Category: Entertainment
-

यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील बोल्ड लुक में दिखी जानिए निभाएंगी कौन सा किरदार
नई दिल्ली । साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी हुमा कुरैशी और नयनतारा का लुक सामने आया है। अब तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।बोल्ड अंदाज में दिखीं तारा सुतारियाअभिनेता यश ने और फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने तारा सुतारिया का लुक शेयर किया है। पोस्ट के साथ उनके किरदार का नाम भी शेयर किया गया है। इस फिल्म में वह रेबेका नाम का किरदार निभाएंगी। फिल्म टॉक्सिक के नए पोस्टर में तारा सुतारिया ने हाथ में बंदूक ली हुई है। साथ ही उनका लुक भी बोल्ड है।चर्चा में रहे कियारा से लेकर हुमा कुरैशी तक के लुकटॉक्सिक के मेकर्स ने तारा सुतारिया से पहले नयनतारा हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के लुक भी शेयर किए थे। हर एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर रहा। इन एक्ट्रेस के लुक देखकर लगता है कि फिल्म में उनके किरदार काफी स्ट्रॉन्ग हाेने वाले हैं।कब रिलीज होगी यश की फिल्मफिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसमें यश लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यह एक मेगा बजट फिल्म है इसे लेकर यश के फैंस काफी उत्साहित भी हैं। वैसे इस फिल्म का मुकाबला थिएटर में फिल्म धुरंधर 2 से होने वाला है। -

2026 में ना शाहरुख ना सलमान, इस एक्टर की फिल्म सबसे महंगी मूवी
मुंबई। आज हम आपको बताएंगे साल 2026 की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं। लेकिन जानें किस हीरो की है सबसे महंगी मूवी।
बॉलीवुड फिल्मेंसाल 2026 में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई एक्टर्स की मूवीज शामिल हैं। चलिए जानते हैं किसकी सबसे महंगी फिल्म है।
रामायणरणबीर कपूर, सई पल्लवी की फिल्म रामायण इसी साल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये में बनी है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अल्फाआलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा जो यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में से एक फिल्म है। इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 400 करोड़ है।
किंगशाहरुख खान की फिल्म किंग जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन हैं। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है।
दृश्यम 3अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है।
इस मूवी का बजट भी 300 करोड़ है।
स्पिरिटसंदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ है।
धुरंधर 2रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।
लव एंड वॉरसंजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल हैं। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है।
बैटल ऑफ गलवानकोई मोई वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का बजट 200 करोड़ है।
-

सरकारी निर्देश के बाद बदली गई ‘धुरंधर’ की डिजिटल कॉपी, 1 जनवरी से थिएटर्स में चलेगा नया वर्जन
नई दिल्ली। फिल्मधुरंधर को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 31 दिसंबर को देशभर के थिएटर मालिकों को डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से एक ईमेल भेजा गया, जिसमें बताया गया कि फिल्म की डिजिटल कॉपी DCP को बदल दिया गया है। इस नई कॉपी में फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए हैं जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार लागू किया गया है।ईमेल में साफ तौर पर थिएटर संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे फिल्म की पुरानी डिजिटल कॉपी हटाकर नई DCP डाउनलोड करें। साथ ही यह भी कहा गया कि 1 जनवरी 2026 से केवल बदला हुआ वर्जन ही सिनेमाघरों में चलाया जाए। सूत्रों के अनुसार, नए वर्जन में फिल्म के दो शब्दों को म्यूट किया गया है और एक डायलॉग में आंशिक बदलाव किया गया है।इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म मेंबलोच शब्द को एक या दो जगह म्यूट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला तब लिया गया, जब पिछले हफ्ते बलोच समुदाय के कुछ लोगों ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है।सूत्रों के अनुसार, बलोच समुदाय की आपत्ति खासतौर पर फिल्म के एक डायलॉग को लेकर थी, जिसे अभिनेता संजय दत्त बोलते नजर आते हैं। डायलॉग में समुदाय का जिक्र कथित तौर पर नकारात्मक संदर्भ में किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में इसी डायलॉग को सबूत के तौर पर पेश करते हुए कहा कि यह बयान आपत्तिजनक है और इससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और अंततः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर फिल्म के कंटेंट में यह बदलाव किया गया। हालांकि फिल्म की कहानी, मुख्य प्लॉट या किरदारों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि सिर्फ विवादित शब्दों और डायलॉग को एडिट किया गया है।गौरतलब है किधुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त चर्चा रही है। अब कंटेंट में किए गए इन बदलावों के बाद फिल्म नए साल से एक संशोधित वर्जन के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।इसके अलावा, मेकर्स पहले ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर चुके हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। ऐसे मेंधुरंधर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।
-

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती ‘धुरंधर’: अक्षय खन्ना की एंट्री ने बदली फिल्म की किस्मत, कास्टिंग की पूरी कहानी आई सामने
नई दिल्ली।आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों की पसंद बनी हुई है। जहां एक ओर फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अभिनेता अक्षय खन्ना की, जिनका किरदार रहमान डकैत सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।फैंस न सिर्फ अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कई लोग इसे उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक बता रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस रोल ने अक्षय को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया, उसके लिए शुरुआत में उन्हें कास्ट करने का कोई प्लान ही नहीं था।फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पूरी कहानी से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि धुरंधर की कास्टिंग आसान नहीं थी और इस फिल्म के लिए उन्हें असाधारण मेहनत करनी पड़ी। मुकेश के मुताबिक फिल्म में दिखाई देने वाला हर एक किरदार बहुत सोच-समझकर चुना गया है, ताकि कहानी में सच्चाई और गहराई बनी रहे।
मुकेश छाबरा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्हें अहसास हुआ कि यह प्रोजेक्ट साधारण नहीं है। आमतौर पर वह किसी फिल्म की कास्टिंग तीन महीने में पूरी कर लेते हैं, लेकिन धुरंधर उनके लिए एक लंबा और चुनौतीपूर्ण सफर साबित हुई। पहले से ही फिल्म में रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार की कास्टिंग हो चुकी थी, ऐसे में बाकी किरदारों के लिए सही कलाकार ढूंढना और भी मुश्किल हो गया।कास्टिंग डायरेक्टर के अनुसार, चाहे वह छोटा रोल हो या बड़ा, हर कलाकार को भाषा, लुक और किरदार की सच्चाई को ध्यान में रखकर चुना गया। अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकारों की कास्टिंग इसी सोच का नतीजा है।
अक्षय खन्ना को लेकर मुकेश छाबरा ने बताया कि उन्हें शुरू से लगता था कि रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय बिल्कुल परफेक्ट हैं। हालांकि जब उन्होंने यह आइडिया निर्देशक आदित्य धर के सामने रखा, तो वह हैरान रह गए। आदित्य को यकीन नहीं हो रहा था और उन्होंने मजाक में कहा कि मुकेश शायद पागल हो गए हैं। लेकिन मुकेश अपने फैसले पर अड़े रहे।इसके बाद उन्होंने खुद अक्षय खन्ना से संपर्क किया। शुरुआत में अक्षय ने भी हैरानी जताई, लेकिन मुकेश ने उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनने के लिए राजी कर लिया। अक्षय बिना किसी टीम के आदित्य धर के ऑफिस पहुंचे और करीब चार घंटे तक पूरी स्क्रिप्ट ध्यान से सुनी। स्क्रिप्ट खत्म होने के बाद अक्षय का रिएक्शन बेहद पॉजिटिव था और उन्होंने फिल्म को लेकर उत्साह दिखाया।
हालांकि अंतिम फैसला लेने में अक्षय ने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन एक बार स्क्रिप्ट को दोबारा पढ़ने के बाद उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दी। मुकेश छाबरा के मुताबिक, इसके बाद चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ीं।आज नतीजा सबके सामने है। धुरंधर में अक्षय खन्ना का किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गए हैं। सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं की चर्चा है। अब जब फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है, तो दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।
-

'इक्कीस' देखने के बाद यूजर्स ने दिए रिएक्शन, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मात्र 21 साल की उम्र में शहादत दी थी। फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है, जबकि सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं।यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों ने अपने विचार साझा किए। कई यूजर्स ने इसे इमोशनल वॉर ड्रामा करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘इक्कीस’ उम्मीद से बेहतर है और यह फिल्म दिल को छू जाती है। कई दर्शक इसे शांतिवाद और राष्ट्रवाद का संतुलन पेश करने वाली फिल्म मान रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह फिल्म 2026 के लिए बॉलीवुड में एक सफल शुरुआत साबित होगी।कहानी और संदेश की तारीफ
यूजर्स ने फिल्म की कहानी और संदेश की जमकर तारीफ की। कई ने लिखा कि धुरंधर जैसी फिल्म के बाद ‘इक्कीस’ की तरह की कहानी आनी चाहिए थी जो युद्ध की हिंसा और राष्ट्रवाद को संतुलित दृष्टिकोण से दिखाती है। फिल्म के शांतिवादी संदेश ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।कलाकारों की अदाकारी की सराहना
धर्मेंद्र की अंतिम अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। यूजर्स ने लिखा कि मुश्किल शेड्यूल और थकान के बावजूद धर्मेंद्र जी ने हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। साथ ही अगस्त्य नंदा और अन्य कलाकारों की प्रदर्शन क्षमता की भी जमकर तारीफ की गई। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में नए कलाकारों ने असली भावना और कहानी को पूरी तरह जीवंत किया।फिल्म का निर्देशन और तकनीकी पक्ष
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल कहानी बल्कि विजुअल और तकनीकी दृष्टि से भी प्रभावशाली मानी जा रही है। युद्ध की घटनाओं और भावनाओं को पर्दे पर सटीक तरीके से पेश करने के लिए फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और निर्देशन की भी खूब सराहना हुई।दर्शकों का समग्र अनुभव
यूजर्स के अनुसार ‘इक्कीस’ एक ऐसी फिल्म है जो भावनाओं से भरपूर, प्रेरक और सोचने पर मजबूर करने वाली है। युद्ध और शांति के बीच संतुलन, युवा वीरों की कहानी और धर्मेंद्र की अंतिम अदाकारी ने फिल्म को यादगार बना दिया। फिल्म के हर दृश्य में वास्तविकता और भावना की झलक है जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है। -

KBC 17 में भावुक हुए अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र को याद कर बोले- वो सिर्फ इंसान नहीं, एक एहसास थे
नई दिल्ली। नए साल के मौके पर बॉलीवुड के लेजेंड धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो गई है, जिसे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री ने भावुकता के साथ स्वीकार किया। केबीसी 17 के हालिया एपिसोड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने खास दोस्त धर्मेंद्र को याद करते हुए उनके साथ फिल्म ‘शोले’ में काम करने के अनुभव साझा किए। अमिताभ की आंखें नम हो गईं और उनकी आवाज़ में कंपन था, जब उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ इंसान नहीं बल्कि एक एहसास थे, जो हमेशा उनके और उनके फैंस के साथ रहेगा।बिग बी ने साझा किए शोले के अनुभव
अमिताभ ने शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की शारीरिक ताकत और पेशेवर आदर्शों का जिक्र करते हुए बताया कि मौत के सीन में जो तड़प स्क्रीन पर दिखाई, वह बिल्कुल रियल थी। धर्मेंद्र ने उन्हें इतनी मजबूती से पकड़ा कि दर्द अपने आप अमिताभ की एक्टिंग में झलक गया। बिग बी ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखते थे और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ उसी समर्पण का प्रमाण है।फिल्म के निर्देशक और कलाकारों ने भी दी श्रद्धांजलि
फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि धर्मेंद्र ने उनकी आखिरी फिल्म में काम किया। अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि सेट पर उनका व्यवहार परिवार जैसा था और सुपरस्टार होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सभी के साथ समान व्यवहार किया।‘इक्कीस’ में नया दमदार अभिनय और अगस्त्य नंदा का डेब्यू
फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया है। उनके अपोजिट सिमर भाटिया हैं। इस फिल्म ने धर्मेंद्र की आखिरी परफॉर्मेंस को सिनेमा प्रेमियों तक पहुंचाया और फैंस के लिए यह एक अनमोल यादगार बन गई है। फिल्म की रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और भावुक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया।धर्मेंद्र की फिल्म और उनके प्रति अमिताभ बच्चन का भावुक ट्रिब्यूट इस बात का प्रमाण है कि सच्चे कलाकार और उनके प्रभाव कभी खत्म नहीं होते। उनका काम, उनका एहसास और उनकी यादें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
-

न्यू ईयर की आधी रात ‘Spirit’ का धमाका: प्रभास का अब तक का सबसे खतरनाक लुक आया सामने
नई दिल्ली।नए साल 2026 की शुरुआत होते ही फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने फैंस को एक बड़ा और चौंकाने वाला सरप्राइज दे दिया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात के 12 बजाए उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Spirit का पहला पोस्टर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कुछ ही मिनटों में यह इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।पोस्टर में प्रभास और ट्रिप्ती डिमरी ऐसे अवतार में नजर आए हैं जिसने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही है जो पहले Kabir Singh और Animal जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।Animal की तरह ही न्यू ईयर लॉन्च स्ट्रैटेजी
Spirit के पोस्टर की रिलीज टाइमिंग ने संदीप रेड्डी वांगा की पिछली सुपरहिट फिल्म Animal की याद दिला दी। Animal का पहला ऐलान भी ठीक इसी तरह नए साल की आधी रात को किया गया था। इस बार भी वांगा ने उसी रणनीति को अपनाते हुए नए साल के पहले ही पल को फिल्म के प्रचार का जरिया बनाया।पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा-
Let’s welcome the New Year with the first poster high on Spirit
इस लाइन ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी।प्रभास का अब तक का सबसे रॉ अवतार
Spirit के पहले पोस्टर में प्रभास का लुक बेहद चौंकाने वाला है। लंबे बिखरे बाल घनी दाढ़ी-मूंछ और बेहद रफ बॉडी लैंग्वेज के साथ वह कैमरे की ओर पीठ किए खड़े नजर आते हैं। उनकी पीठ कंधों और हाथों पर चोटों के निशान और बैंडेज साफ दिखाई देते हैं जो उनके किरदार के हिंसक और संघर्षपूर्ण जीवन की ओर इशारा करते हैं।प्रभास शर्टलेस हैं उन्होंने ढीली सफेद पैंट पहनी हुई है मुंह में सिगरेट दबाए हुए हैं और एक हाथ में शराब का गिलास थामे हुए नजर आते हैं। यह पूरा लुक दर्शाता है कि Spirit में उनका किरदार दर्द गुस्से और आत्मसंघर्ष से भरा हुआ होगा।फैंस का मानना है कि यह प्रभास के करियर का सबसे डार्क और इंटेंस रोल हो सकता है।ट्रिप्ती डिमरी का बदला-बदला अंदाज
पोस्टर में ट्रिप्ती डिमरी भी बेहद प्रभावशाली भूमिका में नजर आती हैं। वह प्रभास के बिल्कुल करीब खड़ी दिखाई देती हैं और उनके मुंह में सिगरेट जलाती हुई नजर आती हैं। यह सीन दोनों किरदारों के बीच जटिल भावनात्मक और टकराव भरे रिश्ते की झलक देता है।अब तक मासूम और सॉफ्ट किरदारों में दिखीं ट्रिप्ती का यह नया अंदाज दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि Spirit ट्रिप्ती के करियर के लिए भी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स
पोस्टर रिलीज होते ही ट्विटर इंस्टाग्राम और रेडिट पर #Spirit ट्रेंड करने लगा। फैंस ने प्रभास के इस लुक को अब तक का सबसे इंटेंस प्रभास बताया। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर कंटेंट और प्रेजेंटेशन के मामले में कुछ अलग करने जा रहे हैं।कुल मिलाकर Spirit का पहला पोस्टर यह साफ कर देता है कि यह फिल्म इमोशन टकराव और रॉ सिनेमा का जबरदस्त मिश्रण होने वाली है। नए साल की शुरुआत में मिला यह सरप्राइज दर्शकों की उम्मीदों को नई ऊंचाई पर ले गया है। -

सुपरस्टार बनने से पहले संघर्ष के दिन, Gippy Grewal की संघर्ष और मेहनत की कहानी
नई दिल्ली। पंजाबी फिल्मों और संगीत की दुनिया के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल ने सफलता का लंबा सफर मेहनत और संघर्ष से तय किया है। आज जहां उनका नाम करोड़ों फैंस के दिलों में गूंजता है, वहीं शुरूआत में उन्होंने गाड़ियों धोने, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और कनाडा में रेस्तरां में वेटर जैसी नौकरियां की। गिप्पी का जन्म 2 जनवरी 1983 को हुआ था और आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।बचपन से संगीत की ओर झुकाव
गिप्पी बचपन से ही संगीत और नाटकों में रुचि रखते थे। पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी कम थी, और उन्होंने केवल इतनी पढ़ाई की कि पास हो सकें। 12वीं के बाद उन्होंने म्यूजिक सीखना शुरू किया।उनके गुरु ने उनकी रफ आवाज पर काम करने की सलाह दी, जिसे उन्होंने सुधारकर अपनी अलग पहचान बनाई। यह रफ और अनोखी आवाज ही उन्हें पंजाबी संगीत और फिल्मों में अलग मुकाम दिलाने में मददगार साबित हुई।छोटी नौकरियों से बड़ी मंजिल तक
गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में सक्रिय हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कनाडा में वेटर, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड और गाड़ियों की धोने जैसी नौकरियों में काम किया।उनका मानना है कि किसी भी काम में शर्म नहीं होनी चाहिए और ईमानदारी से कमाए पैसे से ही सुकून मिलता है। यही मेहनत और समर्पण उन्हें संगीत में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता रहा।संगीत और फिल्म की दुनिया में धमाका
गिप्पी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत हिट अलबम ‘चक्ख लाई’ से की। इसके बाद साल 2010 में उन्हें पंजाबी फिल्म ‘मेल करादे रब्बा’ में काम करने का मौका मिला और फिर ‘जिहने मेरा दिल लुटेया’ में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। साल 2012 में उन्होंने खुद ‘कैरी ऑन जट्टा’ का निर्माण किया, जो इंडस्ट्री की बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद ‘कैरी ऑन जट्टा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये कमाए। अब उनके फैंस इस साल तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मेहनत और ईमानदारी की मिसाल
गिप्पी ग्रेवाल की कहानी यह साबित करती है कि संघर्ष, मेहनत और ईमानदारी से कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। आज वह पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और संगीत की दुनिया में भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी नए कलाकारों और फैंस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है। -

कुली फिल्म सेट पर अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट: ICU में जिंदगी और परिवार की चिंता
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जीवन का जुलाई 1982 का महीना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इस दौरान वे बेंगलुरु में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें एक गंभीर एक्सीडेंट में चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उनके लिए जानलेवा स्थिति बन गई। तत्काल एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में अमिताभ की गंभीर हालत के कारण इंडस्ट्री और परिवार के लोग लगातार मिलने आए। इस दौरान अभिनेता के ससुर, जया बच्चन के पिता तरुण कुमार, भी अपनी बेटी के साथ ICU में पहुंचे। तरुण कुमार ने बाद में अपने लेख में इस पूरे घटनाक्रम का विवरण साझा किया।तरुण कुमार ने लिखा कि जब उन्हें एक्सीडेंट की खबर मिली, तो वे और उनकी बेटी जया कुछ समय पहले लंदन गए हुए थे। लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए रवाना होना तय किया। पूरे देश में लोग अमिताभ की सुरक्षित वापसी और ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। तरुण कुमार ने अपने लेख में इसे चिकित्सीय चमत्कार बताया और कहा कि अगर अमिताभ नहीं बचते, तो सभी डॉक्टरों को दोषी ठहराया जाता।उन्होंने लिखा, “हम लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हुए। पूरा देश एक आदमी के ठीक होने के लिए दुआ कर रहा था। जब अमिताभ बच गए, तो मेरी पत्नी और लाखों लोगों ने इसे ईश्वर की कृपा बताया। मैं इससे सहमत नहीं हूं। मेरे लिए यह ब्रीच कैंडी अस्पताल की चिकित्सा टीम का चमत्कार था।”
इस कठिन समय में जया बच्चन ने भी पूरी मजबूती दिखाई। तरुण कुमार ने अपने लेख में विस्तार से बताया कि अस्पताल में भर्ती अमिताभ के दौरान जया ने संयम और धैर्य बनाए रखा। उन्होंने मनके और ताबीज पहनकर और दिल से प्रार्थना करते हुए अमिताभ के जल्दी ठीक होने की कामना की। बाहरी तौर पर जया शांत और संयमित दिखीं, लेकिन अंदर से उन्होंने स्थिति को स्वीकार किया और सबसे बुरे हालात के लिए भी तैयार रहीं।तरुण कुमार ने लिखा कि जया बच्चन ने इस समय में अपनी हिम्मत और धैर्य से परिवार के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने अस्पताल में रहने वाले अमिताभ की देखभाल और मानसिक समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस घटना ने न केवल अमिताभ के परिवार को बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा कर रही थी। अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने और अस्पताल से बाहर निकलने के बाद देश में राहत की लहर दौड़ गई।कुली फिल्म सेट पर हुए इस एक्सीडेंट ने यह भी साबित किया कि संकट के समय परिवार और चिकित्सकीय टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह घटना बॉलीवुड इतिहास में यादगार और महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में दर्ज हुई है, जिसने परिवार और इंडस्ट्री दोनों के लिए धैर्य, साहस और सहनशीलता की मिसाल पेश की।
-

साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में: बजट और कमाई में साबित हुई 'निकाल पाईं'
नई दिल्ली। साल 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। जहां इस साल कई फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही, वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जिन्हें न केवल बॉक्स ऑफिस पर करारी हार मिली, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स ने सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की।इस साल हिट फिल्मों की बात करें तो धुरंधर, छावा, सैयारा और महावतार नरसिम्हा जैसी फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स को शानदार मुनाफा दिया। लेकिन वहीं, कुछ बड़ी बजट वाली फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं और इन्हें साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना गया।बागी 4
टाइगर श्रॉफ की यह एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई केवल 66 करोड़ तक ही पहुंच पाई। क्रिटिक्स ने फिल्म को 1-2 स्टार दिए और दर्शकों ने कहानी और VFX दोनों की आलोचना की। इस फ्रेंचाइजी की यह अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।इमरजेंसी
कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी भी इस साल की बड़ी फ्लॉप रही। लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 22 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। कई लोगों ने इसे कमजोर स्क्रीनप्ले वाली फिल्म बताया, तो कई ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया।सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर रिलीज़ हुई, जो आमतौर पर हिट मानी जाती है। लेकिन इस बार यह फिल्म 200 करोड़ के बजट के बावजूद केवल 182 करोड़ की कमाई कर पाई। निर्देशक ए.आर. मुरुगदास ने फिल्म की जिम्मेदारी सलमान पर डाली, जबकि सलमान ने भी शो में इसपर तंज कसा।वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस एक्शन फिल्म का बजट 400 करोड़ था, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई केवल 360-370 करोड़ रही। बजट भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाया। इस फिल्म को एक्शन और स्टार कास्ट के बावजूद दर्शकों ने पसंद नहीं किया।इस साल की इन फ्लॉप फिल्मों ने यह साफ कर दिया कि बड़े बजट और स्टार कास्ट हमेशा बॉक्स ऑफिस हिट की गारंटी नहीं होती। क्रिटिक्स और दर्शकों की राय, कहानी और तकनीकी पहलू किसी फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं।इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट बताती है कि दर्शक अब कहानी, स्क्रीनप्ले और नए विषयों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जबकि हिट फिल्में अपने कंटेंट और मार्केटिंग के दम पर सफल हुईं, फ्लॉप फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स और निर्माताओं को सतर्क किया है।