Category: Entertainment

  • धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास

    धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास


    नई दिल्ली । आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म की शानदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन एक्टर्स में एक नाम है सौम्या टंडन का जिन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। अब सौम्या ने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के एक खास सीन में अक्षय खन्ना को सच में थप्पड़ मारा था जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

    सौम्या ने फिल्म से जुड़ी कुछ बिहाइंड-दी-सीन तस्वीरें शेयर करते हुए बताया “यह फिल्म में मेरा एंट्री सीन था और इस सीन को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है वह मुझे अभिभूत कर रहा है। इस सीन में कई इमोशन्स थे। मुझे अपने पति पर गुस्सा था क्योंकि उसी की वजह से हमारे बेटे की मौत हुई। सीन में मुझे बेबस मां और गहरे दर्द को दर्शाना था। और हां मैंने अक्षय को सच में थप्पड़ मारा। आदित्य धर चाहते थे कि सीन असली लगे और मेरा क्लोजअप इमोशन से भरपूर हो।” सौम्या ने यह भी बताया कि इस सीन में उनका रोना एक ही टेक में शूट किया गया था।

    यह सीन फिल्म के सबसे इमोशनल पलों में से एक था जिसमें सौम्या ने अपने बेटे की मौत के बाद प्रार्थना करते हुए गहरे दर्द को महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस सीन ने उन्हें कई दिनों तक मानसिक रूप से प्रभावित किया और उनका दर्द लंबे समय तक उनके साथ रहा।सौम्या टंडन के इस शानदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहा जा रहा है और यह सीन भी फिल्म के यादगार लम्हों में शामिल हो गया है।

    धुरंधर की कहानी एक जासूस की है जो नाम और पहचान बदलकर पाकिस्तान में सालों तक रहकर अपनी अलग पहचान बनाता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में भी प्रवेश कर सकती है।सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म के सीन और इमोशन्स को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

  • उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी पर की बात कहा समय आ गया है कि वापस सेट पर लौटूं

    उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी पर की बात कहा समय आ गया है कि वापस सेट पर लौटूं


    नई दिल्ली । उर्मिला मातोंडकर जो बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में शुमार हैं काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उनकी फिल्मों से दूर रहने की वजह से कई लोग यह सोचने लगे थे कि क्या उर्मिला ने बॉलीवुड को अलविदा ले लिया है। अब इन अफवाहों पर उर्मिला ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह अब सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।

    उर्मिला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा “जब बात मेरे काम की आती है तो मैं हमेशा से ही सेलेक्टिव रही हूं। मैं किसी को इल्जाम नहीं लगा सकती जब लोग सोचते हैं कि मैं फिल्में या कुछ नहीं कर रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। फिलहाल मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं वापस सिल्वर स्क्रीन पर आकर काम शुरू करूं।”
    उर्मिला ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं।

    यह एक नया कदम होगा उनके लिए और वह खासतौर पर इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे रोल करना चाहती हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए। उर्मिला ने कहा “ओटीटी पर बहुत कुछ चल रहा है और मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो मेरे करियर के दौरान पहले कभी नहीं किए।उर्मिला के करियर की बात करें तो वह 1991 में फिल्म नमसिम्हा से बतौर लीड एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। रंगीला जुदाई सत्या कौन भूत और पिंजर जैसी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सराहा था।

    हालांकि वह पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर थीं लेकिन उन्होंने 2022 में टीवी शो डीआईडी सुपर मॉम्स में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह 2018 में फिल्म ब्लैकमेल के गाने बेवफा ब्यूटी में नजर आईं थीं।
    उनकी आखिरी फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस ईएमआई थी जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उर्मिला के फैंस उनके ओटीटी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह नया अनुभव हासिल करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला की वापसी निश्चित रूप से बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई हलचल मचाएगी।

  • माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी संग कैटफाइट पर खुलकर रखी अपनी बात कहाहम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते थे

    माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी संग कैटफाइट पर खुलकर रखी अपनी बात कहाहम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते थे


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी एक समय में न केवल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और हिट एक्ट्रेसेस में शामिल थीं बल्कि उनके बीच किसी प्रकार के मतभेदों और कैटफाइट की अफवाहें भी उड़ती रही थीं। अब लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस मुद्दे पर अपनी साफ़ राय रखी है।

    एक हालिया इंटरव्यू में जब माधुरी से उनके और श्रीदेवी के बीच कथित दुश्मनी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया ऐसी कोई वजह नहीं थी हमारे बीच जो हम एक-दूसरे की इज्जत ना करें। वह उनमें से थीं जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत मेहनत की है और मैं भी उनमें से ही हूं। मुझे लगता है हम दोनों इस बात को अच्छे से समझते थे। माधुरी ने इस बयान के जरिए स्पष्ट किया कि दोनों के बीच कभी कोई असम्मानजनक संबंध नहीं थे और उनकी सफलता को वे एक-दूसरे से बराबरी से सराहती थीं।

    बॉलीवुड में अक्सर अभिनेत्रियों के बीच प्रतिस्पर्धा की खबरें आती रहती हैं लेकिन माधुरी ने ये कहा कि उनके लिए श्रीदेवी की मेहनत और योगदान को हमेशा सम्मान था। हालांकि दोनों के बीच कभी भी नज़दीकी दोस्ती का कोई सार्वजनिक संकेत नहीं मिला लेकिन माधुरी ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे को प्रोफेशनल स्तर पर अच्छी तरह समझते थे। श्रीदेवी के निधन के बाद जब ‘कलंक’ फिल्म में उनके स्थान पर माधुरी ने काम किया तो यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण था।

    माधुरी ने इस फिल्म में श्रीदेवी के किरदार की जगह ली थी और यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में देखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी माधुरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कलंक मां के दिल के बहुत करीब फिल्म थी पापा खुशी और मैं माधुरी जी के बहुत शुक्रगुजार हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनीं।

    अब माधुरी दीक्षित का एक नया प्रोजेक्ट मिसेज देशपांडे भी चर्चा में है। इस सीरीज़ में उन्होंने एक कैदी का किरदार निभाया है जो एक मर्डर केस में पुलिस की मदद करती है। उनकी एक्टिंग को लेकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों से अच्छे रिव्यूज़ मिल रहे हैं। इस प्रकार माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी के साथ अपनी रिश्तों की सच्चाई को स्पष्ट किया और उनकी फिल्मों और अभिनय की सराहना भी की।

  • बजट 2026: क्या सस्ता चाहिए और क्या महंगा? अब सीधे वित्त मंत्री को बताएं अपने दिल की बात, ये है तरीका

    बजट 2026: क्या सस्ता चाहिए और क्या महंगा? अब सीधे वित्त मंत्री को बताएं अपने दिल की बात, ये है तरीका


    नई दिल्ली/हर साल जब बजट आता है, तो हम और आप टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर यह उम्मीद करते हैं कि शायद इस बार हमारे लिए कुछ खास होगा. लेकिन क्या हो अगर आपको यह मौका मिले कि आप खुद सरकार को बता सकें कि देश के बजट में क्या शामिल होना चाहिए? केंद्र सरकार ने आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए अब आम जनता के दरवाजे खटखटाए हैं. सरकार का स्पष्ट मानना है कि एक विकासशील भारत की तस्वीर तभी बदलेगी जब उसमें आम नागरिक की आवाज शामिल होगी. इसी उद्देश्य से वित्त मंत्रालय ने नागरिकों से सुझाव मांगे हैं, ताकि बजट को कागजी दस्तावेजों से निकालकर हकीकत के धरातल पर उतारा जा सके
    .
    MyGov के जरिए सीधे सरकार तक पहुंचेगी आपकी बात
    सरकार ने MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए देश के हर नागरिक से अपील की है कि वे आगे आएं और अपने विचार साझा करें. आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी संदेश में साफ कहा गया है कि यह बजट जनता की राय पर आधारित होगा.सरकार यह जानना चाहती है कि अगले वित्त वर्ष में किन क्षेत्रों पर फोकस किया जाए. चाहे आप एक गृहिणी हों, नौकरीपेशा हों या फिर कोई छात्र, आप MyGov की वेबसाइट पर जाकर अपनी बात बता सकते हैं . अपनी राय सरकार तक पहुंचाने के लिए बस अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर MyGov.in वेबसाइट खोलें.वहां होमपेज पर ही आपको Union Budget 2026-27 का बैनर या लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन कर लें. इसके बाद आपके सामने एक कमेंट बॉक्स खुलेगा, जहां आप शिक्षा, टैक्स, रोजगार या महंगाई जैसे किसी भी मुद्दे पर अपना सुझाव लिख सकते हैं. आप चाहें तो MyGov ऐप डाउनलोड करके भी सीधे वहां से अपनी मांग वित्त मंत्रालय की टीम तक पहुंचा सकते हैं.

    1 फरवरी को पेश होगा देश का बही-खाता

    संसद में बजट पेश करने की परंपरा के मुताबिक, 1 फरवरी को वित्त मंत्री देश का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगी. हालांकि, यह दिन केवल एक भाषण का नहीं, बल्कि उन तमाम सुझावों और बैठकों का निचोड़ होगा जो अभी चल रही हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पिछले कुछ समय से लगातार बैठकों में व्यस्त हैं. उन्होंने बजट से पहले की परामर्श प्रक्रिया (Pre-Budget Consultation) के तहत देश के दिग्गज अर्थशास्त्रियों से लेकर किसान संगठनों तक से चर्चा की है.

  • ‘एक ही लड़की को टारगेट क्यों किया’, तान्या मित्तल की मां ने ‘बिग बॉस’ मेकर्स पर उठाए सवाल, अपनी रईसी को लेकर कही ये बात

    ‘एक ही लड़की को टारगेट क्यों किया’, तान्या मित्तल की मां ने ‘बिग बॉस’ मेकर्स पर उठाए सवाल, अपनी रईसी को लेकर कही ये बात


    नई दिल्ली ।फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो गया होलेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। फिर चाहें वह विनर गौरव खन्ना होप्रणित मोरे हो या फिर तान्या मित्तल। तान्या शो की सबसे चर्चित सदस्य में से एक रही थीं। उन्होंने शो के अंदर कई बड़े-बड़े दावे किएजैसे किचन में लिफ्ट होना150 बॉडीगार्ड रखना। जब इन चीजों को लोगों ने सुना तो वह हैरान रह गए। वहींकई लोगों ने तो उन्हें ट्रोल भी किया।फिर शो से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल ने कई इंटरव्यू दिएजिसमें उन्होंने अपने इन दावों पर बात की। अब उनका एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा हैजिसमें वह फाइनली अपनी मां के साथ नजर आईं। इस इंटरव्यू में तान्या के साथ-साथ उनकी मां ने भी काफी सारी बातें की और साथ ही बिग बॉस के मेकर्स से सवाल करते हुए नाराजगी भी जाहिर की।
    तान्या की मां ने जाहिर की नाराजगी
    न्यूज पिंच से बात करते हुए तान्या ने सबसे पहले अपने परिवार से सभी को मिलवाया। इसके बाद कंटेस्टेंट की मां ने बिग बॉस मेकर्स से कई सवाल भी किए। तान्या की मां ने कहामेरा तो बिग बॉस मेकर्स से यह सवाल था कि आप एक ही लड़की को क्यों टारगेट कर रहे हैं।उसको उसके रोने पर हर्ट कर रहे हैं। हंसने पर हर्ट कर रहे हैं और सारी चीज भी उसी के ऊपर डाली जा रही है। पानी भी उसी पर डाला जा रहा हैवो कहती है किचन में लिफ्ट हैइतनी गाड़ी हैघर हैतो लोग झूठ मान रहे हैं। कुछ भी दिखावा नहीं हैकुछ किसी से छिपा नहीं।
    मालूम था हमारी लड़की स्टार है
    इसके आगे तान्या ने की मां ने कहा कि उसे बिल्कुल नींद नहीं आती थी। सारी रात जागते हुए निकलती थी। ये सोचते हुए कि कब जल्दी वो घर वापस जाए। हमें ट्रॉफी का कोई लालच नहीं रहाक्योंकि हमें मालूम था हमारी लड़की स्टार है और रहेगी। हमारी बच्ची को हमने इतने प्यार से पाला हैतो उसके ऊपर यह पानी फेंकनायह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था हमसे।

  • दृश्यम 3: अजय देवगन 2 अक्टूबर, 2026 को विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करेंगे

    दृश्यम 3: अजय देवगन 2 अक्टूबर, 2026 को विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करेंगे


    नई दिल्ली/अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करेंगे जो 2 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल की शूटिंग ज़ोरों पर चल रही है जिसमें ओरिजिनल कास्ट भी वापसी करने वाली है।एक्टर अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करने वाले हैं। मेकर्स ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त की शूटिंग फिलहाल ज़ोरों पर चल रही है।
    विजय सालगांवकर की वापसी
    अजय देवगन द्वारा शानदार ढंग से निभाए गए विजय सालगांवकर एक साधारण मध्यम वर्गीय व्यक्ति हैं जो हर मुश्किल का सामना हिंसा से नहीं बल्कि अपनी इच्छाशक्ति बुद्धिमत्ता और अपने परिवार के प्रति अटूट प्यार से करते हैं।विजय सालगांवकर एक आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन पिता के रूप में उभरे जो अपनी तेज़ सोच और भावनात्मक ताकत से हर मुश्किल का सामना करते हैं।
    कहानी और कास्ट की डिटेल्स
    मेकर्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग कई शहरों और लोकेशन्स पर की जा रही है। कहानी स्थापित ‘दृश्यम’ टाइमलाइन के भीतर आगे बढ़ेगी जिसमें सालगांवकर परिवार के जीवन में नए और अप्रत्याशित मोड़ आएंगे।अजय देवगन तब्बू श्रिया सरन और रजत कपूर सहित ओरिजिनल कलाकारों की टीम अन्य जाने-माने एक्टर्स के साथ अपनी भूमिकाओं को दोहराएगी। मेकर्स ने कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही रोमांचक ड्रामा का संकेत दिया है।

  • एयरपोर्ट पर दिखी जीत की झलक, रणवीर-दीपिका के स्टाइल ने फैंस को किया दीवाना

    एयरपोर्ट पर दिखी जीत की झलक, रणवीर-दीपिका के स्टाइल ने फैंस को किया दीवाना


    नई दिल्ली
    ।बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले नजर आए। रणवीर की हालिया रिलीज़ फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है और भारत में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की सफलता के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में आए रणवीर का जोश साफ नजर आया। दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    रणवीर-दीपिका का मैचिंग लुक और फैंस की प्रतिक्रियाएं

    एक इंस्टाग्राम वीडियो में रणवीर और दीपिका को रविवार शाम एयरपोर्ट पर आते हुए देखा गया। दोनों ब्लैक ड्रेस में हाथ में हाथ डाले कार से बाहर निकले और कैमरे की फ्लैश के बीच मुस्कुराते रहे। फैंस ने सोशल मीडिया पर रणवीर को उनकी फिल्म धुरंधर और तस्वीर के लिए जमकर मैसेज किए। एक यूजर ने लिखा चॉकलेट बॉय से लेकर खिलजी बाजीराव और अब हमजा रणवीर की एक्टिंग रेंज कमाल की है रणबीर और विक्की से कहीं बेहतर। वहीं कई लोगों ने लिखा कि रणवीर-दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी है और उनकी मैचिंग ड्रेस देखकर फैंस काफी खुश हुए।

    धुरंधर का धमाकेदार प्रदर्शन और फिल्म की खासियत

    धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है जो पाकिस्तान के लियारी में आतंक नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में संजय दत्त अर्जुन रामपाल और आर. माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी अभिनय और एडिटिंग ने दर्शकों को फिल्म थियेटर में खींचा और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कराई। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल मार्च में रिलीज़ होने वाला है जिसे दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    रणवीर का विक्ट्री वॉक और फैंस की दीवानगी

    फैंस ने रणवीर के विजय रूटीन को स्टाइलिश बताते हुए सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा Victory walk but make it stylish! वहीं कई ने दीपिका और रणवीर की जोड़ी की तारीफ की और उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में स्थिरता की सराहना की। रणवीर और दीपिका की यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

  • धुरंधर एनिमल को पछाड़; टॉप 10 इंडियन फिल्म में हुई शामिल

    धुरंधर एनिमल को पछाड़; टॉप 10 इंडियन फिल्म में हुई शामिल

    मुंबई। आदित्य धर की फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म ने रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धुरंधर अब इस साल की टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। फिल्म ना सिर्फ 10वें नंबर पर आ गई है बल्कि इसने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को भी पछाड़ दिया है।

    दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर थी। फिल्म ने तीसरे रविवार को 555.7 करोड़ की कमाई की। वहीं एनिमल का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ है।

    बताते हैं आपको भारत की टॉप 10 फिल्में ऑफ ऑल टाइम

    पुष्पा द रूल पार्ट 2 : 1234.1 करोड़

    बाहुबली 2 : 1030 करोड़

    केजीएफ चैप्टर 2 : 859.7करोड़

    आरआरआर : 782.2 करोड़

    कल्कि 2898 एडी : 646.31 करोड़

    जवान : 640.25

    कंतारा चैप्टर 1: 633.42 करोड़

    छावा : 601.54 करोड़

    स्त्री 2 : 597.99 करोड़

    धुरंधर : 555.7 करोड़

    बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा, धुरंधर की तारीफ भी कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, धुरंधर ऐसी फिल्म है जैसे एक आदमी जो ज्यादा बोलता नहीं, लेकिन वह काफी डेडिकेटेड है। धुरंधर टाइटल ही फिल्म पर फिट बैठता है जिसमें ताकत दिखती है। फिल्म का म्यूजिक, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन टॉप पर है। अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह ने जबरदस्त काम किया है।

    वहीं फिल्म धुरंधर की बात करें तो यह फिल्म का पहला पार्ट है जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तबसे बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फ्यादा हुआ है। अब इसका सीक्वल अगले साल मार्च में रिलीज होगा।

  • उर्मिला मातोंडकर ने क्या छोड़ दी है फिल्में? बोलीं- OTT पर कर रही हूं डेब्यू

    उर्मिला मातोंडकर ने क्या छोड़ दी है फिल्में? बोलीं- OTT पर कर रही हूं डेब्यू

     है। अब इन खबरों पर उर्मिला का रिएक्शन आया है।

    क्या बोलीं उर्मिला
    मीडिया से बात करते हुए उर्मिला ने कहा, ‘जब बात मेरे काम की आती है तो मैं हमेशा से सेलेक्टिव रही हूं। मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा सकती जब लोगों को लग रहा है कि मैं फिल्में या बाकी कुछ नहीं कर रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं फिलहाल इस वक्त सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हूं।’
    ओटीटी पर कर रही हैं डेब्यू

    उर्मिला ने यह भी बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह सेट पर वापस आएं और दोबारा रॉक करें।
    कैसे रोल करना चाहती हैं उर्मिला

    किस तरह के रोल वह करना चाहती हैं, इस पर उर्मिला ने कहा, ‘मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किए खासकर ओटीटी पर क्योंकि इतना कुछ चल रहा है ओटीटी पर।’
    उर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ

    उर्मिला लास्ट 2022 में शो डीआईडी सुपर मॉम्स में नजर आई थीं। शो में उनके साथ रेमो डिसूजा और भाग्यश्री थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल के गाने बेवफा ब्यूटी में दिखी थीं जो इमरान खान की फिल्म थी।
    लास्ट फिल्म

    वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस वह लास्ट फिल्म ईएमआई में नजर आई थीं जिसमें वह लीड रोल में थीं।

    उर्मिला के करियर की बात करें तो उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत और पिंजर जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं जिसमें उनकी परफॉर्मेंसेस की खूब तारीफ हुई थी।
  • आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 555 करोड़ पार कर बनी ऑल-टाइम टॉप-10 फिल्म

    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 555 करोड़ पार कर बनी ऑल-टाइम टॉप-10 फिल्म


    नई दिल्ली/आदित्य धर की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रिलीज के 17वें दिन, यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने 555.7 करोड़ रुपये इंडिया नेटकी कमाई करते हुए ऑल टाइम टॉप-10 भारतीय फिल्मों की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया। इस उपलब्धि के साथ ही धुरंधर ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को पीछे छोड़ दिया, जिसकी लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 553 करोड़ रुपये रही थी।
    ऑल टाइम टॉप-10 भारतीय फिल्मों की ताजा सूची
    कमाई के मामले में धुरंधर अब देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पुष्पा:दरूल-पार्ट 21234.1 करोड़है, जबकि बाहुबली 2 दूसरे और केजीएफ चैप्टर 2 तीसरे नंबर पर बनी हुई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 2025 की तीन फिल्में शामिल हो चुकी हैं-कांतारा:ए लीजेंड चैप्टर-1,छावा औरअब धुरंधर।यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मजबूत और ऐतिहासिक संकेत माना जा रहा है।
    एनिमल बनाम धुरंधर: रिकॉर्ड के साथ बढ़ा सम्मान
    रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद फिल्ममेकर्स के बीच आपसी सम्मान साफ नजर आया। एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को “दमदार, सटीक और प्रभावशाली” बताते हुए इसके निर्देशन, संगीत, अभिनय और स्क्रीनप्ले की खुलकर सराहना की। वांगा ने खासतौर पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय को शानदार बताया। इसके जवाब में आदित्य धर ने भी वांगा के प्रति आभार जताते हुए उनकी निडर और सशक्त स्टोरीटेलिंग की प्रशंसा की।
    सितारों और दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन
    धुरंधर को न सिर्फ दर्शकों का बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों का भी भरपूर समर्थन मिला है। संदीप रेड्डी वांगा के अलावा राम गोपाल वर्मा, करण जौहर और सिद्धार्थ आनंद जैसे फिल्ममेकर्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन की दमदार मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूती दी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर और भी नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।