Category: Madhya Pradesh

  • भोपाल सागर छिंदवाड़ा में बड़ी कार्यकारिणी पर रोक कांग्रेस संगठन के नए फरमान से असमंजस्य

    भोपाल सागर छिंदवाड़ा में बड़ी कार्यकारिणी पर रोक कांग्रेस संगठन के नए फरमान से असमंजस्य


    मध्य प्रदेश /कांग्रेस संगठन में हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश के बाद हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस के जिलों की कार्यकारिणी अब छोटी होगी और ज्यादा संख्या में सदस्यों की नियुक्ति पर रोक लगाई गई है। बड़े जिलों में 55 और छोटे जिलों में 35 सदस्य बनाए जाने की गाइडलाइन जारी की गई है।

    राष्ट्रीय महासचिव ने राज्यों की इकाई और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं। इस गाइडलाइन को एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में बैठक में तय किया गया था। इसके साथ ही 15 दिन के भीतर जिलों की कार्यकारिणी बनाने का निर्देश भी दिया गया।

    मध्य प्रदेश में लंबे समय से जम्बो कार्यकारिणी की परंपरा रही है ताकि अलग-अलग गुटों को संतुलित किया जा सके। लेकिन नई गाइडलाइन आने के बाद कई जिलों में असमंजस्य की स्थिति पैदा हो गई है। 30 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीन जिलों की कार्यकारिणी जारी की थी, जिसमें गाइडलाइन से ज्यादा पदाधिकारी बना दिए गए।

    छिंदवाड़ा जिला कार्यकारिणी में 240 सदस्य बनाए गए हैं जबकि सागर जिले में 150 से ज्यादा पदाधिकारी हैं। छोटे जिले मऊगंज में 40 पदाधिकारी हैं। वहीं भोपाल शहर की सूची में 106 और ग्रामीण क्षेत्र की सूची में 85 सदस्य बनाए गए हैं। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद यह लंबी सूची राष्ट्रीय संगठन के निर्देशों के खिलाफ मानी जा रही है और अब कांग्रेस में असमंजस्य की स्थिति बन गई है।सभी जिलों में जल्द ही नए निर्देश के मुताबिक कार्यकारिणी तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है और संगठन स्तर पर इस पर निगरानी रखी जा रही है।

  • मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक और चौकीदार को किया दोषमुक्त

    मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक और चौकीदार को किया दोषमुक्त


    इंदौर /मध्यप्रदेश के इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर की कोर्ट ने बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र और चौकीदार बलवीर को दोषमुक्त कर दिया है। दोनों को पहले राजा की हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन विस्तृत जांच में उनके और हत्या के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया।

    मामला तब शुरू हुआ जब राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून के लिए शिलॉन्ग, मेघालय गए थे। वहां राजा की लाश मिली थी। इस हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के अलावा राज कुशवाह आकाश राजपूत आनंद और विशाल को भी गिरफ्तार किया था।

    सोनम रघुवंशी हत्या के बाद इंदौर आई थी और एक किराए के फ्लैट में रुकी थी। उस फ्लैट की बिल्डिंग का मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर था और चौकीदार बलवीर अहिरवार कार्यरत थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और आरोप लगाया कि उन्होंने हत्या के बाद कुछ सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

    लेकिन कोर्ट में पेश की गई दूसरी चार्जशीट और विस्तृत जांच के बाद साफ हुआ कि बिल्डिंग मालिक और चौकीदार का हत्याकांड से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। इस फैसले के बाद दोनों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।राजा रघुवंशी मर्डर केस अब भी सुर्खियों में है क्योंकि इस मामले में प्रमुख आरोपी सोनम रघुवंशी पर केस चल रहा है। इस मामले की जांच और कोर्ट की कार्रवाई पूरे देश की निगाहों में है।

  • मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 20 जिलों में छाया घना कोहरा..

    मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 20 जिलों में छाया घना कोहरा..


    भोपाल। पिछले चार दिनों से मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की वजह से ओले और बारिश का सिलसिला चला। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर और आसपास के 15 से अधिक जिलों में मौसम ने करवट बदली। कुछ जगह हल्की बारिश और ओले गिरे, तो कुछ जगह बस मौसम में बदलाव महसूस हुआ। बुधवार सुबह लगभग 20 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहा। हालांकि आज बारिश या ओले का कोई अलर्ट नहीं है।

    मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कोहरा छाया रहा।

    अगले दो दिन का मौसम
    5 फरवरी-ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा रहेगा। भोपाल, गुना, अशोक नगर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास और आसपास के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।  6 फरवरी-अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

    मुरैना में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता लगभग 50 मीटर रह गई। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई; न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी में पिछले पांच साल में इतना घना कोहरा कम ही देखा गया। एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी घना कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट रही। मौसम सुहावना होने के चलते पर्यटक और स्थानीय लोग ठंडक का आनंद ले रहे हैं।

    भोपाल में हल्का कोहरा देखा गया, लेकिन तेज हवाओं की वजह से ठंडक बनी हुई है। सुबह और शाम को ठंडक अधिक महसूस हो रही है। ग्वालियर में मंगलवार की ओलावृष्टि के बाद बुधवार को घने कोहरे ने शहर को ढक लिया। सुबह 7 बजे तक सड़कें सुनसान रहीं और वाहन चालकों को हाई बीम लाइट जलाकर चलना पड़ा। रीवा में भी विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 5 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश में नजर आएगा। 10 फरवरी तक मावठा गिरने की संभावना है।

    पिछले दिन मंगलवार को ग्वालियर, मंदसौर, भोपाल, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दतिया, मैहर, कटनी, मऊगंज, शिवपुरी, भिंड, राजगढ़, आगर-मालवा, गुना में मौसम में बदलाव देखा गया। कुछ जगह ओले और आकाशीय बिजली गिरी, तो कुछ जगह बारिश और आंधी रही।

  • MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए

    MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए


    इंदौर।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Transporter Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को क्लीनचिट (Two Accused Clean chit) दे दी है और उनके नाम चार्जशीट से हटा दिए हैं। ये आरोपी थे बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक), जिन्हें पहले साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस की जांच में न तो इन आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़े कोई ठोस प्रमाण मिले और न ही साक्ष्य नष्ट करने के आरोपों की पुष्टि हो सकी। इससे मामले में शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच में उनकी संलिप्तता न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।


    गिरफ्तारी के बाद किया गया बरी

    शुरुआत में शिलांग पुलिस ने बलवीर और लोकेंद्र को साक्ष्य छुपाने के शक में गिरफ्तार किया था, क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मृतक की पत्नी सोनम ने लोकेंद्र की हीरा नगर स्थित बिल्डिंग में ठहरने के लिए कमरे किराए पर लिए थे। ब्रोकर शिलोम जेम्स ने सोनम को छिपने के लिए यह रूम दिलवाया था। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने इन दोनों की संलिप्तता से इनकार कर दिया।


    पुलिस अधीक्षक का बयान

    ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया, “शुरुआत में उपलब्ध परिस्थितियों और सूचनाओं के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद की जांच और सत्यापन में उनकी कोई भूमिका नहीं पाई गई, इसलिए उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।”

    अब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और तीन आरोपियों में से केवल शिलोम जेम्स के खिलाफ ही कार्रवाई जारी है। बाकी सभी आरोपितों, जिनमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह भी शामिल हैं, के खिलाफ जांच जारी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं।

  • निजी स्कूलों की मनमानी पर 'ब्रेक': 15 फरवरी तक पोर्टल पर ब्यौरा देना अनिवार्य; किताबें और यूनिफॉर्म को लेकर MP सरकार सख्त

    निजी स्कूलों की मनमानी पर 'ब्रेक': 15 फरवरी तक पोर्टल पर ब्यौरा देना अनिवार्य; किताबें और यूनिफॉर्म को लेकर MP सरकार सख्त


    भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है। मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम-2020 के तहत, अब सभी प्राइवेट स्कूलों को अपनी फीस संरचना किताबों की सूची और यूनिफॉर्म का विवरण 15 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल इस समय-सीमा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना और मान्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

    शिक्षा विभाग के 5 बड़े नियम अभिभावकों के लिए राहत

    फीस में पारदर्शितास्कूलों को अपनी ट्यूशन फीस के साथ-साथ अन्य सभी चार्जेस पोर्टल पर सार्वजनिक करने होंगे, ताकि अभिभावक पहले से तुलना कर सकें।किताबों की ‘कमीशनखोरी’ पर रोकस्कूल प्रबंधन अब अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। किताबों की सूची सार्वजनिक करनी होगी ताकि वे खुले बाजार से खरीदी जा सकें।यूनिफॉर्म में बदलाव पर पाबंदीविभाग के नियम के अनुसार, कोई भी निजी स्कूल 3 साल से पहले अपनी स्कूल यूनिफॉर्म नहीं बदल सकेगा। दुकानदारों पर भी नजरयदि किसी विशेष दुकान पर ही स्कूल की सामग्री मिलती है, तो उस दुकानदार का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।फीस वृद्धि की सीमास्कूल बिना अनुमति के सालाना 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते। इससे ज्यादा वृद्धि के लिए जिला समिति की अनुमति अनिवार्य है।

    भोपाल के 150 स्कूलों पर लटकी तलवार

    अकेले भोपाल जिले में करीब 150 निजी स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अब तक पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग का यह कदम पारदर्शिता लाने और शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

  • मंडला में मासूम की नादानी बनी आफत: खेल-खेल में पानी में मिलाया कीटनाशक, एक ही परिवार के 10 लोग अस्पताल पहुँचे

    मंडला में मासूम की नादानी बनी आफत: खेल-खेल में पानी में मिलाया कीटनाशक, एक ही परिवार के 10 लोग अस्पताल पहुँचे


    मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक 4 वर्षीय बच्ची की छोटी सी गलती ने पूरे परिवार को अस्पताल पहुँचा दिया। घर में रखे पानी में बच्ची ने अनजाने में कीटनाशक जहर मिला दिया जिसे पीने के बाद परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

    ऐसे हुआ कांड

    जानकारी के अनुसार बागली गांव के एक परिवार में बच्चे घर के भीतर खेल रहे थे। इसी दौरान 4 साल की बच्ची ने पास ही रखा कीटनाशक उठाया और पीने के पानी के बर्तन में मिला दिया। परिवार के सदस्यों को इस बात की भनक तक नहीं लगी और उन्होंने वही पानी पी लिया। पानी पीने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर सभी को चक्कर आने लगे उल्टियां शुरू हो गई और कुछ लोग बेहोश होने लगे।

    मरीजों में 5 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल

    जैसे ही स्थिति बिगड़ी पड़ोसियों की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। बीमार होने वालों में परिवार के 5 बच्चे 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इमरजेंसी इलाज शुरू किया।

    डॉक्टरों ने दी राहत की खबर

    जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों का समय पर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया था। राहत की बात यह है कि अब सभी 10 सदस्यों की हालत स्थिर और सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती तो परिणाम घातक हो सकते थे।स घटना ने एक बार फिर घरों में रखे जहरीले रसायनों और कीटनाशकों को बच्चों की पहुँच से दूर रखने की जरूरत को रेखांकित किया है।

  • मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: 25 हजार विस्थापित आदिवासियों के पट्टों की होगी फ्री रजिस्ट्री; सिंचाई और संबल जैसी योजनाओं को 2031 तक विस्तार

    मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: 25 हजार विस्थापित आदिवासियों के पट्टों की होगी फ्री रजिस्ट्री; सिंचाई और संबल जैसी योजनाओं को 2031 तक विस्तार


    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के आदिवासी समाज और किसानों के लिए बड़ी सौगातों का पिटारा खोला गया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि सरकार ने सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित हजारों परिवारों के हक में एक बड़ा मानवीय फैसला लिया है।

    विस्थापितों को मुफ्त मालिकाना हक

    सरदार सरोवर परियोजना के कारण विस्थापित हुए 25,602 आदिवासी परिवारों को पूर्व में आवासीय पट्टे तो दिए गए थे, लेकिन उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। अब सरकार ने इन सभी पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हजारों परिवारों को उनके घर का कानूनी स्वामित्व बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल सकेगा।

     सिंचाई और बुनियादी ढांचे को मजबूती
    कैबिनेट ने प्रदेश की कृषि क्षमता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दी है:धनवाही सिंचाई परियोजना और बरही सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
    इन परियोजनाओं से हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिससे स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी।

    योजनाओं का विस्तार 2026 से 2031 तक

    सरकार ने कई फ्लैगशिप योजनाओं को अगले 5 सालों के लिए निरंतर जारी रखने का फैसला किया है। वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहने वाली प्रमुख योजनाएं हैं संबल योजना गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच। महिला एवं शिशु कल्याण: महिला पीड़ित सहायता योजना और किशोर कल्याण निधि। आर्थिक विकास: उद्यम योजना और पशु विकास योजना। वित्तीय भार: इन योजनाओं की निरंतरता से सरकार पर 15,009 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

    प्रशासनिक सुधार और अन्य चर्चाएं

    राज्य समाज कल्याण बोर्ड: बोर्ड को भंग कर इसके कर्मचारियों का संविलियन महिला एवं बाल विकास विभाग में करने की स्वीकृति दी गई है। भावांतर योजना: कैबिनेट में बताया गया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने भावांतर योजना को पूर्णतः लागू कर 2 माह के भीतर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया। धार्मिक और पर्यटन विकास: 29 जनवरी को मंदसौर में ‘पशुपतिनाथ लोक’ के लोकार्पण और भोपाल में हुए ‘पुष्प महोत्सव’ की सफलता पर भी चर्चा हुई।

  • नगर पालिका कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए भारतीय मजदूर संघ ने मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ की स्थापना की

    नगर पालिका कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए भारतीय मजदूर संघ ने मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ की स्थापना की


    इंदौर नगर पालिका निगम कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के साथ शासन स्तर पर सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश स्तर पर मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की स्थापना की नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जाते रहे किंतु निगम प्रशासन द्वारा उनका निराकरण न कर सीधे शासन स्तर पर भेज दिया जाता रहा शासन स्तर पर भी इन मांगों के समाधान में अत्यधिक विलंब या असफलता के कारण कर्मचारियों में असंतोष और निराशा बनी रही

    इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महासंघ की स्थापना की गई ताकि नगर पालिका निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके और उनकी आवाज को सशक्त मंच प्रदान किया जा सके महासंघ का प्रथम त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रदेश अधिवेशन में अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम पी सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा और इंदौर धार संभाग प्रमुख मुरारी राठौर की उपस्थिति में संगठनात्मक दायित्वों का गठन किया गया

    इस अवसर पर महासंघ में केदार यादव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सुनील बंसल को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वे नगर पालिका निगम कर्मचारियों की जायज मांगों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर सतत संघर्ष करेंगे

    महासंघ के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाया जाएगा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों को संरक्षित करने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए महासंघ निरंतर सक्रिय रहेगा तथा प्रशासन और शासन दोनों स्तरों पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगा

    महासंघ की स्थापना से कर्मचारियों में उत्साह और आशा की भावना पैदा हुई है कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके समस्याओं का समाधान अब मजबूती से और त्वरित तरीके से होगा महासंघ की यह पहल नगर निगम कर्मचारियों के लिए निर्णायक कदम माना जा रहा है जिससे उनकी लंबित मांगों को शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ देखा जाएगा

    केदार यादव और सुनील बंसल ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और कानूनी सभी उपाय किए जाएंगे उन्होंने महासंघ के माध्यम से कर्मचारियों को एकजुट करके उनके अधिकारों की सुरक्षा करने का संकल्प लियामध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ का यह गठन कर्मचारियों के लिए नए अवसर और सुरक्षा का संकेत है और यह कर्मचारियों के संघर्ष को एक नई दिशा देगा

  • उज्जैन महाकाल भस्म आरती: फाल्गुन कृष्ण द्वितीया पर 4 बजे खुले कपाट, दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण से मंदिर गूंजा

    उज्जैन महाकाल भस्म आरती: फाल्गुन कृष्ण द्वितीया पर 4 बजे खुले कपाट, दिव्य श्रृंगार और भस्म अर्पण से मंदिर गूंजा


    उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुले और भस्म आरती का भव्य श्रृंगार आरंभ हुआ। इस विशेष अवसर पर महाकाल का दिव्य श्रृंगार मनोहारी रूप में किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छा गया।

    कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। भगवान महाकाल का चंदन का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और भांग से राजा स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिससे दर्शनार्थियों की श्रद्धा और बढ़ गई।

    भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर भस्म रमाई गई। उसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की माला अर्पित की गई। आभूषणों से सुगंधित पुष्पों से भगवान का अलंकरण किया गया, जिससे मंदिर में भक्तों का आस्था का रंग और भी गहरा हो गया।

    अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे लगाते रहे और पूरा मंदिर “जय महाकाल” के नारे से गूंज उठा।

  • MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, बजट पर सीएम का फोकस, SIR को लेकर थाने जाएगी कांग्रेस, भोपाल में बिजली कटौती, चैंबर चुनाव परिणाम घोषित

    MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, बजट पर सीएम का फोकस, SIR को लेकर थाने जाएगी कांग्रेस, भोपाल में बिजली कटौती, चैंबर चुनाव परिणाम घोषित


    भोपाल । मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रहेगी। प्रदेश सरकार की अहम मोहन कैबिनेट बैठक आज मंत्रालय में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केंद्र सरकार के बजट की खूबियों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां बजट को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध

    आज मध्य प्रदेश कांग्रेस SIR स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)को लेकर थाने पहुंचेगी। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस नेता आवेदन देंगे। कांग्रेस का आरोप है कि फॉर्म-7 के माध्यम से उनके समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    भोपाल में आज बिजली कटौती

    राजधानी भोपाल में आज भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दुर्गेश विहार, चाणक्यपुरी, जेके रोड, गीत गणेश, आदित्य परिसर, मिनाल, छत्रसाल, नैनागिरी, बालाजी नगर, नरेला शंकरी और राज सम्राट कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आईबीडी रॉयल, आदित्य ग्रीन नीव और शिव आंगन परिसर प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली गुल रहेगी। वहीं सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस रेडियो कॉलोनी, 48 क्वार्टर, न्यू पुलिस क्वार्टर, सीएसडी कॉलोनी, प्रेमपुरा, नया गांव, वन विहार, गौतम नगर, नेहरू नगर, आकृति गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट

    भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज BCCI के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गोविंद गोयल ने 193 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1999 मतों में से 1085 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी तेलकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट प्राप्त हुए।

    निर्वाचित पदाधिकारी

    अध्यक्ष गोविंद गोयल ,महामंत्री ललित तांतेड़, उपाध्यक्ष कमल पंजवानी, आदित्य जैन, प्रदीप अग्रवाल वीनस, अरविंद जैन, सुपारी ,मंत्री अजय देवनानी अज्जू, सुनील जैन, संजीव जैनकोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी,सह-कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी ,अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता

    अन्य प्रमुख गतिविधि

    भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज भी शलाका चित्र प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से दर्शकों के लिए खुली रहेगी।