन के इस फिल्मी सफर ने थिएटर में बैठी जनता को भावुक कर दिया है। सनी देओल की दमदार वापसी और नई पीढ़ी के स्टार्स की जोड़ी ने फिल्म को खास बनाया है। शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार बॉर्डर 2 को आलोचकों और दर्शकों दोनों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है।

    फिल्म में पहले पार्ट से केवल सनी देओल ही दिखाई देते हैं, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसने उनकी आंखें नम कर दी। क्लाइमैक्स सीन में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की झलक दिखाई देती है।

    यह कैमियो साधारण नहीं बल्कि बेहद भावुक और यादगार है। आखिरी सीन में सनी देओल का किरदार कर्नल फतेह सिंह कलेर, अपने बेटे और जवान अंगद के शहीद होने के बाद गुरुद्वारे में माथा टेकता है। जैसे ही वह ऊपर देखता है, उसे अपने वे साथी दिखाई देते हैं जिन्हें उसने जंग में खोया था। इसी क्षण स्क्रीन पर सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना पुराने ‘बॉर्डर’ वाले लुक में नजर आते हैं।

    इस सीन को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने AI तकनीक का इस्तेमाल किया है, ताकि पुराने किरदारों को सम्मान के साथ फिर से दिखाया जा सके।

    सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की यह झलक भले ही कुछ ही पलों की हो, लेकिन इसने दर्शकों की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। कई थिएटर दर्शक इस सीन के दौरान भावुक होते नजर आए और सोशल मीडिया पर इस सीन की चर्चा जोर पकड़ रही है।

    कहानी की बात करें तो बॉर्डर 2 कर्नल फतेह सिंह कलेर की कहानी है, जो युवा अफसरों को ट्रेन करते हैं। इसमें आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के जवान शामिल हैं, जो देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर उतरते हैं। जब पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो ये जवान अपने परिवार और निजी सुखों को छोड़कर भारत माता की रक्षा के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म सिर्फ जंग की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि जवानों के बीच के रिश्ते, बलिदान और अटूट बॉन्ड को भी भावनात्मक रूप से पेश करती है।

    फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह फिल्म को और मजबूत बनाते हैं। बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जे.पी. दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

    कुल मिलाकर बॉर्डर 2 एक भावनात्मक अनुभव बनकर सामने आई है, और सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना का इमोशनल सीन फिल्म की जान बन गया है, जो दर्शकों की आंखों में आंसू और दिल में गर्व दोनों भर देता है।