Category: Entertainment

  • कियारा आडवाणी की राय नई मां कियारा ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कही बड़ी बात बर्नआउट किसी के लिए अच्छा नहीं

    कियारा आडवाणी की राय नई मां कियारा ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कही बड़ी बात बर्नआउट किसी के लिए अच्छा नहीं

    नई दिल्ली । नई मां और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में वोग इंडिया को इंटरव्यू देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 8-घंटे की शिफ्ट पर चल रहे विवाद पर अपनी राय साझा की। कियारा ने कहा किसी भी इंडस्ट्री में बर्नआउट किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। उन्होंने तीन शब्दों को दोहराया जिन्हें वह सेट पर और घर पर बनाए रखना चाहती हैं गरिमा संतुलन सम्मान ।

    मातृत्व और शरीर का सम्मान

    कियारा ने अपनी मातृत्व यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने महसूस किया कि यह सिर्फ शरीर के आकार या आकार के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा जब मैं अपने शरीर को देखती हूँ तो सोचती हूँ ‘वाह आपने एक इंसान को जन्म दिया।’ इसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती। अब मैं अपने शरीर को हमेशा सम्मान दूंगी और समझूंगी कि मेरा शरीर मेरे लिए क्या कर सकता है।

    दीपिका पादुकोण के 8-घंटे शिफ्ट फैसले का समर्थन

    इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की आत्मा फिल्म और नाग अश्विन की कल्कि 2898 ई. सीक्वल से इस शर्त के कारण हट गईं कि वह एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा शूट नहीं करेंगी। दीपिका ने खुद इस फैसले का बचाव करते हुए कहा यदि यह महिला होने के नातेधक्का देने वाला लग रहा है तो जो भी हो।  इसी मामले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने दीपिका का समर्थन किया। अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि ईमानदार फिल्ममेकर इस शर्त को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं दिखाएंगे। वहीं निर्देशक मणिरत्नम ने कहा मैं इसे उचित मांग मानता हूँ। यह एक अनिवार्य आवश्यकता है और फिल्ममेकर को इसे ध्यान में रखते हुए कास्टिंग करनी चाहिए।

    इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत

    कियारा और दीपिका के बयान दर्शाते हैं कि बॉलीवुड में लंबे और थकाऊ शेड्यूल के चलते कलाकारों में बर्नआउट बढ़ रहा है। 8-घंटे की शिफ्ट जैसी शर्त कलाकारों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है। कियारा ने इस बात पर जोर दिया कि संतुलन और सम्मान हर पेशे में जरूरी हैं और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।फिल्म इंडस्ट्री में 8-घंटे की शिफ्ट पर चल रहे बहस ने कलाकारों और निर्माता दोनों के लिए चर्चा को जन्म दिया है। कियारा आडवाणी ने इस विषय पर अपनी राय साझा करके स्पष्ट किया कि बर्नआउट किसी के लिए लाभकारी नहीं है और संतुलन सम्मान और गौरव बनाए रखना जरूरी है। दीपिका पादुकोण के निर्णय और उनके समर्थन से यह साबित होता है कि कलाकार अब अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत सीमाओं को महत्व दे रहे हैं। भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के बदलाव और नियम लागू होने की संभावना है।

  • धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन

    धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन


    नई दिल्ली । रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इन 19 दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है। धुरंधर ने 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई की जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 589 50 करोड़ तक पहुँच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 897 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

    धुरंधर की हिंदी ऑक्यूपेंसी 30 70% रही और शोज की बात करें तो सुबह के शोज में 18 59% दोपहर के शोज में 32 66% शाम के शोज में 35 67% और रात के शोज में 35 88% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर बेहद प्रभावी साबित हुई है और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    वहीं हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड एश का कलेक्शन भी अच्छे आंकड़े दिखा रहा है। 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 85 50 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3550 करोड़ तक पहुँच चुका है। फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है और इसका रिस्पॉन्स पॉजिटिव है। हालांकि भारत में अवतार 3 धुरंधर से पीछे है लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

    अवतार: फायर एंड एश के पहले दो पार्ट्स भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे पहला पार्ट 2009 में आया था और दूसरा 2022 में। अब साल 2025 में अवतार के तीसरे पार्ट के रूप में अवतार: फायर एंड एश ने दर्शकों का दिल जीतने में सफलता पाई है। दोनों फिल्में धुरंधर और अवतार 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। जहां धुरंधर भारतीय सिनेमाघरों में हिट हो रही है वहीं अवतार: फायर एंड एश भी वर्ल्डवाइड दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।

  • संघर्षों से भरा रहा अनिल से मिस्टर इंडिया बनने का सफर, आज हैं अपार संपत्ति के मालिक

    संघर्षों से भरा रहा अनिल से मिस्टर इंडिया बनने का सफर, आज हैं अपार संपत्ति के मालिक

    नई दिल्ली । मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता अभिनय के लिए ही नहीं बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। आज अनिल कपूर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अनिल ने जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं..
    बॉलीवुड इंडस्ट्री मे आने से पहले अनिल कपूर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अभिनेता जब मुंबई आए थे, तो उनके परिवार के पास पैसों की तंगी थी। अनिल तब अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।बॉलीवुड इंडस्ट्री मे आने से पहले अनिल कपूर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अभिनेता जब मुंबई आए थे, तो उनके परिवार के पास पैसों की तंगी थी। अनिल तब अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।
    अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में की, उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे में कैमियो किया था। साल 1980 में आई तेलुगू फिल्म वामसा वृक्षम में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में काम किया। इसके बाद अभिनेता ने 1983 में फिल्म वो सात दिन के जरिए बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक एक करके अनिल कपूर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और बेटा, मिस्टर इंडिया, मेरी जंग, कर्मा, तेजाब, कसम, राम लखन, हमारा दिल आपके पास है, लाडला और नायक जैसी कई बेहतरीन फिल्में की।
    अनिल कपूर की डायलॉग की तरह ही उनकी लव लाइफ भी झकास है। अभिनेता जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात मॉडल सुनीता से हुई। पहली नजर में ही मिस्टर इंडिया को सुनीता से प्यार हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन दिनों अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। अनिल कपूर ने सुनीता से साल 19 मई 1984 में शादी की थी।अभिनेता लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाने जाते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं। अभिनेता के पास ल्गजरी कारों के कलेक्शन है, जिसमें बीएमडब्लयू, मर्सिडीज, बेंज एड क्लास, बेंटली, जगुआर और ऑडी है। मिस्टर इंडिया की नेेटवर्थ 134 करोड़ रुपये है।
  • आधी रात 3.30 बजे दो अनजान शख्स…', उर्फी के साथ हुई बदतमीजी, घर में घुसे लोग, कैसे बचाई जान?

    आधी रात 3.30 बजे दो अनजान शख्स…', उर्फी के साथ हुई बदतमीजी, घर में घुसे लोग, कैसे बचाई जान?


    नई दिल्ली
    ।फैशन क्वीन उर्फी जावेद इस समय खौफ में हैं. आधी रात को उनके घर में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें सोमवार (22 दिसंबर) की सुबह आनन-फानन में अपनी बहनों संग पुलिस स्टेशन भागना पड़ा. उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए जब फैंस को ये जानकारी दी तो हर कोई उनके लिए चिंतित नजर आया. अब उन्होंने बताया है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ?
    खतरे में उर्फी जावेद?

    उर्फी जावेद ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि 22 दिसंबर रात करीब 3.30 बजे 1 अनजान शख्स लगातार करीब 10 मिनट तक उनके घर के दरवाजे की बेल बजाता रहा. बाद में उन्हें पता चला कि एक नहीं बल्कि 2 लोग उनके घर के बाहर खड़े हैं और वो उनके घर के बाहर से जा नहीं रहे थे. उर्फी को फिर पुलिस की मदद लेनी पड़ी. पुलिस के आने पर ही वो दो अनजान शख्स उनके घर से बाहर भागे. उर्फी ने बताया कि जब दो लोग लगातार 10 मिनट तक उनके घर की बेल बजाते रहे तब वो बाहर चेक करने गईं. बाहर खड़े शख्स ने उर्फी से दरवाजा खोलने और उन्हें घर के अंदर आने को कहा, जबकि दूसरा शख्स कॉर्नर पर खड़ा रहा. उर्फी बोलीं- मैंने उस शख्स से वहां से जाने को कहा, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया. मैंने जब उसे वॉर्निंग दी कि मैं पुलिस को बुला लूंगी तभी वो वहां से गए.

    उर्फी संग हुई बदतमीजी

    उर्फी से आगे पूछा गया कि पुलिस के आने पर क्या हुआ था? एक्ट्रेस बोलीं- हमने पुलिस को कॉल की तो वो दोनों हमारे और पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगे. वो दोनों काफी रूड थे और बार-बार बोल रहे थे- निकल निकल. उन्होंने वहां से जाने के लिए इनकार कर दिया था. उर्फी ने कहा कि ये उनके लिए काफी डरावना एक्सपीरियंस था. एक्ट्रेस बोलीं- जब कोई रात के 3 बजे घर के बाहर आकर खड़ा हो जाए और एक लड़की से दरवाजा खोलने को कहे और फिर वहां से जाने से भी इनकार कर दे तो ये काफी डरावना होता है. खासकर जब लड़कियां अकेली रहती हों तो ऐसी सिचुएशन काफी भयानक होती है.उर्फी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. वो खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं. एक्ट्रेस बोलीं- मैं जानना चाहती हूं कि उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाएगा? बता दें कि फैंस भी उर्फी की सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं.

  • करीना कपूर-सैफ अली खान और सोहा के लिए शुरू हुआ 'क्रिसमस' वीक, दादी शर्मिला के साथ दिखे क्यूट जेह और तैमूर

    करीना कपूर-सैफ अली खान और सोहा के लिए शुरू हुआ 'क्रिसमस' वीक, दादी शर्मिला के साथ दिखे क्यूट जेह और तैमूर


    नई दिल्ली ।सोहा अली खान हर साल क्रिसमस बड़ी ही धूम-धाम से मनाती आई हैं। इस बार उनका क्रिसमस वीक आज से शुरू हो चुका है। क्रिसमस पार्टी में सोहा के साथ दिखीं उनकी भाभी करीना कपूर खान, भाई सैफ अली खान, सोहा की मां शर्मिला टैगोर, क्यूट जेह और तैमूर अली खान।
    सोहा का पोस्ट
    सोहा अली खान के लिए क्रिसमस आज से शुरू हो चुका है। इस क्रिसमस वीक की शुरुआत उन्होंने अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के साथ की। इस दौरान इस पार्टी में जेह और तैमूर भी नजर आए। इस पार्टी में सोहा की मां शर्मिला टौगोर भी शामिल हुईं। इन तस्वीरों में सोहा की बेटी इनाया खेमू भी नजर आईं, लेकिन सभी का ध्यान खींचा सांता क्लॉज ने।
    सोहा के लिए आज से शुरू हुआ क्रिसमस
    सोहा ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस वीक की इन तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा कि उनके लिए आज से क्रिसमस वीक की शुरुआत हो चुकी है। यानी कि आज से 25 तारीख तक सोहा क्रिसमस सेलिब्रेट करती रहेंगी।

    करीना, सैफ और सोहा का करियर

    करीना कपूर जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो सैफ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। इस हॉरर फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। सोहा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘छोरी 2’ में देखा गया था।
  • बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

    बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

    मुंबई। बॉर्डर 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। बॉर्डर 2 जिसमें पहले पार्ट से सिर्फ सुनील शेट्टी लीड रोल में थे, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ अब फिल्म में पुराने 2 किरदार और जुड़ने वाले हैं और वह हैं अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी। इसके अलावा फिल्म में क्या खास होने वाला है, आपको बताते हैं।

    कैसे होगा कैमियो

    एक रिपोर्ट के मुताबिक 1998 की बॉर्डर फिल्म से 3 एक्टर्स को लिया जाएगा, छोटे कैमियो के लिए। पहली फिल्म 1971 इंडिया पाकिस्तान वॉर पर आधारित थी। वहीं बॉर्डर 2 भी 1971 इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बैकड्रॉप पर है तो ऐसे में जो ओरिजनल फिल्म के किरदार हैं वो नए फिल्म के किरदारों से मिलेंगे। डायरेक्टर अनुराग और प्रोड्यूसर राइटर निधि दत्ता ने सोचा कि पहले पार्ट के किरदारों को लेकर इसे यादगार बनाया जा सकता है।
    साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और अहान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरानी और नई फिल्म के करेक्टर्स 1971 वॉर की शुरुआत से पहले मिलेंगे।

    यह काफी शानदार आइडिया है क्योंकि इसके जरिए पिता-बेटे सुनील शेट्टी और अहान को साथ में फैंस देख पाएंगे।

    वहीं जो 3 किरदार हैं उन्हें डिजिटली डी एज किया जाएगा यानी कि उन्हें पहली बॉर्डर की तरह जवान किया जाएगा क्योंकि बॉर्डर की रिलीज को 28 साल हो गए हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में अक्षय और सुदेश ने अपने-अपने पोर्शन की शूटिंग कर ली है मुंबई में। सुनील का पार्ट ग्रीन स्क्रीन पर शूट हुआ हुआ है क्योंकि किसी दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से उनका लुक अलग है और स्पेशल एफेक्ट्स से उन्हें पहले वाले लुक में दिखाएंगे।
    कब होगी बॉर्डर 2 रिलीज

    बॉर्डर 2 के बारे में बता दें कि इसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुरमीत संधु और आन्या सिंह हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

  • खान, बोले- ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    खान, बोले- ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    फेशनल जिंदगी पर धरम जी का बहुत बड़ा असर है।
    ‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’

    सलमान ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है और मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है… आप जानते हैं, मैंने एक हीरो को फॉलो किया है, मैंने धरम जी को फॉलो किया है।”
    सलमान ने क्यों लिया पिता का नमा?

    सिनेमा के प्रति अपने नजरिए पर बात करते हुए सलमान ने कहा, “स्क्रिप्ट लेवल पर, मैंने अपने पिता को फॉलो करने की कोशिश की है। सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं।”
    ‘बहुत नेक इंसान हैं’ – सलमान

    जब उनसे पूछा गया कि धर्मेंद्र में ऐसी क्या बात थी जिसने उन पर गहरा असर छोड़ा, तो सलमान का जवाब तुरंत और दिल से आया। सलमान ने कहा, “वह बहुत नेक इंसान हैं। बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत इमोशनल इंसान हैं।” ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने धर्मेंद्र को याद किया हो। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और नम आंखों से उन्हें याद किया था।
    कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?

    24 नवंबर के दिन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वह 89 साल के थे और 8 दिसंबर के दिन अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। हालांकि, जन्मदिन से 14 दिन पहले ही वह हमें छोड़कर चले गए।

  • सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

    सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

    मुंबई। OTT फिल्मों का व्यूवरशिप रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस फिल्म के रिपोर्ट कार्ड में टॉप 5 फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ये एक फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म ने आते ही OTT ऑडियंस की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

    OTT पर आई फिल्मों की लिस्ट आ गई है। व्यूवरशिप के मामले में इन 5 फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना की फिल्म लगातार ऑडियंस की फेवरिट लिस्ट में बनी हुई है और टॉप कर ही है। वहीं इस बार नवाज़ुद्दीन की रात अकेली है भी छा गई है।ल कुछ ही दिनों में फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।
    थामा

    आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर भी धमाका कर रही है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थामा आते ही छा गई है। OTT ऑडियंस ने एक हफ्ते में इस फिल्म को 31 लाख से ज्यादा बार देखा है। आने वाले दिनों में ये फिल्म व्यूज में कमाल कर सकती है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में नुम्बर 1 पर बनी हुई है।
    द गर्लफ्रेंड

    रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। OTT व्यूवरशिप के मामले में फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म एक भूमा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक ऐसे रिश्ते में बंधी है जिससे वो बाहर निकलना चाहती है।
    कांथा

    नेटफ्लिक्स पर दुलकर सलमान की एक फिल्म कांथा पसंद की जा रही है। फिल्म एक अनोखी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक एक्टर महादेवन और डायरेक्टर अप्पा के बीच के बुरे रिश्ते को दिखाया जाता है। दोनों की दुश्मनी की वजह से फिल्म की हीरोइन का मर्डर हो जाता है।इस फिल्म को पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा बार देखी गई है। ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
    मिशन इम्पॉसिबल

    टॉप क्रुज स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए क्रेज रहा है। पिछले हर पार्ट को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। हाल में OTT आई फिल्म सिर्फ एक हफ्ते में 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में चौथे नंबर पर बनी हुई है।
    रात अकेली है

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म रात अकेली है हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है और ट्रेंड कर रही है।
    रात अकेली है

    कुछ ही दिनों में ये फिल्म 12 लाख से ज्यादा व्यू के साथ नंबर 5 पर बनी हुई है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है।

  • फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी

    फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी

    मुंबई। मुमताज ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के 2023 में हुए ‘सेपरेशन’ पर खुलकर बात की. जहां नताशा अपने बच्चों बेटी डायनी और बेटे अजारियस के साथ लंदन में रहती हैं, वहीं फरदीन मुंबई में रहते हुए भी उनसे मिलने जाते रहते हैं. अब मुमताज ने हाल में एक इंटरव्यू में दोनों के फिर से साथ आने की इच्छा जताई है. उन्होंने फरदीन को ‘बेहतरीन पिता और पति’ बताया और कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी नताशा की बहुत परवाह करते हैं.
    मुमताज ने विक्की लालवानी से बातचीत में फरदीन को ‘हीरा’ बताया और कहा, ‘मुझे आज भी फरदीन हीरा लड़का लगता है. वह मेरा फेवरेट है. मुझे उससे बहुत प्यार है क्योंकि जब वह पैदा हुआ था और हम फिरोज की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, मैंने उसके नाम पर शैम्पेन पी थी. वह बहुत स्वीट है.’ मुमताज ने याद किया कि जब उनकी बेटी लंदन में बीमार थी, तो फरदीन उनसे मिलने तीन बार भारत से लंदन गया. उन्होंने कहा, ‘आज भी… मैं आपको बताना चाहती हूं कि जब मेरी बेटी लंदन में थोड़ी बीमार थी, तो वह भारत से तीन बार उससे मिलने गया. अगर कोई और आदमी होता तो कह देता, ‘झील में कूद जाओ, मैं क्यों आऊं?’ उसके लिए आना जरूरी नहीं था, लेकिन वह दो-तीन बार मिलने आया.’

    फरदीन अभी भी करते हैं नताशा की परवाह
    नताशा के अलावा फरदीन अपने बच्चों से भी बहुत जुड़े हुए हैं. मुमताज ने बताया, ‘बच्चे मां के पास रहते हैं, तो जब भी उनकी छुट्टियां होती हैं, वह उन्हें छुट्टियों पर ले जाता है. मेरी बेटी भी खुशी-खुशी मान जाती है. बच्चों को फूल की तरह रखता है, हर जगह ले जाता है, कभी मना नहीं करता, उनके साथ शॉपिंग भी जाता है. मैं झूठ नहीं बोल रही, वह शानदार पिता और बहुत अच्छे पति हैं. वह अपने बच्चों से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है. आप खुद उससे पूछ सकते हैं. उनके बच्चे बहुत खूबसूरत हैं.’

    फरदीन-नताशा को साथ देखना चाहती हैं मुमताज
    मुमताज ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि दोनों फिर से साथ आ जाएं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत अच्छे दिल के हैं. वह मुझे भी बहुत प्यार करते हैं, बहुत इज्जत देते हैं. मैं आज भी भगवान से दुआ करती हूं कि ये दोनों फिर से एक हो जाएं. अगर उन्हें कुछ अच्छा मिलता है तो वह नताशा और मुझे भी गिफ्ट देते हैं. पर पता नहीं तकदीर को क्या मंजूर है. उसने अभी तक किसी और से शादी नहीं की है. दोनों को खुद सोचना और फैसला करना होगा कि साथ आना है या नहीं. मैं कुछ नहीं कह सकती, न ही उन पर दबाव डाल सकती हूं, वे दोनों बड़े हैं. मैंने फरदीन से दो-चार बार कहा भी है-तुम दोनों साथ क्यों नहीं रह सकते? वह बस इतना कहते हैं, ‘देखेंगे’.

    ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे फरदीन खान
    यह पहली बार नहीं है जब मुमताज ने अपनी बेटी नताशा और फरदीन खान के अलगाव पर बात की है. जुलाई में दिए एक इंटरव्यू में मुमताज ने कहा था, ‘वे कह रहे हैं कि अलग हो रहे हैं, लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ है. मुझे फरदीन से बहुत प्यार है. वह मेरी आंखों के सामने पैदा हुआ. वे अब भी पति-पत्नी हैं. कुछ सीरियस नहीं है. शायद अब दोनों की नहीं बनती. हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं.’ वहीं, काम की बात करें तो फरदीन खान ने पिछले साल लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी की थी. वह तरुण मनसुखानी की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे.

  • रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में तमन्ना भाटिया की बजाय दो हीरोइन क्यों कास्ट की गईं

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में तमन्ना भाटिया की बजाय दो हीरोइन क्यों कास्ट की गईं


    नई दिल्ली । रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसके गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खासकर गाना शरारत चर्चाओं में है जो क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान पर फिल्माया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए पहले तमन्ना भाटिया का नाम सामने आया था इस गाने को कोरियोग्राफ़ करने वाले विजय गांगुली ने डायरेक्टर आदित्य धर को तमन्ना भाटिया का नाम सुझाया था लेकिन आदित्य धर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। विजय गांगुली ने बताया कि आदित्य ने साफ तौर पर कहा था कि वह गाने को आइटम सॉन्ग के रूप में नहीं देखना चाहते थे और इस कारण एक हीरोइन पर फोकस होने से फिल्म की कहानी पर ध्यान भटक सकता था।

    आदित्य धर ने यह निर्णय लिया कि गाने में दो हीरोइनों को कास्ट किया जाए ताकि कहानी की धारा से ध्यान न हटे। अगर गाना सिर्फ एक लड़की पर फोकस करता तो यह गाना उस एक्ट्रेस का गाना बन जाता और फिल्म की मूल कहानी से ध्यान हट सकता था। धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के स्टार कास्ट जिसमें रणवीर सिंह अक्षय खन्ना और संजय दत्त शामिल हैं को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई आगे भी जबरदस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    इसके अलावा धुरंधर के दूसरे भाग का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च को थिएटर पर रिलीज होगा। धुरंधर ने जहां दर्शकों को अपने कंसीप्ट और एक्टिंग से प्रभावित किया है वहीं फिल्म के गाने और कहानी पर फोकस करने की आदित्य धर की रणनीति ने इसे एक बेहतरीन फिल्म बना दिया है।