Category: Entertainment

  • धुरंधर 2 में होगा डबल धमाका! एक्टर नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा, कहानी में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट

    धुरंधर 2 में होगा डबल धमाका! एक्टर नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा, कहानी में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट



    नई दिल्ली।आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को न सिर्फ शानदार ओपनिंग मिली बल्कि इसके किरदार और दमदार एक्शन सीक्वेंस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हमजा और रहमान डकैत जैसे किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है वहीं फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन को भी खूब सराहा जा रहा है।

    धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब फैंस की नजरें इसके दूसरे पार्ट पर टिक गई हैं। इसी बीच धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवीन कौशिक ने लाइव हिंदुस्तान से खास बातचीत में सीक्वल से जुड़ी कई अहम बातें साझा की हैं।नवीन कौशिक ने बताया कि धुरंधर 2 पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी और दमदार होने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि दर्शक दूसरे पार्ट में क्या उम्मीद कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि फिल्म में एक्शन और सस्पेंस दोनों का डोज कई गुना बढ़ाया गया है। नवीन के मुताबिक अगर पार्ट वन में आपने जितना एक्शन देखा है तो पार्ट टू में उसका 50 गुना ज्यादा देखने को मिलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि निर्देशक आदित्य धर इस बार कहानी को लेकर बेहद सतर्क हैं। नवीन ने कहा कि उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनाई गई बल्कि सिर्फ वही हिस्सा बताया गया जहां तक उनका किरदार है। इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 में इतने ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स हैं कि अगर गलती से भी कोई राज खुल गया तो दर्शकों का मजा खराब हो सकता है।
    नवीन कौशिक ने आगे कहा कि ऑडियंस के मन में पहले ही कई सवाल घूम रहे हैं-अगली फिल्म में असली विलेन कौन होगा बड़े साहब का सच क्या है रणबीर रणवीर सिंह के किरदार का बैकग्राउंड क्या है और वह कहां से आया है। इन सभी सवालों के जवाब धुरंधर 2 में मिलेंगे लेकिन मेकर्स किसी भी तरह का सस्पॉइलर सामने नहीं आने देना चाहते।

    एक्टर ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद अन्य कलाकारों से जब भी धुरंधर 2 की चर्चा होती थी तो सभी का मानना था कि दूसरा पार्ट पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और चौंकाने वाला होगा। नवीन के मुताबिक कहानी में ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। कई ऐसे किरदार हैं जिनकी चाल दर्शकों को हैरान कर देगी।बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 634 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता ने साफ कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी से गहराई से जुड़ चुके हैं।

    अब जब धुरंधर 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है तो एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि उसी समय KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।कुल मिलाकर धुरंधर 2 को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं उनसे यह साफ है कि मेकर्स दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं। अब फैंस को बस 19 मार्च 2026 का इंतजार है जब सस्पेंस एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर यह कहानी एक बार फिर पर्दे पर लौटेगी।

  • अक्षय खन्ना के बाहर होते ही दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत की एंट्री, अजय देवगन की फिल्म में बढ़ा सस्पेंस

    अक्षय खन्ना के बाहर होते ही दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत की एंट्री, अजय देवगन की फिल्म में बढ़ा सस्पेंस


    नई दिल्ली।अजय देवगन स्टारर दृश्यम फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसने अपनी मजबूत कहानी और सस्पेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम और इसके बाद आए सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ऑडियंस के बीच भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अब फैंस लंबे समय से दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

    हाल ही में अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। इसके बाद खबर आई कि अभिनेता अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने हालिया सफल फिल्मों छावा और धुरंधर के बाद अपनी फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी थी। इतना ही नहीं, उनकी कुछ अतिरिक्त डिमांड्स भी थीं, जिनके चलते फिल्म का बजट प्रभावित होने लगा। ऐसे में मेकर्स ने आपसी सहमति से उन्हें फिल्म से बाहर करने का फैसला लिया।अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबर के बाद यह सवाल उठने लगा था कि आखिर दृश्यम 3 में उनकी जगह कौन लेगा। अब इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 3 में अब जयदीप अहलावत की एंट्री हो चुकी है। जयदीप फिल्म में एक अहम और प्रभावशाली किरदार निभाते नजर आएंगे, जो कहानी को नई दिशा देगा।

    जयदीप अहलावत बीते कुछ सालों में अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुके हैं। पाताल लोक में उनके किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था। इसके अलावा वह दफैमिली मैन,जाने जान, राजी और ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। आने वाले समय में वह शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में दृश्यम 3 में उनकी मौजूदगी फिल्म के सस्पेंस और थ्रिल को कई गुना बढ़ा सकती है।अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो दृश्यम 3में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के आइकॉनिक किरदार में दिखाई देंगे। तब्बू भी IG मीरा देशमुख के रोल में लौट रही हैं। इनके अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगी। इंस्पेक्टर गायतोंडे का किरदार निभाने वाले कमलेश सावंत की भी वापसी तय मानी जा रही है। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि श्रेयस तलपड़े को भी फिल्म में अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है।

    दृश्यम की कहानी साल 2015 में मीरा देशमुख के बेटे सैम की हत्या से शुरू हुई थी। पिछले दो भागों में पुलिस लगातार यह साबित करने की कोशिश करती रही कि विजय सलगांवकर ही इस मर्डर के पीछे है, लेकिन हर बार विजय अपनी चतुराई से कानून को मात देता रहा। अब दृश्यम 3 को इस कहानी का आखिरी हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं।फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जयदीप अहलावत की एंट्री के बाद यह उम्मीद और भी बढ़ गई है कि दृश्यम 3 में कहानी पहले से ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स से भरी होगी, जो दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखेगी।

  • आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट

    आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट


    मुम्बई
    । बॉलीवुड दबंग एक्टर (Bollywood’s Dabangg actor) सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी जबरदस्त है। अपने करियर में सलमान ने कई सुपरहिट फिल्में (Superhit movies) दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ सलमान अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब सलमान खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। 27 दिसंबर को भाईजान अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।


    बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

    दरअसल, सलमान खान ने अपने बर्थडे के ठीक एक दिन पहले अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पेटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। सलमान इस दौरान एक खूबसूरत पेंटिंग बनाते हुए दिख रहे हैं। इस पेटिंग के साथ सलमान अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड को प्रमोट करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं दिख रहे हैं कि उनके आर्टवर्क को देखने के लिए बीइंग ह्यूमन के पॉपअप स्टोर्स पर आएं।


    जल्द नजर आएंगे इस फिल्म में

    सलमान खान के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके अलावा सलमान, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में स्पेशल कैमियो करते दिखे थे। भाईजान की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, जिसमें वह चित्रांगदा सिंह के साथ दिखेंगे। बता दें कि ये मूवी 2020 में गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की कहानी है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा

    दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा


    नई दिल्ली। हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिया गया था। इस बर्बरता ने हर किसी को हिला दिया। अब जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश लिंचिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बांग्लादेश में हुई दर्दनाक घटनाक पर गुस्सा जाहिर किया है। इस घटना ने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है।

    बांग्लादेश लिंचिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय पब्लिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता तो इसके बारे में पढ़ें वीडियो देखें सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा।

    जाह्नवी कपूर ने आगे कहा किसी भी और हर तरह के उग्रवाद को हमारी इंसानियत भूलने से पहले ही सामने लाना और उसकी निंदा करना जरूरी है। हम प्यादे हैं जो मानते हैं कि हम एक अनदेखी लाइन के दोनों तरफ रहते हैं। इसे पहचानें और खुद को ज्ञान से लैस करें ताकि आप उन मासूम जिंदगियों के लिए आवाज उठा सकें जो इस सांप्रदायिक क्रॉस फायर में लगातार खत्म हो रही हैं और आतंकित हो रही हैं।

    जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं जो ऑस्कर 2026 में जाने के लिए सिलेक्ट हुई है। आखिरी बार एक्ट्रेस को वरुण धवन के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था। वह राम चरण के साथ पेड्डी मूवी में नजर आएंगी।

  • कैटरीना कैफ क्रिसमस सेलिब्रेशन मां बनने के बाद पहला क्रिसमस

    कैटरीना कैफ क्रिसमस सेलिब्रेशन मां बनने के बाद पहला क्रिसमस


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ ने इस बार क्रिसमस कुछ अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। नवंबर में बेटे को जन्म देने के बाद यह उनका पहलाक्रिसमस था जो उन्होंने पति विक्की कौशल और परिवार के साथ घर पर बेहद सादगी से मनाया। गुरुवार को कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा कर अपने फैंस को इस यादगार पल की झलक दिखाई। तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया वहीं कपल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही वजहों से वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

    फैमिली के साथ शेयर की खास तस्वीर

    कैटरीना कैफ ने अपने मुंबई स्थित घर से एक कोजी फैमिली सेल्फी शेयर की जिसमें वह पति विक्की कौशल उनके भाई सनी कौशल और अपने भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ नजर आईं। सभी लोग सजे-धजे क्रिसमस ट्री के सामने खड़े हैं और सिर पर रेड और व्हाइट सांता हैट पहने हुए हैं। तस्वीर में कैटरीना रेड आउटफिट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं और उनका हाथ विक्की के कंधे पर टिका हुआ है। वहीं विक्की सनग्लासेस में मस्तीभरे अंदाज में पोज देते दिखे जिससे तस्वीर में फैमिली बॉन्डिंग और खुशियों की झलक साफ दिखाई दी।

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा सभी को प्यार खुशी और शांति यह एक मेरी क्रिसमस । यह पोस्ट मां बनने के बाद कैटरीना की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट भी मानी जा रही है जिस वजह से फैंस के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

    सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

    कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने लिखा यकीन नहीं होता कि कैटरीना अब मां बन चुकी हैं तो किसी ने इसे सबसे ज्यादा इंतजार की गई क्रिसमस पिक बताया। एक यूजर ने कमेंट किया आपको देखकर अच्छा लगा मम्मा आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कई फैंस ने विक्की और कैटरीना को पहली बार पैरेंट्स के तौर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने पर बधाइयां दीं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने बेटे की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है लेकिन फैंस बेसब्री से उसकी झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    विक्की-कैटरीना बने पैरेंट्स

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। कपल ने एक प्यारे पोस्ट के जरिए लिखा था हमारा नन्हा राजकुमार आ गया है। बहुत प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। इस खबर के सामने आते ही प्रियंका चोपड़ा करण जौहर आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी।

    शादी से पैरेंटहुड तक का सफर

    विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह प्राइवेट रखा था। अब पैरेंट्स बनने के बाद यह कपल अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत दौर में कदम रख चुका है।

    पिता बनने पर विक्की कौशल का अनुभव

    हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने पिता बनने के अनुभव पर बात की। उन्होंने कहा कि हर दिन उनके लिए एक नया एहसास लेकर आता है। विक्की के मुताबिक यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है और जो इंसान को जमीन से जोड़ देता है।

    वर्क फ्रंट पर भी शानदार साल

    काम की बात करें तो विक्की कौशल के लिए 2025 बेहद शानदार रहा। उनकी फिल्म ‘छावा’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही जिसने दुनियाभर में करीब 807 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखाई दी थीं। कुल मिलाकर मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का यह पहला क्रिसमस न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास बन गया जहां परिवार प्यार और सुकून की झलक साफ देखने को मिली।

  • ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ पब्लिक रिव्यू : कहानी से लेकर डायलॉग तक, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

    ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ पब्लिक रिव्यू : कहानी से लेकर डायलॉग तक, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली|  25 दिसंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को गुरुवार को क्रिसमस पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शकों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी।

    दर्शक फिल्म को टाइटल की तरह ही कंफ्यूजिंग और बेहद स्लो बता रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में कुछ भी नया नहीं है, सिवाय गानों के।

    दर्शकों ने फिल्म को बोरिंग बताया और कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को लेकर भी आईएएनएस से बात की। दर्शक ने कहा कि पहले तो फिल्म का नाम ही इतना अजीब है और फिल्म उससे भी ज्यादा अजीब है। फिल्म में कार्तिक ने कुछ भी अपना नहीं किया है, कभी वे अक्षय कुमार बन जाते हैं, तो कभी गोविंदा। सब कुछ कॉपी लगा और अनन्या की एक्टिंग भी स्लो थी। सबसे बड़ी बात, दोनों के बीच किसी तरह की कोई केमिस्ट्री देखने को नहीं मिली।

    दूसरे दर्शक ने बताया कि फिल्म बहुत स्लो है और पहला हॉफ डीडीएलजे वाली फील देता है, जहां दोनों हीरो और हीरोइन मिलते हैं। फिल्म वन टाइम वॉच है। फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म के दो गाने अच्छे हैं और गोवा की जिन लोकेशन्स पर शूट किया गया है, वो भी अच्छे हैं।

    कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म में सतही कॉमेडी दिखाने की कोशिश की गई है, जिसकी जरूरत नहीं है। कुछ सीन ऐसे थे, जो कहानी से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद कहा कि इसका पहला पार्ट बहुत स्लो और बोरिंग है, लेकिन सीन को फनी बनाने के लिए सतही कॉमेडी दिखाई गई है। मुझे नहीं लगता है कि उसकी जरूरत थी। डायलॉग भी बहुत ही खराब हैं और फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग भी खास नहीं है। इमोशनल सीन्स भी एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री फिल्म में उभरकर नहीं आई है।

    एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म की कहानी को लेकर किसी तरह की मेहनत नहीं की गई है। फिल्म पुरानी ‘रोमकॉम’ की बेसिक लव स्टोरी को दिखाती है, जिसमें लड़का-लड़की मिलते हैं और प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी और डायलॉग दोनों ही कमजोर लगे।

  • Year Ender 2025 TV पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 7 शोज मेकर्स के डूबे करोड़ों

    Year Ender 2025 TV पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 7 शोज मेकर्स के डूबे करोड़ों


    नई दिल्ली । साल 2025 में कई टीवी शोज आए और फिर कुछ ही दिनों में ये बंद भी हो गए। इसका कारण यह था कि इन शोज को कुछ खास टीआरपी नहीं मिली जिससे मेकर्स के करोड़ों रुपए डूब गए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन टीवी शोज का नाम शामिल है। बड़े अच्छे लगते हैं 4 टीवी का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते है का चौथा सीजन कब आया और कब बंद हो गया इसका पता ही नहीं चला। इस शो को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इस वजह से यह कुछ ही दिनों में बंद हो गया।
    धाकड़ बीरा
    कलर्स के हिट शो धाकड़ बीरा है फैंस को पसंद नहीं आया। ये शो लगभग पांच महीने में ही बंद हो गया था।
    चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
    चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है को इतनी बेकार टीआरपी मिली कि इस शो को फैंस ने कुछ ही दिनों में ऑफ एयर कर दिया।
    वीर हनुमान
    वीर हनुमान की कहानी को भी फैंस ने सारे से नकार दिया। लोगों ने इस कुछ खास प्यार नहीं दिया। इस वजह से इस शो को कम समय में ही बंद करना पड़ा।
    डोरी 2
    डोरी 2 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह शो फ्लॉप साबित हुआ था। इस वजह से मेकर्स ने इसे चंद दिनों में ही बंद कर दिया।
    ईशानी
    ईशानी से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह शो कुछ ही समय में ऑफ एयर हो गया।

    कभी नीम नीम कभी शहद शहद
    इस लिस्ट में कभी नीम नीम कभी शहद शहद सीरियल का नाम भी शामिल है। इसे भी फैंस ने कुछ ही दिनों में ऑफ एयर कर दिया था।

  • आईएमडीबी सूची साल की 7 सबसे दमदार कॉमेडी फिल्में पेट पकड़कर हंसने को हो जाएंगे मजबूर

    आईएमडीबी सूची साल की 7 सबसे दमदार कॉमेडी फिल्में पेट पकड़कर हंसने को हो जाएंगे मजबूर


    नई दिल्ली । साल की सबसे दमदार कॉमेडी फिल्में कॉमेडी फिल्मों की अपनी फैन फॉलोइंग है। जिंदगी की इस हॉचपॉच में ये फिल्में आपके दिमाग को सुकून देती हैं और कुछ पल खुशी के बिताकर आप हल्का महसूस करते हैं। इस साल ढेरों कॉमेडी फिल्मों थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज हुई हैं चलिए जानते हैं उन कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी आईएमडीबी रेटिंग सबसे ज्यादा रही।
    घिचपिच
    अगस्त 2025 में रिलीज हुई फिल्म घिचपिचभारतीय मिडिल क्लास पिताओं और उनके बच्चों के साथ उनकी ट्यूनिंग के बारे में कहानी सुनाती है। इस फिल्म कीआईएमडीबी रेटिंग 8.5 रही थी।
    टूरिस्ट फैमिली
    अप्रैल 2025 में आई फिल्म टूरिस्ट फैमिलीकम बजट में बनी एक ऐसी फिल्म थी जिसने कलेक्शन के मामले में कमाल कर दिया था। कहानी श्रीलंका में कोविड के बाद रोजगार के लिए भारत आए एक परिवार की है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 रही थी।
    दे दे प्यार दे 2
    अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म दे दे प्यार दे 2को सिनेमाघरों में खूब प्यार मिला। पिछले दिनों ही रिलीज हुई इस फिल्म कीआईएमडीबी रेटिंग 8.5 रही थी।
    जॉली एलएलबी 3
    फिल्म जॉली एलएलबी 3भी इस साल रिलीज हुई सबसे हाईआईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों में गिनी जाती है। दो वकीलों की मजेदार टक्कर वाली इस फिल्म कीआईएमडीबी रेटिंग 6.8 रही थी।
    थामा
    आयुष्मान खुराना और आर माधवन की फिल्म थामाका नाम भी लिस्ट में शामिल है। इसकी आईएमडीबी पर रेटिंग 6.4 है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ ढेर सारा हॉरर भी शामिल किया गया है।

    धूम धाम
    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म धूम धामने भी कमाल कर दिया। एक नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन की इस मजेदार कॉमेडी में हंसी भी है और रोमांच भी फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 रही थी।
    सितारे जमीन पर
    आमिर खान की लंबे वक्त बाद कोई सुपरहिट फिल्म आई। सीक्वल फिल्म सितारे जमीन पर कोआईएमडीबी पर 6.9 रेटिंग मिली।

  • Year Ender 2025: ‘पंचायत 4’ से ‘द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड’ तक, इस साल चर्चा में रहीं ये वेब सीरीज

    Year Ender 2025: ‘पंचायत 4’ से ‘द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड’ तक, इस साल चर्चा में रहीं ये वेब सीरीज


    नई दिल्ली । भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज़ के लिए एक यादगार साल साबित हुआ। TVF कीपंचायत सीजन 4 से लेकरद बैड्स ऑफ बॉलीवुड औरखौफ जैसे बोल्ड और चर्चित टाइटल्स समेत इस साल कई वेब सीरीज का दबदबा रहा।पंचायत औरद फैमिली मैन जैसी फैन-फेवरेट फ्रेंचाइज़ी नए सीजन के साथ लौटीं और अपनी जबरदस्त लोकप्रियता पर खरी उतरीं।वहींब्लैक वारंट औरद बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसे नए और रिस्क लेने वाले शोज ने नई आवाजों और कहानियों को सामने रखा। क्राइम थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा से लेकर सादगी भरी कॉमेडी और रहस्यमयी कहानियों तक, 2025 ने भारतीय ओटीटी स्टोरीटेलिंग का स्तर और ऊंचा कर दिया।आइए नजर डालते हैं उन भारतीय ओटीटी सीरीज पर, जिन्होंने 2025 में इंटरनेट पर धूम मचाई और दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा:

    1) TVF की पंचायत सीजन 4
    एक बार फिर भारतीय ओटीटी का दिल फुलेरा में धड़का।पंचायत सीजन 4 ने अपने सादे ह्यूमर, इमोशनल गहराई और जुड़ाव भरी कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया, मीम्स और फैन चर्चाओं पर इस शो का साफ़ दबदबा रहा, जिसने हर उम्र और हर इलाके के दर्शकों से TVF के खास रिश्ते को फिर साबित किया।

    2) पाताल लोक सीजन 2
    गहरी, पकड़ बनाने वाली और समाज से जुड़ीपाताल लोक सीजन 2 और भी बड़े दांव और गहरे किरदारों के साथ लौटी। इसके विषयों, अभिनय और राजनीतिक संकेतों को लेकर ऑनलाइन ज़ोरदार चर्चाएं हुईं।
    3) द फैमिली मैन सीजन 3
    साल की सबसे ज्यादा इंतजार की गई वापसी में से एक,द फैमिली मैन सीजन 3 ने एक्शन, ह्यूमर और इमोशन को बेहतरीन तरीके से मिलाया। इसकी रिलीज एक बड़े इंटरनेट इवेंट में बदल गई, जहां फैंस हर मोड़ और हर सीन पर चर्चा करते दिखे।

    4) द रॉयल्स
    चमक-दमक और हाई ड्रामा से भरी इस सीरीज ने बहुत जल्दी अपना दर्शक वर्ग बना लिया। बड़े पैमाने, दमदार परफॉर्मेंस और बिंज-वॉच करने लायक कहानी के चलते द रॉयल्स उन लोगों की पसंद बनी, जो एंटरटेनमेंट के साथ हल्का-फुल्का कंटेंट चाहते थे।

    5) ब्लैक वारंट
    एक सख्त और दमदार क्राइम ड्रामा, ब्लैक वारंट ने अपनी रॉ और सच्ची कहानी और मजबूत अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। धीरे-धीरे इसकी चर्चा बढ़ी और यह साल के सबसे ज्यादा बात किए जाने वाले नए शोज में शामिल हो गया।

    6) खौफ
    डरावना और बेचैन करने वाला खौफ हॉरर-थ्रिलर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा। इसकी रहस्यमयी कहानी और मजबूत पेशकश ने इसे सोशल मीडिया और जॉनर से जुड़ी चर्चाओं का हिस्सा बना दिया।
    7) स्पेशल ऑप्स सीजन 2
    जासूसी की हाई-स्टेक्स कहानी को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल ऑप्स सीज़न 2 ने बड़े पैमाने, सस्पेंस और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फ्रेंचाइजी के फैंस को पूरी तरह जोड़े रखा।
    8) द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड
    बिना किसी झिझक के ग्लैमरस और मीम्स से भरी द बै*ड्स ऑफ बॉलीवुड साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज़ में से एक बनी। ग्लैमर की दुनिया के पीछे की झलक और पॉप-कल्चर मोमेंट्स के चलते यह शो इंटरनेट पर छाया रहा और लोगों की गिल्टी-प्लेजर वॉचलिस्ट में शामिल हो गया।
  • वो मौके जब फिल्मों में देखने को मिली क्रिसमस की धूमदर्शकों ने खूब किया एंजॉय

    वो मौके जब फिल्मों में देखने को मिली क्रिसमस की धूमदर्शकों ने खूब किया एंजॉय

    नई दिल्ली । बॉलीवुड की फिल्मों में दीपावलीहोलीकरवाचौथ और ईद जैसे त्योहारों को कई बार दिखाया गया है अपने फेवरेट एक्टर्स संग लोग मिलते करते हैं और उनके त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं मगर बॉलीवुड में क्रिसमस फेस्टिवल को उस तरह से कवर नहीं किया गया जैसे अन्य त्योहारों को किया गया है लेकिन कुछ ऐसे मौके रहे हैं जिसमें सीक्वेंसेस को क्रिसमस थीम पर रखा गया है क्रिसमस 2021 के मौके पर बता रहे हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिसमें क्रिसमस की धूम देखने को मिली और ऑडियंस ने भी इसे खूब एंजॉय किया

    शानदार 1974
    संजीव कुमार की इस मूवी में क्रिसमस पर एक थीम सॉन्ग था जो क्रिसमस पर बेस्ड था इसमें संजीव कुमार सांता क्लॉज के रोल में नजर आए थे और उन्होंने छोटे बच्चों संग परफॉर्म किया था इस फिल्म में जिंगल बेल गाने का हिंदी वर्जन भी था जिसे किशोर कुमार ने गाया था जिन्होंने ये फिल्म देखी है वे आज भी इस मूवी के इस खूबसूरत सीन को नहीं भूल सकते जहां क्रिसमस की उल्लास देखने को मिली थी

    एक मैं और एक तू 2010

    सकुन बत्रा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान लीड रोल में थे इस फिल्म में दिखाया गया था कि Las Vegas में क्रिसमस की धूम किस तरह की रहती है यहां तक कि फिल्म का मेन प्लॉट भी क्रिसमस से जुड़ा हुआ था फिल्म का टाइटल ट्रैक भी क्रिसमस से कनेक्टेड था मूवी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था

    अंजाना अंजानी 2010

    2010 में एक और फिल्म ऐसी आई थी जिसने क्रिसमस को लेकर फैंस की रोचकता बढ़ाई ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था वैसे सीधे तौर पर इस फिल्म का क्रिसमस डे से कोई खास ताल्लुक नहीं था मगर बैकग्राउंड और प्रिंसिपल फोटोग्राफी जिस दौरान हुई थी वो फेस्टिव सीजन ही था किस तरह से न्यूयॉर्क जैसी जगह पर लोग क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं ये इस मूवी में देखने को मिलेगा फिल्म में कई जगह पर आपको क्रिसमस सेलिब्रेशनडेकोरेशन और लाइट्स की झलक‍ियां देखने को मिलेंगी जो आपको अच्छा फील देंगी

    2 स्टेट्स 2014

    आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था चेतन भगत की नॉवेल पर ये मूवी रिलीज हुई थी जिसमें क्रिश और अनन्या की लव स्टोरी के बारे में दिखाया गया था फिल्म में क्रिसमस के ज्यादा सीक्वेंस तो नहीं मगर एक सॉन्ग सीक्वेंस ऐसा था जिसमें कॉलेज के फेस्टिवल सेलिब्रेशन्स टाइम लैप्स के जरिए दिखाया गया था उस दौरान अन्य त्योहारों के साथ क्रिसमस के फेस्टिवल के सेलिब्रेशन को भी दिखाया गया था

    दिलवाले 2015

    रोहित शेट्टी की फिल्म में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन दिखाया गया इसमें वीर और इशिता की लव स्टोरी दिखाई गई थी वीर के रोल में वरुण धवन थे और इशिता के रोल में कृति सेनन थीं वीर क्रिसमस के दिन अपनी क्रश इशिता को प्रपोज करने का फैसला लेता है चर्च के सामने वीरइशिता को प्रपोज भी करता है इस रोमांटिक सीन को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया था इसके अलावा फिल्म में क्रिसमस थीम को लेकर प्रीतम दा का एक रोमांटिक ट्यून भी था