Category: Entertainment

  • रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों में भी Border 2 का शानदार प्रदर्शन

    रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों में भी Border 2 का शानदार प्रदर्शन


    नई दिल्ली।बॉक्स ऑफिस पर Border 2 का प्रदर्शन शानदार साबित हो रहा है। फिल्म के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। Border 2 साल 1997 में आई फिल्म Border का सीक्वल है। पहले दिन फिल्म ने देशभर में 28.79 करोड़ की कमाई की और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी।सिर्फ धुरंधर ही नहीं Border 2 ने पुराने बॉर्डर का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। 1997 में रिलीज हुई Border ने पहले दिन केवल 1.10 करोड़ की कमाई की थी। Border 2 पहले ही दिन पुराने बॉर्डर के भारत में टोटल कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो यह अपने सीक्वल से बॉर्डर के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है।

    Border 2 ने पिछले तीन सालों में रिपब्लिक डे पर रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2025 में रिलीज हुई स्काई फोर्स ने 11.25 करोड़, 2024 में फाइटर ने 22.5 करोड़ और 2023 में पठान ने 57 करोड़ कमाए थे। Border 2 ने इन सभी फिल्मों को चुनौती दी और पहले दिन 28.79 करोड़ के साथ अपना धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया।फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहना शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। आलोचकों और दर्शकों के रिव्यू में वरुण धवन की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है। सनी देओल की जबरदस्त अदाकारी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के प्रति अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

    Box Office रिपोर्ट्स के मुताबिक Border 2 की शुरुआत इतनी जोरदार रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। पहले दिन की कमाई ने यह साफ कर दिया कि यह फिल्म साल की बड़ी हिट बनने की दिशा में है।अगर Border 2 अगले कुछ दिनों में इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो यह ना केवल पुराने Border के रिकॉर्ड को पार करेगी बल्कि भारतीय सिनेमा में सीक्वल फिल्मों की ताकत को भी साबित करेगी।

  • ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े की वापसी की अफवाहों पर झील मेहता ने दिया बड़ा बयान

    ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े की वापसी की अफवाहों पर झील मेहता ने दिया बड़ा बयान



    नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ समय में यह विवादों में भी रहा है। कई कलाकारों के शो छोड़ने और मेकर्स पर आरोपों के बाद अब एक नई अपडेट सामने आई है। चर्चा थी कि शो में सोनू भिड़े का रोल निभाने वाली झील मेहता फिर से वापसी कर सकती हैं।

    लेकिन हाल ही में झील मेहता ने अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान इस बात को साफ कर दिया कि उनकी वापसी का कोई सवाल ही नहीं।

    उन्होंने एक फैन के सवाल पर जो “क्या आप शो में वापसी करेंगी?” पूछा था, उसका जवाब देते हुए झील भावुक हो गईं और कहा कि “मैं कभी वापसी नहीं करूंगी”। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उस समय को बहुत संजो कर रखा है और वह उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहतीं। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया।

    झील मेहता की जिंदगी में अब क्या चल रहा है?
    झील ने बताया कि अब उनकी जिंदगी काफी बदल चुकी है। उन्होंने स्टूडेंट हाउसिंग बिजनेस में कदम रखा है और साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वे अब अपनी नई जिंदगी का आनंद ले रही हैं और अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

  • सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का तंबाकू एड ऑफर: बोले-‘अहान, आथिया, राहुल पर मेरी प्रतिक्रिया…’

    सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का तंबाकू एड ऑफर: बोले-‘अहान, आथिया, राहुल पर मेरी प्रतिक्रिया…’

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो मोटी रकम मिलने के बाद भी ऐसे विज्ञापन को करने से मना कर देते हैं। इनमें से एक हैं सुनील शेट्टी। सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने 40 करोड़ के तंबाकू विज्ञापन को करने से मना कर दिया।
    आज भी यंग बच्चे करते हैं प्यार और रिस्पेक्ट
    पीपिंग मून के पॉडकास्ट में सुनील ने कहा, ‘मैं अपनी हेल्थ का शुक्रगुजार हूं। ये मेरी बॉडी है जिसने सुनील शेट्टी को मौका दिया फिल्म बिजनेस का। अगर मैं इसकी रिस्पेक्ट नहीं करूंगा तो मैं खुद के साथ इनजस्टिस करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या लीगेसी छोड़कर जाऊंगा? सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शायद आज मैं अब रिलैवेंट ना रहूं, लेकिन आज भी 17-20 साल के बच्चे मुझे इतनी रिस्पेक्ट और प्यार देते हैं।’
    40 करोड़ रुपए हुए थे ऑफर
    उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे तंबाकू का एड का ऑफर मिला था, जिसके लिए 40 करोड़ दिए जा रहे थे। मैंने उन्हें देखा और कहा क्या आपको लगता है मैं इस डील को एक्सेप्ट कर लूंगा? हो सकता है मुझे पैसे चाहिए, लेकिन नहीं, मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे अहान, आथिया या राहुल पर गलत असर पड़े। इसके बाद कभी किसी कि हिम्मत नहीं हुई अप्रोच करने की।’

    अक्षय और अजय को किया था ट्रोल
    बता दें कि जब अक्षय और अजय ने पान मसाला ब्रांड का एड किया था तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अक्षय को लेकर तो सबसे ज्यादा तब सब हैरान हुए क्योंकि वह तो खुद फिटनेस का ध्यान रखते हैं। अक्षय ने फिर सभी से माफी भी मांगी थी।

    सुनील की फिल्में
    सुनील की फिल्मों की बात करें तो वह अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पटानी समेत कई स्टार्स हैं। इसके अलावा वह हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ। फैस सुनील को इन दोनों फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

  • Bollywood Singer Spotlight: 15,000 गानों की गायिका कविता कृष्णमूर्ति, श्रीदेवी के सॉन्ग से मिली अपार सफलता

    Bollywood Singer Spotlight: 15,000 गानों की गायिका कविता कृष्णमूर्ति, श्रीदेवी के सॉन्ग से मिली अपार सफलता

    नई दिल्ली। कविता कृष्णमूर्ति बेहतरीन गायकों में शुमार हैं। उनके नाम 15 हजार गाने हैं। कविता कृष्णमूर्ति का जन्म 25 जनवरी 1958 को दिल्ली में हुआ था। गायिका का असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, हालांकि वह कविता के नाम से जानी जाती हैं। कविता ने महज 9 साल की उम्र में मशहूर गायिका लता मंगेशकर के साथ अपना पहला बांग्ला गाना गाया था। जिसके बाद वह एक गायिका बनने का सपना देखने लगीं।
    विज्ञापनों में गाने का मिला मौका
    कविता ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की है। उस दौरान वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती थीं। तभी एक कार्यक्रम में मन्ना डे ने कविता का गाना सुना और उसके बाद उन्हें विज्ञापन में गाना गाने का मौका दिया।

    मिस्टर इंडिया में गाना गाकर हुईं फेमस
    इसके बाद साल 1980 में कविता ने ‘मांग भरो सजना’ गाने से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इस गाने को फिल्म से हटा दिया गया था। उसके बाद कविता ने साल 1985 में आई फिल्म प्यार झुकता नहीं में बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया। उसके बाद अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया में हवा हवाई और करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से, गाने गाए। दोनों ही गाने सुपरहिट रहे। इन दोनों गानों के बाद कविता के करियर में उछाल आया। सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने आनंद मिलिंद, उदित नारायण, ए आर रहमान जैसे बेहतरीन गायकों के साथ काम किया है।

    कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया
    कविता कृष्णमूर्ति को साल 2005 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में चार फिल्मफेयर, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। कविता को अकोलैड्स में स्टारडस्ट मिलेनियम 2000 अवार्ड्स में ‘बेस्ट सिंगर ऑफ द मिलेनियम अवॉर्ड और बेहतरीन फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला के लिए जी सिने 2003 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

    बेंगलुरु में चला रहीं हैं म्यूजिक संस्थान
    कविता कृष्णमूर्ति की पर्सनल जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने साल 1999 में डॉ एल सुब्रमण्यम से शादी कर ली थी। कविता की कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स नामक म्यूजिक संस्थान की शुरुआत की।

  • गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा की झांकी, संजय लीला भंसाली को मिली जिम्मेदारी

    गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा की झांकी, संजय लीला भंसाली को मिली जिम्मेदारी


    नई दिल्ली।गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकियां हर वर्ष भारत की सांस्कृतिक विविधता इतिहास और रचनात्मक शक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा को मिलने वाला सम्मान खास तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा भारतीय सिनेमा पर आधारित विशेष झांकी की प्रस्तुति की जाएगी जिसे फिल्म इंडस्ट्री ने गौरव का क्षण बताया है।

    इस अवसर पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन आईएफटीडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। पत्र में संस्था ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग इस बात से गर्व महसूस कर रहा है कि संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक को गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। भंसाली कर्तव्य पथ पर सदाबहार और ऐतिहासिक फिल्मों से प्रेरित एक विशेष झांकी प्रस्तुत करेंगे।आईएफटीडीए ने संजय लीला भंसाली को भारतीय सिनेमा का शोमैन और मास्टर ऑफ क्राफ्ट बताते हुए कहा कि उनकी फिल्मों की भव्यता, दृश्य सौंदर्य, संगीत और भावनात्मक गहराई ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई है। ऐसे में गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय मंच पर उनकी सिनेमाई यात्रा से प्रेरित झांकी का प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि यह झांकी दर्शकों के लिए यादगार अनुभव होगी। इससे न केवल परेड देखने वाले लोगों का मनोरंजन बढ़ेगा, बल्कि परेड में शामिल प्रतिभागियों के भीतर भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। भारतीय सिनेमा की यह प्रस्तुति देश की सांस्कृतिक शक्ति और रचनात्मक विरासत को और मजबूती से सामने लाएगी।

    संस्था ने इस पहल के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एनएफडीसी का भी आभार जताया। पत्र में कहा गया कि इन संस्थानों के सहयोग से ही भारतीय सिनेमा को राष्ट्रीय मंच पर इस तरह प्रस्तुत करने का अवसर संभव हो पाया है। यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार भारतीय सिनेमा को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी देखती है।

    आईएफटीडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। गणतंत्र दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सिनेमा को यह स्थान देना फिल्म जगत के लिए सम्मान की बात है और इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में देखा जाएगा।

  • ऑस्कर 2026 में भारत को झटका, ‘होमबाउंड’ टॉप-5 नॉमिनेशन से बाहर

    ऑस्कर 2026 में भारत को झटका, ‘होमबाउंड’ टॉप-5 नॉमिनेशन से बाहर


    नई दिल्ली 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) के नॉमिनेशन की घोषणा के साथ ही भारत की आधिकारिक एंट्री रही फिल्म होमबाउंडकी दौड़ समाप्त हो गई। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी की अंतिम टॉप-5 नॉमिनेशन सूची में शामिल नहीं हो सकी। नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार को लॉस एंजिलिस में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा किया गया।

    होमबाउंडऑस्कर की प्रारंभिक टॉप-15 शॉर्टलिस्ट तक पहुंचने में सफल रही थी जिससे इसके नॉमिनेशन की उम्मीदें मजबूत मानी जा रही थीं। हालांकि अंतिम चरण में फिल्म को जगह नहीं मिल सकी। यदि यह चयनित होती तो आमिर खान की लगान 2001 के बाद यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनती।

    नीरज घेवान द्वारा निर्देशित होमबाउंडमें ईशान खट्टर विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर आदर पूनावाला अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने किया है। यह फिल्म दोस्ती महत्वाकांक्षा और सामाजिक दबावों के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति को केंद्र में रखती है।बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जिन पांच फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है उनमें ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट फ्रांस की इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यू स्पेन की सिरातऔर ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजबशामिल हैं। इन फिल्मों ने दुनिया भर के फिल्म समीक्षकों और जूरी का ध्यान खींचा है।

    हाल के वर्षों में भारत की ऑस्कर मौजूदगी सीमित रही है। हालांकि 2023 में फिल्म आरआरआरके गीत नाटू नाटू ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा था और द एलीफेंट व्हिस्परर्सको भी उसी साल पुरस्कार मिला था। इसके बाद से भारतीय दर्शकों की उम्मीदें लगातार बनी हुई थीं।होमबाउंडका वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसके बाद इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया। फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के लेख टेकिंग अमृत होमसे प्रेरित बताई जाती है।

    फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों-शोएब और चंदन-के इर्द-गिर्द घूमती है जो पुलिस फोर्स में शामिल होने का सपना देखते हैं। यह सपना उनकी दोस्ती और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।हालांकि होमबाउंडका ऑस्कर सफर यहीं थम गया लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और विषयवस्तु को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा जारी है।

  • कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन रिया सेन: करियर हुआ बर्बाद, 42 साल में सोशल मीडिया पर फिर भी बनी चर्चा

    कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन रिया सेन: करियर हुआ बर्बाद, 42 साल में सोशल मीडिया पर फिर भी बनी चर्चा



    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन आज 24 जनवरी को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 24 जनवरी 1981 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मीं रिया का फिल्मी परिवार बेहद चर्चित रहा है। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं, जबकि उनकी मां मुनमुन सेन और दादी सुचित्रा सेन हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियां रही हैं।
    रिया ने अभिनय की दुनिया में कदम पांच साल की उम्र में रखा और 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपनी मां के साथ स्क्रीन शेयर किया।

    फिल्म इंडस्ट्री में रिया का करियर अपेक्षित सफलता नहीं पाकर कहीं न कहीं विवादों के साये में ही रह गया। उन्होंने ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’, मलयालम हॉरर फिल्म ‘अनंताभाद्रम’, ‘नौका डूबी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। रिया ने हिंदी के अलावा बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया, फिर भी वह अपने अभिनय से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहीं। रिया सेन को बॉलीवुड की ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ भी कहा जाता है, क्योंकि उनकी चर्चा अक्सर फिल्मों की बजाय विवादों के कारण होती रही।

    उनके करियर को सबसे बड़ा झटका अफेयर और एमएमएस लीक की घटना ने दिया। रिया और अभिनेता अश्मित पटेल के अफेयर की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं और एमएमएस लीक होने के बाद उनका करियर काफी प्रभावित हुआ। इसके अलावा ‘रागिनी MMS रिटर्न’ के सेट पर उनके को-एक्टर निशांत मलिकानी ने आरोप लगाया कि इंटिमेट सीन के दौरान रिया ने कैमरे के सामने उनकी पैंट उतार दी। 2016 में एक पार्टी के दौरान किसी लड़की को किस करने वाली घटना ने भी उनके विवादों को बढ़ाया।

    फिल्मों से दूरी बनाने के बाद रिया ने वेब सीरीज की ओर रुख किया और ‘पॉइजन’, ‘मिसमैच 2’, ‘पति, पत्नी और वो’ जैसी वेब शोज़ में नजर आईं। अगस्त 2017 में उन्होंने निजी बंगाली हिंदू समारोह में अपने प्रेमी शिवम तिवारी से शादी की, जिसके बाद वह इंडस्ट्री में कम सक्रिय रहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर रिया आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटो-वीडियो शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। 42 साल की उम्र में उनकी फिटनेस और स्टाइल की प्रशंसा होती है, और वह फिल्मों से दूर होकर भी अपने अंदाज से फैंस के बीच बने हुए हैं।

  • धुरंधर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? आदित्य धर ने साफ किया बॉर्डर 2 से कनेक्शन का सच

    धुरंधर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? आदित्य धर ने साफ किया बॉर्डर 2 से कनेक्शन का सच

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर फैंस का इंतजार और लंबा हो गया है। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि इसका टीजर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा। 23 जनवरी को जैसे ही बॉर्डर 2 रिलीज हुई, दर्शक टीजर की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    आदित्य धर ने खुद किया कन्फर्म

    टीजर को लेकर चल रही अटकलों पर खुद निर्देशक आदित्य धर ने विराम लगा दिया है। दरअसल, एक फैन ने सोशल मीडिया पर मजेदार रील शेयर करते हुए लिखा—
    “@adityadhar मज़ाक नहीं, टीजर जल्दी!”
    आदित्य धर ने इस रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए जवाब दिया,
    “Teaser will be out in a few days! ”
    इस अपडेट के बाद साफ हो गया कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर बॉर्डर 2 के साथ रिलीज नहीं हुआ है और अब दर्शकों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

    रिलीज डेट को लेकर कोई बदलाव नहीं

    हाल ही में सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च से टलकर 26 मार्च कर दी गई है, ताकि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से टकराव न हो।
    हालांकि आदित्य धर के ताजा बयान के बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग गया है। निर्देशक ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    दमदार स्टारकास्ट और OTT अपडेट

    ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, पहली फिल्म ‘धुरंधर’ अपने शानदार थिएट्रिकल रन के बाद अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

  • रिमी सेन का खुलासा जॉन अब्राहम के एक्टिंग करियर को लेकर, कहा- बेहद चालाकी से छुपाते थे कमजोरी

    रिमी सेन का खुलासा जॉन अब्राहम के एक्टिंग करियर को लेकर, कहा- बेहद चालाकी से छुपाते थे कमजोरी


    नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने हाल ही में जॉन अब्राहम के शुरुआती करियर और उनकी एक्टिंग को लेकर खुलासा किया। रिमी सेनजिन्होंने जॉन अब्राहम के साथ धूम 4 में काम किया हैने बताया कि जॉन को एक्टिंग नहीं आती थी और वह इसे बड़ी समझदारी से छुपाते थे।

    रिमी सेन ने कहा कि जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और शुरुआती दिनों में लोग कहते थे कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती। हालांकि जॉन ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा और हमेशा अपने काम में पूरी मेहनत की। उन्होंने ऐसे रोल्स चुने जिसमें उन्हें ज्यादा एक्टिंग नहीं करनी पड़ती थीजैसे एक्शन फिल्मों में। रिमी के अनुसार जॉन ने अपनी समझदारी का इस्तेमाल कर ऐसी फिल्में चुनीं जिसमें वह अच्छे लगें और लोग उनकी एक्टिंग की कमियों पर सवाल न कर सकें।

    रिमी ने आगे बताया कि धीरे-धीरे जब जॉन को लोकप्रियता मिली और लोग उन्हें पहचानने लगेतो उन्होंने एक्टिंग सीखना शुरू किया। कैमरे के सामने लगातार काम करने से एक्सपीरियंस आया और इसके बाद जॉन ऐसे रोल्स लेने लगे जिनमें उन्हें एक्टिंग का मौका मिलता। रिमी कहती हैं कि जॉन अपनी लिमिटेशन्स को अच्छी तरह जानते हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने करियर को सफल बनाया।

    रिमी ने कहा कि उन्हें जॉन पर्सनली जानती हैं और वह उन्हें एक इंटेलिजेंट एक्टर मानती हैं। जॉन ने अपने करियर में न केवल एक्टिंग बल्कि प्रोडक्शन और बिजनेस में भी हाथ आजमाया और कई हिट फिल्में दी हैं।रिमी ने अपने खुद के करियर के फैसलों के बारे में भी बात की और बताया कि उन्होंने क्यों फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर दुबई शिफ्ट होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि दुबई एक स्वागत करने वाला शहर हैयहां 95 प्रतिशत आबादी प्रवासियों की है और बाकी अमीराती लोग हैंयही वजह थी कि उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत वहां की।

    जॉन अब्राहम की बात करें तो वह अपनी आखिरी फिल्म तेहरान में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह रोहित शेट्टी के साथ एक नई फिल्म करने वाले हैं। खबर है कि यह फिल्म पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित होगी।रिमी सेन के खुलासे से यह साफ हो गया है कि जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत में काफी मेहनत और समझदारी से काम किया। उन्होंने शुरुआती कमजोरियों को छुपायासही रोल्स चुने और धीरे-धीरे एक्टिंग में खुद को साबित किया।

  • अनुराग कश्यप का गुस्सा बना ‘गुलाल’, 8 साल की मेहनत के बाद बनी कल्ट फिल्म..

    अनुराग कश्यप का गुस्सा बना ‘गुलाल’, 8 साल की मेहनत के बाद बनी कल्ट फिल्म..


    नई दिल्ली: बॉलीवुड के ऑफ-बीट और बोल्ड निर्देशक अनुराग कश्यप हमेशा अपनी कहानियों के लिए चर्चित रहे हैं। लेकिन उनकी एक खास फिल्म ऐसी है जो उनके जीवन के गुस्से और समाज में व्याप्त असमानताओं का नतीजा बनी। यह फिल्म है गुलाल जिसे बनाने में पूरे 8 साल लगे और यह आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।

    गुलाल की कहानी की शुरुआत हुई साल 2001 में। उस वक्त अनुराग कश्यप जीवन के ऐसे पड़ाव पर थे जब उन्हें हर चीज़ पर गुस्सा आता था। उन्होंने कहा कि उस साल सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म को पांच सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था और उन्हें महसूस हुआ कि वे हर चीज़ से नाराज हैं-चाहे वह नए राज्य बनना हो या प्यार में पड़ने की घटनाएं। इसी गुस्से और असंतोष ने उन्हें गुलाल बनाने की प्रेरणा दी।फिल्म की कहानी उन्हें तब मिली जब अभिनेता पंकज सारस्वत ने उन्हें राजा चौधरी से मिलवाया। राजा ने कॉलेज पॉलिटिक्स पर लिखी एक कहानी साझा की जिसे अनुराग ने पृष्ठभूमि देने का निर्णय लिया। इसके लिए वे जयपुर गए और वहां कई राजपरिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। इन मुलाकातों ने फिल्म की कहानी को वास्तविकता और इतिहास से जोड़ने में मदद की।

    गुलाल की रिसर्च में अनुराग कश्यप ने इतिहासकार शारदा द्विवेदी रोमिला थापर और कई अन्य लेखकों के लेख पढ़े। उन्होंने भारत गणराज्य में राजपूतों की भूमिका और पटियाला रिपोर्ट जैसी ऐतिहासिक जानकारियों को फिल्म की कहानी में समाहित किया। इस तरह फिल्म की पटकथा तैयार हुई।फिल्म का संगीत भी खास रहा। जब अनुराग कश्यप फिल्म लिख रहे थे तब पीयूष मिश्रा ने संगीत की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने फिल्म के लिए ऐसे गाने लिखे जो आज भी याद किए जाते हैं। शुरुआत में प्रोड्यूसर नहीं मिलने की वजह से फिल्म का निर्माण अटक गया लेकिन बाद में जी मोशन पिक्चर्स ने फिल्म को उठाया और आखिरकार यह रिलीज हो सकी।

    गुलाल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन इसके बावजूद इसने दर्शकों के बीच कल्ट फिल्म का दर्जा पा लिया। इसकी कहानी राजनीति और संगीत आज भी फिल्म प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। IMDb पर इस फिल्म को 8 रेटिंग मिली है जो इसे और भी खास बनाती है।गुलाल सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि अनुराग कश्यप के गुस्से शोध और जुनून का परिणाम है। 8 साल की मेहनत और सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर तीव्र नजर ने इसे भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया।