Category: Entertainment
-

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया का भौकाल, मिर्ज़ापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली । भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। जिस क्राइमसत्ता और बदले की दुनिया ने ओटीटी पर तहलका मचाया थावही कहानी अब और बड़े स्केल के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।जब से मिर्ज़ापुरद मूवी का ऐलान हुआ थाफैंस इसकी रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब मेकर्स ने इस इंतज़ार को खत्म करते हुए आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है।मिर्ज़ापुरद मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।फिल्म दर्शकों को उसी रॉबेरहम और सत्ता की लड़ाई से भरी दुनिया में ले जाएगीजिसे उन्होंने वेब सीरीज़ में पसंद किया था लेकिन इस बार कहानी का स्केल और भी बड़ा होगा।फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैयाअली फज़ल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु त्रिपाठी मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदारों में वापसी कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में कई पुराने और नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म की स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमाररवि किशनअभिषेक बनर्जीरसिका दुग्गलश्वेता त्रिपाठीश्रिया पिलगांवकरहर्षिता गौरसुशांत सिंहमोहित मलिकशीबा चड्ढाराजेश तैलंगकुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार शामिल हैं।मिर्ज़ापुरद मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया हैजबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि सत्ताबदले और खून-खराबे की ये कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आती है। -

विरासत में मिला क्रिकेट छोड़ क्यों बॉलीवुड में आए अंगद बेदी, इन फिल्मों के लिए होती है चर्चा
नई दिल्ली । अभिनेता अंगद बेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड में उनकी शुरुआत से लेकर अब तक के सफर के बारे में।भारतीय क्रिकेट कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी का आज यानी 6 फरवरी को जन्मदिन है। अंगद बेदी को उनकी फिल्मों से फैंस पहचानते हैं। विरासत में मिला क्रिकेट छोड़ अंगद ने बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाने की कोशिश की है। आइए उनके जन्मदिन के खास दिन पर आपको बताते हैं उनकी निजी जिंदगी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर के बारे में।खुद कही थी ये बातअंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि मुझे लगता है कि काम ही सबसे ज्यादा जरूरी है। हर इंसान की एक ऐसी पर्सनालिटी बननी चाहिए कि लोग आपके काम से कनेक्ट कर सकें। मैं लाइफ में बेचारा बनकर नहीं रहना चाहता। अंगद ने बताया कि 17 साल की उम्र में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अभिनेता बनना है इसके बाद उन्होंने चचेरे भाी की डिफेंस कॉलोनी में एक दुकान में जाकर अमिताभ बच्चन की फिल्में देखना शुरू किया। इन्हीं फिल्मों को देखकर एक्टिंग के प्रति अंगद का रुझान और बढ़ गया।
पिता हो गए थे नाराजएक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए 18 साल की उम्र में बाल कटवा लिए थे इस बात से उनके पिता इतने नाराज हो गए थे कि 20 साल तक उनसे बात ही नहीं की थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उन दोनों की सुलह करवाई थी।
ऐसे हुई नेहा से मुलाकात
अंगद बेदी ने साल 2018 में नेहा धूपिया से शादी कर ली थी। दोनों की शादी दिल्ली में हुई। खबरों की मानें तो अंगद से शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गईं थीं। नेहा और अंगद ने अपने माता-पिता को शादी के बारे में बताने के बाद 72 घंटों में शादी कर ली थी। कपल के एक बेटा और एक बेटी है। अंगद से शादी के पांच महीने बाद ही नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं साल 2021 में उन्होंने अपने बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी का स्वागत किया। इन फिल्मों में नजर आए अंगद बेदीअंगद बेदी को उनकी फिल्म डियर जिंदगीटाइगर जिंदा हैघूमरगुंजन सक्सेनासूरमा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अंगद बेदी ने बहुत सी फिल्मों में काम किया हालांकि वे अभी तक किसी फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में काम नहीं कर पाए हैं। -

6 साल बाद बॉलीवुड में कदम रख रहीं प्रियंका चोपड़ा, क्या फिर दिखेंगी ऋतिक और शाहरुख की फ्रेंचाइजी फिल्मों में?
नई दिल्ली।बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय फिल्म गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रियंका एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं लेकिन इस कमबैक से ज्यादा चर्चा अब उनकी पुरानी और सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों डॉन 3 और कृष 4 को लेकर हो रही है। हाल ही में अपनी फिल्म वाराणसी के प्रचार के दौरान इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट ScreenRant से बातचीत करते हुए प्रियंका से जब इन दोनों फिल्मों के बारे में सीधा सवाल किया गया तो उनके जवाब ने फैंस की धड़कनें तेज कर दीं। प्रियंका ने शरारती मुस्कान के साथ कहा कि वह फिलहाल इस बारे में बात करने के लिए अधिकृत हैं या नहीं उन्हें नहीं पता। उनकी इस रहस्यमयी चुप्पी पर पास ही मौजूद को-स्टार महेश बाबू ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब साफ है कि पर्दे के पीछे कुछ तो पक रहा है।हालांकि प्रियंका ने बड़ी ही समझदारी से बात को घुमाते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान वाराणसी पर है जो 6 साल बाद भारत में उनकी पहली फिल्म होने वाली है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने डॉन 3 और कृष 4 का हिस्सा होने की खबरों को सिरे से नकारा भी नहीं है। डॉन फ्रेंचाइजी की बात करें तो प्रियंका इसके शुरुआती दोनों भागों में शाहरुख खान के साथ अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। फरहान अख्तर की इस सीरीज में उनका ‘जंगली बिल्ली’ वाला अवतार आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। हालांकि डॉन 3 को लेकर हाल के दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं जहाँ पहले रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के नाम सामने आए थे लेकिन अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका की संभावित एंट्री ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
दूसरी तरफ कृष 4 को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है क्योंकि ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका की केमिस्ट्री इस फ्रेंचाइजी की जान रही है। खबर है कि इस बार ऋतिक रोशन खुद निर्देशन की कमान संभाल सकते हैं और ऐसे में प्रियंका का पुराने किरदार में लौटना फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। फिलहाल प्रियंका की प्राथमिकता राजामौली की वाराणसी है जिसमें महेश बाबू ‘रुद्र’ के एक बेहद शक्तिशाली अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है जिसमें महेश बाबू हाथ में त्रिशूल लिए बैल पर सवार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रियंका वाकई अपने पुराने किलों यानी डॉन और कृष को फिर से फतह करने की तैयारी कर चुकी हैं।
-

दिशा पाटनी संग अफेयर की चर्चाओं पर पहली बार बोले सिंगर तलविंदर, क्या मिल गया बॉलीवुड को नया कपल?
नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मशहूर सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के बीच बढ़ती नजदीकियों ने इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रखी हैं। काफी समय से दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद अब आखिरकार तलविंदर सिंह ने इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिससे फैंस के बीच उत्साह और असमंजस दोनों बढ़ गए हैं। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान जब तलविंदर से दिशा के साथ उनके कथित अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद ही दिलचस्प और सधे हुए अंदाज में अपनी बात रखी। तलविंदर ने खुलासा किया कि उनकी और दिशा की पहली मुलाकात एक्ट्रेस नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले हुई थी और उस वक्त उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात इंटरनेट पर इस कदर तहलका मचा देगी।तलविंदर के मुताबिक जैसे ही उनकी साथ वाली तस्वीरें वायरल हुईं उन्हें एहसास हुआ कि लोग उन्हें एक कपल के तौर पर देख रहे हैं। रिश्ते की सच्चाई पर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि वे फिलहाल एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश कर रहे हैं यानी अभी चीजें शुरुआती दौर में हैं। उन्होंने न तो रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार किया और न ही इसे अफवाह बताकर खारिज किया। दिलचस्प मोड़ तब आया जब तलविंदर से सीधे तौर पर उनके प्यार के बारे में पूछा गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें तो हर दिन प्यार होता है और वह इस वक्त भी प्यार की गिरफ्त में हैं। हालांकि उन्होंने यह रहस्य बरकरार रखा कि वह प्यार दिशा पाटनी ही हैं या कोई और।
गौरतलब है कि इन दोनों की बॉन्डिंग सबसे पहले नुपुर सेनन की शादी के फंक्शन में नजर आई थी जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट और मुंबई के विभिन्न कार्यक्रमों में साथ देखा गया। दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय का तलविंदर के साथ मस्ती करना भी इस बात की गवाही देता है कि सिंगर अब दिशा के करीबी सर्कल का हिस्सा बन चुके हैं। तलविंदर जो हमेशा मास्क के पीछे अपना चेहरा छिपाकर रखते हैं और एक प्राइवेट इंसान माने जाते हैं उनका इस तरह खुलकर बोलना दिशा के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म कंगुआ में नजर आने के बाद अब वह जल्द ही फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा हैं। अब देखना यह होगा कि दिशा और तलविंदर का यह ‘डिस्कवरी फेज’ कब आधिकारिक रिश्ते में तब्दील होता है।
-

रणबीर कपूर का खुलासा: डरावना था एनिमल का किरदार लेकिन डायरेक्टर के भरोसे ने फिल्म को बनाया यादगार
नई दिल्ली।भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म ‘एनिमल’ ने रणबीर कपूर को एक ऐसे मुकाम पर खड़ा कर दिया है जहाँ उनकी अदाकारी की चर्चा सरहदों के पार भी हो रही है। हाल ही में फिल्म के जापान प्रीमियर से पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर ने अपनी इस यात्रा के कई अनकहे पहलुओं को साझा किया। उन्होंने बड़ी बेबाकी से यह स्वीकार किया कि जब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी तो वह खुद अपने ही किरदार रणविजय से काफी डर गए थे। उन्हें महसूस हुआ था कि यह किरदार कोई आम हीरो नहीं है बल्कि इसमें एक गहरा अंधेरा और खतरनाक जुनून छिपा है।रणबीर ने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें हमेशा से कुछ अलग करने की तलाश रहती है और ‘एनिमल’ की कहानी में उन्हें वह जोखिम नजर आया। हालांकि शुरुआत में वह डरे हुए थे लेकिन जैसे-जैसे संदीप ने उन्हें इस कहानी के पीछे के जज्बात और एक पिता के प्रति बेटे के पागलपन भरे प्यार को समझाया रणबीर का डर एक्साइटमेंट में बदल गया। उन्होंने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा के काम करने का तरीका और उनका अटूट आत्मविश्वास ही वह मुख्य वजह थी जिसने उन्हें इस फिल्म के लिए ‘हां’ कहने पर मजबूर किया। उन्हें लगा कि अगर डायरेक्टर इस कहानी को इतनी ईमानदारी और जुनून के साथ पर्दे पर उतारना चाहता है तो उन्हें भी अपनी सीमाओं को तोड़ना ही होगा।
फिल्म के दौरान आने वाली शारीरिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए रणबीर ने उस यादगार क्लाइमेक्स सीन को याद किया जिसने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल के साथ शर्टलेस फाइट सीक्वेंस शूट करना उनके लिए सबसे कठिन अनुभव रहा। कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के उस तीव्रता के साथ लड़ना न केवल शारीरिक रूप से थका देने वाला था बल्कि मानसिक तौर पर भी उस गुस्से को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक्शन सीन्स की मौलिकता ने ही उन्हें इस प्रक्रिया का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया।
रणबीर कपूर की यह फिल्म न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी बल्कि इसने सिनेमाई दुनिया में एक नई बहस को भी जन्म दिया। फिल्म में रश्मिका मंदाना बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के किरदारों ने भी कहानी में जान फूंकी। अब जबकि दुनिया भर के दर्शक फिल्म के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का इंतजार कर रहे हैं रणबीर अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में जुट गए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस अभिनेता ने खूंखार रणविजय बनकर दर्शकों को डराया वह अब भगवान राम के रूप में पर्दे पर क्या जादू बिखेरते हैं।
-

जैकी चैन का भावुक फैसला, मौत के बाद दुनिया सुनेगी उनका खास गीत…
नई दिल्ली।एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जैकी चैन ने 71 वर्ष की उम्र में अपने प्रशंसकों को भावनात्मक कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में एक विशेष गीत रिकॉर्ड किया हैजिसे उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ किया जाएगा। मंच पर यह बात साझा करते समय उनकी आवाज़ में अनुभव की गहराई और आंखों में जीवन भर की थकान साफ झलक रही थी। यह मानो उनके जीवन का आख़िरी संदेश होजिसे वह खुद दुनिया तक पहुंचाना चाहते हों।1954 में हांगकांग में जन्मे जैकी चैन का बचपन आसान नहीं रहा। मात्र सात साल की उम्र में उन्हें चीनी ओपेरा ट्रेनिंग स्कूल भेज दिया गयाजहां रोज़ाना करीब 20 घंटे शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जाता था। सख्त अनुशासनकठोर सज़ाएं और भावनाओं पर नियंत्रण उनके रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा थे। जैकी बाद में स्वीकार कर चुके हैं कि उस दौर में रोने तक की इजाज़त नहीं होती थी।यही कठिन ट्रेनिंग आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। 70 और 80 के दशक में जैकी चैन ने लगभग हर खतरनाक स्टंट खुद किया। इस दौरान उन्हें 30 से अधिक गंभीर चोटें आईं। 1986 में फिल्म आर्मर ऑफ गॉड की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उनकी जान पर बन आई थी। उस घटना के बाद जैकी को एहसास हुआ कि ज़िंदगी ने उन्हें दूसरा मौका दिया है।इसके बावजूद सफलता तुरंत नहीं मिली। लगभग एक दशक तक हॉलीवुड ने उन्हें नजरअंदाज़ किया। एशियाई चेहरा, भाषा की बाधा और अलग एक्शन स्टाइल को वजह बताया गया। लेकिन जैकी चैन ने हार नहीं मानी। 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म रश ऑवर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और वे वैश्विक स्टार बन गए।उनकी ज़िंदगी के कई चौंकाने वाले सचबाद में सामने आए। साल 2003 में उनके पिता ने बताया कि वे एक गुप्त एजेंसी से जुड़े थे, जबकि उनकी मां का अतीत भी विवादों से भरा रहा। जैकी ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि उनके जीवन के सबसे बड़े रहस्य उनके अपने परिवार से जुड़े थे।पर्सनल लाइफ को लेकर भी जैकी चैन ने खुद को कभी आदर्श नहीं बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपने बेटे के लिए अच्छे पिता नहीं बन पाए। आज जब उनका आख़िरी गीत चर्चा में है, तो जैकी चैन का संदेश साफ है-ज़िंदगी में आख़िरी होने से मत डरो, अधूरा रह जाने से डरो। -

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म के टाइटल पर क्यों मचा बवाल? लोग कर रहे नाम बदलने की मांग
नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स ने मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित का पहला लुक जारी कर दिया है। मनोज बाजपेयी एक पुलिसवाले की भूमिका में फैंस को काफी एंटरटेन करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की पहली झलक के साथ ही फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग टाइटल को बदलने की मांग कर रहे हैं।टाइटल पर क्यों मच रहा बवाल
फिल्म का टाइटल है घूसखोर पंडित। जैसे ही टाइटल वायरल हुआ लोग कहने लगे कि ये टाइटल समाज के एक वर्ग को टारगेट कर रहा है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा- हेलो नेटफ्लिक्स इंडिया, पंडितों और ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने को नॉर्मल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं आपको कोर्ट में मिलूंगा।नाम बदलने की हो रही मांग
एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो ब्राहम्ण भी नहीं हूं, लेकिन ब्राहम्णों के प्रति इतनी नफरत ये तो बहुत ज्यादा हो गया। सोचिए आप घूसखोर दलित या घूसखोर मुस्लिम जैसा टाइटल रखें और फिर सोचें कि क्या रिएक्शन होता। एक ने लिखा- बेहद शर्मनाक, अपनी कट्टरता फैलाने के लिए एक ऐसा समाज चुना जो सॉफ्ट टारगेट हैं। इसे अभी बदलिए या फिर बैन के लिए तैयार हो जाइए।क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
एक ने लिखा- आपने घूसखोर पंडित नाम रखा, क्या आपके अंदर फिल्म का नाम घूसखोर मुस्लिम रखने की है? इसे बदलो या फिर मास बॉयकॉट के लिए तैयार हो जाओ। एक ने लिखा- ये लोग शो का नाम कुछ भी रख सकते थे, लेकिन एक नेरेटिव सेट करने के लिए उन्होंने खासकर ये नाम चुना। ये ठीक कैसे हो सकता है? शायद, इन्हें सबक सिखाने के लिए हमें इनका बहिष्कार करना शुरू कर देना चाहिए।फिल्म के बारे में जानिए
फिल्म की बात करें तो फिल्म में मनोज बाजपेयी अजय दिक्षीत का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म को लिखा है नीरज पांडे ने।फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा जैसे कलाकार नजर आएंगे। -

अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत
नई दिल्ली । बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. दोनों सितारों को फिल्म इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल कहा जाता है. दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं और आज इनकी मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है. अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोर के बारे में बताते हैं. चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन को विश्व सुंदरी कैसे मिलीं थीं?कैसे हुई मुलाकात?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इंडस्ट्री का आइडियल कपल कहा जाता है. दोनों की मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प रहा है. पहली बार दोनों सितारों की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी. ये वो वक्त था जब अभिषेक बच्चन एक्टिंग में नहीं बल्कि प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे थे. उस दौरान एक्टर अपनी फिल्म के लिए लोकेशन देखने गए थे और उसी वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.लव स्टोरी में बॉबी देओल का अहम रोलऐश्वर्या राय बच्चन स्विट्जरलैंड में बॉबी देओल के साथ अपनी फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग में बिजी थी. इसी दौरान अभिषेक बच्चन बॉबी देओल से मिलने उनके सेट पर चले गए और बॉबी देओल ने ऐश्वर्या राय की मुलाकात अभिषेक बच्चन से कराई. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और साल 2000 में दोनों ढाई अक्षर प्रेम के मूवी में साथ नजर आए. वहीं साल 2006 में दोनों की लव लाइफ शुरू हुई, इस दौरान दोनों सितारों ने गुरु मूवी में काम किया था और इसी फिल्म से दोनों ने डेट भी करना शुरू कर दिया था. इसके बाद साल 2007 में दोनों ने परिवार की मौजदूगी में शादी कर ली.

