Category: Entertainment

  • जब अक्षय कुमार बने सहारा: डिप्रेशन के अंधेरे से विवेक ओबेरॉय को बाहर खींच लाए खिलाड़ी कुमार

    जब अक्षय कुमार बने सहारा: डिप्रेशन के अंधेरे से विवेक ओबेरॉय को बाहर खींच लाए खिलाड़ी कुमार


    नई दिल्ली। अक्षय कुमार को यूं ही बॉलीवुड का खिलाड़ी नहीं कहा जाता। पर्दे पर एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय, असल ज़िंदगी में भी उतने ही संवेदनशील और नेकदिल इंसान हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे किस्से हैं, जो उनके बड़े दिल की गवाही देते हैंऔर उन्हीं में से एक कहानी जुड़ी है अभिनेता विवेक ओबेरॉय से।

    विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने कभी बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी, समय के साथ करियर के उतार-चढ़ाव से गुजरते रहे। एक दौर ऐसा भी आया जब काम की कमी, मानसिक दबाव और निजी संघर्षों ने उन्हें गहरे डिप्रेशन में धकेल दिया। इसी मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए।

    एक फोन कॉल… और आधे घंटे में घर पहुंच गए अक्षय
    इस किस्से का खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में किया था। विवेक के मुताबिक, उनका करियर उस वक्त बुरी तरह लड़खड़ा रहा था और मानसिक हालत बेहद खराब थी। तभी एक दिन अक्षय कुमार का फोन आया। अक्षय ने पूछाकहां है?
    विवेक ने जवाब दिया“घर पर हूं, बहुत तनाव में हूं।”

    इतना सुनते ही अक्षय ने कहा“ठीक है।”
    और हैरानी की बात ये कि सिर्फ आधे घंटे के भीतर अक्षय कुमार खुद विवेक के घर पहुंच गए। बिना किसी औपचारिकता के, बिना किसी दिखावे केबस एक इंसान दूसरे इंसान की मदद करने चला आया।

    सुपरस्टार नहीं, एक दोस्त की तरह सुनी पूरी बात
    विवेक बताते हैं कि अक्षय ने उनके साथ बैठकर पूरी शांति से उनकी बातें सुनीं। करियर, पैसे, मानसिक तनावजो भी दर्द था, विवेक ने सब खुलकर कह दिया।

    अक्षय ने न कोई सलाह थोपने की कोशिश की, न उपदेश दिया। बस धैर्य के साथ सब सुना।
    फिर अक्षय ने कहा, देख यार, मैं तेरी हर समस्या तो हल नहीं कर सकता, लेकिन तुझे दोबारा पॉजिटिव सोच में लाने में मदद ज़रूर कर सकता हूं।
    काम देकर बदली किस्मत
    अक्षय कुमार ने विवेक को बताया कि उनके पास कई शोज और इवेंट्स की इनक्वायरी आती रहती है, जिन्हें वह अपनी शूटिंग के चलते नहीं कर पाते। अक्षय ने साफ कहा, अब से मेरे पास जो भी शोज आएंगे, वो मैं तुझे डाइवर्ट कर दूंगा। तू वो काम करना शुरू कर दे।यह कोई छोटी मदद नहीं थी। उस दौर में, जब इंडस्ट्री में लोग अपने मौके खुद तक सीमित रखते हैं, अक्षय कुमार ने खुले दिल से अपना काम किसी और को सौंप दिया।

    डिप्रेशन से निकलकर दोबारा खड़े हुए विवेक
    इस मदद का असर सिर्फ विवेक की आर्थिक स्थिति पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इससे उनका आत्मविश्वास भी लौटा।

    काम मिलने लगा, व्यस्तता बढ़ी और सबसे बड़ी बातवो धीरे-धीरे डिप्रेशन से बाहर आने लगे।विवेक खुद कहते हैं कि आज के दौर में ऐसा करना बहुत कम लोग करते हैं। अक्षय कुमार ने न सिर्फ एक एक्टर की मदद की, बल्कि एक इंसान को टूटने से बचा लिया।

    खिलाड़ी सिर्फ नाम नहीं
    यह कहानी साबित करती है कि अक्षय कुमार सिर्फ स्क्रीन पर हीरो नहीं हैं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी वो उन लोगों में से हैं, जो बुरे वक्त में साथ खड़े रहना जानते हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छुपी यह इंसानियत ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।कभी-कभी एक कॉल, एक मुलाकात और थोड़ी-सी समझदारीकिसी की ज़िंदगी बदल सकती है। और इस कहानी में, वो किरदार निभाया था खिलाड़ी कुमार ने।

  • Box Office: लगातार नीचे जा रहा कमाई का ग्राफ, राजा साब के लिए लागत निकालना भी मुश्किल

    Box Office: लगातार नीचे जा रहा कमाई का ग्राफ, राजा साब के लिए लागत निकालना भी मुश्किल

    नई दिल्ली के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक छठे दिन यानी बुधवार को केवल 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मारुथि के निर्देशिन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 124.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन ओपनिंग बहुत शानदार रही, लेकिन उसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जाता गया।
    लगातार नीचे जाता गया फिल्म का बिजनेस
    पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन 51.63 प्रतिशत गिरकर 26 करोड़ रुपये पर आ गया। तीसरे दिन 19.1 करोड़ और चौथे दिन 6.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पांचवें दिन फिल्म ने 4.8 करोड़ रुपये कमाए, जो चौथे दिन से 27.27 प्रतिशत कम था।
    फिल्म की कास्ट और आगे कमाई के आसार
    फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन फिर लगातार निगेटिव माउथ पब्लिसिटी की वजह से कलेक्शन में लगातार गिरावट आई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।
  • ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास! बाहुबली 2 और RRR को पछाड़कर इस देश में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास! बाहुबली 2 और RRR को पछाड़कर इस देश में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के सवा महीने बाद तक नए रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर पहली हिंदी फिल्म है जिसने भारत में नेट 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पिछली सबसे सफल फिल्मों की पीछे छोड़ चुकी है। अब फिल्म में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धुरंधर नार्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
    धुरंधर ने तोडा बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड
    ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बैन के बाद भी धुरंधर ने ओवरसीज़ में 32 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसमें से अधिकतर कमाई नॉर्थ अमेरिका से की गई है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक धुरंधर ने अमेरिका और कनाडा में मंगलवार तक 21 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ये किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली 2 के नाम था। बाहुबली 2 ने 2017 में नॉर्थ अमेरिका में 20।7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। अब ये रिकॉर्ड रणवीर की फिल्म धुरंधर ने तोड़ दिया है।
    ये है फिल्मों की नॉर्थ अमेरिका में कमाई
    नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 21 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। फिर बाहुबली 2 है 20.7 मिलियन डॉलर के साथ। कल्कि 2898 AD ने 18.5 मिलियन डॉलर कमाए, शाहरुख खान की पठान के नाम 17।5 मिलियन डॉलर और, जवान के नाम 15.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन है। RRR 15.3 मिलियन डॉलर, पुष्पा 2 15.3 मिलियन डॉलर, रणबीर कपूर की एनिमल 14 मिलियन डॉलर और दंगल 12.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनी हुई है। धुरंधर ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
    ये है फिल्मों की नॉर्थ अमेरिका में कमाई
    नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 21 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। फिर बाहुबली 2 है 20.7 मिलियन डॉलर के साथ। कल्कि 2898 AD ने 18.5 मिलियन डॉलर कमाए, शाहरुख खान की पठान के नाम 17।5 मिलियन डॉलर और, जवान के नाम 15.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन है। RRR 15.3 मिलियन डॉलर, पुष्पा 2 15.3 मिलियन डॉलर, रणबीर कपूर की एनिमल 14 मिलियन डॉलर और दंगल 12.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनी हुई है। धुरंधर ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की।

    बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की। The Namrata Zakaria Show के एक एपिसोड में मलाइका ने कहा कि उनके रिलेशनशिप हमेशा चर्चा में रहे हैं और मीडिया में लगातार हेडलाइन बनते रहे हैं। उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्हें अक्सर एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगीं।

    अर्जुन कपूर और पहले के रिश्ते पर मलाइका की राय
    मलाइका ने अर्जुन कपूर के बारे में कहा, “वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहे हैं। चाहे कुछ भी हो, मैं अपने अतीत या भविष्य के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, क्योंकि इसके बारे में मीडिया में पहले ही बहुत कुछ लिखा और दिखाया जा चुका है।” 52 साल की मलाइका ने यह भी बताया कि उनके सभी रिश्ते हमेशा चर्चा में रहे हैं और हेडलाइन बनते रहे हैं।

    मिस्ट्री मैन को लेकर अफवाहों पर प्रतिक्रिया
    जब उनसे मिस्ट्री मैन के बारे में पूछा गया, तो मलाइका ने कहा, “लोग बात करना पसंद करते हैं। अगर आपको किसी के साथ देखा गया, तो यह बड़ी चर्चा बन जाती है। मैं अनावश्यक अफवाहों को हवा नहीं देना चाहती क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होता। विश्वास कीजिए, मैं जब भी बाहर जाती हूं, भले ही वह कोई पुराना दोस्त, मैनेजर या किसी भी प्रकार का दोस्त हो, तुरंत मुझे उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। यह अब हास्यस्पद बन चुका है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां फोन करके पूछती हैं, “अब यह कौन है, लोग किसके बारे में बात कर रहे हैं?”

    मलाइका अरोड़ा का निजी जीवन
    मलाइका अरोड़ा का निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहा है। उन्होंने पहले अरबाज़ खान से शादी की थी। दोनों करीब दो दशक तक शादी में रहे और 2017 में तलाक लिया। उनके एक बेटे, अरहान, को भी साझा रूप से पाला। मलाइका ने 2016 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था, लेकिन हाल ही में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद अलग होने का फैसला किया।

    मलाइका अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि उनके जीवन में मिस्ट्री मैन जरूर हैं, लेकिन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना और मीडिया को ज्यादा ईंधन देना उनके लिए जरूरी नहीं। उन्होंने अपने अतीत और वर्तमान पर ध्यान रखते हुए निजी जीवन को सुरक्षित रखने का फैसला किया है।

  • अंगूरी भाभी की तुलना पर रश्मि देसाई का बयान: शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों का सम्मान जरूरी

    अंगूरी भाभी की तुलना पर रश्मि देसाई का बयान: शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों का सम्मान जरूरी


    नई दिल्ली/ मुंबई।टीवी की दुनिया में अंगूरी भाभी का किरदार हमेशा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इस किरदार को सबसे पहले लोकप्रिय बनाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने करीब दस साल बाद शो भाभीजी घर पर हैं 2.0 में वापसी की है। उनकी इस वापसी के साथ-साथ दिए गए बयान भी चर्चा में आ गए हैं। शिल्पा ने हाल ही में कहा था कि अंगूरी भाभी हमेशा से वही रही हैं और वह अपनी तुलना किसी से नहीं करतीं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।इसी मुद्दे पर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी राय रखी और तुलना की संस्कृति पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी तुलना करना न तो जरूरी है और न ही सही।

    रश्मि देसाई ने कहा कि शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे ने अपने-अपने समय में अंगूरी भाभी के किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया है। दोनों ने इस किरदार को अपनी-अपनी शैली में जीवंत किया और दर्शकों का प्यार हासिल किया। ऐसे में किसी एक को दूसरे से बेहतर ठहराना या तुलना करना कलाकारों के योगदान को कम करके देखने जैसा है।उन्होंने आगे कहा कि शिल्पा शिंदे एक वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेत्री हैं। उनकी तुलना करना सम्मान की कमी जैसा लगता है। अभिनय की दुनिया में किसी कलाकार की पहचान उसकी मेहनतअनुभव और परफॉर्मेंस से बनती हैन कि तुलना से। रश्मि के मुताबिकशिल्पा ने जो भी बयान दिया हैउसे गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

    रश्मि देसाई ने शिल्पा शिंदे के व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि वह एक बेबाक और साफ-गोई वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने जो कहावह उनके निजी अनुभव और करियर के सफर का हिस्सा है। शिल्पा ने कभी शो छोड़ने का इरादा नहीं किया था और अब जब वह दोबारा लौटकर आई हैंतो यह उनके लिए घर वापसी जैसा अनुभव है। दर्शकों को इस वापसी को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।इसके साथ ही रश्मि ने शुभांगी अत्रे की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शुभांगी ने अंगूरी भाभी के किरदार को अपने समय में शानदार तरीके से निभाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने इस भूमिका के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिखाई और शो की लोकप्रियता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

    रश्मि देसाई ने कहा कि शिल्पा की वापसी निश्चित तौर पर शो के लिए एक नया अध्याय हैलेकिन इससे यह नहीं भूलना चाहिए कि शुभांगी अत्रे ने भी इस किरदार को लंबे समय तक सफलता के साथ आगे बढ़ाया। दोनों कलाकारों का योगदान समान रूप से सराहनीय है।अंत में रश्मि ने यही संदेश दिया कि टीवी इंडस्ट्री में तुलना की बजाय कलाकारों के काम और समर्पण का सम्मान किया जाना चाहिएक्योंकि हर कलाकार अपने तरीके से किसी भी किरदार को खास बनाता है।

  • लोहड़ी: प्यार, परंपरा और खुशियों के रंग में रंगे बॉलीवुड कपल्स

    लोहड़ी: प्यार, परंपरा और खुशियों के रंग में रंगे बॉलीवुड कपल्स


    नई दिल्ली। सर्दियों की ठिठुरन के बीच जब अलाव की गर्माहट दिलों को सुकून देती है, तब लोहड़ी का पर्व अपने साथ उल्लास, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश लेकर आता है। पंजाब की इस पारंपरिक खुशियों भरी लोक-परंपरा को बॉलीवुड में भी पूरे जोश और अपनत्व के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर बॉलीवुड के चर्चित कपल्स के लिए लोहड़ी केवल एक त्योहार नहीं बल्कि परिवार रिश्तों और साथ होने के एहसास का उत्सव है।कहीं सादगी से परिवार के साथ पूजा-अर्चना, तो कहीं दोस्तों के बीच हंसी-ठिठोली और सोशल मीडिया पर झलकती खुशियों की तस्वीरें बॉलीवुड कपल्स लोहड़ी को अपने-अपने अंदाज में खास बना देते हैं। इन सितारों का त्योहार मनाने का तरीका फैंस के लिए भी प्रेरणा बन जाता है।

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लोहड़ी सेलिब्रेशन अक्सर सुर्खियों में रहती है। पंजाबी परंपरा से जुड़े विक्की के लिए यह त्योहार खास मायने रखता है, और कैटरीना भी इसे पूरे दिल से अपनाती नजर आती हैं। परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज, रंग-बिरंगे देसी परिधान और अलाव के चारों ओर बिताए गए सुकून भरे पल इनकी लोहड़ी को बेहद खास बना देते हैं। इनकी तस्वीरों में परंपरा और निजी खुशियों का खूबसूरत संगम साफ नजर आता है।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लोहड़ी को सादगी और शालीनता के साथ मनाना पसंद करते हैं। यह कपल अक्सर करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सीमित लेकिन दिल से जुड़े जश्न में शामिल होता है। पारंपरिक कपड़ों में सजे सिद्धार्थ और कियारा लोहड़ी की रस्मों में शामिल होकर त्योहार की सांस्कृतिक भावना को सम्मान देते दिखाई देते हैं। इनका जश्न दिखावे से दूर, भावनाओं से भरपूर होता है।

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा त्योहारों को साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं। इनकी लोहड़ी खुशहाल महफिलों, हंसी-मजाक और पारंपरिक रस्मों से सजी होती है। दोनों का साथ में त्योहार मनाना उनके मजबूत रिश्ते और जीवन के हर पल को सेलिब्रेट करने के स्वभाव को दर्शाता है। मुस्कुराते चेहरे और अपनापन इनकी लोहड़ी की सबसे बड़ी पहचान बन जाते हैं।

    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के लिए लोहड़ी पूरी तरह पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा त्योहार है। यह कपल अक्सर बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पारंपरिक पूजा और रीति-रिवाजों के जरिए लोहड़ी मनाता है। अपनेपन और क्वालिटी टाइम से भरा यह जश्न फैंस के दिलों में भी खास जगह बना लेता है। शाहिद और मीरा की लोहड़ी यह दिखाती है कि त्योहारों की असली खुशी परिवार के साथ होती है।

    मनीष पॉल और संयुक्ता पॉल

    मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल लोहड़ी को बेहद पारंपरिक और घरेलू अंदाज में मनाते हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन, लोक-रीति और सादगी भरा उत्सव इनके लोहड़ी सेलिब्रेशन की पहचान है। बिना किसी तामझाम के, दिल से मनाया गया यह पर्व पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है।

    परंपरा और प्यार का संगम

    कुल मिलाकर, बॉलीवुड कपल्स की लोहड़ी सेलिब्रेशन यह साबित करती है कि सितारों की चकाचौंध के बीच भी रिश्तों, परंपराओं और परिवार की अहमियत सबसे ऊपर है। अलाव की आग के साथ जहां ठंड दूर होती है, वहीं इन कपल्स की मुस्कानें त्योहार की असली गर्माहट को दर्शाती हैं। लोहड़ी इन सितारों के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि प्यार, साथ और खुशियों का खूबसूरत उत्सव है।

  • National Army Day: ये बॉलीवुड फिल्में दर्शाती हैं भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस

    National Army Day: ये बॉलीवुड फिल्में दर्शाती हैं भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस



    नई दिल्ली। हर साल 15 जनवरी को भारत में आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन, सेवा और बलिदान को समर्पित होता है। इस अवसर पर देश अपने वीर जवानों को याद करता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। भारतीय सेना की इसी वीरता और गौरव को बॉलीवुड ने समय-समय पर फिल्मों के ज़रिए बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। ये फिल्में न सिर्फ इतिहास के स्वर्णिम पन्नों को सामने लाती हैं, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और सम्मान की भावना भी जगाती हैं।

    भारतीय सेना के शौर्य की कहानी कहने वाली प्रमुख फिल्मों में ‘सैम बहादुर’ का नाम सबसे ऊपर आता है।

    यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और सैन्य सफर पर आधारित है। विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया है, जबकि सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सैम मानेकशॉ ने चार दशकों तक भारतीय सेना की सेवा की और पांच युद्धों में भाग लिया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी रणनीति और नेतृत्व ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ।
    वहीं, ‘शेरशाह’ फिल्म भारतीय सेना के जांबाज़ अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरगाथा को पर्दे पर उतारती है। कारगिल युद्ध में उनके असाधारण साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म में बत्रा के सैन्य जीवन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और आलोचकों से भी जमकर सराहना बटोरी।
    भारतीय नौसेना की बहादुरी को दर्शाने वाली फिल्म ‘द ग़ाज़ी अटैक’ भी आर्मी डे के मौके पर खास मानी जाती है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी ग़ाज़ी के डूबने की ऐतिहासिक घटना पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया। राणा दग्गुबाती और के.के. मेनन की दमदार अदाकारी के साथ यह फिल्म समुद्री युद्ध की रणनीति और भारतीय नौसेना के साहस को प्रभावशाली ढंग से पेश करती है।

    साल 2019 में रिलीज़ हुई ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ आधुनिक भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना की शानदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को खास बना दिया। आदित्य धार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई, रणनीतिक क्षमता और साहस को रोमांचक अंदाज़ में दिखाती है।

    भारतीय वॉर फिल्मों की बात ‘बॉर्डर’ के बिना अधूरी है। जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है।

    सनी देओल ने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में जान फूंक दी, जबकि जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने फिल्म को और मजबूती दी। ‘बॉर्डर’ आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती है।

    कुल मिलाकर, ये सभी फिल्में भारतीय सेना की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की भावना को मजबूती से दर्शाती हैं। आर्मी डे के मौके पर इन फिल्मों को देखना न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि उन जवानों के प्रति सम्मान भी है जो दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। बॉलीवुड ने इन कहानियों के ज़रिए मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सशक्त किया है।

  • श्रद्धा कपूर जल्द ही उदयपुर में राहुल मोदी से शादी करने वाली हैं? भाई सिद्धांत कपूर ने तोड़ी चुप्पी

    श्रद्धा कपूर जल्द ही उदयपुर में राहुल मोदी से शादी करने वाली हैं? भाई सिद्धांत कपूर ने तोड़ी चुप्पी

    नई दिल्ली। इस हफ़्ते की शुरुआत में, कई रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया गया कि श्रद्धा कपूर उदयपुर में राहुल मोदी के साथ हेरिटेज-स्टाइल शादी की प्लानिंग कर रही हैं।
    ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही उदयपुर में राहुल मोदी से शादी करके अपने कथित रिश्ते को ऑफिशियल करने वाली हैं। अब, उनके भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने इन रिपोर्ट्स पर मज़ेदार रिएक्शन दिया है।
    श्रद्धा कपूर के भाई ने शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया
    इस हफ़्ते की शुरुआत में, कई रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया गया कि श्रद्धा उदयपुर में एक रोमांटिक और हेरिटेज-स्टाइल शादी की प्लानिंग कर रही हैं। सिद्धांत को भी इंस्टाग्राम पर वही रिपोर्ट मिली, जिससे वह हैरान रह गए।
    पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कथित तौर पर अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी कर रही हैं, सूत्रों के मुताबिक उदयपुर में एक खूबसूरत हेरिटेज शादी होगी। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर खुशी और दिल टूटने का मिला-जुला माहौल बना दिया है। सालों से, श्रद्धा को प्यार से नेशनल क्रश कहा जाता रहा है, उनकी सादगी और चार्म के लिए उनकी तारीफ की जाती है। फैंस मज़ाक कर रहे हैं कि यह टाइटल आखिरकार खत्म हो सकता है, लेकिन साथ ही, कई लोग उन्हें ज़िंदगी के एक नए पड़ाव में जाते देखकर सच में खुश हैं।”
    सिद्धांत ने अफवाहों पर रिएक्शन देने और सच्चाई बताने के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन का सहारा लिया।(कई हैरान और हंसने वाले इमोजी) यह तो मेरे लिए भी न्यूज़ है,” सिद्धांत ने कमेंट सेक्शन में लिखा।
    पिछले हफ़्ते, एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अपनी शादी को लेकर तब दिलचस्पी जगाई जब उन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब दिया कि वह कब शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं।

    यह उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में था कि एक सोशल मीडिया यूज़र ने उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल पूछा, और एक्ट्रेस ने बिना झिझके मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया।

    सोशल मीडिया यूज़र ने पूछा, “शादी कब करोगी @shraddhakapoor जी”। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मैं करूंगी, मैं विवाह करूंगी।” श्रद्धा और राहुल का रिश्ता
    श्रद्धा और राहुल के बीच डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले 2024 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखे जाने पर उड़ी थीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन वे अक्सर साथ दिखते हैं, और श्रद्धा कभी-कभी इंस्टाग्राम पर उनकी मज़ेदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन श्रद्धा ने दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ वड़ा पाव डेट की तस्वीर पोस्ट करके उन अफवाहों को खत्म कर दिया।

  • “मैं ऐसा सीन नहीं करूंगा” – यश का पुराना इंटरव्यू वायरल, Toxic फिल्म में छिड़ा हंगामा

    “मैं ऐसा सीन नहीं करूंगा” – यश का पुराना इंटरव्यू वायरल, Toxic फिल्म में छिड़ा हंगामा



    नई दिल्ली।
    यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के एक बोल्ड सीन को लेकर विवाद हो गया है। उनके बर्थडे पर रिलीज किए गए टीजर में यश एक कब्रिस्तान में गाड़ी के अंदर लड़की के साथ इंटीमेट होते हैं। उनके इंटीमेट होने से गाड़ी इस तरह से हिलती है कि ट्रिगर दबने से वहां ब्लास्ट हो जाता है। यह सीन कई लोगों को आपत्तिजनक लग रहा है और सेंसरबोर्ड तक इसकी शिकायत भी पहुंच चुकी है। इस बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह बोलते हैं कि वह ऐसा कोई सीन नहीं कर सकते जिसे मां-बाप के सामने देखने में असहज हों।
    पुराने इंटरव्यू में क्या बोले थे यश
    यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के इंट्रोडक्शन का विवादित टीजर बीती 8 जनवरी को उनके बर्थडे पर रिलीज हुआ। इसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिया है जिस पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस बीच यश का पुराना इंटरव्यू वायरल है। इसमें वह बोल रहे हैं, ‘मैं ऐसा कोई सीन नहीं करूंगा जिसे अपने पेरेंट्स के सामने देखने में असहज हो जाऊं।’ यहां देखें वीडियो
    क्या है टॉक्सिक का विवादित टीजर
    टीजर किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा लग रहा था। सीन देखकर हिंट मिल रहा है कि यह दो गैंग्स की दुश्मनी का मामला है। एक गैंग के मेंबर का अंतिम संस्कार होता है और यश वहां गाड़ी से पहुंचते हैं। गाड़ी में अमेरिकन एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट होते हैं, बाहर से गाड़ी ऐसे हिलती दिखाई देती है जिससे बम ब्लास्ट हो जाता है। इस टीजर पर कई लोगों ने अपनी अपनी अलग-अलग राय दी है। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक स्टेट कमिशन फॉर विमिन से शिकायत भी कर दी है और वहां से आगे शिकायत सेंसर बोर्ड तक पहुंची है।
    क्या है टॉक्सिक का विवादित टीजर
    टीजर किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा लग रहा था। सीन देखकर हिंट मिल रहा है कि यह दो गैंग्स की दुश्मनी का मामला है। एक गैंग के मेंबर का अंतिम संस्कार होता है और यश वहां गाड़ी से पहुंचते हैं। गाड़ी में अमेरिकन एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट होते हैं, बाहर से गाड़ी ऐसे हिलती दिखाई देती है जिससे बम ब्लास्ट हो जाता है। इस टीजर पर कई लोगों ने अपनी अपनी अलग-अलग राय दी है। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक स्टेट कमिशन फॉर विमिन से शिकायत भी कर दी है और वहां से आगे शिकायत सेंसर बोर्ड तक पहुंची है।
  • Toxic Teaser Controversy: CBFC को नहीं दी गई थी टीजर की जानकारी, विवादों में घिरी यश की फिल्म

    Toxic Teaser Controversy: CBFC को नहीं दी गई थी टीजर की जानकारी, विवादों में घिरी यश की फिल्म

    नई दिल्ली। यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हाल में टीजर भी रिलीज किया गया जिसके बाद फिल्म मुश्किलों में आ गई है। करीब तीन मिनट के इस टीजर में यश और ब्रिज़लियन एक्ट्रेस बीट्रीज़ टोफेनबैक के बीच गाड़ी में एक इंटिमेट सीन दिखाया गया है। इस सीन को लेकर काफी विवाद हो गया है। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने यश और सीन पर आपत्ति जताई थी। विंग ने कर्नाटक स्टेट विमिन कमीशन से इस बारे में शिकायत दर्ज की थी।
    CBFC को इसलिए नहीं दी गई जानकारी
    कर्नाटक स्टेट विमिन कमीशन ने CBFC से लिखित में यश की फिक्म टॉक्सिक के टीजर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक CBFC से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को ये जानकारी दी है कि टॉक्सिक का टीजर को बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है। क्योंकि ये टीजर ऑनलाइन रिलीज किया गया है। और ऑनलाइन रिलीज के लिए CBFC के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती।
    ऑनलाइन टीजर को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
    अगर कोई भी टीजर या प्रोमो थिएटर में दिखाया जाता या किसी दूसरी फिल्म के सैट जुड़ा होता तब CBFC के सर्टिफिकेट की जरूरत होती।टॉक्सिक के मेकर्स ने ये करीब तीन मिनट का टीजर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसलिए CBFC के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी।
    इस सीन पर हुआ विवाद
    टॉक्सिक का टीजर रिलीज होते ही विवाद में घिर गया था। टीजर में दिखाया गया था कि शमशान भूमि पर किसी को दफनाया जा रहा है तभी यश के किरदार राया का इंट्रो सीन शुरू हो जाता है। वो एक गाड़ी में आता है। गेट के बाहर गाड़ी रोकी जाती है और एक तार से जोड़ दी जाती है। इंटिमेट सी की वजह से गाड़ी हिलने लगती है और शमशान भूमि पर ब्लास्ट हो जाता है। इस सीन को लेकर विवाद हुआ है। हालांकि, इस पर मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    टॉक्सिक रिलीज
    टॉक्सिक की बात करें तो फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कास्ट शानदार है। फिल्म में नयनतारा, कियारा अडवानी, तारा सुतारिया, रुकमणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी पांच दमदार हीरोइन नजर आने वाली हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट की है। अब बस रिलीज